शतपथ ब्राह्मण (शुक्ल यजुर्वेद - प्रथम भाग)
Shatapatha Brahmana Part 1 - Shukla Yajurveda
महर्षि याज्ञवल्क्य / सायणभाष्य द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान · 1950 (उद्गम)
अध्याय-९, ब्राह्मण-३
५०८ शतपथ ब्राह्मण
तात्त्सम्प्र॒बोधयन्ति । तेऽप॑ उ॒पस्पृ॒श्याग्नीध्र॒मुप॑समायन्ति त॒ऽग्राभ्यानि गृह्णते गृ-
ही॒त्वाग्राभ्या॒न्याय॒त्त्यासाद्य॒ाग्राभ्या॑नि ॥ १॥ अथ॒ राजान॒मुपाव॑हरति । इ॒यं वै प्रति॑ष्ठा
ज॒नूरासां॑ प्र॒जानामि॒मामे॒वैतत्प्रति॑ष्ठाम॒भ्युपाव॑हरति त॒मस्यै॑ तनुते त॒मस्यै॑ जनयति
॥ २॥ अ॒न्तरेणे॒षेऽउ॒पाव॑हरति । य॒ज्ञो वाऽअनस्तन्त॑न्वेव य॒ज्ञान् ब॒हिर्धा॑ करोति
ग्रावसु॒ संमुखे॒ष्वधिनि॑दधाति क्ष॒त्रं वै सोमो विशो ग्रावाणः क्ष॒त्रमे॒वैतद्विश्य॒ध्यू॑ह-
ति तद्यत्स॑न्मुखा भव॑न्ति विशमे॒वैतत्स॑न्मुखां क्ष॒त्रियम॒भ्यवि॑वादिनीं करोति॒ तस्मा-
त्संमुखा भव॑न्ति ॥ ३॥ स उ॒पाव॑हरति । हृ॒दे वा मन॑से॒ त्वेति॑ यज॒मानस्यै॒तत्का-
मायाह हृ॒दयेन॒ हि मन॑सा यज॒मानस्तं कामं॑ कामयते यत्काम्या॒ यज॑ते॒ तस्मादाह
हृ॒दे वा मन॑से॒ त्वेति॑ ॥४॥ दि॒वे वा॒ सूर्या॑य॒ त्वेति॑ । दे॒वलो॒काय॒ त्वेत्ये॒वैतदा॑ह
यदा॑ह दि॒वे त्वेति॒ सूर्या॑य॒ त्वेति दे॒वेभ्यस्त्वेत्ये॒वैतदा॒होर्ध्वमि॒ममध्व॒रं दि॒वि दे॒वेषु धे-
हीत्य॑ध्व॒रो वै य॒ज्ञ ऊ॒र्ध्वमिमं॑ य॒ज्ञं दि॒वि दे॒वेषु धेहीत्ये॒वैतदा॑ह ॥५॥ सो॒म
राज॒न्विश्वा॑स्त्वं प्र॒जा उपाव॑रोहेति । तदे॒नमासां॑ प्र॒जानामाधि॑पत्याय राज्या॒योपाव॑-
हरति ॥ ६॥ अथानुसृ॒ज्योप॑तिष्ठते । विश्वा॑स्त्वां प्र॒जा उपाव॑रोहन्त्वित्य॒यथाय॒मि-
व वाऽए॒तत्करोति॒ यदा॑ह॒ विश्वा॑स्त्वं प्र॒जा उपाव॑रोहेति क्ष॒त्रं वै सोमस्तत्पापव-
स्यसं करोति॒ तद्येद॒मनु पापवस्यसं क्रियतेऽथायं यथायथं करोति यथापूर्वं यदा॑ह
विश्वा॑स्त्वां प्र॒जा उपाव॑रोहन्त्विति तदे॒नमाभिः॑ प्र॒जाभिः॑ प्रत्यव॒रोहयति॒ तस्मा॑त्
क्ष॒त्रियमायत्त॑मिमाः प्र॒जा विशः॑ प्रत्यव॒रोह॑न्ति तम॒धस्ता॑दु॒पासत॒ऽउपसन्नो होता
प्रातरनुवा॒कमनु॑वक्ष्य॒न्भवति ॥ ७॥ अथ स॒मिधम॒भ्याद॑धा॒त् । दे॒वेभ्यः॑ प्रात॒र्याव-
भ्योऽनु॑ब्रूहीति॒ च्छन्दा॑सि॒ वै दे॒वाः प्रात॒र्यावाणश्छन्दा॑स्यनुया॒जा दे॒वेभ्यः॑ प्रेष्य दे॒-
वान्य॑जेति वाऽअ॒नुयज्ञंश्चर॑न्ति ॥ ८॥ तदु॒ हैकऽआहुः । दे॒वेभ्यो॑ऽनुब्रूहीति तदु
तथा॒ न ब्रूयाच्छन्दा॑सि॒ वै दे॒वाः प्रात॒र्यावाणश्छन्दा॑स्यनुया॒जा दे॒वेभ्यः॑ प्रेष्य दे॒-
वान्य॑जेति वाऽअ॒नुयज्ञंश्चर॑न्ति॒ तस्मा॑द् ब्रूयाद्दे॒वेभ्यः॑ प्रात॒र्यावभ्यो॑ऽनुब्रूहीत्येव ॥९॥
