पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)
Panchadashi by Swami Vidyaranya
स्वामी विद्यारण्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)
ब्रह्मानन्दे विद्यानन्दप्रकरणम् ५५१
ब्रह्मानन्दे विद्यानन्दप्रकरणम् ५५१
जो अज्ञानी होने के कारण ही दुःखी हैं, वे पुत्र स्त्री आदि
की चाह में फंस कर, संसाररूपी झाड़ में उलझे पड़े रहें। मैं
भी कभी ऐसा उलझा पड़ा था परन्तु यह तो बताओ कि परमा-
नन्द से परिपूर्ण मैं भला अब कौनसी इच्छा से संसाररूपी
चक्कर पर चढ़कर घूमता रहूँ ? ॥४२॥ जिन अज्ञानियों को पर-
लोक यात्रा में मज़ा आता हो वे [अपने वहम को पूरा करने
के लिये] भले ही कर्म किया करें। परन्तु यह तो बताओ कि
जो मैं सर्वलोकस्वरूप हो चुका हूँ वह मैं अब इन कर्मों को किस
लिये करूँ और कैसे करूँ ? ॥४३॥
व्याचक्षतां ते शास्त्राणि वेदानध्यापयन्तु वा ।
येऽत्राधिकारिणो मे तु नाधिकारोऽक्रियत्वतः ॥४४॥
जो अधिकारी हैं वे लोग चाहे शास्त्रों पर टीकायें लिखें
या वेदों को पढ़ायें परन्तु मुझ अक्रिय का तो कोई अधिकार ही
नहीं रह गया है ।
निद्राभिक्षे स्नानशौचे नेच्छामि न करोमि च ।
द्रष्टारश्चेत् कल्पयन्ति किं मे स्यादन्यकल्पनात् ॥४५॥
सोना और भिक्षा स्नान तथा शौच की न मुझ आत्मा को
कुछ आवश्यकता है और न मैं यह सब कुछ करता ही हूँ [यह
तो सब यह शरीर ही किया करता है] फिर भी यदि देखने वाले
संसारी लोग इन सब को मुझ में ही मानते हैं तो वे माना करें ।
दूसरों के मान लेने से मुझ में क्या हो जायगा ? तृप्तिदीप के
२५८ वें श्लोक में इसकी विस्तृत व्याख्या की गई है ।
गुंजापुंजादि दह्येत नान्यारोपितवन्हिना ।
नान्यारोपितसंसारधर्मानैवमहं भजे ॥४६॥
५५२ पञ्चदशी
दूसरों ने जिन गुंजाओं को अग्नि मान लिया है, वे गुंजा
जैसे सचमुच ही जलाने नहीं लगतीं, इसी प्रकार दूसरों के
माने हुए संसार के धर्मों को मैं आत्मा भी प्राप्त नहीं होता हूँ।
शृण्वन्त्वज्ञाततत्वास्ते जानन् कस्माच्छृणोम्यहम् ।
मन्यन्तां संशयापन्ना न मन्येऽहमसंशयः ॥४७॥
जिनको तत्व का परिज्ञान आज तक नहीं हो पाया है, वे
लोग इस तत्व का श्रवण करें। परन्तु इस तत्व को अच्छी तरह
जानता हुआ मैं अब इसे क्यों सुनूँ ? जिनको अभी तक इस
तत्व में कोई संशय हो रहा हो वे लोग इस तत्व का मनन
भी करें। परन्तु संशय रहित हो चुकने वाला मैं तो अब इस
का मनन नहीं करूंगा ।
विपर्यस्तो निदिध्यासेत् किं ध्यानमविपर्यये ॥
देहात्मत्वविपर्यासं न कदाचिद्भजाम्यहम् ॥४८॥
अहं मनुष्य इत्यादि व्यवहारो विनाप्यमुम् ।
विपर्यासं चिराभ्यस्तवासनातोऽवकल्पते ॥४९॥
जिसे अभी तक विपरीत ज्ञान हो रहा है उस का निदिध्यासन
करना तो ठीक है, परन्तु जब किसी को विपर्यय ही न हो
तब ध्यान कैसे होगा ? मुझे तो अब कभी इस देह के आत्मा
का विपरीत ज्ञान होता ही नहीं ।४९। मैं जो अब भी कभी
कभी यह कह देता हूँ कि मैं मनुष्य हूँ ? सो यह व्यवहार तो
अनादि काल से बसी हुई वासनाओं के प्रताप से हो जाता.है।
आरब्धकर्मणि क्षीणे व्यवहारो निवर्तते ।
कर्माक्षये त्वसौ नैव शाम्येद्ध्यानसहस्रतः ॥५०॥
प्रारब्ध कर्मों का क्षय जब होगा तब यह व्यवहार स्वयं