सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ
पृष्ठ 561 स्कैन

“यहि अन्तर । यक कीन्ह तमाशा सो चरित्र भाषों धर्मदासा ।” यहाँ से लेकर “सकलजीव कीन्हें परमाना, अब सब साहिब सुधरे कामा” यहाँतक जो कुछ प्रकरण अम्बुसागरमें आया है उसका सार यहीं लिखते हैं कि, फिर कबीर साहब धर्मदासजीसे कहते हैं कि, ए धर्मदास ! हमने एक फिर ऐसा कौतुक दिखलाया कि, उस तालाबके भीतर एक वटवृक्ष था, उस वृक्षपर मैं तोता होकर बैठ गया । इस तोतेको देखकर शिकारी दौड़ आया, तोतेके ऊपर तीर चलाया । वह तीर तोतेको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

ज्ञानीजीके नाम

पृष्ठ 562 स्कैन

सात सहस्र लाल लगे । जब वह पिंजरा प्रस्तुत हुवा तब उसमें उस तोतेको रक्खा, रानी तोतेको पढ़ाने लगी कि, तोता ! तू राम राम कह । उस समय तोता बोला कि, ए राजा रानी ! ध्यान दो कि, तुम्हारे ऊपर कालचक्र घूमता है उसके भयसे भयभीत हो । यह बात सुनकर राजा कुछेक तो सचेत हुवा फिर निश्चितता तथा धनके मदमें किसको ज्ञान होता है ? तब उस तोतेने सोचा कि, राजाको इस प्रकार ज्ञान नहीं होगा । अपनी शक्ति इस प्रकार प्रगट कि, की

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 563 स्कैन

मुझपर बड़ी कृपा की । जो कि, मुझे अपने आप आकर दर्शन देदिया, आपने कौवेको हंस बना दिया । एवं भवसागरमें डूबते हुए को बचा लिया ।

सोरठा—सद्गुरु चरण मयंक, चित चकोर राजा निरखि ।

कीन्ह मोहि निःशंक, जरा मरण भ्रम मिटि गयो ॥

सद्गुरुके चरणरूपी निष्कलंक चन्द्रमाको राजाका चित्तरूपी चकोर निश्चल भावसे देखने लगा और बोला कि, हे गुरो ! आपने मुझे निशंक कर दिया मेरे जरा, मरण और भ्रम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 564 स्कैन

अनुग्रह हुआ । ऐसे साहबको जो न पहचाने उसके दुर्भाग्य ही समझने चाहिये । यह ऊपर कहे हुए मुसदूतका सार है ।

राजा योगधीर ।

यह राजा सत्ययुगमें था । उसके घर सत्य सुकृतजी (कबीर साहब) गए और वह राजा बड़ा अभिमानी था वेदपाठी भी था । दूसरोंको बहुत कुछ उपदेश दिया करता था । बारह वर्षपर्यन्त सत्यसुकृतजी महाराज उसको सिखाते रहे । वह बारह वर्ष पर्यन्त तलवार

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 565 स्कैन

गुरुका देश न्यारा है, वहाँ जो कोई जाता है अमर हो जाता है । वह अजर अमर घरमें जाकर रहता है । फिर भवसागरमें कभी नहीं आता ।

जब इतनी बात लोगोंने कही तब राजाके मनमें सोच समझ आई । उक्त राजा सत्यगुरुके चरणोंपर गिरा । सत्यगुरुने दया करके इस राजाको अपनी दीक्षा दी उक्त राजाके साथ नौलाख मनुष्य सत्य सुकृतजीके शिष्य हुए । सब पर सत्यगुरुकी कृपा दृष्टि हुई । राजाका अंतःकरण शुद्ध हो गया अपनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 566 स्कैन

