मनुस्मृति (कुल्लूकभट्ट टीका व हिन्दी अनुवाद सहित)
Manusmriti with Kulluka Bhatta Tika & Hindi Translation
महर्षि मनु द्वारा
स्रोत: चौखम्बा संस्कृत संस्थान · चौखम्बा संस्कृत संस्थान (उद्गम)
छठवां अध्याय । २०५
छठवां अध्याय । २०५
यथानदीनदाः सर्वे सागरे यान्ति संस्थितिम् ।
तथैवाश्रमिणःसर्वे गृहस्थे यान्ति संस्थितिम् ॥ ६० ॥
ब्रह्मचारी, गृहस्थ, वानप्रस्थ और यति ये चार अलग अलग
आश्रम गृहस्थ से उत्पन्न हैं । ये चारों आश्रम नियम से सेवित हों
तो उत्तमगति देनेवाले हैं । इन सब आश्रमों में वेद और स्मृतियों के
अनुसार गृहस्थाश्रम श्रेष्ठ कहा गया है । क्योंकि यह तीनों का पा-
लन करता है । जैसे सब नदी और नद समुद्र में जाकर ठहरते हैं,
वैसे सब आश्रमी गृहस्थ में आश्रम रखते हैं ॥ ८७-६० ॥
चतुर्भिरपि चैवैतैर्नित्यमाश्रमिभिर्द्विजैः ।
दशलक्षणको धर्मः सेवितव्यः प्रयत्नतः ॥ ६१ ॥
धृतिः क्षमा दमोऽस्तेयं शौचमिन्द्रियनिग्रहः ।
धीर्विद्या सत्यमक्रोधो दशकं धर्मलक्षणम् ॥ ६२ ॥
दशलक्षणानि धर्मस्य ये विप्राः समधीयते ।
अधीत्य चानुवर्त्तन्ते ते यान्ति परमांगतिम् ॥ ६३ ॥
ब्रह्मचारी आदि चारों आश्रमवाले द्विजों को दशलक्षणवाले धर्म
का सेवन यत्न से करना चाहिए । उनके लक्षण इस प्रकार हैं-
१-धैर्य, २-क्षमा, ३-दम-मनको रोकना, ४-अस्तेय-चोरी न
करना, ५-शौच-बाहर भीतरसे शुद्ध, ६-इन्द्रिय-निग्रह, ७-धी-
शास्त्रज्ञान, ८-विद्या-ब्रह्मविद्या, ९-सत्य, १०-अक्रोध-क्रोध न
करना । जो विप्र धर्म के दशलक्षणों को पढ़ते हैं और उसके अनु-
सार आचरण करते हैं, वे परमगति को पाते हैं ॥ ६१-६३ ॥
दशलक्षकं धर्ममनुतिष्ठन्समाहितः ।
वेदान्तविधिवच्छ्रुत्वा संन्यसेदनृणो द्विजः ॥ ६४ ॥
संन्यस्य सर्वकर्माणि कर्मदोषानपानुदन् ।
२०६ मनुस्मृति।
नियतो वेदमभ्यस्य पुत्रैश्वर्ये सुखं वसेत् ॥ ९५ ॥
एवं संन्यस्य कर्माणि स्वकार्यपरमोऽस्पृहः ।
संन्यासेनापहत्यैनः प्राप्नोति परमां गतिम् ॥ ९६ ॥
एष वोऽभिहितो धर्मो ब्राह्मणस्य चतुर्विधः ।
पुण्योऽक्षयफलः प्रेत्य राज्ञां धर्मं निबोधत ॥ ९७ ॥
इति मानवे धर्मशास्त्रे भृगुप्रोक्तायां संहितायां
षष्ठोऽध्यायः ॥
ऋषि, देव और पितरों के ऋण से मुक्त होकर, दशलक्षण धर्म
का सेवन करता हुआ द्विज वेदान्त को सुनकर संन्यास धारण
करे। सब अग्निहोत्रादि कर्मों को छोड़कर, पापों का प्राणायाम
से नाश करके, जितेन्द्रिय होकर वेद का अध्ययन करे और पुत्रों
के दिये भोजन, वस्त्रादि का सुख से उपभोग करे। इस प्रकार,
सब कर्मों को छोड़कर, केवल आत्मसाक्षात्कार में तत्पर रहकर,
संन्यास धारण करने से ब्रह्मपद को पहुँचता है। यह पवित्र
और परलोक में अक्षय फल देनेवाला ब्राह्मण का चारों प्रकार
