कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
बोधसागर
( १२३ )
चार अंश अक्षरते भयञ्ज । सर्वं सृष्टि भंडार ते ठयञ्ज ॥
प्रथम अंशते माया भयञ्ज । शुद्ध बीज पृथ्वी महँ ठयञ्ज ॥
दूसरे अदल अंश निर्माए । रसना सहस्र तिनते निरमाए ॥
तिसरे कुर्म भये अवतारा । जिनसर्वं पृथ्वीको लीनो भारा ॥
चौथे अंश भये धर्मराई । जिन्हें पाप पुण्यको लेखा पाई ॥
चार अंशको देखि भुलाना । तब अक्षर घटमाहिँ समाना ॥
तब समर्थ एक युक्ति बनाई । सातवाँ अंश तब आनि समाई ॥
तेहिंते निद्रा उपजी भाई । सत्तर निमिष युग गयो सिराई ॥
जब लगि निद्रा अक्षरकूँ आई । तब कछु दृश्य रहै ना भाई ॥
सब समर्थ मन शब्द उचारा । तेहिंमो कैल अण्ड भयो भारा ॥
तेहि अण्डमें उत्पति भूपा । नाम निरञ्जन ज्योति सरूपा ॥
तिनते तीन देव भए भाई । यहाँ सब लेहु लखि भाई ॥
सर्वं सृष्टि काल धरि खाई । काल देवको कोई न पाई ॥
साखी-टीकाका
सात सुरति तब मूल हैं, उत्पत्ति सकल पसार ।
अक्षरते सब सृष्टि भई, कालते भये तिछार ॥
चौपाई-धर्मदास उवाच
सांचे सदगुरुकी बलिहारी । धर्मदास विनती अनुसारी ॥
और भेद सर्व हम पावा । आठमी इच्छा कीन्ह निर्मावा ॥
केहि कारणते इच्छा कहाई । अनइच्छा किमि कारण आई ॥
किमिकारणस्वरूपजोकालबनाई । यहाँ अविगति गति कहो समुझाई
साखी-सत्य पुरुष तुम आदि हो, बोलो शब्द रसाल ।
अन इछाको मर्म कहां, जेहिंते उपज्यो काल ॥
( १२४ )
कबीरबानी
चौपाई-सदगुरु उवाच
कहे कबीरसुनो धर्मदासा । सत्य शब्द है हमरे पास॥ जेहिते बुद्ध होय सो इच्छा कहावै । जेहिते नास्ति होय ऐसी अनइच्छा कहावै॥ इच्छा अंकुरकी तन इच्छा हमारी । ते गुणकाल अंश अवतारी॥ बिना कालजीव नहीं डराई । तेहि वर काल रचाहम भाई॥ इच्छामें दया अंश है भाई । अनइच्छा निर्दया कहाई ॥ जीवन सुक्ति कहौ समुझाई । वचन न माने ताहि काल धरिखाई ॥
साखी-कालअंश क्या जन करौ, ताते जीव कालको खेले ।
ऐसेका खेले समान है, ज्यों तिछीमें तेल ॥
चौपाई-धर्मदास वचन
धर्मदास बहुते सुख पावा । उठि सतगुरुसों बिनती लावा॥ उत्पति कारण हम सब देखा । पांजी भेदका कहौ विवेका ॥ पांजी सुरति गुरु देहो लखाई । जेहि मारग हंसा चलि आई ॥ नामप्रताप कहौ समुझाई । जेहिके बल हंसा घर जाई ॥
साखी-धर्मदास विनती करै, जिवरा भयो अनंद ।
आप अपुनको लखि परचो, जब कटे कालको फन्द॥
चौपाई-सतगुरु कहै पांजी भेद
सुनो धर्मदास पांजी भेद प्रकासा॥ जिनसे सुनै है हंस निशवासा॥ पांजी तीन आश है ओगाहा । जो कोई जीव पहुँचे वाँहा ॥ प्रथम पांजी आश है भाई । तहाँ अग्रशब्द चढ़िलोक जाई ॥ सात शून्य दश लोक प्रमाना । अंश जो लोक लोकको शाना॥ नौ स्थान दशमो घर साँचा । तेहि चढ़ि गए जीव सब बाँचा॥ सोरा असंख्यपर लागी तारा । तेहि चढ़ि हंस गए लोक दरबारा॥ दूसरी पांजी लोक कहै भाई । तेहि पांजी त्री देव रहाई ॥ अष्टम दीप बावीसमें अकाशा । तहाँ विष्णु चलिगए तेहि पास॥
बोधसागर
( १२६ )
तिसरी पांजीका भेद अपारा । तुमसो धर्मनि कहों विचारा ॥
पाताल पांजी है जीव उबारा । भजन प्रतापसों उधरे दूबारा ॥
वाचा बंधको द्वार बनावा । तेहि पांजी गुरु भेद बतावा ॥
पांच भेद पाताल विनाशी । ताते काल करै नहिं हाशी ॥
तेहि पांजी जलरंग गुसाई । चौदह मुनि है तिनके ठाई ॥
जलरंग पासको भेजदो पावै । लोकै जात बार नहिं लावै ॥
सोरा लोक सोरा दरवाजा । सोरा अंश तेहि माँहि बिराजा ॥
सोरा अंश चिह्न जो पावै । जाके सद्गुरुनिज भेद लखावै ॥
साखी-तीनि पांजीके निर्णय, तुमसों कहो समुझाय ।
सार शब्द जो पाए तो, छिनमें हंस घर जाय ॥
