सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ

कूटस्थदीपप्रकरणम् ३४१

कूटस्थदीपप्रकरणम् ३४१
प्रस्थेन दारुजन्येन कांस्यजन्येन वा न हि ।
विक्रेतुस्तण्डुलादीनां परिमाणं विशिष्यते ॥३०॥
लोक में भी देख लो कि जो प्रस्थ नाम का तोलने का
पैमाना लकड़ी का बना है या जो कांसे का बनाया गया है उन
में से लकड़ी का पैमाना अस्वच्छ है कांसे का स्वच्छ है । इन
दोनों की स्वच्छता और अस्वच्छता से बेचने वाले के चावलों
के परिमाण में विशेषता या न्यूनाधिकभाव नहीं आ जाता है ।
परिमाणाविशेषेऽपि प्रतिबिम्बो विशिष्यते ।
कांस्ये यदि,तदा बुद्धावप्याभासो भवेद् बलात् ॥३१॥
कांसे के बने प्रस्थ से नापने पर यद्यपि चावलों के परि-
माण में अधिकता नहीं आती, परन्तु उसमें चावलों का प्रति-
बिम्ब तो पड़ता ही है। यही उस में लकड़ी के प्रस्थ से अधिकता
है । ऐसा यदि कहा जायगा तो हम कहेंगे कि तब तो तुम्हें
ज़बरदस्ती ही बुद्धि में भी आभास पड़ने की बात मान लेनी
पड़ेगी ।
ईषद्भासनमाभासः प्रतिबिम्बस्तथाविधः ।
बिम्बलक्षणहीनः सन् बिम्बवद् भासते हि सः॥३२॥
थोड़े भास को 'आभास' कहते हैं, वैसा ही प्रतिबिम्ब
भी होता है । उस प्रतिबिम्ब में बिम्ब का कोई भी लक्षण
[निश्चय हीं] नहीं होता । तब भी वह बिम्ब की तरह भासा
करता है । [यों 'आभास' और 'प्रतिबिम्ब' एक ही बात हो
जाती है ।]
ससङ्गत्वविकाराभ्यां बिम्बलक्षणहीनता ।
स्फूर्तिरूपत्वमेतस्य बिम्बवद् भासनं विदुः ॥३३॥

३४२ पञ्चदशी
यह चिदाभास ससङ्ग भी है और विकार युक्त भी है, इस
कारण इसमें बिम्ब के [असंगता और अविकारिता रूपी] लक्षण
तो नहीं रहते, परन्तु तो भी वह चिदाभास स्फूर्तिरूप है, यही
इसका बिम्ब की तरह भासना कहाता है । [हेतु के लक्षणों से
रहित हो और हेतु की तरह भासता हो जैसे उसे हेत्वाभास
कहते हैं, ऐसे ही बिम्ब के लक्षणों से रहित हो और बिम्ब की
तरह भासता हो, उसे 'आभास' कहा जाता है।]
नहि धीभावभावित्वादाभासोऽस्ति धियः पृथक् ।
इति चेदल्पमेवोक्तं धीरप्येवं स्वदेहतः ॥३४॥
जैसे मिट्टी के होने पर ही उत्पन्न होने वाला घट, मिट्टी
से भिन्न नहीं होता, इसी प्रकार बुद्धि के होने पर ही होने
वाला चिदाभास, बुद्धि से पृथक् नहीं होता, ऐसा यदि कहो
तो हम कहेंगे कि यह तो तुमने बहुत ही थोड़ा कहा है इस
तरह तो देह से भिन्न बुद्धि भी सिद्ध नहीं हो सकेगी [क्योंकि
देह के होने पर ही बुद्धि रहती है देह के न रहने पर नहीं रहती]
देहे मृतेऽपि बुद्धिश्चेच्छास्त्रादस्ति तथासति ।
बुद्धे रन्यश्चिदाभासः प्रवेशश्रुतिषु श्रुतः ॥३५॥
यदि कहो कि—देह के मर जाने पर भी 'सविज्ञानो भवति'
इस शास्त्र के प्रमाण से बुद्धि तो रहती ही है। तो हम कहेंगे
कि जो तुम श्रुति के बल से देह से भिन्न बुद्धि को मानते हो,
वह तुम प्रवेश श्रुतियों के बल से बुद्धि से भिन्न चिदाभास को
क्यों नहीं मान लेते हो।
धीयुक्तस्य प्रवेशश्चैन्नैतरेये धियः पृथक् ।
आत्मा प्रवेशं संकल्प्य प्रविष्ट इति गीयते ॥३६॥