पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)
Panchadashi by Swami Vidyaranya
by स्वामी विद्यारण्य
Source: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (origin)
द्वैतविवेक का संक्षेप २५
द्वैतविवेक का संक्षेप २५
बन्धन करेगा ही। मानसद्वैत को सदा के लिये नष्ट कर देनेवाला
उपाय, ब्रह्मतत्व का—अपने व्यापक आत्मतत्व का—ज्ञान ही है।
ईश्वर का द्वैत आंखों के सामने खड़ा भी रहे परन्तु उसको मिथ्या
( बाधित होजाने वाला ) समझ लेने से ही, पारमार्थिक अद्वैत का
ज्ञान हो सकता है। जब पारमार्थिक अद्वैत का ज्ञान हो जाता
है तब मानससंसार का बनना सदा के लिये रुक जाता है।
जब प्रलय हो जाती है—जब अद्वैत ज्ञान करानेवाले गुरु
या शास्त्र नहीं रह जाते और जब कि अद्वैत ज्ञान का विरोध करने
वाला द्वैत नहीं रहता है—तब तो अद्वितीय तत्व समझ में आ
ही नहीं सकता। अद्वैत तत्व तो तभी समझ में आता है जबकि
इसका विरोधी द्वैत सामने दिखाई देता हो। यदि द्वैत दिखाई
न देता हो तो अद्वैत जैसे गहन तत्व को जानने का कोई साधन
ही हमारे पास नहीं रह जाता। यों ईश्वर का निर्मित द्वैत अद्वैत-
ज्ञान का बाधक ही नहीं है प्रत्युत साधक भी है। सत्य संकल्प
उस ईश्वर के बनाये हुए उसको हटा देना हम अल्पशक्ति जीवों के
वस का काम भी तो नहीं है। कोई कोई साधक यह मनाया
करते हैं कि स्त्री बच्चे मर जांय तो मैं छूट जाऊँ। उनको यह सम-
झना चाहिये कि ईश्वर के संकल्प से उत्पन्न हुए स्त्री बच्चे तभी
मरेंगे जब ईश्वर का संकल्प पूरा हो जायगा। इन निष्फल संकल्पों
से क्या होना है ? करने की बात तो केवल इतनी ही है कि
तुम उनको अपना मानना छोड़ दो। हमारा इनसे जो मानस
सम्बंध है उसी से तो.हम बँध रहे हैं। उसे न हटाकर, ईश्वर
की चीज़ को बिगाड़ने की इच्छा तो उपहासास्पद इच्छा ही है।
हमको तो इस ईश्वर के द्वैत के रहते रहते ही अपना अद्वैत मार्ग
साफ़ कर लेना.है। इससे द्वेष करना ठीक नहीं है। जैसे मानस
२६ पंचदशी
द्वैत से राग करना बन्धनकारक है वैसे ही ईश्वर के द्वैत से द्वेष
करना भी बन्धनकारक ही है। जीव के द्वैत के दो भेद हैं—एक
शास्त्रीय दूसरा अशास्त्रीय। आत्मा और ब्रह्म का विचार शास्त्रीय
मानस जगत् है। इस द्वैत को तत्वज्ञान हो चुकने के बाद
छोड़ देना चाहिए। अशास्त्रीय द्वैत के दो भेद हैं—एक काम
क्रोध आदि, दूसरा मनोराज्य। ये रहेंगे तो तत्वज्ञान होगा नहीं।
किसी तरह तात्कालिक उपाय कर देने से यदि ज्ञान हो भी
जायगा तो वह ठहरेगा नहीं। तत्वज्ञान के बाद जीवन्मुक्ति की
अवस्था आनी ही चाहिये। उसमें गीता वाली दैवी संपत्ति आनी
ही चाहिए। जो पुरुष काम क्रोधादि के झंझटों में उलझा पड़ा
है, उसका ज्ञान 'ज्ञान' नहीं है। वह मुक्ति रूप फल को देनेवाला
नहीं है। वह तो कोरा ( बन्ध्य ) ज्ञान है। ज्ञान हो जाय
और काम क्रोध आदि न छोड़े जांय, व्यवहार में शुद्धि न आजाय,
ज्ञानी का व्यवहार यह न कहने लग पड़े कि इसके व्यवहार
में देहात्मवाद काम नहीं कर रहा है, तो वह ज्ञान ऐसा ही निर-
र्थक है जैसे कि औषध सेवन करके पथ्यसेवन न किया जाय।
जिसके मन से विषयसुख की लालसा नहीं मिटी है उसको
हज़ार ज्ञान होजाय तौ भी उसकी जन्मपरम्परा टूटनेवाली नहीं
है। जो ज्ञानी होकर भी कामादि को नहीं छोड़ता है उसका
बहुत बड़ा पतन होता है। कारण यह है कि अज्ञानी लोग
जिस ईश्वर तत्व से डरकर या कर्मगति से भय मानकर पाप-कर्म
से बचते हैं वह भय तो इसके मन से जाता रहता है। ऐसा
ज्ञानी अवश्य ही पतित हो जाता है। ज्ञान होने से पहले मनो-
दोष अज्ञानी को सताते हैं, अब ऐसे कोरे ज्ञानी की लोक में
निन्दा भी होने लगती है। यों इस शुष्क ज्ञान से तो वह अज्ञान