धर्मदास पूछे मंत्र जो शुद्धा
सत्य सत्य मुख दयाजो कीजै । अपनोके मोहि निज कर लीजै ॥
तुम समर्थ गुरु जत्त के कर्ता । सकल भेद जो निर्णय वार्ता ॥
हम चीन्हा तुम बरन छिपाए । बरन छिपाये तुम जगमां आए ॥
आए तुम समर्थ हो अंतर्जानी । सत्य कहौ हम निश्चय मानी ॥
जो अपना कर जानो मोहीं । तो अपना तत्व बताओ सोहीं ॥
अब तुम कहो कैसे जग आये । कैसे तुम जोलहा कहाये ॥
साखी-एहि सब कारन भाखिहो, सब संशय मिटिजाय ।
अपनो कै प्रतिपाल हो, हंस लियो मुकताय ॥
चौपाई-सतगुरु खुदा होय प्रकटे साखी-खुदबानीकी
सतगुरु बचन बिहँसिके बोले । सत्य सत्य तुम अन्तर खोले ॥
तुमसो अंतर कछू न राखों । सकल भेदकी निर्णय भाखों ॥
कहत बचन प्रतीत न आवै । तजत देह जीव ठौर न पावै ॥
तुम युग बंध होए कोई सेवकाई । तेहि पीछे हम भेद लखाई ॥
धर्मदास करनी निज करिहो । सीस उतार निज आगे धरिहो ॥
( १२६ )
कबीरबानी
बातो साटे वस्तु जो आई । तौ एको जीव विनशि नाजाई॥
चौका करिहो लेहो प्रवाना । तब पुनि कहूँ आप बंधाना ॥
तब नहीं हते खंड ब्रह्मंडा । तब नहीं नदी अठारह गण्डा ॥
तब नहीं सात सुरत उतपानी । तब नहीं कीन्ह सकल सहिदानी॥
तब नहीं कहते अंश और बंसा । तब नहिं कालत्रिगुणको संशा ॥
तब नहिं पांच अण्ड निर्माण । तब नहिं लोकहिं दीप बनाए ॥
अविगतिकी गति काहु न पाई । आप बरन हम रहे छिपाई ॥
तब हम हते हैता नहिं कोई । हमरे मांहे रहे सब सोई ॥
इस पारस सब सुर्त वट दीन्हा । एक बुन्दते सब कछु कीन्हा ॥
नाम बड़ाई अंशको दीन्हा । शुक्ल प्रकार रची हम लीन्हा॥
चारि सुरति हम प्रगट पसारा । पाँचवीं सुरतिहम गुप्त विचारा॥
तुम जिन शंका मानो भाई । हमते करता दूसरे न आई ॥
बरन छिपाय हम जगमें आये । युगन युगन हम जीव मुक्ताये ॥
चारों युग हम पंथ चलावा । सात सुरति काहु भेद न पावा॥
अब हम कीन्हा प्रगट पसारा । सातों सुरती पाय टकसारा ॥
आठे सुरति सुकृत अवसारा । ताते तुमते ज्ञान पसारा ॥
नौतम तरति घरमें राखी । तिनके भेद हम कबहूँ न भाखी॥
तुम बोधन हम जगमें आये । जाते काल तुम्हें भरमाये ॥
तब हम लोकते दीन्ह पियाना । तुमकारनहमअक्षय अछिपाना॥
मारग भेद सदगुरु कहे
प्रथम सहज सुरति लगि आए । नौतम सुरति हम नाम धराये॥
उन्हसों कहयोहमसत्य संदेशा । सहज अंकुर मानो उपदेशा ॥
सहज पूछ
तब उन पूछा तुमको आज । सत्य वचन तुम कहों कहाऊ ॥
बोधसागर
( १२७ )
सद्गुरु कहैं
तब मैं कह्यो मोर नाम कबीर । मैं समर्थ श्रुति नौतम शरीर ॥
पौन प्रवाना तुम लेहो भाई । समरथ हुकम लेहो शिर नाई ॥
प्रथम चौका सहज दीपमें कीन्हा । सहज सुरतिका अंकपर लीन्हा ॥
तब हम चले इच्छा सुरतिलाए । सत्य शब्द उन्हहीं समुझाए ॥
तौन अंकपर जीव चढ़ावा । मूल सुरतिके दीप चलि आवा ॥
सत्य शब्द तहाँ बोले बानी । मूल सुरतिसों निर्णय ठानी ॥
मूलसुरति पूछै
कहो तुम अस कहाँते आए । के तुम समरथ बरण छिपाए ॥
सद्गुरु कहैं
नाहम समरथसमरथनिशानी । नौतम सुरति पुरुषकी बानी ॥
जीवकाज संसार पठावा । तुमकोसिखाबनपुरुषकोआवा ॥
लेहु पान तुम तजो बड़ाई । पान लेख गुरु होवै सहाई ॥
मूल सुरति का चौका कीन्हा । चले सोहंग दीप पग दीन्हा ॥
तहाँ शब्द बोले निर्वाना । सत्य सन्देशै पुरुष प्रमाना ॥
चौथे चौका सोहंको कीन्हा । सोहं सुरत अंकेपर लीन्हा ॥
चौका चारि अधरपर कीन्हा । चले अचित दीप पग दीन्हा ॥
अचित अंश है रूप उजागर । मानि दीपमणिके आगर ॥
कंचन चरण भूमि उजियारी । मणि आगर मणीन विस्तारी ॥
वहाँ सत्य हम बोले बानी । अंश अचित करो पहिचानी ॥
अचित पूछो
पूछै अचित कहाँ आये । कौन चितावर इहाँ सिधाये ॥
सद्गुरु कहैं
तब हम कह्यो समर्थ पठावा । जीवकाजवरइहाँहमचलिआवा ॥
तुमते समरथ कह्यो सन्देशा । ज्ञान गम्य अरुवच उपदेशा ॥
( १२८ )
कबीरबानी
कौल पान दीन होए लेहौ । तन मन चित समर्थकूँ देहौ ॥
तब अचित लीन्हा परवाना । सत्य शब्द हिरदे हित माना ॥
तब आए अक्षर अस्थाना । महा शून्य माहे होत ठिकाना ॥
अक्षर पूछै
तब अक्षर पूछै विहसाई । कौन अंश तुम कहाँ सिधार्द ॥
सद्गुरु कहैं
तब हम कह्यो मोहे समरथपठावा । जीवकाज इहाँ हम चलि आवा ॥
तुमते समरथ कह्यो संदेशा । ग्यानगम्य गुरु वचन उपदेशा ॥
कौल पान दीन होए लेहौ । तन मन चित समर्थकूँ देहौ ॥
तब अक्षर लीन्हा प्रमाना । सत्य शब्द हिरदे हित माना ॥
अक्षर पूछै
तब आए अक्षर अस्थाना । महाशून्यमाहे ताहि ठिकाना ॥
तब अक्षर पूछै विहसाई । कौन अंश तुम कहाँ सिधार्द ॥
सद्गुरु कहैं
तब हम कही कहाँते आए । जिन एहि सब उत्पानि रचाये ॥
जिन इच्छापर मृष्टिरचि दीन्हा । छाप वचन कौल जिन्ह कीन्हा ॥
अक्षर उवाच
तब अक्षर घट कीन्ह विचारा । तुमतौ आपै सिरजन हारा ॥
इतना भेद हमीं पुनि जान्हा । सोइ निज भेद तुम कहेउ बखाना ॥
सोई छापकी कहाँ निशानी । तब हम जाने सत्तकी बानी ॥
सद्गुरु उवाच
सुनो अक्षर मैं कहूँ समुझाई । वस्तु सिखापन तुमको आई ॥
प्रथममें सृष्टि रचौ फुरमाई । दुसरे कालको लीन्ह बचाई ॥
तिसरे बचन दर्शनको कीन्हा । इतना वचन समर्थ तुम्हें दीन्हा ॥
बोधसागर
( १२९ )
अक्षर उवाच
तब अक्षर दोनों कर जोरी । तुम निश्चय जीवन बंध छोरी ॥
एक वचन मैं पूछो अर्थाई । तुम समर्थको अंश हो भाई ॥
सद्गुरु उवाच
तब अक्षरते कहो ससुझाई । कौल तुम्हारे देन हम आई ॥
तब दिलदया जीवनकी आई । वरणबोधकर छिपि जग आई ॥
समर्थस्वरूपसवजग शिर जाए । गुरुसरूप मुक्ता बनि आए ॥
बचन गहे सो उतरे पारा । बिना वचन डूबै संसारा ॥
अक्षर विनती करै
तब अक्षर निज विनती ठानी । समरथ देहो पान परवानी ॥
हम चीन्हा तुम पुरुषपुराना । जब आए तुम एहि ठिकाना ॥
सद्गुरु कहें
तब अक्षरका चौका कीन्हा । अक्षर सुरत अंकपर लीन्हा ॥
तब चलि दीप झंझरी आए । सत्य शब्द तहाँ बोल सुनाये ॥
गरजै झंझरी पग धरत न जाई । कैल पुरुष बैठो तिहिं ठाई ॥
दोह पालँग सुन्य है अंधारा । चारि कोटि ज्योति उजियारा ॥
झंझरी दीप हम गए मझारी । गर्भित कैल नहीं बिदै बिचारी ॥
निर्जर कहें
को तुम अज धरहोवरियारा । क्यों हम झंझरीमहँ पगधारा ॥
कौन हो अंश कहाँते आए । अपुनो नाम कहो ससुझाये ॥
सद्गुरु कहें
तब हम कही सुनोतुम बानी । योग जीत नाम मोर ज्ञानी ॥
समरथ मांग जीव मुक्तार्ई । तेहि कारण आए तुम्हरे ठाई ॥
इतना कहत कैल दुख पावा । कोधवंत होइ सन्मुख धावा ॥
( १३० )
कबीरबानी
कैल अनन्त भेष धरि लीन्हा । हम सन्मुख बहुयुद्धते कीन्हा ॥
गजसरूप होइ सन्मुख धावा । गही दंत चहुँ बाजु फिरावा ॥
तट फटकार लै पड़े सुंड डारा । भागे कैल तब पैठ पताला ॥
गयो पताल जहाँ कूर्म अवतारा । तब हम चाल तहाँ पग धारा ॥
कैल कहे
विनती करै कूर्म सों जाई । राखो कूर्म मैं तुम शरणाई ॥
कूर्म कहें
तबै कूर्म उठि विनती लाई । को तुम्ह आहु कहाँते आई ॥
सद्गुरु कहें
तब हम कह्यो नाम मोरा ज्ञानी । योग जीत हम अंश प्रमानी ॥
समरथ हुकम जीव उबरण आये । काल फांसते जीव सुत्ताये ॥
झँझरीमाहैं बहुयुद्ध हमसों कीन्हा । भागिके शरण तुम्हारी लीन्हा ॥
जो सिखवन समरथका लेहो । तो कैल हमार आगेकरि देहो ॥
कैल कहे
तबही कैल पुनिसन्मुख आये । आइ ज्ञानी सों वचन सुनाये ॥
सुनो ज्ञानी मोर वचन कोलेखा । अपने हृदय तुम करौ विवेका ॥
