सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ
पृष्ठ 381 स्कैन

दिखाई दिया और नगरमें एक राजा दिखाई दिया था जिसका नाम देवराज था । हमने पूछा यह कौन लोक है ? तब लोगोंने उत्तर दिया कि, यह ब्रह्मलोक है । वहाँ एक ब्रह्माका भी दर्शन हुवा जो सनातन ब्रह्मा कहलाता है । तब ब्रह्माने कहा कि, ब्रह्मा तो मैं हूँ यह सनातन ब्रह्मा कहाँसे आया इस ब्रह्माके चहुँ ओर अनेक देवतागण सेवाके निमित्त उपस्थित हैं ? उसको देखकर ब्रह्मा नारदसे कहता है कि, मैं आश्चर्यान्वित हुवा । फिर वहाँसे वह विमान उड़कर एक पल-भरमें कौलासमें पहुँचा । इस पर्वतपर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 382 स्कैन

चौथे अध्याय—ब्रह्माने नारदसे कहा कि, हम तीनोंने इस महामायाके समीप जानेका उद्योग किया, इतनेमें एक विमान आकाशसे उतरा, उस विमानसे सहस्रों प्रकारकी स्त्रियोंको उतरती देखकर हम तीनोंको अत्यन्तआश्चर्य हुआ, उनमें कोई पुरुष नहीं था, सब स्त्रियाँ थीं, तब हम तीनों देवताओंने स्त्रीरूप धारण कर लिया, हमभी उन स्त्रियोंके बीचमें गए, उनका सौन्दर्य हमारे कथनसे बाहर है, इस महामायाको बड़के पत्तेपर सोया देखकर हम उसके चरणोंके समीप गए, तब समस्त स्त्रियोंने हमारी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

६ अध्याय कुछ लीलाएं

पृष्ठ 383 स्कैन

छठवाँ अध्याय—तब महामाया मुसकराकर बोलीं, कि ऐ देवताओ ! तुममें और मुझमें कुछभी विभिन्नता नहीं, जो विभिन्नता मानता है वह नरकमें जायगा, ब्रह्मा और विष्णु और शिव सब मैं हूँ अन्य कोई नहीं, इस समस्त जगत्का कारण मैं हूँ । मैंने भिन्न भिन्न कार्योंके निमित्त अपने पृथक् २ नाम रखे हैं । समस्त वेद तथा शास्त्रोंमें मेरे पृथक् पृथक् नाम हैं । मेरीही कामनासे उत्पत्ति स्थिति और प्रलय सब कुछ है । ब्रह्माने महामायाकी स्तुति करके नवार्ण मन्त्र पाया ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 384 स्कैन

यह उसी सत्य पुरुषकी आज्ञाका पालन कर रहा है तथा मोक्ष तक पालन करता रहेगा ।

शिवजी महाराजकी कथा ।

शिवजी समस्त देवताओंमें श्रेष्ठ हैं । सबके अग्रणी हैं, विष्णुके समान शिवजी की पूजा भी तीनों लोकोंमें हुआ करती है, पुराणों तथा समस्त शास्त्रोंके देखनेसे विशेषतः शिवपुराणसे आपकी श्रेष्ठता तथा बड़ाई प्रगट होगी, ये शिवजी जगत्के संहार करनेवाले हैं; बड़े वीर तथा साहसी हैं ॥

वाम मार्ग ।

वाममार्ग

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

भैंसेसे वेदपाठ

पृष्ठ 385 स्कैन

पार्वतीके हाथ पावोंको काटकर समूचा रख लिया था । वह सार खानेके निमित्त शिवजीके सामने धर दिया । पार्वतीके कटे हुए हाथ पाँव भी साथही सामने रख दिए । वह पार्वतीका हाथ पाँव देखकर शिवजी अत्यंत दुःखी हुए कि, इन सबोंने पार्वतीको मार डाला, जब इन देवियोंने शिवजीको अत्यंत दुःखी देखा तब पार्वती को इन सब देवियोंने पुनः जीवित किया । पार्वती जैसे पूर्व थीं वैसेही पुनः शिवजी के पास बैठ गईं । तब शिवजी उन देवियोंसे नितान्तही प्रसन्न

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

जहांगीर, रामदास

पृष्ठ 386 स्कैन

चले । उस समय श्रीविष्णु भगवान् अपना तीर धनुष लेकर शिवजीके पीछे चले जहाँ २ शिवजी गए, वहाँ २ विष्णु भी गए। अपने तीर धनुषसे सतीजीके शरीरको तोड़ते गए । जिन २ स्थानोंपर शतीजीका शरीर गिरा उन उन स्थानोंपर मूर्तियाँ उत्पन्न होगईं । उन स्थानोंपर जो कोई तप जप करे शीघ्र सिद्ध हो जाता है । एक सौ आठ स्थानोंपर वह देह टूट २ कर गिरा, सो समस्त सिद्धस्थान होगा । उन स्थानोंपर लोग मंत्र इत्यादि सिद्ध करते हैं वे शीघ्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कमाल कमालीका जिलाना

पृष्ठ 387 स्कैन

हैं । प्रत्येक जिह्वाद्वारा परमेश्वरका गुणानुवाद करता है । प्रत्येक जिह्वासे एक दममें दश लाख नाम लेता है । प्रत्येक मालासे दशलाख देवता उत्पन्न होते हैं । वह भी परमेश्वरके गुणानुवादमें संलग्न होते हैं । उन समस्त फ़रिस्तोंकी सूरत इसराफ़ीलकी तरह है । उन समस्त फ़रिस्तोंका नाम परमेश्वरने मुकर्रंब रक्खा है ।

करामन कातबीनकी पुस्तकमें लिखा है कि, इसराफ़ील सदैव दुःखी रहता है । उसके नेत्रोंसे सदैव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

पुस्तकोंका लिखाजाना

पृष्ठ 388 स्कैन

अचेत पड़े रहे। इसराईलको परमेश्वरने इतना बल प्रदान किया कि, उसने मृत्यु को अपने वशमें कर लिया। यमको परमेश्वरने अनगितनी आँखें प्रदान की हैं। उसके चार पर हैं। जितने पृथ्वी तथा आकाश हैं। सबकी और उसकी एक आँख रहती है। जब कोई जीव मर जाता है तब उसकी एक आँख गिर पड़ती है। जब कोई उत्पन्न होता है तब उसकी एक आँख बढ़ जाती है। जब आदम उत्पन्न हुवा था, उसी समयसे मृत्यु उत्पन्न हुई थी।

यह तो मुसलमानी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 389 स्कैन

इस सृष्टिकी दृष्टि व्यर्थ और बिलकुल रूढ़ी हुई है । इस कारण यह यथार्थ परमेश्वरको पहचान नहीं सकता ।

जैसे—एक पिपीलिका जो कागज पर फिरती अथवा बँठी हो वह देखती है कि, कागजपर अक्षर बनते जाते हैं । वह केवल लेखनीको देख सकती है विशेष दृष्टि उठावे तो उँगलियोंपर्यन्त देखे । तीन उँगलियोंको उसका कारण जाने । इसमें विशेष देखनेका सामर्थ्य नहीं । कोई बड़ा जीव बाजूपर्यन्त

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

हनुमान्को पान २ सर्वांनन्द तिल घोटकर पिलाना

पृष्ठ 390 स्कैन

देवताओंके प्रसन्न करनेको किया करता है। वे तो कुछ भी नहीं हैं, यदि उनमें कुछभी सामर्थ्य होती तो तुझको वे मेरे हाथसे छुडा लेते। (१) जो कर्मोंका फल देता है सो मैं हूँ, मेरे गुण संसारको पालनेवाले हैं। ब्रह्माके चारों मुँहसे यह तात्पर्य समझो कि, मेरे मुँह चारों ओर हैं। निदान तुझको चाहिये कि, किसी ओर ध्यान न कर सब मरनेवाले और मैं अमर हूँ, सबोंकी स्थिति दूसरोंके द्वारा है। मैं अपनेहीसे स्थिर हूँ, यज्ञका फलभी मैं हूँ, वह दूध जो यज्ञको शुद्ध

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

नानकशाहसे दूध मांगना

पृष्ठ 391 स्कैन

बूहती कहते हैं । उसके स्वामीको बूहस्पति कहते हैं । इस तरह यह स्वसंवेदके प्रगट करनेवाले सत्य पुरुषका नाम होता है । देवोंको देवगुर स्वसंवेद सुनाते रहते हैं । इस कारण ये भी उसी नामसे बोले जाते हैं । वेद और पुराणोंमें इनके अनेक तरहके आख्यान मिलते हैं । ताराके विषयको लेकर ये विशेष प्रसिद्ध हैं । कहीं २ तारा इनकी स्त्री तथा कहीं उसी प्रकरणमें तारा करके ब्रह्म विद्याका स्मरण किया है । शुक्र

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

गोरख कबीर

पृष्ठ 392 स्कैन

सतसंगी पुरुष रामचन्द्रजीकी प्रेमलक्षणा पराभक्तिरूप अमृतके प्यालेको पीते हैं और उसीके नशामें संसारको भूले हुए ध्येयके रूपमें निर्विकल्प रहते आते हैं। और प्रेम मदिरा कैसे तैयार की जाती है ! इस पर कबीर साहिब कहते हैं कि जैसे शराब खीचनेके लिये ऊपर नीचे दो हुन्डे नीचे ऊपर रखकर नली लगाकर खींच लेते हैं, इसी तरह प्रेम मदिरा खींचनेके लिये, ऊपर और नीचेके लोकोंके सारासारका विवेक कि, इनमें

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कमालीका ज्ञान

पृष्ठ 393 स्कैन

मतवाले हो गये । इस पराभक्तिरूपा प्रेम मदिराका नशा यहाँतक बड़ा कि, गोपियोंकी पी हुई प्रेममदिराके वश हो संगुण ब्रह्म भगवान् कृष्ण दीवानी गोपियोंके पीछे आप भी दीवाने बन कर छः मासकी रात की । उसका नशा अब भी नहीं गया है । वृन्दावनकी रास कुंजमें अब भी गोपियोंके साथ नाचना पड़ता है तथा वहाँ सामगानके साथ अपने स्वरूपको याद करते कराते रहते हैं । सुर नर मुनि पीर और ओलिया जिन्होंने पिया है उनको पता है

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

आमीनका ज्ञान

पृष्ठ 394 स्कैन

गौतम ऋषि ।

आपभी ज्ञानके अगाध भण्डार वेदके मंत्रोंके द्रष्टा हैं। अनेकों ऐसे शास्त्रोंके प्रवर्तक हैं, जिनसे मनुष्योंका कल्याण हो। अहल्या आपकी ही पत्नी थी, जिसे कि, भगवान् रामने पत्थरसे मनुष्य कर दिया था। आपके बहुतसे कार्य आपकी प्रसिद्धिके हैं पर यह काम सबसे अधिक है कि, आपकी भक्तिके वश ही भगवान् रामने आपकी शिला बन कर पड़ी हुई स्त्रीमें चरण लगाकर उसे फिर अहल्याही बना दिया। आपकी भक्तिकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

कबीर साहिबकी शिक्षा

पृष्ठ 395 स्कैन

मोटा है जैसे कि, भोगी धनियोंका हो, क्योंकि, बिना भोगके शरीर इतना मोटा कैसे रह सकता है ? आप तो शरीरके लिये भी कोई उद्योग नहीं करते । प्रह्लादजीके बचन सुनकर दत्तात्रेयजीने उत्तर दिया कि, भगवानकी कृपासे अनेक जन्मोंके पीछे मोक्षका द्वार यह मनुष्य देह मिला है । सुख पानके लिये घर गृहस्थ किया करते हैं परन्तु सुखकी जगह दुख देखकर यहाँ एकान्तमें आ बैठे हैं । आत्मप्रकाशका घातक तथा अवास्तविक समझ भोग तथा उद्यमका त्याग करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 396 स्कैन

तपस्याके निमित्त बनको चले । राजा उत्तानपादने सुना कि, ध्रुव बनको जाता है, तब लोगोंको भेजा कि, ध्रुवको समझाओ, परन्तु ध्रुवने किसीका कहना न माना और बनको सिधारे, वहाँ उनको ऋषियोंका उपदेश मिला, एक अँगूठे पर अपने शरीरका समस्त बोझ देकर खड़ा हो गया । छः महीने पर्यन्त बराबर खड़ा रहा, सब अन्न जल छोड़ दिया, केवल वायुही उसका भोजन था । इस अवसरमें राजा इन्द्रको अत्यन्त भय उत्पन्न हुआ कि, ध्रुव ऐसी कठिन तपस्या कर रहा है ?

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 397 स्कैन

भक्त प्रह्लाद ।

विष्णुपुराणमें लिखा है तथा कबीर साहबका भी कथन है कि, जब प्रह्लादजीका वय सात वर्षका हुवा तब प्रह्लादका पिता जो कि, हिरण्यकशिपु था । वह बड़ा वेदान्ती था और कहता था कि, मैं स्वयम् परमेश्वर हूँ । दूसरा कौन है । सबसे अपनी पूजन करवाता था । प्रह्लाद उसका पुत्र बड़ा भक्त था । राम २ कहा करता था, कबीर साहबका वचन है कि, जब यह प्रह्लाद अपनी माताके गर्भमें था, तब नारदजीने उसकी माताके गर्भमें जाकर उसको

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 398 स्कैन

प्रह्लादको दंड देना आरंभ किया। प्रह्लादको हिरण्यकशिपुने पर्वतपरसे नीचे डाल दिया, हाथी झँकाया, अग्निमें डाल दिया और और अनेक दंड दिए, परन्तु जब प्रह्लादको दंड देता था तब विष्णु प्रह्लादको सामने खड़े दिखाई दे समस्त कठिनाइयोंको रोक लिया करते थे। पर दूसरे किसीको दिखलाई नहीं देते थे। विष्णु प्रह्लादको इक्षित करते जाते थे कि, भयभीत न होना, सशंकित होनेकी आवश्यकता नहीं है। मैं तेरा रखवाला तेरे सामने खड़ा हूँ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 399 स्कैन

मुझको चक्र सुदर्शनसे बचाओ । तब विष्णुने कहा कि, ए दुर्वासा ! तुम राजा अम्बरीषके शरणमें जाओ । तुमने भक्तसे क्यों वैर किया तब दुर्वासा भागकर राजाके शरणमें आए, राजासे अपना अपराध क्षमा करवाया । राजाने चक्र सुदर्शनकी बड़ी स्तुति की । चक्र सुदर्शन शान्त हुवा । दुर्वासाके प्राण बचे । कबीर साहिबने इन्हें भी परा भक्तिरूपी प्रेम मंदिराका दीवाना मानकर अत्यन्त आदरके साथ स्मरण किया है ।

भगवान् शुक्देव

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 400
स्थायी लिंक
पृष्ठ 400 स्कैन

को तुच्छसमझनेवाली ज्ञानधारा भी बहती जाती थी। इतनेहीमें बहो घृताची नामकी अप्सरा आ उपस्थित हुई पर उसे उन्होंने अपने लिये उचित न समझा अतः उसके शरीरको न छुआ तथा न मुग्धदृष्टिसे देखाही ऋषिकी स्थिर वृत्तिसे तपस्वियोंके ठगनेवाली वो लचीली अप्सरा तोती बनकर उड़ती बनी। अरणीके प्रति जो अग्नि जैसे पुत्रकी भावना हुई थी वो इतनी प्रबल हो उठी कि, उन्हें इसका भान भी न हुआ उनका तेज अरणिमें प्रविष्ट हो गया, मथते मथते व्यास जैसी आकृतिके शुक्रदेव उसीसे प्रकट हो गये। भगवान् व्यास देवके इन्हें गृहस्थके उपदेश देनेपर इन्होंने पितासे कह दिया कि, मैं गृहस्थ न होऊँगा न कर्मकाण्ड ही पढ़ूँगा। मुझे योग, भक्तियोग, ज्ञानयोग, तथा और भी प्रारब्धके भंजक शास्त्रोंको पढ़ाइये, दूसरे विषयोंको मैं कदापि न पढ़ूँगा। पुत्रके ऐसे भावोंको देखकर व्यासदेवजीने उन्हें बेही शास्त्र पढ़ाये तथा परमहंसोंकी संहिता श्रीमद्भागवत भी पढ़ा दी। अन्तमें जीवन्मुक्तिका उपदेश लेनेके लिये जनकजीके पास भेजा कि, बहो इनकी रही सही कमी पूरी हो जाय। ये गृहस्थचव्यसि नितान्त उदासीन थे। राजा जनकके समझानेपर जीवन्मुक्तोंकी तरह गृहस्थों में रहे। पीछे सबका त्याग करके संन्यासी हो गये। पीछे महाराज परिक्षित् को उपदेश देनेके लिये हस्तिनापुर पधारे थे। बहोसे आपने परीक्षित्को मुक्त करनेके लिये भागवत सुनाई थी। आपके तेजके सामने सबका तेज फीका पड़ जाया करता था। कबीर साहिबने इन्हें अधर कटोरीक दीवानोंमें याद किया है कि, ये अब भी पराभक्तिरूपी प्रेम मदिराको पीकर दीवाने बने फिर रहे हैं।

भगवान् व्यास।

संसारमें ऐसा कोई व्यक्ति न होगा जो भगवान् व्यासदेवको न जानता हो। चाहे कोई हिन्दू हो वा अहिन्दू सबको इसीका अध्यात्मप्रकाश मिल रहा है। इसीके बनाये ब्रह्मसूत्रके भाष्योंका निर्माण करके आज आचार्य कहलाये जा रहे हैं। शुक्र जैसे पुत्र पानेका सौभाग्य आपको ही मिला था।

उनके अवतार।

सूतजी कहते हैं कि, सातवें मन्वन्तरमें और अट्ठाईसवें युगमें जो मनु उत्पन्न हुवा वह व्यास था और उन्नीसवें युगमें द्रोणी नामक व्यास उत्पन्न होगा और सातवें युगमें अनन्त नामक व्यास होंगे। यह बात सुनकर शौनकजीने सूतजीसे पूछा कि, ए महाराज! व्यासजीके अवतारोंका विवरण सविस्तार रूपसे कहो कि, किस २ युगमें कौन २ अवतार हुए? तब सूतजीने कहा कि, पहले द्वापरमें (१) स्वयम् वेद नामक व्यास जिसको स्वयम्भू कहते हैं