राजा भूपाल ।

कबीर सागर ५ में बोधसागर है। उसीमें भोपाल बोध भी है। उस ग्रन्थमें इस प्रकार लिखा है कि, धर्मदासने कबीर साहबसे पूछा कि, ऐ सत्यगुरु ! काल चोर जो जीवनको मारता है वो किस प्रकार मारता है ? आप उसका वृत्तान्त मुझसे कहिए। यह बात सुनकर सत्यगुरु बोले कि, ऐ धर्मदास ! मैं इसके मारनेका लक्षण बताता हूँ तुम सुनो। धर्मरायने यमको आज्ञा दी कि, ऐ यम ! तुम पृथ्वीपर जाओ वहाँ मनुष्योंकी अधिकता हो गई है,

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 567 स्कैन

हम सब चले आए हैं । महाराज ! इसको अभी मारो । हम सत्य बात कहते हैं, नहीं तो यह सबको मार देगा, हम मारे जायेंगे ।

राजाने कहा कि, प्रथम विचार देखें पीछे उसका रक्तपात करेंगे । ब्राह्मणोंको बुलाया विचार किया गवाही पूछी । इतनेमें ज्ञानीजीने एक ऐसा कौतुक दिखाया कि, समस्त महल सुवर्णका हो गया । जो राजाके द्वार थे वे सब सोनेके हो गये । वे हीरे, लाल, जवाहरात इत्यादि जड़े हुए हो गए । सब कँगूरें भी सुवर्णके हो गए । यह कौतुक देखकर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 568 स्कैन

चाहिये । ज्ञानीजी बोले कि, हे राजा ! तुम सब कुछ छोड़दो । काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहङ्कार, सर्व संसार और माया, कालका पसारा है । इस हेतु संगांरको छोड़कर शब्दको ग्रहण करो । जिससे फिर जन्म मरण न होगा । स्वर्ग नरकको न भरमोगे, अजर अमर घर पाओगे, जो कोई शब्द न मानेगा उसको काल खा जावेगा । मोहकी नदी भारी है । इससे पार जाना कठिन है । पार उतारनेके निमित्त केवल सत्यगुरु भल्लाह है, उसीके साथ पार उतरना हैं । तब राजा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 569 स्कैन

राहमें जब चले जाते थे, कालके दूतने एक ऐसा कौतुक दिखाया कि, सुकृतजीके साथ जितने हंस थे उतनेही रूप धरकर यमके दूत आये । वैसेही छापा तिलक आदि सब कुछ बनाकर कहने लगे कि, हे हंसगणो ! हमारे साथ चलो । तब हंसोंने उत्तर दिया कि, हम तुमको भली प्रकार पहचानते हैं कि, तुम ठग बटमार हो हम तुम्हारी बातें नहीं सुनते। हम तो जिनके हंस हैं उन्हीं साहबके पास जावेंगे । हम तुम्हारी दगाबाजी भली प्रकार जानते हैं । तुम्हारे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 570 स्कैन

पुरुषको नमस्कार करके पृथ्वी पर आ सिंहलक्ष्मीपमें उतरे । वहाँके राजाका नाम अमरसिंह था, अमरावतीमें रहता था । उसकी रानीका नाम स्वरकला था । वहाँ पर ज्ञानीजी गये उसको यह कौतुक दिखाया कि, राजाने ज्ञानीजीको सोलह सूर्यके समान ज्योतिमान तथा प्रकाशित देखा । ऐसी सुगंधि उठने लगी कि, मस्तिष्क भर गया । राजा अमरसिंहने उस स्वरूपका दर्शन किया, परन्तु दर्शन देकर ज्ञानीजी अन्तर्धान होगये । राजा उन्हें दूढ़ने लगा, खोज करता करता थक गया, कहीं पत्ता नहीं लगा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 571 स्कैन

