Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1426Permalink

( ५० )

बोधसागर

ऋषभनाथ है आदि तिर्यंकर । तिनके पुत्रभे भरथ भूपवर ॥
चक्रवर्ति थे भरथ भुवाला । चौथा वर्ण कीन तिहि काला ॥
सब मानुषकी पारख लीन्हें । दायावंत अधिंक जिहि चीन्हे ॥
ब्रह्म चीन्हि जिन दाया धारा । तिनको भिन्न कियो तिहि बारा ॥
ब्रह्मन तिनको नाम पुकारी । जिनके हृदये दाया भारी ॥
चौथा वर्ण भरथ नृप थापा । तबते चार बरणकी छापा ॥
ऋषभनाथकी केवल बानी । तिहि औसर असकहैं बखानी ॥
भरथ विप्र थापे हैं जाको । चलै जगतमें तिनकी साको ॥
पञ्चम काल जाहि दिन ऐहै । ब्रह्मन जैन विरोधी ह्वैहै ॥
जैन विरुद्ध कर्म सब करिहैं । द्रोह सदा जैनीसे धरिहैं ॥
कछुदिन यहिविधि गयोसिराई । मन मत ब्रह्म न वेद बनाई ॥
जैन विरुद्ध कर्म सब ठाना । हिंसा कर्म करहिं विधि नाना ॥
अश्वमेध गोमेध रचाई । अजामेध नरमेध बनाई ॥
ब्राह्मणजातिकी अधिक प्रशंसा । लिख्यो ताहि ब्रह्माको वंसा ॥
अपने मन सब शास्त्र बनाये । सबते आपको श्रेष्ठ बताये ॥
करि प्रपंच सब थाप अचारा । जैन विरुद्ध पाखंड पसारा ॥
चौथा काल बहुरि जब ऐहै । फेर न ब्राह्मण वर्ण थपैहै ॥
बहुरि प्रतिष्ठा देय न ओही । थपै न जैन धर्मको द्रोही ॥
जाति वर्णकी बात बखानी । अब पुरुषनकी कहो कहानी ॥

छंद त्रिभंगी

चौबिस तीर्थकर जैनी शंकर बस कम कंकर धूल कियौ ।
गुण ज्ञान गहंत मुक्ति लहंत अरि हंतअतिचूल कियौ ॥
दाया उपदेशं रहित कलेशं मोह न लेशं धर्मधनी ।
कुल पद बत्तीशं बानी दीशं जैन मुनीशं भर्म भनी ॥

Page 1427Permalink

जनधर्मबोध

( ५१ )

अथ चौबीस तीर्थकरके नाम वर्णन

दोहा-ऋषभ नाथ प्रथमै कहो, अजित नाथ कह फेर ।
शंभो अभिनंदन कहो, सुमतिनाथजी टेर ॥
पदम प्रभू क्षुपारसो, चंद्र प्रभू बखान ।
पुष्पदंत शीतल श्रेयस, वासपुञ्ज पुनि जान ॥
बिमल अनन्तो धर्मनाथ, शांतिकुन्थ नाथोय ।
अर्हनाथ अरु मल्लजी, मुनि सुवृत्त कह जोय ॥
निमनाथो नेमनाथ कह, पारसनाथ कहोय ।
महावीर नाथो कहो, अन्त तिर्थकर सोय ॥

इति

अथ बारह चक्रवर्तियोंके नाम

दोहा-भरथ सगर मघवा कहो, सनतकुमार गनाय ।
सांतिनगधकुंथनाथजी, अर्हनाथ कहवाय ॥
पुनि सुभूमि पञ्चो विजय, हरिखेनो ब्रह्मदत्त ।
सारी पृथ्वी बश करे, कर निज्ज चक्र गहत्त ॥

अथ नौ बलिभद्रके नाम

दोहा-विजय अचलजी धर्मधर, बहुरि सुप्रभुजी होइ ।
फेर सुदर्शन जानिये अरु सुनन्द कहै जोइ ॥
नन्दमित्र पुनि लेखिये, रामचंद्र पुनि जान ।
पञ्च फेर कहि मानिये, नौ बलिभद्र प्रमान ॥

अथ नौ नारायणके नाम

दोहा-प्रथम दुपिष्ट तृपिष्टजी, बहुरि स्वयंभू गाय ।
पुरुषोत्तम नरसिंहजी, पुण्डरीक बतलाय ॥
केवल दत्त बखानिये, फेर लक्ष्मण मान ।
कृष्णचन्द्र नौमैं कहो, यदुकुल दीपक जान ॥

Page 1428Permalink

( ५२ )

बोधसागर

अथ नौ प्रतिनारायणके नाम

दोहा-अश्वग्रीव तारक मेरक, मधु निशुम्भ प्रहलाद ।
बलि रावण जरासंध नव, प्रतिनारायण बाद ॥

इति

अथ तिरसठ शलाकापुरुषके नाम-चौपाई

तिरसठ पुरुष शलाका येही । जन जान अति उत्तम तेही ॥
मात पिता तिरथंकर करो । अरतालीस जीव सो हेरो ॥
चौबिस कामदेव नौ नारद । चौदह कुलकर बुद्धिविशारद ॥
ग्यारह रुद्र यक सौ उनहतर । मुक्तिपात्र अवश्य येते नर ॥
इतने इतर और अधिकाई । केवल ज्ञान गहि मुक्त कहाई ॥

अथ जैनशास्त्र संख्या प्रमाण-चौपाई

जैन शास्त्र संख्या परमाना । ऐसे ताको सुनो बखाना ॥
बत्तिस पद सब शास्त्र कहावै । ऐसे ताको लेख लगावै ॥
प्रतिपद ढाई सौ मन स्याही । यक पद पूरन लिखिये ताही ॥
यक चावल कजल जौं लीजै । यकश्लोक पूरण तिहि कीजै ॥
बत्तिस पद यह लेख लगाई । सर्व शास्त्र ताते लिखि पाई ॥
कजल आठ सहस मन लागे । केवल वैन जैनपति जागे ॥
केवल वानी जैनको जोई । अंथ प्रमाणिक इनमें सोई ॥

