पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)
Panchadashi by Swami Vidyaranya
स्वामी विद्यारण्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)
तृप्तिदीपप्रकरणम् २६९
तृप्तिदीपप्रकरणम् २६९
यदि यह पूछो कि—जनकादि तत्त्ववेत्ताओं ने राज्य का
पालन आदि कैसे किया था ? तो उसका उत्तर यह है कि वे
तो दृढबोध के कारण वैसा कर सके थे [उनका अपरोक्षज्ञान
बड़ा दृढ था। उससे उनकी प्रवृत्ति उनके आत्मचिन्तन में
बाधक नहीं होती थी] जनकादि जैसा ही दृढबोध यदि तुमको
भी हो चुका हो, तो तुम भी चाहे तो तर्क पढ़ो, या खेती करने
लगो। [पक्षी अपने नन्हे बच्चों को तभी तक अपने निवास
में रखते हैं, जब तक उनके पंख पक नहीं जाते। पंखों के
पक जाने पर तो वे उन्हें चोंचों से मार मार कर बाहर निकाल
देते हैं। इसी प्रकार ब्रह्मज्ञानी को तभी तक सांसारिक कर्मों
से बचने को कहा जाता है जब तक उसका ज्ञान पक नहीं
जाता। पंखों के पक जाने पर पक्षियों के बच्चे चाहे जहां
उड़ें, इसी प्रकार ज्ञान के पक जाने पर ज्ञानी लोग चाहे जो
कुछ करें,फिर उनका ज्ञानदीपक बुझता नहीं। प्रत्युत उनका व्य-
वहार उनके ज्ञान को पकाता रहता है]
मिथ्यात्ववासनादार्थ्ये प्रारब्धक्षयकाङ्क्षया।
अक्लिश्यन्तः प्रवर्तन्ते स्वस्वकर्मानुसारतः ॥१३१॥
जिन लोगों की संसारमिथ्यात्व की वासना दृढ हो जाती
है [संसार की असारता को जानने वाले] वे तत्त्वज्ञानी भी
प्रारब्ध को क्षय करने की ही एक मात्र इच्छा से, बिना किसी
खेद के, अपने अपने कर्मों के अनुसार, प्रवृत्ति किया करते हैं
[क्योंकि प्रारब्ध का फल तो अवश्य ही मिलता है, उसका
क्षय तो केवल भोग से ही हो सकता है, इस विचार को लेकर
ज्ञानियों की प्रवृत्ति हुआ करती है। प्रारब्ध के अनुसार आये
२७० पञ्चदशी
सुख दुःखों को देखकर अज्ञानियों की तरह उन्हें कोई क्लेश
नहीं होता ]
अतिप्रसङ्गो मा शंक्यः स्वकर्मवशवर्तिनाम् ।
अस्तु वा केन शक्येत कर्म वारयितुं वद ॥१३२॥
ऐसे तो फिर ज्ञानी लोग अनाचार भी करेंगे, ऐसी शंका
न करनी चाहिए। या फिर अपने अपने प्रारब्ध कर्म के बस
में आकर अनाचार कर भी बैठे तो बताओ प्रारब्ध कर्म को
वारण कर देने का सामर्थ्य ही किसमें है ? [ प्रारब्ध तो ईश्वर
का संकल्प है वह हमारे संकल्पों से प्रबल होता है उसका
वारण कोई भी नहीं कर सकता । ]
ज्ञानिनोऽज्ञानिनश्चात्र समे प्रारब्धकर्मणी ।
न क्लेशो ज्ञानिनो धैर्यान्मूढः क्लिश्यत्यधैर्यतः ॥१३३॥
ज्ञानी और अज्ञानी दोनों ही के प्रारब्ध कर्म समान होते
हैं। उनमें भेद केवल इतना ही है कि धैर्य के कारण ज्ञानो को
तो क्लेश नहीं होता। परन्तु अधीरता के कारण मूढ पुरुष दुःखी
हुआ है। [ इसी विषय पर एक भाषा कवि ने कहा
है—देह धरे का दण्ड है सब काहू को होय। ज्ञानी भुगते ज्ञान
सों मूरख भुगते रोय । ]
मार्गे गन्त्रोर्द्वयोः श्रान्तौ समायामप्यदूरताम् ।
जानन् धैर्याद् द्रुतं गच्छेद॒न्यस्तिष्ठति दीनधीः ॥१३४॥
मार्ग में जाने वाले दो यात्री जब थक जाते हैं और दोनों
की यात्रा समाप्त होने को होती है, उन दोनों यात्रियों में से,
यात्रा की समाप्ति को जानने वाला एक तो, धीरता के कारण
शीघ्र शीघ्र चलता ही जाता है। दूसरा तो