बाहर आई, जिससे उसके आभूषण तथा वस्त्रोंकी बड़ी ज्योति फैली । अर्थात् ऐसे ऐसे मणि तथा जवाहरात रानीके मस्तक पर तथा शरीरमें आभूषण थे कि, जिनकी ज्योतिसे मानों सूर्योदय हो आया । तब समस्त दरबारी देखकर आश्चर्यान्वित होकर उठ खड़े हुये । तब रानीने अपनी समस्त दासियोंसहित आकर सत्यगुरुको दण्डवत् प्रणाम किया, हाथबाँधकर सत्यगुरुके सामने खड़ी होकर कहने लगी कि, हम आपके आधीन हैं । राजानेभी बारम्बार दण्डवत् करके सत्यगुरुके चरण पकड़ लिये ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

वेदमें कबीर

पृष्ठ 572 स्कैन

मुझसे यहाँ एक पलभी रहा नहीं जाता, मुझको अपने लोकमें लेचलो । हे सत्य गुरु ! अब आप मेरे पापों पर ध्यान मत दो. हंसोंका टबार करो । इक्कीस लाख जीव आपकी शरणमें हैं, तब ज्ञानीजी बोलें कि, एक नाम है जिसे मैं पुकारके कहता हूँ । हे राजा ! सब हंसोंको साथ लेआओ सुनो, राजा सब हंसोंको ले आया । कबीर साहबने उस नामको पुकार कर सुनाया । उस नामको सुनतेही सबकी देह छूटकर मुक्ति हो गई । उसी समय सब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सुकृत, अग्रनाम उग्रनाम, कबीर शब्दके अर्थ

पृष्ठ 573 स्कैन

करने लगा कि, हे सत्यगुरु ! मुझे अपनी भक्तिमें लगाओ । सत्यगुरु उसपर दयालु हुये उसको नाम दिया । जबसे उसने सत्यगुरुका उपदेश पाया तबसे तन मन धनसे भक्ति, साधुसेवा और भजन करने लगा । उसका समस्त विवरण कबीर साहबके ग्रन्थ यज्ञसमाजमें लिखा है । दूसरे स्थानोंमें भी कहीं कहीं लिखा है । जिस समय कबीर साहबने श्वपत्त सुदर्शनका उपदेश दिया, उस समय कौरव तथा पाण्डवोंके बीच बड़ा वैर उपस्थित था । दोनों समरके निमित्त रणभूमिमें एकत्रित हुये थे । दोनों ओरसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 574 स्कैन

यह घण्ट जब सात बार आपसे आप बजे तब तुम जानो कि, यज्ञ पूर्ण होगई । राजाने श्रीकृष्णकी आज्ञानुसार सब प्रकारके दान पुण्य करके यज्ञ आरम्भ किया । इस यज्ञमें पच्चीस करोड़ ब्राह्मण आचारी एकत्रित हुये, सात करोड़ अस्सी सहस्र ऋषि, मुनि, सिद्ध साधु (षट् दर्शनके) उपस्थित हुये । पाण्डवोंने बड़े प्रेम तथा भक्ति सहित भोजन करवाया । सब प्रकारके दान पुण्य किये पर एक बारभी घण्ट न बजा । इससे पाण्डवोंके चित्तमें बड़ा सन्देह उत्पन्न हुआ । राजा युधिष्ठिर अपने

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 575 स्कैन

सुदर्शन है, काशी नगरीमें रहता है उसको ले आओ, जब वह आकर तुम्हारे गृहमें भोजन करेगा, उस समय तुम्हारी यज्ञ पूरी होगी सात बार आकाशी घण्ट बजेगा । बिना सुदर्शनके भोजन किये आसमानी घण्ट कदापि न बजेगा न यज्ञही पूरी होगी । तब युधिष्ठिरने कहा कि, हे महाराज ! भङ्गीको ऐसी बड़ाई कैसे मिली ? ऐसे बड़े बड़े महात्मा एकत्रित हुये, इनमें कोई इस योग्य नहीं ? यह क्या बात है ? श्रीकृष्णने कहा कि, हे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 576 स्कैन

कहा कि, हे राजाजी ! मैं अपने मकानके भीतरसे हो आता हूँ, तब आपके साथ चलूंगा, तबतक आप मेरी सुमिरिनी लेकर चले। शीघ्रही मैं आकर आपके साथ हो लूंगा। यह कहकर सुदर्शनजी तो भीतर चले गये। भीमसेन उनकी सुमिरिनी उठाने लगे तो न उठी। बड़ा बल लगाया पर उस जगह न छोड़ी; लज्जित होकर भीमसेन उसी जगह खड़े रहे। इतनेमें सुदर्शनजी भीतरसे बाहर आये। देखा कि, भीमजी लज्जित खड़े हैं। तब कहा कि, हे राजाजी ! मैंने आपसे कहा था कि, मेरी सुमिरिनी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 577 स्कैन

राज पधारनेसे तुम्हारी यज्ञ पूरी होगी । तुम अपनी दृष्टिसे सुदर्शनजीकी श्रेष्ठता देखोगे तो जानोगे कि, करोड़ों साधुओंमें तथा उनमें क्या विभिन्नता है ? क्या गुण तथा महत्त्व है ? श्रीकृष्णजीकी आज्ञानुसार राजा युधिष्ठिर स्वयम् सुदर्शनजीको बुलाने चले, बनारसमें पहुँच उससे भेंट करके निवेदन किया कि, हे भक्तजी ! आप दया करके मेरे साथ चलो, बिना आपके मेरी यज्ञ पूरी नहीं होती । आप कृष्णचन्द्रके बड़े भक्त हो । महाराज कृष्णचन्द्र आपके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

ऋषीश्वरोंका वचन

पृष्ठ 578 स्कैन

विचार नहीं करते। सुदर्शनजीने द्रौपदीके हृदयकी बातोंको जानकर अपने हाथको भोजनसे खींच लिया। केवल तीन ग्रास खाये अधिक भोजन नहीं किया हाथ धोकर चले, सुदर्शनजीने जो तीन ग्रास खाये थे इस कारण वह आकाश घण्ट तीनही बार बजकर रह गया, अधिक नहीं बजा। उस समय राजा युधिष्ठिरको फिर संदेह हुआ, कृष्णचन्द्रके पास जाकर कहने लगे कि, महाराज ! अब क्या करें ? सुदर्शनजीने भोजन किया तो भी घण्ट तीनही बेर बजा। किस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 579 स्कैन

गण गंधर्व देव सब आये । श्वपच भक्तको मस्तक' नाये' ॥
सब शट दर्शन और अचारी' । अस्तुति करै चरण शिर धारी' ॥

सा०—कल' वन्त बहुतेक जुरे', पण्डित कोटि पचीस ।

श्वपच भक्तकी पनही', तुलै' न काहुको' शीस ॥

चौ०—नाम सुमिरले अमृत बानी । क्या चतुराई ठानि रे प्रानी ॥

पढ़े रे भरथरी' चारों वेदा । बिन सद्गुरु नहिं पायो भेदा" ॥

गोरखको भी जन्म सरानी" । कायाकी गति" उनहुँ न जानी॥

जबहुँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 580 स्कैन

तब सब जिलि मिलि दीन रेगाई^१^। पुष्कर छेत्र पहुँचे^२^ जाई^३^ ॥
सवालाख दीपक उँजियारा^४^। सब परछाही^५^ आप^६^ निहारा^७^ ॥
बैठे देख सकल सरदारा। सुर नर भूपति ठाढ़े पारा^८^ ॥
सकल मेष^९^को देखहु देवा। जलमट्ट^१०^ रूप^११^ कहहु कस^१२^ भेवा^१३^ ॥
साखी-सब परछाई निरखह^१४^, सुनहु युधिष्ठिर राय।
कहहु^१५^ सुपच कस^१६^ आगरे^१७^, जलमह^१८^ निरखहु जाय^१९^ ॥
युधिष्ठिर बचन।

चौ०- निरखे^२०^ राय युधिष्ठिर छाहि^२१^। पशुकी छाया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें