सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ
पृष्ठ 685 स्कैन

कबीर—साहब तुम जनि बीसरो, लाख लोग मिलि जाहिं ।

हमसे तुमरे बहुत हैं, तुम सम हमरे नाहिं ॥

कबीर—तेरे बिन जोर जुल्म है, मेरा होय अकाज ।

बिरद तुम्हारे लाजसे, शरण पडेकी लाज ॥

कबीर—या मुखले बिनती करूँ, लाज आवत है मोहिं ।

तुम देखत अवगुण, किये, कैसे भाऊँ तोहिं ॥

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 686 स्कैन

कबीर—अबकी जो साईं मिले, सब दुख आंसू रोय ।

चरणो ऊपर शिर धरूँ, कहूँ जो कहना होय ॥

कबीर—साईं तो मिलेंगे, पूछेंगे कुशलात ।

आदि अन्तकी सब कहूँ, उर अन्तरकी बात ॥

कबीर—सिद्धक सबूरी वाहरा, कहा हज्ज को जाय ।

जिनका दिल सावित नहीं, तिनको कहाँ खुदाय ॥

कबीर—अन्तरयामी एक तू, आत्मको आधार ।

जो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 687 स्कैन

शरण कब्बीरके आराम पावे नहीं । कोइ और जो तुझको बचावे ॥
वही सत पन्थ मारगको बतावे । वही सत्पुर्षके घर लेके जावे ॥ मु० ॥
हिरण यक घेरले सदाह शिकारी । मुसीबत आपडी उस पर जो भारी ॥
बचावे कौन बिन खल्लाक बारी । हुई तदबीरसे जब जान आरी ॥ मु० ॥
पडीं सब गाय दर हस्ते कसाई । किसी जानिब नहीं खूये रहाई ॥
फिरी हर सिम्तमें यमकी दोहाई । जिधर जावे उधर

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 688 स्कैन

चार मुक्काम पर खण्ड सोलह कहें अण्डको छोड़ि वहाँ ते रहाई ।
सहस्र और द्वादशे रूह है संगमें करत किलोल अनहद बजाई ॥
तासुके वदनकी कौन महिमा कहूं भासती देह अति नूर छाई ।
महल कञ्चन बने माणिक तामें जड़ बैठि तहाँ कलस अखण्ड छोजे ॥
अचिन्तके परे स्थान सोहंका हंस छत्तीस तहाँ विराजे ।
नूरका महल और नूरकी

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 689 स्कैन

सब जीवनको त्रास देखिके समरथ वचन कबूल ।

कहे कबीर हम खुदके अह्दी लाये हुकम हुजूर ॥

निम्न लिखित शब्दमें योग और वेदान्तका रहस्य अत्यन्त गंभीरताके साथ भरा हुआ है बड़ी ही उच्च कोटिका है...

  • यथा—यह जग पारख बिना भूलाना ।
    निर्गुण सर्गुण दोकर थापै अजपा धरि धरि ध्याना ॥
    निर्गुण वंश सरगुण गुण रहितम गुण विन कहा समाना ।
    द्वैत ब्रह्म सकल घट व्यापै त्रिगुणमें लपटाना ॥
    आवै जाय उपजे फिर विनसै जरि मरि कहाँ समाना ।
    सहस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

उनका शास्त्र

पृष्ठ 690 स्कैन

तक उसके स्वरूपका ज्ञान नहीं होता तबतक कालपुरुषसे छूटना कठिन है दूसरे 'संग्रह त्याग न विनू पहिचाने, यानी त्याग और ग्रहण भी तो बिना जाने नहीं होता।

स्वसंबेदके फूटकर उपदेश

साखी-तीरथ गयेते एक फल, सन्त मिलै फल चारि।

सद्गुरु मिले अनेक फल, कहै कबीर विचारि ॥

तीर्थके जानेसे तो केवल एकही फल अर्थात् पापका नाश होता है। सन्तके मिलनेसे चारों फल अर्थात्

