सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ

मूर्खोंकी मूर्खता

पृष्ठ 1305
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1305 स्कैन

उससे किया आरिफने बाज पुरसँ । छोड़ा है क्यों कार गहे खुद मदर्सँ ॥
तबअ थी तेरी क्यों बसबाससे । मोम हुआ जो सख्त इलमाससे ॥
कार तू दर मसजिदो खानकाह । बन्दःको बतलाओ जो तारीक राह ॥
बाज रह खुद बद तीनतसे क्यों । फ़ारिग खोय शौतनियतसे क्यों ॥
रखनः गरे सिल्क जमाअतन क्यों । तफ़रक्कावखश सफे ताअतन क्यों ॥
जादू तेरा उरबदःजोय कहाँ । मक व फरेब बद खोय कहाँ ॥
रहजनै दौरौ दिया यों जबाब । बरकते उलमाने छुड़ाये अजाब ॥
कार मेरा करते फ़कीहाने अहद । मुझको रही बाकी न जहो जेहद ॥
एक तन उसे तायफ़ासे बुलहवस । वासते गुमरीहीके हैं बस ॥

ऐसे दुराचारियोंने अनन्त जीवोंको कुमार्ग में लगा दिया और लगाते जाते हैं । किसी पुस्तकमें देखा था कि, एक बादशाह ऐसा हो गया जो ऐसे दुराचारियोंकी खबर जहाँ सुनता था वहाँसे पकड़वा कर उसके शरीरकी खाल खिचवालेता था । वह स्पष्ट कहता था उसे पूर्ण विश्वास भी था कि, ऐसेही स्वार्थी, दुराचारी, मूर्खोंने सब धर्मोंमें भ्रष्टता डाल दी है ।

शून्यके हथियार ।

८५ प्रश्न—आपने कहा कि, इस संसारके सर्व व्यवहार शून्य हैं तो मुक्ति आदिक भी शून्यही होवेगा ?

उत्तर—निस्सन्देह इस संसारका सर्व व्यवहार शून्य है पर परमात्माने प्रत्येक मनुष्यको दो ऐसे शस्त्र प्रदान किये हैं जिनसे कि असत्यको काटकर शून्यके पार पहुँच जावे । उन दोनों हथियारोंका नाम विचार और विवेक है जो कोई इन दोनोंसे उचित कार्य करेगा वह अवश्य अपना अभीष्ट सि कर सकेगा ।

अन्य धर्मोंकी आवश्यकता ।

८६ प्रश्न—यदि केवल कबीर पंथसेही मुक्ति मिल सकती है, तो अन्य धर्मोंकी क्या आवश्यकता है क्योंकि, धर्मका मुख्य प्रयोजन मोक्ष है ?

उत्तर—भिन्न धर्मोंका होनाभी अत्यन्त आवश्यक है । क्योंकि, वर्णमाला पढ़े बिना कोई पुस्तकोंको नहीं पढ़ सकता । शास्त्र पढ़े बिना कोई विद्वान् नहीं हो सकता, विद्वान् हुये बिना उच्चपद नहीं पासकता । जैसे पाठशालेमें भिन्न २ श्रेणी होती हैं उनमें भिन्न २ ज्ञानके विद्यार्थी शिक्षापाते हैं पर योग्य तभी समझे जाते हैं, प्रशंसा पत्र तभी पासकते हैं जब कि, सर्वोच्च श्रेणीमें परीक्षोत्तीर्ण हो जाते हैं, इसी प्रकार अन्य अन्य धर्मोंके विषयमें जान लेना और कबीर पंथको सर्वोच्च श्रेणी धर्मका समझना चाहिये । जबतक पूर्ण ज्ञान और सत्य धर्मकी

तुलसीदासजी भवतारणका उपाय

पृष्ठ 1306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1306 स्कैन

प्राप्ति नहीं होती तबतक मनुष्य अन्य २ धर्मोंमें प्रवृत्त रहता है। कबीर पन्थका अधिकारी नहीं होता। जब मनुष्यके अंतःकरणसे भली प्रकार मल विक्षेप आदि दोष दूर हो निर्वासना पदको प्राप्त करे तबही कबीर पन्थका आधिकारी होता है।

८७ प्रश्न—पश्चिमीयोंके घृणितोंके ग्रहणका कारण, पश्चिमीय नबी और पैगम्बर आदि धर्माचारियोंने मद्यमांसादि घृणित पदार्थोंका निषेध क्यों नहीं किया ?

