सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ

पुरुषसूक्तका सिद्धान्त

पृष्ठ 1202
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1202 स्कैन

इसमें शुद्ध करने और मुक्ति देनेकी शक्ति तो क्या होनी थी, इससे एक अद्वैत परमात्माकी स्थितिही प्रकट नहीं होती बरन् अनेक अर्थात् माया ही का विवरण प्रगट होता है।

(हल्लाह लाइला) नहीं अल्लाह मगर अल्लाह इससे स्पष्ट प्रगट होता है कि, यह कलमों किसी विशेष ईश्वरको वर्णन करता है, जैसा मैं प्रथम ही लिख आया हूँ कि, मूसा और इब्राहीम आदिका एक ही खुदा था। वही अब भी है और मूसाके खुदाकी अनेकता मैं भलीप्रकारसे प्रथमही सिद्ध कर आया, जैसा यह कलमा भ्रमिक और कल्पित है वैसे ही इसका परिणाम भी होगा क्योंकि जैसा मूल होता है वैसे ही डाल, पात, फूल, फल होते हैं। विहिस्त वगैरह की, जो आशा कुरान आदि दिलाते हैं वे मिथ्या कल्पित रोचक और भयानक वाक्योंमें वर्णित हैं। जो स्वयम् मिथ्या हो उसमें कोई कैसे जाकर रह सकता है।

जैसे हिन्दुओंका निर्गुण है वैसे ही मुसलमानोंका कलमा है। कलमा कहता है नहीं खुदा मगर है खुदा। प्रथम अस्वीकार फिर स्वीकार। विचार करनेकी बात है कि, ऐसा कलमा जिसका कि, कुछ ठिकाना ही नहीं किस प्रकार मुक्तिदाता बन सकता है? ऐसे भ्रमके कलमें पर विश्वास करके सब मुसलमान लोग धोखेमें बहे जाते हैं। ये जो कुछ रोजा निमाज तकबा तिहारत जप तप करते हैं सब उसी विहिस्तके लिये करते हैं जिसका कुछ ठिकाना ही नहीं। यदि मान भी लिया जावे तो भी उनके विहिस्तसे घृणा उत्पन्न होती है क्योंकि ऐसा बुद्धिहीन कौन है? जो प्रथम तो विषय वासना त्यागनेके लिये कठिनसे कठिन तपस्या करके मनको मारे, फिर परिणाममें उसी नीच और घृणित काममें फँसे।

तीसरे ईसाई महाशयोंसे कहना है कि, वे जो तसलीसको सत्यधर्मका मूल मानते हैं वो उनके भ्रम और कल्पनाके अतिरिक्त और क्या है? ईश्वर अविभाज्य है, उसमें विभाग कैसे हो सकता है? अखण्डको कौन खण्ड २ कर सकता है? जिसका खण्ड हो जाता है वह परमात्मा नहीं है, उसमें सब शक्ति नहीं। बाप, बेटा और पवित्रात्मा ये तीन हुये थे, ये कदापि सब शक्तिमान् नहीं हो सकते। जो सर्वशक्तिमान् है वह, अनन्त बापबेटा और पवित्रात्माओंको प्रगट कर सकता है। सर्व शक्तिमान सबसे निलैप है। ईसाईयोंकी तसलीस और हिन्दुओंकी तसलीस दोनों एकही बात हैं। हिन्दू ब्रह्म, जीव और माया कहते हैं। ईसाई बेटा, बाप और पवित्रात्मा मानते हैं। जब तक कोई अद्वैतको प्राप्त न करेगा तब तक मुक्ति नहीं प्राप्त कर सकता।