का० ३, अ० ६, ब्रा० ३, कं० १-६ शतपथब्राह्मण / ५०६
अध्याय ६-ब्राह्मण ३
उन (ऋत्विजों) को जगाते हैं। वे जलों को छूकर आग्नीध्र में जाते हैं और आज्यों को
ग्रहण करते हैं। आज्यों को लेकर वे (वेदि पर) जाते हैं। आज्यों को रखकर-॥१॥
सोम राजा को उतारता है। यह पृथिवी इन प्रजाओं की प्रतिष्ठा और जन्म-स्थान है।
वह राजा (सोम) को इसी प्रतिष्ठा में उतारता है। उसी पर फैलाता है। उसी मे उत्पन्न करता
है ॥२॥
वह गाड़ी के जुओं के बीच में उसको उतारता है। गाड़ी यज्ञ (का साधन) है। इस
प्रकार वह उसको यज्ञ से बाहर नहीं करता। वह उस (सोम) को उन पत्थरों पर रखता है जो
एक-दूसरे के सम्मुख होते हैं। सोम क्षत्रिय है, पत्थर वैश्य है। इस प्रकार वह क्षत्रिय को वैश्य के
ऊपर रखता है। पत्थर एक-दूसरे के सम्मुख क्यों होते हैं? इसलिए कि वह वैश्यों को एक-मुख
होकर क्षत्रियों के सामने विवाद-रहित करता है। इसलिए पत्थर एक-दूसरे के सम्मुख होते
हैं ॥३॥
वह (सोम को) इस मन्त्र से उतारता है- "हृदे त्वा मनसे त्वा" (यजु० ६।२५)-
“हृदय के लिए तुझको, मन के लिए तुझको।" अर्थात् यजमान की कामना के लिए। यजमान
हृदय और मन से कामना करता है। कामना करके ही यज्ञ करता है इसलिए कि 'हृदय के लिए
तुझको, मन के लिए तुझको' ॥४॥
"दिवे त्वा सूर्याय त्वा" (यजु० ६।२५)- "अर्थात् तुझको देवलोक के लिए, तुझको
सूर्यलोक के लिए।" जब वह कहता है 'दिवे त्वा सूर्याय त्वा' तो आशय होता है 'देवों के लिए'।
“ऊर्ध्वमिममध्वरं दिवि देवेषु होत्रा यच्छ" (यजु० ६।२५) - 'अध्वर' कहते हैं यज्ञ को। इसका
तात्पर्य यह है कि “तू इस यज्ञ को और हवन को द्यौलोक में ऊपर देवों के लिए ले जा" ॥५॥
“सोम राजन् विश्वास्त्वं प्रजाऽउपावरोह" (यजु० ६।२६) - "हे सोम राजा, तू इस
सब प्रजा पर उतर।" वह इस राजा को प्रजाओं के आधिपत्य और राज्य के लिए नीचे उतारता
है ॥६॥
उसको रखकर उसके पास बैठ जाता है- "विश्वास्त्वां प्रजाऽउपावरोहन्तु" (यजु०
६।२६)- “सब प्रजाएँ तुझ तक उतरें।" यह जो उसने कहा कि 'तू सब प्रजा तक उतर' यह
अनुचित था, क्योंकि सोम क्षत्रिय है। इस प्रकार बुरे-भले मिल गये। इसीलिए तो आज भी बुरे-
भले मिल जाते हैं। यह जो कहा कि 'प्रजाएं तुझ तक उतरें' यह ठीक है, क्योंकि वैश्य लोग
क्षत्रिय के सामने आकर झुकते हैं, अर्थात् सिर झुकाते हैं। पास बैठकर होता प्रातःकालीन अनुवाक
पढ़ना आरम्भ करता है ॥७॥
अब समिधा को चढ़ाकर वह कहता है- 'प्रातःकाल आनेवाले देवों के लिए अनुवाक
कह।' प्रातः आनेवाले देव छन्द हैं, जैसे कि अनुयाज भी छन्द हैं। अनुयाज यह कहकर किये