उत्तर—पश्चिमीय धर्मोपदेशक लोग स्वयम् मद्य मांसके ग्रहण करनेवाले थे। इसमाईल और इब्राहीम आदि नबी प्रसिद्ध शिकारी थे। जिकियाका पुत्र योहन टिडियोंको मार मार कर खाता था।

८८ प्रश्न—कबीर साहबके विषयमें तो किसी नबीने भविष्यत् नहीं कहा ?

उत्तर—एक लाख अस्सी सहस्र पैगम्बर भविष्यत वादी हुये वे सब निरञ्जनके पुत्र उसीके लोककी सुधि जानते थे। उन्हें सत्य लोककी क्या खबर थी ? उसके बिना उसका समाचार। कौन कहसक्ता है ? जो हंस कबीर उसकी सुधि जानते हैं वे सर्वदा उसकी स्तुति और प्रार्थना करते रहते हैं।

पृथ्वीका निरूपण।

८९ प्रश्न—पश्चिमीय विद्वानोंका मत है कि, पृथ्वी चलती है और गोल है सो सत्य है कि, नहीं ?

उत्तर—निस्सन्देह पश्चिमीय विद्वानोंका मत है यही बरन कितनेही भारतवासी, जो नबीन शिक्षाके पक्षपाती हैं, वैसाही विचार रखते हैं। जिस प्रकार भारतके विद्वानोंके इस विषयमें भिन्न भिन्न मत हैं वैसेही योरोपिय विद्वानोंके भी मत हैं। क्योंकि, कितने विद्वान् लोग पृथ्वीको स्थिर मानते हैं। योरोपियन लोगोका यह कहना है कि, हम सच्चे और भारतवासी झूठे हैं, महान तुच्छ और असत्य है।

तौरत और इञ्जील आदिकमें तो इस विषयमें कुछ तो लिखा ही नहीं है पर पश्चिमीय विद्वानोंने केवल अपने अनुमान और कल्पनासे कुछ कुछ लिखा है।

(१) वे (योरोपियन्स) कहते हैं कि, पृथ्वी गोल है। इसमें कोई विवाद नहीं क्योंकि, भारतीय विद्वान्, भी पृथ्वीको गोलही कह गये हैं।

(२) योरोपियन्स कहते हैं कि, पृथ्वी चलती है। पृथ्वीकी गतिको प्रमाणित करनेके लिये कुछ क्षुद्र युक्तियाँ भी प्रकाशित करते हैं। जैसे—नदीमें

पृष्ठ 1307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1307 स्कैन

चलती हुई नावपर बैठे हुये मनुष्योंको किनारेके वृक्ष आदि चलते हुये देख पड़ते हैं पर वे चलते नहीं यथार्थमें नौकाही चलती है ।

वे लोग यह भी कहते हैं कि, चन्द्रमा स्वयम् प्रकाशित नहीं है पर सूर्य के प्रकाशसे प्रकाशित है ।

पश्चिमी लोगोंका उपरोक्त कथन मुझे ठीक नहीं जान पड़ता वे लोग भारतीय विद्वानोंकी बातोंको प्रमाण न करनेमें पुराणके कुछ वचनोंकी विरोधताका प्रमाण देते हैं जैसा पृथ्वीके विषयमें भिन्न भिन्न पुराणोंमें लिखा है ?

