Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1412Permalink

( ३६ )

बोधसागर

सत्यकाशन्दसब संतजन कहतहैं, काटिभ्रमजाल भजिरामजीतै॥
देहतो देख मिलजायगी खेहमें, ये मिले सब स्वार्थीसगी नाही ।
कहैं कबीर जब काल गढ़ घेरि हैं, तब आपने आपने पंथजाही ॥
देह तो देत है तोहिचिंताघणी, सुमिरिहरिनामअबचेत अंधा ।
करतबहुय नयहविनशिहैपलकमें, यादकरिपीवयमकाटिफन्द ।
दुःखको रूप अरुराशि औगुन भरी, यादकरहकसुखकहाभूल्यो ।
कहैं कबीर यादेहसोतरक करि सदा सुख सिन्दुके माहि झूलो॥
देह दुख रूप सुख लेश मात्र नहीं, देहसुखरूपजोनाहिलागै ।
जन्म अरु मरनकी त्रासतबहींमिटै, काल कांटासबैदूरिभागै ॥
धारि इस कामकोकरहरिबन्दगी, सुवाविषधारमें जीव सारा ।
कहैं कबीर कोइ कोटिमें ऊबरा, परसि निर्वाण पदहुआन्यारा ॥
गर्भ बासके बीचमें देख रक्षा करी, आबकी बून्दसो पिंडकीया ।
अन्न पानी सब भस्म हो जातहै, प्राण सूक्ष्म तहांराखिलीया ॥
उबत दशमास तहां पोना ले दिया, कौलकेबोलकरिजन्मपाया ।
कहैं कबीर नर फूलि संसारमें, बिसरि कर्ताको जहर खाया ॥
दीद बरदीद प्रतीत आवै नहीं, दूरिकी आशा विश्वास भारी ।
कथा अरु कबित श्लोक रसरी बड़ी, कथैबहुभांतिबूझेअनारी ॥
हृदय सूझे नहीं सन्धि बूझे नहीं, निकटकीबात ले दूर डारी ।
तत्त्वको छाडिनःतत्त्वको सब कथै, भर्ममें पड़े सब भेष धारी ॥
जटाधारी घने यती योगी बने, पहिर मुद्रा लिये कानफारी ।
एक मौनी रहै एकत्रक त्यागीरहै, एक दराडी रहै एकब्रह्मचारी ॥
एक नागा रहै सर्व लज्या तजै, एक छेद वजूदको नाथडारी ।
एक बांधिपगधैघरु निरत करता रहै, स्वांगकेने करे भर्मभारी ॥
एक आकाशद्रष्टा रहै मौनी रहै, एकउर्द्धबाहु रहै नखधारी ।
एक भोगी रहै भोग भोगत रहै, एक बजरकछोटी कसिकाम जारी॥

Page 1413Permalink

आत्मबोध

( ३७ )

एक पग बांधिके अद्द झूलत रहै, एक ठादेश्वरी कष्ट कारी ।
एकगर्भमरते रहे पञ्चाग्निपतारहे, एक बैठिजलसेज आसनआरी ॥
कहाँ लौं कहूँ बहु रूपकोपेखनो, आप आपनपौ सवनेपिसारी ।
एक अन्न भोजन तजै दूबरंगनरहै, एकदूध भोजनकरै दूधाहारी ॥
एक लूनछोड़िके भये अलूनिया, एक बैठिके गुफामैलायतारी ।
एकतिलकमालादियेटोपचोलालिये, एकगुदढीपहरिकरिडिम्भधारी ।
एक पूजिकै मूर्तीगर्भ भारिधरी, एक शंखधुनिआरतीजोति वारी ।
सेव कीन्ही सहीदेवचीन्हानही, आत्माछोड़िभये जड़के पुजारी ॥
पूजिपाषान अभिमान अंधाफिरै, सतचेतनसूं बीच यारी ।
योगी पण्डित बडे सर्वगीता पढे, भर्मकी भीति नहिं टरतटारी ॥
कहै कबीर कोइ सन्त जन जौहरी, मेटि यमफन्द उठे संभारी ।
इतने विटम्ब सो वस्तु न्यारी रही, ज्ञानकीसुरतिसोल्योविचारी ॥
अगमकोगमकरोध्यानहृदयधरो, चढशून्यकीशिखरकरजिकिरभाई ।
फिक्रकोत्यागिनिजनामसो लागिकरि, सुषुप्ता ताँत तूतू बजाई ॥
गगनअरुधरनिबिचरुयाल अद्वुतरचा, गैवकीकलासतगुरुलखाई ।
कहै कबीर अब भोग पूरन भाया, ज्ञानके मौज वैराग पाई ॥
दौडदौडरेबालकाखबरिकरदर्बारमें, अलमस्तअवधूतफकीरआया ।
जाकेछाप अरुतिलकगलमालमस्तकवना, सत्तकी एकआवाज आया ।
खोलिपटदेखले जगमगीजोतिहै, नादअरु बिन्दुगठजीतकाया ।
कहै कबीर सर्वांग अविगत मिला, भर्मको छाड़िगुरुज्ञानपाया ॥
उलटि यंत्र धरो शिखरआसनकरो, देखसो देव दर्गाह माहीं ।
जहाँ तेल बाती बिनाअधरदीपकबलै, युक्तिकी जोतसो घटैनाहीं ॥
जहाँ तालतांतीबिना रागरमतासुना, पावैबिन निरत झंकारखाहीं ।
हाथबिनपांवबिनशीसमस्तकबिना, हुकुमहथियारबिन फौजधाई ॥
जहाँ जत्रतेजी नहीं गैद छाजे नहीं, युद्धमंडा तहाँ घाव नाहीं ।

Page 1414Permalink

( ३८ )

बोधसागर

पातबिन पेड बिन वागडम्बररहे, पालिबिनसर्वहिलोलखाहीं ॥
नीरबिनकमलतहैफूलिनर्मलरहै, पोखबिनभैवरगुंजार खाही ।
नैवबिनमहलकेदशोछाजाबना, रूपबिन देव जहाँ मौज पाई ॥
कहैं कबीर कोइनिरतिलोनिरखियो, पपिलके पंथमें गयंदजाई ।
दरसबिनदीदपरतीति आवै नहीं, पार की कहैं नब झूठ झाई ॥
हकार सकार झनकार लागि रहै, बैठमनतख्त जहाँ तत्त पाई ।
रूपबिन रेख जहाँ राग रमतासुना, तालमृदंगपर टेर खाई ॥
अजरअरुअमरका अगम बासाबसे, नादअरुबिन्दकीखबरपाई ।
सोधि अस्थूलरहमान जबभैटिया, नामकी छापजबजायखाई ॥
जहाँ फूहिरि परबोकै अमीझरबोकै, प्रेमकी पुरीसो घटैनाई ।
आपकी तापधरि काललागै नहीं, कालकौमारि जंजालखाई ॥
शून्यकी ध्वजा जहाँ फरकखाबोकै, सेतही गगन गुंजारखाई ।
अगम अरु निगमका खूबछाजा बना, रूपबिनदेवजहाँगमपाई ॥
अखंड अपार जहाँ तारलागारहै, तारमें मिलै सो पार होई ।
भर्मको छेकि परब्रह्मको भैटिकरि, सुरतिको कोटिब्रह्मांड मोई ॥
कोटके कंगुरे ज्योति झलमलकरै, माझरी शून्यमें फरकखाई ।
दासकबीर निर्वानपद परसिया, मिटिगया झूठ झकझोर आई ॥
सतकबीरका सेतही घर रहै, श्वेतही शून्यमें रमै भाई ।
जहाँ यती औ सतीतो निरतकरबोकै, प्रेमरस पीवे सोघटै नाई ॥
ताल मृदंग अनहद लागा रहे, सुषुम्नासाधि संतोष पाई ।
विहंगमशब्दजहाँ फरक खावो करै, शब्दकीखोजकोइसंतलाई ॥
जहानकी टेक अस्मान लागी रहै, सहजमें भैवरगुंजार खाई ।
उलटिकरिपवनतहाँ गगनलागीरहै, लूमझरलाल आकाशलाई ॥
देखिधरिध्यान जहाँ इंद्र गवनीकरै, अमीका कुंड हिलोलखाई ।
शब्दका चांदना अगम लागारहै, उठै झनकार ब्रह्माण्डमाई ॥

Page 1415Permalink

आत्मबोध

( ३९ )

दासकबीर लौलीन लंका चढे, पलककी दरसमें झलक पाई ॥
शून्यकी शिखरपर जिकर ऐसी, घटा चंघोर संजोर बाजे ।
शब्दकी आवाज जहांगाजबानीकहै, भँवर गुँजारनिशिदिनगाजे ॥
हीरा अरु लाल अवेध मोती पड़े, श्वेतही शून्यजहाँ सन्तजूझै ।
कहैं कबीर ये पन्थहै अगमका, सोहंगमें सुरति सतलोक सूझै ॥
वाहवाहसिदकेजाऊँमैमुर्शिदकेकदमोंपर, एकहीस्वात्ममेंनिहालमनकिया है ।
पीरमेराखासामैं सुरीदहुंताका, करिकेमिहरदस्तपंजाशिरदिया है ॥
ज्ञानकेकमानबानमारतेहैंतानि२सोइजनजानैजाकीसुरतिकरिवारवारहुआहै ।
अकिलकीगिलोलकरनिजमनठहरायदेस, वैतोरहमानयारमुवाहैनजियाहै ।
साईसर्वज्ञहराओर वेकैववेऐब, कहैंकबीर वैतोसाहिबमहबूबमियाहै ॥
बदन विकशत खुशालआनंदमें, अधरमेंमधुरसुस्कात बानी ।
सतडोलैनहीं झूठबोलैनहीं, सुरति औ सुमतिसोसत्यज्ञानी ॥
कहतहुँ मैं ज्ञान उपदेश सबनसुँ, देत उपदेश दिलदई जानी ।
ज्ञानकेपूर है रहनिके सूर है, दयाकी भक्तिदिलमाहिं ठानी ॥
और सो तोडिलैएकसोरत रहै, ऐसे जन जगतमें बिरलाप्रानी ।
ठगवटपार संसार भरपूर है, संत इसकी चाल कहाकागजानी ॥
चञ्चल चपल चित्त रङ्ग हैं चीकने, बातमें दूरस दिलकपटजानी ।
पेटमें कतरनी दया जिनके नहीं, कहतमें सुध मन बगध्यानी ॥
जीवकी दुर्मती भर्म छूटे नहीं, जन्म जन्मात्र पड़े नर्कखानी ।
कौवा कुबुधि सुबुधि पावै नहीं, कठिन कठोरविकरालबानी ॥
अग्निके पुञ्ज है शील शीतल नहीं, विष अमृत लिये एकसानी ।
कहा भयोसाखीकटो दृष्टि उभरी नहीं, सत्कीचालविनुधूरधानी ॥
सत सुकृतकी साँची रहनी सही, कागबुग अधमकीकौनबानी ।
कहैं कबीरकोइबिरलाजनसुघइहै, सदाशब्दध्यानसुनैनिशानी ॥
छाडिघोखादियाआपनिश्रयकिया, आदिअरुअंतसाहबएकजानी ।

Page 1416Permalink

( ४० )

बोधसागर

सुरतिके थाकते निरतभी थाकिया, निरतके थाकते शेषकंपा ॥
शेषके कंपते धरनिभी धसमसी, धरनिके धसमसे मेरुडोला ।
मेरुके डोलता शब्दसायर मिला, उर्द्धमें शब्द घनघोर गाजा ॥
बखत बखतीमिली कर्मयारी जुरी, बांधिपाताल आकाशफेरा ।
सत कबीर तहां ब्रह्म चौरी रचा, सत साहब तहां लिया फेरा ॥
अथर दरियाव दरगाहकुछअजबहै, निर्मली ज्योतिजहांखूबसाई ।
ज्योतिके ओट यम चोट लागे नहीं, तत झँकार ब्रह्माण्डमाहीं॥
ज्ञानका बाग जहांगैवका चांदना, वेद कितेबकी गम्म नाहीं ।
खुल गयेचश्मजवहश्मसब पशमहै, दीनअरुदुनीका कामनाहीं ॥
कहैं कबीर यह भेद बिरलालहै, झलमलैज्योतिजहांझूलेझाई ।

इति आत्मबोध रेखता प्रथम भाग समाप्त

जैनधर्मबोध ग्रन्थ

Page 1417Permalink

जैनधर्मबोधप्रारंभः

भारतपथिक कबीरपंथी-

स्वामी श्रीयुगलानन्दद्वारा संशोधित

खेमराज श्रीकृष्णदास बम्बई प्रकाशन

Page 1418Permalink

Blank page

Page 1419Permalink

सत्यनाम

श्री कबीर साहिब

Page 1420Permalink

A faint, light-colored illustration of a seated figure, possibly a deity or a person in traditional attire, centered on the page. The figure is depicted in a meditative or formal pose, wearing a long robe and a headpiece. The background is plain and light-colored.

Page 1421Permalink

सत्यमुकृत, आदिअदली, अजर, अचिन्त, पुरुष
मुनीन्द्र, करुणामय, कबीर, सुरति योग संतायन,
धनी धर्मदास चूरामणिनाम, सुदर्शन नाम, कु-
लपति नाम, प्रमोध गुरुवालापीर, केवल नाम,
अमोल नाम, सुरतिसनेही नाम, हक्क नाम,
पाकनाम, प्रकट नाम, धीरज नाम, उग्र
नाम, दयानामकी दया वंश-
व्यालीसकी दया ।

अथ श्रीबोधसागरे

अष्टाविंशतिस्तरंगः ।

अथ जैनधर्मबोधप्रारम्भ ।

★

दोहा-तीर्थकर जहँ देवकह, गुरुजतिहैं जो जैन ।
जैनेश्वर मुख भाख जो, ग्रन्थ है केवल बैन ॥

उत्पत्ति कथावर्णन

भागकट षट जैन मत, तामैं द्वे विधि कीन ।
तीनकाल औ सर्पिणी, उपसर्पिणी है तीन ॥

Page 1422Permalink

( ४६ )

बोधसागर

आदि काल तिहुँ प्रथमके, तामें उत्पति होय ।
नामजुगलिया नारि नर, प्रकटहोय द्वै दोय ॥
जगत अनादि निधन कहै, तासु न कबहुँ नाश ।
बीजते रचना सकल हो, यह जगत स्वयमप्रकाश ॥
याको कर्तानाहिं कोई, यह जग आपे आप ।
कर्म प्रेरि करवाव सब, कर्महि रचना थाप ॥
ईश बसे वैकुंठमें, अलग कर्मते सोय ।
निर्विकार निलैप सो, नाम निरञ्जन होय ॥

चौपाई

सो प्रभु करे करावे नाहीं । जिवस्वच्छन्दनिजवशमें आही ॥
जीव जनतु जग नाना जाती । जेते जड चैतन ते पांती ॥
कर्म जनित फल भोगें सारे । आतम सबके न्यारे न्यारे ॥
जस कछु कर्म करै जो कोई । उग्र छुद्रता के वश होई ॥
विश्वमाहिं जड़ चेतन केते । जेते जीव आतमा तेते ॥
निर्विकार जो ईश्वर होई । जग विकार ताते नहिं कोई ॥
सो नहिं कर्मके बंधन पड़ता । राग द्वेष ता हृदय न बर्ता ॥
नहिं उपजाव न पालै कोई । नहिं संहार सृष्टि कर सोई ॥
सकल विकारते सो प्रभु न्यारा । जीव कर्म निजु भोग निहारा ॥
यहि षट्कालमेंदुख सुखठाटा । तीनमें वृद्धि तीनमें घाटा ॥
तीन काल सुख स्वर्ग समाना । उगै धरनि कल्पद्वुम नाना ॥
पाम रहित मानुष तब सारे । नर सुर दूनों संग विहारे ॥
द्वै द्वै प्रकट होय तब सोई । नाम जुगलिया तिनको होई ॥
आयू परम दीर्घ रह जाको । सब सुख छाय रहा महिताको ॥
कर्म कृपा कछु सो नहिं जाना । राव रंक सब एक समाना ॥
सदा काल यक सम उजियारा । कल्पद्वुमकी ज्योति अपारा ॥

Page 1423Permalink

जनधर्मबोध

( ४७ )

दिन औ राति कोइ जाने । रवि शशि उड्डुगण सकल डुराने॥
चन्द सूर नूर प्रचण्डा । पारिजात आमा नौ खंडा ॥
दरदर पर सुरतरु वर लागे । सकल नारि नर सुखमें पागे ॥

पूरबी बोल-छन्द बरवै

दमक देव डुम बमकै महि शशि सूर ।
गममि रहल चहुँ ओरवा चमकै नूर ॥
पूरन धरनि अकसवा जोति अपार ।
यक समान दिन रतिया नहिँ अँधियार ॥
छपे सुरतरुकी जोतिया लगनमें मन्द ।
एक न दीख नखतिया नहिँ रवि चन्द ॥
नर तिय सकल जुगलिया सब निस पाप ।
पुण्य पाप कछु नाहीं कर्म न थाप ॥
तब नहिँ बोध बिचरवा नहिँ गुरु शिष्य ।
कतहुँ न वरणाश्रम वासव सम दिष्य ॥
कतहुँ उग्र न सदवों रंक न राव ।
नर सुर विचर धरनिया कछु न बराव ॥
हिल मिल दोउ दल रहते जनु सँग भाय ।
भोग भूरि कल्पडुम काम पुराय ॥
महि सुख छाय स्वरगवा छबि सरसाय ।
हीरा लाल कि स्वनियां कविको गाय ॥
नहिँ कछु वेदन बानी नहिँ श्रुति छंद ।
धर्म न कछु अधरमवा सहजानन्द ॥

इति

अथ चौथा कालवर्णन

सोरठा-लागत चौथा काल, सुरतरुजबही लोप हो ।
नर गह न्यारी चाल, कृत चली कृतकाल तिहि ॥

नं. ९ कबीरसागर - ३

Page 1424Permalink

( ४८ )

बोधसागर

चौपाई

चौथा काल लगे जब आई । तबसे रात्रि द्यौस बिलगाई ॥
कल्पवृक्ष तब जाहि लुपाई । चन्द्र सूर तारे दरशाई ॥
जिहि औसर निशदिन बिलगाना । भिन्नभाव तब जगको जाना ॥
तब मानुष ऊपरको देखे । चकिंत होय सब कहैं विशेषे ॥
यह क्या हमरी नजरमें आयो । जो हम काहू देखि न पायो ॥
तब कुलकर ब्यौरा कहि देही । चन्द्र सूर तारे हैं येही ॥
कुलकर सोई नाम धरावै । जो मानुष कुलको बिलगावै ॥
जाति वर्ण कुल न्यारा करही । तिहि अनुसार धर्म आचरही ॥
राजनीति सब भाषै ओई । खेती कर्म सिखावै सोई ॥
जब मानुष सुरतरु नहि राखै । कुलकर तबहि कूसानी भाषै ॥
तबते कृतक रही सब लोगू । अन्न उपायके भोजन भोगू ॥
जबहि देव दुम गयो दुगई । ईश्व उगी मानुष सुखदाई ॥
भांति भांतिके ऊख गन्ना । जिवको दुख दरिद्र सबभन्ना ॥
कल्पवृक्षके बदले ईखा । प्रथमहि जाको मानुष चीखा ॥
ताकी खेती प्रथमहि चाला । कुलकरकी आज्ञा सबपाली ॥
कुलकर अनुभव ज्ञान गहाई । सब जीवनको राह बताई ॥
कुलकर आदि भूप इक्ष्वाका । प्रथम चली जग जाकीशाका ॥
इक्ष्वाकू कुलकर कहलाये । प्रथम जो नरको ईश्व चुसाये ॥
अर्थ सहित यह नाम कहाया । इक्ष्वाकू जिन ईश्व चुसाया ॥
तिहि अवसर गुणदोष विभागा । पुण्यपाप मानुषको लागा ॥
कर्म दोष गुण तबते पागे । प्रकट करे कुल करके आगे ॥
कछु औगुन जब नरमें पावै । निहि कुलकर धिक वचन सुनावै ॥
सो धिक वचन सुने नर नारी । निजुमनमें अति होहि दुखारी ॥
यतनमें अस लज्जा माना । तजे तुरंत आपनो प्राना ॥

Page 1425Permalink

जनधर्मबोध

( ४९ )

अस कहि नर छोडे निजचोला । आज हमें कुलकर धिकबोला ॥
कछु दिस बीते मनुष दिठाई । धिक बोलीसे सो मल जाई ॥
जब धिक वचनसे राह न धरही । बहुरिधिकाधिककुलकर करही ॥
यतनेहु पर जब शर्म न माने । अधिक दंड तब कुलकर ठाने ॥
कमही क्रम औगुन अधिकाई । बेडी बांसके दे ठहराई ॥
झूली फासो दण्ड प्रचंडा । लगा होन पृथ्वी नौ खंडा ॥

इति

अथ वर्णविभाग वर्णन—चौपाई

चौथा काल आनि जब लागा । तबते मानुष जाति विभागा ॥
तीन वर्ण प्रथमहि तब कीने । छत्री वैश्य शूद्र कहि दीने ॥
दोय प्रकार शूद्र पुनि कीना । एक लीन भौ दुतिय मलीना ॥
तबते जाति बरन ठहराई । कुलकर भिन्न २ बिलगाई ॥
दोय प्रकारके लोग कहाये । यक नर यक विद्याधर गाये ॥
मानुष भू गोचरी बखानो । विद्याधर खगोचरी मानो ॥
भूगोचरी भूमि पग डाले । उडि अकाश विद्याधर चाले ॥
जाति वर्ण दोनोमें कीना । नर विद्याधर धर्म धुरीना ॥
नर विद्याधर जैनी सारे । तिरथंकर सेवा चित थारे ॥
पंचम काल लगे जब आई । तब मिथ्यात्र फैल अधिकाई ॥
जबते मिथ्या मत सरसाने । तबते विद्याधर बिलगाने ॥
चौथे काल माहँ परिपाका । प्रकटे तिरसठ पुरुष शलाका ॥
एक सौ उनहत्तर जिव सारा । चौथे काल माहँ औतारा ॥
मुक्तिपात्र कहिये नर जोई । चौथे काल प्रकटे सब सोई ॥
प्रकटे तबहि तिरथंकर देवा । सुर नर मुनि कर जाकी सेवा ॥
सुर सुरपति पृथ्वीपर आवे । तिरथंकरकी अस्तुति गावै ॥

बो० सा० ९

Page 1426Permalink

( ५० )

बोधसागर

ऋषभनाथ है आदि तिर्यंकर । तिनके पुत्रभे भरथ भूपवर ॥
चक्रवर्ति थे भरथ भुवाला । चौथा वर्ण कीन तिहि काला ॥
सब मानुषकी पारख लीन्हें । दायावंत अधिंक जिहि चीन्हे ॥
ब्रह्म चीन्हि जिन दाया धारा । तिनको भिन्न कियो तिहि बारा ॥
ब्रह्मन तिनको नाम पुकारी । जिनके हृदये दाया भारी ॥
चौथा वर्ण भरथ नृप थापा । तबते चार बरणकी छापा ॥
ऋषभनाथकी केवल बानी । तिहि औसर असकहैं बखानी ॥
भरथ विप्र थापे हैं जाको । चलै जगतमें तिनकी साको ॥
पञ्चम काल जाहि दिन ऐहै । ब्रह्मन जैन विरोधी ह्वैहै ॥
जैन विरुद्ध कर्म सब करिहैं । द्रोह सदा जैनीसे धरिहैं ॥
कछुदिन यहिविधि गयोसिराई । मन मत ब्रह्म न वेद बनाई ॥
जैन विरुद्ध कर्म सब ठाना । हिंसा कर्म करहिं विधि नाना ॥
अश्वमेध गोमेध रचाई । अजामेध नरमेध बनाई ॥
ब्राह्मणजातिकी अधिक प्रशंसा । लिख्यो ताहि ब्रह्माको वंसा ॥
अपने मन सब शास्त्र बनाये । सबते आपको श्रेष्ठ बताये ॥
करि प्रपंच सब थाप अचारा । जैन विरुद्ध पाखंड पसारा ॥
चौथा काल बहुरि जब ऐहै । फेर न ब्राह्मण वर्ण थपैहै ॥
बहुरि प्रतिष्ठा देय न ओही । थपै न जैन धर्मको द्रोही ॥
जाति वर्णकी बात बखानी । अब पुरुषनकी कहो कहानी ॥

छंद त्रिभंगी

चौबिस तीर्थकर जैनी शंकर बस कम कंकर धूल कियौ ।
गुण ज्ञान गहंत मुक्ति लहंत अरि हंतअतिचूल कियौ ॥
दाया उपदेशं रहित कलेशं मोह न लेशं धर्मधनी ।
कुल पद बत्तीशं बानी दीशं जैन मुनीशं भर्म भनी ॥

Page 1427Permalink

जनधर्मबोध

( ५१ )

अथ चौबीस तीर्थकरके नाम वर्णन

दोहा-ऋषभ नाथ प्रथमै कहो, अजित नाथ कह फेर ।
शंभो अभिनंदन कहो, सुमतिनाथजी टेर ॥
पदम प्रभू क्षुपारसो, चंद्र प्रभू बखान ।
पुष्पदंत शीतल श्रेयस, वासपुञ्ज पुनि जान ॥
बिमल अनन्तो धर्मनाथ, शांतिकुन्थ नाथोय ।
अर्हनाथ अरु मल्लजी, मुनि सुवृत्त कह जोय ॥
निमनाथो नेमनाथ कह, पारसनाथ कहोय ।
महावीर नाथो कहो, अन्त तिर्थकर सोय ॥

इति

अथ बारह चक्रवर्तियोंके नाम

दोहा-भरथ सगर मघवा कहो, सनतकुमार गनाय ।
सांतिनगधकुंथनाथजी, अर्हनाथ कहवाय ॥
पुनि सुभूमि पञ्चो विजय, हरिखेनो ब्रह्मदत्त ।
सारी पृथ्वी बश करे, कर निज्ज चक्र गहत्त ॥

अथ नौ बलिभद्रके नाम

दोहा-विजय अचलजी धर्मधर, बहुरि सुप्रभुजी होइ ।
फेर सुदर्शन जानिये अरु सुनन्द कहै जोइ ॥
नन्दमित्र पुनि लेखिये, रामचंद्र पुनि जान ।
पञ्च फेर कहि मानिये, नौ बलिभद्र प्रमान ॥

अथ नौ नारायणके नाम

दोहा-प्रथम दुपिष्ट तृपिष्टजी, बहुरि स्वयंभू गाय ।
पुरुषोत्तम नरसिंहजी, पुण्डरीक बतलाय ॥
केवल दत्त बखानिये, फेर लक्ष्मण मान ।
कृष्णचन्द्र नौमैं कहो, यदुकुल दीपक जान ॥

Page 1428Permalink

( ५२ )

बोधसागर

अथ नौ प्रतिनारायणके नाम

दोहा-अश्वग्रीव तारक मेरक, मधु निशुम्भ प्रहलाद ।
बलि रावण जरासंध नव, प्रतिनारायण बाद ॥

इति

अथ तिरसठ शलाकापुरुषके नाम-चौपाई

तिरसठ पुरुष शलाका येही । जन जान अति उत्तम तेही ॥
मात पिता तिरथंकर करो । अरतालीस जीव सो हेरो ॥
चौबिस कामदेव नौ नारद । चौदह कुलकर बुद्धिविशारद ॥
ग्यारह रुद्र यक सौ उनहतर । मुक्तिपात्र अवश्य येते नर ॥
इतने इतर और अधिकाई । केवल ज्ञान गहि मुक्त कहाई ॥

अथ जैनशास्त्र संख्या प्रमाण-चौपाई

जैन शास्त्र संख्या परमाना । ऐसे ताको सुनो बखाना ॥
बत्तिस पद सब शास्त्र कहावै । ऐसे ताको लेख लगावै ॥
प्रतिपद ढाई सौ मन स्याही । यक पद पूरन लिखिये ताही ॥
यक चावल कजल जौं लीजै । यकश्लोक पूरण तिहि कीजै ॥
बत्तिस पद यह लेख लगाई । सर्व शास्त्र ताते लिखि पाई ॥
कजल आठ सहस मन लागे । केवल वैन जैनपति जागे ॥
केवल वानी जैनको जोई । अंथ प्रमाणिक इनमें सोई ॥

अथ अष्टकर्म विधान वर्णन

दोहा-अष्टकर्म जो जैन कह, ताके बंधन जीव ।
भवसागर भोगे सदा, पावे नहिं निजु पीव ॥
ज्ञानी बरनी प्रथम कह, दर्शना बरनी फेर ।
बहुरि बेदनी जानिये, महा मोह पुनि टेर ॥

Page 1429Permalink

जैनधर्मबोध

( ५३ )

आयू कर्म बहुरि कहो, नाम कर्म पुनि भाष ।
गोत कर्म अंतराय कर्म, बरनौ तिनकी शास्त्र ॥
कर्म एकही जानिये, आठभांति सो दीस ।
प्रकृत जैन बानी कहै, एक सौ अरतालीस ॥

इति

अथ ज्ञानावर्नी कर्मकी पंच प्रकृति वर्णन--चौपाई

मति ज्ञानावर्नी जो कर्मा । सो आवरि राख्यो मतिधर्मा ॥
श्रुति ज्ञानी वरनी जब होई । शुभश्रुति ज्ञान फुरे नहिं कोई ॥
औध ज्ञान आवर्नी जबही । औध ज्ञान हिय होय न तबही ॥
मन पर्जय अबरन उगि आवै । सो मन पर्जय ज्ञान छपावै ॥
प्रकटे केवल ज्ञाना वरनी । केवल ज्ञान गोप तिह करनी ॥
मतिश्रुति औधअरुमनपरजाई । केवल ज्ञान पंच विधि गाई ॥
मति ज्ञान सो नाम बताई । मति बुधिते जेती चतुराई ॥
कारीगरी अरु गुन गन जेते । मति ज्ञान करि ल्हिये तेते ॥
द्वितिये श्रुति ज्ञानजिहि कहई । सर्व शास्त्र मुख पाठ जो रहई ॥
तीन काल देखे श्रुति द्वारा । जाने सकल अचार विचारा ॥
श्रुति केवल ज्ञानी कह सोई । पूरन जो श्रुति ज्ञान ते होई ॥
श्रुतिके बली जो पंडित पूरा । श्रुति द्वारे संशय कर दूरा ॥
तृतिये औध ज्ञान जब होई । मनकी बात जाने सब सोई ॥
जाके मनमें जो कछु भासा । सब औधते होय प्रकाशा ॥
चौथे कह मन परजय ज्ञाना । जो मनकी परजायको जाना ॥
जहाँ जहाँ मन छन २ करदौरा । जो कछु फुरै जाय जिहि ठौरा ॥
मन परजय सो सबही जानो । सूक्ष्म गति मन कछु नदुरानो ॥
पंचम केवल ज्ञान कहावै । ताकी उदय मुक्ति जिव पावै ॥
केवल ज्ञान जो हृदय प्रकाशा । सकल भर्म भयकेर विनाशा ॥

Page 1430Permalink

( ५४ )

बोधसागर

केवल ज्ञानी साधू जोई । गुप्त बस्तु तिनते नहीं कोई ॥
पंच पौरि जो ज्ञानको कहिया । ताको ऐसो लेखा लहिया ॥
मति ज्ञान जिहि पूरन होई । श्रुतिज्ञान अधिकारी सोई ॥
श्रुति ज्ञानते औध गहावै । औधते मन पर्जय जगिश्नावै ॥
मन परजयते केवल ज्ञाना । मतिश्रुतिऔधजोप्रथमबखाना ।
तीन पौरि लो भ्रम नहीं दूटै । चौथ पौरिते पंचम जूटै ॥
तीन ज्ञान लो हो अरु जाई । मन पर्जय नहीं फिर बिनशाई ॥
मन परजय अरु केवल ज्ञाना । होके बहुरि न कबहुँ लुपाना ॥
याहुमें विधि बहुत बखाना । पौरिहुको नहीं कछु बंधाना ॥
अकसमात कबहुँ अस होई । बिना औध केवल लह लोई ॥
बिन मन पर जयकेवल ज्ञाना । निर्णय जैन धर्मपर माना ॥
ज्ञानावर्ण ते ज्ञान न होई । अवरन भंजि लाभ हो सोई ॥
ज्ञानावरनी पंच बताओ । बहुरि दर्शना वरनी गावो ॥

इति

अथ दर्शना वरनी कर्मकोना प्रकृति वर्णन--चौपाई

द्वितिय दर्शना वरनी पहारा । जाके ओट अलख कर तारा ॥
चक्षु दर्शना वरनी जो बंध । जोजिव करै होयसो अंधा ॥
अक्षर दर्शना वरनी जाही । शब्द परसरस व्यौरा नाही ॥
औध दर्शना वरनी उदोता । विमल औध दर्शन नहीं होता ॥
केवल दर्शना वरनी जाहा । केवल दर्शन होय न ताहा ॥
ध्यान अरुझि निद्रामें परई । सो प्रानी विशेष बल करई ॥
उठि उठि चले करे कछु बाता । करे प्रचंड कर्म उत्तपाता ॥
निद्रा निद्रा उदय पुकारी । सके न सो जिव पलकउघारी ॥
प्रचला प्रचला जबलो गहई । चंचल अंग लार मुख बहई ॥
निद्रा उदय जीव दुःख भरता । उठै चले बैठै गिर परता ॥

Page 1431Permalink

जनधर्मबोध

( ५५ )

रहै आँखि प्रचलाते बांधी । आधी बंद खुली रह आधी ॥
सोवत माहँ सुरति कछु रहई । बार बार लछु निद्रा गहई ॥

इति

अथ वेदिनी कर्म द्विविधिवर्णन--चोपाई

कर्म वेदिनी द्वे विधि हुवा । साता एक असाता दूवा ॥
साता कर्म उदय जब होई । जीव विषय सुखवेदक होई ॥
कर्म असाता उदय जो होई । जिव वेदै दुख खेदत होई ॥

इति

अथ मोहनी कर्म द्विविधि वर्णन--चोपाई

दो विधि मोहनी कर्म बखानी । यक दर्शन यक चारित हानी ॥
दर्शन मोह दुविध उच्चार । चारित मोह पचीस प्रकारा ॥
प्रथम मोह मिथ्या ती होई । जिव जब और कि और गहोई ॥
दूजे मोह मिश्रकी चाला । सत् असत् गहै समकाला ॥
तृतीय मोह समकित कहीदीनी । जिन मलीन सम कितकह कीनी ॥
दर्शन मोह त्रिविध यह भाषा । सुन पचीस अबचारितशाखा ॥
प्रथमै सोलह कहो कषाई । फिर नौविधिको लेखलखाई ॥
प्रथम कषाय क्रोध कहि दीजै । जाकी उदय क्षमा गुन छीजै ॥
द्वितीय कषाय मान परचण्डा । बिनय बिनाश करे सतखण्डा ॥
द्वितीय कषाय है माया रूपी । जाकी उदय सरलता गूपी ॥
चौथे लोभ कषाय प्रकाशा । जासु उदय संतोष बिनाशा ॥
येही चार कषाय कहीजै । अनुक्रम सूक्ष्म थूल गहीजै ॥
सो चारो चौगुना करीजै । ताते सोलह भेद भनीजै ॥
अनन्ता अनबाँधिया कषाई । तासु उदै नहिं समकित थाई ॥
जाको कहिये प्रत्याख्यान । तहां सर्व संयमकी हानी ॥
उदय अप्रत्याख्यान होई । सो पञ्चम गुन थान करखोई ॥
जोत ज्वलन नाम कहलावै । यथा ख्यात चारित विनशावै ॥