जाते हैं- 'देवों के लिए भेजो, देवों के लिए यजन करो' ॥८॥
कुछ लोग कहते हैं 'देवों के लिए अनुवाक कहो।' ऐसा न कहना चाहिए। प्रातः आने-
वाले देव छन्द हैं, और अनुयाज किये जाते हैं यह कहकर कि 'देवों के लिए भेजो, देवों के लिए
यजन करो।' इसलिए कहना चाहिए कि 'प्रातःकाल आनेवाले देवों के लिए अनुवाक कह' ॥६॥
अथ॒ यत्स॒मिधम॒भ्याद॑धाति । छ॒न्दा॑ꣳ॒स्ये॒वैतत्पु॒नरा॒प्याय॑यत्ययातयामानि करोति॒ यात॑यामानि वै दे॒वैश्छ॒न्दा॑-
सि॒ च्छन्दो॑भि॒र्हि दे॒वाः स्वर्गं॑ लो॒कꣳ स॒माश्नु॑वत॒ न वाऽअ॒त्र स्तु॑वते॒ न शꣳ॑सन्ति॒
तच्छ॒न्दा॑ꣳ॒स्ये॒वैतत्पु॒नरा॒प्याय॑यत्ययातयामानि करोति तै॒रयात॑यामैर्य॒ज्ञं त॒न्वते॒ त॒-
स्मा॒द्धोता॑ प्रातरनुवाकमन्वाह॑ ॥ १०॥ तदा॑हुः । कः प्रातरनुवा॒कस्य॑ प्रतिगर॒ इ-
ति जाग्र॑दे॒वाध्व॒र्यु॒रुपा॑सीत॒ स यन्निमि॑षति॒ स है॒वास्य॑ प्रतिगर॒स्तद् तथा॒ न कु॒र्या-
द्यदि॑ निद्रायादपि॑ कामꣳ स्वप्यादात्स यत्र॒ होता॑ प्रातरनुवा॒कं परि॑दधाति॒ तत्प्रचर॑-
णीति शुग्भवति तस्यां॑ चतुर्गृही॒तमाज्यं॑ गृही॒त्वा जुहो॑ति ॥ ११॥ यत्र॒ वै य॒ज्ञस्य॒
शिरो॑ऽछिद्यत । तस्य॒ रसो॒ द्रुवापः॑ प्रवि॑वेश॒ तम॒द्भूः पूर्वैद्युर्व॑सतीवरीभिरा॒हर॒न्त्यथ॒
योऽअत्र॑ य॒ज्ञस्य॒ रसः॒ परिशि॑ष्टस्तमे॒वैतद्गृह्णा॑ति ॥ १२॥ यद्वेवैतामाहु॑तिं जु॒होति॑ । ए॒-
तम्वे॒वैतद्य॒ज्ञस्य॒ रस॒मभि॒प्रस्तृ॑णीते॒ तमवा॑रुन्द्धे॒ याभ्य॑ उ॒ चैवैतां दे॒वता॑भ्य आ॒हुतिं॑
जु॒होति॒ ता ह्येवैतत्प्री॑णाति॒ ता अ॒स्मै तृप्ताः प्रीता एतं य॒ज्ञस्य॒ रसꣳ संन॑मन्ति
॥ १३॥ ॥ शतम् २२०० ॥ ॥ स जुहोति । शृणोत्व॒ग्निः स॒मिधा॒ हवं॑ म॒ऽइति॑ शृ-
णोतु मऽइ॒दम॒ग्निर्ह्वनं मे॒ जाना॒त्वित्ये॒वैतदा॑ह॒ शृण्वन्त्वापो॑ धिष॒णाश्च॑ दे॒वीरिति॑ शृ-
ण्वन्तु मऽइ॒दमापोऽनु॑ मे जान॒न्त्वित्ये॒वैतदा॑ह॒ श्रोता॒ ग्रावा॑णो वि॒दुषो॒ न य॒ज्ञ-
मिति॑ शृ॒ण्वन्तु मऽइ॒दं ग्रावा॑णो॒ऽनु मे जान॒न्त्वित्ये॒वैतदा॑ह वि॒दुषो॒ न य॒ज्ञमिति॑
वि॒द्वाꣳसो॒ हि ग्रावा॑णः शृ॒णोतु॑ दे॒वः स॑वि॒ता हवं॑ मे॒ स्वाहेति॑ शृ॒णोतु मऽइ॒दं
दे॒वः स॑वि॒तानु॑ मे जाना॒त्वित्ये॒वैतदा॑ह सवि॒ता वै दे॒वानां॑ प्रसवि॒ता तत्स॑वितृप्र-
सूत ए॒वैतद्य॒ज्ञस्य॒ रस॒मवैति॑ ॥ १४॥ अथाप॑रं चतुर्गृही॒तमाज्यं॑ गृही॒त्वा । उदङ् प्र-
यन्नाहाप॒ इष्य॒ होत॒रित्युप॑ इ॒ह होत॒रित्ये॒वैतदा॑ह॒ तद्यद॒तो होता॒न्वाहै॒तमे॒वैत-
द्य॒ज्ञस्य॒ रस॒मभि॒प्रस्तृ॑णीते॒ तमवा॑रुन्द्धे॒ऽएतानु॒ चैवैतदनूति॑ष्ठते॒ नैदे॑नानन्त॒रा नाष्ट्रा
