सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

शतपथ ब्राह्मण (शुक्ल यजुर्वेद - प्रथम भाग)

Shatapatha Brahmana Part 1 - Shukla Yajurveda

महर्षि याज्ञवल्क्य / सायणभाष्य द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान · 1950 (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished699 पृष्ठ

अध्याय-१, ब्राह्मण-३

न्ने॒ति॑ ॥ २० ॥ अथे॑नꣳ शा॒लां प्र॑पा॒दय॑ति । स धे॒न्वै चान॒डुह॑श्च नाश्नीयाद्धेन्वनडु॒-
हौ॒ वाऽइद॒ꣳ सर्वं॑ बिभृ॒तस्ते॒ देवा॒ अब्रु॒वन्धेन्वनडु॒हौ॒ वाऽइद॒ꣳ सर्वं॑ बिभृ॒तो ह॒-
न्त॒ यदन्येषां॒ वयसां॒ वीर्यं॒ तद्धेन्वनडु॒ह्यो॒र्दधा॒मेति स॒ यदन्येषां॒ वयसां॒ वीर्य॒मासी-
त् त॒द्धेन्वनडु॒ह्यो॒रदधु॒स्तस्मा॒द्धेनु॒श्चैवा॒नड्वां॒श्च भूयिष्ठं॒ भुङ्क्त॒स्तदेतत्सर्वा॒श्यमिव यो॒ धे-
न्वनडु॒ह्यो॒रश्नीयाद॒न्तग॒तिरिव त॒ꣳ ह्याहु॒तमभि॒जानितो॒र्जाया॒यै गर्भं॒ नि॒रवधी॒दिति
पापम॒कदिति पापी॒ कीर्ति॒स्तस्मा॒द्धेन्वनडु॒ह्यो॒र्नाश्नीयात्त॒दु होवा॒च या॒ज्ञवल्क्यो
ऽश्ना॒म्येवा॒हमं॒सलं चेद्भवती॒ति ॥ २१ ॥ ब्रा॒ह्म॑णम् ॥ २ ॥
अ॒पः प्रणी॒य । आ॒ग्ना॒वैष्णवमे॒कादश॑क॒पालं पुरोडा॒शं निर्व॒पत्य॒ग्निर्वै॒ सर्वा॒ दे॒व-
ता॒ अ॒ग्नी हि॒ स॒र्वाभ्यो॒ दे॒वता॒भ्यो॒ जु॒ह्वत्य॒ग्निर्वै॒ यज्ञ॒स्याव॑रा॒र्ध्यो विष्णुः॒ प॒रा॒र्ध्यस्तत्स॒-
र्वा॒श्चैवै॒तद्दे॒वताः॒ परि॒गृह्य स॒र्वं च॒ य॒ज्ञं परि॒गृह्य दी॒क्षाऽङ्क॒ते तस्मा॒दा॒ग्ना॒वैष्णव ए॒-
का॒दशक॒पालः पुरोडा॒शो भवति॒ ॥ १ ॥ तद्धै॒के । आदि॒त्येभ्य॒श्चरुं॒ निर्व॒पन्ति तद॒स्ति॒
प॒र्युदि॒तमिवा॒ष्टौ पुत्रा॒सोऽअदि॒तेर्यै॒ जा॒तास्त॒न्वस्परि॒ । दे॒वां२॥ऽउ॒प प्रैत्स॒प्तभिः॒ प॒रा
मा॒र्ताण्ड॒मास्य॒दिति ॥ २ ॥ अ॒ष्टौ ह॒ वै॒ पु॒त्रा अदि॒तेः । या॒ꣳस्त्वे॒वदे॒वा आदि॒त्या इ॒-
त्या॒चक्ष॒ते स॒प्त है॒व॒ ते॒ऽवि॒कृताꣳ॒ ह्वा॒ष्टमं॒ जन॒यां चका॒र मा॒र्ताण्डꣳ॒ संदे॒घो है॒वा॒स
या॒वा॒निवो॒र्ध्वस्ता॒वंस्ति॒र्यङ् पु॒रुष॒संमित इ॒त्यु है॒कऽप्या॒हुः॒ ॥ ३ ॥ त॒ऽउ है॒तऽऊ॒चुः॒ ।
दे॒वा आदि॒त्या यद॒स्मान्व॒जनि॒मा॒ तद॒मुये॒व॒ भू॒द्धन्ते॒मं॒ वि॒क्रवा॒मेति तं॒ वि॒चक्रु॒र्य-
था॒यं पु॒रुषो॒ वि॒कृत॒स्तस्य॒ या॒नि मा॒ꣳसा॒नि सं॒कृ॒त्य सं॒न्या॒सु॒स्ततो॒ ह॒स्ती स॒मभ॒व-
त्त॒स्मादा॒हु॒र्न ह॒स्तिनं॒ प्र॒तिगृह्णी॒यात्पु॒रु॒षां॒जा॒नो हि॒ ह॒स्तीति॒ य॒मु ह॒ त॒दि॒चक्रुः॒ स॒
वि॒वस्वा॒नादि॒त्यस्त॒स्ये॒माः॒ प्र॒जाः॒ ॥ ४ ॥ स॒ होवा॒च । रा॒ध्नवा॒न्मे स॒ प्र॒जायां॒ य॒ ए॒त-
मादि॒त्येभ्य॒श्चरुं॒ निर्व॒पादि॒ति रा॒ध्नोति है॒व॒ य॒ ए॒तमादि॒त्येभ्य॒श्चरुं॒ निर्व॒पत्य॒यं त्वे॒वा-
ग्ना॒वै॒ष्णवः प्र॒ज्ञा॒तः ॥ ५ ॥ त॒स्य स॒प्तद॒श सा॒मिधे॒न्यो भवन्ति॒ । उ॒पाꣳ॒शु दे॒वते॒ य॒जति॒
प॒ञ्च प्र॒या॒जा भवन्ति॒ त्र॒यो॒ऽनुया॒जाः॒ सं॒या॒जय॑न्ति प॒त्नीः॒ स॒र्वत्रा॒यै॒व॒ स॒मि॒ष्टय॑जु॒रे॒व न॒

