कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)
Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)
कबीर साहेब द्वारा
स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
इस ग्रन्थ के बारे में
'कबीर मन्शूर' अर्थात् 'स्वसंवेदार्थ प्रकाश' कबीरपन्थी सिद्धान्त का एक विशाल ग्रन्थ है। मुखपृष्ठ के अनुसार इसका मूल स्वामी श्री परमानन्द जी ने उर्दू में लिखा था, और यह उसका सर्वतन्त्र स्वतन्त्र रिसर्च स्कॉलर पं. माधवाचार्य जी द्वारा किया गया परिष्कृत हिन्दी अनुवाद है। 'स्वसंवेद' कबीरपन्थ में कबीर साहब के अपने अनुभव से प्रकट ज्ञान को कहा जाता है।
आरम्भिक भाग में उपोद्घात, ग्रन्थकर्ता की विज्ञप्ति, स्वामी परमानन्द जी की रचना का परिचय, 'कबीर मानु प्रकाश' की रचना का समय, छोटा कबीर मन्शूर, 'तालीम कबीर कलियुग', बड़ा कबीर मन्शूर और 'तारीख खातमा' जैसे प्रकरण हैं। पहला अध्याय सृष्टि-रचना पर है: सत्यपुरुष और उनके प्रतिनिधि, स्वसंवेद के प्राकट्य का वृत्तान्त, कालपुरुष का तप करके तीनों लोकों का राज्य पाना, निरञ्जन का कूर्म से रचना-सामग्री माँगना, आदि भवानी की उत्पत्ति, तीनों देवों और चारों वेदों का प्राकट्य।
यह खेमराज श्रीकृष्णदास, बम्बई का प्रकाशन है और यह प्रति नवम्बर २०१८ (संवत् २०७५) के संस्करण की है। १३६७ पृष्ठों और सैकड़ों उप-प्रकरणों वाला यह ग्रन्थ कबीरपन्थ के सृष्टि-विज्ञान, साधना और इतिहास पर विस्तार से पढ़ना चाहने वालों के लिए है।
शरणमें आओगे तब तुम्हारे सब अपराध क्षमा किये जायँगे, तब तुम मुक्ति पाओगे जबकि सब एक रङ्ग हो जावेंगे । जितने लोग कबीर साहबकी आज्ञापर चलते हैं उनकी धर्म पुस्तक स्वसंवेद है । यह स्वसंवेदही यथेष्ट है अन्यान्य सभी नकल है । जितने शास्त्र तथा विद्या हैं वो सब स्वसंवेदसे हैं । स्वसंवेद एक नदी है । जिससे एक बूंद निकल कर सर्व संसारमें फैल रहा है । उसीमें चिड़िया एक चोंच भरकर प्यास बुझा लेती है । इसी प्रकार सारे पृथ्वीसे परमेश्वर और
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंलमें गया था। उस सालमें बहुतही बरफ पड़ी, मारे ठण्डके मैं अपना पाँव सेकने लगा, जब बरफकी सरदीके उपरान्त गरमी लगी तो मेरी उँगलियाँ झड़ गयीं। फिर वह साधु मुझसे कहने लगा कि, मैंने सुना है खैबरके ऊपर कबीर साहबकी कब्र है। उसके सैयद अहमद कबीरकी कब्र ऊपर नियत समय पर मेला लगा करता है। एवं बहुतसे दर्शक वहाँ आते जाते हैं। यह बात सुनकर मेरी कामना कब्रके दर्शन करनेकी हुई। तब मैं दूँढ़ता हुआ वहाँ जा पहुँचा तो देखा कि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंविवाह करके संसारी हो गये । विषय वासनाके सामने उनकी तपस्या किस काम आई ! हाँ सच्चे गुरुके पूरे भक्त बने रहते तो भवसागरके पार हो जाते । जो सच्चे गुरुको पहिचानकर उसकी शिक्षाके अनुसार सत्यलोकको पा सकता है । स्वसंवेदका यही सार है कि, गुरुके चरणोंको दृढ़तासे गहे रहे । क्योंकि, बिना उसकी पूजाके