Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 996 of 2136

Read in context
Page 996

( १२८ )

कबीरबानी

कौल पान दीन होए लेहौ । तन मन चित समर्थकूँ देहौ ॥
तब अचित लीन्हा परवाना । सत्य शब्द हिरदे हित माना ॥
तब आए अक्षर अस्थाना । महा शून्य माहे होत ठिकाना ॥

अक्षर पूछै

तब अक्षर पूछै विहसाई । कौन अंश तुम कहाँ सिधार्द ॥

सद्गुरु कहैं

तब हम कह्यो मोहे समरथपठावा । जीवकाज इहाँ हम चलि आवा ॥
तुमते समरथ कह्यो संदेशा । ग्यानगम्य गुरु वचन उपदेशा ॥
कौल पान दीन होए लेहौ । तन मन चित समर्थकूँ देहौ ॥
तब अक्षर लीन्हा प्रमाना । सत्य शब्द हिरदे हित माना ॥

अक्षर पूछै

तब आए अक्षर अस्थाना । महाशून्यमाहे ताहि ठिकाना ॥
तब अक्षर पूछै विहसाई । कौन अंश तुम कहाँ सिधार्द ॥

सद्गुरु कहैं

तब हम कही कहाँते आए । जिन एहि सब उत्पानि रचाये ॥
जिन इच्छापर मृष्टिरचि दीन्हा । छाप वचन कौल जिन्ह कीन्हा ॥

अक्षर उवाच

तब अक्षर घट कीन्ह विचारा । तुमतौ आपै सिरजन हारा ॥
इतना भेद हमीं पुनि जान्हा । सोइ निज भेद तुम कहेउ बखाना ॥
सोई छापकी कहाँ निशानी । तब हम जाने सत्तकी बानी ॥

सद्गुरु उवाच

सुनो अक्षर मैं कहूँ समुझाई । वस्तु सिखापन तुमको आई ॥
प्रथममें सृष्टि रचौ फुरमाई । दुसरे कालको लीन्ह बचाई ॥
तिसरे बचन दर्शनको कीन्हा । इतना वचन समर्थ तुम्हें दीन्हा ॥