Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1739 of 2136

Read in context
Page 1739

आगमनिगमबोध

( १७ )

चहुँ युगमें आयू नर केरी । लखदश सहस्र सहस्र सत केरी॥
याहूको नहिं कीन प्रमाना । आयू थित हैं विविधि विधाना॥

इति

अथ चौदह रत्नके नाम

दोहा-श्रीमणि रंभा वारुणी, अमी शंख गजराज ।
कल्पद्रुम शशि घेनु धन, धन्वन्तर विष बाज॥

इति चौदह रत्न

अथ पंचप्रकारके यज्ञ वर्णन

दोहा-अभ्यागत आदर कहै, बहुरि वेदको पाठ ।
आहुत भूतन यज्ञ कह, पितर यज्ञकी ठाट ॥

इति पंचप्रकार यज्ञ

अथ कर्म उपासना और ज्ञानको वर्णन—चौपाई

मारग तीन वेद जो भाषा । प्रथमहि कर्म कांडको शाषा ॥
पुनि उपासना ज्ञान कहाही । तिहुके तीन देवतन माही ॥
क्रम इन्द्री क्रम कांड गहाये । अन्तःकरण उपासक गाये ॥
ज्ञान इन्द्री सो ज्ञान गहंता । यह तिहु देवको भेव भनंता ॥
सूरख कहाँ उपासक होई । कर्म ज्ञान यामें नहिं कोई ॥
कर्म उपासना ज्ञान जो तीनी । चौदह इन्द्रीते कहि दीनी ॥
जबलो नहिं तिहुकोसम ताई । कोई कर्म शुद्ध नहिं पाई ॥
एक हाथ जो चोरी करई । देह समस्त बन्दिमें परई ॥
कर्म उपासना ज्ञान गहाई । भली भांति तिहुमेल मिलाई ॥
हट हौ गहे मुक्ति जिव पावैं । अब कर्मनको भेद बतावैं ॥
जो कोई पित्रकिमुक्तिकि हेता । तन मन धन अपने सब देता ॥
पितृ लोकमें सो चलिजाई । पुनि जो जैसो कर्म कराई ॥
कोई गंधर्वके लोक समाही । देवकभी परजा पति पाही ॥