सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ
पृष्ठ 894 स्कैन

( २६ )

ज्ञानबोध

यह जग आंधर जानो भाई । नाम न जाने ऊँच कहाई ॥
ऊँच वही जो नामहि जानें । विना नाम सब नीच कहानें ॥
ना कोउ वर्ण नहीं कोउ भेषा । शब्द सरूपी जैहै देशा ॥
सब मिल भक्ति करो रे भाई । सतगुरु मुखसे यह फरमाई ॥
यह सतगुरुका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 895 स्कैन

बोधसागर

( २७ )

है अनाम अक्षर के माहीं । निहअक्षर कोइ जानत नाहीं ॥
अमर लोक जहाँ अम्बर काया । अकाल पुरुष जहाँ आपरहाया ॥
धर्मदास जहाँ वाम हमारा । काल अकाल न पावे पारा ॥
निरभय घर बोही है भाई । रोग न व्यापे काल न खाई ॥
समरथ घर हैं पैले पारा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 896 स्कैन

( २८ )

ज्ञानबोध

सोई हंस काल घर जावे । सत् लोकमें वास न पावे ॥
निरभय घर कबहुँ ना पावै । कोट जन्मतिहिकालसतावै ॥
भक्ति कर पूजत हैं जो देवा । निश्चय जाय कालकी सेवा ॥
मनुष्य तन वे कभी न पावै । लख चौरासी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 897 स्कैन

बोधसागर

( २९ )

तीन लोक जिव काल सतावै । ब्रह्मा विष्णू पार न पावै ॥
सत् पुरुष तब मोहिं पठावा । जीव उबारन मैं जग आवा ॥
यहि कारण आयो संसारा । जगके जीव मैं करों उबारा ॥
जग जीवनको नाम लखावै । पकड़ हंस सतलोक पठावै ॥
हम हैं सतलोकके बासी । दास कहाय प्रगट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 898 स्कैन

( ३० )

ज्ञानबोध

आदि नाम जो नित गुन गावैं । कर विश्वास अमर पद पावैं ॥
जो कोइ सतगुरु नामको धावैं । तिनको साहब पार लगावैं ॥
पार हाय जो माया त्यागे । जन्म मरनको संशय भागे ॥
माया त्याग वैरागी होई । अजर अमरको पावैं सोई ॥

धर्मदास वचन

कह धर्मदाम सुनो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 899 स्कैन

बोधसागर

( ३१ )

तत्त्व प्रकृति और बल माया । इन्हिं जीत तब साधु कहाया ॥
अन्त कपट सब देय बहाई । क्षमा गङ्गमें बैठ नहाई ॥
हार जीत और अभिमाना । इनसों रहित साधुको ज्ञाना ॥
बिहँसत बदन भजनको आगर । शीतल दया प्रेम सुखसागर ॥
सब षट् कर्म छोड़ अज्ञाना । धर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 900
स्थायी लिंक
पृष्ठ 900 स्कैन

( ३२ )

ज्ञानबोध

गुरु सेवामें फल सब आवै । गुरु विमुख नर पार न पावै ॥
गुरु वचन निश्चय कर मानै । पूरे गुरुकी सेवा ठानै ॥
विन विश्वास भक्ति परकाशा । प्रीति विना नहिं दुबिधा नाशा ॥
मीन मांस मद निकट न जाई । अंकुर भक्ष सो सदा कराई ॥
गुरुसे शिष्य करे चतुराई । सेवा हीन नर्कमें जाई ॥
परधन पाहन समझे भाई । झूठ वचन हृदये नहिं लाई ॥
पर तिरिया माता सम मानै । झूठ छोड़ सत्यहिको जाने ॥
जीवपै दया करै रे भाई । बुरे कर्म सब देय बिहाई ॥
हृदये दया प्रीति ना होई । सतगुरु सपने मिले न सोई ॥
नाम नेह गुरु सुतै लगावे । आदि नामको पल पल ध्यावे ॥
लेवै पान सुक्ति सहदानी । जाते काल न रोकै आनी ॥