कां० ३, अ० १, ब्रा० २-३, कं० २१ व १-६ शतपथब्राह्मण / ३३५
अब (अध्वर्यु) उसको शाला में ले जाता है। वह गाय या बैल का (मांस) न खावे,
क्योंकि गाय और बैल ही इस सब विश्व को धारण करते हैं। देवों ने कहा—"ये गाय और
बैल संसार को धारण करते हैं इसलिए अन्य प्राणियों का जो वीर्य या पराक्रम है वह गाय और
बैल में रख दें। इसलिए जो पराक्रम अन्य प्राणियों में था उसे उन्होंने गाय और बैलों में रख
दिया। इसलिए गाय और बैल बहुत खाते हैं। इसलिए यदि गाय या बैल का (मांस) खा जायगा
तो सब ही खा लिया जायगा और अन्त में सबका नाश हो जायगा। वह दूसरे जन्म में अद्भुत
योनि को प्राप्त होगा। कहा जायगा कि इसने पत्नी के गर्भ का नाश कर दिया; पाप कर दिया।
उसकी कीर्ति पापयुक्त होगी। इसलिए गाय और बैल का मांस न ख.वे। परन्तु याज्ञवल्क्य ने
कहा—"मैं तो खाता हूँ अगर नर्म (अंसल) हो ॥२१॥
अध्याय १—ब्राह्मण ३
जलों को लाकर अग्नि और विष्णु के लिए ११ कपालों का पुरोडाश निकालता है।
अग्नि ही सब देवता हैं क्योंकि अग्नि में ही सब देवताओं के लिए आहुति दी जाती है। अग्नि
यज्ञ का नीचे का आधा है और विष्णु ऊपर का आधा। वह सोचता है कि 'मैं सब देवताओं का
परिग्रहण करके और सब यज्ञ को घेरके दीक्षित हो जाऊँगा, इसलिए वह अग्नि और विष्णु के
लिए ग्यारह कपालों का पुरोडाश बनाता है ॥१॥
इस पर कुछ लोग आदित्य के लिए चरु देते हैं। इस पर एक श्रुति है—"अष्टौ पुत्रासो
अदितेर्ये जातास्तन्वस्परि । देवाँ उप प्रैत् सप्तभिः परा मार्ताण्डमास्यत् ।” (ऋ० १०।७२।८)—
“अदिति के आठ पुत्र हैं, जो उसके शरीर से उत्पन्न हुए हैं। सातों के साथ वह देवों तक पहुँची,
और मार्तण्ड को उसने फेंक दिया" ॥२॥
अदिति के आठ पुत्र थे। परन्तु जो आदित्य (अर्थात् अदिति के अपत्य) कहलाते हैं
वे सात ही हैं। आठवें मार्तण्ड को उसने अविकृत (बिगड़े) रूप में उत्पन्न किया। वह सन्देह-
मात्र था अर्थात् वह किसी निश्चित रूप का न था। जितना ऊँचा था उतना ही चौड़ा था। कुछ
लोग कहते हैं कि वह मनुष्य के आकार का था ॥३॥
आदित्य देव अर्थात् अदिति के पुत्रों ने कहा—"जो हमारे पीछे उत्पन्न हुआ है वह
विकृत न हो जाय। लाओ इसे बनावें।" उन्होंने उसे वैसा ही बनाया जैसा मनुष्य बनाया जाता
है। जो मांस काटकर डाल दिया गया उससे हाथी बन गया। इसलिए कहते हैं कि भेंटस्वरूप
हाथी न लेना चाहिए क्योंकि हाथी मनुष्य से उत्पन्न हुआ है, और जिसे बनाया वह हुआ
'विवस्वान्' (सूर्य) या सूर्य, और इसी की यह सब प्रजा हैं ॥४॥
उसने कहा—"मेरी प्रजा में से वह फलीभूत होगा जो आदित्यों को चरु देता है।" इस-
लिए वह सफल होता है जो आदित्यों को चरु देता है। यह चरु अग्नि और विष्णु के लिए विख्यात
है ॥५॥
इसकी सत्रह सामिधेनियां हैं। इन दोनों देवताओं के लिए धीमी आवाज में आहुति दी
जाती है। पाँच प्रयाज होते हैं और तीन अनुयाज। पूर्णता के लिए पत्नी-संयाज करते हैं। समिष्ट-

मे दे॒हीति॒ नात्र॑ तिरो॒हित॑मिवास्ति ॥ ९॥ अथाक्ष्यावानक्ति । अरुर्वै

  • पु॒रुष॒स्याक्षि॑ प्रशान्त्वे॒वेति॒ ह स्माह॒ याज्ञ॑वल्क्यो॒ऽरन्-इव॒ ह्यास पूयो है॒वास्य॑
  • दूषी॑का ते॒ऽन्वै॒तदन॑रुष्करोति॒ यद॒क्ष्यावा॑न॒क्ति ॥ १०॥ यत्र॒ वै दे॒वाः । असुररक्ष-
  • सानि॑ ज॒घ्नुस्तत्कु॒क्षो दान॑वः प्रत्य॒ङ् पति॑त्वा मनु॒ष्या॑णा॒मक्ष्णोः प्रवि॑वेश॒ स ए॒ष क-
  • नी॑नकः कुमा॒रक॒-इव॑ परिभास॑ते॒ तस्मा॑ऽए॒वैतच्चक्षु॑ष॒प्रय॒त्त्सर्व॑तो॒ऽश्मपु॑रां परिद-
  • धात्यश्मा ह्याञ्जनम् ॥ ११॥ त्रैककुदं भवति । यत्र वाऽइन्द्रो वृत्रमहंस्तस्य यद-
  • क्ष्यासीतं॒ गिरि॑ त्रिककुद॒मकरोत्तद्य॒त्रैक॑कु॒द

