Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 808Permalink

( ६८ )

सुलतान बोध

पीछा न फिरेगा। इतना कहकर उसने कहा यदि सत्य-पुरुषने आपको मेरा दुख दूर करनेको भेजा है तो आप सुझे उसीजोडके मोती दीजिये। जब सदगुरुने देखा कि, अह्म-शाह अपने निश्चयसे नहीं टलता है और उसको मोतीके सिवाय दूसरा कुछ नहीं सूझता है तब सदगुरुने कहा कि, हे अह्मशाह ! आँख बन्द कर। सदगुरु की आह्वाको पाकर अह्मशाह आँख बन्द करके अन्तरमें सदगुरुका ध्यान करने लगे। उधर तो वह ध्यानमें मस्त थे इधर सदगुरुकी आह्वा पाकर समुद्र लहर मारा और हजारों सीप रेतमें डाल गया। लहरके हट जानेपर जब अह्मशाहने आँख खोली तब क्या देखा कि, सहस्रों मोतीके सीपोंका ढेर लगा है मोतियों का ढेर तो पड़ा है किन्तु सदगुरुका पता नहीं है फिर तो अह्मशाहने मोती देखना आरम्भ किया। देखते २ वह ऐसे आश्चर्यमें फंसे कि, उन्हें यह निश्चय करना कठिन होगया कि, किसको लेवें और किसको न लेवें। अन्तमें चालीस बडे २ मोती चुनकर अपने कमरमें रक्षापूर्वक बांधकर रवाना हुए। चलते २ कुछ दिनोंमें जब बलखमें पहुँचे तब सीधे धडधडाते हुए बादशाहकी कचहरीमें पहुँचे। उस समय बादशाहकी कचहरी लगी हुई थी इनके पहुँच-तेही बादशाह और वजीर दोनोंकी दृष्टि उनपर पड़ी। देखतेही वजीर आग बगोला बन गया। वजीरके क्रोध करनेका कारण यह था कि, जिस समय अह्मशाह और वजीरसे इस बात की प्रतिज्ञा हुई थी कि मोती लेकर आनेपर शाहजादीसे उनका विवाह करा दिया जायगा उसी समय वजीरने अह्मशाहसे ऐसी प्रतिज्ञा ली थी कि, यदि मोती तुम न ला सको तो बलख शहरमें फिर

Page 809Permalink

बोधसागर

( ६९ )

दुबारा नहीं आना । और यदि आओ तो तुम्हारी गर्दन मारी जाय । वजीरको अद्मशाहसे ऐसी प्रतिज्ञा लेनेका यह आशय था कि; अद्मशाहको जैसे फकीरको न मोती मिलेगा न वह फिर आयगा और न उसका विवाह शाहजादीसे होगा । यही कारण था कि, अद्मशाहको देखतेही वजीरने क्रोध करके कहा कि, ओ अद्म ! तू अपनी प्रतिज्ञाको भूल कर फिर यहाँ आया है ? इस कारण प्रतिज्ञाके अनुसार तेरा शिर घड़से अलग किया जायगा । वजीरके अहंकार भरे वचनको सुनकर अद्मशाहने कहा ओ बेखबर तुझे क्या खबर है कि, प्रभुने तेरे नमूनेके मोतीसे भी बढकर बहुमूल्य इतने मोती सुझको दिये हैं कि, जितना तेरे संकल्प में भी नहीं आ सकता है । प्रभुने तो बहुत दिये थे किन्तु मैंने चालीस चुनकर ले लिये हैं । अद्मशाहने इतना कहकर अपनी झोलीसे चालीसों मोती निकालकर बादशाहके मसनदपर गिनके पंक्ति लगाकर रख दिये । मोतियोंके निकलतेही चारों ओर उसका प्रकाश फैल गया । जौहरियों और परखियोंसे आश्चर्यमें आकर अबाक रहने के अतिरिक्त कुछ न बन पडा । बादशाहकी तो बुद्धिही ठिकाने न रही वह शोचने लगा कि, अब तो अवश्य शाहजादीका विवाह इसके साथ करदेना पड़ेगा । अन्तमें बादशाहने तो यह निश्चय किया कि, अब शाहजादी का विवाह उसी फकीरसे कर देना अच्छा है किन्तु राजद्वार का काम है । राजनीतिके नियमानुसार बादशाह एकान्तमें जाकर अपने वजीर और-परिवारोंसे इस विषयमें विचार करने लगा कि, शाहजादीको अद्मशाहसे विवाहना चाहिये कि नहीं, उस समय उसी वजीरने जिसने प्रथम बार प्रतिज्ञा कराकर अद्मशाहको मोती लानेके लिये भेजा था उस

Page 810Permalink

( ७० )