सारखी-पुरुष नाम निशिदिन गहो, शब्द करो परतीत ।

अंक नाम निज पाइया, जाहो भवजल जीत ॥

सोरठा

भर्म तजे यम जाल, सत्तनाम लौ लावई ।

चले संतकी चाल, परमार्थ चित दे गहे ॥

चौपाई

गेही भक्त आरती आने । प्रति पूनोकी आरति ठाने ॥
अमावस आरती नहिं होई । ताहि भवन रह काल समोई ॥
पाख दिवस नहिं होवे साजू । प्रति पूनो कर आरति काजू ॥
पूनो पान लीन्ह धर्मदासा । पावे शिष्य होट सुखबासा ॥
छटे मास नहिं आरति भेवा । साल माह गुरु चौका सेवा ॥
नाम कबीर जपै लौलाई । तुम्हरा नाम कहे गुहराई ॥
ऐसी रहनि गेहि जो धरि है । गुरु प्रताप दोई निस्तरि है ॥

पृष्ठ 901
स्थायी लिंक
पृष्ठ 901 स्कैन

बोधसागर

( ३३ )

साखी-सो भव पार उतारि है, केवटसे कर प्रीत ।
जब सतगुरु केवट मिले, जैहै भव जल जीत ॥
सोरठा-काल जीव धर खाय, सत्तनाम जाने विना ।
बचि है एक उपाय, सत्त कबीर कह भव तरे ॥

चौपाई

सत्त कबीर गुरु धर्मदासा । जीव पठै है पुरुष के पास ॥
सत्त गुरु सत्त कबीरहि आहीं । गुप्त रहे जग चीन्हत नाहीं ॥
सतगुरु आप जगत पग धारे । दासा तन धर शब्द पुकारे ॥
काल निरंजन सब पर छाया । आदि नामका चिह्न भिटया ॥
धर अवतार असुर संहारा । जिव जाने यह धनी हमारा ॥
एही धोख नर्क सब जाहीं । जिव अचेत छल चीन्है नाहीं ॥
नर्क बास नहिं छूटै भाई । जो सतगुरु को चीन्है नाहीं ॥
ब्रह्मा विष्णु शिवसे नहिं देवा । जिन्ह बैकुण्ठवास नहिं देवा ॥
ऐसा काल अपरबल भाई । जिहिके छल जग चीन्है नाई ॥
जगमें जीव घात बहुतेरे । करे घात अरु पाप घनेरे ॥
दुष्ट अन्याई करजिवकी घाता । खेल शिकार माने मन माता ॥
जीव मार तन करत अहारा । जीव दया नहिं करत गँवारा ॥
जीवघाती खो बहुत दुख पावे । जन्मजन्म तिथिकाल सतावे ॥
काग देह धर विष्टा खाहीं । जन्म अनेक भ्रमे जगमाहीं ॥
जीव दया विन मुक्ति न पावैं । मीन मांस मद राक्षस खावैं ॥
धर्मदास यह जग बौराई । दुष्ट जीवकी कथा सुनाई ॥
जीव कष्ट मोहिं सहा न जाई । ज्ञान हीन नर जीव सताई ॥
यहि कारण हम जगमें आये । तीन लोक जम लूटत पाये ॥
पहले लूटे विष्णु सुरारी । फिर लूटे शंकर लटधारी ॥

पृष्ठ 902
स्थायी लिंक
पृष्ठ 902 स्कैन

( ३४ )

ज्ञानबोध

गनमुनि लूटे तपसी झारी । अरु लूटे सगले संसारी ॥
चन्द्र सूर्य तारागण सोई । कहै कबीर बचा नहिं कोई ॥
देखो यही काल की रीती । धर्म न परखो रीति अनीती ॥
ऐसा काल कठिन बरियारा । बचे सोह जो नाम पुकारा ॥
काल रीति मैं तोहिं सुनाई । धर्मदास जिव बोधा जाई ॥