कुछ न प्राप्त होगा । सदा गुरुकी सीख माननी चाहिये उसकी कृपामें ही सर्वस्व है कबीर साहिबका तो वारंवार यही कथन है कि, गुरुकी मूर्तिमें मुझको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंस्थान है वहाँ आपके शिष्योंको भी जाना उचित है।” उस समय महात्माके शिष्य अत्यन्त रुष्ट हुए, बड़े चलेने मोलवीकी गरदन पकड़ कर उसका शिर महात्माके चरणोंपर धर कर कहा कि, देख ! करोड़ों मक्के इन चरणोंमें हैं। महात्मा नित्य किया करने गये उस समय मोलवीका उस शिष्यसे बहुत वाद विवाद हुआ। जब महात्मा आये तब मोलवीने शिकायत की। उस समय महात्माने अपने शिष्यको समझाया कि, मक्काके विषयमें मोलवीका कहना बहुत ठीक है। वह पवित्र स्थान दर्शन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंगुरुमुख सांसारिक पदार्थोंपर ध्यान नहीं देता । जैसे हो वैसेही करलेता है, किसीसे राग द्वेष नहीं रखता, प्रत्येक बातमें सत्यता तथा स्वच्छता बर्तता है, अपने गुरुसे ऐसा प्रेम करता है जैसा कि, जलसे मछली करती है, वो प्राकृतिक मनुष्योंसे कम प्रेम रखता है । गुरुमुख जो कार्य करता है । वो केवल गुरुकी प्रसन्नताके लिये गुरुकी आज्ञाके अनुसार करता है ।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजब लगिजीव गुण छूटेनाहीं । तबलगि रहे चौरासी माहीं ॥
जब लगि पाप पुण्यकी आशा । तब लगि लेई गर्भमें वासा ॥
कोटिन ज्ञान कथ दिखलावे । कोटिन ध्यान समाधि लगावे ॥
धर्मरायसे छूटे नाहीं । गुणतत जब लगि जीवके माहीं ॥
धर्मदास बचन
धर्मदास विनती तब लाई । अचरज बात जो कहो गोसाई ॥
देहीके गुण जो कैसे छाँडे । कैसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंबिना अहारी जीव है, बिना अग्नि बिन पान ।
बिना पिण्ड हंसा चलै, है छन कर पहचान ॥
चित्र हंस बिना पिण्डका, उदय सो देखो नाम ।
भेद जो दे गुरु समर्थ, तब देखो वह ठाम ॥
शब्द—धरमनि वहि देश हमारो बासा ।
अमर पुरुष जहाँ आप विराजै हंसा करत विलासा ॥
विष्णु विरञ्जि औ शिव सनकादिक थके ज्योतिके पासा ।
चौदह खण्ड वसै यम चौदह यह सब काल तमशा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंउनका शास्त्र
कबीर साहिबकी स्वसंवेद वाणी है क्योंकि, उसमें परमार्थका निरूपण है यही वाणी सभी हंसोंके लिये नियत है स्वच्छ तथा निर्मूल है अनेक स्थानोंपर स्वसंवेदकी भिन्न २ पुस्तकें मिलती हैं सन्त महन्त उनके बड़ी सावधानीसे रक्षा करते हैं कि, उनमें किसी प्रकारका उलटफेर न हो जायें एवं जो मिथ्या पक्षपाती जनोंने अपनी ओरसे कुछ मिला दिया हो तो वो जाननेमें आजावे इस कारण पूरी चौकसी की जाती है। इतना
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंशाहंजाह इबराहीम अहम श्रेष्ठ मन्शूर और शिवली
की और कर रहे हैं कि, मनुष्योंको सत्यपन्थसे भटका दें इस कारण कबीर साहबने पहलेहीसे प्रबंध कर दिया है कि कुछ गाड़िया पुस्तकोंकी दिल्ली नगरमें गड़वादी हैं जो नियत समय पर निकलेंगी वे शुद्ध तथा निर्दोष हैं । वही प्रचलित होगी जिनमें कुछभी दोष न होगा । उपरोक्त पुस्तकें सर्वथाही निर्दोष और अनुपम हैं । उन ग्रन्थोंके पढ़ने सुननेसे यमके कपट निरर्थक हो जावेंगे । केवल चारसौ वर्षोंने कबीर साहबकी वाणीकी यह दशा होने लगी तो ऐसी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंभिन्न पन्थोंके संस्थापक शिष्य गण ।
नानक शाह साहब
नानकशाह साहब कबीर साहबके खास चेलोंमें थे। उनको सत्य गुरुने पञ्जाब प्रान्तकी गुरुवाई प्रदान की थी, उसका जन्म मौजा तिलोंडी जिला लाहौर (पञ्जाबदेशमें) हुआ था। सम्बत् १५२६ विक्रमीमें कालू नामक खत्रीके गृहमें उनका जन्म हुआ। लड़कपनसेही श्रेष्ठताके चिन्ह परिलक्षित थे। जब उनका वयस सोलह वर्षका हुआ तब माताने एक दिवस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकारण यह है कि, उसके अनुगामियोंमेंसे किसीने भारतके देशी इतिहासमें कोई भाग नहीं लिखा ।
एलफिन्स्टन साहबके भारत इतिहासके १२ वें जिल्दके प्रथम भागके ६७८ पृष्ठमें देखो—वह सिक्खोंके विषयमें इस प्रकार लिखते हैं कि, इस धर्मके आचार्य नानक पन्द्रहवीं शताब्दीके अन्तमें प्रगट हुये थे । वे कबीर साहबके शिष्य थे । अतएव वह एक प्रकारके हिन्दू एक ईश्वरवादी थे । परन्तु उनके धर्मका मुख्य अभिप्राय सबको एक धर्ममें मिलाकर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंतत्त्वा और जीवा
एकता धर्म जिसके रचयिता कबीर साहब हुए हैं—
इसमें कोई संदेह नहीं कि, पन्द्रहवीं तथा लोलहवीं शताब्दीके बीच उत्तर भारत में कबीर साहबके धर्मका बड़ा प्रचार हुआ। इसमें संदेह नहीं कि, यही धर्म पञ्जाबी सिख धर्मकी जड़ है, यह इस बातसे जाना जाता है कि, कबीर साहबकी बाणी नानकशाह तथा उनके स्थानापत्रोंने स्थान स्थानपर अपनी पुस्तकोंमें उद्धृत की है।
षष्ठप्रमाण ६—ये ही महाशय
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंएकादशमा प्रमाण ११ कितनेक कबीर पन्थी विद्वान्, गुणी साधु कहते हैं कि नानकशाह, कबीर साहबके शिष्य हैं । इसमें कोई सन्देहही नहीं है ।
द्वादशमा प्रमाण १२— जब यह फकीर (अर्थात् पुस्तकका रचयिता) सन् १८५२ ई. में अपने गुरु महाराजके साथ था वह भी यही कहा करते थे कि, नानकशाह कबीर साहबके शिष्य हैं अनेक बार उनका विवरण मेरे समक्ष करते थे जिससे मैंने जाना कि, वास्तवमें नानकदेव
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंफिर देखो ३४६ पृष्ठ । जब नानक साहब कन्धार देशको गये तब उनको यारअली नामक एक फकीर मिला । उसके नानकशाहसे बहुतेरे प्रश्नोत्तर हुये । उनमें एक प्रश्न यह भी था—
बारअलीने पूछा कि, आपका गुरु कौन है ! तब नानक साहबने उत्तर दिया कि, मेरा गुरु बाबा जिन्दा है ।
अब मैं यहाँ वही भाषा लिखता हूँ जिसमें यारअली और नानक साहबमें बातें चीतें हुई थीं—
बोलो भाई बाहु गुरु ! नानक उभ्ये उडारी लेभो ता जाय कन्धार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकबीर पन्यके प्रवर्तक महात्मा धर्म दासजी