मुलतानबोध

समय भी विघ्न डालने के लिये कहना आरम्भ किया ।

पूछी फिर शाहने वजीरोंसे सलाह ।

सब सागीरों कबीरोंसे सलाह ॥

जो कि औवलमें हुआ था नेशजन ।

फिर हुआ इस प्रकार वह बेखकुन ॥

उकदसे माना हुआ फिर वह वजीर ।

क्योंकि था हर अमरमें शाहका मशीर ॥

हीला व हुज्जत न्याँ करने लगा ।

नुक्ता औ ऐब उनके अयाँ करने लगा ॥

कुबह कुछ उसने किये ऐसे बयाँ ।

होगया खामोश वह शाहे जहाँ ॥

उस वजीरने फित्ने जोगे फिर कहा । आपघरमें हूजियेरोनका फिजा ॥

अहद औ पैमाँ मुझसे है दुर्वेशका । आपअन्देशानकी जेकुछ जरा ॥

सौपिये यह काम मेरी रायपर । लाइये दिलमें नकुछ खौफोखतर ॥

यादराखिये आप यह मेरी हदीस । इसके हैता बाको ईजिन्नेखबीज ॥

कअरसे दरियाके गोता मारकर । लादिये हैं उसने यह नादिरगोहर ॥

यह करामतपर नही इसकी दलील । है बनावट इसकी ऐशाहे जलील ॥

ऐसे मरवादी दवरनः यह फकीर । लाता क्योंकर ऐशाहे आफाका गीर ॥

हैनजरबन्दोमें भी यह दस्तगाह । गुर्देः नानको बना देते हैं माह ॥

योंकिया है इसने यह मकरोदगल । पास इसके है कोई सिफली अमल ॥

संगरे जाजिससे आतेहों नजर । खल्ककी आँखोंमें ताविन्दः गोहर ॥

यह जोयोंरोशनतर अज सुशैर्द हैं । यह बनावट हीके मरवारीद हैं ॥

मोतियोंमें यह दरखशानी कहाँ । यह चमक यह नूर अफशानी कहाँ ॥

अबकुछ इसको नसमझे जन्नबद । नूरताविन्दः है मर्दुमकी खेरद ॥

मुझको आता है नजर उस नूरसे । मकरवहीला इसगदाका दूरसे ॥

Page 811Permalink

बोधसागर

( ७१ )

सादिकोबरहकहैयहकौलेलबीब । हैव्यानै आदमी सिंहरे अजीब॥
बादशाहसुनकरयहतकरीरेवजीर । होगयादामेतवहुममें असीर ॥
करकेआखिरकारतफवीजेवजीर । बादशाहघरमेंहुआरौनकपजीर॥
कह गया उससेकितूसुखतारहै । नेकवबदकाइसकेतुझपरबारहै ॥
लैकबदअहदी है इन्दुछाहबद । है नतीजा ऐ खेरदआगाहबद ॥
किजियोकुछतदवीरऐसीवजीर । तंगजिससेहोनयहमदैंफकीर ॥
घरमेंअपनेबादशाहदाखिलहुआरहगयाउसकावजीरऔरवहगदा॥

इस प्रकारसे बादशाहको समझा बुझाकर वजीरने महलमें भेज दिया । अब अह्मशाह और वजीर रह गये तब वजीरने अह्मशाहसे कहा—

उसको धमकाकर लगा कहने वजीर ।

क्या हुआ है तुझको ऐ मरद कफकीर ॥

तूजो यों गुस्ताखेकरतौहकलाम । बरमलालेताहैशहजादीकानाम॥
तुझकोहकुछअकृभी ऐ बेहया । शहजादीवहहै तूसुफलिस गदा॥
नाम शहजादीका गरतूने लिया । होगाहरहरबन्दतेराजुदा ॥
काटकर तेगोंसे मैं तेरी जुबाँ । दारपरखीचूँगा तुझको बेगुमाँ ॥
जिस्तगर चाहे तो इशतगफारकर । इसरुयालेखामसेअपने गुजर॥

वजीरकी धमकी और विश्वासघातकी बातको सुनकर अह्मशाह बहुतही दुःखी हुए और फिर अपनेको सँभालकर वजीरसे कहने लगे—

जबसुनीअह्मनेउसकीगुफतगू । बोलाऐबदअहदनासंजीदःखू ॥
भूलताहै उसखुदायपाकको । जिसने यह रुतबःदिया है खाकको॥
तूनेवहजामिनदियाथा दरम्याँ । जिससेकायमैंहजमीनोआसमाँ॥
आलिमोदामावदारायजहाँ । कादिरे मुतलक शहे शाहनशाहाँ॥

जार इबाहोमते

Page 812Permalink

( ७२ )

मुलतानबोध

क्या हुए वह अहदों पैमा ऐ वजीर । कौलो एकरारेईमाँ ऐवजीर ॥
अहद करते हैं वफा अपना करीम । किजब वबद अहदी है किरदारे लईम ॥
उकद उसका गर मुझसे कर नानथा । अहद कयों तूने किया ऐ बेवफा ॥

अह्मशाहने वजीरसे कहा यदि तुझको अपनी प्रतिज्ञा पूरी करनीही नहीं थी तो तूने मुझसे प्रतिज्ञा करके और मुझसे प्रतिज्ञा कराके दो वर्ष तक मुझे कयों भटकाया । देख तूने ईश्वरको साक्षी रखकर प्रतिज्ञा की और करायी थी अब विश्वासघात मत कर इस विश्वासघातका फल अच्छा न होगा । देख ! आज उच्च पदवी को पहुंचा है तो फकीरों और दीन दुखियोंको इस प्रकार दुःख देता है, विचार कर ! किसीका अभिमान आजतक नहीं रहा है । इस संसारमें आकर मायाके चमक दमकमें पड़कर जिस जिसने गर्व किया है सबका गर्व टूटा है किसीका गर्व भी रहा नहीं है । अब तू विश्वासघात मत कर और जिस प्रकार मैंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की है उसी प्रकार तू भी अपना वचन रख । इसी प्रकारसे परस्पर अनेक प्रकारकी नोक झोंककी बातें होनेके पश्चात् वजीर बहुत कोधित हुआ और उसने अपने नौकरोंको आज्ञा दी कि, अह्मशाहको इतना मारो कि, यह जीता न बचे । फिर क्या था वजीरकी आज्ञाको पाकर निर्दयी नौकर चारों ओरसे टूट पड़े । किसी ने लकड़ी उठायी तो किसीने कोडा लिया । संक्षेपतः यह कि, जिसको जो मिला उसने वही ले लिया और चारों ओरसे अह्मशाहके ऊपर मार पड़ने लगी । अन्तमें जब वह एकदम अचेत होगये श्वासोच्छ्वास की किया रुक गयी जब मारनेवालोंने समझ लिया कि, वह मर गया है तब वजीरकी आज्ञासे वस्तीसे दूर जंगलमें डाल आये ।
उधर अह्मशाहकी यह गति हुई उधर बादशाहकी बेटीके

Page 813Permalink

बोधसागर

( ७३ )

हृदयमें शूल उठा और उस दर्दने थोड़ीही देरमें ऐसा बल पकड़ा कि, हजारों वैद्य और उपाय करनेवालोंके रहते हुए भी शाहजादीको कुछ आराम नहीं हुआ । तीन चार घड़ीमें वह मर गयी । अब क्या था बलख शहर में हाहाकार मच गया । शोकने आकर समस्त नगर में निवास किया । यदि उस समयके शोकने शोका वर्णन लिखने लग जाऊं तो एक दूसरी और बड़ी पुस्तक बन जाये इस कारण संक्षेपमें लिखना यह है कि, बादशाहको सिवाय इस शाहजादीके दूसरी संतान न होने के कारण सर्वत्र शोकही शोक फैल गया । संक्षेपतः यह कि शाहजादी की मृतकको लेकर कब्रकी अन्तिम किया करके सब लोग लौटकर चले आये ।

इधर अह्मशाहकी आयुशेष रहनेके कारण सदगुरुकी कृपासे दिनभर अचेत पड़े रहनेके पश्चात् दोघड़ी दिन रहते वह सचेत हुए सचेत होते ही शिर उठाकर देखा तो जंगलके सिवाय कुछ नहीं दीख पड़ा न तो शाही महल है, न वजीर काद्वार, न उनके मोती । इस प्रकारसे चारों ओर शून्यही शून्य देख कर अह्मशाह प्रथम तो आश्चर्यमें आये किन्तु उनका आश्चर्य जाता रहा और इशकका जोश फिर अन्तःकरणमें उठा फिर तो अह्मशाह सीधा शहरको पहुँचे । शहरमें पहुँचकर उनने चारों ओर शोक फैला हुआ देखकर जिससे पूछते वही कहता कि, शाहजादी मर गयी प्रथम तो उन्हें लोगोंके कहने का विश्वास नहीं हुआ किन्तु जब शाही महलके द्वारपर पहुँचे और वहाँ भी लोगोंको शोकमें विकल देखा और चारों ओरसे हाय ! हाय ! की ध्वनि सुनी तब उन्हें विश्वास हुआ कि, सचमुच शाहजादीका परलोकवास हो गया । इस बातके निश्चय होतेही उनके हृदयपर

Page 814Permalink

( ७४ )

मुलतानबोध

ऐसा आघात लगा कि, जहाँ खड़े थे वहाँ ही वह अचेत होकर गिर गये और उसी अवस्थामें उस समय तक पड़े रहे जब तक बादशाह शाहजादी की अंतिम किया करके कब्रस्थानसे फिर कर आये। बादशाहके कबरसे लौटकर एकबार फिर भी रोने पीटने और हाथ बोय करनेकी वह धूम मची कि जिसका वर्णन करना कठिन है। उसी हाथ बोय शोककी चिल्लाहटमें अह्मशाहको चेत आया चेत आतेही उस समयकी सभा देखकर पागल विशिप्त चित्तके समान होकर वहाँसे वह चल पड़े। एक तो अंगेरी रात दूसरे शोकसे कातर अह्मशाह आधीरात तक तो जंगलमें इधर उधर भटकते औ ठोकर खाते रहे किन्तु आधीरातके पश्चात् प्रभु कृपासे भटकते २ शाही कब्रस्थानके निकट पहुँच गये। वहाँ जानेपर उनके हृदयको कुछ घैर्यसा हुआ और कुछ चेतना भी आयी फिर तो एक वृक्षकी आडमें खड़े होकर उन्होंने कब्रके रक्षकोंको ध्यान पूर्वक देखना आरंभ किया। संयोगवश दिनभरके थके हुए पहले वाले ऐसी निद्रामें अचेत हुए कि, उन्हें किसी बातकी सुधि न रही। पहलेवालोंको बेसुध देखकर इश्ककी तरंगमें एक ओरसे कनात फाड़ दिया और अन्दर पहुँचकर वह चोरोंके समान धीरे धीरे कबरतक पहुँचे। कब्रके निकट पहुँच कर वह प्रथम तो कब्रसे लपटकर थोड़ी देरके लिये अचेत होगये फिर चेत आनेपर उन्हें यह विचार आया कि, एकबार माशूकका दीदार कर लेना चाहिये। दीपक तो चारोंओर जलही रहे थे उसी प्रकाशमें उन्होंने कबरकी मिट्टी अलग करके ताबूतसे शाहजादीकी मृतक को बाहर निकाला और दीपकके सामने उसे लिटाकर उसके मुखको एकटक देखने लगे। देखते देखते उनके हृदयमें ऐसा तरंग उठा कि इसे अपने पर्णकुटीतक

Page 815Permalink

बोधसागर

( ७५ )

लेजाना चाहिये । बस । फिर क्या था कब्रकी मिट्टीको ज्योंका त्यों करके वह शाहजादीकी लाश उठाकर अपनी कुटीपर पहुँचे सद्गुरुकी ऐसी कृपा हुई कि, जबतक यह अपनी कुटीतक नहीं पहुंच गये तबतक किसी पहरेदारने करवट भी नहीं ली । अद्दमशाहने अपनी कुटीमें शाहजादी की लाशको दीवारके सहारे बैठा दिया और जंगली लकड़ियोंको जलाकर उसीके प्रकाशमें उस मृतकको सम्बोधन करके कहने लगा ।

होगयी आतश जब वहां शोआले जन ।
बैठा उसके हूबहू यह खिस्तःतन ॥
रोशनीमें आगके वह नीमजाँ ।
देखता था हुस्न हूए दिलस्ताँ ॥
बादिले पुरदई चश्मे अशकबार ।
देखता था उस परीरू की बहार ॥
गोरे तनपर वह उसके पैठा कफन ।
जामये शबनभमें गोया यासमन ॥
चिहरेका आलम कफनमें जो कि था ।
बिद कबदे चांदनीमें वह मजा ॥
करके उसकी लाशको अद्दम खिताब ।
यों लगा कहने जेराहे इजतराब ॥
ऐबुते संगीं दिले ना आशना ।
क्यों क्या मुझको बलामें मुबतिला ? ॥
क्योंकि दिखाकर दफतन अपनी फबन ।
रंजमें डाला था ऐ नाजुक बदन ॥
दई व गममें अपन करक मुबतला ।
एक मुदत तक मुझे रूसवा कि किया ॥

Page 816Permalink

( ७६ )

मुलतानबोध

मुझमें क्यों चाहेथी वह नादिर गोहर ।
दो बरसतक क्यों रखाथा बहू पर ॥
अहद गर तुझको वफा करना न था ।
मुझको जिन्दःछोडकर मरना न था ॥
तुझमें कुछ बूए वफादारी नहीं ।
यार होकर शवये यारी नहीं ॥
तुझको गर दुनियाँसे करना था सफर ।
साथ लेना था मुझको ऐ सीम्बर ॥
रुह तेरी बाद जन्नतको गयी ।
देगयी इस रक्त जाँको बेकली ॥
हालकी मेरी खबर भी है तुझे ।
कल नहीं पड़ती किसी करवट मुझे ॥
बाग जन्नतमें किया तूने वतन ।
मैं रहा बहरे अलम में गोते जन ॥
हैफ है सद हैफ दीदारे हबीब ।
बाद मरनेके हुआ मुझको नसीब ॥
वाह ऐ चर्ख सितमगर वाहवाः ।
तूने जालिम क्या सितम मुझपर किया ॥
जीस्त में माना रहा दीदार से ।
बाद मरनेके मिलाया यारसे ॥
देखलेती यह भी मेरी बेकली ।
जोबर आती सब तमन्नाये दिली ॥
इसको भी शायद था कुछ मेरा कलक ।
हो गयी जो दमके दम में जांबहक ॥
खागयी इसको गमँ पिनहानः इश्क ।

Page 817Permalink

बोधसागर

( ७७ )

आतशे उलफत तुफे सोजान इश्क ॥
कलल जालिम तूने दोनों को किया ।
इस परी रूसे जुदा मुझको किया ॥
जान इसकी तो हुई तनसे बदर ।
जिन्दगी में मैं हूँ मुर्दा से बतर ॥
यह तो मर कर हिज्रके गमसे छुटी ।
तलमलाहट मुझको है अबतक वही ॥
वहशिया की तरह अपना माजरा ।
कह रहा था उस परीरू स गदा ॥
वा जवाने हाल तो देती जवाब ।
इश्क है आसौ तरहके पेच ओ ताब ॥
मुझसे अपने दर्द गम कहता है क्या ।
मरगई मैं तूतो जिन्दा भी रहा ॥
इससे बरतर क्या है दर्द ओ रंज इश्क ।
जीती मैंने बाजिये शतरंज इश्क ॥
जीको अपने करदिया उसमें फना ।
मुझसे तू कहता है क्या यह माजरा ॥
देख कर अद्दम के यह रंजो महन ।
हो गया बहरे तरहुम मौजजन ॥
देख कर उसमर्दके दिलका कलक ।
जोश में आयी इनाय तहाय हक ॥
कुदरते हक ने किया असबाब जमा ।
जिससे यह दोनों हुए अहबाब ॥

इस प्रकार अद्दमशाह शाहजादी के मृतकसे अपने विरह की बातें करता और रोता जाता था उसकी ऐसी दशाको देखकर

Page 818Permalink

( ७८ )

मुलतानबोध

साहिबका कृपासागर लहराया । फिर क्या देर थी सब सामग्री इकट्ठी हो गयी । अर्थात् ।

भूलकर ज़ुल्मत से रहको कारवाँ । कुदरते हकसे वहाँ वादिदहुआ॥
अंधेरी रात के कारण कोई व्यापारी काफला राह भूल कर उसी बन में आकर उतरा । जाडेकी ऋतुके कारण जब काफलेके आदमी आगकी खोज करने लगे तब दूरसे आगके प्रकाश को देखकर एक आदमी अद्दमशाहकी कुटीपर भी पहुँचा । कारवाँमेंसे कोई मरदे खुदा । देखकर बनमें उजाला आगका ॥ दिलमें अपने पुरतः करके गुमाँ । खानए दुर्वैश है शायद यहाँ । आग लेने को वहाँ आया चला । ताकरे वह अपनी कुछ हाजतरवा॥ मुतसिलहुजरेके जब पहुँचा वह मर्द । रंग अद्दमका हुआ दहशतसे जर्द॥

