सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा

स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

Devanagarihipublished2,136 पृष्ठ

मुकुत अंश (धर्मदास) को चितानेके लिये कबीरसाहबका पृथ्वीपर आना

अनुरागसागर

( १११ )

धरहि न धीरज बहुत संतोषा । तुम साहिब मेढहु जिवधोखा॥
धरे न धीरज बहुत प्रबोधे । बिछुरिजननिजिमिमिल्यो अबोधे
युग पग गहे सीस भुई लाये । निपट अधीरन उठत उठाये ॥
बिलखत बदन वचन नहीं बोले । सुरति चरणते नेक न डोले ॥
निरखत बदन बहुरोपदगहहीं । गदगद हृदय गिरा नहिं कहहीं॥
बिलखत बदन स्वास नहिं डोले । उनसुनिदशा पलक नहिं खोले॥

धर्मराज वचन

बहुरि चरण गहि रोवहिं भारी । धन्य प्रभु मोहितारनतनधारी॥
धरि धीरज तब बोले सम्हारी । मोकहैं प्रभु तारन पगधारी ॥
अब प्रभु दया करहु यहि मोही । एकौ पल ना विसरों तोही ॥
निशिदिन रहों चरण तुम साथ । यह बर दीजै करहु सनाथा ॥

कबीर वचन

धर्मदास निह संशय रहहु । प्रेम प्रतीति नाम दिढ़ गहहु ॥
चीन्हेउ मोहि तोर भ्रम भागा । रहै सदा तुम दृढ़ अनुरागा॥
मन बचकर्म जाहि जो गहई । सो तेहि तज अंत कस रहई॥
आपन चाल बिना दुख पावे । मिथ्या दोष गुरु कहैं लावे॥
पंथ सुपंथ गुरु समझावे । शिष्य अचेतन हृदय समावे॥
तुम तो अंश हमारे आहु । बहुतक जीव लोक ले जाहु ॥
चार माहि तुम अधिक पियारे । किहि कारण तुम शोचविचारे॥
हम तुमसों कछु अन्तर नाही । परक शब्द देखो हियमाहीं ॥
मन बच कर्म मोहि लौ लावे । हृदये बुतिया भाव न आवे॥
तुम्हरे घट हम वासा कीन्हा । निश्चय हम आपन कर लीन्हा ॥

छन्द

आपनो कर लीन्ह धर्मनि, रहो निःसंशय हिये ॥
करहु जीव उबार दृढ़ है, नाम अविचल तुहि दिये ॥

( ११२ )

अनुरागसागर

मुक्ति कारण शब्द धारण पुरुष सुमिरण सारहो ॥
सुरति बीरा अंकधीरा जीविका निस्तार हो ॥७६॥
सो०-तुमतौ हौ धर्मदास, जंबुदीप कड़िहार जिव ॥
पावे लोक निवास, तुहि समेत सुमिरे मुझे ॥७७॥

धर्मदास वचन

धन सतगुरु धन तुम्हरी वानी। मुहि अपनाय दीन्ह गनि आनी ॥
मोहि आय तुम लीन्ह जगायी । धन्य भाग्य हम दर्शन पायी ॥
धन साहब मुनि शाप न कीन्हा । मम शिर चरण सरोरुह दीन्हा ॥
मैं आपन दिन शुभ करि जाना । तुम्हरे दरश मोक्ष परमाना ॥
अब अस दया करहु दुख भंजन । कबहुँ मोहि न धरे निरंजन ॥
काल जाल जौनी बिधि छूटे । यमबंधन जौनी बिधि टूटे ॥
सोई उपाय प्रभु अब कीजे । सार शब्द बताय मोहि दीजे ॥

कबीर वचन

धर्मदास तुम सुकृत अंशा । लेह पान अब मेटहु संशा ॥
धर्मदास आपन करि लेऊँ । चौका करि परवाना देखै ॥
तिनका तुडाय लेहु परवाना । कालदशा छुटे अभिमाना ॥
शालिग्रामको छाड़हु आसा । गहि सत शब्द होहु तुम दासा ॥
दश औतार ईश्वरी माया । यह सब देखु कालकी छाया ॥
तुम जग जीव चितावन आये । काल फंद तुम आय फसाये ॥
अबहुँ चेत करो धर्मदासा । पुरुषहि शब्द करो परकासा ॥
ले परवाना जीव चिताओ । काल जालते हंस मुक्ताओ ॥
यहि कारज तुम जगमें आये । अबन करहु दोसर मन भाये ॥

१ कर्णधार मल्लाह नाव खेकर पार उतारनेवाला भवसागर से गुरु पार उतारते हैं इस कारण उन्हें कड़िहार कहते हैं।