सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ

ध्यानदीपप्रकरणम् ३६७

ध्यानदीपप्रकरणम् ३६७
हुआ करता है ? इसका उत्तर यह है कि प्रतिबन्ध के क्षीण हो
जाने से वह ज्ञान हो जाता है। वह प्रतिबन्ध (१) भूत (२)
भावी और (३) वर्तमान भेद से तीन प्रकार का होता है।
अधीतवेदवेदार्थोऽप्यत एव न मुच्यते ।
हिरण्यनिधिदृष्टान्तादिदमेव हि दर्शितम् ॥४०॥
किसी प्रतिबन्ध के होने से ही वेद के ज्ञाता लोग भी मुक्त
नहीं हो पाते 'तद्यथा हिरण्यनिधिं निहितमक्षेत्रज्ञा उपर्युपरि संचरन्तो न
विन्देयुः एवमेवेमाः सर्वाः प्रजा अहरह र्ब्रह्मलोकं गच्छन्त्य एतं ब्रह्मलोकं
न विन्दन्त्यनृतेन हि प्रत्यूढाः' [छा० ८-३-२] भूगर्भविद्या को न
जानने वाले लोग, हिरण्यनिधि के ऊपर घूमते भी रहते हैं,
परन्तु उसे पा नहीं सकते। इसी प्रकार ये सारी प्रजायें प्रति
दिन ब्रह्म के पास जाती हैं परन्तु विषयवासना रूपी अनृत
से ढकी रहने के कारण उसको पा नहीं सकती ।] हिरण्य-
निधि के दृष्टान्त से इस प्रतिबन्ध को ही दिखाया गया है।
अतीतेनापि महिषीस्नेहेन प्रतिबन्धतः ।
भिक्षुस्तत्त्वं न वेदेति गाथा लोके प्रगीयते ॥४१॥
भूत प्रतिबन्धक को लोक में देखलो कि बीते हुए महिषी
के स्नेह से उत्पन्न हुए प्रतिबन्ध के कारण भिक्षु ने तत्व को नहीं
जाना था। यह गाथा वेदान्त संप्रदाय में प्रसिद्ध है । [कोई
यति पहले गृहस्थ आश्रम में किसी भैंस पर बड़ा प्रेम रखता
था। इसी बीच में उसने संन्यास लेलिया। वेदान्तका श्रवण
करने पर भी उसी महिषी स्नेह से उत्पन्न हुए प्रतिबन्ध के
कारण गुरु से कही हुई बात उसकी समझ में नहीं आयी थी।

३६८ पञ्चदशी
अनुसृत्य गुरुः स्नेहं महिष्यां तत्व मुक्तवान् ।
ततो यथावद् वेदैष प्रतिबन्धस्य संक्षयात् ॥४२॥
गुरु ने उसके महिषी स्नेह का अनुसरण करके महिषी में
[रूपी उपाधि में] ही तत्व [ ब्रह्म ] बतादिया था । तब उसने
महिषी की उपासना की और उपासना करते करते जब उसके
[महिषीस्नेह रूपी] प्रतिबन्ध का क्षय होगया तब वह पूर्ण रूप
से ज्ञानी हो गया था ।
प्रतिबन्धो वर्तमानो विषयासक्तिलक्षणः ।
प्रज्ञामान्द्यं कुतर्कश्च विपर्ययदुराग्रहः ॥४३॥
वर्तमान प्रतिबन्धों में से पहला तो विषयासक्ति है ।
दूसरा प्रज्ञा की मन्दता है । तीसरा कुतर्क है [जिसके कारण
श्रुति के अर्थ की अन्यथा ऊहना की जाती है] चौथा प्रति-
बन्ध अपने विपरीत ज्ञान पर दुराग्रह करते जाना है । [आत्मा
कर्ता भोक्ता है, यह विपरीत ज्ञान कहाता है । इस बात पर
बिना युक्ति के डटे रहना चौथा प्रतिबन्ध है । [इन चारों में
से कोई भी एक हो तो ज्ञान का उदय नहीं होता । ]
शमाद्यैः श्रवणद्यैश्च तत्रतत्रोचितैः क्षयम् ।
नीतेऽस्मिन् प्रतिबन्धेऽतः स्वस्य ब्रह्मत्वमश्नुते ॥४४॥
शम दम उपरति आदि तथा श्रवण मनन निदिध्यासनों
में से जो जो जिस जिस प्रतिबन्ध को हटा सकते हों,
उन उन से उस उस प्रतिबन्ध के नष्ट कर दिये जाने पर,
अपने आपही अपने ब्रह्मभाव की प्राप्ति होजाती है ।
आगामिप्रतिबन्धश्च वामदेवे समीरितः ।
एकेन जन्मना क्षीणो, भरतस्य त्रिजन्मभिः ॥४५॥