उसकी आहट पाकर अद्दम तो मारे डरके घबरा गये और कुटीके कोनेमें बने हुए गुफामें छिप गये । इधर तो यह हुआ, उधर वह आदमी जब कुटीमें आया तो भीतरके दृश्यको देखकर एकदम घबरा गया । अद्दमशाहने समझा था कि, कबरके रक्षकोंको सब हाल मालूम होगया है इससे उन्हींमेंसे कोई मुझे पकड़ने आया है और उस आदमीको मालूम हुआ कि, न जाने यह क्या चला है कि, शून्यसान घरमें कफनसे ढकी हुई मृतक देह बैठी हुई है और सामने आग जल रही है किसी जीवित पुरुष का पता नहीं है । वह अपने मनही मन बहुत डर गया और पिछले पाँव फिरकर अपनी मंडलीमें गया । वहाँ जाकर उसने अपने सरदारको सब देखी हुई बातें एक एक करके सुनायीं जिसको सुनकर लोग बड़े आश्चर्यमें आये । कुछ देरतक शोच विचार करके मण्डलीके सरदारने काफलेके साथके वैद्य और अन्य कई मनुष्योंको साथ लेकर अद्दमशाहकी कुटीपर जाने-

Page 819Permalink

बोधसागर

( ७९ )

का विचार किया । और प्रथम मनुष्यको जो वह सब दृश्य देखकर आया था आगे करके कुटीपर जा पहुंचा ॥

थाक जाय कार उनमें एक तबीब । हाजिरको दाना बहुशियारो लबीब ॥
लेके साथ उसको अमीरे कारवाँ । सुनतेही इस बातके पहुंचा वहाँ ॥

थी जहां रौनक फिजा वह दूरजाद ॥

पहुंचे यह दोनों वहां मानिन्द बाद ॥

बे तअमुलबेतव कुफ केदवाँ । यह गयेवहरोशनथी आतशजहाँ ॥
जाके देख फिर हकीकत है वही । जिसतरहकहता था वहमरदेरही ॥
देखकर उस हालको शुसदर रहे । लबगुजाँ हैरत जदा मुजतररहे ॥
आइनेसाँ शक्क जब आयी नजर । होगये हैरान दोनों देख कर ॥
बोला आखिर वह हकीमें नुकतेदाँ । रंगमें सुदँके यह रौनक कहाँ ॥
वहां जाकर उन्होंने सब दृश्य वैसेही ठीक ठीक देखा जैसा उप-
र्युक्त मनुष्य ने कहा था । प्रथम तो वैद्य सहित वह व्यापारी
आश्चर्यमें आया किन्तु थोड़ी देर तक शाहजादीकी ओर ध्यान
पूर्वक देखनेपर वैद्यने जब कहा कि, यह औरत मरी नहीं किंतु
सकते के रोग से ग्रसित हो अचेत होगयी है तब तो उपरोक्त
( काफलेके ) सर्दार और भी अधिक आश्चर्य में आया उसने
वैद्य से कहा क्या यह ( शाहजादी ) अच्छी भी हो सकती है ?
वैद्य ने उत्तर दिया अभी अच्छा करता हूँ ! पश्चात् वैद्यने अपने
पाससे नशतर निकाल कर शाहजादीके हाथ की रग को
नशतर से छेदा जिससे रक्त बहने लगा । थोड़ी देर तक लोहू
निकलता रहा और जब दूषित रक्त शरीरसे निकल गया तब
शाहजादी सचेत हो गयी ।

सचेत होतेही शाहजादीने जैसेही आँख खोली अपने सामने
दो अपरिचित मनुष्योंको खड़े देखकर लज्जा और आश्चर्यमें

Page 820Permalink

( ८० )

सुलतानबोध

आकर चूँघट तानने लगी । तब तो अपने शरीर पर कफन देख कर भय और आश्चर्य में आई । फिर जब इधर उधर दृष्टि डालकर घरकी दशाको देखने लगी तब तो आश्चर्य, भय, लज्जा और व्याकुलता तथा शाही रोबह सबही उसके सन्मुख आकर खड़े होगये । एक दो क्षण तक तो पत्थरकी मूर्तिके समान चुप बैठी रही फिर चकित दृष्टि सन्मुखके खड़े आदमियोंसे शील और लज्जा पूर्ण वाणीसे इस प्रकार बात चीत करने लगी ॥

शर्मसे सरको किया फरो ।
पूछा उसने तुम बताओ कौनहो ? ॥
मैं कहाँ हूँ और है यह किसका मर्का ।
घरसे मुझको कौन लाया है यहाँ ॥
है कहाँ वह ताज व तखते जर निगार ।
जाँमें लालो कूजेहाए आबदार ॥
रवानए जरवफतपोश अपना कहाँ ।
मखमलो दीवारका फर्श अपना कहाँ ॥

शाहजादीने कहा, कि मेरे राजमहलसे उठाकर क्यों और किस प्रकारसे मुझे यहाँ जंगलमें कफन पहिना कर किसने बैठाया है ? इसका वृत्तान्त मुझसे कहो । शाहजादीकी बातोंको सुनकर हकीम और व्यापारीने उत्तर दिया कि, हम लोगोंने इन बातोंको कोई भी खबर नहीं है कि, तुम कौन हो ? तुम्हारा घर कहाँ है ? और यह घर किसका है ? तुम्हे कफन किसने पहिनाया है ? और यहाँ लाकर किसने बैठाया है ? हमारा कारवाँ अँधेरेके कारण मार्ग भूलकर इस ओर आ निकला था । हमारे साथ का एक आदमी आगको दूँदता दूँदता यहाँ आया और तुम्हे

Page 821Permalink

बोधसागर

( ८१ )

मृतकके समान किन्तु बैठी हुयी देखकर उसने डर कर पीछे पाँव जाकर हमको समाचार दिया । जिससे आश्चर्यमें आकर कौतूहल वश हम यहाँ तुम्हें देखनेको आये । यहाँ आकर हमारे हकीम साहिबने तुम्हें देखकर कहा कि तुम मरी नहीं हो किन्तु सकतेकी बीमारीमें अचेत होगयी हो । फिर उन्होंने तुम्हारी दवा करके अच्छा किया है जिससे अब तुम बात चीत करने को समर्थ हुयी हो । इतना कह कर व्यापारीने कहा इसके अतिरिक्त और हम कुछ नहीं जानते अब तुम अपना वृत्तान्त सच्चा सच्चा हमसे वर्णन करो कि, तुम कौन हो ? तुम्हारे माता पिता का नाम ग्राम क्या है ? औ तुम्हारे ऊपर क्या र बीती है ? ॥

कर न्याँ किस गुलिसताँ का गुल है तू ।

पायी है किस बोस्तों में रंग व बू ॥

इधर तो यह बातें होरही थीं उधर तहखानेमें बैठे हुए अद्दम-शाह कबरके पहरदारोंके भ्रमसे भयके मारे डरते हुए बडी सा-वधानी से कान लगाकर बाहरकी बातें सुन रहे थे । जब उन्होंने शाहजादीको बात करते सुन लिया तब उनकी और ही दशा होगई । अब बाहर निकलकर शाहजादीके पास जानेको बार बार वह साहस करने लगे । फिर तो गारके द्वार से उन्होंने मुहँ निकाल कर दोनों आदमियोंको बड़े ध्यानसे देखकर जब निश्चय करलिया कि, वे कबरके पहरदार नहीं हैं तब एकदम बाहर निकल आये । बाहर निकलकर उन्होंने कुटीके बाहर अन्धेरेमें खड़ा होकर शाहजादी और व्यापारीकी बात चीत सुनने लगे । और जब उन आदमियोंके रूप रंग और शारीरिक लक्षणों से यह बात निश्चय होगई कि, वे न तो जामूस हैं न कोई बुरे आदमी हैं तब आनन्दके समुद्रमें गोते खाते हुए एकदम कुटीके भीतर

Page 822Permalink

( ८२ )

सुल्तानबोध

जाकर खड़े होंगये और उपरोक्त दोनों नवागत पुरुषोंको देश कालके आचारके अनुसार नमस्कार आदि करके शाहजादीकी ओर देखते हुए खड़े होंगये ।

इनको वहाँ आता देखकर उनके वेष और स्वरूप परसे उन लोगोंने निश्चय किया कि, इस पर्णकुटी का स्वामी यही है । ऐसा निश्चय करतेही वहाँ और शाहजादीके पूर्ण वृत्तान्त जानने की पूरी इच्छा व आशा उनके हृदयमें निश्चय होगयी । उन लोगोंने अनुमानसे यह भी निश्चय कर लिया कि; हो न हो यह इस स्त्रीके ऊपर आशिक है जिससे प्रेममें पागल होकर इसके मृतक कहींसे यहाँ उठा लाया है अब क्षण २ में उनकी उत्कण्ठा बढ़ने लगी जिससे अधिक समय तक न ठहर कर न्यापारी और हकीमने अद्मशाहसे पूछा कि, ऐ बन्दः खुदा सच कहना तु कौन है ? और यह अन्तःपुष्प शोभामयी सुन्दरी कौन है ? तू इसे यहाँ कहाँसे और किस प्रकारसे लाया है ? सब वृत्तान्त सत्य २ कहदे । उनकी बातको सुनकर अद्मशाहने आदिसे अन्त तक शाहजादीपर आशिक होना; वजीरका मोती माँगना, दो-वर्षतक संसारमें भटककर मोती लाना, फिर वजीरकी प्रतिज्ञा भंग करके उन्हें मारकर फेकवा देना, चेत आनेपर शाहजादीकी मृत्युका समाचार पाकर कबर स्थानमें जाकर पहले वालोंकी आँख बचाकर कम्ब खोदकर लाश बाहर निकालकर लाना आदि सब वृत्तान्त कह सुनाया । अद्मशाहके आश्चर्यमय वृत्तान्तको सुनकर उन दोनोंके सहित शाहजादी भी चकित होगयी । अपने लिये अद्मशाहके महान कष्ट उठानेकी बात और उसके सच्चे प्रेमके वृत्तान्तको सुनकर शाहजादी भी मनही मन उनपर आशिक होगयी ।

Page 823Permalink

बोधसागर

( ८३ )

इशकने अद्भमके वह तासीरकी ।
वह परीरू उस पैँ आशिक हो गयी ॥
देखकर एहवाल अद्भमका तबाह ।
चश्म नम गमसे हुई वह रश्केमाह ॥
गुजरी जो जो उसपैँ थी तकलीफ ओ दर्द ।
सुनके दुखतर होगयी दहशतसे जर्द ॥
देखकर अद्भमको यों पज मुद्दैं हाल ।
आया दिलमें उस परीरूके रुयाल ॥
मोरी खातिर इसने यह रंजो बला ।
लेके सरपर कर दिया जीको फिदा ॥
खीचकर क्या र अजीत औ बला ।
मिहनतो तकलीफो रंजै लादवा ॥
बाद मरनेके भी यह आशुफतः हाल ।
लाश मेरी कब्रसे लाया निकाल ॥
इसके बायस फिर खुदाने दी हयात ।
जीस्तका मेरी सबब है इसकी जात ॥
गर न होता मुझपैँ आशिक यह जवाँ ।
कब्रमेंसे क्यों यह फिर लाता यहाँ ॥
रुकके दम यकदममें मैं होती फना ।
जिस्म होता तमए मूरों मारका ॥
थी यह इसदुर्वैशकी तासीर इशक ।
मुर्दा जिन्दाहो है यह तदबीरइशक ॥
जीस्त दुनियाकी है बसख्वाबोरुयाल ।
इस जहाँकी इशक पर तु खाक डाल ॥
तालिबे दुनिया न हो अब जीनहार ।

Page 824Permalink

( ८४ )

सुलतानबोध

दिलसे करतूभी फकीरी अखतियार ॥
है यह जबतक यह जिन्दगी मुस्तआर ।
कर इसे मसहूफ यादे किर्दगार ॥
लज्जते दुनिया यदूँ से दरगुजर ।
यादहकमें बांध चुस्त अपनी कमर ॥
दमजो बाकी है न इनको यों गँवा ।
सीख इस दुर्वैश से राहेखुदा ॥
जीतेजी तू आपको सुर्दाबना ।
खाकमें इस जिसम खाकीको मिला ॥
कर इसी दुर्वैशसे अपना निकाह ।
दोनों आलममें होता तुझको फलाह ॥

शाहजादी मनहीमन अद्दमशाहके साथ रहकर अपना जीवन व्यतीत करने का प्रण कर रही थी इनमें व्यापारीने अद्दमशाह और शाहजादी दोनोंको सम्बोधन करके कहा कि, तुम दोनों के वृत्तान्त ज्ञात हुए । तुम दोनोंकी दशा ऐसी है कि, परमात्माने दोनोंको परस्पर एक दूसरेके प्राण रक्षा का कारण बना दिया है, अब तुम लोग यह कहो कि, तुम्हारी इच्छा क्या है ? अब तुमलोग क्या करना चाहते हो ? यदि तुम्हे हमारे साथ चलना हो तो संध्याको अपना कारवों यहाँ से जानेवाला है हमारे साथ चले चलो तुम्हे किसी प्रकारसे दुख न होगा । हम अपनी शक्ति अनुसार तुम्हारी सेवामें कदापि नहीं चूकेंगे । यदि हमारे साथ चलना स्वीकार न हो तो जो तुम्हारी इच्छा हो सो प्रकट करो ।

सौदागरकी बातको सुनकर परम कृतज्ञता प्रकट करते हुए अद्दमशाहने कहा कि, यदि मेरा रोम २ जिह्वा बनजावे तब भी तुम्हारी भलाईका पुरस्कार मुझसे नहीं दिया जा सकता । तुम्हारी

Page 825Permalink

बोधसागर

( ८५ )

ही कृपासे शाहजादी फिर जीवित होकर मेरे जीवनका कारण बनी है तुम्हारे इस पुण्यका फल परमात्मा तुम्हें देगा किन्तु जबतक मेरे शरीरमें प्राण है तब तक मैं तुम्हारा कृतज्ञ रहूँगा। अब सुझे सिवाय शाहजादीसे विवाह करनेके किसी प्रकारकी और इच्छा नहीं है। यदि यह स्वीकार करलेतो धर्मानुसार तुम दोनों अपने सन्मुख साक्षी बनकर हम दोनोंका सम्बन्ध जोड़ दो।

अब्दमशाहकी बातको सुनकर व्यापारीने शाहजादीको कहा कि, हे शाहजादी! यदि अब्दमशाह न होता तो तू कब्रकी कब्रमें मरकर संसारसे चलबसी होती। इसके अतिरिक्त उसने तेरे लिये कैसे २ कष्ट उठाये हैं अब उचित है कि, तू भी उसे स्वीकार करले इस प्रकारसे अनेक बातोंके समझानेपर शाहजादीने उत्तर दिया कि, आप लोगोंकी मैं बहुत कृतज्ञ हूँ आप लोगोंकी आज्ञा कदापि उल्लंघन नहीं कर सकती किन्तु अब्दमशाह इस बातका प्रण करे कि, वह कभी मुझसे अलग न होगा और न कभी मेरी आज्ञासे बाहर जायगा तब मैं इसको स्वीकार करूँगी और मेरे विवाह का यही मुद्दर होगा।

शाहजादीकी बातको सुनकर अब्दमशाह आनन्दके मारे उछल पड़े और शपथ पूर्वक शाहजादीके कहे अनुसार प्रतिज्ञा करके शाहजादीके उत्तरकी प्रतीक्षा करने लगे। फिर शाहजादीने व्यापारी और हकीमसे कहा कि शरअ ( मुसलमानी धर्मशास्त्र )