साखी-कहे कबीर धर्मदास सों, तुम सुनियो चितलाय ।

काल भेद ना जानहीं मूरख रहै झुलाय ॥

सोरठा-तजो काल बरयार, जीव दया चितमें करो ।

उतरो भव जल पार, आदि नाम हृदय गहो ॥

सुनो संत मति धीर, कहो ज्ञान परखो हिये ।

काल अपरबल बीर, हृदये विवेकं दृढ ॥

चौपाई

आदि नाम है अजर शरीरा । तनमनसे गह सत्त कबीरा ॥

जोई गहे धर्मदास कबीरा । सो पावे सुख सागर तीरा ॥

काया बीर नाम है धीरू । सब घट रहे सभायक बीरू ॥

निजही शब्द कबीर है सारा । जाका है निज सकल पसारा ॥

एकै रूप शब्द पुर एका । एक भाव दुतिया नहिं देखा ॥

कैसे दुतिया कहिये सोई । दुतिया भर्म मिटै सब कोई ॥

एकहि हम तुम एक शरीरा । एक शब्द है मतिके धीरा ॥

दूसर भाव नहीं है आसा । सोई कबीर सोई धर्मदासा ॥

एक रूप एकै अनुहारी । एकहि पुरुष सकल विस्तारी ॥

आदि नाम मैं भाख सुनाओ । नाम गहे जब मुक्ती पाओ ॥

जो कोइ आदि नामको चीन्हा । तासो काल भयो बलहीना ॥

साखी-आदि नाम है मुक्तिका, जप जाने जो कोय ।

कोटि जाप संसारमें, तासे मुक्ति न होय ॥

पृष्ठ 903
स्थायी लिंक
पृष्ठ 903 स्कैन

बोधसागर

( ३५ )

सोरठा-बूझ लेहु हो हंस, आदि नाम निज सार है ।
अमर होय ते वंश, जिन जानो निज नामको ॥
और मन्त्र सब छार, आदि नाम निज मंत्र है ।
बूढ़ मरा संसार, कह कबीर निजनाम विन ॥

चौपाई

कहे कबीर सुनो धर्मदासु । चार गुरुकी कथा प्रकासु ॥
चार गुरु संसारहि कीन्हों । जिनके हा जिवमुक्ती दीन्हों ॥
वे हंसन को लोक पठाये । भवसागर जिव बहुरि न आये ॥
सार शब्द साहब का न्यारा । सोई शब्द कहैं गुरु उचारा ॥
सार शब्द काल नहिं पाईं । तीन देवकी कौन चलाई ॥
शब्द सङ्ग हंसा घर जाईं । काल अपरबल देख डराईं ॥
सार शब्द मैं तुमको दीन्हा । काल तुम्हारे रहे अधीना ॥
धर्मदास तुम मतिके धीरा । तुमको दीन्हा मुक्तिका वीरा ॥
तुमते जीव उतारि है पारा । सौंप दीन्ह तोहि जगको भारा ॥
सतजुग शिष्यसहतेजी कहाये । द्वापर चतुर्भुज नाम सुनाये ॥
त्रेता शिष्य बंकेजी भाई । कलियुगमें धर्मदास गुसाई ॥
चार गुरु भवसागर माहीं । धर्मदास वे जिव मुक्ताहीं ॥
यह मैं तुमसे कहां समझाईं । सब संशय तुम्हरे भिट जाईं ॥
वंस ब्यालिस तुम्हारे सारा । और सकल सब झूठ पसारा ॥
इनहीं सौंप देव जिव भारा । सब जीवनको करे उबारा ॥
धर्मदास तुम पुरुषके अंशा । अब हमको कछु नाहीं संशा ॥
होय पंथ भव सागर सारा । तुम्हरे वंश सब जीव उबारा ॥
ब्यालिस वंशराजलिख दीन्हों । अटल राज भवसागर कीन्हों ॥
धर्मदास मैं कहां बिचारी । यहि विधि निबहै सब संसारी ॥

साखी-नाम भेद जो जानहीं, सोई वंश हमार ।

नातर दुनिया बहुत है, बूढ़ मरा संसार ॥

पृष्ठ 904
स्थायी लिंक
पृष्ठ 904 स्कैन

( ३६ )

ज्ञानबोध

सोरठा-जैसे भव जल जीत, सार शब्द जो जानहीं ।
कठिन काल विपरीत, नातो जम ले जायगा ॥

धर्मदास वचन

चौपाई

धर्मदास तब विन्ती लाई । अब मैं पंथ करो गुन गाई ॥
अमरलोकके हो गुरु वासी । कारन कौन आये अविनाशी ॥
मृत्युलोक आये कैहि काजा । धर्मराय पापी बड़ राजा ॥

साहब कबीरका वचन

धर्मदाम तुम सुनियो भाई । जीवन काज पुरुष पठवाई ॥
सक्त पुरुष सतलोकके बासी । सकल हंसके लिये अविनाशी ॥
पुरुषदरश कोइ बहुरि न पावै । तीन लोकमें आन रहावै ॥
तीन लोक सब परले होई । अमरलोक सुखदायक सोई ॥
जीवकाज जगमें हम आये । धर्मरायसे जीव छुड़ाये ॥
आदि अनाम अमोल अपारा । अकह अगोचर सबसे न्यारा ॥
तहाँसे हम आये संसारा । पहुँचे काशी नगर मैझारा ॥
सत्त सत्त हम करें पुकारा । भवसागरके जीव उबारा ॥
नाम सुने जो मो लग धाये । जिनको हमने पार लगाये ॥
समझे सुने जो वाचा मेरी । काटूँ ताकी कर्मकी बेरी ॥
भगकी राह नहीं हम आये । जन्म मरन ना बहुरि समाये ॥
त्रिगुण पांच ताव हम नाही । इच्छारूप देह हम आहीं ॥
साखी-पांच तत्त्व गुन तीन नहीं, तामें सकल शरीर ।