जैन धर्मका सिद्धान्त

पृष्ठ 1203
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1203 स्कैन

चौथे मूसाई ( यहूदी ) महाशयोंसे विनती है कि, वे जिन दश आज्ञाओं पर विश्वास करते हैं उसीसे अपनी मुक्ति समझते हैं वे क्या है ? किसने दी ? कहाँ से आई ? किसको मिली ? विचार करेंगे तो मालूम होगा कि, दश आज्ञा देनेवाला और लेनेवाला दोनों बन्धनमें हैं, मुक्त कोई नहीं, वरन् मुक्तिकी सुधि भी नहीं जानते । बन्धने दिया बन्धनेही लिया । इन दश आज्ञाओंका वर्णन इसी पुस्तकमें प्रथम लिख आया हूँ उसको देखें उसपर विचार करें कि, इनका यथार्थ आशय क्या है ? जब उपदेशक उपदेशा दोनों बन्धनमें हों तो मुक्ति कैसे हो सकती है ? जो स्वयं मुक्त नहीं, वह दूसरोंकी क्या मुक्ति देगा ? परम त्माने जिनके अन्तःकरणमें प्रकाश दिया है, जिन्हें कुछ ज्ञान है, वे सोचें समझें कि, कौंदीको कौंदी, कौंदसे कैसे मुक्त कर सकता है ? कदापि नहीं ।

जिस प्रकार मैंने उपरोक्त धर्मोंका वर्णन लिखा है, उसी तरह सब धर्मोंका जानना चाहिये । पक्षपात और अँधाधुन्ध धर्मद्वेष तथा आग्रहमें विवेक और विचार कहाँ है ? जिससे कि, भ्रम और असत्यका त्याग और सत्यकी प्राप्ति, हो । समस्त संसारकी धर्मपुस्तक अन्धोंकी लकड़ीके समान हैं, जिनके विवेक विचार और निरपेक्षता रूप नेत्र नहीं हैं, वे ही उसके सहारा ढूँढ़ते फिरते हैं । वे शास्त्रके आशयको समझ नहीं सकते क्योंकि, उनके भीतर अन्धकार भरा है । यदि प्रकाश होता तो शास्त्रोंके सच्चे आशयको समझकर सीधे मार्गपर चलते उलटा मार्ग स्वीकार न करते ।

उदारता और वीरता ।

मैंने जो हकीकतरायका हाल लिखा इसके धर्मज्ञ होनेका कारण यह था कि, बालकपनसेही उदार था । यह नियम की बात है, जो उदार होता है वह शूरवीर भी होता है, जो शूरवीर होता है वही अपना धर्म रख सकता है । जितने प्रतिष्ठित नामी महात्मागण हुये सब उदार और वीर हुये । उदारता और दृढ़ताके बिना कोई भी धार्मिक नहीं हो सकता । कृपण और हतोत्साहको कभी भी श्रेष्ठता नहीं मिल सकती वह सदा अभागही रहता है ।

एक दिन एक यहूदी स्त्री मूसाकी प्रशंसा ( मुहम्मद साहबके समक्ष ) बड़े उत्साहसे करने लगी कि, मूसा बड़ा उदार पुरुष था । उसके तुल्य कोई नहीं हुआ । यह बात सुनकर मुहम्मद साहेबने कहा कि, मुझसे मांग तू क्या माँगना चाहती है ? उसने कहा कि, आप अपना जामा उतारकर मुझे दे दीजिये । मुहम्मद साहबने अपना जामा उतार कर दे दिया स्वयं नङ्गे हो गये गुफाके अन्दर

योगी और संन्यासियोंका सिद्धान्त कबीर पन्थियोंका सिद्धान्त

पृष्ठ 1204
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1204 स्कैन

जा बैठे। अब बाहर निकलना कठिन हो गया क्योंकि, मुहम्मद साहबके पास एकही जामा था जो यहूदिनको दिया था।

उसी समयसे आकाशसे वही (आकाशवाणी) हुई कि, आवश्यक पदार्थ किसीको मत दिया करो मुहम्मद साहब ऐसे उदार थे कि, कभी २ स्वयं भूखे रहते थे, कभी बिना नमकके शाक खाकर रह जाते थे, कभी भूखसे व्याकुल हो जानेपर पेटपर पत्थर बांधकर पड़े रहते थे नमाज और अपना नित्य नियम भी किया करते थे कबीर साहबने भी मुहम्मद साहबके संतोष और उदारताकी प्रशंसा की है। ईसाभी वैसेही उदार और संतोषी थे। इन्जीलमें दान आदि करनेकी आज्ञा है पर उसपर कौन चलता है? अपने २ आचार्य और गुरुकी आज्ञा उल्लंघन करनेके कारण सब धर्मवाले अधर्मी हो गये हैं, उनका अन्तः-करण अन्धकारमय हो गया है, ये प्रकाशको देख भी नहीं सकते। जो कोई सच्चे संत और सद्गुरुकी संगति सेवा भक्ति छोड़ेगा उसकी यही गति होगी क्योंकि सच्चे विद्वानों सदाचारियों संतों और सत्यगुरुओंकीही कृपासे ज्ञान प्राप्त होकर उभयलोकका आनन्द प्राप्त होता है, जहाँ सत्संग और विवेक विचार एवं संत और गुरुकी सेवा न होगी वहाँ अज्ञानता और भ्रम होगा।

साधुओंकी स्थिति।

यदि कोई गृहस्थ अथवा प्राकृतिक मनुष्य साधुओंका ज्ञान और शुभ्रूषा न करे, उन्हें कुछ न दे तो भी साधुओंको अपना भजन नहीं छोड़ना चाहिये पेटके लिये अपने अमूल्य समयको नष्ट कर आत्मविचारसे रहित रहना महान् पापका काम है। पेटके लिये अपनी प्यारी आयुको नष्टकर ईश्वरसे विश्वास खो, गुरु विमुख न होना चाहिये।

प्रभु ऐसा विश्वम्भर है कि, सीमूर्ग जैसे पक्षीको भी बैठेही बैठे भोजन देता है। यह पक्षी काफ पर्वतपर हुआ करता है। उसका शरीर बहुत बड़ा होता है। वह इतना बड़ा होता है कि, यदि कभी अपने परोंको फड़ फड़ावे तो तूफान आजावे। इसी कारण सदा एकही स्थानपर पड़ा रहता है। परमात्मा उसके जीवन निर्वाहका प्रबन्ध इस प्रकार करता है कि, उसके चारों तरफ चार २ कोशतक घास तैयार रखता है जब सीमूर्ग भूखा होता है तो अपने चारों ओरकी चार कोशतककी घास चर जाता है सबेरे दूसरे दिन फिर ज्योंका त्यों घास पहिलीसीही तैयार हो जाती है। इस तरह परमात्मा उसकी रक्षा करता है। इसी तरह संसारमें कोई जीवधारी नहीं जिसको कि, विश्वम्भर भूखा रखता हो। प्रभु नित्य सबको समयपर भोजन पहुँचाता है। इसी कारण साधुओंका भी उसी

पृष्ठ 1205
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1205 स्कैन

विश्वम्भरका विश्वास रखकर अपने धर्मपर स्थिर रहना चाहिये । कोई क्यों न हो जबतक अपने कर्तव्यपर दृढ़ और स्थिर रहेगा, सुखसे रहेगा, जब अपना धर्म (कर्तव्य) छोड़कर पराये, धर्ममें प्रवृत्त होगा अवश्य दुःख और कष्ट भोगेगा ।

तीसा यन्त्रकी साखी ।

अपने २ धर्ममें सबको सुख उपजे सब काल ।
जिन निज धर्म दृढ़कै गह्यो तेई भये निहाल ॥

अध्याय २३

गजलोंसे उपदेश

गजल ।

न पावे राह कोई साधु गुरु बिन । दिखावै चाह सूली साधु गुरु बिन ॥
बजारी जोर घर हरगिज न पावै । हो नालः आह सदहा साधु गुरु बिन ॥
करे तदबीर सदहा गर शबो रोज । गदा और शाह नहिं कोई साधु गुरु बिन ॥
कवाकिब ओर सवाबित सब खड़े हैं । मेहर और माहनहिं कोई साधु गुरु बि०
बहर जानिव तमाशा साधु गुरुका । न क़िबला गाह पावै साधु गुरु बिन ॥
जिधर जावे उधर हैरांही आजिज । न हो आगह आदम साधु गुरु बिन ॥
गजल— चल उतर पार साधु सेवासे । पावै खुद यार साधु सेवासे ॥
होवे हरदो जहामें बख्तावर । गुल होवे खार साधु सेवासे ॥
जहां न पहुँचे कोई तू जाय वहां । पेश सरकार साधु सेवासे ॥
अक्ले इन्सानकी है रसा न जहां । पहुँचे दरबार साधु सेवासे ॥
पावै बहु न्यामत न जाने कोई । अस्ल इसरार साधु सेवासे ॥
बस्ल बेशक हो अस्ल अपनेसे । कुलके करतार साधु सेवासे ॥
आवे हरगिज न कालके पञ्जे । हो छुटकार साधु सेवासे ॥
पागलोंका जो घर है भवसागर । छोड़ संसार साधु सेवासे ॥
आगके घरमें आपड़ा आजिज । होवे गुलज़ार साधु सेवासे ॥

अटका जो काली धार हो, सत्गुरु न जिसका यार हो ।
हरगिज न बेड़ा पार हो, खिदमत बिना गुरु साधुकी ॥
सल्लाह नहिं मल्लाहसे, मुहूरिभ नहीं उस राहसे ।
इस बहर में न करार हो, खिदमत बिना गुरु साधु की ॥
गुरु साधुको जो सेवता, पावे सो पूर्ण देवता ।
रहबर न सो सत्तार हो, खिदमत बिना गुरु साधुकी ॥

हजरत मूसाका सिद्धान्त हजरत ईसाका सिद्धान्त, मुहम्मद शाहका सिद्धान्त शरणागत तथा ईश्वर विश्वास

पृष्ठ 1206
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1206 स्कैन

सदहा करे तदवीर जो, हरगिज न पहुँचे तीरसो ।
गरदावमें लाचार हो, खिदमत बिना गुरु साधुकी ॥
खेवट नहीं गुरु साधु जहां, किशती न होवे पार वहां ।
वेशक अज्ञाबुननार हो, खिदमत बिना गुरु साधुकी ॥
यह कौल सत्य कवीरका, हर दो जहाँ गुरु पीरका ।
नहिं पुरुषका दादार हो, खिदमत बिना गुरु साधुकी ॥
सदहा जो गोता खायेगा, आजिज बड़ा पछतायगा ।
पावे नहीं गङ्कारको, खिदमत बिना गुरु साधुकी ॥

बिन साधु गुरुसारेही मुरदार हुये । इनकेही मेहरसे सुर मुनि सरदार हुये ॥
खाक पा सुरमैं जिनसेहै मनौवर मह व मेहर । गुरुसन्तकदम चूमते भवपार हुये ॥
सतसङ्गको पाये सोई सतपदको मिले । बिन साधुगुरु कोई न गमख्वार हुये ॥
सतसङ्गही हर सित्म व हर कूचा गली । बदबख्त न देखते हैं लाचार हुये ॥
सत्सङ्गकी तारी जहांमें आजिज । बिन सन्त गुरु दालिख दर नार हुये ॥

पावे आराम साधु गुरु सेवा । लाभ सत नाम साधु गुरु सेवा ॥
काल जञ्जाल दूर हो लारेव । टूट जा दाम साधु गुरु सेवा ॥
जब मेहर इनकेसे हुआ पुरख्त । फिर न हो खाम साधु गुरु सेवा ॥
दर्द हासिल हो तुझको रोजो शव । सुबह और शाम साधु गुरु सेवा ॥
लात घर जा ऊपर मुअल्लें अर्श । पहुँचे बदबाम साधु गुरु सेवा ॥
आजिजे अबदी हयातको पावै । जिन्दगी तआम साधु गुरु सेवा ॥

मुरब्बा ।

वहां जाऊँ मेरा दिलबर जहां है । दिखा इसको जो दर परदा निहां है ॥
किधर ढूंढूं वह मुरशिद मिहरबाँ है । हुये सन्मुख हैं सब गुरु मुख कहाँ है ॥
कोई गुरुमुख होवै सो राह पावै । जो मन्मुख शौर दरियामें बहावै ॥
यह आलम भूल सदहा गोता खा े । हुये मन्मुख हैं सब गुरुमुख कहाँ है ॥
कोई गुरुमुख मुझे वह गुरु मिला दो । बला सद जन्मकी पलमें टला दो ॥
इस आजिज नातवां वह रह चला दो । हुये हैं मन्मुख सब गुरुमुख कहाँ है ॥

तन व मन धनसे हो गये गन्दे । जिससे तू पडगया है यम फन्दे ॥
है तू मेहमांसरामें दिन चन्दे । मौत अपनी तू याद कर बन्दे ॥

पृष्ठ 1207
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1207 स्कैन

नहीं तन है नहीं धन तेरा । हुआ गाफिल है कालके घेरा ॥
जोनि सदहामें हो तेरा फेरा । मौत अपनी तू याद कर बन्दे ॥
रात दिन मौत हर घड़ी कर याद । कर दिया उम्र अपनी तू बरबाद ॥
पापका बोझ सर पै लीहै लाद । मौत अपनी तू याद कर बन्दे ॥
दोस्त अपनेसे तूने पीठ दिया । दुश्मनाने रख प्यार डीठ दिया ॥
ज्ञान और ध्यान गहरा गीठ दिया । मौत अपनी तू याद कर बन्दे ॥
दोस्त दुनियाके तुझको मारेंगे । आग दोजखमें खींच डारेंगे ॥
कौन आजिज तुझे उवारेंगे । मौत अपनी तू याद कर बन्दे ॥

श्रृङ्गल ।

सङ्ग सोजांसै है न डर जिनको । रह बदोजखके रख है दर जिनको ॥
सालहों की सलाह इनसे कहाँ । साजे सुबहों सजें घर जिनको ॥
जानै सो हेच खाकसारोंको । हक करे जेर और जबर जिनको ॥
डूब कर सारे मर गये भोंदू । अकल आला मदद न सर जिनको ॥
दीदना दीद इनकी है आजिज । आता है बहुत करों फर जिनको ॥
यथा—बदोदारैन सुर्खरू गुरुमुख । होवे तहसीन चारसू गुरुमुख ॥
उनसे कोई न जगमें बख्तावर । खल्क खुश और नेकखू गुरुमुख ॥
दोस्त इनका है सब जमीनो ज़मा । कोई बाकी नहीं अदो गुरुमुख ॥
सारे कामोंसे हो गये फ़ारिग । रही कोई न जुस्तुजू गुरुमुख ॥
तर गये सो जहाज गुरु पर बैठ । देख हरगिज न कालको गुरुमुख ॥
अम्बरो ऊद इत्रियात बराह । पुर बहर सिम्त मुश्को बू गुरुमुख ॥
दस्तगीरी हैं जिनको सत गुरुकी । बेकार होवै एक मू गुरुमुख ॥
तन मन व धनजो अपना बार आजिज । इससे बढ़कर न गुफ्तुगू गुरुमुख ॥

श्रृङ्गल ।

प्रह्लाद पिता साधुकी तौहीन किया । रावनभी गया साधु की तौहीन किया ॥
निवंश हुआ कंस जो था उसका चिरागादी । उसको बुझा साधुकी तौहीन किया ॥
दुर्योधन मगरूर हुआ शौकतों शान । बाकी न रहा साधुकी तौहीन किया ॥
राजा सगर पूत जो थे साठ हजार । सब गर्द मिला साधुकी तौहीन किया ॥
कृष्ण औलाद ज़बरदस्तो मगरूर हुये । गारतसो किया साधुकी तौहीन किया ॥
शह्राद जो तामीर किया बागे बिहिश्त । पत्ताल चला साधुकी तौहीन किया ॥
नमरुदहो मरदूद भरा कुब्र जो मराज । मच्छरसे खिला साधुकी तौहीन किया ॥

मनन

पृष्ठ 1208
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1208 स्कैन

फरऊन हुआ ढूंन बर्मै सदर नशीं । दरियामें डूबा साधुकी तौहीन किया ॥
वेद और कुतुब ख्वानी मगरूर डूबे । जो सब उलमा साधुकी तौहीन किया ॥
गुरुपीर बतदवीर पनः उनकी जो छोड़ा। धर्मराज धरा साधुकी तौहीन किया ॥
बद फेली खजना हुये पर कुफ हो दिल । तारिक मरा साधुकी तौहीन किया ॥
सबयमकी खोराक ऐसे आदम आजिज । न कोई बचा साधुकी तौहीन किया ॥

ग्रन्थल

सर बसर सूली तर बदारे हमल । मअसियतके लिये करारे हमल ॥
वे गुणाहोंको कैंद कौन करे । आसियोंको हुआ मदारे हमल ॥
हमल दोजखमें जो हुआ महबूस । गन्धको गन्धकी नआर हमल ॥
केते हैं गन्दिगीके जो कीड़े । उनको ही बूदो काश प्यारे हमल ॥
होवे क्योकर पसन्द आदमको । यह जहन्मकी आमो गार हमल ॥
मुजरिमोंके लिये बना यह मकौ । बन्द हैं दर अजाबो नार हमल ॥
जब पड़ा कैंदमें पुकारे तू । दर्द दुख इन्द्र बेशुमारे हमल ॥
तोबः २ कर बसत मिन्नत । कीजिये गुफा र रुस्तगारे हमल ॥
अब न हरगिज भुलाऊं तेरा नाम । रख पनाह मुझको अज शरारे हमल ॥
सब गुनहगार बे गुनह न कोई । जिसका हैं सीत रोजगारे हमल ॥
वे गनाहान हैं सूरत अस्ल बसूल । गुनह आलूद हैं शिकारे हमल ॥
जहां जावे वहां मुक़दर हो । पुर है सब गर्द और गुबारे हमल ॥
एकसे छूट दूसरे हो बन्द । नहिं पायान हैं शब निहारे हमल ॥
जब मिहरबां हुये करीमे रहीम । कर दिया दूर भारी प्यारे हमल ॥
आया बाहर सो कौलको भूला । याद आवे न अपना यारे हमल ॥
फस मया पनियवी मोहब्बतमें । कौन पूछे वह गमगुसारे हमल ॥
जन्म साबिकका यह कसूर आजिज । पा उत्तर सर तल न चारे हमल ॥

ग़ज़ल—बैठे खुद जाय मैं जाकर दिल दीवाना मेरा ।

हुब्ब महबूब लगा कर दिल दिवाना मेरा ॥

काल चक्करसे बचैगा भी तदबीर है एक ।

मुरशिद पनः आकर दिल दीवाना मेरा ॥

सतगुरु कदमें खाक कोहल नूरसे देख ।

आँखोंमें सजा कर दिल दीवाना मेरा ॥

होवेगा अमर फेर मरेगा न कभी ।

उसकीही उलशको खाकर दिल दीवाना मेरा ॥

पृष्ठ 1209
स्थायी लिंक
पृष्ठ 1209 स्कैन

जान बखश तेरा पानी पाशोबः पीर ।
पाक हो इससे नहाकर दिल दीवाना मेरा ॥
सुखरूहो बदो कौनैन कदम उसकी पकड़ ।
फ़रमान उसकाही बाज कर दिल दीवाना मेरा ॥
यही तदबीर नहीं और छूटे तब आजिज ।
इसकीही गीतको गाकर दिल दिवाना मेरा ॥

ग़ज़ल—साहब जो कुल जहान, है साधुओंके बीचमें ।
वह आप बे गुमान, है साधुओंके बीचमें ॥
जावै जिधरको संत, सो जाहिर वहांही है ।
इस घरकी निरदबान, है साधुओंके बीचमें ॥
कहने व सुननेमें कभी, जो आता ही नहीं ।
उस लाबयां बयान, है साधुओंके बीचमें ॥
हर तरफ़ जाके देख, जहां साधु मण्डली ।
इस लामकां मकान, है साधुओंके बीचमें ॥
आजिज न जान फर्क, साहब व सन्तमें ।
जो कुल पै मिहरबान, है साधुओंके बीचमें ॥

ग़ज़ल—कलियुगका ऐसा जोर है, वेद और कुतुब ख्वां शोर है ।
हर दिलमें पैटा चोर है, साधुकी पूजा उठ गई ॥
हुक्काम और शाहे जमां, पूछे नहीं आंबिद कहां ।
अन्धेर फैलै दर जहां, साधूकी पूजा उठ गई ॥
कोई कहता हम आलिम बड़े, मेरे हाथमें सब हत्यकड़े ।
सब दूर हकसे यों पड़े, साधूकी पूजा उठ गई ॥
दुनियामें सब अन्धेर है, यमराज सबको घेर है ।
फिर मौतमें क्या देर है, साधूकी पूजा उठ गई ॥
कोई दस किताबें पढ़ गया, अर्शबरी पर चढ़ गया ।
वह ज्ञान अपना गढ़ गया, साधूकी पूजा उठ गई ।
अरबी व तुर्की फ़ारसी, अंग्रेजी सो सब खारसी ॥
देखै कोई न आरसी, साधूकी पूजा उठ गई ।
जब हकसे अपने ऐठना, किया फिक्र हुजरे बैठना ॥
राजे निहां न पैठना, साधूकी पूजा उठ गई ॥

पृष्ठ 1210 स्कैन

सब खाम कोई न पका, कोई न मस्तपर चढ़ सका ।
आजिज भी सबसे कहि थका, साधूकी पूजा उठ गई ॥

गजल ।

दोनों हैं बला बिहिश्त दोज व । उनको है सिला बिहिश्तव दोजख ॥
जिनको न खबर है अपने घरकी । आदम न चला बिहिश्तव दोजख ॥
जो दिल है तमीजो फिक खाली । है सूये बला बिहिश्तव दोजख ॥
मखसूस न यह बइत्र आदम । हैवांको भला बिहिश्तव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 1211 स्कैन

नफ़स अम्मार दुश्मनों कर गिर्द । सोई सामान अब वहम कीजे ॥
होके आदम न होवे चौपाया । रूह अपनेपै मतसम कीजे ॥
तू अगर वस्ले यारखाह आजिज । दूर शहबात बिलकलम कीजे ॥

शब्द ।

कहां आदम कहाँ है यह बहायम । हैं सुबहत जिनकी तू मसहूर दायम ॥
न पावैं अक्ले इन्सानी सतूरां । तू कर दे जल्द तर्क यह लूम लायम ॥
गुरु चेले पड़े दर बहर काली । हैं खाते गोता सदहा दायम दायम ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

२२ अ० मतोंकाविशेषविचार

पृष्ठ 1212 स्कैन

पढ़ लिया हिन्दू इल्म अंगरेजी । भर गया जबकि इल्म अंगरेजी ॥
औबल अल्लाह नामको भूला । आ बसा जब कि इल्म अंगरेजी ॥
जब न अदलाह रहा कहाँ गुरु पीर । आ समा जब कि इल्म अंगरेजी ॥
नहीं गुरु पीर पेशवा नहीं रब्ब । घर किया जह्य कि इल्म अंगरेजी ॥
जब न रब्ब है तो साधु कहाँ आजिज । हक भला जबकि इल्म अंगरेजी ॥

अंग्रेजी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 1213 स्कैन

यथा ।

यह धन विद्या पसारा केते दिन को । यह नौबत और नकारा केते दिनको ॥
यह दौलत जाहो-शौकत शानो हशमत । हुआ तेरा अजारा केते दिनको ॥
सिकन्दर हाथ खाली हो सुधारा । वह कैंसर और वारिद केते दिनको ॥
किधर वे जो किये दावै खुदाई । यह मोम और सङ्ग खारा केते दिनको ॥
बकैद तोहमात इन्प्रा बंधा । यह दुनिया दोस्त प्यारा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 1214 स्कैन

खाना तुझे एक नान है, दुनियाँमें रोना पीटना ॥
साधुओंकी मुहब्बत नहिं किया, गादम न सो हैवाँ जिया ।
गुरु बात रख नहिं कान है, दुनियाँमें रोना पीटना ॥
हक्का कबीरा यार हो, सब मञ्जिलोंके पार हो ।
तब पाओ अपना मकान है दुनियाँमें रोना पीटना ॥
जब तक यहाँ लोवास है, तबतक नहीं वह पास है ।
कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

मनुष्य मात्र के धर्म भारतीय मत

पृष्ठ 1215 स्कैन

हाय कलियुग यह क्या किया तूने ॥

बापको मानता न बेटा है । माल मिलक न मुलक समेटा है ॥
सो न इन्सान् ोक घेटा है । दूरकी शरम और हया तूने ॥ हाय० ॥
गुरुको माने नहीं जो चेला है । साधु बिन फिरे अकेला है ॥
मतलब अपनेहीका ो भेला है । अपनी सूरतबना लियातूने ॥ हाय० ॥
कीचसे कीचको जो धोवैगा । साफ़ कपड़ा कभी न होवैगा ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

झूलनासे निर्णय,

पृष्ठ 1216 स्कैन

गजल ।

हुआ मगूरूर क्योंकर आन दिन चार । रहेगा तेरा शौकते शान दिन चार ॥
हुआ अन्धा ब मस्ती ऐश बइशरत । कमालो फ़ज़ल और बूहरहान दिनचार ॥
अकेला आया है जावै अकेला । मेरा और तेरा है घमसान दिनचार ॥
नहीं कोई रह फ़ना होवे गे लारेब । किसीका तो पकड़ दामान दिनचार ॥
पकड़ दामन तू साचे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

योगियोंका मत

पृष्ठ 1217 स्कैन

गुरु लखावे अलख सो हो पुर नूर । इसके दायासे पाप होये धूर ॥
गुरुकी भक्तिसे साफ़ ईमान है । सो करे मुश्किलात सारे दूर ॥
सो झुकावे कर्म जल अल्लाह । दीन दुनियांकी सख़ितयां कर चूर ॥
देने गुरु आँख होवे रोशन दिल । हेच मालूम होवे गिल्माँ हूर ॥

गुरुकी पूजा बिना धर्म ईमान ।

हो गया मुरदा इसमें शक मत जान ॥

शिष्य अपने गुरुकी पूजाकर । तनो मन धन सब उसके आगे धर ॥
और दरशन

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

भोगी योगीकी समता आधार चक्र भेद, स्वाधिष्ठान चक्र भेद, मणिपूरक चक्र भेद, अनाहत चक्र भेद विशुद्ध चक्र भेद,

पृष्ठ 1218 स्कैन

मुरब्बा ।

जिससे यह सब बदबू हुई तू होशकर तू होशकर ।
पहिचान सो बदबू हुई तू होशकर तू होशकर ॥
शहबत व लज्जत जो हुई तू होशकर तू होशकर ।
तेरी वासना जोरू हुई तू होशकर तू होशकर ॥
दुश्मनसे अपने प्यारके तू दूर अपना यारकी ।
पुर जहर जो क्रातिल तेरा महबूब खुद वहमारकी ॥
काटै

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

अग्निचक्र अष्टसिद्धि, नवनिधि

पृष्ठ 1219 स्कैन

खजाना जिसे लशकरो फील थे । शरीयत मुहम्मद बतामील थे ॥
खुदा तरसीमें जो यह तावील थे । मुकम्मिल न इसके ब तकमील थे ॥
बईमाने इस लाम तहलील थे । मगह मुल्क था बिजलीखां वह नवाब ॥
झुका सिजदे सत्गुरु ब आली जनाब । तूही अर्श मक्का तूही है किताब ॥
कैंते राजा महाराजा शाहनशाह । हुये बे अदद क्या करूं मैं बयों ॥
बुजुरगी है जिनकी ब हरदो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

भोगियोंका चक्र भेद, समन्वय

पृष्ठ 1220 स्कैन

सिरिफ तू पेटकी खातिर है जुता । हुआ जेरो जबर ऐ बैल तेली ॥
कि जिसीने पेटमें यह पेट पाला । जरा इस रुख निगर ऐ बैल तेली ॥
कि जिसने शीर मादरको बनाया । कुछ उसका ध्यान धर ऐ बैल तेली ॥
खली खाना व दायम कैद रहना । यह तुझको खूब तर ऐ बैल तेली ॥
लगा शौतान तेरे कान दिन रात । हुआ कर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कबीर पन्थका जैनमत निरूपण

पृष्ठ 1221 स्कैन

नहिं रब्त् सत्सङ्गृत किबा दरियायमें सो डूब है ॥
आजिज यह सब तू छोड दे दुनियासे रिश्तः तोड दे ।
बाग अपनी इनसे मोड दे आशिकको यह मायूब है ॥

उडकर न पार होगा तीतर बटेर भरें ।
आखिर शिकार होगा तीतर बटेर भरें ॥
कुछ सोच फिक् करले तू देख पार परले ।
दिल कब क्रारर होगा तीतर बटेर भरें ॥
आकाश

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें