सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

मनुस्मृति (कुल्लूकभट्ट टीका व हिन्दी अनुवाद सहित)

Manusmriti with Kulluka Bhatta Tika & Hindi Translation

महर्षि मनु द्वारा

स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished649 पृष्ठ

नवां अध्याय । ३२५

नवां अध्याय । ३२५
यथा बीजं न वप्तव्यं पुंसा परपरिग्रहे ॥ ४२ ॥
धान, साठा, मूंग, तिल, उड़द, जव, लसुन और ईख बोने पर
अपने बीज के अनुसार ही उगते हैं। वीज दूसरा, वृक्ष दूसरा उगे
यह नहीं होता। जो बीज होता है, उसीका वृक्ष पैदा होता है।
इसलिए बुद्धिमान् , विनीत, ज्ञान-विज्ञान-विशारद को परस्त्री
में बीज न बोना चाहिए। प्राचीन इतिहास के ज्ञाता ऋषि इस
विषय में वायु की गाई गाथा गाते हैं-परस्त्री में पुरुष को बीज
न बोना चाहिए ॥ ३६-४२ ॥
नश्यतीषुर्येथा विद्धः खे विद्धमनुविध्यतः ।
तथा नश्यति वै क्षिप्रं बीजं परपरिग्रहे ॥ ४३ ॥
पृथोरपीमां पृथिवीं भार्यां पूर्वविदो विदुः ।
स्थाणुच्छेदस्य केदारमाहुः शल्यवतो मृगम् ॥ ४४ ॥
एतावानेव पुरुषो यज्जायात्मा प्रजेति ह ।
विप्राः प्राहुस्तथा चैतद्यो भर्ता सा स्मृताङ्गना ॥ ४५ ॥
न निष्क्रयविसर्गाभ्यां भर्तुर्भार्या विमुच्यते ।
एवं धर्मं विजानीमः प्राक् प्रजापतिनिर्मितम् ॥ ४६ ॥
जैसे दूसरे के वेधे मृग को फिर मारने से बाण निष्फल होता
है, ऐसे परस्त्री में बोया बीज शीघ्र निष्फल होता है। इस पृथिवी
को जो पहले राजा पृथुकी भार्या थी, अब भी लोग पृथुकी भार्या
ही जानते हैं। जो वृक्ष काटकर साफ़ करता है उसका खेत और
जिसका पहले बाण लगे उसका वह मृग कहलाता है। स्त्री आप और
सन्तान ये तीनों मिलकर एक पुरुष कहलाता है। वेदज्ञ ब्राह्मण
भी कहते हैं कि जो भर्ता है वही भार्या है * । बेंचने वा छोड़ने से

  • शतपथब्राह्मण में श्रुति है—'अर्धो ह वा एव आत्मनस्तस्माद्यायां न विन्दते
    नैतावत्प्रजायते, असर्वो हि तावद्भवति । अथ यदैव जायां विन्दतेऽथ प्रजायते तर्हि
    सर्वो भवति' ।

३२६ मनुस्मृति।
भार्या अपने पति से नहीं छूटती । ऐसी धर्ममर्यादा, प्रजापति
की रची हम जानते हैं ॥ ४३-४६ ॥
सकृदंशो निपतति सकृत्कन्या प्रदीयते ।
सकृदाह ददानीति त्रीण्येतानि सतां सकृत् ॥ ४७ ॥
यथा गोऽश्वोष्ट्रदासीषु महिष्यजाविकासु च ।
नोत्पादकः प्रजाभागी तथैवान्याङ्गनास्वपि ॥ ४८ ॥
येऽक्षेत्रिणो बीजवन्तः परक्षेत्रप्रवापिणः ।
ते वै शस्यस्य जातस्य न लभन्ते फलं क्वचित् ॥ ४६ ॥
यदन्यगोषु वृषभो वत्सानां जनयेच्छतम् ।
गोमिनामेव ते वत्सा मोघं स्कन्दितमार्षभम् ॥ ५० ॥
तथैवाक्षेत्रिणो बीजं परक्षेत्रप्रवापिणः ।
कुर्वन्ति क्षेत्रिणामर्थं न बीजी लभते फलम् ॥ ५१ ॥
भाइयों का बँटवारा एक बार ही होता है । कन्यादान एक
बार होता है और दान भी एकही बार कहने से होजाता है—सत्पु-
रुष इन तीन बातों को एकवार ही करते हैं । जैसे गौ, घोड़ी,
ऊंटनी, दासी, भैंस, बकरी और भेड़ आदि में सन्तान पैदा करने
वाला उस सन्तान का स्वामी नहीं माना जाता, ऐसेही परस्त्री
में सन्तान का भागी नहीं होता । जो क्षेत्र स्वामी न होकर, बीज
बोनेवाले हों, वे उस खेत के अन्नादि फल को नहीं पासकते हैं ।
एक बैल दूसरे की गायों में सैकड़ों बछड़े पैदा करता है, वे गौ
वालों के होते हैं और बैल का वीर्य निष्फल जाता है, वैसे ही
परक्षेत्र में बोनेवाले खेतवाले का काम करते हैं, बीजवाला फल
नहीं पाता ॥ ४७-५१ ॥
फलं त्वनभिसंधाय क्षेत्रिणां बीजिनां तथा ।