अथ अष्टकर्म विधान वर्णन

दोहा-अष्टकर्म जो जैन कह, ताके बंधन जीव ।
भवसागर भोगे सदा, पावे नहिं निजु पीव ॥
ज्ञानी बरनी प्रथम कह, दर्शना बरनी फेर ।
बहुरि बेदनी जानिये, महा मोह पुनि टेर ॥

Page 1429Permalink

जैनधर्मबोध

( ५३ )

आयू कर्म बहुरि कहो, नाम कर्म पुनि भाष ।
गोत कर्म अंतराय कर्म, बरनौ तिनकी शास्त्र ॥
कर्म एकही जानिये, आठभांति सो दीस ।
प्रकृत जैन बानी कहै, एक सौ अरतालीस ॥

इति

अथ ज्ञानावर्नी कर्मकी पंच प्रकृति वर्णन--चौपाई

मति ज्ञानावर्नी जो कर्मा । सो आवरि राख्यो मतिधर्मा ॥
श्रुति ज्ञानी वरनी जब होई । शुभश्रुति ज्ञान फुरे नहिं कोई ॥
औध ज्ञान आवर्नी जबही । औध ज्ञान हिय होय न तबही ॥
मन पर्जय अबरन उगि आवै । सो मन पर्जय ज्ञान छपावै ॥
प्रकटे केवल ज्ञाना वरनी । केवल ज्ञान गोप तिह करनी ॥
मतिश्रुति औधअरुमनपरजाई । केवल ज्ञान पंच विधि गाई ॥
मति ज्ञान सो नाम बताई । मति बुधिते जेती चतुराई ॥
कारीगरी अरु गुन गन जेते । मति ज्ञान करि ल्हिये तेते ॥
द्वितिये श्रुति ज्ञानजिहि कहई । सर्व शास्त्र मुख पाठ जो रहई ॥
तीन काल देखे श्रुति द्वारा । जाने सकल अचार विचारा ॥
श्रुति केवल ज्ञानी कह सोई । पूरन जो श्रुति ज्ञान ते होई ॥
श्रुतिके बली जो पंडित पूरा । श्रुति द्वारे संशय कर दूरा ॥
तृतिये औध ज्ञान जब होई । मनकी बात जाने सब सोई ॥
जाके मनमें जो कछु भासा । सब औधते होय प्रकाशा ॥
चौथे कह मन परजय ज्ञाना । जो मनकी परजायको जाना ॥
जहाँ जहाँ मन छन २ करदौरा । जो कछु फुरै जाय जिहि ठौरा ॥
मन परजय सो सबही जानो । सूक्ष्म गति मन कछु नदुरानो ॥
पंचम केवल ज्ञान कहावै । ताकी उदय मुक्ति जिव पावै ॥
केवल ज्ञान जो हृदय प्रकाशा । सकल भर्म भयकेर विनाशा ॥

Page 1430Permalink

( ५४ )

बोधसागर

केवल ज्ञानी साधू जोई । गुप्त बस्तु तिनते नहीं कोई ॥
पंच पौरि जो ज्ञानको कहिया । ताको ऐसो लेखा लहिया ॥
मति ज्ञान जिहि पूरन होई । श्रुतिज्ञान अधिकारी सोई ॥
श्रुति ज्ञानते औध गहावै । औधते मन पर्जय जगिश्नावै ॥
मन परजयते केवल ज्ञाना । मतिश्रुतिऔधजोप्रथमबखाना ।
तीन पौरि लो भ्रम नहीं दूटै । चौथ पौरिते पंचम जूटै ॥
तीन ज्ञान लो हो अरु जाई । मन पर्जय नहीं फिर बिनशाई ॥
मन परजय अरु केवल ज्ञाना । होके बहुरि न कबहुँ लुपाना ॥
याहुमें विधि बहुत बखाना । पौरिहुको नहीं कछु बंधाना ॥
अकसमात कबहुँ अस होई । बिना औध केवल लह लोई ॥
बिन मन पर जयकेवल ज्ञाना । निर्णय जैन धर्मपर माना ॥
ज्ञानावर्ण ते ज्ञान न होई । अवरन भंजि लाभ हो सोई ॥
ज्ञानावरनी पंच बताओ । बहुरि दर्शना वरनी गावो ॥

इति

अथ दर्शना वरनी कर्मकोना प्रकृति वर्णन--चौपाई

द्वितिय दर्शना वरनी पहारा । जाके ओट अलख कर तारा ॥
चक्षु दर्शना वरनी जो बंध । जोजिव करै होयसो अंधा ॥
अक्षर दर्शना वरनी जाही । शब्द परसरस व्यौरा नाही ॥
औध दर्शना वरनी उदोता । विमल औध दर्शन नहीं होता ॥
केवल दर्शना वरनी जाहा । केवल दर्शन होय न ताहा ॥
ध्यान अरुझि निद्रामें परई । सो प्रानी विशेष बल करई ॥
उठि उठि चले करे कछु बाता । करे प्रचंड कर्म उत्तपाता ॥
निद्रा निद्रा उदय पुकारी । सके न सो जिव पलकउघारी ॥
प्रचला प्रचला जबलो गहई । चंचल अंग लार मुख बहई ॥
निद्रा उदय जीव दुःख भरता । उठै चले बैठै गिर परता ॥

Page 1431Permalink

जनधर्मबोध

( ५५ )

रहै आँखि प्रचलाते बांधी । आधी बंद खुली रह आधी ॥
सोवत माहँ सुरति कछु रहई । बार बार लछु निद्रा गहई ॥

इति

अथ वेदिनी कर्म द्विविधिवर्णन--चोपाई

कर्म वेदिनी द्वे विधि हुवा । साता एक असाता दूवा ॥
साता कर्म उदय जब होई । जीव विषय सुखवेदक होई ॥
कर्म असाता उदय जो होई । जिव वेदै दुख खेदत होई ॥

इति

अथ मोहनी कर्म द्विविधि वर्णन--चोपाई

दो विधि मोहनी कर्म बखानी । यक दर्शन यक चारित हानी ॥
दर्शन मोह दुविध उच्चार । चारित मोह पचीस प्रकारा ॥
प्रथम मोह मिथ्या ती होई । जिव जब और कि और गहोई ॥
दूजे मोह मिश्रकी चाला । सत् असत् गहै समकाला ॥
तृतीय मोह समकित कहीदीनी । जिन मलीन सम कितकह कीनी ॥
दर्शन मोह त्रिविध यह भाषा । सुन पचीस अबचारितशाखा ॥
प्रथमै सोलह कहो कषाई । फिर नौविधिको लेखलखाई ॥
प्रथम कषाय क्रोध कहि दीजै । जाकी उदय क्षमा गुन छीजै ॥
द्वितीय कषाय मान परचण्डा । बिनय बिनाश करे सतखण्डा ॥
द्वितीय कषाय है माया रूपी । जाकी उदय सरलता गूपी ॥
चौथे लोभ कषाय प्रकाशा । जासु उदय संतोष बिनाशा ॥
येही चार कषाय कहीजै । अनुक्रम सूक्ष्म थूल गहीजै ॥
सो चारो चौगुना करीजै । ताते सोलह भेद भनीजै ॥
अनन्ता अनबाँधिया कषाई । तासु उदै नहिं समकित थाई ॥
जाको कहिये प्रत्याख्यान । तहां सर्व संयमकी हानी ॥
उदय अप्रत्याख्यान होई । सो पञ्चम गुन थान करखोई ॥
जोत ज्वलन नाम कहलावै । यथा ख्यात चारित विनशावै ॥

Page 1432Permalink

( ५६ )

बोधसागर

क्रोध मान माया अरु लोभा । चारो चार चार विधि शोभा ॥
यह कषाय षोडश विधि बाना । नौकषाय अबनिज चितधरना ॥
राग द्वेषकै हासी होई । हास्य कषाय कहावै सोई ॥
मगन होय जबजिव सुखमाही । रति कषाय रस बरनौ ताही ॥
कछु न सोहाय जीवको जहवाँ । अरति कषाय बोलिये तहवाँ ॥
थर हर जहाँ जीव कँपाई । भय कषाय सो नाम धराई ॥
रुदन विलाप वियोग दुखारी । जहाँ होय सो सोग विचारी ॥
जहँ गलानि उपजै मनमाही । सो दुग्धा रोग कहाही ॥
त्रिविधि वेद स्थिति वर्णों सोई । नर अरु नारि नपुंसक जोई ॥
प्रथमैं सोई करिये वर्णन । जीव पुरुष वेदीको लक्षण ॥
यथा अग्नि तृण मूला केरी । शिखा उत्तंग तासुकी हेरी ॥
अल्पकाल अति आतप ताई । अल्पै काल माह विनसाई ॥
पुरुष वेद धारी जिव ऐसे । धर्म कर्ममें रह नित जैसे ॥
महा मगन तप संयम माहीं । तन तावै तनको दुःख नाहीं ॥
चित औदार उद्भूत परमाना । पुरुष वेद धर आतमरामा ॥
बनिता वेदी बहुरि कहींजै । जिमि कोइलाकी अग्नि गहीजै ॥
जिमि कोइलाकी अग्निहोतीखी । परकट धुवाँ न तामैं दीखी ॥
सिलिगिसिलिगि उरअंतरदाहा । रहै निरन्तर अति अवगाहा ॥
तिमि बनिता वदी नर होई । मीठी बोल बोलता सोई ॥
बाहर ताकी मधुरी बानी । भीतर कपट छिद्रछल सानी ॥
कपटलपट करिके अधिकारी । निजगलकुगतिको बंधन डारी ॥
पापकर्म औरनको सिखई । सबको अंध करे सो विषई ॥
आपा हनि औरनको हनता । निज कुमंत्र बहुतनते भणता ॥
बनिमा वेदी ऐसो गुनिये । तृतीय नपुंसक वेदी सुनिये ॥
नगनदाह सम प्रकट न दीसा । गुप्त पजावा अग्नि सरीसा ॥

Page 1433Permalink

जनधर्मबोध

( ५७ )

जैसे हो करसीकी आगी । रहै सदा उर अंतर लागी ॥
महाकलुषता नित उर जेही । वेद नपुंसक धर नर येही ॥
नर अरु नारि नपुंसक माही । भविधि मदनमद जैन कहाही ॥
प्रथम तीन मिथ्यात बखाना । बहुरि पचीस कषाय विधाना ॥
दोनों मिलि अद्रठाइस होई । मोह प्रकृत जानिये सोई ॥

इति

अथ आयुकर्म चारप्रकार वर्णन-चौपाई

आयू कर्महै चार प्रकारा । नरपशु देव नारकी धारा ॥
उदय मनुष आयू नरभोगा । पशुआयूते पशु संयोगा ॥
सुरआयू सुरपदको जाता । नारक आयू नरक निपाता ॥

