सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ

चित्रदीपप्रकरणम् १८५

चित्रदीपप्रकरणम् १८५
वही ईश्वर अपने जाड्यांश से तो अचेतनों का उपादान
है, तथा वही अपने चिदाभासांश से जीवों का कारण हो
जाता है ।
तमःप्रधानः क्षेत्राणां चित्प्रधानश्चिदात्मनाम् ।
परः कारणतामेति भावनाज्ञानकर्मभिः ॥१८८॥
इति वार्तिककारेण जडचेतनहेतुता ।
परमात्मन एवोक्ता नेश्वरस्येति चेच्छृणु ॥१८९॥
भावना [संस्कार] ज्ञान तथा [पुण्यापुण्यरूपी] कर्मों
के निमित्त से, वह परमात्मा जब जब तमःप्रधान होता है तब
तब तो क्षेत्र अर्थात् शरीरादि का कारण हो जाता है तथा जब
जब चित्प्रधान होता है तब तब चिदात्माओं का कारण बन
जाता है । इस प्रकार वार्तिककार सुरेश्वराचार्य ने तो जड और
चेतन का हेतु परमात्मा को ही बताया है, ईश्वर को नहीं,
तो इस का उत्तर भी सुन लो ।
अन्योन्याध्यासमत्रापि जीवकूटस्थयोरिव ।
ईश्वरब्रह्मणोः सिद्धं कृत्वा ब्रूते सुरेश्वरः ॥१९०॥
त्वंपद् के अर्थ जीव और कूटस्थ में जैसे अन्योन्याध्यास
होता है इसी प्रकार तत्पद के अर्थ जो ईश्वर और ब्रह्म हैं
उनमें भी अन्योन्याध्यास की विवक्षा करके ही सुरेश्वराचार्य
ने परमात्मा को जड और चेतन का हेतु कह दिया है [नहीं
तो उनको जड और चेतन का कारण ईश्वर को ही कहना
चाहिये था ।]
सत्यं ज्ञानमनन्तं यद् ब्रह्म तस्मात् समुत्थिताः ।
खं वाय्वग्निजलोर्व्योषध्यन्नदेहा इति श्रुतिः ॥१९१॥
१२

१८६ पञ्चदशी
सुरेश्वर ने ही नहीं श्रुति ने भी तो कहा है कि सत्य ज्ञान
तथा अनन्त जो ब्रह्म है उससे आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथिवी,
ओषधि, अन्न, तथा देह उत्पन्न हो गये हैं [श्रुति ने भी सुरेश्वरा-
चार्य की तरह ही ईश्वर और ब्रह्म तत्व का अन्योन्याध्यास
मानकर ही यह बात कही है।]
आपातदृष्टितस्तत्र ब्रह्मणो भाति हेतुता ।
हेतोश्च सत्यता तस्मादन्योन्याध्यास इष्यते ॥१९२॥
इस श्रुति में बताया हुआ, सत्य आदि लक्षणोंवाला, निर्गुण
ब्रह्म, आपातदृष्टि से [अधिक गम्भीर विचार न करें तो] जगत्
का कारण प्रतीत होता है और यों जगत् को बनाने वाला जो
मायाधीन चिदाभास है, वही आपातदृष्टि से सत्य प्रतीत होता
है। ये दोनों ही बातें [प्रतीतियें] अन्योन्याध्यास के बिना कैसे
बनें ? इसी से इस श्रुति को देखकर अन्योन्याध्यास का होना
हमने माना है।
अन्योन्याध्यासरूपोसावन्नलिप्तपटो यथा ।
घट्टितेनैकतामेति तद्वद् भ्रान्त्यैकतां गतः ॥१९३॥
मांडी लगाया हुआ कपड़ा जैसे कूटने पीटने घोटने मांजने
से एक [गफ़] हो जाता है, इसी प्रकार अन्योन्याध्यासरूप यह
ईश्वर केवल भ्रान्ति के ही कारण एकभाव को प्राप्त हो गया है
[वैसे तो ब्रह्म और माया के अधीन चिदाभास पृथक् पृथक्
ही हैं]।
मेघाकाशमहाकाशौ विविच्येते न पामरैः ।
तद्वद् ब्रह्मेशयोरैक्यं पश्यन्त्यापातदर्शिनः ॥१९४॥
पामर [थोड़ी बुद्धिवाले] लोग जैसे मेघाकाश और महा-