नवों अध्याय । ३२७

नवों अध्याय । ३२७
प्रत्यक्षं क्षेत्रिणोऽर्थो बीजाद्योनिर्गरीयसी ॥ ५२ ॥
क्रियाभ्युपगमाच्चैतद्बीजार्थं यत्प्रदीयते ।
तस्येह भागिनौ दृष्टौ बीजी क्षेत्रिक एव च ॥ ५३ ॥
ओघवाताहृतं बीजं यस्य क्षेत्रे प्ररोहति ।
क्षेत्रिकस्यैव तद्बीजं न वप्ता लभते फलम् ॥ ५४ ॥
खेत और बीजवालों में कोई ठहराव न हो तब तक सन्तान
खेतवाले की प्रत्यक्ष मानीजाती है। क्योंकि—बीज से खेत ही
प्रधान है। क्षेत्र में जो सन्तान होगी, वह हम दोनों की होगी—
ऐसा ठहराव हुआ हो तो सन्तान क्षेत्र और बीज दोनों की
होगी। जो बीज जल के वेग या वायु से गिरकर दूसरे के खेत
में पैदा हो, उसके फल का भागी खेतवाला होता है बोनेवाला
नहीं ॥ ५२-५४ ॥
एष धर्मो गवाश्वस्य दास्युष्ट्राजाविकस्य च ।
विहंगमहिषीणां च विज्ञेयः प्रसवं प्रति ॥ ५५ ॥
एतद्वः सारफल्गुत्वं बीजयोन्योः प्रकीर्तितम् ।
अतः परं प्रवक्ष्यामि योषितां धर्ममापदि ॥ ५६ ॥
भ्रातुर्ज्येष्ठस्य भार्या या गुरुपत्न्यनुजस्य सा ।
यवीयसस्तु या भार्या स्नुषा ज्येष्ठस्य सा स्मृता ॥ ५७ ॥
ज्येष्ठो यवीयसो भार्यां यवीयान् वाग्रजस्त्रियम् ।
पतितौ भवतो गत्वा नियुक्तावप्यनापदि ॥ ५८ ॥
देवराद्वा सपिण्डाद्वा स्त्रिया सम्यङ्नियुक्तया ।
प्रजेप्सिताधिगन्तव्या सन्तानस्य परिक्षये ॥ ५९ ॥
विधवायां नियुक्तस्तु घृताक्तो वाग्यतो निशि ।

एकमुत्पादयेत् पुत्रं न द्वितीयं कथञ्चन ॥ ६० ॥

३२८ मनुस्मृति ।
एकमुत्पादयेत् पुत्रं न द्वितीयं कथञ्चन ॥ ६० ॥
द्वितीयमेके प्रजनं मन्यन्ते स्त्रीषु तद्विदः ।
अनिर्वृतं नियोगार्थं पश्यन्तो धर्मतस्तयोः ॥ ६१ ॥
विधवायां नियोगार्थे निर्वृते तु यथाविधि ।
गुरुवच्च स्नुषावच्च वर्तेयातां परस्परम् ॥ ६२ ॥
यह व्यवस्था गौ, घोड़ी, दासी, ऊंटनी, बकरी, भेड़, पक्षी और
भैंस की संतति में जाननी चाहिए। इस प्रकार बीज और योनि
की प्रधानता और अप्रधानता का विषय कहा गया अब स्त्रियों का
आपद्धर्म कहा जाता है ।
स्त्रियों का आपद्धर्म, नियोग ।
बड़े भाई की स्त्री छोटे भाई को गुरुपत्नी के समान और छोटे
भाई की स्त्री बड़े भाई को पुत्रवधू के समान कही है। आपत्तिकाल
न हो अर्थात् पुत्र हो तो बड़ा भाई छोटे भाई की स्त्री के साथ
और छोटा भाई बड़े भाई की स्त्री के साथ नियोगविधि से गमन
करे तो दोनों पतित होते हैं । सन्तान न हो तो नियोग की हुई
स्त्री देवर या सपिण्डपुरुष से अभीष्ट सन्तान प्राप्त करे। विधवा
स्त्री के साथ नियोग करनेवाला शरीर में घी लगाकर मौन होकर
रात्रि में भोग करे और इस भांति एक ही पुत्र पैदा करे, दूसरा
कभी न करे। नियोगविधि के ज्ञाता कोई ऋषि एक पुत्र से नियोग
का प्रयोजन सिद्ध न होते देखकर दूसरा पुत्र पैदा करना भी
धर्म मानते हैं। शास्त्र की रीति से विधवा स्त्री में नियोग का
प्रयोजन हो जाने पर छोटा भाई बड़े भाई की स्त्री से माता
और बड़ा भाई छोटे की स्त्री से पुत्रवधू के समान बर्ताव
करे ॥ ५५-६२ ॥
नियुक्तौ यौ विधिं हित्वा वर्तेयातां तु कामतः ।
तावुभौ पतितौ स्यातां स्नुषागगुरुतल्पगौ ॥ ६३ ॥

नवां अध्याय । ३२६

नवां अध्याय । ३२६
नान्यस्मिन् विधवा नारी नियोक्तव्या द्विजातिभिः ।
अन्यस्मिन् हि नियुञ्जाना धर्मं हन्युः सनातनम् ॥ ६४॥
नोद्वाहिकेषु मन्त्रेषु नियोगः कीर्त्यते क्वचित् ।
न विवाहविधावुक्तं विधवावेदनं पुनः ॥ ६५ ॥
अयं द्विजैर्हि विद्वद्भिः पशुधर्मो विगर्हितः ।
मनुष्याणामपि प्रोक्तो वेने राज्यं प्रशासति ॥ ६६ ॥
स महीमखिलां भुञ्जन् राजर्षिप्रवरः पुरा।
वर्णानां संकरं चक्रे कामोपहतचेतनः ॥ ६७ ॥
ततः प्रभृति यो मोहात्प्रमीतपतिकां स्त्रियम् ।
नियोजयत्यपत्यार्थं तं विगर्हन्ति साधवः ॥ ६८ ॥
यस्या म्रियेत कन्याया वाचा सत्ये कृते पतिः ।
तामनेन विधानेन निजो विन्देत देवरः ॥ ६६ ॥
यदि नियोग करनेवाले दोनों शास्त्रविधि को छोड़कर मन-
माना व्यवहार करें तो पतित होते हैं। और पुत्रवधू गुरुपत्नी के साथ
गमन करनेवाले माने जाते हैं। द्विजातियों को विधवा स्त्री का
नियोग दूसरे वर्णवाले से न करना चाहिए । अन्य जाति से नि-
योग की हुई स्त्रियाँ धर्म का नाश कर डालती हैं। विवाहसम्बन्धी
मन्त्रों में कहीं नियोग नहीं कहा है और विधवा का पुनर्विवाह भी
कहीं नहीं कहा है । यह नियोगविधि * राजा वेन के राज्य में

  • नियोग और विधवा-विवाह वेद-स्मृति से विरुद्ध है । इसी लिए वेन के
    समय में प्रचलित नियोग का मनुने खण्डन किया है । दूसरी स्मृतियों से दश-पांच
    श्लोक विधवाविवाह के विषय में नवीन मतवाले प्रमाण देते हैं और ऋग्वेद
    या अथर्व के दो चार मन्त्र भी प्रमाण में उपस्थित करते हैं। पर वे सब दूसरे
    अभिप्राय के हैं, कोई भी विधवाविवाह वा नियोग को सिद्ध नहीं करते ।
    ‘उदीर्ध्वनार्यभिजीवलोकं गतासुमेतमुपशेष एहि । हस्तग्रामस्य दिधिषोस्तवेदं पत्युर्जनित्वमभि संवभूथ ।’ ऋग्वेद, १० । १८ । ८ ।
    ‘उतयत्पतयो दशस्त्रियाः पूर्वे अब्राह्मणाः । ब्रह्मा चेद्धस्तमग्रहीत्स एव पतिरेकधा।’ अथर्व०
    ५।४।१७ इत्यादि मन्त्रों से सब कुछ सिद्ध करते हैं। परन्तु इनका प्रसङ्ग, सम्बन्ध, अर्थ
    दूसरा ही है । श्रीभीमसेनकृत ‘विधवा-विवाहमीमांसा’ में विस्तार से लिखा गया है ।
    ४२

३३० मनुस्मृतिः।
प्रचलित हुई थी। परन्तु विद्वान् द्विजों ने इस पशुधर्म की निंदा
की है। राजर्षि वेन जब सारी पृथिवी पर राज्य करता था, उस
समय कामवासना से नष्टबुद्धि होकर वर्णसङ्करता फैलाई थी।
तब से जो पुरुष विधवा स्त्री का सन्तान के लिए नियोग करता
है उसकी साधु पुरुष निंदा करते हैं। जिस कन्या का पति
वाग्दान करने बाद मर जाय तो उसको उस का देवर इस भांति
स्वीकार करे ॥ ६३-६९ ॥
यथाविध्यधिगम्यैनां शुक्लवस्त्रां शुचिव्रताम् ।
मिथो भजेताप्रसवात्सकृत्सकृदृतावृतौ ॥ ७० ॥
न दत्त्वा कस्यचित्कन्यां पुनर्दद्याद् विचक्षणः ।
दत्त्वा पुनः प्रयच्छन् हि प्राप्नोति पुरुषानृतम् ॥ ७१ ॥
विधिवत्प्रतिगृह्यापि त्यजेत्कन्यां विगर्हिताम् ।
व्याधितां विप्रदुष्टां वा छद्मना चोपपादिताम् ॥ ७२ ॥
यस्तु दोषवतीं कन्यामनाख्यायोपपादयेत् ।
तस्य तद्वितथं कुर्यात् कन्यादातुर्दुरात्मनः ॥ ७३ ॥
विधाय वृत्तिं भार्यायाः प्रवसेत् कार्यवान्नरः ।
अवृत्तिकर्षिता हि स्त्री प्रदुष्येत् स्थितिमत्यपि ॥ ७४ ॥
विधाय प्रोषिते वृत्तिं जीवेन्नियममास्थिता ।
प्रोषिते त्वविधायैव जीवेच्छिल्पैरगर्हितैः ॥ ७५ ॥
प्रोषितो धर्मकामार्थं प्रतीक्ष्योऽष्टौ नरः समाः ।
विद्यार्थं षट् यशोऽर्थं वा कामार्थं त्रींस्तु वत्सरान् ॥ ७
संवत्सरं प्रतीक्षेत द्विषन्तीं योषितं पतिः ।
ऊर्ध्वं संवत्सरात्त्वेनां दायं हृत्वा न संवसेत् ॥ ७७ ॥

नवाँ अध्याय । ३३१

नवाँ अध्याय । ३३१
श्वेत वस्त्र पहने मन, वाणी, शरीर से शुद्ध उस कन्या के साथ
उसका देवर * गमन करे और सन्तान होने तक ऋतुकाल में
उक्तरीति से एक एक बार गमन करे । चतुर पुरुष एक बार
कन्या देकर फिर दूसरे को न दें, क्योंकि एक बार वाग्दान करके
दूसरे को देने से चोरी का पाप लगता है । जो कन्या रोगी, दुष्ट
और छल से दी गई हो, उसको विधिपूर्वक ग्रहण करके भी
त्याग देवे । जो दोषवाली कन्या का बिना दोष कहे विवाह कर
दे उस दुरात्मा पुरुष के दानको त्याग दे । कार्यवश विदेश जाने
वाला मनुष्य स्त्री के भरण पोषण का प्रबन्ध करके जाय । क्योंकि
सदाचारी स्त्री भी अन्न-वस्त्र के लिए दुखी होकर बिगड़ जाती हैं।
प्रबन्ध करके पति के विदेश जाने पर स्त्री नियम से रहे, शृङ्गार
आदि न करे । और प्रबन्ध बिना किए चला गया हो तो सीना
कातना आदि उद्यम से निर्वाह करे । पति, धर्मकार्य के लिए
विदेश गया हो तो आठ वर्ष, विद्या, यश के लिए गया हो
तो छः वर्ष और सुख के लिए गया हो तो तीन वर्ष बाट
देखकर पति के पास चली जाय । दुःखदायी स्त्री की पति
एक वर्ष प्रतीक्षा करे । उसके बाद आभूषणादि छीनकर
उसके साथ न रहे ॥ ७०-७७ ॥
अतिक्रामेत्प्रमत्तं या मत्तं रोगार्तमेव वा ।
सा त्रीन् मासान् परित्याज्या विसूपणापरिच्छदा॥७८॥
उन्मत्तं पतितं क्लीबमबीजं पापरोगिणम्।
न त्यागोऽस्ति द्विषन्त्याश्च न च दायापवर्तनम्॥७९॥
* ‘कुहस्विद्दोषा कुहवस्तोरश्विना कुहाभिपित्वं करतः कुहोपतुः । कोवांशयुत्रा
विधिवेवदेवरंमर्यन योषा कृणुते सधस्थआ ।’ ऋ० मं० १०; सू० ४० । मं० २ ।
इसी श्रुति के अभिप्राय से, वाग्दान के बाद मर जाने पर देवर के साथ विवाह
मनु ने लिखा है । इसका अर्थ नियोग नहीं है । यह मत सर्वदेशी है ।