इति

अथ नामकर्मको तिवानव प्रकृतवर्णन- चौपाई

छठये नाम कर्म कहलावै । जीवको मूरतवंत बनावै ॥
नाम कर्म यह चतुर चितेरा । मूरतखंच रंच नहिं फेरा ॥
पिंडप्रकृत चौदह परतारा । अद्रठाईस अपिंड विस्तारा ॥
पिंडभेद पुनि चौसठ भाषा । अद्रठाईस अपिंड मिलिसाखा ॥
ते दूनों तिरानवे होई । पिंड अपिंड बयालिस जोई ॥
सो तिरानवे करो बखाना । श्रवण लायके सुनो सयाना ॥
प्रथमहि पिण्डप्रकृत गतिनाना । सुरनर पशु नारकदुखधाना ॥
देवदेह सुरगति उद्यौता । नरशरीर नरगतिसे होता ॥
पशुगतिसे जिव पशुतन पावै । नरक गती ले नरक बसावै ॥
चहुगति पूरबी चारो गनिये । द्वितिये पिंडप्रकृतअब सुनिये ॥
मरनसमय तनतज जिवजबही । परभवगौन तौनकर तबही ॥
पूर्वप्रकृत ल्यावै तिहि प्रेरी । भावी गतिमें ल्यावै घेरी ॥
करे पूरबी आनि सहाई । धरि नवीनतन जिव प्रकटाई ॥

Page 1434Permalink

( ५८ )

बोधसागर

तृतीये प्रकृत इंद्री अधिकारा । यक द्वै त्रै चौ पंच प्रकारा ॥
परस जीव नासा हग काना । यथायोग जिव नाम बखाना ॥
सूक्ष्म इंद्री धरे जो कोई । मुखनासा हग कान न होई ॥
सो एकेंद्री थावर काया । भू जल अग्नि बनपती बाया ॥
जाको तन रसनायुत बादी । जलचर शंख जौं क गेडुवादी ॥
ऐसे जंत अनंत जो दीसा । ते द्वै इंद्री कह जैनीशा ॥
जाके तन मुख नाक हजुरा । घुन पमील अरु कान खजुरा ॥
ये सब जिव त्रै इंद्री भाषो । आंखिकानयुत रसजिनचाखो ॥
जाके तन मुख नासा आंखी । बीछूशलभ टीडी अलिमाखी ॥
यहि प्रकारके जिव जो नाना । सो चौ इंद्री जैन बखाना ॥
त्वच रसना नासा हग काना । ज्योंके त्यों पंचेद्रिय जाना ॥
नर नारकी देव पशुचारी । ये पंचेद्री करो बिचारी ॥
चौथी प्रकृत शरीर उचारी । औदारिक बसकिय वपुधारी ॥
औदारिक जो उदरसे होई । नर पशु योनि जानिये सोई ॥
देव नारकी भय किय देही । गर्भवास करते नहिं येही ॥
सुर नारक वय किय वपु धरते । देव देह मुनि तपबल करते ॥
जस प्राकृत तैसो तन गहेऊ । चौथी पिंड प्रकृत यह कहेऊ ॥
तनबंधन संघातन दोई । प्रकृत पंचमी छट्ठी होई ॥
बंधन उदय काय बंधाना । संघातनते हठ संधाना ॥
दोहुकी द्वै साखा द्वै खंधा । यथायोग काया सनबंधा ॥
अब सातमी प्रकृतको कहिये । सांगोपांग तीन मन लहिये ॥
कहो आठमी प्रकृत विचारा । षटविधि रूप शरीराकारा ॥
जो सर्वांग चारु परधाना । सो तनसम चतुरंश बखाना ॥
ऊपर थूल अधोगति ठामा । सोनिगोद पर मंडल नामा ॥
हेठ थूल ऊपर कृश होई । शांतिक नाम धरावै सोई ॥

Page 1435Permalink

जनधर्मबोध

( ५१ )

कूबर सहित वक्र वपु जांको । कुबजाकार नाम है ताको ॥
लघुस्वरूप लघुजाहि निहारो । तासु नाम बावन वपु धारो ॥
जो सरवंग असुंदर भुण्डा । ताको नाम कहावै हुण्डा ॥
अष्टम प्रकृत भेद षट भाषा । अब नौमे कह अस्थिकि साखा ॥
प्रथम बखान अस्थि आरंभा । सो षट विधिसै तनको थंभा ॥
वज्र कील कीलित संधाना । ऊपर वज्र पट्ट मंडाना ॥
अन्तर हाड वज्रमय राचा । सो कह वज्र ऋषभ नाराचा ॥
दुतियों हाडजह वज्र सो होई । वज्र मेखते अविचल सोई ॥
ऊपर बैठन रूप समाना । ताहि वज्र नागच बखाना ॥
तृतिये हाड जहवज्र सो देखो । रहित वज्र पट ऊपर लेखो ॥
नहीं वज्रकी लीजो होई । नाम नराच कहावै सोई ॥
चोथे हाड जो वज्र सो नाही । अर्धबेध कीली न तेहि माही ॥
ऊपर बैठन वज्र न जाही । अर्धन राव बोलिये ताही ॥
पंच महाडन वज्रसो जिनको । नहि पटबंधन कीली तिनको ॥
कीलित तब हट्ट बंधन धारे । नाम कीलका तासु उतारे ॥
छठी अस्ति अब वर्णन करही । जो यहि काल जीव सब धरई ॥
जहाँ हाडते हाड न बंधा । अमिल परस्पर संधिन संधा ॥
ऊपर नसा जाल अरु चामा । ताको कहिये छेवट नामा ॥
दशमी प्रकृत गमन आकाशा । शुभ अशुभ दो भेद प्रकाशा ॥
शुभ उग जीवकर्म शुभ करई । अशुभके उगे कुमारग धरई ॥
जैसी प्रकृत उदय जिहि होई । तैसा कर्म करे जिव सोई ॥
कहाँ ग्यारही प्रकृत बिचारा । ताको भेद पंच परकारा ॥
श्वेत अरु दुति पीत कहीजै । हरित श्याम पांचोगति लीजै ॥
जिहि जो संगप्रकृत उगि आवै । ताको तैसा बरण बनावै ॥
प्रकृत बारहीको रसनामा । पंच मकार देखिये तामा ॥

Page 1436Permalink

( ६० )

बोधसागर

कटुम मधुर अरु तित्त बखाना । अमल कषाय पंच परमाना ॥
रसके उदय रसीली काया । निजुनिजुप्रकृतिजीवसबपाया ॥
जो प्रकृत जाको उगि आवै । तिमि सो देह रसीली पावै ॥
तेरही प्रकृत गंधमय जाना । दुविधि कुगंध सुगंध बखाना ॥
जो जिव जैसी प्रकृत बंधा । ताके तनमें तैसो गंधा ॥
परसनाम चौदही बर्नीजै । आठ शाख तिहि माहैं गनीजै ॥
चिकनी रूप कोमल कठिनाई । लघुभारी तप शीतलताई ॥
औ चिकनी प्रकृत सुभाया । तब जीव गहै चीकनी काया ॥
रूपी प्रकृति उदयहो जिनकी । रूपी काया देखो तिनकी ॥
कठिनउदयतिन कठिनविहारो । मृदुल उदय मृदु अंग निहारो ॥
तस उदय हो तप तन येही । शीतल उदय शीत सो देही ॥
भारी नाम जो प्रकृत उद्योता । सो जिव भारी तनधरि होता ॥
लघुप्रकृतिजिहिजिवकह परई । हरई काया सो तब धरई ॥
चौदह पिण्ड प्रकृति यह भाषा । कहो बहुरि तिहिपै सठ शाखा ॥
अब अपिंडको वर्णन कीजै । अट्टाइस शाखा गनि लीजै ॥
प्रकृतअगुर लघु जब उगिआवै । जीव अगुर लघु तन तब पावै ॥
जबअपु घावउदय निजअंगा । आपु दुखी नर तासु प्रसंगा ॥
जब परघात प्रकृत परकाशा । तब जिव औरकोप्राणविनाशा ॥
जब उश्वासा प्रकृत निवासा । तब जिव लेत श्वास उश्वासा ॥
आतप उदय यथा इन भानू । उदितउदय तब शशीसमजानू ॥
तिस प्रकृत जब प्रकट निहारी । जंगम तनधरि जीवविहारी ॥
थावर प्रकृति प्रकाश जो होई । थिर तनधरि जिव चलैनकोई ॥
सूक्ष्म प्रकृति जाहिको परई । औरके मारे सो नहिं मरई ॥
बादल उदय न तन पावै । सबके मारे सो मरि जावै ॥
प्रजापति प्रकृति प्रकटाई । पूरी परजापति जिव पाई ॥

Page 1437Permalink

जनधर्मबोध

( ६१ )

उदय अपरजा पति जिहिपाही । पूरी देहु तासुकी नाहीं ॥
प्रकृति प्रत्येक उदय जब होई । काय बनस्पति हो जिव सोई ॥
जड़ त्वचकाठ फूल फल पाता । बीज मही तरास कह साता ॥
सातभेद तन जिव तहैं एकू । सो जिव कहिये राम प्रत्येकू ॥
दो विधि प्रत्येक बनस्पति जानो । प्रतिष्ठित अपरतिष्ठित मानो ॥
धार अनंत रास जो कायक । ताहि प्रतिष्ठित कहै सुभायक ॥
जामैं नहिनि गोदको धामा । अप्रतिष्ठित प्रत्येक सो नामा ॥
काय बनस्पति कह साधारण । सूक्ष्म बादर दुविधि विचारण ॥
संग्रह एक एकही देहा । तिहि कारण निगोद कहयेहा ॥
पिंडनिगोद है रास अनंता । पूरित नभको पावै अंता ॥
सूक्ष्म बादर दोय प्रकारा । नित्य अनित्य नाम जो धारा ॥
गोलक रूपी पाँचो धामा । अँडर खँडर इत्यादिकनामा ॥
सो सब नरक पातको जानी । तिनको दुख को सकै बखानी ॥
जीव निगोध एक तन माही । एते जिव कछु वर्ण न जाही ॥
धरे जन्म सब एकै बारी । मरण एकठे मास बिचारी ॥
एक श्वास उच्छ्वासके माहीं । तिनको जन्म भरन असआहीं ॥
जन्म अठारह बारहैं जिनको । मरब अठारह बारहि तिनको ॥
एक श्वास उच्छ्वासहि काला । तिनके जन्म मरणकोख्याला ॥
एक निगोद शरीरके माहीं । एते अमित जीव तहैं आहीं ॥
तीन कालके सिद्ध जो नाना । तिनकै एक अंश परमाना ॥
जीवगोदकी कथा अनंतो । वर्णन इत न होय बुधवंतो ॥
साधारण प्रकृति जब लहई । ताते जिव निगोदतन गहई ॥
साधारण प्रकृत लो बरना । चौदह शाखा तामैं धरना ॥
शेष और जो चौदह रहई । ऐसो ताको व्यौरा कहई ॥
थिरप्रकृत तनमें थिरताई । अथिर उदैते तन अथिराई ॥

Page 1438Permalink

( ६२ )

बोधसागर

शुभ प्रकृतिते सब शुभ रीती । अशुभ उदैं ते अशुभ गहीती ॥
जब सुभाग प्रकृत जिव धारा । सो प्रानी हो सबको प्यारा ॥
जब दुरभाग प्रकृति उगि आवै । तिहिलखिसबको जीव घिनावै ॥
जब स्वस्वर प्रकृति प्रकटानी । होय मधुर कोकिल सम बानी ॥
जब दुःस्वर प्रकृति तनधारा । साकी धुनि स्वर मनहुँ पुकारा ॥
जब आदेय प्रकृति संजूता । ताको आदर मान बहुता ॥
अनादेय परप्रकृत जब होई । आदर मान करे नहिं कोई ॥
जब जस नामप्रकृति नर पाहीं । ताको यश कीरति जगमाहीं ॥
अयश नाम परकृत फुरानी । अपयश अपकीरति जगठानी ॥
जब निरमान चितेरा आवै । सुंदर अंग उपंग बनावै ॥
तिरथंकर प्रकृतिके भेवा । सो जिव हो तिरथंकर देवा ॥
नाम प्रकृति अब पूर्ण कीने । पिंड अर्पिंड दोउ कहि दीने ॥
पिंड प्रकृति भाषे दशचारी । ताकी पैसठ शाख उचारी ॥
अट्टठाइस अर्पिंड गति बरनो । ते सब मिलि तिरानमें धरनो ॥
तन संबंधी दश पुनि औरा । यकसौ तीन गनो यक ठौरा ॥

इति

अथ गोत्रकर्मकी दो शाखावर्णन-चौपाई

गोत्र कर्म प्रकृति है दोई । ऊंच नीच कुल ताते होई ॥
ऊंच गोत्र उद्यौत प्रमाना । पावै जिव ऊंचे कुल थाना ॥
नीच गोत्रफल संगत पाई । नीच गोत्रगहि जिव प्रकटाई ॥

इति गोत्र

अथ अंतराय कर्मकी द्वि शाखावर्णन-चौपाई

अब सुन अंतराय निरबारा । अष्टम करम परम ठगहारा ॥
अंतरायकी नौ द्वै धारा । निश्चय एकएक व्यौहारा ॥
प्रथम कहो निश्चयकी बाता । जासु उदय आतम गुणघाता ॥

Page 1439Permalink

जैनधर्मबोध

( ६३ )

परगुण त्याग होय नहिं जहँवा । दान कि अंतराय कह तहँवा ॥
आतम तत्त्व लाभकी हानी । लाभ कि अंतराय सो जानी ॥
जबलो आतम योग न होई । योगको अंतराय कह सोई ॥
बार बार नहिं जगि उपयोगा । उपयोग अंतराय सो भोगा ॥
अष्ट कर्मते नहिं बिलगावै । बीरज अंतराय उगि आवै ॥
निश्चय कहीं पंच परकारा । अब सुन अंतराय व्यौहारा ॥
तुच्छ वस्तु कछु देय न सकई । दान कि अंतराय बल ठकई ॥
उद्यम किये न संपति होई । लाभ कि अंतराय कह सोई ॥
विषयभोग सामग्री जाही । जीवभोग करि सकै न ताही ॥
रोग होय कै भोग न जुरई । भोग कि अंतराय बल फुरई ॥
एक भोग सामग्री सारा । भोग ताहिको बारहि बारा ॥
कीजै सो कहिये उपभोगा । ताहूको न जुरै संयोगा ॥
यह उपभोग घात बिरुयाता । बीरज अंतराय सुन बाता ॥
जीवकी शक्ति अंत बताई । सो जग दशामें रही दवाई ॥
जगमें शक्ति कर्म आधीना । कबहुँ सबल कबहु बलहीना ॥
तन इन्द्री बल फुरै न जहँवा । बीरज अंतराय कह तहँवा ॥
ताते जक्त दशा परमाना । जैन धर्मध्वज बैन बखाना ॥
यह व्योहार प्रकृतिकह पंचो । तिहि विचार भ्रम रहै न रंचो ॥
प्रकृति विचार वर्ण यह भयऊ । जन जेष्ठ जस वानी कहेऊ ॥

इति अष्टकम्

अथ अष्ट कर्मकी आयुस्थितिवर्णन—चोपाई

ज्ञानी बर्नीकी स्थिति दीशा । कोडा कोडी सागर तीसा ॥
यह उत्कृष्ट दशा परमाना । एकमुहूर्त जघन्य बखाना ॥
दुतिय दर्शना वरनी कर्मा । थित उत्कृष्ट कहो सुन मर्मा ॥
कोडा कोडी तीस समुद्रा । एक मुहूरतकी थित छुद्रा ॥

Page 1440Permalink

( ६४ )

बोधसागर

तीजा कर्मवेदिनी जानी । कोडा कोडी तीस बखानी ॥
यह उत्कृष्ट महाथित सोई । जघन मुहूरत द्वादश होई ॥
चौथे महामोहको मानी । थित उत्कृष्ट जैनपति बानी ॥
सागर सत्तर कोडा कोड़ी । लघु थित एक मुहूरत जोड़ी ॥
पंचम आयू कर्मशरीसा । उत्कृष्टी सागर तैंतीसा ॥
थित जाघन्न मुहूरत एका । जैन ज्येष्ठ कह सहित विवेका ॥
छठये नामकर्म निरुवारी । कोडाकोड़ी बीस विचारी ॥
यह दीरघ आयू थितधारी । जघन मुहूरत कहिये चारी ॥
गोत्र कर्म सातमा कहाये । उत्कृष्टी थित बीश बताये ॥
कोड़ाकोड़ी काल प्रमाना । लघु थित एक मुहूर्त बखाना ॥
अष्टम अंतराय जो उजागर । कोडाकोडी तीस है सागर ॥
लघु थित एक मुहूरत धर्मा । आयू विविधि भांतिसे बर्ना ॥
दीरघ मध्यम लघु कहि भाषा । काल प्रमान भांतिबहुराखा ॥

इति

अथ सागरप्रमाणवर्णन—चौपाई

सागरको अब करों बखाना । जैनधर्मको सुनो प्रमाना ॥
योजन दोय केर चौकोरा । सागर नाम ताहिको शोरा ॥
दोय सहस्र कोश जिहि माहीं । योजन पक्वा कहिये ताही ॥
सोई योजन सुनो प्रमाना । ताका यह चौकोर बखाना ॥
भेडरोमके तहाँ लेआई । ताका यह चौकोर बनाई ॥
रोमखंड अस करे जो कोई । खंड एक पुनि खंडन होई ॥
रोमभाग सब यकठे करिये । सो सब तिहि सागरमें भरिये ॥
रोमखंड जब पूरन कीजै । सागर ऐसो कठिन भरीजै ॥
दाबि दाबिके ऐसे भरना । परमकठिन सो सागर करना ॥
चक्रवर्त सेना समुदाई । तिहि सागरपरसे लंघि जाई ॥

Page 1441Permalink

जनधर्मबोध

( ६५ )

दवै न हेठ भारसो पाईं । रोमखण्ड पूरण कठिनाई ॥
ऊपर हेठ रोम तहाँ भाली । रश्मिहु कतहूँ रहै न खाली ॥
अस पूरण चौकोर जो होई । सागर नाम बखानो सोई ॥
जितने खण्ड रोम गनि लीजै । तितने वर्ष प्रमान करीजै ॥
ऐसे कठिन पूर्ण लखि जाको । सागर एक नाम है ताको ॥
कोड कोड पर ताको गुनिये । कोडा कोडी सागर सुनिये ॥
तीस कोड अरु तीसै कोडो । सोलह सुन्न ताहिमें जोड़ो ॥
कोडा कोडी तीस कहीजै । यों सागरको लेखा लीजै ॥
कोडा कोडी सागर बनते । मानुष आयू ताते गनते ॥
एते कोडा कोडी जीये । ता पीछे तन त्याग सो कीये ॥
ऐसहि कूप समुद्र कहानी । जिमि सागरको लेखा जानी ॥
विविधि भांतिसे कीना लेखो । जैन धर्म सो निर्णय देखो ॥
लघु दीर्घ आयू बहुतेरी । यथाकाल बल तैसो हेरी ॥
जबलौं आगे कर्म न टूटै । तबलौं जीव योनिमें जूटै ॥
अष्टकर्म रिपु जो संहारे । तासु नाम अरिहंत पुकारे ॥
जब ये कर्म जीवते टलके । तिमिर विहाय रूप तब झलके ॥

इति

अथ बारह भावनी अथवा आत्मगुण वर्णन

दोहा—प्रथम अथिर अशरण जगत, एआन असुचान ।
आश्रय संबर निरजुरा, लोकबोध दुलभान ॥

चौपाई

जक्तवस्तु कछु थिर नहिं परसै । देहरूप आदिक जो सरसै ॥
थिर बिन प्रीति कौनते कीजै । अथिर जानि ममता तजिदीजै ॥
अशरण तोहि शरण कोइ नाही । देखो तीन लोकके माहीं ॥

बो० सा० ९

Page 1442Permalink

( ६६ )

बोधसागर

तेरो कोइ न राखनहारा । कर्मके वश चेतन निरधारा ॥
यहि संसार भावनी येहा । पर दर्बनसे कीजै नेहा ॥
तू चेतन ये जड सरबंगा । ताते तजो पराया संगा ॥
जीव अकेला आपतकाला । अर्ध मध्य भौन पाताला ॥
दूजा कोइ न तेरे साथा । सदा अकेला फिरै अनाथा ॥
भिन्य सद पुदगलसे रहई । भर्मभाव करि जडता गहई ॥
ये पुदगल रूपीके खंथा । चिदानंद तू सदा अबंधा ॥
अशुचि देखि देहादिक अङ्गा । कौन कुवस्तु लागि तेहि संगा ॥
हाड मांस रुधिरो गदगेहा । निरखि सूत्र मल तजो सनेहा ॥
असै परसे कीजै प्रीती । ताते बन्ध बढै विपरीती ॥
पुदगल तोहि अपन कोइ नाही । तू चेतन ये जड सबआहीं ॥
संवरपर रोकनको भाऊ । सुख होनेको यही उपाऊ ॥
चिदानंद हो निर्मल आपू । मिटै सहज परसंग मिलापू ॥
गहि लीजिये आपनो कर्मा । जाते प्रकट होय निज धर्मा ॥
थिति पूरी हो खिरखिर जाई । निरज्वर भाव बढै अधिकार्ई ॥
लोकमाहैं तेरो कछु नाही । लोक आन तू आन लखाहीं ॥
है यह षट्दर्बनको धामा । चिदानंद तू आतम रामा ॥
धर्म सुभाव आपनो जानो । आप सुभाव धर्म सो मानो ॥
जब तोहि धर्म प्रकट है आवै । तब परमात्म पदै लखि पावै ॥
दुर्लभ पर दर्बनको भाऊ । आपा नहिं दुर्लभ सुन राऊ ॥
जाँ तेरो है ज्ञान अनूपा । तौ नहिं दुर्लभ शुद्ध स्वरूपा ॥

इति

अथ जनयतिके अट्टाईस मूलगुण वर्णन

सोरठा-पञ्च महाव्रत सञ्च, सुमति पञ्च परकार है ।
इंद्रियाणि दम पञ्च, षट् अचार पृथ्वी शयन ॥

Page 1443Permalink

जनधर्मवोध

( ६७ )

तज मज्जन निरधार, बसन त्याग कच लुंचकर ।
लघुभोजन थित धार, दातन लेपन त्यागकर ॥

चोपाई

सब जीवनपर दाय्या पाला । सत्य वचन बोले तेहि काला ॥
परसे नहिं धन करे ससोई । मदन विकार न व्यापै कोई ॥
सकल परिग्रहको जिन डाले । अधो दृष्टि मारगमें चाले ॥
सूखी भूमि निरखि पद धरही । दयासहित शिवपन्थ विचरही ॥
निरभिमान अनवद्य अदीना । कोमल मधुर दोष दुख हीना ॥
ऐसे सुवचन सदा उचारा । सो जैनेश सुक्तिपद धारा ॥
उत्तम कुल स्नावक आचारा । तासु भौन सूक्ष्म आहारा ॥
दोष बयालिसको सो टाली । भिक्षा भोजनकी यह चाली ॥
धर्मवस्तु कछु संग्रह धारा । सूखी भूमि निरखि मल डारा ॥
सीत उष्ण दोउ यक सम वादा । गंध कुगंधो स्वाद कुस्वादा ॥
शब्द कुशब्द कुरंग सुरंगा । स्तुति निंदा दोउ यक ढंगा ॥
शब्द मित्र दोउ यकसम भाला । सामा यक साधै तिहुँ काला ॥
अरि हंतो सिद्धौ आचारी । उपाध्याय साधूगुण धारी ॥
पंच परम परमेशी बाना । सदा काल तिनका गुण गाना ॥
दोष विचारिके प्राश्रित करही । कृपा कर्ममें निजु चित धरही ॥
जैनेश्वर बानी अनुसारा । द्वादशांग आदर उर धारा ॥
काऊ सम मुद्रा नित धारे । हृदये सुद्ध स्वरूप विचारे ॥
सूखी भूमि शयन हितकारा । त्यागे त्रिविधियोग ममकारा ॥
पश्चिम राति नींद लघु गहई । धर्म ध्यानमहँ पावन रहई ॥
अंतर बाहर परम पुनीता । लेप नहान त्याग सब कीता ॥
नग्र दिगंबर मुद्रा धारी । विगलित लज्जा लोक विहारी ॥
एक बार लघुभोजन लेही । कच लुंचै तजि दातन देही ॥

इति

Page 1444Permalink

( ६८ )

बोधसागर

अथ जैन यतिको बाइस परीसा वर्णन

सोरठा-भूख प्यास हिम गर्म, हंस मशक डँस नम्र तन ।
अरतिकेरे दुख पर्मे, चर्जा आसन शयन कह ॥
खल वध बंधन बाद, जाँचै नहीं अलाभको ।
रोग परस न विषाद, मलमय आदर मान विन ॥
प्रज्ञा अरु अज्ञान, दरस मलीन दो बीसये ।
जैन परीसा जान, सहै जाहि रिषि राय नित ॥

चौपाई

एकपक्ष जब दिन बित गैऊ । उन ओदर भोजन तब लैऊ ॥
विधिवत जौं भिक्षा नहिं पाई । अंग शिथिल मनमें हटताई ॥
पर अधीन भिक्षा ऋषि राया । प्रकृति विरुद्ध जो भोजन पाया ॥
ग्रीष्म काल विहाली ठानी । सहै प्यास मांगै नहिं पानी ॥
हिम ऋतुमें कम्पै संसारी । बाहर तबहि खड़े व्रतधारी ॥
वर्षा वायु शीतको जोरा । सहै सकल नहिं तन मन मोरा ॥
भूख प्यास उर अंतर दगै । कोपे पित्त देहज्वर जागै ॥
ग्रीष्म धूप अग्नि सो लागे । सहत सबीसन धीरज त्यागे ॥
दंश मशा माखी डँसै सर्पा । भाल शृगाल केहरी दर्पा ॥
कनखजूर आदिक दुख देहीं । पाड़ा सह हटता गह येहीं ॥
विषय विकार जासु उर भरई । भेष दिगम्बर सो किम धरई ॥
महाकठिन यह नम्र परीसा । सहै शील धर जैन मुनीशा ॥
देश काल कारण को पाई । जक्त जीव मन व्याकुलताई ॥
ऐसी अरति परीसा भारी । सहै जैन सुनिधर्म सँभारी ॥
तियहग तीर शरीर न लागा । जगमें को असजन्म सुभागा ॥
को अस जेहि रतिनाथ न चंपा । मन सुमेर मुनिको नहिं कंपा ॥
चार हाथ देखत महिं चारे । कठिन कंकरी पायँ विदारे ॥

Page 1445Permalink

जनधर्मबोध

( ६९ )

चर्जा दुख सहि मुनि व्रत धरहीं । प्रथम स्वादकी सुरति न करहीं॥
सुखी ठौर शयनको हेरे । निश्चल अंग रहै ऋषिकेरे ॥
कठिन पृथ्वीमें शयन कराई । शयन परीसा पर जय पाई ॥
खल निरदोष साधु को मारे । दुख अनंत दे अग्निमें जारे ॥
समरथ होय सहै दुख सारा । रंच क्रोध नहीं निज उरधारा ॥
हाँसी करहि दुष्ट मिलि झारी । कहि कटुबचन देहि बहु गारी ॥
वचन बाण मारै जब तानी । क्षमा ढाल ओटे मुनि ज्ञानी ॥
छीन भये तन पिंजर रहेऊ । दुख अनंत जब देही सहेऊ ॥
काहूकी नहीं चहै सहाई । प्राणहु गये अयाच रहाई ॥
एक बार भोजन की बेरा । मौन साधि नगरी करि फेरा ॥
बहुदिन बीते न भिक्षा पाई । तिहि अलाभ मन खेद न ल्याई ॥
भोग संयोग रोग जब होई । कछु उपचार न चाहै सोई ॥
सहै दुःख नित रहै अदीना । देह विरक्त आत्म लौलीना ॥
कैंकरी कंटा पाँय विदारे । रज तृण आंखिनमें भरि मारे ॥
सहै दुःख निज कर नहीं गाढे । तृणपारस विजई मुनि गाढे ॥
तजि असनान होय दुख भारी । चलै प्रसेव धूल भरिडारी ॥
मलिन आपनी देह निहारी । मलिनभाव नहीं जैनाचारी ॥
चिर तपसीबुधि विद्यासागर । गुणगणअतुलित जक्त उजागर ॥
नर आदर प्रणाम नहीं करहीं । तहैं मुनि मलिनभाव नहीं धरहीं॥
ऐसे बुधि विद्या निधि गहिरे । परबादी नहीं सम्मुख ठहरे ॥
आगम अगम अलंकृत जाना । पै मुनीश मद रंच न आना ॥
पालत धर्म बहुत दिन गेऊ । ज्ञानप्रकाश अजौँ नहीं भेऊ ॥
कछु विकल्प नहीं मनमें गहई । सो अज्ञान विजई मुनि अहई ॥
मैं चिर घोर घोर तप ठानी । तब बलसिद्ध झूठ कछु मानी ॥
यों कदापि मनमें नहीं बाधू । सोई अदरसन विजई साधू ॥

इति बाईस परोक्षा