का धर्म कहा गया है। अब राजधर्म को सुनो ॥ ९४-९७ ॥
छठवां अध्याय पूरा हुआ।
अथ सप्तमोऽध्यायः ।
राजधर्मान्प्रवक्ष्यामि यथावृत्तो भवेन्नृपः ।
संभवश्च यथा तस्य सिद्धिश्च परमा यथा ॥ १ ॥
ब्राह्मं प्राप्तेन संस्कारं क्षत्रियेण यथाविधि ।
सर्वस्यास्य यथान्यायं कर्तव्यं परिरक्षणम् ॥ २ ॥
अराजके हि लोकेऽस्मिन् सर्वतो विद्रुते भयात् ।
रक्षार्थमस्य सर्वस्य राजानमसृजत्प्रभुः ॥ ३ ॥
इन्द्रानिलयमार्काणामग्नेश्च वरुणस्य च ।
चन्द्रवित्तेशयोश्चैव मात्रा निर्हृत्य शाश्वतीः ॥ ४ ॥
यस्मादेषां सुरेन्द्राणां मात्राभ्यो निर्मितो नृपः ।
तस्मादभिभवत्येष सर्वभूतानि तेजसा ॥ ५ ॥
तपत्यादित्यवच्चैष चक्षूंषि च मनांसि च ।
न चैनं भुवि शक्नोति कश्चिदप्यभिवीक्षितुम् ॥ ६ ॥
सोऽग्निर्भवति वायुश्च सोऽर्कःसोमःस धर्मराट् ।
स कुबेरः स वरुणः स महेन्द्रः प्रभावतः ॥ ७ ॥
सातवां अध्याय ।
राजधर्म ।
जैसा राजा का आचरण होना चाहिए, जैसे उसकी उत्पत्ति
हुई है, और जिस प्रकार उसको परम सिद्धि प्राप्त होती है वह
सब कहा जाता है । उपनयन संस्कारवाले क्षत्रिय राजा को न्याया-
२०८ मनुस्मृति ।
नुसार इस जगत् की रक्षा करनी चाहिए। इस जगत् में जब राजा
नहीं था और प्रजा भय से व्याकुल होने लगी, तब परमात्मा ने जगत्
की रक्षा के लिए राजा को उत्पन्न किया। इन्द्र, वायु, यम, सूर्य,
अग्नि, वरुण, चन्द्रमा और कुबेर इन आठ लोकपालों के सनातन
अंश को लेकर परमात्मा ने राजा बनाया है। इन लोकपालों की
मात्रा से राजा बनाया गया है, इसलिए वह अपने तेज से सब प्रा-
णियों को दबा देता है। राजा को जो देखता है उसके आँख और
मन पर सूर्य का सा प्रभाव पड़ता है, इसलिए सामने होकर कोई
राजा को देख नहीं सकता। राजा अपने प्रभाव में अग्नि, सूर्य,
चन्द्रमा, यम, कुबेर, वरुण और इन्द्र के समान है॥३-७॥
बालोऽपि नावमन्तव्यो मनुष्य इति भूमिपः ।
महती देवता ह्येषा नररूपेण तिष्ठति ॥ ८ ॥
एकमेव दहत्यग्निर्नरं दुरुपसर्पिणम् ।
कुलं दहति राजाग्निः सपशुद्रव्यसञ्चयम् ॥ ९ ॥
कार्यं सोऽवेक्ष्य शक्तिं च देशकालौ च तत्त्वतः ।
कुरुते धर्मसिद्ध्यर्थं विश्वरूपं पुनः पुनः ॥ १० ॥
यस्य प्रसादे पद्मा श्रीर्विजयश्च पराक्रमे ।
मृत्युश्च वसति क्रोधे सर्वतेजमयो हि सः ॥ ११ ॥
तं यस्तु द्वेष्टि संमोहात्स विनश्यत्यसंशयम् ।
तस्य ह्याशु विनाशाय राजा प्रकुरुते मनः ॥ १२ ॥
राजा बालक हो तो भी यह मनुष्य है ऐसा मानकर उसका
अपमान न करे। क्योंकि—यह मनुष्य रूप में बड़ाभारी देवता
स्थित है। अग्नि एकही मनुष्य को उसकी असावधानी से
जलाता है, पर राजारूप अग्नि कुचाल से कुल, धन और पशु
सहित भस्म कर देता है। राजा देश, काल, कार्य और शक्ति को