३३२ मनुस्मृति ।
मद्यपाऽसाधुवृत्ता च प्रतिकूला च या भवेत् ।
व्याधिता वाधिवेत्तव्या हिंस्रार्थघ्नी च सर्वदा ॥ ८० ॥
वन्ध्याष्टमेऽधिवेद्याऽब्दे दशमे तु मृतप्रजा ।
एकादशे स्त्री जननी सद्यस्त्वप्रियवादिनी ॥ ८१ ॥
या रोगिणी स्यात्तु हिता संपन्ना चैव शीलतः ।
सानुज्ञाप्याधिवेत्तव्या नावमान्या च कर्हिचित् ॥८२॥
अधिविन्ना तु या नारी निर्गच्छेद्रुषिता गृहात् ।
सा सद्यः संनिरोद्धव्या त्याज्या वा कुलसन्निधौ॥८३॥
प्रतिषिद्धापि चेद्यातु मद्यमभ्युदयेष्वपि ।
प्रेक्षासमाजं गच्छेद्वा सा दण्ड्या कृष्णलानि षट् ॥८४॥
यदि स्वाश्चापराश्चैव विन्देरन् योषितो द्विजाः ।
तासां वर्णक्रमेण स्याज्ज्यैष्ठ्यं पूजा च वेश्म च ॥८५॥
जो स्त्री अपने जुआरी, मद्यप और रोगातुर पति की सेवा न
करे उसके भूषण आदि लेकर तीन महीने के लिए त्याग दे ।
परन्तु जो पागल, पतित, नपुंसक, वीजहीन, पापरोगी भी अपने
पति की सेवा करे उसको न त्यागे, न कोई चीज़ छीने । जो स्त्री
मद्यप, दुराचारिणी, उलटा बर्ताव करनेवाली, रोगिणी मार पीट
करनेवाली, फ़िज़ूल खर्च करनेवाली हो उसके जीतेही दूसरा
विवाह करलेवे । ऋतुकाल से आठ वर्ष तक वंध्या रहे, दशवर्ष तक
बालक होकर मरते जायँ, कन्या उत्पन्न होते ग्यारह वर्ष होजायँ
और स्त्री कटुभाषी हो तो दूसरा विवाह करलेवे । परन्तु जो
रोगी होकर भी पति का हित करे, सुशीला हो तो उसकी संमति
से दूसरा विवाह करे और उसका अपमान कभी न करे ।
दूसरी स्त्री के आने पर पूर्व स्त्री रूठकर घरसे निकल जाती
हो तो उस को रोके या सब के समक्ष त्याग दे । उत्सवों के

नवां अध्याय । ३३३

नवां अध्याय । ३३३
समय मना करने पर भी जो स्त्री मद्यपान करे, गान आदि
में शरीक हो, उस पर छः कृष्णल दण्ड राजा करे । कोई
द्विज अपनी या दूसरी जाति की स्त्री से विवाह करे तो उस
की जाति मर्यादा के अनुसार आदर, आभूषण, घर का
प्रबन्ध करे ॥ ७८-८५ ॥
भर्तुः शरीरशुश्रूषां धर्मकार्यं च नैत्यकम् ।
स्वा चैव कुर्यात्सर्वेषां नास्वजातिः कथञ्चन ॥ ८६ ॥
यस्तु तत्कारयेन्मोहात्सजात्या स्थितयान्यया ।
यथा ब्राह्मणचाण्डालः पूर्वदृष्टस्तथैव सः ॥ ८७ ॥
उन स्त्रियों में जो अपनी जाति की हों वे पतिसेवा और धर्मकर्म
करें; दूसरे जाति की कभी न करें । पर जो मूर्खता से अपनी
जाति की स्त्री रहते दूसरी से कर्म कराता है उसको चाण्डाल
समान जाने--यह ऋषियों ने कहा है ॥ ८६-८७ ॥
उत्कृष्ठायाभिरूपाय वराय सदृशाय च ।
अप्राप्तामपि तां तस्मै कन्यां दद्याद्यथाविधि ॥ ८८ ॥
काममामरणात्तिष्ठेत् गृहे कन्यर्तुमत्यपि ।
न चैवैनां प्रयच्छेत्तु गुणहीनाय कर्हिचित् ॥ ८९ ॥
त्रीणि वर्षाण्युदीक्षेत कुमार्यृतुमती सती ।
ऊर्ध्वं तु कालादेतस्माद्विन्देत सदृशं पतिम् ॥ ९० ॥
अदीयमानां भर्तारमधिगच्छेद्यदि स्वयम् ।
नैनः किञ्चिदवाप्नोति न च यं साधिगच्छति ॥ ९१ ॥
अलङ्कारं नाददीत पित्र्यं कन्या स्वयंवरा ।
मातृकं भ्रातृदत्तं वा स्तेना स्याद्यदि तं हरेत् ॥ ९२ ॥

३३४ मनुस्मृति ।
पित्रे न दद्याच्छुल्कं तु कन्यामृतुमतीं हरन् ।
स हि स्वाम्यादतिक्रामेदृतूनां प्रतिरोधनात् ॥ ९३ ॥
कन्या-विवाह ।
कुलीन, सुंदर और समान जाति का वर मिले तो पिता विवाह-
योग्य अवस्था न होने पर भी शास्त्ररीति से कन्यादान कर दे।
कन्या को ऋतुमती होने पर भी मरणपर्यन्त बैठी रक्खे पर
गुणहीन वर को कभी दान न करे । यदि पिता गुणी वर मिलने
पर विवाह न करे और कन्या ऋतुमती होती हो तो वह तीनवर्ष
तक प्रतीक्षा करके अपनी इच्छानुसार पति से विवाह कर ले ।
जिस कन्या का विवाह पिता न करता हो वह यदि स्वयं विवाह
कर ले तो कन्या पुरुष को कोई दोष नहीं लगता । स्वयं वर को
स्वीकार करनेवाली कन्या पिता-माता या भाई का दिया आभूषण
न ले; अगर ले तो चोर है । ऋतुमती कन्या का विवाह करनेवाला
उसके पिता को धन न दे । क्योंकि ऋतुकाल में सन्तान का रोक
पिता के कारण होनेसे उसका हक्क जाता रहा ॥ ८८-९३ ॥
त्रिंशद्वर्षो वहेत्कन्यां हृद्यां द्वादशवार्षिकीम् ।
त्र्यष्टवर्षोऽष्टवर्षां वा धर्मे सीदति सत्वरः ॥ ९४ ॥
देवदत्तां पतिर्भार्यां विन्दते नेच्छयात्मनः ।
तां साध्वीं बिभृयान्नित्यं देवानां प्रियमाचरन् ॥ ९५ ॥
प्रजनार्थं स्त्रियः सृष्टाः संतानार्थं च मानवाः ।
तस्मात्साधारणो धर्मः श्रुतौ पत्न्या सहोदितः ॥ ९६ ॥
कन्यायां दत्तशुल्कायां म्रियेत यदि शुल्कदः ।
देवराय प्रदातव्या यदि कन्याऽनुमन्यते ॥ ९७ ॥
तीस वर्ष का पुरुष बारह वर्ष की सुन्दरी कन्या से विवाह करे।
या चौबीस वर्ष का आठवर्ष की कन्या से करे। और अग्निहोत्रादि

नवां अध्याय। ३३५

नवां अध्याय। ३३५
धर्म का नाश होता हो तो शीघ्रही करले । पति देवताओं की दी
हुई स्त्री को पाता है अपनी इच्छा से नहीं * इसलिए देवताओं
के प्रीत्यर्थ उस सती का पालन पोषण नित्य करे। ईश्वर ने गर्भ-
धारणार्थ स्त्रियों को रचा और सन्तान पैदा करने को पुरुष रचा
इसलिए स्त्री-पुरुष साथ में धर्माचरण करें—यह वेद में कहा है।
आसुरविवाह के लिए कन्या का मूल्य दिया हो और उसका पति
मर जाय तो कन्या की इच्छा से देवर का विवाह कर दे ॥ ९४-९७ ॥
आददीत न शूद्रोऽपि शुल्कं दुहितरं ददत् ।
शुल्कं हि गृह्णन् कुरुते छन्नं दुहितृविक्रयम् ॥ ९८ ॥
एतत्तु न परे चक्रुर्नापरे जातु साधवः ।
यदन्यस्य प्रतिज्ञाय पुनरन्यस्य दीयते ॥ ९९ ॥
नानुशुश्रुम जात्वेतत् पूर्वेष्वपि हि जन्मसु ।
शुल्कसंज्ञेन मूल्येन छन्नं दुहितृविक्रयम् ॥ १०० ॥
अन्योन्यस्याव्यभिचारो भवेदामरणान्तिकः ।
एष धर्मः समासेन ज्ञेयः स्त्रीपुंसयोः परः ॥ १०१ ॥
कन्यादान में शूद्र भी धन न ले । जो लेता है वह छिपा हुआ
कन्या बेंचता है। यह कर्म पहले सत्पुरुषों ने नहीं किया और न
इस समय करते हैं जोकि एक को कन्यादान करके दूसरे को
दीजावे । पूर्व कल्पों में भी कन्या-विक्रय नहीं सुना गया। स्त्री-
पुरुष मरण पर्यन्त आपस में प्रेमपूर्वक रहकर धर्म आदि चतुर्वर्ग
फल को प्राप्त करें। इस प्रकार स्त्री-पुरुषों का परम-धर्म संक्षेप
से कहा गया है ॥ ९८-१०१ ॥
तथा नित्यं यतेयातां स्त्रीपुंसौ तु कृतक्रियौ ।
यथा नाभिचरेतां तौ वियुक्तावितरेतरम् ॥ १०२ ॥

  • मन्त्र है:-' भगो अर्यमा सविता पुरंधिर्मह्यं त्वादुर्गार्हपत्याय देवाः । ' इत्यादि ।

३३६ मनुस्मृति ।
एष स्त्रीपुंसयोरुक्तो धर्मो वो रतिसंहितः ।
आपद्यपत्यप्राप्तिश्च दायभागं निबोधत ॥ १०३ ॥
स्त्री-पुरुष विवाह करके ऐसा व्यवहार करें, जिसमें धर्माचरण में
अलग न हों। यह स्त्री-पुरुषों का धर्म और आपत्काल में सन्तान-
विधि कही गई है। अब दायभाग की व्यवस्था सुनो ॥१०२-१०३ ॥
ऊर्ध्वं पितुश्च मातुश्च समेत्य भ्रातरः समम् ।
भजेरन् पैतृकं रिक्थमनीशास्ते हि जीवतोः ॥१०४॥
ज्येष्ठ एव तु गृह्णीयात्पित्र्यं धनमशेषतः ।
शेषास्तमुपजीवेयुर्यथैव पितरं तथा ॥ १०५ ॥
ज्येष्ठेन जातमात्रेण पुत्री भवति मानवः ।
पितॄणामनृणश्चैव स तस्मात् सर्वमर्हति ॥ १०६ ॥
यस्मिन्नृणं संनयति येन चानन्त्यमश्नुते ।
स एव धर्मजः पुत्रः कामजानितरान् विदुः ॥ १०७ ॥
पितेव पालयेत्पुत्रान्ज्येष्ठो भ्रातॄन् यवीयसः ।
पुत्रवच्चापि वर्तेरञ्ज्येष्ठे भ्रातरि धर्मतः ॥ १०८ ॥
ज्येष्ठः कुलं वर्धयति विनाशयति वा पुनः ।
ज्येष्ठः पूज्यतमो लोके ज्येष्ठः सद्भिरगर्हितः ॥ १०६ ॥
दायभाग-व्यवस्था ।
पिता और माता की मृत्यु के बाद, भाई आपस में पिता की
सम्पत्ति बाँट ले, पर उनके जीते नहीं बाँट सकते। बड़ा भाई पिता
का सब धन ग्रहण करे और शेष भाई जैसे पिता की आशा में जी-
विका करते थे, वैसेही भाई के वश में रहकर करें । बड़े पुत्र का
जन्म होने से मनुष्य पुत्रवान् होता है और पितृऋण से छूटता है,

इसलिए वह सब धन का स्वामी हो सकता है। जिस के उत्पन्न
होने से, पितृऋण दूर होता है। और मोक्ष प्राप्त होता है वही धर्म-
पुत्र है। दूसरों को काम से उत्पन्न जाने। बड़ा भाई, छोटे भाइयों
का पालन पिता के समान करे। और छोटे भाई, बड़े भाई के
साथ पिता के समान धर्मानुसार बर्ताव करें। ज्येष्ठ कुलं को
बढ़ाता है और ज्येष्ठ ही नाश करता है, ज्येष्ठ गुणवान् जगत् में
पूज्य है और सत्पुरुषों में निंदा नहीं पाता ॥१०४-१०६॥
यो ज्येष्ठो ज्येष्ठवृत्तिः स्यान्मातेव स पितेव सः।
अज्येष्ठवृत्तिर्यस्तु स्यात्स संपूज्यस्तु बन्धुवत् ॥११०॥
एवं सह वसेयुर्वा पृथग्वा धर्मकाम्यया।
पृथग् विवर्द्धते धर्मस्तस्माद्धर्म्या पृथक् क्रिया ॥१११॥
ज्येष्ठस्य विंश उद्धारः सर्वद्रव्याच्च यद्वरम्।
ततोऽर्धं मध्यमस्य स्यात्तुरीयं तु यवीयसः ॥ ११२ ॥
ज्येष्ठश्चैव कनिष्ठश्च संहरेतां यथोदितम्।
येऽन्ये ज्येष्ठकनिष्ठाभ्यां तेषां स्यान्मध्यमं धनम् ॥११३॥
जो बड़ा भाई बड़प्पन का बर्ताव करे वह माता-पिता के स-
मान है। और वैसा बर्ताव न करे तो बन्धुवत् पूज्य है। भाइयों ने
यदि बांट न किया हो तो साथ रहें और बांट कर लिया हो तो अ-
लग अलग रहें। अलग रहने से धर्म-कर्म अधिक होता है ❋ इस
लिए अलग रहना धर्मानुकूल है। बड़े भाई को बीसवां भाग अ-
धिक भाग है और सब पदार्थों में जो उत्तम हो वह भी देना चा-
हिए। मध्यम भाई को इसका आधा—चालीसवां भाग अधिक दें
और बाक़ी धन को सब भाई समान बांट लें। बड़ा और सब से