र॒क्षाꣳसि॑ हिन॒सन्निति॑ ॥ १५॥ अथ॒ सम्प्रेष्य॑ति । मै॒त्राव॒रुणस्य॑ चम॒साध्व॒र्यवेहि॒ ने-
का० ३, अ० ६, ब्रा० ३, क० १०-१६ शतपथब्राह्मण / ५११
जब वह समिधा रखता है तो इससे छन्दों को उत्तेजित करता है। और जब होता प्रातः-
अनुवाक को कहता है उससे भी वह छन्दों को ही पुष्ट और पूर्ण करता है। देव छन्दों के द्वारा
ही स्वर्गलोक को गये, इसलिए छन्द अपूर्ण हो गये, क्योंकि अब न तो स्तुति होती है न प्रशंसा।
इसलिए अब वह छन्दों को पूर्ण करता है। और इन्हीं पूर्ण छन्दों से यज्ञ को करता है और होता
अनुवाक पढ़ता है ॥१०॥
इस पर कुछ लोगों का कहना है कि 'प्रातरनुवाक का प्रतिगर या फल क्या है?'
अध्वर्यु को जागते हुए उपासना करनी चाहिए और जब वह निमेष ले, वही उसका प्रतिगर है।
परन्तु ऐसा न करना चाहिए। यदि नींद आ जाय तो सो जाय। जब होता प्रातः-अनुवाक को
समाप्त करता है तब प्रचरणी आहुति दी जाती है। स्रुक् में चार बार आज्य लेकर आहुति देता
है ॥११॥
जब यज्ञ का सिर काटा गया तो रस जलों में मिल गया। उसको गत दिवस वसतीवरी
जलों के द्वारा लाये थे। अब जो कुछ रस बच गया उसको इसके द्वारा लाते हैं ॥१२॥
जब वह उस आहुति को देता है तो इसको यज्ञ के रस के लिए देता है। उस रस को अपनी
ओर खींचता है। जिन देवताओं के लिए आहुति देता है उन्हीं को प्रसन्न करता है। इस प्रकार
तृप्त होकर ये देवते यज्ञ के रस को इसके लिए दिलाते हैं ॥१३॥
वह इस मन्त्र से आहुति देता है- "शृणोत्वग्निः समिधा हवं मे" (यजु० ६।२६) इसका
अर्थ है कि "अग्नि समिधा द्वारा मेरी स्तुति सुने या स्वीकार करे।" "शृण्वन्त्वापो धिषणाश्च
देवीः" अर्थात् "दिव्य गुणयुक्त जल और धिष्ण हमारी स्तुति सुनें।" "श्रोता ग्रावाणो विदुषो
न यज्ञम्" (यजु० ६।२६) अर्थात् "यज्ञ को जाननेवाले ग्रावा (पत्थर के तुल्य दृढ़ गुरुजन)
इस मेरी स्तुति को सुनें या स्वीकार करें।" 'विदुषः' इसलिए कहा कि यह ग्रावा विद्वान् है।
"शृणोतु देवः सविता हवं मे स्वाहा" (यजु० ६।२५) अर्थात् "सविता देव मेरी इस स्तुति को
स्वीकार करे।" सविता देवों का प्रेरक है। सविता की ही प्रेरणा से वह यज्ञ के रस की इच्छा
करता है ॥१४॥
फिर चार चमसों में घी को लेकर उत्तर की ओर जाकर कहता है, 'हे होता, जलों
को बुलाओ।' या 'जलों की इच्छा करो।' होता ऐसा क्यों कहता है ? इसका कारण यह है कि
इसी आहुति के द्वारा अध्वर्यु घी को यज्ञ के रस में डालता है और अपनी ओर खींचता है। और
होता (एकधन) ग्रहों के पास खड़ा रहता है कि दुष्ट राक्षस उसको सता न सकें ॥१५॥
अब अध्वर्यु आदेश देता है-'हे मित्रावरुण के चमसा रखनेवाले, आओ। नेष्टा, पत्नियों
ष्टः प्र॒नीदा॒ग्नये॑ऽग्नीधिन॒न् एता॒म्रीत्या॑चात्वाले वस॒तीव॒रीभिः प्रत्युप॑तिष्ठस्व होतुश्चम-
सेन॒ चेति॒ सम्प्रैष॒ उद्वैषः ॥ १६ ॥ तऽउदञ्चो निष्क्रामन्ति । जघनेन चावालमग्रे-
णाग्नीध्रꣳ स यस्यां ततो दिश्यापो भवन्ति तद्यन्ति ते वै सह पत्नीभिर्यन्ति तद्य-
त्सह॒ पत्नी॑भि॒र्यन्ति॒ ॥ १७॥ यत्र॒ वै य॒ज्ञस्य॒ शिरो॑ऽछिद्यत । तस्य॒ रसो॒ द्रुवापः॑ प्र-
विवेश॒ तम॑ते गन्ध॒र्वाः सोमर॒क्षा जु॑गुपुः ॥ १८ ॥ ते ह देवा॑ ऊचुः । इ॒यम्न्वे॒वे-
ह नाष्ट्रा य॒दिमे ग॑न्ध॒र्वाः क॒थं न्वि॒ममभवे॑ऽनाष्ट्रे य॒ज्ञस्य॒ रस॒माह॑रे॒मेति॑ ॥ १९ ॥ ते
होचुः । यो॒षित्कामा॒ वै ग॑न्ध॒र्वाः सह॒ पत्नी॑भिरियाम॒ ते पत्नी॑ष्वेव गन्ध॒र्वा ग॒र्धि-
ष्य॒न्त्यथै॑तमभ॒वेऽना॑ष्ट्रे य॒ज्ञस्य॒ रस॒माह॑रिष्याम॒ इति॑ ॥ २० ॥ ते सह॒ पत्नी॑भिरीयुः ।
ते पत्नी॑ष्वेव॒ गन्ध॒र्वा अगृ॑ध्यु॒रयैत॒मभ॒वेऽना॑ष्ट्रे य॒ज्ञस्य॒ रस॒माज॑ह्रुः ॥ २१ ॥ तथोऽए॒-
वैष ए॒तत् । मरु॑त्व॒ पत्नी॑भिरेति॒ ते पत्नी॑ष्वेव॒ गन्ध॒र्वा गृ॑ध्यन्त्ययैत॒मभ॒येऽना॑ष्ट्र य॒-
ज्ञस्य॒ रस॒माह॑रति ॥ २२॥ सोऽपो॒ऽभिहु॑त्योति । ए॒ता॒ ह॒ वाऽअ॒ग्नाङ्क॑ति॒ हुतामेष
य॒ज्ञस्य॒ रस उप॒संमेति॒ तां प्रत्युत्ति॑ष्ठति॒ तमे॒वैत॒दाविष्कृत्य गृह्णाति ॥ २३ ॥ यद्वेवे-
तामाहु॑तिं जु॒होति॑ । ए॒तमे॒वैतद्य॒ज्ञस्य॒ रस॒मभिप्रस्तृ॑णीते तम॒ारुन्द्धे तमपो॑ याचति
याभ्य उ चैवैता॑ दे॒वताभ्य॒ आहु॑तिं जु॒होति॒ ता ह्यैतत्प्रीणाति ता अस्मै तृप्ताः
प्रीता॒ एतं य॒ज्ञस्य॒ रसꣳ संन॑मन्ति ॥ २४ ॥ स जुहोति । दे॒वो रापो॒ऽअपा॑न्नपादिति
दे॒व्यो ह्य॒ापस्तम्मा॑दाह दे॒वो रापो॒ऽअपा॑न्नपादिति॒ यो व॑ ऊ॒र्मिर्ह॒विष्य॒ इति॒ यो
व॑ ऊ॒र्मिर्य॒ज्ञिय उ॒त्येवैत॑दाहेन्द्रियावान्मदिन्तम॒ इति॑ वी॒र्य॑वानित्ये॒वैत॑दाह॒ यदा॒हे-
न्द्रि॒यावा॒निति॑ मदिन्तम॒ इति॑ स्वा॒दिष्ट॒ इत्ये॒वैत॑दाह॒ तं दे॒वेभ्यो॑ देव॒त्रा दत्तेत्ये॒तद्दे-
ना अयाचिष्ट यदा॑ह॒ तं दे॒वेभ्यो॑ देव॒त्रा द॑त्तेति शु॒क्रपेभ्य॒ इति॑ स॒त्यं वै शु॒क्रꣳ स-
त्येपेभ्य इत्येवैतदाह येषां भाग स्थ स्वाहेति तेषामू ह्येष भागः ॥ २५॥ अथ मै-
त्रावरुणचमसेनेनामाहुतिमपप्लावयति । कार्षिरसीति यथा वाऽङ्गारोऽग्निना
स्नातः स्यादेवमेषाहुतिरनया देवतया स्नाता भवति राजानं वाऽएताभिरद्भिरुप-
कां० ३, अ० ६, ब्रा० ३, कं० १६-२६ शतपथब्राह्मण / ५१३
को लाओ। एकधनवाले, आओ। आग्नीध्र वसतीवरी और होता के चमसों के साथ चत्वाल पर
खड़े हो।' यह मिश्रित सन्देश है ॥१६॥
वे चत्वाल के पीछे और आग्नीध्र के आगे उत्तर की ओर बढ़ते हैं। अब जिधर को जल
होते हैं उधर को चलते हैं। वे वहाँ पत्नियोंसहित जाते हैं। पत्नियों के साथ वहाँ क्यों जाते हैं,
इसका कारण यह है- ॥१७॥
जब यज्ञ का सिर काटा गया तो उसका रस बहकर जलों में मिल गया। उसकी गन्धर्व
सोमरक्षकों ने रक्षा की ॥१८॥
तब देवता बोले- 'ये जो गन्धर्व हैं वे हमारे लिए भयङ्कर हैं। हम इस यज्ञ के रस को
कहाँ ले जावें कि भय से मुक्त हो जायँ' ॥१९॥
उन्होंने कहा- 'ये गन्धर्व स्त्रियों के अभिलाषी हैं। पत्नियों के साथ चलना चाहिए।
गन्धर्व अवश्य ही स्त्रियों के पीछे फिरेंगे और हम यज्ञ के रस को ऐसे स्थान में ले जायँगे जो भय
से मुक्त हो' ॥२०॥
वे पत्नियों के साथ चले। गन्धर्व उनकी स्त्रियों के पीछे चले। और वे यज्ञ के रस को
ऐसे स्थान में ले गये जहाँ भय न था ॥२१॥
उसी प्रकार यह अध्वर्यु भी पत्नियों के साथ जाता है। गन्धर्व स्त्रियों के पीछे दौड़ते हैं
और यह यज्ञ के रस को सुरक्षित स्थान में ले जाता है ॥२२॥
वह जलों पर आहुति देता है। जब यह आहुति दी जाती है तो यज्ञ का रस उसको खींच
लेता है। वह उस तक उठता है और उसको पाकर पकड़ लेता है ॥२३॥
वह इस आहुति को क्यों देता है? वह यज्ञ के रस पर घी की आहुति देता है और
अपनी ओर उसको खींचता है। उसकी जलों से याचना करता है। जिन देवताओं के लिए वह
आहुति देता है उन्हीं को वह प्रसन्न करता है। इस प्रकार तृप्त होकर वे यज्ञ के रस को प्राप्त
करते हैं ॥२४॥
वह इस मन्त्र से आहुति देता है- "देवीरापोऽपां न पात्" (यजु० ६।२७) - "हे
दिव्य जलो, जलों की सन्तान।" जल दिव्य, है अतः कहा 'देवीरापोऽपां न पात्।' "यो व
ऽऊर्मिर्हविष्यः" (यजु० ६।२७) अर्थात् "आपकी तरंग हवि या यज्ञ के लिए उपयुक्त है।"
"इन्द्रियावान् मदिन्तमः" (यजु० ६।२७) अर्थात् "बलवान्, और स्वादिष्ट।" "तं देवेभ्यो
देवत्रा दत्त" (यजु० ६।२७) - "उसको देवों के देव को दो।" अर्थात् वह उसको उनसे माँगता
है। "शुक्रेभ्यः" (यजु० ६।२७) - शुक्र नाम है सत्य का, अर्थात् "सत्य के पालन करनेवाले के
लिए।" "येषां भाग स्थ स्वाहा" (यजु० ६।२७) - "जिनके तुम भाग हो।" क्योंकि वस्तुतः
यह उनका ही भाग है ॥२५॥
अब मैत्रावरुण चमस के द्वारा उस आहुति को तैराता है। "कार्षिरसि" (यजु०६।२८)
- "तू कार्षि अर्थात् कृषि-सम्बन्धी है।" जैसे आग कोयले को खा जाती है, ऐसे ही इस आहुति
को देवता खा जाता है। चूंकि सोम राजा का उस जल से अभिषेक होना है जो मैत्रावरुण ग्रह में
५१४ शतपथ ब्राह्मण
षद॒न्यन्व॑ति या ए॒ता मै॑त्रावरुणचमसे वज्रो वाऽआ॒ज्यꣳ॒ रेतः सोमो नेद्व॒ज्रेणा-