(१) पृथ्वी अण्डाकार है ।

(२) पृथ्वी कमलाकार है ।

(३) पृथ्वी कमल पत्रके आकारकी है ।

(४) पृथ्वी चौकोर है ।

(५) पृथ्वी चिपटी है ।

इसी प्रकारके परस्पर विरोधी वचनोंको देखकर योरोपियन्स भारतीय विद्वानोंकी सम्पत्तिको सत्य नहीं मानते । इस कारण भारतीय विद्वानोंके मतको पुष्ट करनेवाली युक्ति और अनेक प्रमाण लिखता हूँ ।

(१) पृथ्वीके गोल होनेमें तो सब एक मत हैं ।

(२) पृथ्वी कमलाकार है यह बात भी सत्य है क्योंकि, कमल बहुत तरहका होता है कोई गोल, कोई लम्बा ।

पृथ्वीको गोल कहनेमें जो बुद्धिकी सूक्ष्मता है उसको योरोपीय विद्वानोंने नहीं समझा वास्तविक बात यह है कि, जल गोल है पृथ्वी नहीं है क्योंकि, पृथ्वीसे पूर्व जल था, जलका आकार गोल है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि, समुद्रका पानी भंवरमें ऊंचा उठा हुआ जान पड़ता है, उसका कारण केवल यही है कि, जलका आकार गोल है । जैसा समुद्रवैसाही बुन्द, दोनोंका रूप एक समानही गोल होगा । कोई बड़ा कोई छोटा भलेही हो पर आकारमें कुछ भेद नहीं होगा जैसे पिण्ड और ब्रह्माण्डदोनोंका रूप एकही है ग्रन्थोंमें कबीर साहबने कहा है कि, पृथ्वीसे पहिले जल था, जिस प्रकार दूध यर मलाई जमती है उसी प्रकार जलपर पृथ्वीकी सृष्टि हुई । यही बात सबमें है कि, पहले पानी था, उस गोल पानीके ऊपर पृथ्वी जमाई गई इसी कारण पृथ्वी गोल दिखाई देती है । पानीकी गोलाईके कारण पृथ्वी गोल जान पड़ती है । जैसे घड़ेके ऊपर कुछ गाढ़ा तरल पदार्थ जमादेनेसे घड़ेकी गुलाईके कारण वह भी गोल दीख पड़ता है पर यथार्थमें गोल नहीं होगा । इसी प्रकार पृथ्वी जलके फेनके समान जमकर

कालकी फांसीसे त्राण २४ अध्याय प्रश्नोत्तर

पृष्ठ 1308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1308 स्कैन

कठिन बन गई है, गोल पानीपर जमकर गोल दीख पड़ती है। यदि पृथ्वीको पानीसे अलग किया जावे तो गोल न दीखेगी। हाँ पानीके साथ तो गोल होनेमें कुछ सन्देहही नहीं।

(३) हिन्दू कहते हैं कि, पृथ्वी कमलके पत्तेके आकार है वो बात भी ठीक है क्योंकि, पृथ्वी जलके ऊपर जमाई गई तो गोल जमाई गई जो कुछ गोल पदार्थ पानीपर जमाया जाता है उसके नीचे गावडुमी स्थान शून्य रहता है इसी कारणसे पृथ्वीको कमलके पत्तेके आकारका कहा है।

(४) पृथ्वी चौकोर है यह भी कहना ठीक है क्योंकि, स्वरौदय आदिमें पृथ्वीतत्त्वको चतुर्कोणही बताया है, जो तत्त्वदर्शी होते हैं, स्वरोंको साधकर तत्त्वोंके आकारोंको देखते हैं चारों तत्त्वोंके रङ्ग, ढङ्ग, चाल और उसके सबगुण दोषोंको जानते हैं वे पृथ्वीको चतुर्कोणही देखते हैं। स्वोंसके साथ चारों तत्त्व का रूप प्रत्यक्ष देख पड़ता है। आकाश तत्त्व स्वरके अन्तरमें रहता है बाहर दिखाई नहीं देता। इससे भी पृथ्वीको चौकोर कहा गया है।

पृथ्वी चौकोर, जल गोल, अग्नि त्रिकोन, वायु और आकाश भी गोल है।

(५) पृथ्वीको चिपटी कहनेकाभी वही पानीपर जमाया जाना कारण है क्योंकि, कोई गाढ़ा तरल पदार्थ गोल पदार्थपर जमाया जाय तो वह चिपटे आकारमेंही जमेगा। भारतीय विद्वानों तथा पुराणोंका कथन बहुत ठीक और सत्य है पर उसके समझनेके लिये बुद्धिकी आवश्यकता है। भारतीय विद्वानों और महात्माओंके कथनमें असत्यका गन्ध भी नहीं हो सकता क्योंकि, वे प्रकाशित हृदय और पूर्ण ज्ञानवान तथा त्रिकालदर्शी अंतर्धर्मी हुये हैं।

हिन्दू लोग कहते हैं कि, पृथ्वी अचल है चल नहीं इसका कारण यह है कि, पृथ्वीको कोशोंमें, धरा, स्थिरा, अचला और धरणी आदि नामसे लिखा है, जिनसे स्पष्ट सिद्ध होता है कि, पृथ्वी अचल है। यदि पृथ्वी गतिवाली होती तो उसे धरणी आदि नामसे क्यों कहते? बरन् अचलाके स्थानमें चला कहते।

इसीपर मुसलमानी धर्मके विद्वान्— 'पृथ्वीको स्थितही बतलाते हैं जैसा हजरत शेख सादी सिराजी लिखते हैं कि—

जमीं अज तप लरजः आमद सतोह ।

फरोकोपत बर दामनश मेख कोह ॥

इसका भावार्थ यह है कि, सृष्टिके आदिमें परमात्माने पृथ्वीको बनाया उस समय यह कांपती हुई डगमगाती थी, पीछे पहाड़ोंका खूँटा ठोककर स्थिर कर दिया गया है।

ब्रह्म और माया दर्शन हुआ या नहीं

पृष्ठ 1309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1309 स्कैन

जो योरोपियन्स पृथ्वीको चलती बतलाते हैं उसके लिये प्रमाण और युक्ति लाते हैं वे ऐसे तुच्छ और तर्कखण्डित हैं कि, उनसे किसीके भी मनका समाधान नहीं हो सकता ।

यदि पृथ्वी चलती होती तो नावपर चढ़ेहुँके समान किनारेके सब पदार्थ दृष्टिसे छिपते हुयेके मान अन्तर्धान होते जाते पर ऐसा नहीं होता ध्रुव आदि तारागण नित्य एकही स्थानपर जैसेके तैसे जान पड़ते हैं यह कदापि सम्भव नहीं हो सकता कि, पृथ्वी तो चले और सदा सब समय ध्रुव आदि एक समान नहीं दिखाई दें ।

सर आइज़क न्यूटनने पृथ्वीकी दो गति बतलई है । १ वार्षिक २ दैनिक ।

वार्षिक गतिसे ऋतुओंका हेर फेर होता है और दैनिकसे दिन रात होता है । सो यदि ये दोनों चाल सत्य होती तो दोनों चालोंसे तारे और ग्रह दृष्टिसे अंतर हो जाते अथवा छोटे बड़े दीख पड़ते पर ऐसा न होकर उलटा ग्रह और तारे गण ज्योंके त्यों एक समान दीख पड़ते हैं पृथ्वी इससे भी अचलही सिद्ध होती है ।

ध्रुव तारेकी ओर दृष्टि डालनेसे भी पृथ्वी स्थिरही प्रमाणित होती है । क्योंकि, जब दक्षिणायन अथवा उत्तरायण होता है उस समय पृथ्वी बहुत दूरी पर चली जाती । ध्रुव बहुत छोटा दिखाई देता पर यह किसीने नहीं देखा बरन् सबको ध्रुव सदा एक समानही देख पड़ता है । इससे पृथ्वीकी दोनों गति अप्रमाणित नहीं होती ।

फिर न्यूटन साहबने चन्द्रमाको प्रकाश रहित बतलाया है । इसका कोई भी प्रबल प्रमाण उनके पास नहीं है । उन लोगोंका कथन है कि, सब ग्रहोंके साथ २ अनेक २ चन्द्रमा हैं वे सब प्रकाशित हैं पर यह हम लोगोंका चांद प्रकाशित नहीं, वाह इस हमारे चांदने क्या अपराध किया कि, ईश्वरने और चन्द्रमाओंको तो प्रकाशित बनाया इसको अन्धकार मय ।

देखो तौरीतमें पैदायशके प्रथम बाबके १३ से १९ आयत तक लिखा है कि ईश्वरने दो प्रकाश बनाये एक छोटा दूसरा बड़ा । बड़ेको सूर्य कहा, छोटा रात शासन करनेके लिये बनाया गया । जब कि, उनके ईश्वर कृत पुस्तकमें ऐसा लिखा है तो उनको चन्द्रमाको अन्धकारमय कहना ठीक नहीं है ।

कबीर साहब कहते हैं कि, चन्द्र और तारे दोनों विराट् पुरुषकी आंख हैं खूब प्रकाशमान हैं । दक्षिण नेत्र सूर्य और वामनेत्र चन्द्रमा हैं । जब सूर्य चन्द्रमा विराट्के नेत्र हैं तो दोनोंके प्रकाशित होनेमें कोई सन्देहही नहीं है ।

पृष्ठ 1310 स्कैन

वेद प्रमाण भी ऐसाही है जैसा कि, कबीर साहब कहते हैं।

सर्व ब्रह्म ज्ञानियोंके गुरु कबीर साहब कहते हैं वेद तौरीत उसके ऊपर साक्षी भरते हैं फिर कौन है कि, चन्द्रमाको अंधकारमय बतलाये ? केवल लोगोंको भ्रम हो गया है इस कारण सत्यको छोड़ असत्यको लिये बैठे हैं। उसी पर विश्वास किये बैठे हैं। सत्य झूठका निर्णय नहीं करते।

जब चन्द्रमा बेप्रकाश होगा तो विराट पुरुष भी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

दृष्टान्त समीक्षा

पृष्ठ 1311 स्कैन

परमात्मा सर्व शक्तिमान् है, जिसको चाहे क्षणमें विद्वान् करदे, जिसको चाहे क्षण में मूर्ख । मूसा और खरकईल आदिको क्षणभरमेही ज्ञान प्रदान किया साबल आदिका ज्ञान क्षणमें हरण कर लिया । राजाको रंक और रंकको राजा करना उसका कौतुक मात्र है । उसकी ऐसी प्रबल माया है कि, उसे जाननेको कोई समर्थ नहीं । कोई कौसा भी जानी और विद्वान् क्यों न हो उसके कार्यायमें स्वास भी नहीं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

किसका भजन करे ब्रचारोंका तत्त्व निर्णय

पृष्ठ 1312 स्कैन

जबतक ईश्वरमें लीन हो ईश्वररूप नहीं हो जाते तबतक संत लोग भिन्न भिन्न श्रेणी और पदोंको भोगते रहते हैं।

इसी प्रकार ईश्वरके प्रेमो ईश्वरसे मिल जाते हैं, भेद नष्ट हो जाता है। सांसारिक प्रेम ईश्वरी प्रेमकी नकल है। यह संसार एक नदी है जिसमें प्रेमी लोग गोता लगाते हैं। जो सत्य अन्तःकरणसे जिसपर आशिक होगा वह उसीका रूप हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 1313 स्कैन

कुशटम गरुड भुशंड रुक महिया । दत्त दिगंबर और दुरवासा ॥
धनुक जनक नारद सनकादिक । कोटिन ऋषि मुनि जिनकी आसा ॥
धरे जो देह बिदेह कहाये । गावें गुण मुनि मगन हुलासा ॥
अधम जीव उतरें भौपारा । सो देखे साहब निजपासा ॥
खुद कबीर सत पुरुष कहाया । मैं क्या कहूं कहें ऋषिराया ॥

गोरख ऋषभ कनक नूप जाना । योगधीर योगेश्वर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

