Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1002 of 2136

Read in context
Page 1002

( १३४ )

कबीरबानी

सारखी-बंश थापे सो सार है, जो गुरु दिठकै देहि ।
सांचे दाव बतावही, जीव अपन करि लेहि ॥

धर्मदास उवाच

धर्मदास विनती अनुसारी । साहब विनती सुनो हमारी ॥
पंथ पंगती कैसे नीर बहाई । सो गुरु साँचे दया कराई ॥

सद्गुरु उवाच

धर्मदास मैं कहौ ससुझाई । हमही तुमहि कैसे बनि आई ॥
ऐसे नाद मिले बिंदको जाई । तबही हंस पहुचे वह ठाई ॥
अंश होइहैं उनके कडिहारा । तिनकी छाप चलै संसारा ॥
कोटिन योग युक्ति धरि धावै । विना बिंद नहिं घरको पावै ॥
हम बूंद तुम नाम प्रमाना । नारायण नाम नहिं ठिकाना ॥
वंश विरोध चलिहै पुनि आगै । काल दगा सब पंथहि लागै ॥

वंशप्रकार

प्रथम वंश उत्तम । १ । दूसरा वंश अहंकारी । २ । तीसरा वंश प्रचंड
। ३ । चौथे वंश बीरहे । ४ । पाँचवें वंश निद्रा । ५ । छठे वंश उदास
। ६ । सातवें वंश ज्ञानचतुराई । ७ । आठे द्वादश पन्थ
विरोध । ८ । नौवें वंश पंथ पूजा । ९ । दसवें वंश प्रकाश
। १० । ग्यारहवें वंश प्रकट पसारा । ११ । बारहवें वंश प्रगट होय
उजियारा । १२ । तेरहवें वंश मिटे सकल औधियारा । १३ ।
एती दगा कालकी समाई है । तत्त्वबिन्दुकी टेक रह जाई है ॥

अगम बानी

अब तुम सुनो अगम्य की बानी । तुम पर कोपे काल अभिमानी ॥
चार सुरति काल की भाई । ताको काल पुनिकट बुलाई ॥
तुमसों मैं चार बानी भाषा । चारि निर्णयकी बोली भाषा ॥
तेहि पर काल करै चतुराई । चारों सुरति कहें संधि बताई ॥