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 691 स्कैन

हैं । जिससे सत्यपदार्थका विवेक हो उसीका नाम सत्सङ्ग है, वह सत्यपुरुष निर्गुण तथा सर्गुणसे परे है । जिसके द्वारा वह सत्यपुरुष सर्गुण निर्गुण सबसे परे जाना जावे उसे सत्सङ्ग कहते हैं । उसीसे मनुष्यकी मुक्ति होती है, अपना शुद्ध स्वरूप पहचान सकता है ।

सत्य—अब जानना चाहिये कि, सत्य किसको कहते हैं ? जो तीनों कालोंमें समान स्वरूपमें रहे उसमें विभिन्नता कदापि न हो

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

मिश्रपन्योंके संस्थापक शिष्य

पृष्ठ 692 स्कैन

तीन सत्य जब परगटें, विषका अमृत होय ॥
कहैं कान्ति छबि बरणौं, बरणत बरणि न जाय ।
कबीर-चिकुरनके' उंजियारते' विधु' कोटिक' शरमाय' ॥
जहां पुरुष सतभाव है, तहां हंसनको वास ।
नहीं यमनको नाम है, नहि तृष्णा नहि आस ॥
हर्ष शोक वहि घर नहीं, नहीं लाभ नहि हान ।
हंसा परमानन्दमें, धरें, पुरुष को

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 693 स्कैन

अवाचा स्वप्नरूपसो अनूप हैं । चन्द्रसूर्यभासस्वप्न पञ्चमँ प्रपञ्चस्वप्न स्वर्ग नकँ
बीच बसै सोऊ स्वप्नरूप है ॥ १ ॥ ओहँ और सोहँ स्वप्न पिण्ड और ब्रह्माण्ड
स्वप्न आत्मा परमात्मा स्वप्न रूपसो अरूप हैं । जरामृत्युकालस्वप्न गुरु शिष्य
बौध स्वप्नअक्षर निअक्षरआत्मा स्वप्नरूप है ॥ कहत कबीर सुन गोरख वचन
मम, स्वप्नते परे सत्य सत्यरूप भूप है । सोई

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 694 स्कैन

कबीर—चारभुजाके भजनमें, भूल रहे सब सन्त ।

कबीर सुमिरो तासुको, जाकी भुजा अनन्त ॥

कबीर—रूप रेख जाके नहीं, अधर धरे नहि देह ।

गगन मंडलके मध्यमें, रहता पुरुष विदेह ॥

कबीर—बूझो कर्ता आपना, मानो बचन हमार ।

पांच तत्त्वके भीतर, जिसका यह संसार ॥

कबीर—पानी हू ते पातला, धूवाँ हूँ ते छीन ॥

पवन वेग उतावला, दोस्त कबीरा कीन्ह ॥

पुष्प वासते पातला धूवे हूँ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 695 स्कैन

भूले थे, ये बिलकुल रामरूपही हो चुके थे, रामने इन्हें इतना अपनाया था कि, रामकी अनन्तबातें इनमें आगई थीं। वे क्या थे किस भूमिका पर पहुँचे थे इसका भेद तो वे ही सन्त जान सकते हैं। जिन्हें कबीर साहिबकी तरह रामने अपना रखा हो अथवा रामके भक्तोंके भक्तोंने जिन्हें अपनी सच्ची दासकोटी दे रखी हो, संसारी झूठे पुरुषोंमें ऐसी बुद्धि कहाँ है जो उस सच्चेका पता पासकें। जो अन्धे हैं अविद्यामेंही रहेगा। यदि अविद्या न होती तो यह संसारही न होता, जब अविद्या

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 696 स्कैन

दिवसके बालकके समान थे। जब कबीर साहब पाँच वर्षके बालकके स्वरूपमें रामानन्द स्वामीके समीप थे वही बात कहते रहे, वही बात धर्मदास तथा राजा वीरसिंह इत्यादिसे भी कही। वही बात नब्बे वर्षकी अवस्थामें शाह सिकन्दर लोदोसे कही है। वही बात मुहम्मद साहबसे मोरआजके समय कहीं, उनको कोई सन्देह नहीं रह गया। मुहम्मद साहबसे प्रतिज्ञा हो गयी कि, जब आप मुझको फिर मिलोगे तब मैं आपके साथ लोकको चलूंगा। मुहम्मदसाहबको मुक्तिपानका बीड़ा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 697 स्कैन

प्रदान की वही प्रतिष्ठित हुआ । जिस किसीपर उस परमेश्वरकी दया होती है वह किसी समय किसी अवस्थामें भी हो किसी जगहमें हो नियचय सौभाग्य और स्वतन्त्रता प्राप्त करता है । कोई किसी धर्ममें क्यों न हो जब उसका पुण्य पूर्ण होता है उसको तब सद्गुरुकी कृपासे सत्यपुरुष अपना दर्शन देकर समझाते हैं कि, मुझको पहचान में समस्त सुकर्मोंका फल देनेवाला हूँ । मैं सब ईश्वरोंका ईश्वर सर्व श्रेष्ठोंका श्रेष्ठ और सब खुदाओंका खुदा हूँ ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 698 स्कैन

जिस किसीने पाया उसीसे पाया और दूसरा कोई गुरु इस पृथिवीपर नहीं कि, उस सारशब्दका पता देसके, संसारी मनुष्य तो जानतेही नहीं कि, सारशब्द क्या पदार्थ है ? कहाँ है, किस प्रकार किस गुरुके द्वारा प्राप्त हो सकता है ? शब्दको तो सब मानते हैं परन्तु सार शब्दको कोई नहीं जानता । शब्द तथा वाक्यादि तो मन इन्द्रीकी पकड़में आता है परन्तु सारशब्द तो मन इन्द्रीकी पकड़के नितान्त बाहरकी बात है ।

मनुष्य बेचारा क्या करे मन इन्द्री आदि तो सब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 699 स्कैन

पुण्य, यज्ञ और प्रार्थना इत्यादि सांसारिक शुभ कर्म हैं । उन सबका लक्ष इसी ओर है । जो कोई परमेश्वर की पूजा किया चाहे वह कबीर साहबके चरण पकड़े क्योंकि, बिना उस सत्यगुरुकी दयाके किसीको परमेश्वरकी पूजा मालूम नहीं होती । सब मनुष्य गपाटामें लग रहे हैं, । किसीको सत्यकी सुधि नहीं कि, सत्य वस्तु क्या है ?

अनगिनती ब्रह्माण्डोंका रचयिता स्वामी जो जगद्गुरु जगदीश्वर है वो अपनेको एक साधारण मनुष्यके सदृश संसारमें छिपाये

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 700
स्थायी लिंक
पृष्ठ 700 स्कैन

इस संसार में दो सम्प्रदाय हैं—एक दैवी सम्प्रदाय और दूसरी आसुरी सम्प्रदाय । दैवी सम्प्रदायके आचार्य विष्णुजी हैं और आसुरी सम्प्रदायके आचार्य गुरु शिवजी हैं । विष्णु सम्प्रदायमें समस्त देवते और साधु इत्यादि संयुक्त हैं । शिव सम्प्रदायमें भूत, प्रेत, राक्षस और दैत्य इत्यादि हैं । दैवी सम्प्रदाय द्वारा भक्ति तथा मुक्ति की राह मिलती है, आसुरी सम्प्रदाय आवागमनके बन्धनमें फँसाती है । यही कारण है कि, आसुरी सम्प्रदाय को छोड़कर सद्गुरुने दैवी सम्प्रदायका महत्त्व दिखानेके लिये इसी संप्रदायकी दीक्षा ली । जम्बूद्वीपमें अपना पन्थ स्थिर किया, धर्मदासजीके वंशको समस्त संसारकी गुरुआई प्रदान की ।

समस्त पृथिवीमें भारतवर्ष देश धर्म कर्म और ज्ञान ध्यानका स्थान है । उसके समान कोई देशही नहीं है, न कहीं ऐसा धर्म स्थान ही है । पहले समस्त संसारमें वृत्तपरस्ती प्रचलित थी, किसी को तनिक भी सुधि नहीं थी कि, परमेश्वर पूजा कैसे कहते हैं वो क्या है ? किस रीतिसे होती है ? सब मनुष्य वृत्तपरस्त हो गये थे । परमेश्वरी पूजा संसारसे उठ गयी थी । परन्तु भारतवर्षमें उस समय भी कहीं कहीं दैवी सम्प्रदायके लोग विष्णु तथा राम-कृष्णकी भक्ति करते थे । शेषमें हनुमान, भैरव, चण्डी, भूत, प्रेत, देवी, देवता और अनगिनती प्रकारके भ्रमभूत पूजे जाते थे इसी प्रकार मिथ्या पूजाकर करके भी मनुष्य कालके प्राप्त बनते जाते थे । समस्त भारतवर्षमें प्रायः भ्रमभूतकी पूजाका प्रभाव फैल रहा था केवल द्राविड़ देशमें रामकृष्णकी भक्ति ही रही थी । उस देशसे रामानन्दजी भक्ति लेकर आये तथा अन्यान्य देशोंमें प्रचार किया । इस भक्तिद्वारा मनुष्य सत्यपुरुषकी भक्तिपर अधिकृत होजाता है । यह सतोगुणी भक्ति सीधी मुक्ति मार्ग है । जब कोई मनुष्य इस सतोगुणी भक्तिकी पूर्णताको पहुँचता है तब वह विशुद्ध परमात्मा प्रसन्न होकर अपनी यथार्थ भक्ति प्रदानकर परमधामको लेजाता है । रामानन्द स्वामीने सतोगुणी भक्तिका पहले भारतवर्षमें प्रचार किया । इसी कारण कहा करते हैं कि—

साखी— भक्ति द्राविण ऊपजी, लाये रामानन्द ।

प्रगट कियो कबीरने, सातद्वीप नौखण्ड ॥

जब रामानन्दने भक्तिको उच्च श्रेणीपर पहुँचाया तब सत्यपुरुषकी दया हुई उनको उच्च पदवीपर आरूढ़ किया स्वयम् आप उनके शिष्य बन गये । उनका नाम समस्त संसारमें प्रकाशित कर दिया । रामानन्दकी श्रेष्ठता स्वर्ग पर्यन्त पहुँची । धर्मदासके बयालीस वंशको यह श्रेष्ठता प्रदान की जो कि,

पृष्ठ 701
स्थायी लिंक
पृष्ठ 701 स्कैन

सब हंसोंका सरदार बनाया जिससे वे समस्त भ्रम और बुतपरस्तीका बीज पृथिवीसे मिटा दें । जिससे कि, कोई भी मनुष्य भ्रम भूतकी पूजा करके काल-पुरुषके बन्धनमें न पड़ने पावे ।

इस संसारमें दो सम्प्रदाय ठहराये हैं प्रत्यक्षमें भी दोनों प्रकारके मनुष्य दिखाई देते हैं । दैवी सम्प्रदायमें कदाचित् कोई कुकर्म करता होगा पर आसुरी सम्प्रदायका व्यक्ति कदाचित्ही कोई सुकर्म करता होगा । इसी प्रकार कितने योगी तथा सन्यासी अच्छा करते हैं परन्तु उनके भीतरी रीति व्यवहारपर जब दृष्टि जावेगी तब चित्तको अत्यन्त घृणा होगी । संन्यासियोंमें दण्डी तथा दिगम्बर ये अच्छे सन्यासी हैं । परन्तु उनका अहं ब्रह्म मानलेना बन्धनका कारण है । इसी कारण आसुरी सम्प्रदाय सर्वथा त्याज्य है । जिन लोगोंने काम क्रोध आदि सब वासनाओंको त्याग दिया, अभिमान ईर्षा, भ्रान, बड़ाई, सब छोड़कर धर्मदासजीके समान सत्यगुरुके चरणोंकी धूल हुये वे पवित्र हो गये, वेही हंस कबीर हैं ! जिन लोगोंने अपनी श्रेष्ठता चाही सत्यगुरुके नामको छिपाया, सांसारिक कामनाओंसे मन लगाया, उनको वह पद कभी भी प्राप्त न होगा । हाँ ! सत्यगुरुके शरणका फल उनकी भक्तिके अनुसार उन्हें अवश्य मिल जावेगा ।

धर्मदासजीने सब अभिमान त्याग दिया था, भान बड़ाईको छोड़ दिया था, सांसारिक वासनाओंको शेष न रखा था, वार पार सत्यगुरुके सिवाय दूसरे किसीको भी न जाना था इस कारण कबीर साहबने धर्मदासजी और उनके वंशको अपना स्थानापन्न किया, अपना अधिकार उनको प्रदान करके जीवोंके कल्याण करनेकी आज्ञा दे दी थी ॥

अध्याय १७.

बन्धनके कारण ।

हृदय

अपने मनको देखो इसपर विचार करो कि, यह किससे उत्पन्न हुआ क्या है, यदि पूरा विचार करोगे तो पता चलेगा कि, यह सर्व शक्तिमान् है । प्रत्येक मनपर इस मनकाही राज्य है । सब मन इसके वशमें हैं, इसी मनके बनाये हुये यही मन सबके हृदयोंमें है । जब अपना मन वशमें आ जाता है तब यह मन मृत कहलाता है । जब अपना मन मृत्यु हो जाता है तो समस्त संसारके मन नष्ट हो जाते हैं । न फिर काल है न मैं हूँ न तू है । सब एक रङ्ग और ही

नानकशाह साहिब दादुरामजी

पृष्ठ 702
स्थायी लिंक
पृष्ठ 702 स्कैन

ढङ्ग है। आठ पत्तोंके कमलमें यह मन रहता है। जिस पत्तेके ऊपर यह मन बैठ जाता है इस जीवका वैसाही ध्यान हो जाता है सब जीव विवश होकर वही काम करने लगते हैं।

इस मनकी गतिसे मनुष्य अज्ञानी और अन्धा हो जाता है। यही मन कालपुरुष निरंजन है। तीनोंलोकोंमें गरजता फिरता है। यही सब जीव धारियोंको गतिका मान करता है। यह मन कुण्डलिनी शक्तितसे जीवित होता है। इस कुण्डलिनीकी फुँफकार ही वासनाएँ हैं। वह पूर्णतया विष है। उसी विषसे इस मनकी स्थिति है अर्थात् वासनानेही इसको स्थिर कर रक्खा है यदि वासना न हों तो वह अवश्यही नष्ट हो जाय। जब यह मृत हो तो बन्धन न रहे। यही सबके बन्धनका कारण है उसकी वासनाका विष चारों खानिके जीवोंमें व्याप रहा है। इस कारण कोई जीव वासना रहित नहीं हो सकता। इन तीनों लोगों में ऐसा कोई सामर्थ्यवान् नहीं कि, वासनासे बच सके, ये तीनोंलोक वासनाओंसे पूर्ण हो रहे हैं। इस तीन लोकोंका वासी ऐसा कोई वैद्य नहीं कि, वासनाके रोगको दूर कर सके। इस वासनाका विष सब जीवोंकी नस नसमें समा रहा है। इस विषको नसोंसे पृथक् करना अत्यंत कठिन है। साधुओंने तपस्या करके मनको मुरदा करनेका बहुत प्रयत्न किया तो भी यह न मरा। प्रत्यक्षमें तो वासना पृथक् हुई जान पड़ती है परन्तु समय पाकर पुनः उभर आती हैं एवं मनुष्यको पुनः पूर्वावस्थामें डाल देती है इस कारण वासनाओंका दूर होना असम्भव है। कोई युक्ति करो और किसी साधनसे मन मारो फिर भी आन दबावेगा आकर पराजित कर लेगा। केवल उसी सत्यगुरुकोही वासना पृथक् करनेकी युक्ति मालूम है दूसरे किसीको कुछ सुधि नहीं। सब ऋषि, मुनि, सिद्ध, साधु तथा पीर पैगम्बर इत्यादि मनके दास बने रहे हैं। जबतक मनकी विजय न किया जावे तबतक बन्धन है, जीवका कल्याण होना असंभव है, माया पकड़कर फिर भी बन्धनमें डाल देती है। इसी बातको लेकर कबीर साहिबने भी कहा है कि—

कोइ कोई पहुँचे ब्रह्मलोकको, धरि माया ले आई।

आनि विके यम कालके फन्दे, फिर फिर गोता खाई ॥

साधु लोग तो ऊपर दूर दूर तक जाते हैं। पर माया बहोसे उनको फिर पृथिवीपर धर पटकती है फिर पड़े भवसागरहीमें गोता खाते हैं। जिधरको मन झुकता है उसी ओर विवश होकर जीव ध्यान देता है। जो कोई कहे कि, मनुष्य कर्म करनेमें स्वतंत्र हैं यह उसकी मूर्खतामात्र है। भलाजी ! स्वतंत्र

पृष्ठ 703
स्थायी लिंक
पृष्ठ 703 स्कैन

कहो है ? जब मनके वशमें पड़कर विवश हो कार्य करना पड़ता है, समस्त व्यवहार मनके अधीन रहा फिर स्वतंत्रता कहो रही । इस कारण स्वतंत्रताकी झूठी डींग मारनी मूर्खता नहीं तो और क्या है । मन पर विचार करनेसे सजीवका कार्य स्वतन्त्रताका, अभिमान तो मिथ्या हो चुका । अब तो केवल इतनी बातका उज्र रह गया कि, यदि मैं अपने कार्यमें स्वतन्त्र नहीं हूँ तो फिर मैं दोषी काहेको ठहराया जाता हूँ । इसका हेतु यह है कि, यह अपने आपको नहीं जानता इस कारण अपराधी होता है, जो अपने यथार्थ स्वरूपको जानले तब फिर कोई दोषी ठहराने वाला नहीं हो सकता । जबतक अपने यथार्थ स्वरूपको न जानले तबतक अवश्यही दोषी रहकर बन्धनमें पड़ा रहेगा । जब अपनेको पहचान लेगा तब फिर कहने सुननेका स्थान न रह जावेगा । अपने यथार्थस्वरूपके प्राप्त करनेकी यही युक्ति है कि, सच्चे साधु और सद्गुरुकी सेवा करे, बिना इसके कदापि छुटकारा न होगा । दिन दिन बन्धन अधिक होता जावेगा । सच्चे साधु गुरुकी सेवा समस्त कठिनाइयोंको सरलकर ज्ञानके कपाटको खोल देती है ।

जो मनकी गति और स्थितिसे अनभिज्ञ हैं वे अचेत कीडेमकोडेके बराबर हैं बड़े बड़े ऋषीश्वर करोड़ों वर्ष तप करके भी इस मनका दमन न कर सके किन्तु इस मनने सबके ऊपर अधिकार करके उनकी तपस्याको नष्ट कर दिया । तीनों लोकोंमें ऐसा कोई नहीं है जो इस मनपर विजय प्राप्त करसके, जब बड़े बड़े सिद्धोंकी भी वो चटनी कर गया तो दूसरे किसकी शक्ति है जो इसका सामना कर सके, मन मायाकी चक्की चल रही है सारे जीव इसीमें पीसे जाते हैं । सब देवता इसीके गुलाम हैं । यह सारे संसारका सर्व शक्तिमान् अधिकारी है, यह सारे संसारमें व्याप रहा है इसी कारण इसे कई सुयोग्य व्यक्ति महत्त्व कहकर भी स्मरण करते हैं, इसके बलका कोई ठिकाना नहीं है ॥

हृदयकी व्याख्या

सीनेके भीतर कमलकोश जैसा नीचेकी ओर मुख करके लटका हुआ हृदय कमल है मन इसीमें विराजा करता है इस कारण मनको भी हृदय कहते हैं । "हृ धातुसे कयन् प्रत्यय तथा दुक्" का आगम होकर उक्त शब्द बनता है इन्द्रियाँ, विषयसंबन्ध इसीकी प्रेरणासे करती हैं, यह इन्द्रियोंसे विषय तक भी पहुँचता है, जीव इसीमें रहता है, परमात्माका भी निवास इसीमें है, जिसके लिये कबीर साहिबने भी कहा है, कि—“खोज दिल बीच जहाँ वसत हक्का” इन कारणोंसे यह हृदय कहलाता है, इसीने सबको भुला रखा है, संसारमें यह बड़ा दुर्दन्त वैरी है, जीव अपने त्राणका उपाय करता हुआ भी इसके वशमें

पृष्ठ 704
स्थायी लिंक
पृष्ठ 704 स्कैन

आजाता है। गुरुआ लोग मिलते हैं वे भी हृदयके आधरे ही होते हैं उनसे भी यही दशा होती है कि—

साखी—जानंता पूछी नहीं, पूछि किया नहिं गौन।

अन्धेको अन्धा मिला, राह बतावे कौन ॥

गजल—पुर जह्न सर तापाय है उस सौपनीका सौप है।

खालिक है लोक और वेदका सब भेद मख्जन आप है ॥

बरतर यही शौतान है विष्णु यही भगवान है।

पीर और पैगम्बर औलिया सिद्ध साधुका यह जाप है ॥

ऋषि मुनि इसीकी बगलमें भूले सब उसकी दगलमें।

दोनों करम उसके धरम कहीं पुण्य और कहीं पाप है ॥

नेकी बदी यह कर जुदी जाँदार पर दोनों लदी।

दोजख विहिश्त एराफ़में सब तौल और सब माप है ॥

इस सौपके दो दौत हैं माया व ब्रह्म दो भाँत हैं।

काटा है सब मुरदा हुये घेरे जो तो तीनों ताप हैं ॥

आलमको यह अजदर लड़े आजिज कदम सतगुरु पड़े।

आदम बेचारा क्या करे चारा यही एक थाप हैं ॥

यह गजल भी मनकी कल्पनाओंका ही खोंका खींचता है कि, जो कुछ है सो यह है, यह भवसागर एक अगम्य समुद्र है वेग पूर्वक इसकी लहरें बह रही हैं। सब जीव उसीमें बहे जाते हैं। कोई भी जीव ठौर ठिकानेपर नहीं पहुँच सकता। सब इसीमें पड़े गीते खा रहे हैं। कोई सिद्ध, साधु, ऋषि, मुनि, पीर पैगम्बर, सत्यपुरुषकी सहायता बिना कदापि नहीं निकल सकता। यह मन इस समुद्रमें मस्त होकर मौज मारता फिरता है, किसीके रोकनेसे नहीं रुकता। यह मन भवसागर है और भवसागरही मन है, समस्त संसारमें इसीकी पूजा हो रही है। जिसको पूर्ण पारख प्राप्त हो वह इस मनके भेदको जाने। जितने औलिया, अम्बिया ऋषि, मुनि हो गये, तथा अब हैं और होते हैं सबमें थोड़ा बहुत ज्ञानका प्रकाश रहता है। परन्तु ऐसा प्रकाश किसीमें न हुआ कि, सब भेदको जाने। कितने ऐसे पैगम्बर हुए कि, जो केवल आकाश वाणीसे जानते और उसीके अनुसार चलते थे। इसका तो उनको तनिक भी ज्ञान नहीं था कि, यह आकाशवाणी स्वयम् जगदीश्वरकी ओरसे है अथवा भूत पिशाचकी ओरसे है। भाँति भाँतिकी कामनाओंमें फँसकर परमेश्वरसे प्रार्थना करते थे और उनकी इच्छानुसार आकाशवाणी होती थी। उस आकाशवाणीको वे परमेश्वर-