तीन प्रकारके आनन्द प्रत्येक मतमें मुक्तिका विचार

पृष्ठ 1314 स्कैन

शब्द— कीना मगह प्याना सतगुर कीनारे ।

दोनों दीन चले संग जाके हिन्दू मुस्लमानारे ॥
मुक्ति क्षेत्रको छाड़ि चले हैं तजि काशी अस्थानारे ॥
शाह सिकन्दर कदम लेत है बादशाहा सुल्तानारे ॥
चारों वेद कितेव संग है खोजी बड़े वयानारे ॥
सालिगराम मुरतिसे सेवैं ज्ञान समुन्दर दानारे ॥
षट् दर्शन जा संग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

प्यारेसे मिलनेकी युक्ति

पृष्ठ 1315 स्कैन

बीरसिंह पुनि विनती करे । है सतगुर तो कैंसो मरे ॥
तहवैं चादर फूल बिछाई । सोजा झाहि पदे समाई ॥
दो चादर दो दीन उठावे । ताकी मध्य कबीर न पावे ॥
तहवैं अविगत फूल सो वासी । मगह गोर और चौरा काशी ॥
अविगत रूप अलख निरवानी । तहवैं नीर छीर दियो छानी ॥

मुरब्बा

तु इन्सान है पकड़ इन्सान आदत । न इस्से और बढ़कर है सआदत ॥
न तू

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

गुरु और चेलेकी पहिचान गुरु शब्दका अर्थ

पृष्ठ 1316 स्कैन

तन मन धन तू काको दीना । अपने चित्र विचार न कीना ॥
भवसागरमें वासा लीना । हाय जीव अन्धे हाय जीव अन्धे ॥
तन मन धन सत गुरुको दीजे । आवागमन फेर नहीं कीजे ॥
यमके फन्द न पांव धरीजे । हाय जीव अन्धे हाय जीव अन्धे ॥
सत्य कबीर पुरुष परमात्म । सुर नर मुनि जो कहत महात्म ॥
बाके बिन लाभ न आयम । हाय जीव अन्धे हाय जीव अन्धे ॥
परमानन्द चरण रज ढूँढ़ा । जाकी कृपा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

चेलेके लक्षण बाजीगर और चरवाहा निष्कर्ष, द्रोणाचार्य और भील

पृष्ठ 1317 स्कैन

रावण—इसी प्रकार रावणकोभी दुष्टात्माने बहकाया । सब ऋषि, मुनि, संत साधुने बहुत समझाया । अंतमें कबीर साहबने भी उसकी भलाई उसको दर्शाई पर मूर्खने न माना बरन सत्तरवार सतगुरुपर तलवारका घात किया । उसका जो परिणाम हुआ सो कौन नहीं जानता ? इसी प्रकार कंस आदि अनेक राजाओंको दुष्ट आत्माने बहकाकर उभयलोकसे भ्रष्ट कराया ।

शिद्वाद बादशाह—पश्चिमीय बादशाहोंमेंसे शिद्वादको दुष्ट

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

मायासे पार होनेका कारण

पृष्ठ 1318 स्कैन

इतनी बात सुनकर इब्राहीमने कहा कि, मेरा खुदा सर्व शक्तिमान है उसको कौन मार सकता है ? इतना कहकर पहाड़पर गये । ईश्वरसे प्रार्थना की कि, या खुदा नमरुद बड़ा अभिमानी हो गया है कि, कुछभी कहना नहीं मानता । तू अपनी फौज दिखला दे । तब खुदाने हुकुम दिया कि, जाकर नमरुद से कहदे अपनी फौज तैयार करे मेरी भी फौज आती है । इब्राहीमने आकर नमरुदसे कहा मेरे खुदाकी फौज आयाही चाहती है ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

पथ प्रचलित होनेका कारण भ्रमको मुक्तिमार्ग जाननेका कारण

पृष्ठ 1319 स्कैन

सद्गुरु उनकी रक्षा करता है । जो लोग झूठे गुरु पर विश्वास करते हैं, उनका उपदेश मानते हैं वे सब नष्ट हो जाते हैं ।