सब कोइ हृदये चीन्हियो, सतगुरु पुरुष कबीर ॥

चौपाई

हम जमके शिर मर्दन द्वारा । जो कोइ गहे सो उतरे पारा ॥
जहाँ हम रहें काल तहाँ नाही । हंसन हम सुखदायक आहीं ॥

पृष्ठ 905
स्थायी लिंक
पृष्ठ 905 स्कैन

बोधसागर

( ३७ )

जो साहब सतलोक रहाई । तिनको सब कोई चीन्हौ भाई॥
नाम बिना दुखि तीनों देवा । जिनकी गन गंधर्व करें सेवा ॥
जगके देव सब काल अधीना । बचे सोई जो नामको चीन्हा ॥
हम बल एक शब्दका भाई । ताही बल हंसा सुत्काई ॥
जहाँ नाम काल गति नाही । बिना नाम है कालकी छाई ॥
ज्ञान हीन जाने नहीं भाई । जीव कै सँग मन काल रहाई ॥
जीव के संग कालको वासा । अज्ञानी जन गहे विश्वासा ॥
मनको कहो न कीजे कोई । मन जिवको भरमावे सोई ॥
कहे कबीर मन जात गँवारी । मनको कहो न करो नर नारी ॥
मनको कहो जो कर है भाई । भवसागरमें देय बहाई ॥
मन चंचल सो काल है भाई । मनको त्यागे निरमल हो जाई ॥
मनके रूप समानी माया । सब संसार व्याप्त यह छाया ॥
मन थिरकर परमात्म जाना । यहि विधितत्त्वलेय पहिचाना ॥
काल जाल ते तेही छूटे । काल विचारा ताहि न लूटे ॥
यही भेद धर्म सुन लीजे । शब्द माहि तुम बासा कीजे ॥
काल ज्ञान संसार बखाना । काल स्वरूप नहीं पहिचाना ॥
काल चरित्र तुमसे कहो भाई । यही भेद कोई नहीं पाई ॥
काया माया झूठी जानो । झूठा सकल पसारा मानो ॥
झूठो नाम साहबको नाही । बूझ लेव अपने हिय माहीं ॥
साखी-काल पाय जग ऊपजो, काल पाय सब धाय ।
कालपाय सब विनसही, काल काल कह खाय ॥
सोरठा-धर्मदास लेव जान, मुन्य सुरूपी मनहि है ।
वचन कबीर प्रमान, रूप रेख मनको नहीं ॥

चौपाई

परम पुरुष नाम गहो भाई । ताते हंसा लोक सिधाई ॥
आदि नाम है जिव रखवारा । उनको सब कोई करो पुकारा ॥

पृष्ठ 906
स्थायी लिंक
पृष्ठ 906 स्कैन

( ३८ )

ज्ञानबोध

अमर लोक साहबका न्यारा । जहाँ पुरुष का है दरबारा ॥
आदि पुरुष जहाँ आप अकेला । धर्मराय नहि मन के मेला ॥
अंधकार जहाँ कबहुँ न होई । सदा जोति अमरापुर सोई ॥
आदि पुरुष जहाँ काल न जाई । तीन देव की कौन चलाई ॥
आदि नाम जो ध्यान लगाई । तब हँसा सत लोकहि पाई ॥
ऐसा लोक साहबका भाई । जहाँ हँसा सुख सदा रहाई ॥
तादि लोकमें जो कोइ जावे । भवसागरमें बहुरि न आवे ॥
धर्म राय से तिन का टूटे । जन्म मरण को संशय छूटे ॥
बिरले जीव निःसंशय होई । दृढ़ परतीत नाम गहँ सोई ॥
अगम भेद मैं तुम्हें बताया । काल निरञ्जन गम्य न पाया ॥
जगके जीव प्रबोधो भाई । पुरुष शरण जब हँसा जाई ॥
जीवहि बोधो सब संसारा । पकड़ हँस फँको पैले पारा ॥
भवसागरसे जीव उबारो । जन्म मरण जिव संशय टारो ॥
जीव मुक्त मैं तुमको दीन्हा । पुरुष भक्ति है नामको चीन्हा ॥
सार युक्ति मैं तुमसे कहिया । कहन सुननको अब नहिं रहिया ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास विनवे कर जोरी । सतगुरु सुनिये विनती मोरी ॥
निरगुन नाम लखे नहिं कोई । सरगुनमें जग भरमें सोई ॥
अज्ञानी जिव कहा न माने । आदि नामको भेद न जाने ॥
यह सब भेद कहो प्रभुराई । कैसे जीव प्रबोधों जाई ॥