सुन बाबर कलन्दर कबीर ऐसा था जो परमेश्वरके समान था उससे परमेश्वरमें किसी प्रकारकी विभिन्नता नहीं थी । उसे परमेश्वरसे जो भिन्न देखता है वो परमेश्वरका सेवक नहीं है । वह (कबीर) बड़ाही पवित्र है ।
फिर देखो ३१८ पृष्ठ, जब नानक शाह ध्रुव मण्डलमें पहुँचे तो वहाँ उनसे स्वयम् कबीरसाहबने आकर यों कहा—
चौ०—कहे कबीर सुन नानक भाई । हम तुमको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंजिन्दा वचन
नानक अहो बहुत तप कीन्हा । निरङ्कार बहुतै दिन चीन्हा ॥
निरङ्कारते पुरुष निनारा । अजरदीप टाके टकसारा ॥
वहाँते प्रकट निरञ्जन काला । ताको कठिन भयङ्कर ख्याला ॥
तीन लोक उन दियो भुलाई । उन सँग पुरुष न एकौ पाई ॥
पुरुष बिछोह भयो तुम जबते । काल कठिन मग रोक्यो तबते ॥
जबते हमसे बिछुन्यौ भाई । साठ हजार जन्म तुम पाई ॥
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंकाल सुमिरिके डुबकी मारें । खाली रहे अन्त में हारें ॥
वे नहिं पुरुष खोजको पावें । उलट पलट भवसागर आवें ॥
अब यहाँ कबीर साहब नानक साहबसे सब तीर्थ व्रत इत्यादिका विवरण करते हैं कि—विना यथार्थ ज्ञानके सबमें कालपुरुषकी धूर्तता तथा दगाबाजी ही होती है ।
नानक वचन
आगे सुनी न काहू जानी । धन्य कबीर पुरुष तुम ज्ञानी ॥
कालको
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंदेश करते फिरे । जब सत्यलोकको गये तो वहाँसे कबीर साहबने उन्हें पृथिवी-पर भेज दिया कि, हे नानक ! अभी तुम पृथिवीपर जाओ आप नाम जपो तथा दूसरोंसे जपाओ । नानक साहब सत्यलोकसे पलटे, सत्य गुरुके वचनानुसार पृथिवीपर भ्रमण करते हुए लोगोंको उपदेश करते फिरते थे, उनके साथ भाई बाला और मरदानभी रहा करते थे, अपनी सिद्धिके बलसे दोनोंको अपनेही साथ उडाले जाते थे । नानकशाहसाहबका शरीर दिव्य तत्त्वका हो गया था, वे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंमहाराज वीरसिंह
कूड़ा राक्षसने मरदानेको बाँधकर गरम तेलमें डाल दिया । वह तेलका कड़ाह साहबकी दयासे ठण्ढा हो गया, कूड़े को बड़ा आश्चर्य हुआ कि, यह कौन पुरुष है । जिसके कारण मेरी उत्तम कड़ाही एकदम पानीके समान ठण्ढी हो गई ।
यह कूड़ा राक्षस पहले ब्राह्मण और बड़ा पण्डित था । एक दिवस वह बैठता था कि, उसके गुरु आये । उनको देखकर वह अपनी विद्याके घमण्डसे नहीं उठा, न गुरुको प्रणामही किया । गुरुने कहा कि, हे पापी ! तूने अपनी विद्याके घमण्डसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंहंस कबीरोंमें ही ताकद है कि, अन्यान्य ब्रह्माण्डोंमें उड़कर चले जायें वहाँकी सैर करें। अतः नानक साहब केवल इस पृथिवीपरही नहीं बरन् अन्यान्य देशों तथा द्वीपों और ब्रह्माण्डोंकी भी सैर करते रहे हैं, केवल संसारहीमें बंद न रहे तथा लोकोपकार भी अच्छा किया।
तीनलोकके जीव तो कूएके मेंडकके समान हैं, क्योंकि वे बाहर नहीं निकल सकते। परन्तु हंस कबीर शक्तिमान हैं जहाँ चाहें चले जावें एक पल भरमें करोड़ों योजन उड़
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें