Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya

by आदि शङ्कराचार्य

Source: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (origin)

Report a copyright issue

DevanagariSanskritpublished978 pages

About this granth

The Chandogya Upanishad (छान्दोग्योपनिषद्) is an ancient and extensive Upanishad of the Samaveda. The preface to this Gita Press edition places it within the Talavakara Brahmana of the Samaveda, the same branch as the Kena Upanishad, which is why the two share a peace invocation. Its eight chapters set out spiritual knowledge together with the meditations and rites connected with it.

Famous passages include the meditation on Om as the udgitha, the Shandilya vidya, the stories of Satyakama Jabala and Raikva, the doctrine of the five fires, Uddalaka Aruni's teaching 'tat tvam asi' to his son Shvetaketu, the dialogue of Sanatkumara and Narada on the infinite (bhuma), the meditation on the small space in the heart, and the tale of Indra and Virochana learning about the Self from Prajapati. Many of the Brahma Sutras rest on these passages.

This is volume three of the Gita Press, Gorakhpur Upanishad-bhashya series (book code 582), giving the text, Shankara's commentary and a Hindi translation of both. Its imprint records 32,000 copies printed between Samvat 1993 and 2050 and an eighth edition of 5,000 in Samvat 2052. It has 978 pages.

Page 3Permalink

Blank page

Page 4Permalink

Blank page

Page 5Permalink

582

ॐ

छान्दोग्योपनिषद्

( सानुवाद शाङ्करभाष्यसहित )

गीताप्रेस, गोरखपुर

Page 6Permalink

प्रकाशक—गोविन्दभवन-कार्यालय, गीताप्रेस, गोरखपुर



सं० १९९३ से २०५० तक३२,०००
सं० २०५२ आठवाँ संस्करण५,०००
योग३७,०००
<br>

मूल्य—पचास रुपये



मुद्रक—गीताप्रेस, गोरखपुर—२७३००५
दूरभाष—३३४७२१

Page 7Permalink

श्रीहरिः

प्रस्तावना

छान्दोग्योपनिषद् सामवेदीय तलवकार ब्राह्मणके अन्तर्गत है। केनोपनिषद् भी तलवकारशाखाकी ही है। इसलिये इन दोनोंका एक ही शान्तिपाठ है। यह उपनिषद् बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। इसकी वर्णनशैली अत्यन्त क्रमबद्ध और युक्तियुक्त है। इसमें तत्त्वज्ञान और तदुपयोगी कर्म तथा उपासनाओंका बड़ा विशद और विस्तृत वर्णन है। यद्यपि आजकल औपनिषद कर्म और उपासनाका प्रायः सर्वथा लोप हो जानेके कारण उनके स्वरूप और रहस्यका यथावत् ज्ञान इने-गिने प्रकाण्ड पण्डित और विचारकोंको ही है, तथापि इसमें कोई संदेह नहीं कि उनके मूलमें जो भाव और उद्देश्य निहित है उसीके आधारपर उनसे परवर्ती स्मार्त कर्म एवं पौराणिक और तान्त्रिक उपासनाओंका आविर्भाव हुआ है।

अद्वैतवेदान्तकी प्रक्रियाके अनुसार जीव अविद्याकी तीन शक्तियोंसे आवृत्त है, उन्हें मल, विक्षेप और आवरण कहते हैं। इनमें मल अर्थात् अन्तःकरणके मलिन संस्कारजनित दोषोंकी निवृत्ति निष्काम कर्मसे होती है, विक्षेप अर्थात् चित्तचाञ्चल्यका नाश उपासनासे होता है और आवरण अर्थात् स्वरूपविस्मृति या अज्ञानका नाश ज्ञानसे होता है। इस प्रकार चित्तके इन त्रिविध दोषोंके लिये ये अलग-अलग तीन ओषधियाँ हैं। इन तीनोंके द्वारा तीन ही प्रकारकी गतियाँ होती हैं। सकामकर्मी लोग धूममार्गसे स्वर्गादि लोकोंको प्राप्त होकर पुण्य क्षीण होनेपर पुनः जन्म लेते हैं। निष्कामकमी और उपासक अर्चिरादि मार्गसे अपने उपास्यदेवके लोकमें जाकर अपने अधिकारानुसार सालोक्य, सामीप्य, सारूप्य या सायुज्य मुक्ति प्राप्त करते हैं। इन दोनों गतियोंका इस उपनिषद्-के पाँचवें अध्यायमें विशदरूपसे वर्णन किया गया है। इन दोनोंसे अलग जो तत्त्वज्ञानी होते हैं उनके प्राणोंका उत्क्रमण (लोकान्तरमें गमन.) नहीं होता; उनके शरीर यहीं अपने-अपने तत्त्वोंमें लीन हो जाते हैं और उन्हें यहाँ ही कैवल्यपद प्राप्त होता है।

अद्वैतसिद्धान्तके अनुसार मोक्षका साक्षात् साधन ज्ञान ही है; इस विषयमें 'ऋते ज्ञानान्न मुक्तिः' 'ज्ञानादेव तु कैवल्यम्' 'अथ

Page 8Permalink

( ४ )