साहिव कबीर वचन-चौपाई

कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । अब मैं भेद कहाँ तुम पासा ॥
सज्जन जन जो होवे भाई । तुम्हरे शरन दौरके आई ॥
तन मन तुमसे ध्यान लगाई । ताको नाम सुनइयो भाई ॥
जब देखहु तुम दृढ़ता ज्ञाना । तबही देव पान परवाना ॥

पृष्ठ 907
स्थायी लिंक
पृष्ठ 907 स्कैन

बोधसागर

( ३९ )

निरभय ज्ञान कहो जिवपासा । जो कोह होय तुम्हारा दासा ॥
मूरखके तुम पास न जइयो । बचन हमारो हियमें गहियो ॥
मूरख ज्ञान कहो मत भाई । नाहक ज्ञान गांठको जाई ॥
डुरमति मन जाही कर भाई । तासे राखो भेद छिपाई ॥
ज्ञानी जनको नाम सुनावो । परम पुरुषसों हृदय चिन्हाओ ॥
साखी-मूरखसे ना खोलिहौ कहैं कबीर विचार ।
ज्ञानीसे न डुरायहौ, सुनो सत् मतसार ॥

चौपाई

अलख नाम घट भीतर देखो । हृदये माहीं करो विवेको ॥
घट घट राम बसे हैं भाई । विना ज्ञान नहिं देत दिखाई ॥
अतुभव ज्ञान प्रगट जब होई । आतमराम चीन्ह है सोई ॥
आतमराम चीन्ह जब पावा । सकल पसारा मेट बहावा ॥
हिये नयनसे देखो भाई । जब तुमको वह राम दिखाई ॥
सब घट व्यापक सबसे न्यारा । सोई राम है जीव मँझारा ॥
अकह नाम कहा नहिं जाई । घट घट व्याप्त निरंतर आई ॥
आतमराम देख जिव पाई । आप आप सब ठांव समाई ॥
जहाँ देखा तहाँ आप समाना । ब्रह्म छोड़ दूसर नहिं आना ॥
यही मता हम तुमकह दीन्हा । दूसर कोउ न पावै चीन्हा ॥
ऐसा ज्ञान लखाओ भाई । जो नहिं मानकाल तिहिं खाई ॥

साखी-अजर पुरुष एकै रहै, अजर लोक अस्थान ।

कहे कबीर सर्वांग जो, ताहि पुरुषको जान ॥

सोरठा-सुनहु ज्ञानी धर्मदास, सोइ ज्ञान जप ऊपजै ।

एक नाम विश्वास, प्रगट ब्रह्म स्वरूप है ॥

चौपाई

आदि नाम जो राखे आसा । तापै परे न कालकी फाँसा ॥
आदि नाम निरअक्षर भाई । ताहि नाम ले लोकहि जाई ॥

पृष्ठ 908
स्थायी लिंक
पृष्ठ 908 स्कैन

( ४० )

ज्ञानबोध

सोहँ शब्द निरक्षर वासा । ताहि शब्द जपहै निज दासा ॥
आदि नाम निज सार है भाई । जमराजा तेहि निकट न आई ॥
तुम कहँ शब्द दीन्ह टकसारा । सो हंसन सो कहौ पुकारा ॥
सार शब्दका सुमरण करि है । सहज अमर लोक निस्तारि है ॥
सुमरन का बल ऐसा होई । कर्म काट सब पलमें खोई ॥
जाके कर्म काट सब डारा । दिव्य ज्ञान सहजै उजियारा ॥
जाकहँ दिव्य ज्ञान परकाशा । आपहिमें सब लोग निवासा ॥
लोक अलोक शब्द है भाई । जिन जाना तिन संशय जाई ॥
तत्व सार सुमरन है भाई । जातै कालकी तपन बुझाई ॥
सुमरनते सब कर्म विनाशा । सुमरनसों दिव्य ज्ञान प्रकाशा ॥
धर्मन सुमरन दयो लखाई । जासों हंस सबै मुक्ताई ॥

सारखी-कहे कबीर विचारके, सुमरन सार बखान ।

कहै भेद जो पावहीं, पहुँचे लोक ठिकान ॥

धर्मदास-वचन चौपाई

कहँ धर्मदास सुनों प्रभुराई । अब जिवको सन्देह मिटाई ॥
अलख अगोचर हो प्रभु मेरा । अब जीवन को करें उबेरा ॥
आदि ब्रह्म तुम अगम अपारा । जीव काज आये करतारा ॥
आदि नाम गुरु मोहिँ लखाये । जीवनके तुम बंद छुड़ाये ॥
अजर लोकमें जिव पहुँचाये । धन्य भाग हम दर्शन पाये ॥
अमर वस्तु सतगुरु मोहिँ दीन्ह। जीवनके सब दुखहर लीन्ह ॥
सतगुरु चरण गहँ हिय माहीं । भानु उदय पंकज बिगसाहीं ॥
सतगुरुने मोहिँ लीन्ह जगाई । आवागमन रहित घर पाई ॥
अब सन्देह रहा कछु नाहीं । शब्द तुम्हार बसो हियमाहीं ॥

सोरठा-दीन्हों मोहिँ लखाय, परमात्म आत्म सकल ।

अलख नाम समुझाय, अमर वस्तु गुरु दीन्हऊ ॥

पृष्ठ 909
स्थायी लिंक
पृष्ठ 909 स्कैन

बोधसागर

( ४१ )

साहब कबीर बचन-चौपाई

ज्ञान उपदेश कहा मैं भाई । ताते जीव हिय ज्ञान समाई ॥
यही ग्रंथ मैं नाम नियारा । सूक्ष्म रीति से कहो पुकारा ॥
आदि नाम जाने संसारा । करे भक्ति पहुँचे दरबारा ॥
पढ़े सन्त होवै मति धीरा । आदि नाम गहै अन्न शरीरा ॥
आदि नाम है सत् कबीरा । जो जन गहे छूटे भव पीरा ॥
आदि नाम पहिचाने भाई । तब हंसा निज घरही जाई ॥
ज्ञान उपदेश कहा गुरु पूरा । नाम गहे चेला कोई सूरा ॥
साधु सन्तसों बिनती मोरी । नाम भूले अक्षर लीजो जोरी ॥

इति श्रीग्रन्थज्ञानबोध समाप्त


भवतारणबोध (चतुर्दश तरंग)

पृष्ठ 910 स्कैन

सत्यपुरुषाय नमः

अथ श्रीबोधसागरे

चतुर्दशस्तरंगः

ग्रन्थ भवतारणबोध

★

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास बिनवै कर जोरी । सद्गुरु सुनिये विनती मोरी ॥
भवसागर कवनहिं विधि छूटे । यमबंधन कवनहिं विधि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 911 स्कैन

बोधसागर

( ४३ )

जन्म लेय उज्ज्वल तन पावे । सम्पति है जगमें पुनि आवे ॥
ऊंचे घरसे ले अवतारा । ब्राह्मण क्षत्रीको व्यवहारा ॥
इन्द्री साधन है यह नीका । विना भक्ति जानों सब फीका ॥
इन्द्री साधन है तप भारी । तामस तेज क्रोध हंकारी ॥
क्रोध किये गति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 912 स्कैन

( ४४ )

भवतारणबोध

हरि हरि नाम विष्णुका भाषा । शुभ और अशुभ कर्म दोहराया ॥
इनमें करें कलोल सदाई । करें भोग जीवन भरमाई ॥
बहुत प्रीतिसो विष्णुहि ध्यावे । सो जिव विष्णुपुरीको जावे ॥
विष्णु पुरीमें निर्भय नाहीं । फिरके डार देय भूमाहीं ॥
हरि

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 913 स्कैन

बोधसागर

( ३६ )

निर्गुण सों जु भया ओंकारा । तासों तीनों गुण विस्तारा ॥
निर्गुण सो मन भये प्रचण्डा । ताको बास सकल ब्रह्मण्डा ॥
ओङ्कार मन आप निरञ्जन । नाना विधिके कीये व्यञ्जन ॥
भौंति भौंतिके घाट सवारा । कहैलंग गिनों वार नहि पारा ॥
ताके अंश सकल अवतारा ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें