श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४३१
अनुमति मिलनेपर वे देवता शीघ्र ही नवें अभीष्ट
द्वारपर गये। वहाँ हीरे आदि उत्तम रत्नोंकी चार
वेदियाँ बनी थीं। वह द्वार अपूर्व चित्रोंसे सज्जित
तथा मालाओंकी जालीसे विभूषित था। वहाँ
सुन्दर आकारवाले सुबल नामक द्वारपाल दृष्टिगोचर
हुए, जो भाँति-भाँतिके आभूषणोंसे भूषित, भूषणके
योग्य तथा मनोहर थे। उनके साथ बारह लाख
व्रजवासी थे। दण्डधारी सुबलसे पूछकर देवताओंने
तत्काल दूसरे द्वारको प्रस्थान किया। उस विलक्षण
दसवें द्वारको देखकर देवताओंको बड़ा विस्मय
हुआ। मुने! वहाँका सब कुछ अनिर्वचनीय, अदृष्ट
और अश्रुत था- वैसा दृश्य कभी देखने और
सुननेमें भी नहीं आया था। वहाँ सुन्दर सुदामा
नामक गोप द्वारपालके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४३२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
द्वारका संरक्षण करती थीं। उन सबकी वेश-
भूषा अवर्णनीय थी। वे नाना प्रकारके सद्गुणोंसे
युक्त, रूप-यौवनसे सम्पन्न तथा रत्नमय अलंकारोंसे
विभूषित थीं। रत्ननिर्मित कङ्कण, केयूर तथा नूपुर
धारण किये हुए थीं। उनके कटिप्रदेश श्रेष्ठ रत्नोंकी
बनी हुई क्षुद्र घण्टिकाओंसे अलंकृत थे। रत्ननिर्मित
युगल कुण्डलोंसे उनके गण्डस्थलोंकी बड़ी शोभा
हो रही थी। प्रफुल्ल मालतीकी मालाओंसे उनके
वक्षःस्थलका मध्यभाग उद्भासित हो रहा था।
उनके मुख-चन्द्र शरत्पूर्णिमाके चन्द्रमाओंकी प्रभाको
छीने लेते थे। पारिजातके पुष्पोंकी मालाओंसे
उनके सुरम्य केशपाश आवेष्टित थे। वे भाँति-
भाँतिके सुन्दर आभूषणोंसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४३३
वेश-भूषावाले गोपसमूहोंसे घिरे हुए उस अन्तःपुरको झुंड-की-झुंड गोपाङ्गनाएँ, जो श्रीराधाकी सखियाँ थीं, सुशोभित कर रही थीं। श्रीराधा और श्रीकृष्णके गुणगानसम्बन्धी पदोंका संगीत वहाँ सब ओर सुनायी पड़ता था। ऐसे अन्तःपुरको देखकर वे देवता विस्मयसे विमुग्ध हो उठे। उन्होंने वहाँ मधुर गीत सुना और उत्तम नृत्य देखा। वे सब देवता वहाँ स्थिरभावसे खड़े हो गये। उन सबका चित्त ध्यानमें एकतान हो रहा था। उन देवेश्वरोंको वहाँ रमणीय रत्नसिंहासन दिखायी दिया, जो सौ धनुषके बराबर विस्तृत था। वह सब ओरसे मण्डलाकार दिखायी देता था। श्रेष्ठ रत्नोंके बने हुए छोटे-छोटे कलश-समूह उसमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४३४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
है। आपके पैर नहीं हैं तो भी आप चलनेकी योग्यता रखते हैं। नेत्रहीन होकर भी सबको देखते हैं। हाथ और मुखसे रहित होकर भी भोजन करते हैं। आप तेजोमय परमात्माको मेरा नमस्कार है। वेदमें जिस वस्तुका निरूपण है, विद्वान् पुरुष उसीका वर्णन कर सकते हैं। जिसका वेदमें भी निरूपण नहीं हो सका है, आपके उस तेजोमय स्वरूपको मैं नमस्कार करता हूँ।
जो सर्वेश्वर है, किंतु जिसका ईश्वर कोई नहीं है; जो सबका आदि है, परंतु स्वयं आदिसे रहित है तथा जो सबका आत्मा है, किंतु जिसका आत्मा दूसरा कोई नहीं है; आपके उस तेजोमय स्वरूपको मैं नमस्कार करता हूँ। मैं स्वयं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४३५
मुने! उन त्रिदशेश्वरोंने खड़े-खड़े पुनः स्तवन किया। वे सब-के-सब वहाँ भगवान् श्रीकृष्णके तेजसे व्याप्त हो रहे थे। धर्म, शिव और ब्रह्माजीके द्वारा किये गये इस स्तवराजको जो प्रतिदिन श्रीहरिके पूजाकालमें भक्तिपूर्वक पढ़ता है, वह उनकी अत्यन्त दुर्लभ और दृढ़ भक्ति प्राप्त कर लेता है। देवता, असुर और मुनीन्द्रोंको श्रीहरिका दास्य दुर्लभ है; परंतु इस स्तोत्रका पाठ करनेवाला उसे पा लेता है। साथ ही अणिमा आदि सिद्धियों तथा सालोक्य आदि चार प्रकारकी मुक्तियोंको भी प्राप्त कर लेता है।
इस लोकमें भी वह भगवान् विष्णुके समान ही विख्यात एवं पूजित होता है; इसमें संशय नहीं है। निश्चय ही उसे वाक्सिद्धि
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४३६ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
देवताओंद्वारा तेजःपुञ्जमें श्रीकृष्ण और राधाके दर्शन तथा स्तवन, श्रीकृष्णद्वारा देवताओंका स्वागत तथा उन्हें आश्वासन-दान, भगवद्भक्तके महत्त्वका वर्णन, श्रीराधासहित गोप-गोपियोंको व्रजमें अवतीर्ण होनेके लिये श्रीहरिका आदेश, सरस्वती और लक्ष्मीसहित वैकुण्ठवासी नारायणका तथा क्षीरशायी विष्णुका शुभागमन, नारायण और विष्णुका श्रीकृष्णके स्वरूपमें लीन होना, संकर्षण तथा पुत्रोंसहित पार्वतीका आगमन, देवताओं और देवियोंको पृथ्वीपर जन्म ग्रहण करनेके लिये प्रभुका आदेश, किस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४३७
उनका मध्यभाग अलंकृत था। उत्तम रत्नोंके हार,
बाजूबंद और कंगनसे वे विभूषित थीं। उत्तम
रत्नोंके द्वारा रचित कुण्डलोंसे उनके कपोल उद्दीप्त
हो रहे थे। कानोंमें श्रेष्ठ मणियोंके कर्णभूषण
उनकी शोभा बढ़ा रहे थे। पक्षिराज गरुड़की
चोंचके समान नुकीली नासिकामें गजमुक्ताकी
बुलाक शोभा दे रही थी। उनके घुंघराले बालोंकी
वेणीमें मालतीकी माला लपेटी हुई थी।
वक्षःस्थलमें अनेक कौस्तुभमणियोंकी प्रभा फैली
हुई थी। पारिजातके फूलोंकी माला धारण करनेसे
उनकी रूपराशि परम उज्ज्वल जान पड़ती थी।
उनके हाथकी अंगुलियाँ रत्नोंकी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४३८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
श्रीकृष्णने कहा—तुम सब लोग इस समय मेरे धाममें पधारे हो। यहाँ तुम्हारा स्वागत है, स्वागत है। शिवके आश्रयमें रहनेवाले लोगोंका तो कुशल पूछना उचित नहीं है। यहाँ आकर तुम निश्चिन्त हो जाओ। मेरे रहते तुम्हें क्या चिन्ता है? मैं समस्त जीवोंके भीतर विराजमान हूँ; परंतु स्तुतिसे ही प्रत्यक्ष होता हूँ। तुम्हारा जो अभिप्राय है, वह सब मैं निश्चितरूपसे जानता हूँ। देवताओ! शुभ-अशुभ जो भी कर्म है, वह समयपर ही होगा। बड़ा और छोटा—सब कार्य कालसे ही सम्पन्न होता है। वृक्ष अपने-अपने समयपर ही सदा फूलते और फलते हैं। समयपर ही उनके फल पकते हैं और समयपर ही वे कच्चे फलोंसे युक्त होते
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४३९
दूसरे कर्मपरायण लोगोंको प्राप्त होते हैं; मेरे भक्तोंको नहीं। मेरे भक्त पाप या पुण्य किसी भी कर्ममें लिप्त नहीं होते हैं। मैं उनके कर्मभोगोंका निश्चय ही नाश कर देता हूँ। मैं भक्तोंका प्राण हूँ और भक्त भी मेरे लिये प्राणोंके समान हैं। जो नित्य मेरा ध्यान करते हैं, उनका मैं दिन-रात स्मरण करता हूँ$^१$। सोलह अरोंसे युक्त अत्यन्त तीखा सुदर्शन नामक चक्र महान् तेजस्वी है। सम्पूर्ण जीवधारियोंमें जितना भी तेज है, वह सब उस चक्रके तेजके सोलहवें अंशके बराबर भी नहीं है। उस अभीष्ट चक्रको भक्तोंके निकट उनकी रक्षाके लिये नियुक्त करके भी मुझे प्रतीति नहीं होती; इसलिये मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६०- आकाशवाणीसे प्रभावित हो देवीके वधके लिये उद्यत हुए कंसको वसुदेवजीका समझाना
४४० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
रहे थे। वह अग्निशुद्ध सूक्ष्म गेरुए वस्त्रोंसे सजाया गया था। श्रेष्ठ रत्नोंके बने हुए सहस्रों कलश उसकी श्रीवृद्धि कर रहे थे। पारिजातपुष्पोंके हारोंसे उस विमानको सुसज्जित किया गया था। सोनेका बना हुआ वह सुन्दर विमान अनुपम तेजःपुञ्जमय दिखायी देता था। उससे सैकड़ों सूर्योंके समान प्रकाश फैल रहा था तथा उस विमानपर बहुत-से श्रेष्ठ पार्षद बैठे हुए थे। उस विमानमें एक श्यामसुन्दर कमनीय पुरुष दृष्टिगोचर हुए, जिनके चार हाथोंमें शङ्ख, चक्र, गदा और पद्म शोभा पा रहे थे। उन श्रेष्ठ पुरुषने पीताम्बर पहन रखा था। उनके मस्तकपर किरीट, कानोंमें कुण्डल और वक्षःस्थलपर वनमाला शोभा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६१- धर्म, ब्रह्मा तथा शिव आदि देवेश्वरगणद्वारा देवकीके गर्भमें स्थित परमेश्वरकी स्तुति
श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४१
स्फटिकमणिके समान गौरवर्णवाले संकर्षण नामक
पुरुष पधारे। वे बड़ी उतावलीमें थे। उनके सहस्रों
मस्तक थे तथा वे सौ सूर्योंके समान देदीप्यमान
हो रहे थे। उनको आया देख सबने उन
विष्णुस्वरूप संकर्षणका स्तवन किया। नारद!
उन्होंने भी वहाँ आकर मस्तक झुकाकर राधिकेश्वरकी
स्तुति की तथा सहस्रों मस्तकोंद्वारा भक्तिभावसे
उनको प्रणाम किया। तत्पश्चात् धर्मके पुत्र-स्वरूप
हम दोनों भाई नर और नारायण वहाँ गये। मैं तो
श्रीकृष्णके चरणारविन्दमें लीन हो गया। किंतु नर
अर्जुनके रूपमें दृष्टिगोचर हुआ। फिर ब्रह्मा,
शिव, शेष और धर्म—ये चारों वहाँ एक स्थानपर
खड़े हो गये।
इस बीचमें देवताओंने वहाँ दूसरा उत्तम रथ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४२ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
उन दोनों देवेश्वरोंको निकट आया देख वे सब देवता उठकर खड़े हो गये। उन्होंने आशीर्वाद दिया और दोनोंको अपने पास बिठा लिया। देवता बड़ी प्रसन्नताके साथ गणेश और कार्तिकेयके साथ उत्तम वार्तालाप करने लगे। उस समय देवता और देवी उस सभामें श्रीहरिके सामने बैठ गये। उन्हें देख बहुसंख्यक गोप और गोपियाँ आश्चर्यसे चकित हो रही थीं। तदनन्तर श्रीकृष्णके मुखारविन्दपर मुस्कराहट खेलने लगी। वे लक्ष्मीसे बोले—'सनातनी देवि! तुम नाना रत्नोंसे सम्पन्न भीष्मकके राजभवनमें जाओ और वहाँ विदर्भदेशकी महारानीके उदरसे जन्म धारण करो। साध्वी देवि! मैं स्वयं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६२- भगवान् श्रीकृष्णका दिव्य रूप धारणकर देवकीके हृदय-कमलके कोशसे प्रकट होना तथा वसुदेवजीका अपनी पत्नी देवकीके साथ भक्तिभावसे उनकी स्तुति करना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४४३
रोहिणीके गर्भसे जन्म लेंगे। मायाद्वारा उस गर्भका संकर्षण होनेसे उनका नाम 'संकर्षण' होगा। सूर्यतनया यमुना गङ्गाके अंशके साथ भूतलपर कालिन्दी नामवाली पटरानी होंगी। तुलसी आधे अंशसे राजकन्या लक्ष्मणाके रूपमें अवतीर्ण होंगी। वेदमाता सावित्री नग्नजित्की पुत्री सती सत्याके नामसे प्रसिद्ध होंगी। वसुधा सत्यभामा और देवी सरस्वती शैव्या होंगी। रोहिणी राजकन्या मित्रविन्दा होंगी। सूर्यपत्नी संज्ञा अपनी कलासे जगद्गुरुकी पत्नी रत्नमाला होंगी। स्वाहा एक अंशसे सुशीलाके रूपमें अवतीर्ण होंगी। ये रुक्मिणी आदि नौ स्त्रियाँ हुईं। इसके अतिरिक्त पार्वती अपने आधे अंशसे जाम्बवती होंगी। ये दस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४४
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तुम्हारी प्रेयसी राधिका हूँ तथा हम दोनोंका
प्रेम सौभाग्य शाश्वत है। प्रभो! यह उत्तम वर मुझे
अवश्य दो। जैसे शरीर छायाके साथ और प्राण
शरीरके साथ रहते हैं, उसी प्रकार हम दोनोंका
जन्म एवं जीवन एक-दूसरेके साथ बीते। विभो!
यह श्रेष्ठ वर मुझे दे दो। भगवन्! भूतलपर
पहुँचकर भी कहीं हम दोनोंका पलभरके लिये
भी वियोग न हो। यह वर मुझे दो। हरे! मेरे
प्राणोंसे ही तुम्हारा शरीर निर्मित हुआ है- मेरे
प्राण तुम्हारे श्रीअङ्गोंसे विलग नहीं हैं। मेरी इस
धारणाका कौन निवारण कर सकता है? मेरे
शरीरसे ही तुम्हारी मुरली बनी है और मेरे मनसे
ही तुम्हारे चरणोंका निर्माण हुआ है। तात्पर्य यह
है कि मैं
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६३- वसुदेवजीका नन्दगाँवमें पहुँचकर शय्यापर यशोदाजीको निद्रित अवस्थामें देखकर तुरंत ही पुत्र (श्रीकृष्ण)-को शय्यापर सुलाकर तथा उनके बदले सुवर्णके समान गौर कान्तिवाली एक बालिकाको गोदमें लेकर मथुराके लिये प्रस्थान करना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४५
लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, ब्रह्मा, शिव, शेषनाग
और धर्म- ये सब मेरे प्राणोंके समान हैं; परंतु
तुम मुझे प्राणोंसे भी बढ़कर प्यारी हो। राधिके!
ये सब देवता और देवियाँ मेरे निकट हैं; परंतु
तुम यदि इनसे अधिक न होतीं तो मेरे वक्षः-
स्थलमें कैसे विराजमान हो सकती थीं ? सुशीले
राधे ! आँसू बहाना छोड़ो। साथ ही इस निष्फल
भ्रमका परित्याग करो। शङ्का छोड़कर निर्भीक-
भावसे वृषभानुके घरमें पधारो। सुन्दरि! नौ
मासतक कलावतीके पेटमें स्थित गर्भको मायाद्वारा
वायुसे भरकर रोके रहो। दसवाँ महीना आनेपर
तुम भूतलपर प्रकट हो जाना। अपने दिव्य रूपका
परित्याग करके शिशुरूप धारण कर लेना। जब
गर्भसे वायुके
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४६ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
उपकार, वाराणसीपुरीका दहन, महादेवजीको
जृम्भणास्त्रसे बाँधना, बाणासुरकी भुजाओंको काटना,
पारिजातका अपहरण, अन्यान्य कर्मोंका सम्पादन,
प्रभासतीर्थकी यात्रामें जाना, वहाँ मुनिमण्डलीका
दर्शन करना, ब्रजके बन्धुजनोंसे वार्तालाप, पिताके
यज्ञका सम्पादन, वहीं शुभ बेलामें पुनः तुम्हारे
साथ मिलन तथा गोपियोंका साक्षात्कार आदि
कार्य मुझे करने हैं। फिर तुम्हें अध्यात्मज्ञानका
उपदेश देकर वास्तवमें तुम्हारे साथ नित्य मिलनका
सौभाग्य प्राप्त करूँगा। इसके बाद मेरे साथ दिन-
रात तुम्हारा संयोग बना रहेगा। कभी क्षणभरके
लिये भी वियोग न होगा। इतना ही नहीं, वहाँसे
तुम्हारे साथ मेरा
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४७
गोपियाँ अन्यान्य गोपोंके घरोंमें गयीं। गोप-
उन्हें कंसने तत्काल मार डाला। इस तरह उनके
गोपियोंसहित श्रीराधाके भूतलपर चले जानेपर
छः पुत्रोंको उसने कालके गालमें डाल दिया।
श्रीहरि भी शीघ्र ही वहाँ पहुँचनेके लिये उत्सुक
देवकीका सातवाँ गर्भ शेषनागका अंश था, जिसे
हुए। गोलोकके गोपों और गोपियोंसे बात करके
योगमायाने खींचकर गोकुलमें निवास करनेवाली
उन्हें अपने-अपने कामोंमें लगाकर मनकी गतिसे
रोहिणीजीके गर्भमें स्थापित कर दिया। फिर वह
चलनेवाले जगदीश्वर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४४८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
सहस्रों स्वर्णपात्र, वस्त्राभूषणोंसे विभूषित सैकड़ों
सुन्दरी दासियाँ, नाना प्रकारके द्रव्य, भाँति-
भाँतिके रत्न, उत्तम मणि, हीरे तथा रत्नमय पात्र
दिये थे। देवककी कन्या श्रेष्ठ रत्नमय आभूषणोंसे
विभूषित, सैकड़ों चन्द्रमाओंके समान कान्तिमती,
त्रिभुवनमोहिनी, धन्य, मान्य तथा श्रेष्ठ युवती
थी। रूप और गुणकी निधि थी। उसके मुखपर
मन्द मुस्कानकी छटा छायी रहती थी। उसे
रथपर बिठाकर वसुदेव जब प्रस्थान करने लगे,
तब बहिनके विवाहमें हर्षसे भरा हुआ कंस भी
उसके साथ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४४९
वसुदेवजीकी यह बात सुनकर राजा कंसने
बहिनको छोड़ दिया। वसुदेवजी प्यारी पत्नीको
साथ लेकर अपने घर गये। नारद ! देवकीके
गर्भसे क्रमशः जो छः संतानें हुईं, उन्हें
वसुदेवजीने कंसको दे दिया; क्योंकि वे सत्यसे
बँधे हुए थे। कंसने क्रमशः उन सबको मार
डाला। देवकीके सातवें गर्भके आनेपर कंसने
भयके कारण उसकी रक्षाकी ओर विशेष ध्यान
दिया। परंतु योगमायाने उस गर्भको खींचकर
रोहिणीके पेटमें रख दिया। रक्षकोंने राजाको यह
सूचना दी कि देवकीका सातवाँ गर्भ गिर
गया। उसी गर्भसे भगवान्
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४५० संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
तर्ककी पहुँच नहीं होती है। आप सबके आधार
हैं। शङ्का और उपद्रवसे शून्य हैं। उपाधिशून्य,
निर्लिप्त और निरीह हैं। मृत्युकी भी मृत्यु हैं।
अपनी आत्मामें रमण करनेवाले पूर्णकाम, निर्दोष
और नित्य हैं। आप सौभाग्यशाली और दुर्भाग्यरहित
हैं तथा प्रवचनकुशल हैं। आपको रिझाना या
लाँघना कठिन ही नहीं, असम्भव है। आपके
निःश्वाससे वेदोंका प्राकट्य हुआ है; इसलिये
आप उनके प्रादुर्भावमें हेतु हैं। सम्पूर्ण वेद आपके
स्वरूप हैं। छन्द आदि वेदाङ्ग भी आपसे भिन्न
नहीं हैं। आप वेदवेत्ता और सर्वव्यापी हैं।
ऐसा कहकर देवताओंने बारंबार उनको
प्रणाम किया। उन सबके नेत्रोंमें हर्षके आँसू
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें