सामग्री पर जाएँ
सर्वकोश
संग्रह पर लौटें

कबीर मन्शूर (स्वसंवेदार्थ प्रकाश)

Kabir Manshoor (Svasamvedarth Prakash)

कबीर साहेब द्वारा

स्रोत: कबीर मन्शूर स्वसंवेदार्थ प्रकाश · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)

कॉपीराइट समस्या बताएँ

Devanagarihipublished1,367 पृष्ठ
पृष्ठ 304
स्थायी लिंक
पृष्ठ 304 स्कैन

हँसि हँसि कहत कबीरकी भँना भैया अमर भये ।

कहँहि धर्मदास सुनो भाई साधो कबीरा साहिब भये ॥

भाव—हमारे वंशमें 'राम' किसने कहा है ए देवरानी ज़िठानियों ! सुनो, एक बड़े अचरजकी बात है वा मुड़ियाने सातसूत खोये हैं फिर भी यह मेरा नहीं है मा तुरकिकी बापु जुलाहो किन्तु बेटा भक्त बन रहे हैं । जबसे इसने कंठी माला हाथमें लीं हैं उस दिनसे, मुझे कुछ भी सुख नहीं हुआ । सौ कमलकी कलियाँ कबीरको जन्मावें यह कबीर हुआ कहाँसे हैं कबीरकी माँ रो २ कर कहती है कि, ऐसा कबीर मरा भी नहीं यह सुन कबीरकी बहिन कहती है कि कबीर तो सत्य पुरुषका पथप्रदर्शक है । धर्मदासजी कहते हैं कि, ए साधुओ ! सुनो ! कबीरजी साहिब हुए हैं । एक दिन किसीने आपसे कह दिया कि, आपका घर बड़ी बुरी जगहमें है । इस पर आपने उत्तर दिया कि—

कबीरा तेरा झोंपड़ा गलकटियोंके पास ।

जेकरेंगे सो भरेंगे तुम क्यों हुए उदास ।

भाव—ए कबीर ! तेरा झोपड़ा कसाइयोंके पास है पर जो करेंगे वो भोगेंगे तुम क्यों उदास होते हो ? आपका निजी परिवार कमाल कमाली और लोईका था ये तीनों आपको स्वामीजी कहते थे । पं. हरदेवके साथ कमालीका गान्धर्व विवाह कर दिया था । अन्ततक नीमा नीरूको इनका बोध नहीं हुआ था जहाँतक कि, माताने मसाल हाथमें लेकर इनके विरुद्ध सिकायत की थी । अन्तमें इन्होंने गुरुचरणोंको ही अपना शरण बनाया तथा गुरुका सन्निधिमें अधिक समय लगाने लगे ।

कबीर दासजीके बड़े भंडारेके बाद नीमा और नीरू तो कालवश हो गये आप घरका त्याग करके सत्यपुरुषके सन्देश सुनाने आदिमें समय बिताने लगे । जब भगवान् रामानन्दजी भगवान्की मानसिक पूजा करते थे उस समय सब शिष्य लोग अपने २ नित्य नियमोंमें लग जाया करते थे यदि देर हो जाती थी तो प्रतीक्षा करते हुए वहाँ बैठे रहते थे पीछे नित्य नियमसे उठनेपर सब दर्शस्पर्श करके अपनी २ कुटियोंमें चले जाते थे ।

इसी प्रकार एकदिन रामानन्दजी स्वामी मानसिक ध्यानमें मग्न थे । उस समय ठाकुरकी माला छोटी हो गयी । तब स्वामीजीको बड़ी चिंता हुई कि, अब ठाकुरके गलेमें इसे कैसे पहनाऊँ । तब कबीर साहब स्वामीजीके मनकी बात जानकर बोले कि, स्वामीजी मालाकी गॉठ खोलकर ठाकुरको माला पहनाओ । स्वामी रामानन्दजीने ऐसाही किया । इस प्रकारके अनेक कौतुकोंको

