Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Devanagarihipublished2,136 pages

अद्याका महेशको वरदान देना

Page 171Permalink

अनुरागसागर

( ४३ )

अद्याका महेशकी बरदान देना

पुनि लहुरा कहैं पूछे माता । तुम शिव कहो हृदयकी वाता ॥
माँगहु जो तुम्हरे चित भावे । सो तोहि देख माता फुरमावे ॥
दोउ पुत्रन कहैं मात हदावा । माँग महेश जो मनभावा ॥

महेशवचन

जोरि पानि शिवकहबे लीन्हा । देहु जननि जो आज्ञा कीन्हा ॥
कबहिं न विनसे मेरी देही । हे माता मागों वर एही ॥
हे जननी यह कीजै दया । कबहु न विनशै मेरी काया ॥

अद्यावचन

कह अछंगी अस नहीं होई । दूसरा अमर भयो नहिंकोई ॥
करहु योग तप पवन सनेहा । रहै चार युग तुम्हरी देहा ॥
जौलौं पृथ्वी अकाश सनेही । कबहु न विनशै तुम्हरी देही ॥

धर्मदासवचन

धर्मदास विनती चित लाई । ज्ञानि मोहि कहो समुझाई ॥
यह तो सकल भेद हम पायी । अब ब्रह्माको कहो उथायी ॥
अद्या शाप ताहि कहैं दीन्हा । तेहि पीछे ब्रह्मा कस कीन्हा ॥

कबीर वचन

विष्णु महेश जबै वर पाये । भये आनन्द अतिहि हरषाये ॥
दोनो जने हरष मन कीन्हा । ब्रह्मा भयो मान मद हीना ॥
धर्मदास मैं सब कुछ जानों । भिन्न भिन्न कर प्रगट बखानों ॥

शाप पानेके कारण दुःखित हो ब्रह्मा विष्णुके पास जाकर

अपना दुःख कहना और विष्णुका उसे आश्वासन देना

ब्रह्मा मनमें भयो उदासा । तब चलि गयो विष्णुके पास ॥

ब्रह्मावचन विष्णुप्रति

जाय विष्णुसे बिन्ती ठाना । तुम हो बंधु देव परधाना ॥
तुम पर माता भई दयाला । शाप विवश तुम भये बिहाला ॥