कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास द्वारा
स्रोत: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (उद्गम)
मुनीन्द्रजीका समरथके घर पहुँचनेके लिये सुरति निरति एक करनेकी युक्ति हनुमानको बताना
( १२८ )
हनुमानबोध
कहो शिताबँ विलम्ब नहि करना । निश्चय हम आयो शरना ॥
लै पहुँचाओ ठौर दिखाओ । ऐसी वस्तु गहर जनि लाओ ॥
सारवी-गहर न लाउ सुनीन्द्र तुम, हौ समरथ मतिधीर ।
मैं सेवक निज दास हौं, अरपूँ सकल शरीर ॥
सुनीन्द्र वचन
धन हनुमन्त तुम्हारी वानी । तुम मोरी गति नीके जानी ॥
समरथ मिलत है दोय प्रकारा । भक्ति ज्ञानसे होइ उबारा ॥
तीसरि योग युक्ति है भाई । सुक्ति होय संदेह मिटाई ॥
तीन प्रकार है समरथ करो । सो गर्भवास नहि लेइ बसेरो ॥
जासों भक्ति जो होय सबेरा । पावे अगम ज्ञान सो टेरा ॥
सतगुरु केवल है निज ज्ञाना । सो बिरले कोई साधुन जाना ॥
तीन गुप्त तीनों तोहि भाखा । परदा अन्तर कछू न राखा ॥
सो अपने मन करो विचाग । समरथ नाम सो पइयो सारा ॥
प्रथम भक्ति करो समरथकी । योग युक्ति ज्ञान सुनु नीकी ॥
निष्कपटी होयके साधुमनाओ । साधुनके चरणों चित लाओ ॥
जो साधू अपने धर्म रहाओ । सेवो ताहि परदा नहि लाओ ॥
ऐसी भक्ति जेही मन भावे । भवसागर को भर्म मिटावे ॥
साधु कहै सो राह गहि लीजे । साधु कहै सोई पुनि कीजे ॥
सुनु हनुमंत कहों जो बानी । कूर्म वायु सो अनुभव ज्ञानी ॥
नाग वायु धरि वास समानी । तामैं अमी अंक जल पानी ॥
अमीमाहि यक बेलि उपजायी । तासों नागबेलि चलि आयी ॥
पान सोई सन्धि राखे भाई । समरथ मुख ऐसी फरमायी ॥
पुनि समरथ ऐसी अर्थायी । पान जाहि तुम देहौ जायी ॥
सो इंसा हमारे घर अइहैं । अभय अशंक सदा मुख पइहैं ॥
१ जस्वी शोध ।
बाघसागर
( १२९ )
तिनुका तोरि करो जिव कोरा । छूटै काल मिटै झकझोरा ॥
चौका आरति करि विस्तारा । हनुमान तुम लेहु निरधारा ॥
समरथ हुकुम भक्ति यह ठानी । जाते यम नहीं बांधै तानी ॥
बनि आवै तो करिये भाई । नातो लीजो पान बनाई ॥
साखी—यहि समरथ की भक्ति है, सुनो ज्ञानकी रीति ।
योग मुक्ति निज भाषेऊँ करौ सो निजके प्रीति ॥
चौपाई
अब तुम ज्ञान सुनो हनुमाना । समरथ को है निर्मल ज्ञाना ॥
निराधार आधार न कोई । पहुँचे साधु श्रृंमां सोई ॥
निर्गुण सगुन ध्यान करिपावे । तहाँ सगुन निरंजन नहीं आवे ॥
अनुभव वाणी करे परकाशा । सो साधू मोर स्वॉस उस्वॉसा ॥
महाकठिन खाँडे की धारा । ऐसा निर्गुण ज्ञान हमारा ॥
निर्गुण सर्गुण दोनों नाही । है सो हंस नामकी छाहीं ॥
तीनों गुणते सगुण सो होई । चौथा गुण निर्गुण है सोई ॥
निर्गुण सगुण दोष के पारा । शब्द अरु स्वास नहीं ओँकारा ॥
अदम्य ज्ञान विकट है भाई । विकट राह कोइ बिरले पाई ॥
ज्ञान गहे बिनु मुक्ति न होई । कोटिक लिखै पढ़े जो कोई ॥
१ इस चौपाईके तीन पाठ सब ग्रन्थोंमें अलग २ मिलते हैं । एक तो यही है । दूसरा पाठ यह है—
“निर्गुण ज्ञान ध्यान धरि आवे । तहूँ कोइ सगुण नजर नहीं आवे ॥”
तीसरा पाठ यह है—
“निर्गुण ध्यान धरे जो पावे । निर्गुण सगुण नजर ना आवे ॥”
इसी प्रकारसे अनेक प्रतिधर्मोंमें अनेक मतभेद हैं कहीं तक कहा जाय । परचातके लेखक महाशयोंकी
कृपासे न भावूस कबीरपन्थी साहित्यमें क्या २ फेर हुआ है और होता जाता है ।
नं. ५ कबीरसागर - ६
( १३० )
हनुमानबोध
साखी-भक्ति ज्ञान तुमसों कह्यो, सुनि लो योग अपार ।
रोम रोम को गुण कई, काया का विस्तार ॥
चौपाई
काया है यह समरथ केरी । काया की गति काहु न हेरी ॥
शिव गोरख जो योग कमाया । काया को ओरछोर नहिं पाया ॥
कौन गुननसे ठाढी काया । कौन सुरति कौन है माया ॥
कुंज गली सुनो हनुमाना । यह निज भेद काहु नहिं जाना ॥
सोई भेद कहौं तुम पाहीं । सुनिके तुम समझो मन माहीं ॥
बड़े बड़ाई सब पचि हारे । यह निज भेद है अगम अपारे ॥
समरथ सागर समरथ वासा । तासों उपजी समरथ स्वासा ॥
स्वासा अन्तर बोले जो बानी । अमी बुन्द ढरके यक जानी ॥
तासों बीज भये अकूरा । काया कारण सब भरपूरा ॥
सोई बीज धर्मराय जो पाया । शक्ति एक धरि जामन लाया ॥
सो वह शक्ति रक्त की मूला । तासों भयो बीज अस्थूला ॥
कायाकी गति अगम अपारा । हनुमत ताको तुम करो विचारा ॥
तीन लोक जाहिर है भाई । सो सब काया भीतर आई ॥
सो कायाका करो विचारा । हनुमत सो तुम करो निरधारा ॥
अष्ट चक्र कमल है आठा । लागे बन्धन तीनसै साठा ॥
नौ नाडी है बहतर कोठा । अन्तर पट संपुट सो घोठा ॥
परम सुमेरु है दस दरवाजा । पांच तत्त्व तीन गुण छाजा ॥
चन्द्र सूर वहाँ दोउ विराजै । इंगला पिंगला सुख मनि साजै ॥
समुन्दर सात काया के माहीं । नौ सौ नदी बहे तिहि ठाहीं ॥
दशों दिशा कायाके भीतर । यहि देवल सब देव अरु पीतर ॥
यहि काया वैराट स्वरूपा । ज्योति स्वरूप वसत है भूपा ॥
निरंजन है कायाके माहीं । ओम ओंकार माया की छाहीं ॥