पृष्ठ 305
स्थायी लिंक
पृष्ठ 305 स्कैन

देखकर स्वामीजीकी इच्छा हुई कि, जानना चाहिए यह कबीर कौन है जो ऐसे २ कौतुक किया करता है इस कारण स्वामीजीने ठाकुरका ध्यान किया तब ध्यानमें दिखाई दिया कि, 'ठाकुरके सिंहासनपर जो ठाकुर की मूर्ति है उसके शिरके ऊपर कबीर साहबका सिंहासन रक्खा हुवा है । जब कबीर साहबकी ऐसी बड़ाई और इतना प्रताप दृष्टिगोचर हुवा तबसे स्वामीजी कबीर साहबकी बड़ी मर्यादा करने लगे अनेक बार स्वामीजी कबीर साहबकी प्रशंसा किया करते थे । रामानन्द तो कबीर साहबकी प्रशंसा किया करते और कबीरसाहब अपने गुरुके गुण गाया करते थे ।

उस समय गोरखनाथ योगी जो बड़ाही बलिष्ठ सिद्ध था वह प्रायः रामानन्द स्वामीसे आकर वाद विवाद किया करता था, एकबार उसका सामना कबीर साहबसे हुआ । कबीर साहबका गोरखनाथके साथ बड़ाही वाद विवाद हुआ । दोनोंही ओरसे अनेक कौतुक दिखलाई दिए । जो लोगोमें प्रसिद्ध हैं । अन्तमें गोरखनाथ परास्त हुआ । और अपनी सेली और टोपी कबीर साहबके चरणोंपर चढ़ा दंडवत् प्रणाम करके एक ओरको चलता बना ।

अध्याय ॥ ४ ॥

सिकन्दर लोदी बादशाहका काशीमें आना कबीर साहबका वहाँ बुलाया जाना उनके दर्शनसे बादशाहके शरीरकी जलन दूर होना सुलतानका उनपर विश्वास लाना—

सम्बत् १५४५ विक्रमीमें बहलूलका पुत्र सिकंदर लोदी काशी नगरमें पहुँचा, बादशाहके शरीरमें जलनका रोग था । वह भी ऐसा कि, उससे उसका शरीर रात दिन जला करता था । उस रोगसे उसे तनिक भी चैन नहीं मिलता था । तब लोगोसे उसने पूछा कि, इस नगरमें कोई ऐसा भी है जो मुझे इस रोगसे मुक्त कर सके ? तब वे लोग जो कबीर साहबसे द्रष्ट रखते थे बोले कि, यहाँ कबीर नामक एक फकीर है । यदि वह आवे तो श्रीमान् आरोग्य हो सकते हैं (ऐसा कहनेका उनका तात्पर्य यह था, इस बहानेसे कबीरको बादशाहके सामने बुलवाकर मरवा डालें, जब लोगोंने बादशाहसे ऐसा कहा तब बादशाह ने आज्ञादी कि, तुरन्त कबीर साहबको बुला लाओ विलम्ब होने न पावे । शाही आज्ञा पातेही भूत्यगण दौड़े और कबीर साहबसे आकर कहा कि, आपको बादशाह बुलाते हैं शीघ्र चलो । कबीर साहब बादशाहके सामने आए । बादशाह आपका दर्शन पातेही उसी समय रोगमुक्त होगया । शरीर ठंडा हो गया, बड़ा सुख पाया । तब बादशाह सिंहासनसे उठ खड़ा हुवा । बड़ी प्रतिष्ठाके साथ

पृष्ठ 306
स्थायी लिंक
पृष्ठ 306 स्कैन

कबीर साहबको अपने बराबर बिठालिया ॥ यह कौतुक देखकर वैरियोंके दाँत खट्टे हो गए, जिह्वा बंद हो गई । उस समय ब्राह्मण और काजी जो कबीर साहबसे द्वेष रखते थे बादशाहसे फरियाद करने लगे कि, यह कबीर बड़ा काफिर है । हिन्दू तथा मुसलमान दोनों दीनोंके विरुद्ध है, अपनेको परमेश्वर कहता है । प्रत्यक्षमें पुकारता फिरता है कि, मैं समस्त संसारका रचयिता हूँ सदैव कुफ़्ही बकता रहता है । ये बातें सुनकर बादशाहने पूछा कि, ऐ कबीर ! क्या यह बात सत्य है कि, आप अपनेको परमेश्वर कहते हो ? देखो गरीबदासजीकी वाणीमें (कबीरचरित्र बोध पृ.३३)

गरीबदास वचन ।

शाह सिकन्दर बोलता, कह कबीर तू कौन ।
गरीबदास गुज़रै नहीं, कैसे बैठा मौन ॥

उत्तर कबीर साहबका ।

हम ही अलख अल्लाह हैं, कुतुब गौस गुरु पीर ।
गरीबदास मालिक धनी, हमरो नाम कबीर ॥
मैं कबीर सर्वज्ञ हूँ, सकल हमारी जात ।
गरीबदास पिंडदानमें, युगन युगन सँग साथ ॥
शाह सिकंदर देखकर, बहुत भए मिसकीन ।
गरीबदास गति शेरकी, थरकीं दोनों दीन ॥

जब कबीर साहबने प्रत्यक्षमें इस बातको कहा एवं सर्व साधारणके सामने शाही इजलासमें अपनेको परमेश्वर होनेका दावा किया । खुल्लेमखुल्ला कहा कि, मैं समस्त सृष्टिका रचयिता हूँ । तब बादशाहने एक गाय मँगवाई और अपने सामने हलाल करवाकर कबीर साहबसे कहा कि, यदि आप परमेश्वर हों तो इस गायको जिला दीजिये ।

गरीबदास वचन ।

गऊ पकड़ बिसमिल करे, दरगह खंड वजूद ।
गरीबदास उस गऊका, पिए जोलाहा दूध ॥
चुटकी तारी थाप दे, गऊ जिलाई वेग ।
गरीबदास दूहन लगे, दूध भरी है देग ॥

शाहने गायको हलाल करवा कबीर साहबसे कहा कि, इसे जीवित करिये तब कबीर साहबने उस गायके थापी दी तथा चुटकी मारी—उसी समय वह गाय उठ खड़ी हुई । उसका सब घाव तथा दर्द मिट गया । उसके स्तन दूधसे भर

खुदा साकार

पृष्ठ 307
स्थायी लिंक
पृष्ठ 307 स्कैन

गये । उसके दुग्धसे बरतन भर गए । उस दुग्धको पान करके लोग अत्यंत हर्षित हुए । शाह सिकंदर तथा उसके सभासदगण इस कौतुकको देखकर अत्यंत आश्चर्यान्वित हुए । बादशाहको विशेष विश्वास हुआ ।

शेखतकीका क्रोध ।

जब शाह सिकन्दरके पीर शेखतकीने देखा कि, अब तो शाह सिकन्दरने कबीर साहब पर बहुत विश्वास किया है और उनकी अत्यंत प्रतिष्ठा तथा मर्यादा करता है तब वह जल मरा । कारण यह कि, वह बड़ाही द्वेषी तथा ईर्षा करनेवाला था । उसने बादशाहसे कहा कि, ऐ सिकंदर ! आपने जोलाहेसे प्रेम तथा मुझसे अलगाव किया है । तब बादशाहने कहा कि, ऐ गुरुजी ! आप तो मेरे पीर हो वह एक दरवेश (साधु) है । आपने आज्ञा दी थी कि, गुरु तथा फकीर स्वयम् परमेश्वर हैं । आप और कबीर एकही हैं । मैं जलनकी बीमारीसे मर रहा था मेरे जाते हुए प्राण उसने रख लिए—मैंने उसके प्रसादसे घातक रोगसे आरोग्य लाभ किया है ।

लोगोंका शेखतकीके पास आना ।

जब बादशाहने ऐसा कहा तब शेखतकी चुपचाप अपने डेरेंको चले गए । शेखजी अपने डेरेंमें बैठे थे वे लोग जो कबीर साहबसे शत्रुता रखते थे शेखजीके पास आकर इकट्ठे हुए । ब्राह्मण तथा मुल्ला सब मिलकर कहने लगे कि, यह कबीर बड़ा काफिर है । हिन्दू तथा मुसलमान दोनोंकी निन्दा करता है । हम लोग गुरु तथा देवताके नामपर जो बलिप्रदान करते हैं अथवा कुरबानीके नामपर गऊ बकरी और मुरगा चढ़ाते हैं । इस कारण यह हम लोगोंको कसाई कहता है । इस कबीरको समस्त काशीवासी मानते हैं । हमारी कोई बात नहीं पूछता यदि यह जोलाहा किसी प्रकार मारा जाय तो हमारी छतियोंपरका भारी बोझा टल जावे । जब शेखतकीने ब्राह्मणों तथा मुसलमानोंसे ऐसा सुना तब अत्यंत प्रसन्न हो कहने लगे कि, जोलाहेसे और मुझसे तो पहलेहीसे वैर हो रहा है । अब तुमलोग इस बातपर उद्यत हो तो मैं अब निश्चय कबीर साहबका वध करूंगा कदापि जीवित न छोड़ूंगा । मेरा नाम शेखतकी है । मैं बादशाह सिकंदरका पीर हूँ । देखूँ तो वह मेरे हाथसे किस प्रकार बचता है, कैसा फक्कड़ कबीर है । मैं चाहूँ तो उसको नदीमें डुबवाऊँ—चाहूँ तो अग्निये दहन करदूँ—चाहूँ तो दीवारमें चून दूँ—चाहूँ तो टुकड़े २ काटकर कौमा करूँ—यदि चाहूँ तो बठुवेमें चुरा डालूँ । यदि चाहूँ तो तोपके सामने रखकर उड़ाऊँ । चाहूँ तो कुएँमें बंद कर दूँ और चाहूँ तो हाथीसे चखा डालूँ ।

मुहम्मद साहिबका जलाली खुदा मुहम्मद बोधका संक्षेपसार

पृष्ठ 308
स्थायी लिंक
पृष्ठ 308 स्कैन

यह बात सुनकर काजी तथा पण्डितगण अतिप्रसन्न हो प्रशंसा करने लगे कि, आप क्यों न ऐसे हों बाहवा ! आपसे सब कुछ होगा अब आप कृपा करें कि, यह जोलाहा किसी प्रकार मारा जावे ।

शेखतकीका कबीरजीको मरानेका प्रयत्न ।

यह बात सुनकर शेखजी बादशाहके पास जाकर कहा कि, ऐ सुलतान ! तू मेरा कहना मान ले । इस जोलाहेके प्राणघातकी आज्ञा देवे । इसने बड़ा कुफ्र मचाया है । यदि तू इसको मरवा न डालेगा तो मैं तुझको शाप बूंगा जिससे तेरी सम्पत्ति तथा तेरे प्राणका विनाश हो जावेगा ।

शेखतकीके कबीरजीपर जुल्म ।

यह बात सुनकर शेखजीको बादशाहने समझाया कि, ऐ पीरजी ! आपने तो मुझसे कई बार कहा था कि, पीर फकीर स्वयम् परमेश्वर हैं । तब आप क्योंकर कबीर साहबके प्राणघातके निमित्त आग्रह करते हैं । उन्होंने तो आपकी कोई क्षतिही नहीं की है फिर आपने क्यों ऐसा कुफ्र मचाया है ।

कबीर सागर न. ७ पृ. ६७ बोध सागर ।

कहो कबीरके मारन ताई । कुछ न हमारो यहाँ बसाई ॥
पीर फकीर जात अल्लाहा । मेरो जोर न पहुँचे ताहा ॥

साखी ।

जो वह होते रैयत, तो हम करते जोर ।
वह अलमस्त फकीर है, तहाँ न फावै मोर ॥
तुमहूँ कही समझाय, पीर फकीर अल्लाह ।
अब तुम कहते मारने, यह न होय हम पाह ॥

रमैनी ।

अहो पीरजी तुम वह एका । अपने मनमें करो विवेका ॥
इन कुछ तुमरो नाहि बिगारा । काहे तुमने कुफ्र पसारा ॥
बुजुर्ग सब नेकी फरमावे । जोर जुल्म कुछ ताहि न भावे ॥

साखी ।

कहा हमारा कीजिए, छोड़ दीजिए रार ।
सुलह कुल्ह दे बैठिए, अल्ला ओर निहार ॥
कहे तकी सुलतान सुन, तुझे नहीं कुछ दुःख ।
जो मैं कहूँ सो मानिए, कर मेरो सन्तोष ॥

पृष्ठ 309
स्थायी लिंक
पृष्ठ 309 स्कैन

कहे सिकन्दर पीर सुन, मेरो शिर वरु लेहु ।
फक्कड़ कबीर न मारिए, यह माँगे मोहि देहुं ॥

रमैनी ।

सुन्ते ही तकी क्रोध प्रजारा । शिरसे ताज जमींपर मारा ॥
निपट विकल देखो तेही भाई । तब हम शाहसे कहा बुझाई ॥
कहैं कबीर सुनो सुलताना । करो पीरको वचन प्रमाना ॥

साखी ।

पीर कहे सो करो तुम, हमें नहीं कुछ त्रास ।
हमहूं कहें सत नाम बल, कहें कबीर सुदास ॥

रमैनी ।

कहै सिकन्दर सुनोजी पीरा । मन मानैं सा करो कबीरा ॥

साखी ।

डारो मार कबीरको, हम नहि मानैं ऊन ।
ताका कबहु न भलाहो, जो करे फक्कड़का खून ॥

रमैनी ।

शेख तकी तब कहे रिसाई । है कोई बाँध कबीरा भाई ।

साखी ।

शेख तकी आपै उठ, काजी पण्डित झार ।
बाँध बाँध सब कोई कहै, कोइ न करे गोहार ॥
बाँह बाँध पग बाँधके, बोर गङ्गजल नीर ।
नहि संशय निश्चिन्त होइ, निभंयदास कबीर ॥
गङ्गजलपर आसन, बंद परे खहराय ।
जिन कबीर सत नामबल, निभंय मङ्गल गाय ॥
शाह सिकंदर देखही, औ ढाढ़े सब लोग ।
धन्य कबीर सब कोई कहै, शेख तकी भा सोग ॥

रमैनी ।

शेखतकी तब मीजें हाथा । सूखे मुँह नहि आवै बाता ॥

साखी ।

शाह सिकन्दर जोर कर, कहै सुनो तुम पीर ।
किसको बाँध डुबाव है, निभंयदास कबीर ॥

पृष्ठ 310 स्कैन

(देखो ग्रंथ कबीरसागरनं. ११ कबीरचरित्रबोध तथा दूसरे ग्रन्थोंमें) तब शेखने कहा, मैं जानता हूँ कि, कबीरने जादू किया है इस कारण वह नहीं डूबा है। यदि अबकी बार मैं कबीरको पाजाऊँ तो अग्निमें जलादूँ—यदि वह अग्निसे बच जावेगा तो मैं उसको परमेश्वरका सत्य अंश समझूंगा। उसी समय कबीर साहब गङ्गासे बाहर निकल शाहसिकंदरके निकट गये आपके देखतेही शाह उठ खड़ा हुआ और अत्यंत मान संप्रभम सहित कबीर साहबको अपने बराबर आसनपर बैठा लिया। यह

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

प्रथम नासूत मुकामका वर्णन

पृष्ठ 311 स्कैन

इन्द्रियजित कबीर सत्यनामके बलसे निभंय होकर मंगल गारहे थे । यह तमासा शाह सिकन्दर तथा दूसरे लोग देख रहे थे । सबी धन्य कबीर ! धन्य कबीर ! कहने लगे इससे शेखतकीके दिलमें शोक हुआ । वो हाथ मलने लगा मुंहसे बात नहीं आती थी । सिकन्दर बादशाहने जोरके साथ शेखतकीसे कहा कि, आप बाँधकर डुबाना चाहते हैं यह निभंय पदका दास कबीर हैं दूसरा कोई नहीं हैं । वैसा मुझको मत समझो, मैं जादू क्या जानूँ मुझे तो केवल साहब नामका जादू है । तब

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

दूसरे मलकूत मुकामका वर्णन

पृष्ठ 312 स्कैन

रखा। वही कबीरका पुत्र कमाल कहलाता है। [देखो ग्रन्थ निर्भयज्ञानमें] इसप्रकार शेखने कबीर साहबकी बावन लीलाएँ देखीं। तब बादशाह और शेखजी दोनों कर जोड़कर खड़े हुए और निवेदन करने लगे कि, ऐ कबीर साहब ! आप परमेश्वर हो। आपही खुदा हो आपही हमारे गुरु तथा पीर हो। हमारा अपराध क्षमा

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

तीसरे जिबरूत मुकामका वर्णन चौथे, पांचवें और छठे मुकामोंका वर्णन

पृष्ठ 313 स्कैन

श्री कबीर साहबजीके भण्डारेकी कथा ।

कबीरकसोटी जब ब्राह्मणोंने देखा कि, अब तो कबीर साहबका विशेष गौरव हुवा, हम लोगोकी कोई युक्ति नहीं चली, तब सबने परामर्श करके यह निश्चय किया कि, अब ऐसी युक्ति करनी चाहिए जिसमें कि, कबीरसाहबकी प्रतिष्ठा भङ्ग हो जावे । तब उन लोगोंने चार ब्राह्मणोंको नियत किया कि, तुम लोग देश देशान्तरोंमें जाकर समाचार दो कि अमुक दिवस कबीर साहबका भण्डारा है । सब संत महंत कृपा करके

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें
पृष्ठ 314 स्कैन

नयनबाणरूपी, लोभद्वारा आहत न हुआ हो। तुम्हारी मोहिनी मूर्ति और तुम्हारी कटाक्षद्वारा अपनेको न भूल गया हो। पर जब तुम कबीर साहबपर अपना जादू डालोगी तब मैं तुम्हारे मनमोहनमंत्रकी प्रशंसा करूंगा। इस कारण तुम काशीजी जावो। कबीर साहबके हृदयको हस्तगत करलो। लक्ष्मीजी काशीमें कबीर साहबके पास अत्यंत हावभावके साथ आ सामने खड़ी होकर कहने लगीं कि, ऐ महाराज ! आप मुझको अपने घरमें रखो। मैं आपके पास निवास किया

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

सातवें साहूत, मूकाम, आठवें राहूत स्थानका वर्णन, नवमें आहूत, स्थानक' वर्णन, दशवें जाहूत स्थानका वर्णन, सत्यलोकका वर्णन

पृष्ठ 315 स्कैन

सोहंग । ८-निरञ्जन और माया सोहंग । ९-ब्रह्मा विष्णु और शिव सोहंग । १०-समस्तजीवसोहंग । यह दश सोहङ्ग हैं और समस्त संसार सोहङ्ग है । जिसका गुरु जहाँकी सूचना देगा वह उसी स्थानको पहुँचेगा । यह समस्त जीवोंमें विष्ट हो रहा है समस्त शरीरसे यही शब्द निकल रहा है । और समस्तका निचोड़ तथा सिद्धांत यह है कि, इसके ध्यानसे ज्ञान है और उसहीसे शान्ति है । कबीर साहबने जो दस स्थान प्रगट किये हैं उन दशके निमित्त इस प्रकारकी विद्याएँ कही हैं । देखो ग्रंथ

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

मुहम्मद साहिबको सत्य पुरुषका दर्शन होना, पांचकलमांका वर्णन पांचवें कलमेका वृत्तान्त

पृष्ठ 316 स्कैन

नितान्तही अनभिज्ञ तथा अज्ञ है, केवल चार मुक्तियोंको सत्य मानते हैं जो वस्तुतः वास्तविक हैं। निम्नलिखित विवरणको देखो —

सत्य लोक।

<!-- image: A hand-drawn circle, possibly representing a celestial body or a conceptual element. -->

यह सत्यलोक सत्यपुरुष का स्थान है और : जाह्नव आहूतसे असंख्य लाख योजना ऊपर
इसको अमरधाम कहते हैं और यहाँहीसे

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

नवीबेर प्रकट होकर इबराहीम अद्दम सुलतानको शिक्षा देने और शिष्य करनेका वृत्तान्त

पृष्ठ 317 स्कैन

हैं—और वे सब अपनी रचनाके रचयिता और स्वामी हैं—वे लोग जगत्प्रभु कहलाते हैं । सांसारिक मनुष्योंमें वह बल और बुद्धि कहाँ है कि, साधुओंके भेदको पहचान सकें । ये बातें केवल सत्यगुरुद्वारा प्राप्त होती हैं जिनके ऊपर पारख गुरुकी दया हो वह इस विषयको जान सकता है—किसी मनुष्यमें इतना पौरुष नहीं । सात स्वर्ग, सात द्वीप, पृथ्वी और नरक—ये ब्रह्माण्डके इक्कीस भाग निरञ्जनके अधीन हैं—सबके ऊपर वह आज्ञा चलाता है । सात द्वीप जो पृथ्वीके हैं उनमें भौंति-भौंति

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

दशसी बेर कबीर साहिबका काफिरिया देशमें प्रकट होना और उस देशके काफिरोंको समझाने तथा शिक्षा देनेका वृत्तान्त

पृष्ठ 318 स्कैन

किया करता था कि, उसका बिछौना भीग जाता था—जब वह परमेश्वरके प्रेममें गाता और नाचता था तब स्थावर तथा जड़भृंहिल जाया करते थे।

कबीर साहबकी आज्ञा है कि, जिसमें परमेश्वरका भय और हार्दिक प्रेम नहीं है वे कदापि मुक्ति नहीं पासकेंगे। सो समस्त पीरपैगम्बरों और सिद्ध साधुओं का सच्चा गुरु कबीर साहब हैं। के जिनमें परमेश्वर का भय और सच्चा प्रेम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

खान मुहम्मदअली बादशाहको प्रबोध

पृष्ठ 319 स्कैन

न तो उसके साथ कोई अच्छा लगाव है न ठौरही है यदि बहता है तो बहने दीजिये। मेरे कहूँका आदर नहीं करता मैं गिरते हुए उसमें दो धक्के और लगा दूँ ।

इस प्रकार कबीर साहबका धर्म पृथ्वीपर प्रचलित हुआ, वैरी और दूत भूत सब निराश होगा किसीका कुछ वश नहीं चला । जो समर्थ धनी स्वयम् सत्यपुरुषने धर्म प्रचलित किया फिर किसकी सामर्थ्य थी, जो रोक सकता ऐसा बेगसे चला कि, लाखों सेवक शिष्य होगा ।

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

फिरिश्तांका ध्यान

पृष्ठ 320 स्कैन

धर्मदासजीके बयालीस वंशकी स्थिति ।

कबीर सागर नं. ९ के पृ. १४४९ में लिखा हुआ है कि, धर्मदासजी के बयालीस वंशकी सत्यगुरुने यह स्थिति ठहराई है कि, प्रत्येक वंश पच्चीस वर्ष और बीस दिवसोंपर्यन्त गद्दीपर बैठकरे । इससे अधिक तथा न्यून कोई न रहें । सत्यगुरुकी आज्ञानुसार उनका अवतार और उनका अधिकार होता आता है । फिर वे अपनी इच्छासे शरीर छोड़कर सत्यलोकको सिधारते हैं । जिस

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

ग्यारहवींबेर कबीर साहिबका प्रकट होना और शंकराचार्य सन्यासीको बोध देने और समझानेका वृत्तान्त

पृष्ठ 321 स्कैन

सत्ताईस वंश उनके हैं ताजदार । दखिन देशके आदमी बाजदार ॥
गुरु तीसरे राय बनके बशिकें । लिया तख्त ओ ताजशाही बफर्कें ॥
सोलह वंशले हुक्म जारी करें । जो सतगुरु तवस्सल तयारी करें ॥
गुरु चौथे सदते बम गरब कहे । बमैं सात फरजंदके छिप रहे ॥
ये चारों गुरु मुक्तिके रास हैं । फकत एक जाहिर धरमदास हैं ॥
धरमदासका सब पसारा हुआ । जहाँ मैं

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

बारहवीं बार रामानुज स्वामीजीको बोध करनेका वृत्तान्त

पृष्ठ 322 स्कैन

जो परमोद गुरु चौथे बाला हैं पीर । सो शाफी बवाजी जे खतरःखतीर ॥
कमल नाम साहब कहूँ पाँचवाँ । जगतके गुरु पीर सो बेगुमाँ ॥
हैं छटएँ खुदाबन्द नामे अमोल । कि जिस खौफसे भागजा यमकेगोल ॥
जो सूरत सनेही साहब सातवाँ । कि जङ्गी मेहर देखिए आतमाँ ॥
जो पैदा हुए आठवें नाम इक । मलिक मौत काहो गया सीनःशक ॥
नवै पाक साहब हुए नाम पाक । भरम भूतको सो मिलाया है खाक ॥
प्रगट नाम

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें

तेरहवीं बेर शेख मन्शूर आदिको बोध करनेका वृत्तान्त कबीर साहिबके काशीमें चौदहवीं बेर प्राकटयकी उत्थानिका सत्य पुरुषकी आज्ञा, सत्य पुरुषके तेजका लहर तालावमें उतरना

पृष्ठ 323 स्कैन

यह खुशवक्त दौरों दिखाया हमें । परम पुरुष पैगाम आया हमें ॥
जमीं सारी सतनामकी हांक है । तो दर कामको मुक्तिकी झाँक है ॥
हुई सारे आलममें यह धूम धाम । तअस्युयतजो और भजो सत्यनाम ॥
जमीं सारी पर हुक्मरानी हुई । बाहर कौमपर मेहरबानी हुई ॥
यहूदी दितार मुसलमा हिन्दा । पढ़े कलमये सत्यनामे हुरूदा ॥
चार्तक^१^नाम साहबका एकदूसीस दौर । जमींपर न बाकी रहे यमका

इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ

पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।

खाता बनाएँ या साइन इन करें