सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ

पञ्चभूतविवेकप्रकरणम् ६५

पञ्चभूतविवेकप्रकरणम् ६५
वायु है तो एक भाग अग्नि है] वह वह्नि भी वास्तव पदार्थ
नहीं है, वह भी वायु में कल्पित है। पुराणों के कथनानुसार
इन पांचों भूतों में १/१० भाग के अनुसार क्रम से न्यूनाधिक
भाव है।
वह्निरुष्णः प्रकाशात्मा पूर्वानुगतिरत्र च ।
अस्ति वह्निः स निस्तत्वः शब्दवान् स्पर्शवानपि॥८९॥
वह्नि उष्ण है और प्रकाशस्वरूप है। इस में भी वायु
की तरह पूर्वानुगति अर्थात् कारण के धर्मों की अनुगति हो ही
रही है। जभी तो कहा जाता है कि वह्नि है। वह निस्तत्व
[मिथ्या] है शब्द और स्पर्श भी उस में रहते हैं।
सन्मायाव्योमवाय्वंशैर्युक्तस्याग्नेर्निजो गुणः ।
रूपं, तत्र सतः सर्वमन्यद् बुद्ध्या विविच्यताम्॥९०॥
सत् माया आकाश तथा वायु के अंशों से युक्त जो अग्नि
है, उस का अपना गुण तो 'रूप' ही है। उन में से सद्वस्तु को
छोड़ कर और जितने भी धर्म हैं वे सब मिथ्या हैं। इस बात
का विवेचन [पृथक्करण] बुद्धि के अवष्टम्भ से कर लेना चाहिये।
सतो विविक्ते वह्नौ मिथ्यात्वे सति वासिते ।
आपो दशांशतो न्यूनाः कल्पिता इति चिन्तयेत् ॥९१॥
सत् से वह्नि के विविक्त कर लेने पर और वह्नि के
मिथ्यात्व के वासित हो जाने पर फिर यह चिन्तन करना
चाहिये कि जल भी वह्नि से दशांश कम है और वह भी
कल्पित किंवा मिथ्या ही है ।
सन्त्यपोऽमूः शून्यतत्त्वाः सशब्दस्पर्शसंयुताः ।
रूपवत्योऽन्यधर्मानुवृत्त्या स्वीयो रसो गुणः ॥९२॥

६६ पञ्चदशी
दूसरों के धर्मों की अनुवृत्ति के कारण कहा जाता है कि 'यह
जल है' 'यह शून्यतत्व है' यह शब्द, स्पर्श तथा रूप वाला है।
इसका अपना गुण तो केवल 'रस' ही है ।
सतो विवेचितास्वप्सु तन्मिथ्यात्वे च वासिते ।
भूमिं दशांशतो न्यूना कल्पिताप्स्विति चिन्तयेत् ॥९३
विवेक और ध्यान से जल के मिथ्यात्व का निश्चय करके
फिर यह निश्चय करे कि भूमि भी जल से दस भाग कम है
और वह भी जल में कल्पित किंवा मिथ्या ही है ।
अस्ति भूस्तत्त्वशून्यास्यां शब्दस्पर्शी सरूपकौ ।
रसश्च परतो गन्धो नैजः, सत्ता विविच्यताम् ॥९४॥
भूमि है, वह निस्तत्व है, इस में शब्द, स्पर्श, रूप तथा
रस ये गुण दूसरों से आये हैं [क्योंकि कारणों के धर्म कार्य में
आया करते हैं] । गन्ध इसका निज गुण है । उन सब में से
सत्ता का विवेक अथवा पृथक्करण कर डालना चाहिये ।
पृथक्कृतायां सत्तायां भूमिर्मिथ्याऽवशिष्यते ।
भूमे दशांशतो न्यूनं ब्रह्माण्डं भूमिमध्यगम् ॥९५॥
सत्ता के पृथक् कर लेने पर भूमि नाम का पदार्थ मिथ्या
हो जाता है [अब आगे भौतिक ब्रह्माण्डादियों से सत् का
विवेक कैसे करें ? वह दिखाया जाता है कि] भूमिमध्यग
अर्थात् आकाश में घूमते रहने वाले भूमि के खण्डों [परमा-
णुओं] से बना हुआ यह ब्रह्माण्ड भूमि से दस भाग
कम है ।
ब्रह्माण्डमध्ये तिष्ठन्ति भुवनानि चतुर्दश ।
भुवनेषु वसन्त्येषु प्राणिदेहा यथायथम् ॥९६॥