Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1734 of 2136

Read in context
Page 1734

( १२ )

बोधसागर

यकदेशी अनुभव अरु ज्ञाना । सो कछु कामको नहीं बखाना ॥
ब्रह्म सर्व देशी कह सोई । साक्षी सर्व अकर्ता होई ॥
सब करतूत प्रकृती ठाना । योग समाध साधना नाना ॥
उत्तपति अस्थित परलय कर्मा । सो सबही प्रकृतके धर्मा ॥
पांचों तत्त्व पचीस प्रकृती । चारों देह आदि सब नास्ती ॥
ईश्वरको जो जाननहारा । सर्वसाक्षि सो आस्ति पुकारा ॥
ये सब अनितमें नितको आस्ती । योग आदि सब मिथ्या नास्ती ॥
झूठे वेदान्ती ऐसे कहई । मिथ्यावाद सकल यह अहई ॥
एक अखण्ड ब्रह्म है जोई । तामें अस्ति नास्ति नहिं कोई ॥
आप आप सम्पूर्ण व्यापा । अमकरी त्रिपुटी तामें थापा ॥
ध्याता ध्यान घेय नहिं कोई । ज्ञाता ज्ञान होय नहिं जोई ॥
ब्रह्म अखण्ड अद्वैत एकरस । ताते द्वैत भाष भाषे कस ॥
नित्य नित्य समाधि है जोई । तामें सो सम्भवै न कोई ॥
देखन अरु देखनमें आये । देखनहार ब्रह्म बतलाये ॥
ब्रह्मते इतर और न कोई । नास्ति और सब मिथ्या होई ॥

सोरठा-वाद करे इमि सोय, चार वेद षट् शास्त्र मिलि ।

भेद न पावे कोय, अगम अपार अकथ कथा ॥

सत्य कबीर वचन

सारखी-वेद हमारा भेद है, हम वेदनके माहिं ।

जौन भेदमें मैं बसो, वेदौ जानत नाहिं ॥

अथ विष्णुके चौवीस अवतारको-वर्णन

दोहा-मीन कूर्म बाराह कह, नरहरि बामन बंक ।

परशुराम रघुराम कह, कृष्ण बुद्ध निष्कलंक ॥

व्यासकपिल हयग्रीव पृथु, यज्ञत्रहपभ सनकादि ।

दत्त मन्वतर बद्धिपति, धानन्तर इंसादि ॥