ऽज्येन॒ रेतः॒ सोमं॑ हिन॒सानी॑ति॒ तस्मा॒द्वाऽअप॑प्लावयति ॥२६॥ अथ॑ गृह्णाति । स॒-
मु॒द्रस्य॑ त्वाक्षि॒त्याऽउन्न॑यामीत्या॒पो वै स॑मु॒द्रोऽप्स्वे॒वैतद॒क्षितिं दधाति॒ तस्मा॑दा॒प ए-
तावति भोगे भुज्य॑माने॒ न क्षी॑यन्ते तद॒न्वेक॑धनानु॒न्नय॑ति॒ तद॑नु पात्नीव॒तान्॑ ॥२७॥
तद्य॒न्मैत्रा॑वरुणचम॒सेन गृह्णा॑ति । यत्र॒ वै दे॒वेभ्यो॑ य॒ज्ञोऽपा॑क्रामत्तमेतद्दे॒वाः प्रैषै-
रेव प्रैष॑मै॒न्पुरोरु॑ग्भिः प्र॒ारोच॑यन्निवि॒द्भिर्न्य॑वेदयꣳस्त॒स्मान्मैत्रा॑वरुणचम॒सेन गृह्णा॑ति
॥२८॥ तऽआय॑न्ति । प्रत्युपतिष्ठते॒ऽग्नीच्छावा॑ले वसतीव॒रीभि॑श्च होतृचम॒सेन॑ च
स उपर्युपरि॑ चा॒वालं॑ सꣳस्प॒र्शय॑ति वसतीव॒रीश्च॒ मैत्रा॑वरुणचम॒सं च॒ समापो॑
ऽअ॒द्भिर्ग्म॑त॒ समोष॑धीभिरोष॑धी॒रिति॒ यश्चासा॑व् पूर्वेद्युराहृ॒तो य॒ज्ञस्य॒ रसो॒ यश्चा॒द्या-
हृत॒स्तमे॒वैतदु॒भयं॑ सꣳसृ॑जति ॥२९॥ तद्वैके॑ । ऐ॒व मैत्रा॑वरुणचम॒से वसतीव॒री-
र्नयन्त्या मै॑त्रवरुणचमसाद्सततीवरीषु य॒श्चासा॑व् पूर्वेद्युराहृ॒तो य॒ज्ञस्य॒ रसो॒ यश्चा॒द्या-
हृत॒स्तमे॒वैतदु॒भयं॑ सꣳसृ॑जाम॒ इति॒ वद॑न्त॒स्तदु॒ तथा॒ न कु॒र्याद्य॒द्वाऽआध॑वनी॒ये स-
मवन॑यति॒ तद्द्वैवैष उ॑भयो य॒ज्ञस्य॒ रसः॑ सꣳसृ॒ज्यते॒ऽथ होतृ॑चम॒से वसतीव॒रीर्गृ॑ह्णा-
ति निग्रा॒भ्याभ्य॒स्तद्य॒दुप॒र्युपरि॑ चा॒वालं॑ सꣳस्प॒र्शय॑त्यतो॒ वै दे॒वा दि॒वमुपोद॑क्रामꣳ-
स्तद्यज॑मानमे॒वैत॒त्स्वर्ग्यं॒ पन्था॑नम॒नुसं॑ख्यापयति ॥३०॥ तऽआय॑न्ति । तꣳ होता॑
पृ॒च्छत्य॒र्धोऽवे॒रपा॒३ऽइत्यवि॑दोऽपा॒३ऽइत्ये॒वैतदा॑ह॒ तं प्रत्या॒होतेव न॑नमुरित्यवि॑-
दन्मथो॒ मेऽन॑क्षतेत्ये॒वैतदा॑ह ॥३१॥ स यद्य॑ग्नि॒ष्टोमः स्यात् । यदि॑ प्रचर॒ण्यां॑ सꣳ-
स्रवः॒ परि॑शिष्टोऽलं॑ हो॒माय स्यात्तं जुहु॑या॒द्यद्यु॒ नालं॑ हो॒माय॒ स्याद॒परं॑ चतुर्गृ-
हीतमाज्यं॑ गृही॒त्वा जु॑होति॒ यम॑ग्ने॒ पृत्सु मर्त्य॒मवा॒ वाजे॑षु॒ यं जुनाः॑ । स य॒न्ता श-
श्व॒तीरिषः॒ स्वाहेत्या॑ग्ने॒य्या जु॑होत्य॒ग्निर्व्वाऽअ॑ग्नि॒ष्टोम॒स्तद॑ग्नाव॒ग्निष्टोमं॑ प्रति॒ष्ठाप॑यति
मर्त॑वत्या पुरु॒षसं॑मितो वाऽअ॑ग्नि॒ष्टोम ए॒वं जुहु॒याद्य॒द्य॒ग्निष्टोमः स्यात् ॥३२॥ य-
द्यु॒क्थ्यः स्यात् । मध्य॑मं परि॒धिमु॑पस्पृशे॒च्चयः॑ परि॒धय॒स्त्रीण्यु॒क्थ्या॒न्येते॑रु॒ हि तर्हि य-
का० ३, अ० ६, ब्रा० ३, कं० २६-३३ शतपथब्राह्मण / ५१५
है और घी वज्र है तथा सोम वीर्य है; ऐसा न हो कि वज्र-रूपी घृत से सोमरूपी वीर्य नष्ट हो
जाय इसलिए उसको उस पर तैराता है ॥२६॥
अब वह इस मन्त्र से ग्रहण करता है—"समुद्रस्य त्वा क्षित्याऽउन्नयामि।"-—"तुझको
