Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1727Permalink

आगनिगमबोध

( ५ )

महावाक्य ब्रह्माकी येही । तत्त्वमसी ताते कहि देही ॥
तत्त्व ईश्वर त्वं जीव कहाये । हौं पुनि स्मीको अर्थ बताये ॥
पश्चिम दिशतेहिअधिकपसारा । तीनों विधि ताको व्यवहारा ॥
चौथे वेद अथर्वण भाषी । उत्तर सुख ब्रह्माकी साषी ॥
तीनों वेदसे ताहि निकारा । तामें महावाक्य यह धारा ॥
अहं आत्मा ब्रह्म पुकारो । ताका ऐसो अर्थ विचारो ॥
अहं है मैं आत्मम है आपा । ब्रह्म नाम परमेश्वर थापा ॥
मेही हौं परमेश्वर आत्मम । उत्तरमें यहि वेद महात्मम ॥
चार युक्ति चहुँ वेदन माहीं । प्रथमें विधि जिहिकर्मकराही ॥
द्वितीये अर्थ बाद बतलाये । अस्तुति और कर्मफल गाये ॥
तृतिये मंत्र जो देव अराधू । चौथे नाम कथा शुचि साधू ॥
षट प्रकारकी विधि चहुँ वेदा । प्रथमें जग उत्पति निवेदा ॥
द्वितीये प्रलयको व्यौरा ठाना । तृतिये सुरसुनि चरितबखाना ॥
चौथे मन्वन्तर कथ दशचारो । पंचम सुरसुरपति व्यौहारो ॥
छठये धर्मशास्त्र विधिभाषा । तामें कथा भांति बहु राखा ॥
विद्या सकल जगत व्यौहारा । ज्ञान विधान अनेक प्रकारा ॥
ब्रह्मवाद भाषे विधि नाना । जाके पढे लाभ हो ज्ञाना ॥
चार वेद बुधि विद्या मूला । रचे शास्त्र षटतिहिअनुकूला ॥

इति

अथ षट् शास्त्रनको वर्णन चौपाई

अब षट्शास्त्रको वर्णन सुनिये । प्रथम न्याय ऋगवेदतेगुनिये ॥
गौतम न्याय कर्ताको करता । अस विचार ताके उर बरता ॥
सर्वे मई परमेश्वर जाना । एकते बहुरि अनेक बखाना ॥
उत्पति प्रलय कथा बखाने । नित्यानित्य बाद बहु ठाने ॥
द्वितियमीमांसाशास्त्रजोकहिया । यजुर्वेदते ताको गहिया ॥

Page 1728Permalink

( ६ )

बोधसागर

जैमिनि मीमांसक रचताही । शिष्य प्रसिद्ध भये बहु बाही ॥
परमेश्वरहि अकर्ता जाना । जक्त अनादि अनंत बखाना ॥
ज्ञान मुक्ति सब कर्मके द्वारा । कर्मके बशी भूत संसारा ॥
मुक्ति होय जिव ज्ञानके मर्मी । ब्रह्मा होय करन भल कर्मी ॥
तृतीय शास्त्र वेदांत बताये । सामवेदेते व्यास बनाये ॥
एक ब्रह्म द्वितीया कछु नाहीं । स्वप्न समान जक्त दरशाहीं ॥
ब्रह्ममें जबही माया डोले । ताको तब ईश्वर कहि बोले ॥
ईश्वर तीन भाग पुनि भयऊ । रज सम तमगुननामसोकहेऊ ॥
जेते जक्त माँह व्यौहारा । यही तीन सबके करतारा ॥
कर्म रहितसो ब्रह्म बखाना । कर्म स्वरूप तीन ये जाना ॥
मायायुक्त भये जब तीनों । तिहि कारण ईश्वर कहि दीनों ॥
ब्रह्म अविद्या युक्त जो होई । ताको जीव कहे सब कोई ॥
त्रिगुणब्रह्म अरु जग जिवसारे । सबही एक स्वरूप विचारे ॥
भिन्न अविद्या करिके माना । द्वै शक्ती तिहि माँह बखाना ॥
यक विशेष शक्ति कहलाये । द्वितीये अबरनशक्ति बताये ॥
शक्ति विशेषते जग उपजाये । अबरन शक्ती ज्ञान दुराये ॥
ज्ञानके उदय मुक्तिपद धरही । वेदांती यह निर्णय करही ॥
चौथे सांख्यशास्त्र मत गाढा । ताहि अथर्वण वेदते काढा ॥
रचे ताहिको कपिल मुनीशा । सोउ अकर्ता कथ जगदीशा ॥
सबही रचना प्रकृति कराये । जक्त अनादि सदा यहिभाये ॥
काहू बस्तूको नाश न होई । करता में करतूत समोई ॥
द्वैविधि भाषे पुरुष महातम । जीव आतमा अरु परमातम ॥
पुरुष प्रकृतको जब हो मेला । होय सकल रचनाको खेला ॥
पुरुष पंगुला परकृत अन्धी । दोहु बिनन्हि जगरचना बंधी ॥
प्रलय कालतिहु गुन समताई । रचनामें सतगुरु अधिकार्ई ॥

Page 1729Permalink

आगमनिगमबोध

( ७ )

पुरुषते महातत्त्व प्रकटार्ह । पुनि हंकार इन्द्रीतत्त्व गार्ह ॥
प्रलयको घौस बहुरि जब आवै । इन्द्री तत्त्व सब तहाँ समावै ॥
जिहि क्रमसे जो दियौ देखाई । तिहि क्रम २ सब जाहि लुपाई ॥
पंचम शास्त्र पतंजल कहेऊ । वेद अथर्वणसे सो गहेऊ ॥
ऋषि पातंजलि ताहि बनाई । वर्णन सारुयशास्त्र सम तार्ह ॥
योग युक्ति तिहि माँह बखाना । ज्ञान द्वारते युक्ति प्रमाना ॥
छठे शास्त्र वैशेषिक भाये । मुनि कणाद कर्ता कहलाये ॥
वेद अथर्वणते गहि लीना । यह षट्शास्त्रको वर्णन कीना ॥