❋ बृहस्पति का भी वचन है—
'एकपाकेन वसतां पितृदेवद्विजार्चनम्। एकम्भवद्विभक्तानां तदेवं स्याद् गृहे गृहे ॥'
अर्थात् अलग रहने से पञ्चमहायज्ञादि भी अलग होते हैं। यों धर्मवृद्धि होती है।
४३

३३८ मनुस्मृति ।
छोटा भाई इस प्रकार अपना भाग लें और दूसरे भाइयों का
मध्यम भाग होना चाहिए ॥ ११०-११३ ॥
सर्वेषां धनजातानामाददीताग्रयमग्रजः ।
यच्च सातिशयं किंचिदशतश्चाप्नुयाद्वरम् ॥ ११४ ॥
उद्धारो न दशस्त्वस्ति संपन्नानां स्वकर्मसु ।
यत्किञ्चिदेव देयं तु ज्यायसे मानवर्धनम् ॥ ११५ ॥
एवं समुद्धृतोद्धारे समानांशान् प्रकल्पयेत् ।
उद्धारेऽनुद्धृते त्वेषामियं स्यादंशकल्पना ॥ ११६ ॥
एकाधिकं हरेज्ज्येष्ठः पुत्रोऽप्यर्धं ततोऽनुजः ।
अंशमंशं यवीयांस इति धर्मो व्यवस्थितः ॥ ११७ ॥
बड़ाभाई गुणवान् हो और दूसरे गुणहीन हों तो सब सम्पत्ति
में जो श्रेष्ठ वस्तु हैं उनको बड़ाभाई पावे और गौ वगैरह दश—प-
शुओं में जो श्रेष्ठ हो उसको भी पावे। यदि सब भाई गुणी हों तो
बड़े भाई को दशमें से श्रेष्ठ वस्तु न देकर, उसके सम्मानार्थ कुछ
वस्तु अधिक देवे। इस प्रकार बीसवां भाग निकालकर बाक़ी का
बराबर भाग करे । और बीसवां अलग न किया हो तो इसभांति
करे—बड़ाभाई दो भाग उससे छोटा ड्योढ़ा और उससे छोटे
भाई सब एक एक भाग लें—यह मर्यादा है ॥ ११४-११७ ॥
स्वेभ्योऽशेभ्यस्तु कन्याभ्यः प्रदद्युर्भातरः पृथक् ।
स्वात्स्वाद्दंशाच्चतुर्भागं पतिताः स्युरदित्सवः ॥११८॥
अजाविकं सैकशफं न जातु विषमं भजेत् ।
अजाविकं तु विषमं ज्येष्ठस्यैव विधीयते ॥ ११९ ॥
यवीयाञ्ज्येष्ठभार्यायां पुत्रमुत्पादयेदिति ।
समस्तत्र विभागः स्यादिति धर्मो व्यवस्थितः॥१२०।

नवां अध्याय । ३३६

नवां अध्याय । ३३६
उपसर्जनं प्रधानस्य धर्मतो नोपपद्यते ।
पिताप्रधानं प्रजने तस्माद्धर्मेण तं भजेत् ॥ १२१ ॥
पुत्रः कनिष्ठो ज्येष्ठायां कनिष्ठायां च पूर्वजः ।
कथं तत्र विभागः स्यादिति चेत्संशयो भवेत्॥१२२॥
एकं वृषभमुद्धारं संहरेत स पूर्वजः ।
ततोऽपरे ज्येष्ठवृषास्तदूनानां स्वमातृतः ॥ १२३ ॥
ज्येष्ठस्तु जातो ज्येष्ठायां हरेद्वृषभ षोडशाः ।
ततः स्वमातृतः शेषा भजेरन्निति धारणा ॥ १२४ ॥
सदृशस्त्रीषु जातानां पुत्राणामविशेषतः ।
न मातृतो ज्यैष्ठ्यमस्ति जन्मतौ ज्यैष्ठ्यमुच्यते ॥ १२५॥
प्रत्येक भाई अपने भाग में से चौथा भाग अपनी कुमारी बहिन
को दे। जो न देवें पतित होते हैं। वकरी, भेंड़, घोड़ा आदि एक
खुरवाले पशुओं का समान भाग करे और कम हों तो न बांटे,
क्योंकि वे बड़े भाई के ही होते हैं। छोटा भाई बड़े की स्त्री में
नियोग विधि से पुत्र पैदा करे तो उस पुत्र और चचा का समान
भाग करे—यह धर्म है। क्षेत्रज पुत्र गौण होता है, इसलिए वह
पिता का सब भाग धर्मानुसार नहीं ले सकता। पुत्र पैदा करने में
पिता मुख्य है, इस कारण क्षेत्रज पुत्र का भाग पूर्वरीति से करे।
प्रथम स्त्री में पुत्र पीछे और द्वितीय स्त्री में प्रथम हो तो, उनका
भाग कैसे होना चाहिए? प्रथम स्त्री का पुत्र एक बैल अधिक ले
और उसी माता से पैदा हुए छोटे भाई मामूली बैल लेवें। यदि
ज्येष्ठ पुत्र दूसरी स्त्री का हो तो एक बैल और पन्द्रह गौ ले और
दूसरे भाई अपनी माता के अधिकारानुसार बाँट लें परन्तु
एक जाति की स्त्रियों में पुत्र पैदा हों तो उनको समान गिने,
माता के बड़ी होने से पुत्र बड़े नहीं होते, किन्तु जन्म से बड़ाई
होती है ॥ ११८-१२५ ॥