कां० ३, अ० १, ब्रा० ३, क० ६-१६ शतपथब्राह्मण / ३३७
यजुः की आहुति नहीं देते कि कहीं ऐसा न हो कि दीक्षित के वस्त्र पहनकर यज्ञ की पूर्ति से यज्ञ
के अन्त को पहुँच जाय। क्योंकि समिष्ट-यजुः यज्ञ का अन्त है ॥६॥
अब शाला के आगे खड़े होकर अभ्यंजन (नवनी शरीर पर मलना) कराता है। त्वचा
से वंचित होकर पुरुष घाववाला हो जाता है। जब उसका अभ्यंजन होता है तो घाव भर जाते
हैं। क्योंकि मनुष्य की त्वचा तो गाय के ऊपर है और घी (नवनी) भी गाय की होती है। इस
प्रकार (अध्वर्यु) उसको उसी की चीज दिला देता है। इसीलिए अभ्यंजन किया जाता है ॥७॥
यह नवनी है। घी देवों का है और फाण्ट (अर्थात् वे मक्खन के कण जो मट्ठा चलाने
में ऊपर उतरा आते हैं) मनुष्यों का। नवनी न तो घी है, न फाण्ट है। वृद्धि के लिए घी और
फाण्ट दोनों होने चाहिएँ। जो वृद्धियुक्त चीज है उससे वह यजमान को वृद्धियुक्त करता है ॥८॥
वह शिर से पैर तक अनुलोम की रीति से अभ्यंजन (उबटन) करता है, इस मन्त्र को
पढ़कर- “महीनां पयोऽसि” (यजु० ४।३)। 'मही' उन गायों में से एक का नाम है और यह
(नवनी) उनका 'पय' है। इसीलिए कहा- 'महीनां पयोऽसि।' अब कहता है- “वर्चोदाऽअसि
वर्चो मे देहि” (यजु० ४।३) -“तू वर्चस् देनेवाला है, मुझे वर्चस् दे।” यह स्पष्ट है ॥६॥
अब आंख में काजल लगाता है। याज्ञवल्क्य ने कहा कि 'मनुष्य की आंख जरुमवाली है।
मेरी आंख ठीक है।' पहले उसकी आंख खराब थी। अब वह काजल लगाकर उसकी आंख को
नीरोग करता है ॥१०॥
जब देवों ने असुर राक्षसों को मारा तो शुष्ण दानव पीछे को लौटकर मनुष्यों की आंखों
में समा गया। वही आँख की पुतली होकर छोटा बालक-सा प्रतीत होता है (कुमारक पुतली
को भी कहते हैं और बालक को भी)। इस प्रकार यजमान यज्ञ में प्रवेश होते समय इस अंजन
को लगाकर मानो उस दानव के चारों ओर पत्थर की दीवार खड़ी कर देता है, क्योंकि अंजन
पत्थर का है। (सुरमा पत्थर का होता है) ॥११॥
यह त्रिककुद पहाड़ का सुरमा है। जब इन्द्र ने वृत्र को मारा तो उसकी आँख की जो
पुतली थी उसका त्रिककुद पहाड़ बना दिया। अब त्रिककुद पहाड़ से सुरमा लाने का तात्पर्य यह
है कि आँख में रख देवे। यदि त्रिककुद पर्वत का सुरमा न मिले तो त्रिककुद को छोड़कर किसी
अन्य स्थान से सुरमा लावे, क्योंकि सुरमों का फल एक ही है ॥१२॥
सुरमा सींक से लगता है, क्योंकि सींक वज्र है। इसी (सींक) की नोक पर रुई लगी
होती है जिससे राक्षस निकल जाय, क्योंकि राक्षस बिना मूल के और दोनों ओर से स्वतन्त्र होकर
हवा में घूमता है, इसी तरह जैसे आदमी हवा में बिना मूल के और बिना रोकटोक के घूमता
है। सींक के किनारे पर रुई इसीलिए लगी होती है कि राक्षस दूर हो जाय ॥१३॥
पहले दाहिनी आँख में सुरमा या अंजन लगाया जाता है। आदमी की बाईं आँख में
पहले अंजन लगाया जाता है, देवताओं की (इसके विपरीत), ऐसी ही चाल है ॥१४॥
वह इस मन्त्र को पढ़कर अंजन लगाता है- “वृत्रस्यासि कनीनकः” (यजु० ४।३) -“तू
वृत्र की आँख है।” वस्तुतः यह वृत्र की ही आँख है। अब कहता है- “चक्षुर्दाऽअसि चक्षुर्मे देहि”
(यजु० ४।३) -“तू आँख देनेवाला है, मुझे आँख दे।” यह स्पष्ट है ॥१५॥
दाहिनी आँख में एक यजुः-मन्त्र पढ़कर लगाता है और एक बार चुपचाप। बाईं आँख में

३३८ शतपथ ब्राह्मण
कृ॒ष्ण॒विषा॒ण॒क्ति द्विस्तू॒ष्णीं तदु॑त्तर॒मेवैत॒दुत्त॑रावत्करोति ॥ १६॥ तद्यत्पञ्च॑ कृत्व॒ आ-
न॒क्ति । सं॒वत्स॑रसंमितो वै य॒ज्ञः पञ्च वाऽऋ॒तवः॑ संवत्स॒रस्य॒ तं प॒ञ्चभि॑राप्नोति
तस्मात्पञ्च॑ कृत्व॒ आन॒क्ति ॥ १७॥ अथैनं॑ दर्भपवित्रे॒ण पावयति । अमे॒ध्यो वै पुरु॑-
षो यद॒नृतं॑ वद॒ति ते॑न पूतिरन्त॒रतो मेध्या॒ वै दर्भा मेध्यो भूत्वा॒ दीक्षा॒ऽइति॑ प-
वित्रं॒ वै दर्भाः प॒वित्र॑पूतो दीक्षा॒ इति॒ तस्मा॑देनं दर्भपवित्रे॒ण पावयति ॥ १८॥ त-
द्वाऽएक॑ स्यात् । एको॒ ह्ये॒वायं पव॑ते॒ तदे॒तस्यैव रूपेण तस्मादेक॑ स्यात् ॥१९॥
अथोऽअपि त्रीणि स्युः । एको॒ ह्ये॒वायं पव॑ते॒ सोऽयं पुरु॑षे॒ऽन्तः प्रवि॑ष्टस्त्रेधावि॑-
क्तः प्रा॒ण उदा॒नो व्यान॒ इति॒ तदे॒तस्यैवानु मात्रां तस्मात्त्रीणि स्युः ॥ २०॥ अ-
थोऽअपि सप्त॑ स्युः । सप्त॒ वाऽइ॒मे शी॒र्षन्प्रा॒णास्तस्मात्सप्त॑ स्युस्त्रिःस॒प्तान्ये॒व स्यु॒रे-
कवि॒ꣳशति॑रे॒षैव संपत् ॥२१॥ तꣳ स॒प्तभिः॑-स॒प्तभिः॑ पावयति । चि॒त्पति॑र्मा पुना-
त्विति प्रजा॒पति॒र्वे चि॒त्पतिः॑ प्रजा॒पति॑र्मा पुना॒त्वित्ये॒वैतदा॑ह वा॒क्पति॑र्मा पुनात्वि-
ति प्रजा॒पति॒र्वे वा॒क्पतिः॑ प्रजा॒पति॑र्मा पुना॒त्वित्ये॒वैतदा॑ह दे॒वो मा॑ सवि॒ता पु॑ना-
त्विति तद्द्वै सुपूतं॒ यं देवः॑ सवितापुना॒त्तस्मा॑दाह दे॒वो मा॑ सवि॒ता पु॑ना॒त्वित्यच्छिद्रे-
ण प॒वित्रे॑णे॒ति यो वाऽअ॒यं पव॑त॒ऽएषोऽच्छि॑द्रं प॒वित्र॑मे॒तेनैतदा॑ह॒ सूर्य॑स्य र॒श्मिभि॒-
रित्ये॒ते वै प॒वितारो॒ यत्सूर्य॑स्य र॒श्मय॒स्तस्मा॑दाह॒ सूर्य॑स्य र॒श्मिभि॒रिति॑ ॥ २२॥ त-
स्य ते पवित्रपत॒ऽइति॑ । प॒वित्र॑पति॒र्हि भव॑ति प॒वित्र॑पूतस्येति प॒वित्र॑पूतो हि भ॑-
वति यत्कामः पुने॒ तच्छ॑केय॒मिति॑ य॒ज्ञस्योद्गुचं॑ गच्छानी॒त्येवैतदा॑ह ॥ २३॥ अथाशि॒-
षा॒मार॑म्भं वाचयति । आ वो॑ देवास ईमहे वामं प्रयत्यध्वरे । आ वो॑ देवास
आशिषो य॒ज्ञियासो हवामहेऽइति॒ तदस्मै स्वाः सत॒र्ऋत्विज॒ आशिष॒ आशा॑सते
॥ २४॥ अथाङ्गुलीर्न्यञ्चति । स्वाहा॑ य॒ज्ञं मन॑स॒ऽइति॒ द्वे स्वाहा॒रोरन्तरिक्षा॒दिति॒ द्वे
स्वाहा॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॒मिति॒ द्वे स्वाहा॒ वाता॒दारभ॒ऽइति॑ मु॒ष्टीक॑रोति न वै य-
ज्ञः प्रत्य॒क्षमिवाऽऽर॑भे य॒थायं द॒ण्डो वा वासो॑ वा परोऽक्षं॒ वै दे॒वाः परोऽक्षं य-

का० ३, अ० १, ब्रा० ३, कं० १६-२५ शतपथब्राह्मण / ३३६
एक बार एक यजुः-मन्त्र पढ़कर लगाता है और दो बार चुपचाप । इस प्रकार बाईं आँख को
बड़प्पन दे देता है ॥१६॥
यह पाँच बार क्यों लगाता है ? इसका कारण यह है कि यज्ञ और संवत्सर एक-से हैं ।
संवत्सर में पाँच ऋतुएँ होती हैं । इस प्रकार वह पाँच बार लगाने से संवत्सर को पा लेता है ।
इसलिए पाँच बार लगाता है ॥१७॥
अब यह इसको दर्भ के पवित्रा से पाक करता है। मनुष्य झूठ बोलने से अपवित्र हो
जाता है । पवित्रा पाक है। वह सोचता है कि 'पाक होकर दीक्षा लूँ।' दर्भ शुद्धि का साधन है।
वह सोचता है कि 'पवित्र होकर दीक्षा लूँ।' इसलिए दर्भ के पवित्रा से अपने को शुद्ध करता
है ॥१८॥
यह (दर्भ का पवित्रा) एक ही हो। यह पवन भी तो एक ही है, और पवन के ही लक्षण
का यह पवित्रा है (पवन का अर्थ भी पवित्र करनेवाला है), इसलिए दर्भ एक ही होना
चाहिए ॥१९॥
या तीन पवित्रा हों । यह पवन तो एक ही है, लेकिन पुरुष के शरीर में पहुँचकर प्राण,
व्यान और उदान बन जाता है । पवित्रा का भी यही लक्षण है। इसलिए तीन पवित्रा हो सकते
हैं ॥२०॥
ये सात भी हो सकते हैं। सिर के प्राण सात हैं, इसलिए सात हो सकते हैं। ये सात के
तिगुने अर्थात् २१ भी हो सकते हैं। पूर्णता इसी में है ॥२१॥
सात पवित्रों से वह यह मन्त्र पढ़कर पवित्र करता है—"चित्पतिर्मा पुनातु" (यजु०
४।४) । 'चित्पति' का अर्थ है प्रजापति, अर्थात् प्रजापति मुझे शुद्ध करे । "वाक्पतिर्मा पुनातु"
(यजु० ४।४) । 'वाक्पति' भी प्रजापति है, अर्थात् प्रजापति मुझे पवित्र करे । "देवो मा सविता
पुनात्वच्छिद्रेण पवित्रेण" (यजु० ४।४) । 'सुपूत' (अर्थात् यथार्थ शुद्ध) वह है जिसको सविता
देव ने शुद्ध किया हो । "अच्छिद्रेण पवित्रेण" (यजु० ४।४), क्योंकि वायु ही छिद्ररहित पवित्र
करनेवाला है । "सूर्यस्य रश्मिभिः" (यजु० ४।४), क्योंकि सूर्य की किरणें सबसे अधिक पवित्र
करनेवाली हैं ॥२२॥
"तस्य ते पवित्रपते" (यजु० ४।४)—"वह (जो दीक्षित पुरुष है) पवित्रता का पति है।"
"पवित्रपूतस्य" (यजु० ४।४), क्योंकि वह पवित्रा से शुद्ध किया हुआ है। "यत् कामः पुने
तच्छकेयम्" (यजु० ४।४), अर्थात् "जिस कामना से मैं पवित्र हुआ हूँ वह कर सकूँ" अर्थात् यज्ञ
को पा सकूँ ॥२३॥
अब वह आशीर्वाद का मन्त्र बोलता है—"आ वो देवासऽईमहे वामं प्रयत्यध्वरे । आ वो
देवासऽआशिषो यज्ञियासो हवामहे" (यजु० ४।५)—"हे देवो, हम आपका यज्ञ के आरम्भ में
आवाहन करते हैं। हे देवो, हम आपका यज्ञ में आशीर्वाद के लिए आवाहन करते हैं।" इस प्रकार
ऋत्विज लोग अपने आशीर्वाद को उसके लिए देते हैं ॥२४॥
अब वह अँगुलियों को यह मन्त्र पढ़कर भीतर की ओर मोड़ता है—"स्वाहा यज्ञं मनसः"
(यजु० ४।६) । इस मन्त्र से दो छोटी अँगुलियों को । "स्वाहोरोरन्तरिक्षात्" (यजु० ४।६) ।
इससे दो अनामिकाओं को । "स्वाहा द्यावापृथिवीभ्याम्" (यजु० ४।६) । इससे दो बीच की
अँगुलियों को । "स्वाहा वातादारभे" (यजु० ४।५) । इससे दोनों मुट्ठियाँ बाँधता है। जैसे डंडा
या कपड़ा पकड़ा जाता है उसी प्रकार प्रत्यक्ष रीति से यज्ञ नहीं पकड़ा जा सकता है। जैसे देव
परोक्ष हैं, वैसे ही यज्ञ परोक्ष है ॥२५॥