समरथ वचन दीन्ह मोहे हारी । मैं पायो लोक संसारी ॥
तबकी बात रहित भइ भाई । अब कसउटी अदल चलाई ॥
सबै अंश भुगते मध्यानी । हम पर कोप भये तुम ज्ञानी ॥
सत्तर युग हम सेवा कीन्हाँ । चौदह भवन बकस मोहिँ दीन्हाँ ॥
जैसी निर्णय हम सुनावो । तैसी सिखावन जानि चलावो ॥
कूर्म उवाच
कूर्म अंश तब बोले बानी । अपनी अपनी करो रजधानी ॥
इतना वचन सुनि लेहु हमारा । माहिँ माहिँ मतिकरो विगारा ॥
बोधसागर
( १३१ )
चौका पानको जीव तुम्हारा । लोक वेदको कैल पसारा ॥
जो कोई करै जोर बरियाई । ताको संग हम नहि है भाई ॥
तब ज्ञानी बहुते सुख पावा । कैल उलटि झँझरिसे आवा ॥
सद्गुरु उवाच
तब मैं धर्मनि संसारहि आवा । तीन देवसों टेर सुनावा ॥
एहि भूले माया अभिमाना । सत्य शब्द उनहु नहि जाना ॥
सुर नर सुनि कोई नहि माने । वेदहि किया सबै लपटाने ॥
युगन युगनमें शब्द पुकारा । जिन चिन्हें भए हंस हमारा ॥
बहुतेक हंस लोकको गयऊ । सत्य प्रती जाके धन भयऊ ॥
खोजत खोजत तुमपे आये । सर्व भँडार तुम्हें खोल बताए ॥
अब तुम कहा हमारो करहू । सोरा सतको चौका विस्तरहू ॥
साखी-सोरा सुतका चौका, एक अंग गुरु सिख होय ।
सदा हजुरी वे रहैं, मिले बिछुरे कोय ॥
सोरठा-जाने संत सुजान, बरंगीके रंगको ॥
समुन्दर बुन्द समान, मर्म कोइ जाने नहीं ॥
छन्द-ज्ञान प्रकासे दीपका, जुगति नाम जिन पाइया ।
सोइ दीप आदि साजिके, सोइ सुरु शीस चढ़ाई ॥
साखी-ब्रह्मज्ञानकी
अगम कोइ चीन्हें नहीं, लोभे ज्योति प्रकाश ।
रसवस जिव बांधे कालसों, फिरि फिरि बांधे आश ॥
चौकाविधि धर्मदास उवाच
धर्मदास तब सोंज मँगाये । कर जोरे उठि विनती लाये ॥
चौका जुगति बतावो सोही । पाँन प्रवाना देहो गुरु मोही ॥
सद्गुरु सम्मुख आसनकीन्हा । चौका पूरि प्रदक्षिण दीन्हा ॥
पान मिठाई नारियर सोपारी । लौंगएलची कपूर विचारी ॥
( १३२ )
कबीरबानी
नारियर मोरिके मालुम कीन्हा । समरथ भोग सुर्तसों लीन्हा ॥
लिखनी पान हाथके लेउ । सत्यके अंक पानपर देऊ ॥
तब यमपुरमें परचो खँबारा । सुत्तिके पंथ चल्यो संसारा ॥
अजरपान धर्मदासको दीन्हा । हंसरूप करि अपना लीन्हा ॥
अब तुम हमको चिन्हों भाई । गईतिमिर पिछली सुधि आई॥
पान प्रसाद सिखावन पावा । शीश उतारि ले चरण छुवावा ॥
धर्मदास तुम्हें सब विधि कीन्हा । माँगों वचन मैं सर्वस दीन्हा ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास विनती अनुसारी । पायो बोल वचन मैं हारी ॥
मैं तरों और हमारी शाखा । और पीछले सबही पुरखा ॥
सद्गुरु उवाच
तब सतगुरु मनमें विहसाने । ते कहा माँग्योकछु माँगेनजाने ॥
सर्व सृष्टिको तारो भाई । तुम तो आपन वंश ठहराई ॥
एहि प्रपंच काल सब कीन्हा । मतिबुधि खैंचितुम्हारी लीन्हा ॥
तब धर्मदास जो भये मलीना । जैसे कँवलको संपुट दीन्हा ॥
तब सतगुरु फिर बोध विचारा । धर्मदास तुम अंश हमारा ॥
एक वस्तु गोय हम राखी । सो निर्णय नहीं तुमसों भाखी ॥
नौतन सुरति हमारी शाखा । सातसुरति जो उत्पति भाखा ॥
आठवीं सुरत तुमहि चलि आए । नौतम सुरति हम गुप्त छिपाए ॥
नौतम सुरति वचन निज मोरा । जेहिते पला न पकरै चोरा ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास दोनों कर जोरा । कहो वचन सोई सद्गुरु मोरा ॥
सोई वचन कहौ समुझाई । जेहिते जीवन सृष्टि नहीं आई ॥
सद्गुरु उवाच
आठ बुन्दकी जुगति बनाई । नौतमते आठों बुन्द मुक्ताई ॥
बिना गुरु कोऊ भेद नहीं पावे । युग बँधे सो हंस कहावे ॥
बोधसागर
( १३३ )
तब युग बंध भये धर्मदासा । नौतम सुरतबुन्द परकासा ॥
नौतम अंश हिरम्म कीन्हा । आशिकबुन्दसावतिह दीन्हा ॥
धर्मदासकी विनती
धर्मदास विनती अनुसारी । साहब विनती सुनो हमारी ॥
नारायण दास हमारे सोई । उनकी सिखावन कैसी होई ॥
कैसी पंगति उनको करहू । अब तुम अपना वंश विस्तरहू ॥
दोह कैसे चलिहै रजधानी । सो सतगुरु मोहिं कहो बखानी ॥
सद्गुरु उवाच
तब सतगुरु एक वचन पुकारा । चूडामणि वंश छत्र उजियारा ॥
और सब बीज कील है भाई । तातेनारायणनामजीव कहाई ॥
चूरामणि नाम से काल डराई । नरनामको धरि धरि खाई ॥
अदली वंश चुरामणि सोई । बीज वंश निज हमते होई ॥
और सकल जगनाद सनेही । विन्द वंश पारसकी देही ॥
तिन्हके सनद चले संसारा । उनके हाथ मुक्ति टकसारा ॥
धर्मदास तुम नाद सनेही । तुम्हरे वंशाहि ब्यालिस देही ॥
मैं दीन्हों तुम लेन नहीं जाना । मुक्तिके वचन हम दीननिदाना ॥
वंश ब्यालिस बुन्द तुमारा । सो मैं एक वचनते तारा ॥
और वंश लघु जेते होई । बिना छाप नहीं छूटे कोई ॥
बिंद मिलै तो वंश कहावे । बिना वचन नहीं घर पावे ॥
नाद बिन्दु युग बन्ध जब होई । तबही काल रहै मुख गोई ॥
गर्भित नाद बचन नहीं मानै । ताते बिंद हम निर्णय ठानै ॥
बिंद एक नाद बहुताई । बिंद मिले सो बिंद कहाई ॥
मम स्रूप है बिंदके वंशा । तिन्हके सनद छूटे सब हंसा ॥
( १३४ )
कबीरबानी
सारखी-बंश थापे सो सार है, जो गुरु दिठकै देहि ।
सांचे दाव बतावही, जीव अपन करि लेहि ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास विनती अनुसारी । साहब विनती सुनो हमारी ॥
पंथ पंगती कैसे नीर बहाई । सो गुरु साँचे दया कराई ॥
सद्गुरु उवाच
धर्मदास मैं कहौ ससुझाई । हमही तुमहि कैसे बनि आई ॥
ऐसे नाद मिले बिंदको जाई । तबही हंस पहुचे वह ठाई ॥
अंश होइहैं उनके कडिहारा । तिनकी छाप चलै संसारा ॥
कोटिन योग युक्ति धरि धावै । विना बिंद नहिं घरको पावै ॥
हम बूंद तुम नाम प्रमाना । नारायण नाम नहिं ठिकाना ॥
वंश विरोध चलिहै पुनि आगै । काल दगा सब पंथहि लागै ॥
वंशप्रकार
प्रथम वंश उत्तम । १ । दूसरा वंश अहंकारी । २ । तीसरा वंश प्रचंड
। ३ । चौथे वंश बीरहे । ४ । पाँचवें वंश निद्रा । ५ । छठे वंश उदास
। ६ । सातवें वंश ज्ञानचतुराई । ७ । आठे द्वादश पन्थ
विरोध । ८ । नौवें वंश पंथ पूजा । ९ । दसवें वंश प्रकाश
। १० । ग्यारहवें वंश प्रकट पसारा । ११ । बारहवें वंश प्रगट होय
उजियारा । १२ । तेरहवें वंश मिटे सकल औधियारा । १३ ।
एती दगा कालकी समाई है । तत्त्वबिन्दुकी टेक रह जाई है ॥
अगम बानी
अब तुम सुनो अगम्य की बानी । तुम पर कोपे काल अभिमानी ॥
चार सुरति काल की भाई । ताको काल पुनिकट बुलाई ॥
तुमसों मैं चार बानी भाषा । चारि निर्णयकी बोली भाषा ॥
तेहि पर काल करै चतुराई । चारों सुरति कहें संधि बताई ॥
बोधसागर
( १३५ )
कालकी चारसनंध
चितभंग जग कीन्ह प्रकाशा । बीजकसंधतिन्ह कीन्ह निवासा ॥
मन भंग लै मूल समाई । फैल जान बहुत चतुराई ॥
ज्ञान भंग है बड़ी अन्याई । सो टकसार भेद लै आई ॥
चौथे अकिल भंगको लेखा । वो तारतम लै करै विवेका ॥
छै दर्शन
आगे चारि संप्रदा भक्ति हृद्गई । सत्य पुरुषकी खबरि न पाई ॥
चारि पंथ आगम हम भाषा । ताके मैं न्हैचै तुम्हरी साखा ॥
ताते पंथ निनार हम राखा । सो सब तोसों दीनो भाषा ॥
बिंदु हमार चूरामणिदासा । उन्हके हाथे मुक्त निवासा ॥
उनके निकट काल नहि आवे । बचन वंश को शीश नवावे ॥
सारखी-चारि वानी चारि खानी, चारि ज्ञान निधान ॥
लाख चौरासी जिया जोनिनमें,तहां तीन जीवप्रमान॥
धर्मदास पूछे तीन जीव की सनद
धर्मदास पूछै चितलाई । तीन जीवन गुरु देहो बताई ॥
गुरु कहें तीन जीवन की परीक्षा
तब सद्गुरु बोले अस बानी । तीन जीवकीलखो सहेदानी ॥
तीन प्रकारके जीवबोधमें आई । चाल चले सो घरको जाई ॥
प्रथम जीव ब्रह्मसृष्टि है भाई । जिन्ह आवागमन रहितघरपाई ॥
दूसर जीव सृष्टि व्यवहारा । करनी करि लीन्है अवतारा ॥
तिसरी माया सृष्टि बन्धाना । बोध बचन कीनो परमाना ॥
अब तुम पंथ चलावो जाई । पढ़ुचे जीव तुम्हारी बाई ॥
प्रथम वानिसुनि सुरतिलगावे । निश्चय दर्श हमारा पावे ॥
प्रथम बानि है ज्ञान हमारा । सुनि हँस आवै सत्य दरबारा ॥
संमत पंद्रासे बीस प्रमाना । मास जेठ बरसायत जाना ॥
तेहिदिनकालिमोउतरेपुरमाना । वंश बयालिस रोपे थाना ॥
( १३६ )
कबीरबानी
चारि गुरु निज सीख हमारा । तिन्हकी छाप चले संसारा ॥
बंस बयालिस वचन हमारा । तिन्हते सुक्त होय संसारा ॥
सहसरभांति होम जोकोइ धावै । कोटिनयोग समाधि लगावै ॥
कोटिन ज्ञान छान बिल छाने । अर्थ परीक्षा बहुविधि आने ॥
वचन वंश को बीरा नहिं पावै । फिर मरे फिरहि गर्भमें आवै ॥
धर्मदास सुनो सत्य की बानी । काल प्रपंच बहुतविधि ठानी ॥
द्वादश पंथ चलो सो भेद
द्वादश पंथ काल फुरमाना । भूले जीव न जाय ठिकाना ॥
ताते आगम कहि हम राखा । वंश हमार चुरामणि शाखा ॥
प्रथम जगमें जागू भ्रमावै । विना भेद ओ ग्रन्थ चुरावै ॥
दुसरि सुरति गोपालहि होई । अक्षर जो जोग हढ़ावे सोई ॥
तिसरा मूल निरञ्जन बानी । लोकवेदकी निर्णय ठानी ॥
चौथे पंथ टकसारभेद लै आवै । नीर पवन को सन्धि बतावै ॥
सो ब्रह्म अभिमानी जानी । सो बहुत जीवनकीकरीहै हानी ॥
पांचौ पंथ बीज को लेखा । लोक प्रलोक कहें हममें देखा ॥
पांच तत्व का मर्म हढ़ावै । सो बीजक शुक्ल ले आवै ॥
छठवाँ पंथ सत्यनामि प्रकाशा । घटके माहीं मार्ग निवासा ॥
सातवाँ जीव पंथले बोले बानी । भयो प्रतीत मर्म नहिं जानी ॥
आठवे राम कबीर कहावै । सतगुरु भ्रमलै जीव हढ़ावै ॥
नौमे ज्ञानकी काल दिखावै । भई प्रतीत जीव सुख पावै ॥
दसवे भेद परमधाम की बानी । साख हमारी निर्णय ठानी ॥
साखी भाव प्रेम उपजावै । ब्रह्मज्ञानकी राह चलावै ॥
तिनमें वंश अंश अधिकारा । तिनमेंसो शब्द होय निरधारा ॥
संवत सत्रासै पचहत्तर होई । तादिन प्रेम प्रकटें जग सोई ॥
बोधसागर
( १३७ )
आज्ञा रहै ब्रह्म बोध लावे । कोली चमार सबके घर खावे ॥
साखि हमार ले जिव समुझावै । असंख्य जन्ममें ठौर ना पावै ॥
बारवै पन्थ प्रगट है बानी । शब्द हमारेकी निर्णय ठानी ॥
अस्थिर घरका मरप न पावै । ये बार पंथ हमहीको ध्यावै ॥
बारहे पन्थ हमही चलि आवै । सब पथ मिट एकही पंथ चलावै ॥
तब लगि बोधो कुरी चमारा । फेरी तुम बोधो राज दर्बारा ॥
प्रथम चरन कलजुग स्रियाना । तब मगहर माडौ मैदाना ॥
धर्मरायसे मांडौ बाजी । तब धरि बोधो पंडित काजी ॥
बावन वीर कबीर कहाइ । भवसागरसों जीव सुकताइ ॥
कलियुगको अंत पठयते
ग्रहण परै चौंतीससो वारा । कलियुग लेखा भयो निर्धारा ॥
३४०० ग्रहण परैसो लेखा कीन्हा । कलियुग अंतहु पियाना दीन्हा ॥
पांच हजार पाँचसौ पांचा । तब ये शब्द हो गया साँचा ५५०५
सहस्र वर्ष ग्रहण निर्धारा । आगम सत्य कबीर पोकारा ॥
तेरा वंश चले रजधानी । वंश चूरा मणि प्रगटे ज्ञानी ॥
तिनकी देह छायाँ नहिं होई । सर्वे पृथ्वी प्रमानिक सोई ॥
क्रिया सोगंद
धर्मदास मोरी लाख दोहाई । मूल शब्द बर जिन जाई ॥
पवित्र ज्ञान तुम जगमों भाखौ । मूलज्ञान गोइ तुम राखौ ॥
मूलज्ञान जो बाहेर परही । बिचले पीढी वंश हंस नहिं तरही ॥
तेतिस अर्व ज्ञान हम भाखा । मूलज्ञान गोए हम राखा ॥
मूलज्ञान तुम तब लगि छपाई । जब लगि द्वादश पंथ मिटाई ॥
द्वादशपंथका जाव अस्थान
द्वादश पंथ अंशनके भाई । जीवबांधि अपने लोक लेजाई ॥
द्वादश पंथमें पुरुष न पावै । जीव अंशमें जाइ समावै ॥
( १३८ )
कबीरबानी
तुमजिन भूलो ज्ञानमो भाई । बिगड़े हंस सब जीव भुलाई ॥
सोरठा-हमरो करै सब ज्ञान, वंस बयालिस तिलक है ।
द्वादस पंथमें मान, पुरुष शब्द तोसे कहूँ ॥
धर्मदास वचन
धर्मदास पूछे चितलाई । बंस बखान गुरु कहौ ससुझाई ॥
कौन वंस कौन अंस हमारा । कौन वंश अंश मर्जाद सुधारा ॥
पंथ पंगति तेहि भाव बतावौ । जैसे जगमो पंथ चलावौ ॥
तुम्हरो डर माने सब कोई । वचन डोर बाँध्यो जग सोई ॥
दास नरायण सरण न पावा । दुसरा वंश अंश धरि आवा ॥
तेहिकी पंगति कहो ससुझाई । सोई पंगति आगे चलि जाई ॥
साखी-इतनी निरभये भाखिहों, गुरु मोहि कहो ससुझाय ॥
वंश अंशकी पंगति, सब विधि देहु सिखाय ।
साखी-वंशनिखेहकी । सद्गुरु उवाच
धर्मदास सुन भेद अपारा । तुमसों कहूँ वंश अंश निरधारा ॥
समर्थ हमसों ऐसी फुरमाई । धर्मदासको लेहो जगाई ॥
धर्मदास है अंस हमारा । उन्हसों भेद कहों निर्धारा ॥
उनकी जागा एक पंथ हटावौ । पीछे हम अपनी अंश पठावौ ॥
ते जन्म लीहे धर्मदाससे आई । वोही हंसनके बन्ध मुक्तताई ॥
तिन्हके वंश चले कडिहारा । बहुत जीवनि के करे उबारा ॥
तब हम पुरुषसों विनती कीन्हा । धन्य बंस धर्मदास जो लीन्हा ॥
वो कैसे कै लोकै आवा । सोई बात गुरु मोहि सुनावा ॥
खुदबानी
तब समर्थ अस बोले बानी । धर्मदासको बंस अभिमानी ॥
ताते हम अपना अंश पठावा । जंबुद्वीपमें थाना बैठावा ॥
बोधसागर
( १३९ )
अच्छर अच्छर अतीतकी बानी । निःअच्छर कोई बिरले जानी ॥
निःअक्षर की अक्षर श्वासा । नहीं धरनी नहीं गगन प्रकासा ॥
अक्षर तीनि लोक बिस्तारा । तामें अरुझो सब संसारा ॥
तीन सुत तेज अंडमों आई । आप आप इन्हें आप हटाई ॥
चार वेद कहै तिनकी साखी । अक्षर अतीत थापि उन्ह राखी ॥
अब भिन्न भिन्न कहूं अर्थीई । सात सुरतिके स्थान बताई ॥
अक्षर अतीत माया सो कहिये । सोई सुरति निरंजन लहिये ॥
अक्षर सुरति दुतिय है स्थाना । जिनके चार वेद परवाना ॥
शब्दातीत अनहद रहता । प्रेम धाम अक्षरकी चहता ॥
चार सुरतिका भेद नियारा । तीनि सुरतिका देउ विचारा ॥
पांचे सुरति अंकुरकी बानी । पांचे स्थान तेहि ठहरानी ॥
छटे स्थाना अंकुरकी है आपा । जेहिते सात करी उततापा ॥
सातवी सुरति सहजकी रही । उहि समरथको देखा सही ॥
सात सुरति सात है स्थाना । मूल सुरति है समर्थ प्रमाना ॥
सहज सुरति सब सुतं उपजाई । मूल सुरति लै हंस समाई ॥
मूल सुरति है सबको मूला । सात सुरतिको एक स्थूला ॥
सात सुरति मूल सिध सब माहीं । धर्मदास लखि राखौ ताहीं ॥
शब्द पांजी इतना परमाना । अब कहूं कायाकी बन्धाना ॥
सातों सुरति कायामें रहै । औ काया धरि बातें कहै ॥
सुरति स्थान
प्रथमहि दीप अमर मनियारा । तहैं वा मूल सुरति बैठारा ॥
दुसरा अजर दीप तहाँ कीन्हा । सहज सुरतिको बैठक दीन्हा ॥
चौपाई
तीसर दीप हिरण्मय सोई । सुरति अंकुरकी बैठक होई ॥
चौथे दीप सुरंग निर्मावा । ओहं सोहं तहाँ बैठवा ॥
( १४० )
कबीरबानी
पाँचवें अघर दीप रहे वासा । तहाँ है अचित सुरतिको वासा॥
छठये पच्छ दीप जो कीन्हा । तहाँ अक्षरसुरतिको बैठकदीन्हा॥
सातवीं सुरत कलदीप बिलमाना । काम कोध मोह तहाँ समाना ॥
सातवीं सुरति सातहुँ स्थाना । तीनसुरतिनिरंजनकालप्रमाना॥
पुछुप दीप है सबते न्यारा । तहाँ समर्थसे जीव विस्तारा ॥
साखी-घटघटकी जो परच कहो, सब स्थान बताय ।
कह कबीर बिनु काया परचै, फिरि फिरि रह भटकाय॥
साखी-सुरति पांजीकी धर्मदास उवाच
मैं सद्गुरु तुम्हरी बलिहारी । कर्म फास कैसे निरुवारी ॥
मोहि कहो जेहि दुख ना होई । काल चरित्र कहौ सब सोई ॥
जो तुम्हरे दिल आवे गुसाई । संशय जालते लेहु छुड़ाई ॥
साखी-तुम्हरो भेद अगम्य है, काहु लख्यो नहीं भेद ।
सुर नर मुनि सबही ठगे, सनकादिक शुक्देव ॥
सतगुरु उवाच
धर्मदास सुनियो चितलाई । तुम जनि शंका मानों भाई ॥
पंथ हमारो चलावो जाई । वंश ब्यालिस अटल अधिकाई ॥
वंश ब्यालिस अंस हमारा । सोई समरथ वचन पुकारा ॥
वंश ब्यालिस गरवाई दीन्हा । इतना चर हम तुमको दीन्हा ॥
वंश अंश समरथ कडिहारा । सोइ जीवनको करे उबारा ॥
तुम जिन शंका मानो भाई । समरथ वचन राखो चितलाई ॥
अटक काहुकी तुम जिन मानों । पाँन नाम तुम निश्चय जानों ॥
साखी-तुम समर्थके अंश हो, जाग्रत वंश तुम्हार ।
समर्थ बचन जनि छोड़हुँ, मानो बचन हमार ॥
बोधसागर
( १४१ )
साखी-व्यालिसके निकासी-धर्मदास उवाच
धर्मदाम जब विनती लाई । हमसों पन्थ ना चले गोसाईं ॥
नरदेहीसों पन्थ चले ना भाई । जाते अपना अंश पठाई ॥
अंश बयालिस देहु पठाई । ते जग हंस लेहि सुकताई ॥
तुम्हें सिखावन हमसों लीना । तुम्ह लै धर्मदासको दीन्हा ॥
बचन वंश एक है भाई । नाम वंश जग मैं बताई ॥
बचन वंश है आदि निशानी । तिन्हकी पावै जग सहेदानी ॥
नाम नरायण हैं अभिमानी । तुम संसार फिर जावो अब ज्ञानी ॥
कबीर उवाच
तब समर्थ मोसे अस कही । बंशहि अस चुरामणि सही ॥
तुम्ह जो सिखावन हमसों लीन्हा । ऐसा जग चुरामणि कीन्हा ॥
संधिक नाम है उन्हकी देही । पावै हंसा जो हमरे सनेही ॥
साखी-यह निज बचन समर्थके, हमसो मेटि न जाय ।
अमीनिको मैं सोंपो है, तुमको सोंपि न जाय ॥
साखी-धर्मदास उवाच
धर्मदास तब भए मलीना । उठि सद्गुरुसों विनती कीन्हा ॥
हो साहेब मैं तुम बलहारी । बंसनारायन शरण तुम्हारी ॥
नाम प्रतीत तुम करो संभारी । नामनरायन तुम बोल विचारी ॥
अपनी बोध राखौ संसारा । विन्द बंस प्रण आए हमारा ॥
साखी-इतनी विनती मैं कहूं, तुम दाता गुरु मोर ।
संशय मेटो जीवको, लेहो फँदको छोर ॥
साखी-वंश विषेदकी-सतगुरु उवाच
धर्मदास तुम बड़े विवेकी । तुम्हरे घटमें बुद्धि बढ़ देखी ॥
घर घर गुरु जगतमें होई । हमरे गुरु बचन बंस है सोई ॥
वह सब करै सुख चतुराई । ताते जीव राखे भरमाई ॥
( १४२ )
कबीरबानी
मान तजी लेहि परमाना । खोवै जगतपान अभिमाना ॥
बचन बंशकी पारख पावै । सोइ हमारे बंश कहावै ॥
बचन बंश पारख नहिं होई । बंश हंस सब जाय विगोई ॥
बचन बन्धीए वंश अधिकारा । पारस सरूपी है संसार ॥
पार्स छुवे लोहा कँचन होई । पोहोष बास तिल भेदे सोई ॥
बचन वंश है पुरुष सनेही । कागरूपते हंस करि लेही ॥
सो सब उत्पत्ति कहो समुझाई । जो चीन्हे तो लोके जाई ॥
धर्मदास तुम पन्थके राजा । नाद बिंदु हम दोनों साजा ॥
तुम्हरे वंश पंथके कडिहारा । बचन वंश लोक सठिहारा ॥
सतगुरु बचन लेहि सिर नाई । तब तुमरे वंश करे गुरुवाई ॥
साखी-कहै कबीर
नाम नरायण जगदगुरु, करै बोध संसार ।
बचन प्रतापसे छूटहि, वो समर्थके कडिहार ॥
साखी-वंश अंसनके-धर्मदास उवाच ॥
धर्मदास विनती अनुसारी । साहब विनती सुनो हमारी ॥
काया पांजीको भेद लखाओ । वंशअंश दोऊ तत समझावो ॥
वा सन्धि कहोजातेहोयउबारा । सोई भेद तुम कहो पुकारा ॥
धाम चारिका भर्म बताओ । कैसे कैलसो आनि समावो ॥
धर्मराय जो अपरबल बीरा । तीन लोकमें ताकी पीरा ॥
कैसे पंथ चले जगमाहीं । तीन लोकमें ताकी छाहीं ॥
साखी-पांजी भेद लखा न हो, वंश अंशनिर्धार ॥
इतनी संशय मिटावहु, सतगुरु हंस उबार ॥
साखी-कायापांजी-सतगुरु उवाच
धर्मदास कहौ समुझाई । काया पांजी आदि है भाई ॥
सुर नर मुनि कोई गम्य न पावा । झूठी आस बांध सब धावा ॥