सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

पञ्चदशी (हिन्दी व्याख्या सहित)

Panchadashi by Swami Vidyaranya

स्वामी विद्यारण्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन · 1940 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished726 पृष्ठ

ब्रह्मानन्दे विषयानन्दप्रकरणम् ५६१

ब्रह्मानन्दे विषयानन्दप्रकरणम् ५६१
डालता है तब क्रोध आने लगता है। जब कामना के प्रतिकूल
बात देखनी पड़ जाती है तब उससे द्वेष होने लगता है।
अशक्यश्चेत् प्रतीकारो विषादः स्यात् स तामसः।
क्रोधादिषु महद् दुःखं सुखशङ्कापि दूरतः ॥१६॥
जब उसका कुछ इलाज नहीं हो सकता तब उस समय
जो विषाद होता है वह तामस कहाता है [उसमें भी सुख नहीं
होता]। क्रोधादियों में तो स्पष्ट ही बड़ा दुःख देखा जाता है
वहाँ तो सुख की थोड़ी सी भी संभावना नहीं होती।
काम्यलाभे हर्षवृत्तिः शान्ता तत्र महत् सुखम् ।
भोगे महत्तरं, लाभप्रसक्तावीषदेव हि ॥१७॥
महत्तमं विरक्तौ तु विद्यानन्दे तदीरितम् ।
एवं क्षान्तौ तथौदार्ये क्रोधलोभनिवारणात् ॥१८॥
काम्यपदार्थ का लाभ जब किसी को हो जाता है उस समय
जो शान्त हर्ष वृत्ति उत्पन्न होती है उसमें बड़ा सुख होता है।
जब तो हम उस काम्यपदार्थ को भोगते हैं तब और भी बड़ा
सुख होता है। लाभ की आशा होने पर तो थोड़ा ही सुख होता
है। वैराग्य में तो बड़े से भी बड़ा सुख होता है यह बात
विद्यानन्द नाम के प्रकरण में कही गई है। इसी प्रकार क्षमा
और उदारता के समय भी बड़ा सुख होता है। क्योंकि क्षमा
और उदारता क्रम से क्रोध और लोभ का निवारण कर देती हैं।
यद्यत् सुखं भवेत् तत्तद् ब्रह्मैव प्रतिबिम्बनात् ।
वृत्तिष्वन्तर्मुखास्वस्य निर्विघ्नं प्रतिबिम्बनम् ॥१९॥
यों जहाँ कहीं जो भी कुछ सुख होता है, वह सब ब्रह्म
का प्रतिबिम्ब होने के कारण ब्रह्मतत्व ही है।

५६२ पञ्चदशी
प्राप्त हो जाने पर जब इस प्राणी की वृत्ति अन्तर्मुख होती है
तब ] वह ब्रह्म उस अन्तर्मुख वृत्ति में निर्विघ्नता के साथ
[बेरोक टोक] प्रतिबिम्बित हो जाता है [ तभी उस प्राणी को
सुख होता है । ]
सत्ता चितिः सुखं चेति स्वभावा ब्रह्मणस्त्रयः ।
मृच्छिलादिषु सत्तैव व्यज्यते नेतरद् द्वयम् ॥२०॥
'सत्ता' 'चैतन्य' तथा 'आनन्द' ये तीन ही तो ब्रह्म के
स्वभाव हैं। मिट्टी और पत्थर आदि में ब्रह्म की सत्ता ही सत्ता
व्यक्त होती है। चैतन्य और सुख दोनों ही उनमें व्यक्त नहीं
होते ।
सत्ता चितिर्द्वयं व्यक्तं धीवृत्त्योर्घोरमूढयोः ।
शान्तवृत्तौ त्रयं व्यक्तं, मिश्रं ब्रह्मेत्थमीरितम् ॥२१॥
घोर और मूढ वृत्तियों में [ब्रह्म के] 'सत्ता' और 'चैतन्य'
नाम के दो स्वभाव व्यक्त हुए रहते हैं। शान्तवृत्तियों में तो
[ब्रह्म के] सत्ता चैतन्य तथा आनन्द ये तीनों ही स्वभाव
व्यक्त होते हैं। इस प्रकार मिश्र [अर्थात् प्रपंच-सहित ] ब्रह्म
का निरूपण किया गया ।
अमिश्रं ज्ञानयोगाभ्यां, तौ च पूर्वमुदीरितौ ।
आद्येऽध्याये योगचिन्ता ज्ञानमध्याययोर्द्वयोः ॥२२॥
यदि कोई चाहे तो ज्ञान और योग की चलनी में छानकर
उस ब्रह्म को अमिश्र अर्थात् प्रपंच से रहित कर सकता है।
उन ज्ञानयोगों का वर्णन पहले ही कर दिया गया है। पहले
अध्याय में योग का चिन्तन किया गया है। पिछले दो अध्यायों
में ज्ञान का वर्णन है।