इति श्री षट्शास्त्र

अथ चार उपवेद वर्णन

दोहा-आयुर्वेद धनुर्वेद पुनि, गन्धर्ववेद बखान ।

अथर्वेद ये चार हैं, तिनकी निर्णय ठान ॥

चौपाई

प्रथमे आयुर्वेद करतारा । ब्रह्मा प्रजापति अश्वनीकुमारा ॥
धन्वन्तरि आदिक रच ताही । कामशास्त्र वेदादिक जाही ॥
द्वितिये धनुर्वेदके करता । विश्वामित्र नाम सो धरता ॥
ब्रह्मा परजापति से जोई । विश्वामित्र सिखे गुन सोई ॥
सकल युक्ति शिष कीन प्रचारा । परजा पालन कै व्यौहारा ॥
शास्त्र प्रहारकि युक्ति है तामें । युद्धकरनकी बिधि वह वामें ॥
आयुध दोय प्रकारके मुक्ता । एक है मुक्त अरु द्वितिय अमुक्ता ॥
तृतिये मुक्तामुक्त कहाऊ । यंत्र मुक्त चौथेको नाऊ ॥
हाथसे जो चक्रादि चलाये । ताको नाम मुक्त बतलाये ॥
तरवार आदि अमुक्त बखाना । बरछी मुक्तामुक्त प्रमाना ॥
बहुरि तीर आदिक अरु गोली । यंत्र मुक्त तिनको कहि बोली ॥
मुक्त आयुधको अस्त्र कहीजै । अरु अमुक्तको शास्त्र भनीजै ॥

Page 1730Permalink

( ८ )

बोधसागर

सने चार प्रकार नाम धर । घोढचढरथचढगजचढपद्मचर॥
असगुन सगुन बहुत विधिभाषा । क्षत्री धर्म सकल तह राखा ॥
तृतिये गन्धर्व वेद बताये । ताहि भरथजीने प्रगटाये ॥
नाद नृत्य सुर ताल अनन्ता । विविधि भांतिसे ताहि बंदता ॥
युक्ति अनेकन देव अराधू । निरविकल्प पुनि कथे समाधू॥
चौथे अर्थवेद विधि कहिये । नाना युक्ते ताहिमें लहिये ॥
नीति शास्त्र अरु अश्चारुढा । शिल्प सूष आदिक मतिगुढा॥
धन उपाय बहु विधि तहलहिये । अर्थ वेद यहि कारण गहिये ॥
द्रव्य उपाजन रीति बनाई । अर्थ वेद पुनि अस अर्थाई ॥
कसेहु निपुण होय नर जोऊ । भाग बिना धन लहै न कोऊ ॥
ताते अन्त कथे बैरागा । सब चातुरी वृथा इमिलागा ॥
चहुँ उपवेदको यह सिद्धांता । सब तजि हो विरक्त बुधवन्ता ॥
वेद उपवेद कि विधिमें पागा । अन्त मुख्य वैराग अरुत्यागा॥

इति

अथ चार उपवेद षट् अंगवर्णन--चौपाई

शिक्षा कल्प व्याकरण वरनो । पुनि निरुक्तियोतिषचितधरनौ॥
पिंगल सहित कहैं षट् अङ्गा । विविधि भांति भाषे परसंगा॥
प्रथमें शिक्षा शास्त्रमें कहेऊ । नाना भांति कि युक्ती गहेऊ ॥
वेदके शब्द न माह बखाना । अक्षरनके अस्थानको ज्ञाना ॥
पाणिनीय है ताके करता । युक्ति चातुरी बहु तहँ धरता ॥
द्वितीये कल्पके सूत्रन माहीं । वेद कि विधिसो कहै तहाहीं ॥
कर्मके अनुष्ठान विधि गायन । पाणिनि पातंजलि कात्यायन ॥
तृतिये कथे व्याकरण जोई । वेदको शब्दबोध तिहि होई ॥
पाणिनीय आदिक बहु तेरे । कर्ता सोई व्याकरण केरे ॥
चौथे निरुक्त शास्त्रके माहीं । ऐसी निर्णय कीनो ताहीं ॥

Page 1731Permalink

आगमनिगमबोध

( ९ )

अपर सिद्धपद वेद जो होई। तासु अर्थ बोधक है सोई ॥
यास्क मुनीश्वर कथे बखानी। नाम निरूपन निर्णय ठानी ॥
आदित्य आदिक अरु बहुतेरे। रचित निरुक्त शास्त्र तिन केरे ॥
पंचम पिंगल कीन बखाना। पिंगलमुनिरचि छंद विधाना ॥
छटये ज्योतिष कालको ज्ञाना। आदित्यादिक गर्ग बखाना ॥

इति चार उपवेद

अथ अठारह पुराणोंके नाम-चौपाई

ब्रह्म बहुरि वयवर्त बखानो। बावन अरु ब्रह्मांड प्रमानो ॥
मार्कण्डेय भविष्य कहावै। नारद विष्णु पुराण बतावै ॥
गरुड बराह अरु पद्म गनीजै। भागवत मीन वो कूर्म कहीजै ॥
लिंगो वायु पुराण बताया। फिर अस्कंधो अग्नि कहाया ॥

इति

अथ शास्त्रके अठारह प्रस्थान वर्णन-चौपाई

शास्त्रके हैं प्रस्थान अठारा। या विधि तिनको नाम उचारा ॥
चार वेद उपवेद हैं चारी। वेदनके षट् अंग विचारी ॥
धर्मशास्त्र मीमांसा न्याई। चौथे पुनि पुराण बतलाई ॥
उप पुराण पौराण अनेका। अठारहेंकी नियम न एका ॥
स्मृती महाभारत रामायण। मंत्रशास्त्र नाना विधि गायन ॥
वाम तंत्र देवीके राखा। नारद पंचरात्र पुनि भाषा ॥
देव अराधन विधि बहु भनते। जक्त कार्य ताते भल गनते ॥