१ मुसलमानी धर्मानुसार विवाह करनेके समय बरकी ओरसे कन्याके लिये मुहर की रीतिपूरीकी जाती है। जिसमें बर अपनी प्रतिज्ञाके साथ २ नियत रुपया या अशरकी का दस्तोबेज अपनी स्त्रीके नामसे लिख देता है कि, वह आजसे उसके इतने रुपयाका ऋणी हुआ प्रथम तो कभी वह उस स्त्रीको छोड़ेगा ही नहीं यदि किसी कारणवश उसे छोड़ना चाहें अमुक रकम देकर केही छुटकारा पा सकेगा जब तक वह ऋण उसका न चुकादे तब तक वह उसको कदापि नहीं छोड़ सकता इसीका नाम मुहर है शाहजादीने अपना मुहर यही मांगा कि, यावज्जीवन अब्दमशाह छोड़कर कहीं न जावे।

Page 826Permalink

( ८६ )

सुल्तानबोध

के अनुसार विवाहके लिये दो साक्षीकी आवश्यकता है सो तुम दोनों हमारे विवाहके साक्षी हो जाओ जिसमें लोक परलोकमें हम पापके भागी न होंवे तब मैं विवाहको स्वीकार करूँगी । उन दोनोंने शाहजादीके बचनको मानकर साक्षी बनना स्वीकार किया और दोनोंकी गांठ जोड़ ( पाणिग्रहण ) करा दिया । पश्चात् वे दोनों तो अपने कारवानमें चले गये और अह्मशाह शाहजादीको पाकर परम आनन्दित हो अपनी पर्णकुटीमें बास करने लगे ॥

दोनोंमें परस्पर ऐसा प्रेम हुआ कि, कोई किसीके वियोग को क्षणमात्र के लिये भी सह नहीं सकता था । जड़लके फल फूल पत्ते और कन्द मूलपर वे अपना दिन बिताते और स्वर्गसे भी बढ़के आनन्दको मनाते थे ॥

कुछ दिनोंके पश्चात् शाहजादी गर्भवती हुयी और समय पूरा होनेपर परम सुन्दर पुत्रको प्रसव किया । उसी पुत्रका नाम अह्म शाहने इब्राहीम रक्खा । किताबोंमें लिखा है कि, अह्मशाहके संग के प्रतापसे शाहजादी भी सर्वशुभ गुणोंसे सम्पन्न महान् तपस्विनी और भजनानन्दी होगयी थी । जिस समय उसे गर्भ स्थित हुआ था उस समय समस्त बन नाना प्रकारके फल फूल और मेवोंसे सम्पन्न हो गया था । सदा वसन्त ऋतुकाही आनन्द वहाँ दीखने लग गया था । नाना प्रकारके पशु पक्षियों ने आकर वहाँ बास किया था । जिससे वह बन कानन बनकर स्वर्गके समान सुख-दाई हो रहा था । इब्राहीमके जन्म लेनेपर उनकी आकृति सम्पूर्ण रूपसे हजरत इब्राहीम खली लुछासे मिलती थी इसी कारणसे उनका भी नाम इब्राहीम रक्खा । जिस समय शाह-इब्राहीम का जन्म हुआ वह एक सो एकसठ ( १६१ ) हिजरी थी।

Page 827Permalink

बोधसागर

( ८७ )

माता पिताने बड़े प्रेमसे इब्राहीमको पालना आरम्भ किया । दो वर्षके पश्चात् उनको अन्न प्राशन कराया ॥

दो बरस पूरेका जब वह हो गया । और गिजा फिल जुमले वह खाने लगा ॥
गैबसे आने लगनेा दिरत आम । कुदरते एजिदसे उसको विलदवाम ॥
उसकी बर्कत से लगे अशजार पर । अच्छी अच्छी वज अकेशीरी समर ॥
कुदरते हकसे हुआ वह दशतोबर । गुलशनों गुलजार पर भी फौकतर ॥

आखिरकार देखते देखते बालक इब्राहीम सात बरसके हो गये । अब अह्मशाहको इस बातकी चिन्ता हुई कि बालकको विद्या अभ्यास कराना चाहिये सबसे पहले जैसा मुसलमानोंमें रीति है बालकको कुरान पढ़ाना आरम्भ किया । जब कुछ दिनों तक घेरमेंही पढ़ाकर देख लिया तब एक दिन बालकको गोदमें लेकर अह्मशाह शहरमें गये वहाँ दूँदते दूँदते एक सज्जन मोलवी साहेब मिले जिनके यहाँ इब्राहीमके पढ़नेको ठीक करके उनसे कह दिया कि, सबेरे मैं इब्राहीमको यहाँ रख जाया करूँगा और शामको आकर लेजाया करूँगा ।

अलगरज हर सुबह वह मढ़नेको ।

लाता उस मुकतबमें इब्राहीमको ॥

उलफते कलवीसे अपने विलदवाम ।

फिर उन्हें लेनेको आता वक्त शाम ॥

था यही हररोज अह्मका शआर ।

आते जाते शहरमें विलइजतरार ॥

थी जेबस शफकत उन्हें बेइन्तहा ।

तनहा आना जाना दिलपर शाकथा ॥

( इब्राहीम अह्मका बादशाह बनना )

जबसे बलखके बादशाहकी इकलौती बेटीका उससे वियोग हुआ तबसे बादशाह बहुत उदास और दुखी रहने लगा ।