समुद्र के अक्षय होने के लिए उठाता हूँ।" जल समुद्र हैं। जलों में ही वह अक्षयपन को रखता
है। इसीलिए जल इतना खाया खाये जाने पर भी क्षीण नहीं होते। इसके पीछे वे एकधन ग्रहों
को लेते हैं, इसके पीछे पैर धोने के जल को ॥२७॥
मैत्रावरुण चमसे से वह क्यों लेता है ? इसलिए कि जब यज्ञ देवों से भाग गया तब
उसको देवों ने 'प्रैष' (यज्ञ-सम्बन्धी निमन्त्रणों) द्वारा बुलाया। 'पुरोरुक्' मन्त्रों से उसको
प्रसन्न किया। निविद मन्त्रों से निवेदन किया। इसलिए मैत्रावरुण चमस् से ग्रहण करता
है ॥२८॥
अब वे लौट आते हैं। अग्नीध वसतीवरी जलों और मैत्रावरुण चमस् के साथ चात्वाल
में खड़ा होता है। चात्वाल के ऊपर वह वसतीवरी जलों और मैत्रावरुण चमसे को स्पर्श कराता
है। "समापोऽअद्भिभरग्मत समोषधीभिरोषधीः" (यजु० ६।२८)—"जल जल से मिले और
ओषधि ओषधि से।" इस प्रकार वह उन जलों को, जो कल लाये गये थे और उनको जो आज
लाये गये हैं, मिला देता है ॥२९॥
कुछ लोग ऐसा करते हैं कि मैत्रावरुण चमसे में कुछ वसतीवरी जल को और कुछ मैत्रा-
वरुण चमसे के जल को वसतीवरी में डालते हैं। इस प्रकार यज्ञ का जो रस कल लाया गया और
जो आज लाया गया उन दोनों को मिला देते हैं। परन्तु ऐसा न करना चाहिए। क्योंकि जब
आधवनीय में जल छोड़ता है तब भी तो दोनों रस मिल जाते हैं। अब होता के चमसे में वसती-
वरी को निग्राभ्य के लिए छोड़ता है। चात्वाल के ऊपर क्यों स्पर्श कराता है ? इसलिए कि वहीं
से तो देव द्यौलोक को गये थे। इस प्रकार वह यजमान को स्वर्ग का मार्ग दिखा देता है ॥३०॥
अब वे (हविर्धान में) लौट आते हैं। होता उससे पूछता है, 'हे अध्वर्यु, तुमको जल
मिल गया ?' वह उत्तर देता है कि 'हाँ' या 'जलों ने अपने को मेरे हवाले कर दिया' अर्थात् जल
मिल गया ॥३१॥
और यदि अग्निष्टोम होवे, और प्रचारणी में कुछ (घी का) शेष होम के लिए पर्याप्त
रह जाय तो उससे आहुति दे दे। और यदि होम के लिए पर्याप्त न हो तो चारों चमसों में आज्य
को लेकर आहुति दे, इस मन्त्र से—"यमग्ने पृत्सु मर्त्यमवा वाजेषु यं जुनाः। स यन्ता शश्वतीरिषः
स्वाहा" (यजु० ६।२६)—"हे अग्नि, जिस मनुष्य को तुम युद्ध में या दौड़ में सहायता देते हो
वह निश्चयात्मक जीत को प्राप्त हो जाता है।" वह अग्नि-सम्बन्धी मन्त्र से आहुति देता है
क्योंकि अग्निष्टोम का अर्थ है अग्नि। इस प्रकार अग्नि में अग्निष्टोम की स्थापना करता है।
यदि अग्निष्टोम हो तो इस प्रकार आहुति दे ॥३२॥
और यदि उक्थ्य हो तो बीच की समिधा को छुए। तीन परिधियाँ हैं और तीन उक्थ्य।