इति

अथ चारवेद को बाद वर्णन-चौपाई

प्रथम कहै ऋगवेद बखानी। निराकार परमेश्वर मानी ॥
निरलेपो सो अलख अगोचर। निरालंब सो जान ब्रह्मवर ॥
द्वितीय अथर्वण भाषत होई। निरालम्ब निलैप न कोई ॥

Page 1732Permalink

( १० )

बोधसागर

नहीं निर्गुण नहीं सर्गुण कहेऊ । जो कोइ मरा मुक्त सो भैऊ ॥
जैसे पत्र वृक्ष ते टूटा । फेर न सो तरुवरमें जूटा ॥
ऐसो जीव मरा यकवारा । बहुरि नहीं ताते तन धारा ॥
तृतीय यजुर अस कहे बहोरी । इन दोनोंकी मतिभई भोरी ॥
सर्गुण ब्रह्म नरायण होई । क्षीर समुद्र शयन कर सोई ॥
दश अवतार सोई धरिलीनो । गोपीनके संग कीडा कीनो ॥
चौथेसाम कह पुनि मत अपना । यह सब जानो झूठ कल्पना ॥
नहीं सर्गुण नहीं निरगुण देवा । नहीं दृष्टि गोचरको भेवा ॥
सम्पूर्ण है ब्रह्म अखण्डा । तत्वमसी अद्वैतसे मण्डा ॥

इति

अथ षट्शास्त्रकी बादर्षणन—चौपाई

प्रथम मीमांसा शास्त्र आचारी । कर्म थापि निजु ज्ञान उचारी ॥
जो कछु लाभ जक्तसे कीना । सो सब जान कर्म आधीना ॥
कर्महि अधिष्ठान जिवकेरा । कर्मते करे जक्त में फेरा ॥
कर्म प्रवृत्त कर्म लय पावै । कर्महि दुखसुख जीव भुगावै ॥
भूत भग्य व्रत मानिक जोई । कर्म अधीन जान सब सोई ॥
अज हरि हर सनकादिक जेते । कर्म अधीन जान सब तेते ॥
कर्म अधीन ज्ञान अरु योगा । जो जस करे भोग तसभोगा ॥
कर्म स्वतंत्र सर्वे परगावै । जो जस करै सो तसफल पावै ॥
द्वितीय बाद वयशेष वदंता । कर्म नहीं जानिये सुतंता ॥
कर्मतो कालकि बसमें होई । काल पाय कर्मकरै न कोई ॥
जब कतहुँ परगात न होई । भोर कर्म तब करै न कोई ॥
जौ मध्यान न सन्द्या आवै । बिना काल को कर्म गहावै ॥
बाल कर्म ना हो तरुनाई । युवा कर्म नहीं शिशु करि पाई ॥
युवा कर्म करि सकै न बूढा । वृद्ध कर्म तरुनाई गूढा ॥

Page 1733Permalink

आगमनिगमबोध

( ११ )

ताते यह निश्चय करि मानो । कर्म कालकी वश में जानो ॥
कालहि ब्रह्म और नहिं कोई । काल पाय अज हरि हर होई ॥
काल पाय पुनि सो बिनसाही । उतपति प्रलयकाल वश आही ॥
कालहि ते सुख दुख लहंता । काल स्वतन्त्र कर्म परतन्ता ॥
जब चाहे क्रम कर नर लोई । काल किये ते कवहु न होई ॥
ताते काल सत्य करि मानी । कर्म असत्य वैशेषिक बानी ॥
तृतीय न्याय निज मत अर्थाई । काल है छीन छीन है जाई ॥
घटि बटि जाय कालकी बाते । काल कर्म नास्ती दोष ताते ॥
अस्ति एक परमात्म आही । तीन काल आवै अरु जाही ॥
निजु बश ईश्वर कालको धरई । जब जस चाहे तब तस करई ॥
ग्रीषम वर्षा काल बनावै । वर्षाको ग्रीषम दिखलावै ॥
चाहे रंक् रावकरि द्वारी । भूपतिको पुनि करे भिखारी ॥
सकल सूत्रधर ईश्वर ऐसे । नाचे जग कठपुतली जैसे ॥
ताते परमेश्वर है अस्ती । काल वो कर्म सुभाव है नास्ती ॥
चौथे पतञ्जलि कह यह लेखा । कहो कहां तुम ईश्वर देखा ॥
तुम नहिं जौ ईश्वर लखिपाई । तौ पुनि कैसे ताहि बताई ॥
कैसो ईश्वर होइ रे भाई । बिन देखे कह कहो बुझाई ॥
ईश्वर वहां सो कैसे जाना । बिनु अनुभव भाखे अनुमाना ॥
पीतर पाथर प्रथमा पूजो । अनुमानहिते मनमें सूजो ॥
यह सब झूठ भरमको फन्दा । आत्म शुद्ध सच्चिदानन्दा ॥
सो हम जोग मार्ग ते जाना । तुमको नहिं कहु अनुभवज्ञाना ॥
तुम प्रतिमा पूजो यहि लेखे । हम ब्रह्मांड पिंडमें देखे ॥
तुम हो झूठो हम हैं सांचे । ईश्वरकी अनभौ तुम काचे ॥
ताते योग सत्करि जानो । और सकल झूठा करि मानो ॥
पञ्चम सांख्यपती अस बोलो । तुम सब मिथ्या भ्रमयुत डोलो ॥

Page 1734Permalink

( १२ )

बोधसागर

यकदेशी अनुभव अरु ज्ञाना । सो कछु कामको नहीं बखाना ॥
ब्रह्म सर्व देशी कह सोई । साक्षी सर्व अकर्ता होई ॥
सब करतूत प्रकृती ठाना । योग समाध साधना नाना ॥
उत्तपति अस्थित परलय कर्मा । सो सबही प्रकृतके धर्मा ॥
पांचों तत्त्व पचीस प्रकृती । चारों देह आदि सब नास्ती ॥
ईश्वरको जो जाननहारा । सर्वसाक्षि सो आस्ति पुकारा ॥
ये सब अनितमें नितको आस्ती । योग आदि सब मिथ्या नास्ती ॥
झूठे वेदान्ती ऐसे कहई । मिथ्यावाद सकल यह अहई ॥
एक अखण्ड ब्रह्म है जोई । तामें अस्ति नास्ति नहिं कोई ॥
आप आप सम्पूर्ण व्यापा । अमकरी त्रिपुटी तामें थापा ॥
ध्याता ध्यान घेय नहिं कोई । ज्ञाता ज्ञान होय नहिं जोई ॥
ब्रह्म अखण्ड अद्वैत एकरस । ताते द्वैत भाष भाषे कस ॥
नित्य नित्य समाधि है जोई । तामें सो सम्भवै न कोई ॥
देखन अरु देखनमें आये । देखनहार ब्रह्म बतलाये ॥
ब्रह्मते इतर और न कोई । नास्ति और सब मिथ्या होई ॥

सोरठा-वाद करे इमि सोय, चार वेद षट् शास्त्र मिलि ।

भेद न पावे कोय, अगम अपार अकथ कथा ॥

सत्य कबीर वचन

सारखी-वेद हमारा भेद है, हम वेदनके माहिं ।

जौन भेदमें मैं बसो, वेदौ जानत नाहिं ॥

अथ विष्णुके चौवीस अवतारको-वर्णन

दोहा-मीन कूर्म बाराह कह, नरहरि बामन बंक ।

परशुराम रघुराम कह, कृष्ण बुद्ध निष्कलंक ॥

व्यासकपिल हयग्रीव पृथु, यज्ञत्रहपभ सनकादि ।

दत्त मन्वतर बद्धिपति, धानन्तर इंसादि ॥

Page 1735Permalink

आगमनिगमबोध

( १३ )

चौपाई

हरि औतार बहुत जग माँही । तिनकी कथा कही नहिं जाही ॥
हरि औतार जेते जग भैऊ । राम कृष्ण सर्वोपरि कहेऊ ॥
सुजस जासु जगमाहिं बखाना । गुण गण गावै वेद पुराना ॥
हरिमहैं चक वर्त तिहु पुरके । कोई शत्रु नहिं सम्मुख फरके ॥
ताते तिनकी कथा न लेखो । वेद पुराण न अधनी देखो ॥
जहाँ तहाँ हरिमंदिर सेवा । पूजै विष्णु विश्वंभर देवा ॥
तीन देवमें होइ है सोई । घट घट माह विराजै ओही ॥
चारों विधिकी मुक्ति लहीजै । विष्णु देवकी सेवा कीजै ॥

इति विष्णुके चौबीस अवतार

अथ ब्रह्माके षट् अवतारके नाम

दोहा-गौतम कलि कृपाद मुनि, व्यासो जैमिनि जान ।
मंडनमिश्र मीमांसकहि, ब्रह्म जग प्रकटान ॥

इति

अथ शिवजीके ग्यारह रुद्रके नाम

दोहा-सर्पकपाली त्र्यंबको, कपि कर्पादि मृग व्याधि ।
बहुरूपो वृष शम्भु हरि, रैवत वीरभद्रादि ॥

इति ग्यारहरुद्र

अथ ब्रह्माके दैहिक और मानसिक पुत्रनके नाम-चौपाई

ब्रह्मा द्वे सुत प्रथम उपाये । एक दक्ष एक अत्रि कहाये ॥
दक्षते सूर्यको औतारा । अत्रिते बहुरि चन्द तनु धारा ॥
सूर चन्द कुल क्षत्री भैऊ । पुनि सातो ऋषि देही गहेऊ ॥
भृगु अत्री अरु पुलह बतावो । फिर अंगिरा पुलस्त कहावो ॥
नारद और वशिष्ठ उचारा । पुनिकहसनकादिक औतारा ॥
ब्रह्मा मानसी पुत्र बतावो । अत्री और अंगिरा गावो ॥

नं. १० बोधसागर - ७

Page 1736Permalink

( १४ )

बोधसागर

पुलह पुलस्ती कृत गनीजै । भृगु प्रचेत वाशिष्ठ कहीजै ॥
पुनि ब्रह्म तनु सुतकह नामा । दक्ष प्रजापति धर्मो कामा ॥
कोथ लोभ मद मोह उपाये । हर्ष मृत्यु दशनाम बताये ॥

इति

अथ चौदह विष्णुके नाम

दोहा-यज्ञ विभू शतसेन हरि, पुनि वैकुंठो होय ।
पुनि अजितो बामन कहो, सर्वभूमि ऋषि भोय ॥
पुनि अमूर्ति भ्रममें तहै, बहुरि सुधामा जान ।
योगेश्वर बृहद्दान ये, चौदह विष्णु बखान ॥

अथ चौदह इंद्रके नाम

दोहा-यज्ञो रोचनसतजितो, बहुरित्रिशिखविभु जान ।
तथा मंत्र दुम जानिये, फेर पुरंदर मान ॥
बलि अद्भुत शंभू कहो, पुनि वैधृत उच्चार ।
रिनुधामा पुनि धौसपति, श्रुची इंद्रदशचार ॥

अथ चौदह मनुके नाम

दोहा-मनु स्वयंभू सारोचको, उत्तम तामस रैवत् ।
चाक्षु शतवृत्त सावनीं, दक्ष सवरनी सत् ॥
ब्रह्म सवनीं धर्म सवनीं, रुद्रसावनीं होय ।
देवसावनीं इन्द्रसावनीं, ये चौदह मनु रोय ॥

इति

अथ सप्तस्वर्गके नाम

दोहा-भुवरलोक अरु स्वर्ग कहैं, महरलोक जनलोक ।
तपलोक सतलोक है, सात नामको थोक ॥

इति सप्तस्वर्ग

Page 1737Permalink

आगमनिगमबोध

( १५ )

अथ सप्त पातालके नाम

दोहा—अतल वितल सुतलोक ही, फेरि तलातल होय ।
महातला पाताल पुनि, अंत रसातल जोय ॥

इति सप्त पाताल

अथ नौघरोके नाम चौपाई

प्रथम भूमि भूलोक बखानी । दूजे भुवरलोक है पानी ॥
स्वर्गलोक पुनि अग्निको घेरा । पितर लोक पुनि वायू टेरा ॥
पंचम शून्य लोक आकाशा । अन्तर लोक हँकार प्रकाशा ॥
सप्तम सत्यलोक मह तचू । अष्टम लोका लोक कहचू ॥
ॐ शब्द तहवां ते होई । मायाको घेरा है सोई ॥
ताके परे नामै अस्थाना । शुद्ध स्वरूप निरंजन जाना ॥
शब्द निरञ्जन ते उत पानी । ताते तब माया प्रकटानी ॥
मायाते महतत्त्व पसारा । महा तत्त्व से भा हँकारा ॥
अहँकार आकाश उपायो । पुनि आकाश वायू प्रकटायो ॥
वायुते अग्नि अग्निते पानी । ताते यह भूलोक बखानी ॥

इति

अथ सप्तद्वीप और ब्रह्मांडको वर्णन

दोहा—प्रथमै जम्बूद्वीप कह, शाकद्वीप कर फेर ।
कौंच कुशा शलमरूप पुनि, पुक्षो पुष्कर टेर ॥

चौपाई

ताते परे योजन दश कोरी । कंचनकी पृथ्वी लै जोरी ॥
परम प्रकाश मान महि सोई । तासु परे परवत यक होई ॥
लोकालोक नाम सो भाषा । महाशून्य बन तापर राखा ॥
उग्र उद्दि यक ताते आगे । बहुरि अग्नि ताते पर लागे ॥

Page 1738Permalink

( १६ )

बोधसागर

पौन दसगुना पुनि पर ताही । तासु परे दशगुन नभ आही ॥
तासु परे योजन यक लाखा । सघन कंथ ब्रह्मण्डको राखा ॥

इति समद्वीप

अथ अष्टवसुओंके नाम

दोहा-प्रथम द्रौन पुनि प्रानकह, ध्रू अर्क अग्नि प्रमान ।
दोषा वसू विभावसू, अष्ट वसू ये जान ॥

इति अष्ट वसु

अथ चार युगोंकी आयुस्थितिर्वर्णन चौपाई

चारों युगकर लेखा प्रमाना । कृत त्रेता द्वापर कलि जाना ॥
सतयुगकी आयू इमि कहसे । सत्रह लक्ष अठाइस सहसे ॥
त्रेताकी आयू पुनि भाषा । छानवे सहस्र अरु बारहलाखा ॥
आठ लक्ष चौसठ हजारा । द्वापर आयू करो विचारा ॥
बत्तिस सहस्र चार लक्ष कहिये । कलियुगको यह लेखा लहिये ॥
चारों युग यक ठौर गहीजै । एक महायुग तासु कहीजै ॥
एक सहस्र महा युग होई । कल्प एक मुनि कहिये सोई ॥
चौद मन्वंतर कल्पमें होई । कल्प एक ब्रह्मादिक सोई ॥
ऐसे दिनको लेखा लीये । एकसौ वर्ष लौ ब्रह्मा जीये ॥
एक सहस्र ब्रह्मा है बीते । तब एक घडी विष्णुकी रीते ॥
ताके दिनते करि पुनि लेखो । निजुसौ वर्षविष्णु थित देखो ॥
जबदशलक्ष विष्णु बित जाही । घडी एक तब रुद्र सिराही ॥
ताहि वर्ष पुनि लेखा कीये । निजु सौ वर्ष रुद्र पुनि जीये ॥
ग्यारह रुद्र जो उगि खपिजाना । रमा शिवा यक घडी प्रमाना ॥
निजु सौ वर्ष कि आयू पाई । सहस्रशिवा जबउगिखपजाई ॥
तब मायाको पलभर होई । न्यौरा वेद बखाने सोई ॥
यह लेखा यक भयो प्रमाना । प्रभु माया गति काडुन जाना ॥

Page 1739Permalink

आगमनिगमबोध

( १७ )

चहुँ युगमें आयू नर केरी । लखदश सहस्र सहस्र सत केरी॥
याहूको नहिं कीन प्रमाना । आयू थित हैं विविधि विधाना॥

इति

अथ चौदह रत्नके नाम

दोहा-श्रीमणि रंभा वारुणी, अमी शंख गजराज ।
कल्पद्रुम शशि घेनु धन, धन्वन्तर विष बाज॥

इति चौदह रत्न

अथ पंचप्रकारके यज्ञ वर्णन

दोहा-अभ्यागत आदर कहै, बहुरि वेदको पाठ ।
आहुत भूतन यज्ञ कह, पितर यज्ञकी ठाट ॥

इति पंचप्रकार यज्ञ

अथ कर्म उपासना और ज्ञानको वर्णन—चौपाई

मारग तीन वेद जो भाषा । प्रथमहि कर्म कांडको शाषा ॥
पुनि उपासना ज्ञान कहाही । तिहुके तीन देवतन माही ॥
क्रम इन्द्री क्रम कांड गहाये । अन्तःकरण उपासक गाये ॥
ज्ञान इन्द्री सो ज्ञान गहंता । यह तिहु देवको भेव भनंता ॥
सूरख कहाँ उपासक होई । कर्म ज्ञान यामें नहिं कोई ॥
कर्म उपासना ज्ञान जो तीनी । चौदह इन्द्रीते कहि दीनी ॥
जबलो नहिं तिहुकोसम ताई । कोई कर्म शुद्ध नहिं पाई ॥
एक हाथ जो चोरी करई । देह समस्त बन्दिमें परई ॥
कर्म उपासना ज्ञान गहाई । भली भांति तिहुमेल मिलाई ॥
हट हौ गहे मुक्ति जिव पावैं । अब कर्मनको भेद बतावैं ॥
जो कोई पित्रकिमुक्तिकि हेता । तन मन धन अपने सब देता ॥
पितृ लोकमें सो चलिजाई । पुनि जो जैसो कर्म कराई ॥
कोई गंधर्वके लोक समाही । देवकभी परजा पति पाही ॥

Page 1740Permalink

( १८ )

बोधसागर

हिरण्य गर्भं गुरु पंडित जासी । यज्ञ करंत चन्द्रपुर वासी ॥
जीव आतमाको गुण येही । जेहि औसर जैसी गह देही ॥
भ्रम भयते संयुक्त जो होई । भ्रमही रूप बनावै सोई ॥
ज्ञान बुद्धि जब होय संघट्टा । ज्ञान रूप हो भ्रम भय कट्टा ॥
पुण्य पाप कर्मनते जूटा । बँधा जीव ग्रह ताही खूटा ॥
तिहि अनुसार कर्म सब करई । जैसो कर्म धाम तस धरई ॥
जैसी देह कर्म कर तैसा । सदा आत्माको गुण ऐसा ॥
जीव वासनाते नित पूरन । जस वासना ताहिते जूरन ॥
मनमें यथा मनोरथ होई । अंतकाल फल पावै सोई ॥
रही लगी जह जीवकी आशा । सूक्ष्म तन धरि तहकरबासा ॥
पुत्र कामना जाको होई । पुत्र देह धरि प्रकटै सोई ॥
पुत्रको ऐसो उचित बतावै । पिताकि मन कामना पुरावै ॥
पिता मनोर्थ जो सुतन पुरावै । तौ पितु बहुरि देह धरि आवै ॥
पितु अपने मनोर्थ को हेरे । धरे देह निज इच्छा प्रेरे ॥
ज्ञान अरु परमारथ के कारण । जीव कीन मानुष वपु धारण ॥
अबलों कथा प्रसंग जो रहेऊ । बंधकामना व्यौरा कहेऊ ॥
वर्णन अब कीजे कछु तिनको । रहित कामना मन है जिनको ॥
सकल कामनाको जो त्यागे । कारण द्वै तिहि माह विभागे ॥
होय कामना जो कछु हीये । फेर न चाह भोगिभल लीये ॥
द्वितिये ज्ञानदृष्टि मनकामा । तुच्छ दृष्टि देवै सब तामा ॥
मिथ्या सकल जो कछु दरशाई । जानि अनित्य न नेह लगाई ॥
आतम ज्ञान सर्व पर जानी । ताते सर्व लाभको मानी ॥
आतमते सब कुछ प्रकटाना । ताहि लाभ सब लाभ लहाना ॥
सकल कामना जो कोइ त्यागे । आतम ज्ञान तासु उरजागे ॥
जो कछु चितमें चाह चपेरे । तौ बीन तन यह जिव हेरे ॥

Page 1741Permalink

आगमनिगमबोध

( १९ )

जाके हृदय कामना नाहीं । ब्रह्म स्वरूप कहीजै ताहीं ॥
रहित मनोरथ अमर है सोई । मयनहार कातिक जिव होई ॥

छन्द-सब चाह उत्तरते दाह भै तब सुक्ति याकी सन्ध है ।
जब लोन करिये बामना तिहि कामना जिव अन्ध है ॥
यहि लोककी वहि लोककी तिहि शोकमें यह बन्ध है ।
चाहे चमारी चूहरी तिहि फूहरी डुरगन्ध है ॥
जिमि सर्प त्यागे केखुली इमि चाह उत्तरे त्यागिये ।
तजिताहि फणि फिरि चाह नहि यौ पुनि ना तामें पागिये ॥
मद मार विषय बिकार डारके रूपते अनुरागिये ।
दलमलितखलदलललितज्ञानते ब्रह्महो जिय जागिये ॥

जो निष्काम कर्मको करही । तिनको कबहुँ न घाटा परही ॥
चाह न कर्म पलनते जाही । निश्चय अधिक फल कर्मते ताही ॥
नफाहेतु जो कर्मको गहते । घाटा हू पुनि सोई सहते ॥
जिनको फलनकी इच्छा नाहीं । जो प्रभुकृपासे तिहि मिल जाही ॥
सो फल नफामें लेख लगाये । ऐसी समुझ सुक्तिपद पाये ॥
जप तप तीर्थार्थदिक व्रत दाना । सहित मनोरथ जाने ठाना ॥
इनको फल जो कोई चाही । सो जिव असुर लोकमें जाही ॥
कर्मके बन्धनमें सो बांधा । बूथा सो निज इन्द्रीको साधा ॥
बादिसो आपनो ग्रह सुख खोई । अन्धकारमें अधिक बिगोई ॥
जो कोई है आतम ज्ञानी । सर्वमई सो आपुहि जानी ॥
पुण्य पाप सुख दुःख सब जोई । नर्क स्वर्ग आदिक जो होई ॥
ब्रह्मा विष्णु रुद्र अभिमानी । सो सब अपनी देह बखानी ॥
भ्रम रज बन्धा जीव अज्ञानी । सो टूटे आतम जब जानी ॥
जिनमें नहि साधूकी करनी । बचन बनाय ज्ञान बहुबरनी ॥

Page 1742Permalink

( २० )

बोधसागर

साधू नहीं भाँड है सोई । ताते अधिक न शठ है कोई ॥
तिनते भलो जानिये सोऊ । आगम फल आसा कर जोऊ॥
कर्म उपासना ज्ञान जो होई । भिन्न भिन्न तिहि फल कर जोई॥
ज्ञानते इतमें भेद बिचारा । तिनको फलहुबतावज्योन्यारा॥
सो अक्षर अभ्यासी अहई । ताहि न अर्थी पण्डित कहई॥
कर्म उपासना ज्ञान जो तीनी । एकै फल तीनते कहि दीनी ॥
सनबन्धी यक दूजा हेरो । ज्ञानको अर्थ जाननो टेरो ॥
कर्मको मर्म न हृदय गहाया । नहीं उपास्य गुणको लखिपाया॥
कर्म उपासना झूठे तिनके । कछु व्योरा हियमें नहि जिनके॥
कर्मको अर्थ याहि बिधि कहना । चाल चलन सुकर्म सब गहना ॥
जाके हृदय हो उत्तम ज्ञाना । करनी तासु विरुद्ध लखाना ॥
ताहि ज्ञानते गुन कछु नाही । कर्म उपासना वृथा कराही ॥
साची प्रीत उपासना सोई । होय एकता रहै न दोई ॥
जबलो नहीं यह गुन दृश्याई । कर्म उपासना ज्ञान वृथाई ॥
जो कोई विषयनको त्यागे । ताके हृदय ज्ञान यह जागे ॥
ज्ञान दृष्टि करि तब सो जाना । कर्मापासन योगो ज्ञाना ॥
चारों चार तत्त्वसे कहिये । रचना सकल सृष्टितिहि लहिये ॥
चारों मिश्रित सम सुख दाई । घटि बटि भये न सुख कोइ पाई ॥
बिना ज्ञान करा कर्म जो लोगू । कर्मापासन अथवा योगू ॥
सोनिशि दिन जौ निजुतन कसही । आशा तृष्णा युति बुधि नशही ॥
कर्मापासन योग समाधा । ज्ञान सहित जो कोई साधा ॥
सो सब विषम अविद्या जानी । जीयत जीवन मुक्त सो प्रानी ॥
मुये विदेह मुक्ति लह सोई । जिनके हृदय ज्ञान अस होई ॥
मरण काल जिहि औसर आवै । देहकि नेह जीवको छावै ॥
तनकी प्रीतिसे दुःख बड माने । काहूको नहीं तब पहिचाने ॥

Page 1743Permalink

आगमनिगमबोध

( २१ )

जीव आत्मा यह तिहि बेले । इन्द्रिको निजु संग सकेले ॥
सब इंद्री तजि निज खुटे । जाय जीव आतम ते जूटे ॥
उरमह दिसे बुद्धिके रूपा । मूर्ति एक तामें सब गुपा ॥
तनधारि तन आपुहि जाना । इन्द्रि सकल रहित भे ज्ञाना ॥
दृष्टि तब खनते हिलही । सूक्ष्म तन गति सूरजते मिलही ॥
सूर्यन पृथ्वी माह समाई । रसना स्वाद वरुणा में जाई ॥
वाक् अग्निमें पौन समीरा । दिशा सौन मन शशिके तीरा ॥
भूताकाश बुद्धिकर थाना । जिव सब संगले करे पयाना ॥
जो जिव भले कर्मको करता । दृगसार बाहर पग धरता ॥
सूर्य माह सब जाय समाई । इमि सब इंद्री राह गहाई ॥
भले कर्म जिनके अधिकार्ई । ब्रह्मरंध्र कटि बाहर आई ॥
जैसो कर्म करे जो कोई । तैसी राह गहै पुनि सोई ॥
जिवको बासा तनते छूटे । आवा गौन श्वासको टूटे ॥
जड समान देही रहि जाई । जीव नवीन कलेवर पाई ॥
अहं बोलिके जीव सिधारै । हौं मैं प्रथमहि शब्द उचारै ॥
सहित कर्म जिव करे पयाना । तजि तनथूलसौलिंग लहाना ॥
निज कर्मनके प्रेरित येही । सदा नवीन धरे जिव देही ॥
जिमियक भूषण भंजि सोनारा । निज इच्छाते और संबारा ॥
तैसे देह जीव यह गहई । पुनि पुनि गहै तजै श्रुतिगहई ॥
पूरन काल जीवको बाजा । उर्ध्व गमनको करै समाजा ॥
अधर लोक दोड लोकके बीचे । कर्म तहां जब जिवको खींचे ॥
ज्यों जाग्रत स्वप्नने भरमाई । अपने कर्मको फल इमि पाई ॥
सरगुन गहिकर सुरनमें बासा । असुरको गुनगहिदुःखबहुँपासा ॥
प्राण स्वप्नमें देखत सोई । जाग्रित माह बिचारे जोई ॥
ताहि समान गहैं सो देहा । दुख सुखको है कारण येहा ॥

Page 1744Permalink

( २२ )

बोधसागर

स्वप्न समान नर्क अरु स्वर्गा । इच्छारहित अहित अपवर्गा ॥
ऐसे निज अनुमान गहाये । नर्क स्वर्ग अरुमध्य गहाये ॥
मारग मुक्ति कहावे सोई । सूर्य मंडल बेधे जोई ॥
ब्रह्म लोक की मारग पाई । ताहि संग निज बास गहाई ॥
जिमि दीपक घटज्योति अपारा । जीव आतमा रूप सोधारा ॥
नसाजाल आतमकी ज्योती । सो बहुरंग ढंग की होती ॥
श्वेत हरित दुति प्रीती देखाये । भूरा रंग तासु प्रगटाये ॥
नसन प्रकाश तासु उर होई । मुक्त होत पहुँचे जो कोई ॥
सुषुम्णामें मिलि एकसौ नारी । उत्तम मध्यम लोक सिधारी ॥
केती नशा अधोमुख आहीं । अधोगती को सो ले जाहीं ॥
गहै गैल तिहि मारग जबहीं । अधोगती जिव पहुँचे तबहीं ॥
यहि विधि नर्क स्वर्ग जिव जाही । थित प्रमाण दुखसुखलह ताही ॥
पूरण जब करार हो आवै । तब मृत मंडल वासा पावै ॥
कर्मके बंधन जिव तन धरही । चार खानिमें दुख सुख भरही ॥
स्वेदज जरायुग अंडज पिंडज । नाना बरन रूप निजु २ सज ॥
अंतमें जीव सुरति रह जाही । प्रगट होय सो धरितन ताही ॥

इति

अथ जीवको योनिप्रवेशवर्णन-चौपाई

योनि प्रवेश जीव जब करता । कोई ध्रुत्र मारग पग धरता ॥
देह वानमें जाय समाई । वीर्य रूप है सो प्रगटाई ॥
मेघ बून्द मारग ते कोई । हो रसरूप औषधि सोई ॥
तेहि भोगीके वीर्य मैझारा । केते प्राण वायुके द्वारा ॥
पौन पंथ गहि केते समाई । केते धान खेत प्रवेशाई ॥
चावल आदिक अन्नमें रहई । नाना वर्ण रूप सो गहई ॥
केते गगनमें स्थित गहाई । चंद्र किण्मैं रहे समाई ॥

Page 1745Permalink

आगमनिगमबोध

( २३ )

किर्णमार्ग औषधहि समाही । किते पुष्प फलमें भरजाही ॥
तनधारी तिहि भोजन करही । जड आतमके वीर्यमें भरही ॥
सो सुखोसि में वेष्टित सारे । पिंजर गर्भमें सोई सिधारे ॥
दूध यथा है घृतमें पुरा । तिमि वीरजमें सब जिव जुरा ॥
वीरज दूरबीन ते देखो । चलतहिलतजिवअनितनिरिखो ॥

इति

अथ शरीरवृक्षवर्णन-चौपाई

एक प्रणवते सब संसारा । सबको आदि सर्व करतारा ॥
ब्रह्म सोई ओंकार कहीजै । मन ओंकार न भेद गहीजै ॥
ओंकार मन कर्म निरंजन । कर्म स्वरूप जबतको रंजन ॥
कर्मते फुटी तीन पुनि शाखा । रज सत तम जगकारन राखा ॥
कर्मते करत होय निहकर्मा । आगम ज्ञान गहि दूटे भर्मा ॥
तृष्णा ग्रन्थि कर्ममें परई । सोई जीवको बंधन करई ॥
आतम परमातम यह रूपा । विषयमें भूलि परा भ्रम कूपा ॥
विषय वा सना त्यागे जोई । ब्रह्म स्वरूप जानिये सोई ॥
आतम परमातमा विहंगा । दोनों एक स्वरूप यक ढंगा ॥
एक है पंछी एक है छाया । छाया नहीं आया लखिपाया ॥
मूल थूल जहैं तहैं प्रभु आपू । भ्रमकरि न्यारा न्यारा थापू ॥
पड़ा जीव यह त्रिगुनके फंदा । भूला रूप चिदानन्द कन्द ॥
काया वृक्ष ऊर्ध्व है मूला । हेठ शाख पत्री फल फूला ॥
मूल परम पुरुषको भेवा । पेड निरंजत शाख त्रिदेवा ॥
पाती जान सकल संसारा । सत्य कबीर वचन उचारा ॥

सत्य कबीर वचन-शब्द

सार शब्दसे बाचिहो मानो इतबारा हो ।
अक्षय पुरुष यक वृक्ष है नीरंजन डारा हो ॥

१. शरीर वृक्ष का चित्र देखो "कबीर मानु प्रकाश" में।

Page 1746Permalink

( २४ )

बोधसागर

शाखा तिरदेवा बने पाती संसारा हो ।
ब्रह्मा वेद सही किया शिव योग पसारा हो ॥
विष्णु माया उत्पति किया उरला न्यौहारा हो ।
तीन लोक दशहु दिशा रोकै यमद्वारा हो ॥
ज्योतिस्वरूपी हाकिमा जिन अमल पसारो हो ।
अमल मिटावो ताहिको पठावो भवपारा हो ॥
कहै कबीर तिहि अमर करो निज होय हमारा हो ।

चौपाई

यजुरवेद भाषै भल ढंगा ।जिमि आतम परमात्मा बिहंगा॥
बहुरि यकादश गीता कहई ।जैसे फाँस जीव गल गहई ॥
क्रामिक जीव बँधा बहु बन्धन ।फँसा आशा तृष्णाके धंदन ॥
साखी-माया मुई न मन मुवा, मरि मरि गई शरीर ।
आशा तृष्णा ना मुई, यौं कथित कहै कबीर ॥

इति शरीर वृक्ष वर्णन

अथ संप्रदाय धर्मवर्णन—चौपाई

वेदमें दोय संप्रदा जानी ।यक श्री यक शंकरी बखानी ॥
श्री सम्प्रदा विष्णुकी होई ।शिव सम्प्रदा शंकरी सोई ॥
दोहुमें चार चार विधि भाखो ।न्यारो न्यारो नाम सो राखो ॥
प्रथमें विष्णु सम्प्रदा कहिये ।चार भाग पुनि तामें लहिये ॥
प्रथमें श्री संप्रदा बखानो ।रामानुज आचार्य मानो ॥
द्वितिये शिव संप्रदा प्रचारी ।विष्णु श्याम ताके आचारी ॥
तृतिये ब्रह्म संप्रदा साका ।माधवानंद आचार्य जाका ॥
सनकादि संप्रदा चतुर्थे ।निबादित्य अचार्य पुछे ॥
प्रथम कहो श्रीसत अर्थाई ।रामानुजकी कथा सुनाई ॥

इति