३४० मनुस्मृति ।
जन्मज्येष्ठेन चाह्वानं सुब्रह्मण्यास्वपि स्मृतम् ।
यमयोश्चैव गर्भेषु जन्मतॊ ज्येष्ठता स्मृता ॥ १२६॥
अपुत्रोऽनेन विधिना सुतां कुर्वीत पुत्रिकाम् ।
यदपत्यं भवेदस्यां तन्मम स्यात्स्वधाकरम् ॥ १२७॥
अनेन तु विधानेन पुरा चक्रेऽथ पुत्रिकाः ।
विवृद्ध्यर्थं स्ववंशस्य स्वयं दक्षः प्रजापतिः ॥ १२८ ॥
ददौ स दश धर्माय कश्यपाय त्रयोदश ।
सोमाय राज्ञे सत्कृत्य प्रीतात्मा सप्तविंशतिम्॥१२६॥
जिसका जन्म पहले हुआ हो उस पुत्र का नाम लेकर, 'अमुक
का पिता यजन करता है'—ऐसा ज्योतिष्टोम में 'सुब्रह्मण्य' मन्त्र
बोलकर इन्द्र का आवाहन होता है। और दो साथ ही पैदा हुए
हों, तो भी पहला ज्येष्ठ कहलाता है। जिसके पुत्र न हो, वह कन्या-
दान के समय जामाता से नियम करे—इस कन्या से जो पुत्र
होगा वह मेरा श्राद्ध आदि करेगा। पहले दक्षप्रजापति ने अपने
वंश की वृद्धि के लिए इसी विधि से कन्या को पुत्रिका की थी।
दक्ष ने प्रसन्न होकर धर्म को दश, कश्यप को तेरह और राजा
सोम को सत्ताईस पुत्री दी थीं ॥ १२६-१२९॥
यथैवात्मा तथा पुत्रः पुत्रेण दुहिता समा ।
तस्यामात्मनि तिष्ठन्त्यां कथमन्यो धनं हरेत् ॥१३०॥
मातुस्तु यौतकं यत्स्यात्कुमारीभाग एव सः ।
दौहित्र एव च हरेदपुत्रस्याखिलं धनम् ॥ १३१ ॥
दौहित्रो ह्यखिलं रिक्थमपुत्रस्य पितुर्हरेत् ।
स एव दद्याद्द्वौ पिण्डौ पित्रे मातामहाय च ॥१३२॥

नवाँ अध्याय । ३४१

नवाँ अध्याय । ३४१
पौत्रदौहित्रयोर्लोके न विशेषोऽस्ति धर्मतः ।
तयोर्हि माता पितरौ संभूतौ तस्य देहतः ॥ १३३ ॥
जैसी आत्मा है वैसा ही पुत्र है । पुत्र और पुत्री समान हैं । इस
लिए पिता की आत्मारूप-पुत्री बैठी हो तो दूसरा धन कैसे ले-
जाय ? जो धन माता को दहेज में मिला हो वह कन्या का ही
भाग है। और पुत्रहीन का सब धन दौहित्र का ही है । जिसको
पुत्रिका किया हो उसका पुत्र, अपुत्र-पिता का धन ले और वह
पिता और नाना को पिण्डदान करे । लोक में धर्मानुसार पौत्र
और दौहित्र में कुछ भेद नहीं है । क्योंकि दोनों के माता-पिता
एकही देह से उत्पन्न हुए हैं ॥ १३०-१३३ ॥
पुत्रिकायां कृतायां तु यदि पुत्रोऽनुजायते ।
समस्तत्र विभागःस्याज्ज्येष्ठतानास्ति हि स्त्रियाः॥१३४॥
अपुत्रायां मृतायां तु पुत्रिकायां कथंचन ।
धनं तत्पुत्रिकाभर्ता हरेतैवाविचारयन् ॥ १३५ ॥
अकृता वा कृता वापि यं विन्देत्सदृशात्सुतम् ।
पौत्रीमातामहस्तेन दद्यात्पिण्डं हरेद्धनम् ॥ १३६ ॥
पुत्रेण लोकाञ्जयति पौत्रेणानन्त्यमश्नुते ।
अथ पुत्रस्य पौत्रेण ब्रध्नस्याप्नोति विष्टपम् ॥१३७॥
पुन्नाम्नो नरकाद्यस्मात् त्रायते पितरं सुतः ।
तस्मात्पुत्र इति प्रोक्तः स्वयमेव स्वयम्भुवा ॥ १३८ ॥
यदि पुत्रिका करने के बाद अपने पुत्र होजाय तो पुत्र और दौहित्र
का समान भाग करे । उसमें कन्या की श्रेष्ठता नहीं मानी जाती ।
पुत्रिका होनेवाली कन्या मरजाय तो उसका पति सब धन ले-
जाय । पुत्रिका विधान किया हो वा न किया हो, समान जाति
वाले जामाता से जिस पुत्र को पावे-उसीसे नाना पौत्रवान्

३४२ मनुस्मृति ।
होता है, वही पिण्डदान करे और धन ले । पुरुष पुत्र से स्वर्गलोक
को जीतता है, पौत्र से अनन्त—सुख पाता है और पुत्र के पौत्र से
सूर्यलोक को पाता है। पुत्र 'पुम्' नामक नरक से पिता को
बचाता है इसलिए ब्रह्मा ने स्वयं पुत्र संज्ञा की है ॥ १३४-१३८ ॥
पौत्रदौहित्रयोर्लोके विशेषो नोपपद्यते ।
दौहित्रोऽपि ह्यमुत्रैनं संतारयति पौत्रवत् ॥ १३६ ॥
मातुः प्रथमतः पिण्डं निर्वपेत्पुत्रिका सुतः ।
द्वितीयं तु पितुस्तस्यास्तृतीयं तत्पितुः पितुः ॥ १४० ॥
उपपन्नो गुणैः सर्वैः पुत्रो यस्य तु दत्रिमः ।
स हरेतैव तदृक्थं संप्राप्तोऽप्यन्यगोत्रतः ॥ १४१ ॥
लोक में पौत्र और दौहित्र में कुछ अन्तर नहीं है । दौहित्र भी
नाना को पौत्र की भांति स्वर्ग पहुँचाता है । पुत्रिका—पुत्र पहला
पिण्ड माता को देवे, दूसरा—माता के पिता को, तीसरा—नाना
के पिता को देवे । जिसका दत्तक (गोद लिया) पुत्र, सर्वगुणस-
म्पन्न हो, वह दूसरे गोत्र से आकर भी उसकी सम्पत्ति का अधि-
कारी होता है ॥ १३६-१४१ ॥
गोत्ररिक्थे जनयतुर्न हरेद्दत्रिमः क्वचित् ।
गोत्ररिक्थानुगः पिण्डो व्यपैति ददतः स्वधा ॥ १४२ ॥
अनियुक्तासुतश्चैव पुत्रिण्याप्तश्च देवरात् ।
उभौ तौ नार्हतो भागं जारजातककामजौ ॥ १४३ ॥
नियुक्तायामपि पुमांन्नार्यां जातोऽविधानतः ।
नैवार्हः पैतृकं रिक्थं पतितोत्पादितो हि सः ॥ १४४ ॥
हरेत्तत्र नियुक्तायां जातः पुत्रो यथौरसः ।
क्षेत्रिकस्य तु तद्बीजं धर्मतः प्रसवश्च सः ॥ १४५ ॥

नवां अध्याय। ३४३

नवां अध्याय। ३४३
धनं यो बिभृयाद् भ्रातुर्मृतस्य स्त्रियमेव च ॥
सोऽपत्यं भ्रातुरुत्पाद्य दद्यात्तस्यैव तद्धनम् ॥ १४६ ॥
दत्तकपुत्र अपने उत्पादक पिता के गोत्र और धन को नहीं पा
सकता। जिसका गोत्र और धन पाता है, उसी को पिण्डदान दे
सकता है। बिना नियोगविधि से पैदा पुत्र और पुत्रवाली के दे-
वर से उत्पन्न पुत्र ये दोनों पिता के धन के अधिकारी नहीं होते।
क्योंकि ये जारज और कामज हैं। नियुक्त स्त्री में भी विधान के
बिना पैदा हुआ पुत्र, पिता का धन नहीं पासकता वह पतित से
पैदा है परन्तु विधि से नियुक्त स्त्रीमें उत्पन्न पुत्र औरस पुत्र के समान
है। वह क्षेत्रवाले का बीज है-धर्म से उत्पन्न हुआ है। जो पुरुष
मृत भाई की स्त्री और उस के धन का ग्रहण करे, वह नियोग-
विधि से पुत्र पैदा करके उसको भाई का धन दे देय ॥ १४२-१४६ ॥
या नियुक्तान्यतः पुत्रं देवराद्वाप्यवाप्नुयात् ।
तं कामजमरिक्थीयं वृथोत्पन्नं प्रचक्षते ॥ १४७ ॥
एतद्विधानं विज्ञेयं विभागस्यैकयोनिषु ।
बह्वीषु चैकजातानां नानास्त्रीषु निबोधत ॥ १४८ ॥
ब्राह्मणस्यानुपूर्वेण चतस्रस्तु यदि स्त्रियः ।
तासां पुत्रेषु जातेषु विभागोऽयं विधिः स्मृतः॥ १४६॥
जो नियुक्त-स्त्री दूसरे पुरुष से पुत्र पैदा करे वह पुत्र कामज
है। पिता की सम्पत्ति के अयोग्य है। एक जाति की स्त्रियों में पैदा
हुए पुत्रों के विभाग की यह रीति है। अब एक पुरुष से अनेक
जाति की स्त्रियों में उत्पन्न पुत्रों का हिस्सा-बांट सुनो। ब्राह्मण
के यदि क्रम से चारों वर्ण की स्त्रियां हों तो उनमें पुत्र पैदा होने
पर इस प्रकार विभाग करे ॥ १४७-१४६ ॥
कीनाशो गो वृषो यानमलंकारश्च वेश्म च ।
विप्रस्योद्धारिकं देयमेकांशश्च प्रधानतः ॥ १५० ॥

३४४ मनुस्मृति ।
त्र्यंशं दायाद्धरेद्विप्रो द्वावंशौ क्षत्रियासुतः ।
वैश्याजः सार्धमेवांशमंशं शूद्रासुतो हरेत् ॥ १५१ ॥
सर्वं वा रिक्थजातं तद्दशधा परिकल्प्य च ।
धर्म्यं विभागं कुर्वीत विधिनानेन धर्मवित् ॥ १५२ ॥
चतुरोंशान् हरेद्विप्रस्त्रीनंशान् क्षत्रियासुतः ।
वैश्यापुत्रो हरेद् द्वयंशमंशं शूद्रासुतो हरेत् ॥ १५३ ॥
यद्यपि स्यात्तु सत्पुत्रोऽप्यसत्पुत्रोऽपि वा भवेत् ।
नाधिकं दशमाद्दद्याच्छूद्रापुत्राय धर्मतः ॥ १५४ ॥
ब्राह्मणक्षत्रियविशां शूद्रापुत्रो न रिक्थभाक् ।
यदेवास्य पिता दद्यात्तदेवास्य धनं भवेत् ॥ १५५ ॥
खेती का बैल, सांड़, सवारी का घोड़ा, गहना, रहने का स्थान
और जो क़ीमती चीज़ हो उनको ब्राह्मणी के पुत्र को देवे। ब्राह्मणी
का पुत्र धन में तिहाई ले, क्षत्रिया का दो भाग, वैश्या का डेढ़
भाग और शूद्रा का एक भाग ले । अथवा सब सम्पत्ति का दश
भाग करके धर्मज्ञ पुरुष धर्मानुसार यों भाग करे—ब्राह्मणीपुत्र
को चार भाग, क्षत्रियापुत्र को तीन भाग, वैश्यापुत्र को दो भाग
और शूद्रापुत्र को एक भाग दे । यद्यपि सत्पुत्र हो वा असत्पुत्र
हो पर धर्म से शूद्रापुत्र को दशभाग से अधिक न दे । ब्राह्मण,
क्षत्रिय, वैश्य के शूद्रा से पुत्र हो तो वह धन का भागी नहीं होता।
जो कुछ पिता उसको दे वही उसका धन होगा ॥ १५०-१५५ ॥
समवर्णासु ये जाताः सर्वे पुत्रा द्विजन्मनाम् ।
उद्धारं ज्यायसे दत्त्वा भजेरन्नितरे समम् ॥ १५६ ॥
शूद्रस्य तु सवर्णैव नान्या भार्या विधीयते ।
तस्यां जाताः समांशाः स्युर्यदि पुत्रशतं भवेत् ॥ १५७ ॥