येऽन्यथातो विदुरन्यराजानस्ते क्षय्यलोका भवन्ति' 'सर्व एते पुण्यलोका भवन्ति ब्रह्मसंस्थोऽमृतत्वमेति' आदि बहुत-सी श्रुतियाँ प्रमाण हैं। निष्काम कर्म और उपासना मल और विक्षेपकी निवृत्ति करके ज्ञानद्वारा मुक्ति देते हैं। ज्ञानसे ही आत्मसाक्षात्कार होता है और फिर उसकी दृष्टिमें संसार और संसारबन्धनका अत्यन्ताभाव होकर सर्वत्र अशेष-विशेष-शून्य एक अखण्ड चिदानन्दघन सत्ता ही रह जाती है। इस प्रकार जब उसकी दृष्टिमें प्रपञ्च ही नहीं रहता, तब अपना पञ्चकोशात्मक शरीर और उसके स्थिति या विनाश ही कहाँ रह सकते हैं तथा उसके लिये जीवन्मुक्ति और विदेहमुक्तिका भी प्रश्न नहीं रहता; वह तो नित्य मुक्त ही है। उसके इस वास्तविक स्वरूपको न जाननेके कारण अन्य लोग उसमें जीवन्मुक्ति और विदेहमुक्तिका आरोप करते हैं; वह मुक्त होता नहीं, मुक्तस्वरूप ही है। श्रुति कहती है—'विमुक्तश्च विमुच्यते'।

इस प्रकार यह निश्चय हुआ कि यद्यपि मोक्षका साक्षात् साधन ज्ञान ही है तथापि ज्ञानप्राप्तिका अधिकार प्रदान करनेवाले होनेके कारण कर्म और उपासना भी उसके साधन अवश्य हैं। इस शाखामें कर्मनिरूपण पहले किया जा चुका है; अब आत्मज्ञानका निरूपण करना है, इसीलिये यह उपनिषद् आरम्भ की गयी है। इसमें भी तत्त्वज्ञानमें उपयोगी होनेके कारण पहले भिन्न-भिन्न उपासनाओंका ही वर्णन किया गया है। इस उपनिषद्में कुल आठ अध्याय हैं, जिनमेंसे पहले पाँच अध्यायोंमें प्रधानतया उपासनाओंका वर्णन है और अन्तिम तीन अध्यायोंमें ज्ञानका।

इसमें उपासना और ज्ञान दोनों ही विषयोंका बड़ा सुन्दर विवेचन है। उन्हें सुगमतासे समझानेके लिये जगह-जगह कई आख्यायिकाएँ भी दी गयी हैं, जिनसे उन विषयोंके हृदयंगम होनेमें सहायता मिलनेके अतिरिक्त कई प्रकारकी शिक्षाएँ भी मिलती हैं। प्रथम अध्यायमें इभ्यग्राममें रहनेवाले उषस्तिकी कथा है। उषस्ति यज्ञ-यागादि कर्मकाण्डमें बहुत कुशल थे। एक बार कुरुदेशमें, जहाँ वे रहते थे, ओले और पत्थरोंकी वर्षा होनेके कारण ऐसा अकाल पड़ा कि उन्हें कई दिनोंतक निराहार रहना पड़ा। जब प्राणसंकट उपस्थित हुआ, तब उन्होंने एक हाथीवानसे जाकर कुछ अन्न माँगा।

उसके पास कुछ उड़द थे; परन्तु वे उच्छिष्ट थे, इसलिये उन्हें देनेमें उसे हिचक हुई। परन्तु उषस्तिने उन्हींको माँगकर अपने प्राणोंकी

Page 9Permalink

( ५ )

रक्षा की। जब वह उच्छिष्ठ जल भी देने लगा तो उन्होंने 'यह उच्छिष्ठ है' ऐसा कहकर निषेध कर दिया। इसपर जब हाथीवानने शङ्का की कि क्या जूठे उड़द खानेसे उच्छिष्ठ-भोजनका दोष नहीं हुआ ? तो वे बोले—

'न वा अजीविष्यमिमानखादन्····कामो मे उदपानम्'

अर्थात् इन्हें खाये बिना मैं जीवित नहीं रह सकता था, जल तो मुझे इच्छानुसार सर्वत्र मिल सकता है। इस प्रकार उच्छिष्ट जलके लिये निषेध करके उन्होंने यह आदर्श उपस्थित कर दिया कि मनुष्य आचारसम्बन्धी नियमोंकी उपेक्षा भी तभी कर सकता है जब कि उसके बिना प्राणरक्षाका कोई दूसरा उपाय ही न हो।

प्रथम अध्यायमें जो शिलक, चैकितायन और प्रवाहणका संवाद है तथा पञ्चम अध्यायमें जो उद्दालकके साथ प्राचीनशालादि पाँच महर्षियोंने राजा अश्वपतिके पास जाकर वैश्वानर आत्माके विषयमें जिज्ञासा की है, उन दोनों प्रसंगोंसे यह बात स्पष्ट होती है कि सनातन शिष्टाचारके अनुसार उपदेश देनेका अधिकार ब्राह्मणोंको ही है; परन्तु यदि कोई उत्कृष्ट विद्या किसी अन्य द्विजातिके पास हो तो भी ली जा सकती है। किसी भी कल्याणकारिणी विद्याको ग्रहण करनेके लिये मनुष्यको कितने त्याग, तप, सेवा, सत्य और विनय आदिकी आवश्यकता है—यह बात कई आख्यायिकाओंमें प्रदर्शित की गयी है। राजा जानश्रुतिने संवर्ग-विद्याकी प्राप्तिके लिये गाड़ीवाले रैक्वका तिरस्कार सहा और उन्हें बहुत-सा धन, राज्य एवं अपनी कन्या देकर भी उस विद्याको ग्रहण किया। इन्द्रने आत्मविद्याकी प्राप्तिके लिये एक सौ एक वर्षतक ब्रह्मचर्यव्रतका पालन किया, सत्यकाम जाबालने जब अपने गुरु हारिद्रुमत गौतमसे उपनयनके लिये प्रार्थना की और उन्होंने उसका गोत्र पूछा तो उसने उस विषयमें अपने अज्ञानका कारण स्पष्ट शब्दोंमें कह दिया; उसके इस स्पष्ट कथनसे ही आचार्यको निश्चय हो गया कि यह ब्राह्मण ही है और उन्होंने उसे दीक्षा दे दी। फिर सत्यकामने गुरु-सेवाके प्रभावसे ही ब्रह्मविद्या प्राप्त कर ली। सत्यकाम आचार्य हारिद्रुमतके पास विद्याध्ययनके लिये गया था; आचार्यने उसका उपनयन कर उसे चार सौ गौएँ देकर आज्ञा दी कि इन्हें जंगलमें ले जाओ; जबतक इनकी संख्या

Page 10Permalink

( ६ )

बढ़कर एक सहस्र न हो जाय तबतक मत लौटना। बालक सत्यकामने गुरुजीके इस आदेशका प्राणपणसे पालन किया और केवल गोचारणद्वारा ही उसे गुरुकृपासे ब्रह्मज्ञान प्राप्त हो गया। जिस समय वह गौओंको लेकर गुरुजीके पास आया उस समय उसके तेजको देखकर उन्हें भी कहना पड़ा—

'ब्रह्मविदिव वै सोम्य भासि को नु त्वानुशशास'

'हे सोम्य! तू ब्रह्मवेत्ता-सा जान पड़ता है, तुझे किसने उपदेश दिया है?' इसी प्रकार सत्यकामके शिष्य उपकोसलको भी नियमानुसार अग्निहोत्र करते-करते ही गुरुकृपासे ब्रह्मविद्याकी प्राप्ति हो गयी। इन दृष्टान्तोंका आशय यही है कि जिस पुरुषका जिस समय जो कर्तव्य है उसे उस समय सर्वथा उसीको यथावत् रूपसे पालन करना चाहिये। अपने कर्तव्यका यथोचित रीतिसे पालन करना ही कल्याणकारक है।

सप्तम अध्यायमें सनत्कुमार और नारदका संवाद है। देवर्षि नारदजी आत्मज्ञानकी जिज्ञासासे सनत्कुमारजीकी शरणमें जाते हैं। सनत्कुमारजी पूछते हैं—'तुम मुझे यह बतलाओ कि कौन-कौन विद्याएँ जानते हो? उससे आगे मैं उपदेश करूँगा।' नारदजी कहते हैं—'मैं ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, इतिहास-पुराण-रूप पञ्चम वेद, व्याकरण, श्राद्धकल्प, गणित, उत्पातज्ञान, निधि-शास्त्र, तर्कशास्त्र, नीतिशास्त्र, निरुक्त, शिक्षा, भूततन्त्र, धनुर्वेद, ज्योतिष, गारुड और संगीतविद्या—ये सब जानता हूँ।' इतनी विद्याएँ जाननेपर भी नारदजीको शान्ति नहीं है; शान्ति मिले कैसे? किसी राजाको राज्य, वैभव, स्त्री, पुत्र और सम्मानादि सभी प्राप्त हों, परन्तु उसके शरीरमें भयंकर पीड़ा हो तो वह सारा वैभव भी उसे शान्ति नहीं दे सकता? इसी प्रकार संसारका बड़े-से-बड़ा ऐश्वर्य प्राप्त होनेपर भी आत्मज्ञानके बिना पूर्ण शान्ति प्राप्त होना सर्वथा असम्भव है। बिना भगवान्‌का साक्षात्कार किये दुःखोंसे छुटकारा पाना आकाशको चमड़ेके समान लपेट लेनेकी तरह असम्भव है—

यदा चर्मवदाकाशं वेष्टयिष्यन्ति मानवाः।
तदा देवमविज्ञाय दुःखस्यान्तो भविष्यति ॥

Page 11Permalink

( ७ )

इसीसे नारदजी कहते हैं—

सो हं भगवो मन्त्रविदेवास्मि नात्मविच्छ्रुतँ ह्येव मे भगवद्दृशेभ्य-
स्तरति शोकमात्मविदिति सो हं भगवः शोचामि तं मा भगवाञ्छोकस्य
पारं तारयतु । ( ७।१।३ )

‘भगवन् ! मैं केवल शास्त्रज्ञ हूँ, आत्मज्ञ नहीं हूँ। मैंने आप-जैसों-से सुना है कि आत्मवेत्ता शोकको पार कर लेता है और मुझे शोक है, इसलिये भगवान् मुझे शोकसे पार करें।’ इससे यह निश्चय होता है कि केवल शास्त्रज्ञानसे संसृतिचक्ररूप शोकसमुद्रको पार नहीं किया जा सकता; इसके लिये तो अनुभवकी आवश्यकता है। जब सर्वतन्त्रस्वतन्त्र, अशेषविद्यामहार्णव देवर्षि नारदको भी उनकी विद्या शान्ति प्रदान नहीं कर सकी तो हम-जैसे साधारण जीवोंकी तो बात ही क्या है ?

इस प्रकार हम देखते हैं कि इस उपनिषद्में बहुत-से उपयोगी विषय हैं। प्राचीन कालसे ही इसका बहुत मान रहा है। वेदान्त-सूत्रोंमें जिन श्रुतियोंपर विचार किया गया है उनमें सबसे अधिक इसी उपनिषद्की हैं। इसका ज्ञानकाण्ड तो जिज्ञासुओंकी अक्षय निधि है। जो ‘तत्त्वमसि’ महावाक्य अद्वैतसम्प्रदायमें ब्रह्मात्मैक्य-बोधका प्रधान साधन माना जाता है वह भी इसीके छठे अध्यायमें आया है। वहाँ आरुणिने भिन्न-भिन्न दृष्टान्त देकर नौ बार इसी वाक्यसे अपने पुत्र श्वेतकेतुको आत्मतत्त्वका उपदेश किया है।

औपनिषद-दर्शन ही सम्यग्दर्शन है। इसीसे भवभयका निरास होकर आत्यन्तिक आनन्दकी प्राप्ति होती है। इस दृष्टिको प्राप्त कर लेना ही मानव-जीवनका प्रधान उद्देश्य है—यही परम पुरुषार्थ है। इसे पाये बिना जीवन व्यर्थ है, इसे न पा सकना ही सबसे बड़ी हानि है; यही बात केन-श्रुति भी कहती है—

इह चेदवेदीदथ सत्यमस्ति न चेदिहावेदीन्महती विनष्टिः । ( २।५ )

अतः इस दृष्टिको प्राप्त करनेके लिये प्रत्येक पुरुषको प्राणपणसे प्रयत्न करना चाहिये। भगवान् हमें इसे प्राप्त करनेकी योग्यता दें।

अनुवादक—

| <div align="center">प्रथम अध्याय</div> | |

Page 12Permalink

श्रीहरिः

विषय-सूची

विषयपृष्ठ
१. शान्तिपाठ२५
<div align="center">प्रथम अध्याय</div>
<div align="center">प्रथम खण्ड</div>
२. सम्बन्ध-भाष्य२६
३. उद्गीथदृष्टिसे ओंकारकी उपासना३१
४. उद्गीथका रसतमत्व३३
५. उद्गीथोपासनान्तर्गत ऋक्, साम और उद्गीथका निर्णय३५
६. ओंकारमें संसृष्ट मिथुनके समागमका फल३९
७. उद्गीथदृष्टिसे ओंकारकी उपासना करनेका फल४०
८. ओंकारकी समृद्धिगुणवत्ता४०
९. ओंकारकी स्तुति४२
१०. उद्गीथविद्याके जानने और न जाननेवालेके कर्मका भेद४४
<div align="center">द्वितीय खण्ड</div>
११. प्राणोपासनाकी उत्कृष्टता सूचित करनेवाली आख्यायिका४७
१२. प्राणादिका सदोषत्व४९
१३. मुख्य प्राणद्वारा असुरोंका पराभव५४
१४. प्राणोपासकका महत्त्व५५
१५ प्राणकी आङ्गिरस संज्ञा होनेमें हेतु५९
१६. प्राणकी बृहस्पति संज्ञा होनेमें हेतु६१
१७. प्राणकी आयास्य संज्ञा होनेमें हेतु६१
१८. प्राणदृष्टिसे ओंकारोपासनाका फल६३
Page 13Permalink

( ९ )

तृतीय खण्ड

१९. आदित्यदृष्टिसे उद्गीथोपासना .... .... ६४
२०. सूर्य और प्राणकी समानता तथा प्राणदृष्टिसे उद्गीथोपासना .... .... ६५
२१. व्यानदृष्टिसे उद्गीथोपासना .... .... ६७
२२. व्यानप्रयुक्त होनेसे वाक्, ऋक्, साम और उद्गीथकी समानता .... ६९
२३. उद्गीथाक्षरोंमें प्राणादिदृष्टि .... .... ७०
२४. उद्गीथाक्षरोंमें द्युलोकादि तथा सामवेदादि दृष्टि .... .... ७२
२५. सकामोपासनाका क्रम .... .... ७३

चतुर्थ खण्ड

२६ उद्गीथसंज्ञक ओंकारोपासनासे सम्बद्ध आख्यायिका .... .... ७७
२७. ओंकारका उपयोग और महत्त्व .... .... ८०
२८. ओंकारोपासनाका फल .... .... ८१

पञ्चम खण्ड

२९. ओंकार, उद्गीथ और आदित्यका अभेद .... .... ८३
३०. रश्मिदृष्टिसे आदित्यकी व्यस्तोपासनाका विधान और फल .... ८४
३१. मुख्य प्राणदृष्टिसे उद्गीथोपासना .... ... ८५
३२. प्राणभेददृष्टिसे मुख्य प्राणकी व्यस्तोपासनाका विधान और फल .... ८६
३३. प्रणव और उद्गीथका अभेद .... ... ८७

षष्ठ खण्ड

३४. अनेक प्रकार की आधिदैविक उद्गीथोपासनाएँ .... ... ८९

सप्तम खण्ड

३५. अध्यात्म-उद्गीथोपासना .... ... ९८
३६. आदित्यान्तर्गत और नेत्रान्तर्गत पुरुषोंकी एकता .... .... १००
३७. इनकी अभेददृष्टिसे उपासनाका फल .... ... १०३

अष्टम खण्ड

३८. उद्गीथोपासनाकी उत्कृष्टता प्रदर्शित करनेके लिये शिलक, दालभ्य और प्रवाहणका संवाद .... .... १०६

नवम खण्ड

३९. शिलककी उक्ति—आकाश ही सबका आश्रय है .... .... ११७
४०. आकाशसंज्ञक उद्गीथकी उत्कृष्टता और उसकी उपासनाका फल .... ११८

दशम खण्ड

४१. उषस्तिका आख्यान ... .... १२२
४२. राजयज्ञमें उषस्ति और ऋत्विजोंका संवाद ... .... १२८

Page 14Permalink

( १० )

एकादश खण्ड

४३. राजा और उषस्तिका संवाद.... ...१३१
४४. उषस्तिके प्रति प्रस्तोताका प्रश्न.... ....१३३
४५. उषस्तिका उत्तर—प्रस्तावानुगत देवता प्राण है.... ...१३३
४६. उद्गाताका प्रश्न.... ...१३५
४७. उषस्तिका उत्तर—उद्गीथानुगत देवता आदित्य है... ....१३५
४८. प्रतिहर्ताका प्रश्न.... ....१३६
४९. उषस्तिका उत्तर—प्रतिहारानुगत देवता अन्न है... ....१३६

द्वादश खण्ड

५०. शौवसामसम्बन्धी उपाख्यान.... ....१३८
५१. कुत्तोंद्वारा किया हुआ हिंकार.... ....१४२

त्रयोदश खण्ड

५२. सामावयवभूत स्तोभाक्षरसम्बन्धिनी उपासनाएँ.... ...१४४
५३. स्तोभाक्षरसम्बन्धिनी उपासनाओंका फल.... ...१४७

द्वितीय अध्याय

प्रथम खण्ड

५४. साधुदृष्टिसे समस्त सामोपासना... ...१४९

द्वितीय खण्ड

५५. लोकविषयक पाँच प्रकारकी सामोपासना... ....१५४
५६. आवृत्तिकालिक अधोमुख लोकोंमें पञ्चविध सामोपासना....१५७

तृतीय खण्ड

५७. वृष्टिविषयक पाँच प्रकारकी सामोपासना.... ...१५९

चतुर्थ खण्ड

५८. जलविषयक पाँच प्रकारकी सामोपासना.... ...१६१

पञ्चम खण्ड

५९. ऋतुविषयक पाँच प्रकारकी सामोपासना... ....१६३

षष्ठ खण्ड

६०. पशुविषयक पाँच प्रकारकी सामोपासना.... ...१६५

सप्तम खण्ड

६१. प्राणविषयक पाँच प्रकारकी सामोपासना... ....१६७

अष्टम खण्ड

६२. वाणीविषयक सप्तविध सामोपासना... ...१७०
Page 15Permalink

( ११ )

नवम खण्ड
६३. आदित्यविषयिणी सात प्रकारकी सामोपासना .... .... १७३

दशम खण्ड
६४. मृत्युसे अतीत सप्तविध सामकी उपासना .... .... १८१

एकादश खण्ड
६५. गायत्रसामकी उपासना .... .... १८७

द्वादश खण्ड
६६. रथन्तरसामकी उपासना .... .... १८९

त्रयोदश खण्ड
६७. वामदेव्यसामकी उपासना ... ... १९१

चतुर्दश खण्ड
६८. बृहत्सामकी उपासना .... .... १९२

पञ्चदश खण्ड
६९. वैरूपसामकी उपासना ... .... १९४

षोडश खण्ड
७०. वैराजसामकी उपासना .... .... १९६

सप्तदश खण्ड
७१. शक्वरीसामकी उपासना .... .... १९८

अष्टादश खण्ड
७२. रेवतीसामकी उपासना .... .... १९९

एकोनविंश खण्ड
७३. यज्ञायज्ञीयसामकी उपासना ... .... २००

विंश खण्ड
७४. राजनसामकी उपासना .... .... २०२

एकविंश खण्ड
७५. सर्वविषयक सामकी उपासना .... ... २०४
७६. सर्वविषयक सामकी उपासनाका उत्कर्ष .... ... २०६

द्वाविंश खण्ड
७७. विनर्दिगुणविशिष्ट सामकी उपासना ... .... २०८
७८. स्तवनके समय ध्यानका प्रकार .... .... २१०
७९. स्वरादि वर्णोंकी देवात्मकता .... .... २१०
८०. वर्णोंके उच्चारणकालमें चिन्तनीय .... .... २१२

Page 16Permalink

( १२ )

त्रयोविंश खण्ड

८१. तीन धर्मस्कन्ध .... ... २१४
८२. त्रयीविद्या और व्याहृतियोंकी उत्पत्ति .... .... २३०
८३. ओंकारकी उत्पत्ति ... .... २३१

चतुर्विंश खण्ड

८४. सवनोंके अधिकारी देवता .... .... २३३
८५. साम आदिको जाननेवाला ही यज्ञ कर सकता है .... ... २३४
८६. प्रातःसवनमें वसुदेवतासम्बन्धी सामगान .... .... २३५
८७. मध्याह्नसवनमें रुद्रसम्बन्धी सामगान ... ... २३८
८८. तृतीय सवनमें आदित्य और विश्वेदेवसम्बन्धी सामका गान ... २३९

तृतीय अध्याय

प्रथम खण्ड

८९. मधुविद्या .... .... २४२
९०. आदित्यादिमें मधु आदि दृष्टि .... .... २४३
९१. आदित्यकी पूर्वदिक्सम्बन्धिनी किरणोंमें मधुनाड्यादि दृष्टि .... २४४

द्वितीय खण्ड

९२. आदित्यकी दक्षिणदिक्सम्बन्धिनी किरणोंमें मधुनाड्यादि दृष्टि .... २४९

तृतीय खण्ड

९३. आदित्यकी पश्चिमदिक्सम्बन्धिनी किरणोंमें मधुनाड्यादि दृष्टि .... २५१

चतुर्थ खण्ड

९४. आदित्यकी उत्तरदिक्सम्बन्धिनी किरणोंमें मधुनाड्यादि दृष्टि ... २५२

पञ्चम खण्ड

९५. आदित्यकी ऊर्ध्वदिक्सम्बन्धिनी किरणोंमें मधुनाड्यादि दृष्टि ... २५४

षष्ठ खण्ड

९६. वसुओंके जीवनाश्रयभूत प्रथम अमृतकी उपासना .... ... २५७

सप्तम खण्ड

९७. रुद्रोंके जीवनाश्रयभूत द्वितीय अमृतकी उपासना .... .... २६२

अष्टम खण्ड

९८. आदित्योंके जीवनाश्रयभूत तृतीय अमृतकी उपासना .... .... २६४

नवम खण्ड

९९. मरुद्गणके जीवनाश्रयभूत चतुर्थ अमृतकी उपासना .... २६८

दशम खण्ड

१००. साध्योंके जीवनाश्रयभूत पञ्चम अमृतकी उपासना .... .... २७०

Page 17Permalink

( १३ )

एकादश खण्ड

१०१. भोग-क्षयके अनन्तर सबका उपसंहार हो जानेपर आदित्यरूप ब्रह्मकी स्वस्वरूपमें स्थिति .... २७२
१०२. ब्रह्मलोकके विषयमें विद्वान्‌का अनुभव .... २७३
१०३. मधुविद्याका फल .... २७४
१०४. सम्प्रदायपरम्परा .... २७५

द्वादश खण्ड

१०५. गायत्रीद्वारा ब्रह्मकी उपासना .... २७८
१०६. कार्यब्रह्म और शुद्धब्रह्मका भेद .... २८४
१०७. भूताकाश, देहाकाश और हृदयाकाशका अभेद .... २८५

त्रयोदश खण्ड

१०८. हृदयान्तर्गत पूर्वसुषिभूत प्राणकी उपासना .... २८९
१०९. हृदयान्तर्गत दक्षिणसुषिभूत व्यानकी उपासना .... २९१
११०. हृदयान्तर्गत पश्चिमसुषिभूत अपानकी उपासना .... २९३
१११. हृदयान्तर्गत उत्तरसुषिभूत समानकी उपासना .... २९४
११२. हृदयान्तर्गत ऊर्ध्वसुषिभूत उदानकी उपासना .... २९५
११३. उपर्युक्त प्राणादि द्वारपालोंकी उपासनाका फल .... २९६
११४. हृदयस्थित मुख्य ब्रह्मकी उपासना .... २९८
११५. हृदयस्थित परम ज्योतिका अनुमापक लिङ्ग .... २९९

चतुर्दश खण्ड

( शाण्डिल्यविद्या )
११६. सर्वदृष्टिसे ब्रह्मोपासना .... ३०३
११७. समग्र ब्रह्ममें आरोपित गुण .... ३०६
११८. ब्रह्म छोटे-से-छोटा और बड़े-से-बड़ा है .... ३११
११९. हृदयस्थित ब्रह्म और परब्रह्मकी एकता .... ३१२

पञ्चदश खण्ड

१२०. विराट्कोशोपासना .... ३१६

षोडश खण्ड

१२१. आत्मयज्ञोपासना .... ३२३

सप्तदश खण्ड

१२२. अक्षयादि फल देनेवाली आत्मयज्ञोपासना .... ३३०

अष्टादश खण्ड

१२३. मन आदि दृष्टिसे अध्यात्म और आधिदैविक ब्रह्मोपासना .... ३३८

चतुर्थ अध्याय

Page 18Permalink

( १४ )

एकोनविंश खण्ड

१२४. आदित्य और अण्डदृष्टिसे अध्यात्म एवं आधिदैविक उपासना... ३४४

चतुर्थ अध्याय

प्रथम खण्ड

१२५. राजा जानश्रुति और रैक्वका उपाख्यान .... .... ३५२

द्वितीय खण्ड

१२६. रैक्वके प्रति जानश्रुतिकी उपसत्ति .... .... ३६३

तृतीय खण्ड

१२७. रैक्वद्वारा संवर्गविद्याका उपदेश .... .... ३६९
१२८. संवर्गकी स्तुतिके लिये आख्यायिका ... .... ३७२

चतुर्थ खण्ड

१२९. सत्यकामका ब्रह्मचर्य-पालन और वनमें जाकर गौ चराना .... ३८०

पञ्चम खण्ड

१३०. वृषभद्वारा सत्यकामको ब्रह्मके प्रथम पादका उपदेश.... .... ३८६

षष्ठ खण्ड

१३१. अग्निद्वारा ब्रह्मके द्वितीय पादका उपदेश .... .... ३८९

सप्तम खण्ड

१३२. हंसद्वारा ब्रह्मके तृतीय पादका उपदेश .... .... ३९२

अष्टम खण्ड

१३३. मद्गुद्वारा ब्रह्मके चतुर्थ पादका उपदेश .... ... ३९४

नवम खण्ड

१३४. सत्यकामका आचार्यकुलमें पहुँचकर आचार्यद्वारा पुनः उपदेश ग्रहण करना .... .... ३९७

दशम खण्ड

१३५. उपकोसलके प्रति अग्निद्वारा ब्रह्मविद्याका उपदेश .... ... ४००

एकादश खण्ड

१३६. गार्हपत्याग्निविद्या ... ... ४०९

द्वादश खण्ड

१३७. अन्वाहार्यपचनाग्निविद्या .... ... ४१२

Page 19Permalink

( १५ )

त्रयोदश खण्ड
१३८. आहवनीयाग्निविद्या .... ४१४

चतुर्दश खण्ड
१३९. आचार्यका आगमन .... ४१६
१४०. आचार्य और उपकोसलका संवाद .... ४१७

पञ्चदश खण्ड
१४१. आचार्यका उपदेश—नेत्रस्थित पुरुषकी उपासना .... ४२०
१४२. ब्रह्मवेत्ताकी गति .... ४२३

षोडश खण्ड
१४३. यज्ञोपासना .... ४२८
१४४. ब्रह्माके मौनभङ्गसे यज्ञकी हानि .... ४३०
१४५. ब्रह्माके मौनपालनसे यज्ञकी प्रतिष्ठा .... ४३२

सप्तदश खण्ड
१४६. यज्ञ दोषके प्रायश्चित्तरूपसे व्याहृतियोंकी उपासना .... ४३४
१४७. विद्वान् ब्रह्माकी विशिष्टता .... ४३८

पञ्चम अध्याय

प्रथम खण्ड
१४८. ज्येष्ठश्रेष्ठादिगुणोपासना .... ४४३
१४९. इन्द्रियोंका विवाद .... ४४६
१५०. प्रजापतिका निर्णय .... ४४७
१५१. वागिन्द्रियकी परीक्षा .... ४४८
१५२. चक्षुकी परीक्षा .... ४४९
१५३. श्रोत्रकी परीक्षा .... ४४९
१५४. मनकी परीक्षा .... ४५०
१५५. प्राणकी परीक्षा और विजय .... ४५१
१५६. इन्द्रियोंद्वारा प्राणकी स्तुति .... ४५२

द्वितीय खण्ड
१५७. प्राणका अन्ननिर्देश .... ४५८
१५८. प्राणका वस्त्रनिर्देश .... ४६०
१५९. प्राणविद्याकी स्तुति .... ४६३
१६०. मन्थकर्म .... ४६४

Page 20Permalink

( १६ )

तृतीय खण्ड

१६१. पाञ्चालोंकी सभामें श्वेतकेतु .... ... ४७२
१६२. प्रवाहणके प्रश्न .... .... ४७३
१६३. प्रवाहणसे पराभूत श्वेतकेतुका अपने पिताके पास आना .... ४७५
१६४. पिता-पुत्रका प्रवाहणके पास आना .... .... ४७७
१६५. प्रवाहणका वरप्रदान ... .... ४७९

चतुर्थ खण्ड

१६६ पञ्चम प्रश्नका उत्तर .... .... ४८१
१६७. लोकरूपा अग्निविद्या .... .... ४८३

पञ्चम खण्ड

१६८. पर्जन्यरूपा अग्निविद्या .... • .... ४८७

षष्ठ खण्ड

१६९. पृथिवीरूपा अग्निविद्या .... ... ४८९

सप्तम खण्ड

१७०. पुरुषरूपा अग्निविद्या ... ... ४९१

अष्टम खण्ड

१७१. स्त्रीरूपा अग्निविद्या ... .... ४९३

नवम् खण्ड

१७२. पञ्चम आहुतिमें पुरुषत्वको प्राप्त हुए आपकी गति ... ४९६

दशम खण्ड

१७३. प्रथम प्रश्नका उत्तर ... .... ५००
१७४. तृतीय प्रश्नका उत्तर ... .... ५०९
( देवयान और धूमयानका व्यावर्तनस्थान )
१७५. द्वितीय प्रश्नका उत्तर .... .... ५१४
( पुनरावर्तनका क्रम )
१७६. अनुशयी जीवोंकी कर्मानुरूप गति .... .... ५२९
१७७. चतुर्थ प्रश्नका उत्तर ... .... ५३१
( अशास्त्रीय प्रवृत्तिवालोंकी गति )
१७८. पाँच पतित .... .... ५३४
१७९. पञ्चाग्निविद्याका महत्त्व .... ... ५३५

Page 21Permalink

( १७ )

एकादश खण्ड

१८०. औपमन्यव आदिका आत्ममीमांसाविषयक प्रस्ताव .... ५३६
१८१. औपमन्यवादिका उद्दालकके पास आना ... .... ५३८
१८२. उद्दालकका औपमन्यवादिके सहित अश्वपतिके पास आना ... .... ५३९
१८३. अश्वपतिद्वारा मुनियोंका स्वागत ... .... ५४०
१८४. अश्वपतिके प्रति मुनियोंकी प्रार्थना ... .... ५४२
१८५. राजाके प्रति मुनियोंकी उपसत्ति .... .... ५४३

द्वादश खण्ड

१८६. अश्वपति और औपमन्यवका संवाद ... ... ५४५

त्रयोदश खण्ड

१८७. अश्वपति और सत्ययज्ञका संवाद ... .... ५४९

चतुर्दश खण्ड

१८८. अश्वपति और इन्द्रद्युम्नका संवाद ... .... ५५१

पञ्चदश खण्ड

१८९. अश्वपति और जनका संवाद .... ... ५५३

षोडश खण्ड

१९०. अश्वपति और बुडिलका संवाद ... — ५५५

सप्तदश खण्ड

१९१. अश्वपति और उद्दालकका संवाद ... ... ५५७

अष्टादश खण्ड

१९२. अश्वपतिका उपदेश—वैश्वानरकी समस्तोपासनाका फल .... ५५९
१९३. वैश्वानरका साङ्गोपाङ्ग स्वरूप ... ... ५६१

एकोनविंश खण्ड

१९४. भोजनकी अग्निहोत्रत्वसिद्धिके लिये ‘प्राणाय स्वाहा’ इस पहली आहुतिका वर्णन .... ... ५६३

विंश खण्ड

१९५. ‘व्यानाय स्वाहा’ इस दूसरी आहुतिका वर्णन ... .... ५६५

एकविंश खण्ड

१९६. ‘अपानाय स्वाहा’ इस तीसरी आहुतिका वर्णन .... ... ५६६

Page 22Permalink

( १८ )

द्वाविंश खण्ड

१९७. 'समानाय स्वाहा' इस चौथी आहुतिका वर्णन ... ५६७

त्रयोविंश खण्ड

१९८. 'उदानाय स्वाहा' इस पाँचवीं आहुतिका वर्णन ... ... ५६८

चतुर्विंश खण्ड

१९९. अविद्वान्‌के हवनका स्वरूप ... ... ५६९
२००. विद्वान्‌के हवनका फल .... .... ५६९

षष्ठ अध्याय

प्रथम खण्ड

२०१. आरुणिका अपने पुत्र श्वेतकेतुके प्रति उपदेश ... .... ५७३

द्वितीय खण्ड

२०२. अन्य पक्षके खण्डनपूर्वक जगत्‌की सद्‌रूपताका समर्थन ... ५८२

तृतीय खण्ड

२०३. सृष्टिका क्रम .... .... ... ६०४

चतुर्थ खण्ड

२०४. एकके ज्ञानसे सबका ज्ञान ... ... ६१३.

पञ्चम खण्ड

२०५. अन्न आदिके त्रिविध परिणाम ... .... ६२३

षष्ठ खण्ड

२०६. अन्न आदिका सूक्ष्म भाग ही मन आदि होता है ... .. ६२९

सप्तम खण्ड

२०८. षोडशकलाविशिष्ट पुरुषका उपदेश ... .... ६३२

अष्टम खण्ड

२०७. सुषुप्तिकालमें जीवकी स्थितिका उपदेश ... .... ६४०

नवम खण्ड

२०९. सुषुप्तिमें 'सत्' की प्राप्तिका ज्ञान न होनेमें मधुमक्खियोंका दृष्टान्त ... .... .... ६६३

दशम खण्ड

२१०. नदीके दृष्टान्तद्वारा उपदेश .... ... ६६८

एकादश खण्ड

२११. वृक्षके दृष्टान्तद्वारा उपदेश .... .... ६७१

द्वादश खण्ड

२१२. न्यग्रोधफलके दृष्टान्तद्वारा उपदेश ... ... ६७६