मुखम्मिसतरजीअ बन्द ।

वह लोग कहाँ मेरे शहरके । दरवेश हजार गैर दरके ।

मुखविर नसो हमारे घरके । सब बन्दे जमीन जमान जरके ॥

झूठे नबीपर यकीन करके ।

झूठे गुरु झूठे अम्बिया है । झूठे पै गवाही सब दिया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

जीवका ईश्वरसे मिलना, सच्चा धर्म

पृष्ठ 1320 स्कैन

पशु और प्रेत मगधको तारे, बाहन पार उतारे ॥

नानकदास तेरी शरनाई, सदा सदा वलिहारे ॥

इस शब्दके ऊपर ध्यान दो विचार करो कि, यह किसके विषयमें है। इसी पुस्तकमें लिखा है कि कबीर साहबने कुत्तेके बच्चेको प्रथम वादशाह बना दिया फिर मोक्ष दी। इसी प्रकार अनन्त भूत, प्रेत, मूर्ख, पापी अत्याचारी हत्यारे आदिकको ज्ञान देकर उसका बुरा कर्म छोड़ा मोक्ष पद दिया। राजा कनक जो हाथी बन गया था उसको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

भित्र २ उत्पत्तिका निर्णय

पृष्ठ 1321 स्कैन

नानकसाहबकी सब वाणीका ठिकाना कहीं भी नहीं लगता । यद्यपि इन लोगोंने कबीर साहबकी बड़ाई और महिमा अपने ग्रन्थोंसे निकाल दी है किसी २ साखीको पलट दिया है, तित परभी कबीरपंथकी सबचाल और वाणीकी रीतिको अबतक नहीं पलट सके हैं । कारण यही है कि, यथार्थको कोई कहाँ तक झूठ बना सकेगा ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सृष्टिका हेतु मुक्तपदका निर्णय

पृष्ठ 1322 स्कैन

गरीबदासजी व ऋषि मुनि सदासे करते आते हैं। वही जिन्दा बाबा सब संसारका गुरु आचार्य है।

मुखम्मस तरजीया बन्द ।

तुही था इन्ददा आइन्दा बाबा । तेरा सत नाम जम अरजिन्दा बाबा ॥

तुही हर हाल है खुरसन्द बाबा । गुनह गारों का तू बखिश्न्दः बाबा ॥

तुही बन्दा खुदामें जिन्दा बाबा ।

जो पैदायश के पहिले नाम ज्ञानी । निरंजन पर तू किया हुक्मरानी ॥

तू खुद खुदरम रिहाई चार खानी । तुही है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

जीवका ईश्वरशा होनेका निर्णय एकसे अनेक एवं अनेकका एक परमाणुमें राज्य ईश्वरका प्रमाण, इसीपर अगस्तीन

पृष्ठ 1323 स्कैन

तुही साधु और पीरानका पार । तुही सिद्ध सूफीकलन्दरजिन्दः बाबा ॥ तु० ॥
दिया धर्म दासको तूही ने बाचा । तूही नानक शाहका गुरु है साँचा ॥
दिया जो छोड़ तुझके सोई काँचाँ । तुही सत पुरुष गुरुगोविंद बाबा ॥ तु० ॥
तुझे जो छोड़ दरिया सङ्ग पूजे । सुनो सन्तो इन्हें घर कौन सूझे ॥
मिला गुरु कौन और क्या ज्ञान बूझे । यह दुनिया दीनमें है निन्दः बाबा ॥ तु० ॥
जो तूने सब तमाशाको मचाया । तुही खिलकतकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अवस्था साम्य

पृष्ठ 1324 स्कैन

आचार्य्य नानक पन्द्रहवीं शताब्दीके अन्तमें प्रगट हुये। वे कबीर साहबके शिष्य थे। इस कारण वह एक प्रकारके हिन्दू एक ईश्वरवादी थे पर उनके धर्मका मुख्य अभिप्राय सबको एक धर्ममें मिलानेका था।

(2) H. H. Willson, in his Essays on the religions of Hindus in section III Page 69 treating of Kabir Panthis says :—

The effect of his (Kabir's) lessons as confined to his own immediate followers, will be shown to

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें