श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५१
मकराकृति कुण्डल झलमला रहे थे। मुख मन्द
हास्यकी छटासे प्रसन्न जान पड़ता था। वे भक्तोंपर
कृपा करनेके लिये कातर-से दिखायी पड़ते थे।
श्रेष्ठ मणि-रत्नोंके सारतत्त्वसे निर्मित आभूषण
उनके शरीरकी शोभा बढ़ा रहे थे। पीताम्बरसे
सुशोभित श्रीविग्रहकी कान्ति नूतन जलधरके
समान श्याम थी। चन्दन, अगुरु, कस्तूरी और
कुंकुमके द्रवसे निर्मित अङ्गराग सब अङ्गोंमें लगा
हुआ था। उनका मुखचन्द्र शरत्पूर्णिमाके शशधरकी
शुभ्र ज्योत्स्नाको तिरस्कृत कर रहा था। बिम्बफलके
सदृश लाल अधरके कारण
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४५२ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
लेता है। उसे विशिष्ट एवं हरिभक्त पुत्रकी प्राप्ति होती है। वह सारे संकटोंसे शीघ्र पार हो जाता और शत्रुके भयसे छूट जाता है*।
**भगवान् नारायण कहते हैं—**वसुदेवजीकी बात सुनकर भक्तोंपर अनुग्रहके लिये कातर रहनेवाले प्रसन्नवदन श्रीहरिने स्वयं इस प्रकार कहा।
**श्रीकृष्ण बोले—**मैं तपस्याओंके फलसे ही इस समय तुम्हारा पुत्र हुआ हूँ। तुम इच्छानुसार वर माँगो। तुम्हारा कल्याण होगा, इसमें संशय नहीं। पूर्वकालमें तुम तपस्वीजनोंमें श्रेष्ठ प्रजापति कश्यप थे और ये सुतपा माता अदिति तुम्हारे साथ थीं। तुमने अपनी इन तपस्विनी पत्नी अदितिके साथ तपस्याद्वारा मेरी आराधना की
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६५- बालक श्रीकृष्णको गोपीका प्रसन्नतापूर्वक देखना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४५३
कर रही है। उसके प्रसन्न मुखपर मन्द मुस्कानकी छटा छा रही थी। उसे देखकर वसुदेवजीको बड़ा विस्मय हुआ। वे तुरंत ही पुत्रको वहाँ सुलाकर कन्याको गोदमें ले डरते-डरते मथुराकी ओर गये
और अपनी पत्नीके सूतिकागारमें जा पहुँचे। वहीं उन्होंने उस महामायास्वरूपिणी बालिकाको सुला दिया। बालिका जोर-जोरसे रोने लगी। उसे देखकर देवकी थर्रा उठी। उस बालिकाने
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४५४ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
समुद्रोंको पी लिया था; अतः तीनों लोकोंमें विधाताकी विचित्र गतिको समझ पाना अत्यन्त कठिन है। दैवयोगसे यह बालिका ही मेरा नाश करनेमें समर्थ हो जायगी, अतः मैं बालिकाका भी वध कर डालूँगा। इस विषयमें विचार करनेकी आवश्यकता नहीं है।
ऐसा कहकर कंस उस बालिकाको मारना ही चाहता था कि वसुदेवजीने पुनः उससे कहा—'राजन्! तुमने अबतक व्यर्थ ही हिंसा की है। कृपानिधे! अब इस बालिकाको मुझे दे दो।' महामुने! उनकी बात सुनकर विचारज्ञ कंस संतुष्ट हो गया। इसी समय उसे बोध कराती हुई आकाशवाणी प्रकट हुई। 'ओ
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६६- बालक श्रीकृष्णको गोदमें लेकर पूतनाका बारम्बार उनका मुख चूमना तथा सुखपूर्वक बैठकर उनके (श्रीहरिके) मुखमें अपना स्तन देना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड ४५५
है, भाद्रपदमासकी अष्टमी तिथिको स्नान और पूजन करनेसे वही फल कोटिगुना अधिक होता है। उस तिथिको जो पितरोंके लिये जलमात्र अर्पण करता है, वह मानो लगातार सौ वर्षोंतक पितरोंकी तृप्तिके लिये गयाश्राद्धका सम्पादन कर लेता है; इसमें संशय नहीं है।
स्नान और नित्यकर्म करके सूतिकागृहका निर्माण करे। वहाँ लोहेका खड्ग, प्रज्वलित अग्नि तथा रक्षकोंका समूह प्रस्तुत करे। अन्यान्य अनेक प्रकारकी आवश्यक सामग्री तथा नाल काटनेके लिये कैंची लाकर रखे। विद्वान् पुरुष यत्नपूर्वक एक ऐसी स्त्रीको भी उपस्थित करे, जो धायका काम करे। सुन्दर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४५६ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
पञ्चामृत सुवर्णके पात्रमें रखा गया है। इसे आपकी सेवामें निवेदन करना है। आप स्नानके लिये इसका उपयोग करें।
अर्घ्य
हरे! दूर्वा, अक्षत, श्वेत पुष्प और स्वच्छ जलसे युक्त यह अर्घ्य सेवामें समर्पित है। इसमें चन्दन, अगुरु और कस्तूरीका भी मेल है। आप इसे ग्रहण करें।
आचमनीय
परमेश्वर! सुगन्धित वस्तुसे वासित यह शुद्ध, सुस्वादु एवं स्वच्छ जल आचमनके योग्य है। आप इसे ग्रहण करें।
स्नानीय
श्रीकृष्ण! सुगन्धित द्रव्यसे
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५७
समर्पित कर देना चाहिये। उस समय इस प्रकार कहे—'परमेश्वर! वृक्षोंके बीजस्वरूप ये स्वादिष्ट और सुन्दर फल वंशकी वृद्धि करनेवाले हैं। आप इन्हें ग्रहण कीजिये।' आवाहित देवताओंमेंसे प्रत्येकका व्रती पुरुष पूजन करे। पूजनके पश्चात् भक्तिभावसे उन सबको तीन-तीन बार पुष्पाञ्जलि दे। सुनन्द, नन्द और कुमुद आदि गोप, गोपी, राधिका, गणेश, कार्तिकेय, ब्रह्मा, शिव, पार्वती, लक्ष्मी, सरस्वती, दिक्पाल, ग्रह, शेषनाग, सुदर्शनचक्र तथा श्रेष्ठ पार्षदगण—इन सबका पूजन करके समस्त देवताओंको पृथ्वीपर दण्डवत् प्रणाम करे। तदनन्तर ब्राह्मणोंको नैवेद्य देकर दक्षिणा दे तथा जन्माध्यायमें बतायी गयी कथाका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६७- श्रीकृष्णके पैरोंके आघातसे शकटका चूर-चूर होना तथा उसकी बिखरी हुई लकड़ियोंके भीतर दबे बालक (श्रीकृष्ण)-को यशोदाजीका गोदमें उठा लेना
४५८ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
चढ़ाने तथा रातमें जागरण करनेसे दैत्यशत्रु
श्रीहरि जयन्ती-व्रतका फल प्रदान करते हैं। जो
अष्टमी-व्रतके उत्सवमें धनका उपयोग करनेमें
कंजूसी नहीं करता, उसे उत्तम फलकी प्राप्ति
होती है। जो कंजूसी करता है, वह उसके
अनुरूप ही फल पाता है। विद्वान् पुरुष अष्टमी
और रोहिणीमें पारणा न करे; अन्यथा वह पारणा
पूर्वकृत पुण्योंको तथा उपवाससे प्राप्त होनेवाले
फलको भी नष्ट कर देती है, तिथि आठ गुने
फलका नाश करती है और नक्षत्र चौगुने फलका।
अतः प्रयत्नपूर्वक तिथि और नक्षत्रके अन्तमें पारणा
करे। यदि महानिशा प्राप्त होनेपर
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड
४५९
है। साक्षात् भगवान् श्रीकृष्ण योगीन्द्रोंके गुरुके
भी गुरु हैं। जो जिसका अंश होता है, वह उस
अंशीके सुखसे सुखी होता है। प्रभो! आपने ही
यह वर्णन किया है कि आप दोनों नर और
नारायण श्रीहरिके चरणोंमें विलीन हो गये थे।
उनमें भी आप ही साक्षात् गोलोकके अंश हैं;
अतः उनके समान ही महान् हैं (इसीलिये
श्रीकृष्णलीलाएँ आपके प्रत्यक्ष अनुभवमें आयी
हुई हैं; अतः आप उनका वर्णन कीजिये)।
भगवान् नारायण बोले-नारद! ब्रह्मा,
शिव, शेष, गणेश, कूर्म, धर्म, मैं, नर तथा
कार्तिकेय-ये नौ श्रीकृष्णके अंश हैं। अहो! उन
गोलोकनाथकी महिमाका कौन वर्णन कर सकता
है? जिन्हें स्वयं हम भी नहीं जानते और न वेद
ही
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४६० | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
साथ मर्त्यलोकमें जाकर श्रीहरिके मुखकमलका दर्शन प्राप्त करोगी।' तदनन्तर कश्यपजीने अदितिके घर जाकर उनकी इच्छा पूर्ण की। उसी ऋतुसे देवराजका जन्म हुआ। इसके बाद अदितिने देवकीके रूपमें, कद्रूने रोहिणीके रूपमें और कश्यपजीने श्रीकृष्णके पिता श्रीवसुदेवजीके रूपमें जन्म ग्रहण किया।
मुने! यह सारा गोपनीय रहस्य बताया गया। अब अनन्त, अप्रमेय तथा सहस्रों मस्तकवाले भगवान् बलदेवजीके जन्मका वृत्तान्त सुनो। साध्वि! रोहिणी वसुदेवजीकी प्रेयसी भार्या थीं। मुने! वे वसुदेवजीकी आज्ञासे संकर्षणकी रक्षाके लिये गोकुलमें चली गयीं। कंससे भयभीत होनेके कारण उन्हें वहाँसे पलायन
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें६८- शिष्योंसहित मुनि गर्गका आगमन तथा यशोदाद्वारा उनका सत्कार और श्रीकृष्णको उन्हें प्रणाम करवाना
श्रीकृष्णजन्मखण्ड
४६१
देखा और प्रसन्नतापूर्वक उसे आशीर्वाद दिया। नन्दनन्दनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करती हुई वे उन्हें अपनी गोदमें ले लेती थीं। उनमेंसे कितनी ही गोपियाँ रातमें वहीं रह गयीं।
नन्दने वस्त्रसहित स्नान करके धुली हुई धोती और चादर धारण की। फिर प्रसन्नचित्त हो वहाँ परम्परागत विधिका पालन किया। ब्राह्मणोंको भोजन कराया, उनसे मङ्गलपाठ करवाया, नाना प्रकारके बाजे बजवाये और वन्दीजनोंको धन-दान
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४६२ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
आकाशवाणी सुनकर कंसका पूतनाको गोकुलमें भेजना, पूतनाका श्रीकृष्णके मुखमें विषमिश्रित स्तन देना और प्राणोंसे हाथ धोकर श्रीकृष्णकी कृपासे माताकी गतिको प्राप्त हो गोलोकमें जाना
भगवान् नारायण कहते हैं—नारद! एक दिन राजसभामें स्वर्णसिंहासनपर बैठे हुए कंसको बड़ी मधुर आकाशवाणी सुनायी दी—'ओ महामूढ़ नरेश! क्या कर रहा है ? अपने कल्याणका उपाय सोच। तेरा काल धरतीपर उत्पन्न हो चुका है। वसुदेवने मायासे तेरे शत्रुभूत बालकको नन्दके हाथमें दे दिया और उनकी कन्या लाकर तुझे सौंप दी। यह कन्या मायाका अंश है और वसुदेवके पुत्रके रूपमें
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४६३
पूतनाने अत्यन्त मनोहर वेष धारण करके मन्द मुस्कानकी छटा बिखेरते हुए नन्द-मन्दिरमें प्रवेश किया। उसे महलमें प्रवेश करती देख वहाँकी गोपियोंने उसका बहुत आदर किया। वे सोचने लगीं—'ये कमलालया लक्ष्मी अथवा साक्षात् दुर्गा ही तो नहीं हैं, जो साक्षात् श्रीकृष्णका दर्शन करनेके लिये यहाँ पधारी हैं।' गोपियों और गोपोंने उसे प्रणाम किया और कुशल-समाचार पूछा। उसे बैठनेके लिये सिंहासन दिया और पैर धोनेके लिये जल अर्पित किया। पूतनाने भी गोपबालकोंका
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४६४ संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
ले गये। उस अद्भुत दृश्यको देखकर गोप और गोपिकाएँ चकित हो गयीं। कंस भी वह सारा समाचार सुनकर बड़ा विस्मित हुआ। मुने! यशोदा मैया बालकको गोदमें उठाकर उसे स्तन पिलाने लगीं। उन्होंने ब्राह्मणोंके द्वारा बालकके कल्याणके लिये मङ्गल-पाठ करवाया। नन्दरायने बड़े आनन्दसे पूतनाके देहका दाह-संस्कार किया। उस समय उसकी चितासे चन्दन, अगुरु और कस्तूरीके समान सुगन्ध निकल रही थी।
नारदजीने पूछा—भगवन्! राक्षसी पूतनाके रूपमें वह कौन ऐसी पुण्यवती सती थी, जिसने श्रीहरिको अपना स्तन पिलाया? किस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४६५
भयसे अपनी-अपनी छाती पीटने लगे। कुछ लोग मूर्च्छित हो गये और कितने ही फूट-फूटकर रोने लगे। खोजते-खोजते उन्हें वह बालक व्रजके भीतर एक फुलवाड़ीमें पड़ा दिखायी दिया। उसके सारे अङ्ग धूलसे धूसर हो रहे थे। एक सरोवरके बाहरी तटपर जो पानीसे भीगा हुआ था, पड़ा हुआ वह बालक आकाशकी ओर एकटक देखता और भयसे कातर होकर बोलता था। नन्दजीने तत्काल बच्चेको उठाकर छातीसे लगा लिया और उसका मुँह देख-देखकर वे शोकसे व्याकुल हो रोने लगे। माता यशोदा और रोहिणी भी शीघ्र ही बालकको देखकर रो पड़ीं तथा उसे गोदमें लेकर बार-बार
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४६६ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
और भी बालक-बालिकाएँ थीं। उस दिन नन्दजीके यहाँ आभ्युदयिक कर्मका सम्पादन हुआ था। उस अवसरपर गोपियोंको आती देख सती यशोदाने अतृप्त बालक श्रीकृष्णको शीघ्र ही शय्यापर सुला दिया और स्वयं उठकर प्रसन्नतापूर्वक उनको प्रणाम किया। इतना ही नहीं, आनन्दित हुई गोपी यशोदाने उन सबको तेल, सिन्दूर, पान, मिष्ठान्न, वस्त्र और आभूषण भी दिये। इस बीचमें मायाके स्वामी भगवान् श्रीकृष्ण मायासे भूखे बनकर दोनों चरण ऊपर फेंक-फेंककर रोने लगे। मुने ! उनके पास
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४६७
केशव रक्षा करें। हृषीकेश अधरोष्ठकी, गदाग्रज
दन्तपंक्तिकी, रासेश्वर रसनाकी और भगवान्
वामन तालुकी रक्षा करें। मुकुन्द तुम्हारे वक्षःस्थलकी
रक्षा करें। दैत्यसूदन उदरका पालन करें। जनार्दन
नाभिकी और विष्णु तुम्हारी ठोढ़ीकी रक्षा करें।
पुरुषोत्तम तुम्हारे दोनों नितम्बों और गुह्य भागकी
रक्षा करें। भगवान् जानकीश्वर तुम्हारे युगल
जानुओं (घुटनों) - की सर्वदा रक्षा करें। नृसिंह
सर्वत्र संकटमें दोनों हाथोंकी और कमलोद्भव
वराह तुम्हारे दोनों चरणोंकी रक्षा करें। ऊपर
नारायण और नीचे कमलापति तुम्हारी रक्षा करें।
पूर्व दिशामें गोपाल तुम्हारा पालन करें। अग्निकोणमें
दशमुखहन्ता श्रीराम तुम्हारी
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें| ४६८ | संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण |
|---|
ब्राह्मणने नन्दशिशुके कण्ठमें वह कवच बाँध दिया। इस प्रकार साक्षात् श्रीहरिने अपना ही कवच अपने कण्ठमें धारण किया। मुने! श्रीहरिके इस कवचका सम्पूर्ण प्रभाव बताया गया। भगवान् अनन्त हैं। वे अपनी महिमासे कभी च्युत नहीं होते। उनके प्रभावकी कहीं तुलना नहीं है।
(अध्याय १२)
मुनि गर्गजीका आगमन, यशोदाद्वारा उनका सत्कार और परिचय-प्रश्न, गर्गजीका उत्तर, नन्दका आगमन, नन्द-यशोदाको एकान्तमें ले जाकर गर्गजीका श्रीराधा-कृष्णके नाम-माहात्म्यका परिचय देना और उनकी भावी लीलाओंका क्रमशः
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करेंश्रीकृष्णजन्मखण्ड ४६९
मानो चारों वेदोंका तेज मूर्तिमान् हो गया हो। उनके कण्ठमें साक्षात् सरस्वतीका वास था। वे शास्त्रीय सिद्धान्तके एकमात्र विशेषज्ञ थे और दिन-रात श्रीकृष्णचरणारविन्दोंके ध्यानमें तत्पर रहते थे। उन्हें जीवन्मुक्त अवस्था प्राप्त थी। वे सिद्धोंके स्वामी, सर्वज्ञ और सर्वदर्शी थे।
उन्हें देखकर यशोदाजी खड़ी हो गयीं। उन्होंने मस्तक झुकाकर मुनिके चरणोंमें प्रणाम किया और उन्हें बैठनेके लिये सोनेका सिंहासन देकर आतिथ्यके लिये पाद्य, अर्घ्य, गौ तथा मधुपर्क निवेदन किया।
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें४७०
संक्षिप्त ब्रह्मवैवर्तपुराण
चिरकालसे यदुकुलका पुरोहित हूँ। वसुदेवजीने
मुझे यहाँ ऐसे कार्यके लिये भेजा है, जिसे दूसरा
कोई नहीं कर सकता।
इसी बीचमें गर्गजीका आगमन सुनते ही
नन्दजी वहाँ आ पहुँचे। उन्होंने दण्डकी भाँति
पृथ्वीपर माथा टेक उन मुनीश्वरको प्रणाम किया।
साथ ही उनके शिष्योंको भी मस्तक झुकाया।
उन सबने उन्हें आशीर्वाद दिये। इसके बाद
गर्गजी आसनसे उठे और नन्द-यशोदाको साथ
ले सुरम्य अन्तःपुरमें गये। उस निर्जन स्थानमें
गर्ग, नन्द और पुत्रसहित यशोदा इतने ही लोग
रह गये थे। उस समय गर्गजीने यह गूढ़
बात कही।
श्रीगर्गजी बोले- नन्द ! मैं तुम्हें मङ्गलकारी
वचन सुनाता हूँ। वसुदेवजीने जिस
इस पृष्ठ का पूरा पाठ पढ़ने के लिए निःशुल्क खाता बनाएँ
पृष्ठ का स्कैन सभी के लिए निःशुल्क है।
खाता बनाएँ या साइन इन करें