कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
आत्मबोध
(३१)
आप अरु बाप गुरुदेव अरु शिष्य है, करै करतूतसो पायतैसी॥
सांचके खेलकूँ सांच मीठा लगै, कपटके खेलकूँ सांच खारा ।
कहैं कबीर ये एकठे ना रहे, दिवस अरु रैन प्रकाश न्यारा ॥
आपने आपने सांचसो खेलना, कपटका खेल नाहीं काम आवे।
कपटके खेलसो काम कोई नासरै, अंतकी बेरदुख प्राणपावे ॥
बाहिरा भीतरा साफ दिलको करो, मैलको धोय रसराम पीजै ।
दास कबीर यों कहत पुकारिके, कपटकी कोथली दूरि कीजै ॥
सांच करणी करै सांच मुखऊचरे, दम्भ अरु कपटको दूरिडारे ।
शील अरु सांच संतोष हृदयधरै, कामअरुकोधमदलोभमारै ॥
कनकअरु कामिनी त्यागि साई भजै, रामतेजे जनाराम गावै ।
कहैं कबी जनपार तेही लहै, कालकी चोट फिर नाहिं खावै ॥
सांच करनी करै दम्भकूँ परहरै, सांच करतूतको संत गावै ।
सांच करनी रहै सांच मुखते कहै, सांच दर्गाहमें दाद पावै ॥
दया अरु शील संतोष सांचे गहै, झूठ दर्गाहमें दाद नाहीं ।
कहैं कबीर जन्म झूठहै जर्दरू, सांचके बीच है आप साई ॥
सांच करनी बिना काज सीझे नहीं, झूठप्रपंच सो जीव राजी ।
मानमस्तान अरु खानहै लूनकी, कालकी चोट यों स्वायताजी॥
शब्द चर्चा नहीं ज्ञानहै घेसला, देखि शैली करो पेट मोटा ।
कहैं कबीर यों जानि जड़होयरहो, सुमिरिसतनाममतखायखोटा॥
मिलै जो साधुतहाँ बोलना खूबहै, होय बकवाद तहाँ ज्ञान टूटै ।
साधुके बोलने प्रेम सुख होत है, मूढके बोलने काल कूटै ॥
रैनदिन चित्तकी वृत्तिकूँ घेरिये, युक्ति जाने तिको युक्त योगी ।
कहैं कबीर मनपवन कूँ फेरिकरि, सदाआनन्दरस नामभोगी ॥
सबकपटकूँ दूरिकरि सांचकरणीकरौ, कपटकरतूतिनिहिं पारपावे।
कपटकरतूतसो काज कोई नासरै, सांचकरतूतसो काज थावे ॥
(३२)
बोधसागर
सांचकरतूतितहांआप हाजिर खड़ा, कपटकरतूततहां आपनाहीं ।
कहैं कबीर सब संतजन कहत हैं, वेद कितेबहु देख माहीं ॥
नामनिर्गुण कहैं रहत हैं गुणमई, सुखसूं कहत नहिलाज आवै ।
कामअरुकोधघटमाहियोधासबल, ज्ञानअरुध्याननहिरहनपावै ॥
जासुके झूपडे लाय लागेसहीं, झूपडा मांहि क्या रहै भाई ।
कोधसी अग्नि तहाँ देखु प्रकटभई, कहैंकबीर यह कैसी कमाई ॥
कहतभी खूब जो रहित रजमारहै, कहतभी खूब जो सांचबोलै ।
कहतभी खूब सबत्यागि साईभजे, कहतभी खूब मनमैल खोलै ॥
रहत रजमाविना नफा नाही कछु, कहा आकाशका शब्दबोला ।
कहैं कबीर सुनु शब्द सांचाकहूं, कहा जो प्याजकाछोतछोला ॥
सांचके शब्दको सुनत निंदाकरे, झूठके शब्दसूं प्यार होता ।
झूठ अरु सांचएकठे क्यों रहें, जमीं आस्मान नहीं एकहोता ॥
प्रवृत्तिप्रपंचसब जमींका खेलहै, गुणातीतअवधूतका खेलनाई ।
कहैं कबीर कोइ रीझभावेखीझिहै, कहांगे सांच नहिं झूठ भाई ॥
सांचके शब्दमें पक्ष कोई नारहै, पक्षतो सांचका शब्द कैसा ।
सांचके शब्दमें पाप लागे नहीं, झूठके शब्दमें पाप वैसा ॥
साधुकी चालतो सांच सबकहतहैं, झूठतो साधुकीचाल नाही ।
कहैं कबीर यह खेल आकाशका, साधुपद दूरकहूं निकटनाहीं ॥
सांचका शब्द तो एकही बहुत है, बारही बार नहीं बकनाजी ॥
पाषाणके बीचमें तीरलागेनहीं, यों मूढसों बहुत नहीं झकनाजी ।
रैनदिन होत घनघोर वर्षाघणी, चीकटे घडे नहिं पुनगलागै ।
कहैं कबीर तहाँ कर्मकी जोड है, जीवजड होरहा कहां जागै ॥
पाषाणके बीचमें तीर बेधेनहीं, बाहनेहार क्या दोष भाई ।
सुनतही सुनत सबअवधि पूरीभई, इन्द्रियाद्वार मनजहरखाई ॥
कर्मसत्राहकी कडीसजडी जड़ी, ज्ञानगोली तहाँ नाहिं लागै ।
आत्मबोध
( ३३ )
कहैं कबीर तहाँ कर्मकी जाड है, जीवघोर निद्रापड़ा कहाँ जागे ॥
आपनी २ बीज अंकूर है, करै करतृति सो पाय तैसी ।
बोई है आम तो आम्बफल खाइहै, बोई है बबूलतो सूलबैसी ॥
पापअरु पुण्य दोउबीज अंकूर हैं, वाहिसो बीजफल हाथआवै ।
कहैं कबीर ये संतका शब्द है, करै करतूतसो नाहिं जावै ॥
सदगति जीवको भलीमति ऊपजे, दुर्गतीजीवकी बुरी आवै ।
सदगति जीव सुखसार साई भजे, दुर्गतिजीवमिलिजहरखावै ॥
सदगतिजीव सतसंगजनबन्दगी, दुर्गतिजीव विषधार पैसा ।
कहैं कबीर ये बीज अंकूर है, बाहि है बीज फलखाय तैसा ॥
बुराभी आपना आपही करत है, भला भी आपना आप सारै ।
आपही आपको पारले ऊतरे, आपही आपको बोरि मारै ॥
आपही उलझिकरि बहेविषधारमें, आपहीसुलझिहरिनामलगौ ।
कहैं कबीर ये भाव सब आपना, आपही सोयकरि आपजागै ॥
जीव अज्ञान सबअंध चेतै नहीं, बहे विषधारमें खाय गोता ।
पाप करनी करै नाम उरना धरै, पापके बीचसों फिरै रोता ॥
यार आशनासूं प्रीतिअतिकरत है, रामके जनोंकी करतहांसी ।
कहैं कबीर नर ऊबरे कौनविधि, मारिहैं काल गलडार फांसी ॥
मोहके वृक्षमें जीव सब मगन है, देत हैं अंड तहाँ हर्ष माने ।
काल अकराल तहाँ रैनदिनतकतहै, चलतहै चक्रतहैं सकलभाने ॥
राव अरुंरकसबएकनाके चले, नहिंपावअरुपलककी खबरजाने ।
कहैं कबीर सोइ संतजन ऊबरे, रैन दिन रामही नाम गावे ॥
मोहिके माँहि सब जीव मस्तान हैं, खान अरुपानमें मगन हुआ ।
नारिसूंपुरुषअरु पुरुषसूंनारिहै, अरसअरु परसमिलि नाहिंजुआ ॥
नारिके रैनदिन ध्यान है पुरुषका, पुरुषको ध्यान है नारिकेरा ।
कहैं कबीर यों जीवसबउलझिया, कहौ क्यों छूटि है भर्म फेरा ॥
बो० सा० ९/
( ३४ )
बोधसागर
नारिकी बासना पुरुषकी मारिहैं, पुरुषकी बासना नारि खोवै ।
सुरतिमनपवनकोसमिति साईभजे, जन्मअरुमरनतबनाहिहोवै ॥
शीलअरुसांच संतोषकीसेहजले, क्षमा अरुदया दिलमाहिं धारे ।
नारि अरु पुरुषका काम कैसारहा, कहैं कबीर सो आप तारे ॥
जन्मअरुमरनतोभजनविनुनामिटे, कछुबांटकरिखायतोहाथ आवै ।
रावअरुरङ्ग सबएक गैले चले, विना हरिभजन सबवाद जावै ॥
बेगही चेतले बावरे मूर्खा, जीवते जीव कछु हाथ कीजै ।
कहैं कबीर नरचेत सोवै कहाँ, होयगा ढोड़ तब प्राण छीजै ॥
देह तो देख मिल जायगी खेहमें, देहसों काज कछु कीजियेरे ।
रामका भजन अरु जनोंकी बन्दगी, देहधरि लाहडालीजियेरे ॥
चालती घोड़ियाकाज कछुकीजिये, कौड़ियासाथकछुनाहिंजाई ।
प्राणके छूटते पलकमें पारकी, कहैं कबीर सुनुचित्त लाई ॥
बीचउजाड़के पुरुषसक भूलिया, सो भर्माता भर्माता कूपपाया ।
कूपके माहितहाँ नीर तिन देखिये, तिसनीरकेऊपर लीलछाया ॥
पीवना होय तो पीयले बावरे, यों विनशिहै नीर थिर रहै नाहीं ।
कहैं कबीर फिर नीरनहिं पायहौ, बहुरि बे बानके बीच जाई ॥
दौयदरियावके बीचएककाज है, तासुके बीच एक पुरुष ठाढ़ा ।
एक दरिआवमें सही सो झूलिहै, करो कोइ बन्दगी करो जाड़ा ॥
जाड़ितो जन्म अनेकके जीवको, बन्दगीकरतसोइ पुरुष पूरा ।
कहैं कबीर कोइ ब्रह्मदरियावमें, रहत भवसिन्धुते सदा दूरा ॥
घड़ीघड़ीनरकहत पुकारिके, पलकही पलक नरआव छीजै ।
चेतरेचेत अब अंध सोवै कहाँ, नामभजि नामभजि काज कीजै ॥
आगिलगायाअरुपाछिलाथिरनहीं, बहुरिउपजे सोइ फेरजासी ।
दास कबीर यों कहे पुकारि करि, नामभजनाम नहिं कालखासी ॥
अंधचेते नहीं अवधि सारीगई, शीसपर कालका हुआ डेरा ।
आत्मबोध
( ३५ )
पलटा साजका कोईनासरा, गिर्दसे कोट सब आइघेरा ॥
नहीं श्रवणसुने अरु नैनभी झरत है, चालता पाँवमें परत आटी।
कहैं कबीरकोइकान मानै नहीं, जरा जब योगनी गद्दा माटी ॥
चेतरेचेत अबमूठ क्यासोरहा, सठसब अवस्था जाय बीती।
आययमराज जबचहुँदिशिचेरिहै, होयगी तोहिमें बहुत फजीती ॥
देखऔसान यह फेरिपावैनहीं, सुमिरि हरिनामसबतज अनिती।
कहैं कबीर संसारकुल स्वार्थी, नहीं परमार्थी छाड़ प्रीती ॥
चेतरेचेत अब अंध सोवै कहा, खोजगुरु ज्ञानमनजागमेरा।
तात अरुमातसुनबन्धुयुवतीसखा, कहोकालकीचोटमेंकौनतेरा ॥
येमिलेसब स्वार्थी नाहिंपरमार्थी, तासुके बीचतैं किया डेरा।
सबठगोंकावासहै झूठविश्वासहै, काटिमोहफांसीगहोनाममेरा ॥
कहैं कबीर निजनामको सुमिरिले, बहुरि नहिंहोय संसार फेरा।
संतसब कहतहैं अंध चेतैनहीं, मोहके महलमें जीव सोवै ॥
देखहीरो जन्म फिरि पावै नही, काँचके राचने काह खोवै।
वस्तुनहिं पाइहै बहुरिपछताइहै, सीखसुनि लेहु सतमान मेरी ॥
कहैं कबीरजबकालचपेटिहै, होय छिन एकमें खाक ढेरी।
भर्माता भर्माताहाथहीरा चढा, सोकौडियामाहि नै काहि दीधौ ॥
देखहीरोजन्म फिरि पावै नहीं, बड़ीनिधि पायकैतै कहाकीधौ।
विनशिहैं पलकमें आशनाहींकछु, रामभजुरामभजुकाज सीजै ॥
कहैं कबीर नरखायखोटामति, मोहके जालमें कहा छीजै।
देखनिर्मौलको हाथहीरोचढ़्यो, चेतरे अंध अब कहाँ सोवै ॥
भजोभगवानअरुकरोजनबन्दगी, कौडियारुयालकणिकाहिखोवै।
सुखसारहृदयधरोछारको परहरो, सुरतिसुरझाय जौ मुक्तिपावै ॥
कहैं कबीर नर चूक अवसानको, दावँको खोय करि कहाँ रोवै।
खतामत खायतू चेतरे बावरे, शीस आई जरा नाम लीजै ॥
( ३६ )
बोधसागर
सत्यकाशन्दसब संतजन कहतहैं, काटिभ्रमजाल भजिरामजीतै॥
देहतो देख मिलजायगी खेहमें, ये मिले सब स्वार्थीसगी नाही ।
कहैं कबीर जब काल गढ़ घेरि हैं, तब आपने आपने पंथजाही ॥
देह तो देत है तोहिचिंताघणी, सुमिरिहरिनामअबचेत अंधा ।
करतबहुय नयहविनशिहैपलकमें, यादकरिपीवयमकाटिफन्द ।
दुःखको रूप अरुराशि औगुन भरी, यादकरहकसुखकहाभूल्यो ।
कहैं कबीर यादेहसोतरक करि सदा सुख सिन्दुके माहि झूलो॥
देह दुख रूप सुख लेश मात्र नहीं, देहसुखरूपजोनाहिलागै ।
जन्म अरु मरनकी त्रासतबहींमिटै, काल कांटासबैदूरिभागै ॥
धारि इस कामकोकरहरिबन्दगी, सुवाविषधारमें जीव सारा ।
कहैं कबीर कोइ कोटिमें ऊबरा, परसि निर्वाण पदहुआन्यारा ॥
गर्भ बासके बीचमें देख रक्षा करी, आबकी बून्दसो पिंडकीया ।
अन्न पानी सब भस्म हो जातहै, प्राण सूक्ष्म तहांराखिलीया ॥
उबत दशमास तहां पोना ले दिया, कौलकेबोलकरिजन्मपाया ।
कहैं कबीर नर फूलि संसारमें, बिसरि कर्ताको जहर खाया ॥
दीद बरदीद प्रतीत आवै नहीं, दूरिकी आशा विश्वास भारी ।
कथा अरु कबित श्लोक रसरी बड़ी, कथैबहुभांतिबूझेअनारी ॥
हृदय सूझे नहीं सन्धि बूझे नहीं, निकटकीबात ले दूर डारी ।
तत्त्वको छाडिनःतत्त्वको सब कथै, भर्ममें पड़े सब भेष धारी ॥
जटाधारी घने यती योगी बने, पहिर मुद्रा लिये कानफारी ।
एक मौनी रहै एकत्रक त्यागीरहै, एक दराडी रहै एकब्रह्मचारी ॥
एक नागा रहै सर्व लज्या तजै, एक छेद वजूदको नाथडारी ।
एक बांधिपगधैघरु निरत करता रहै, स्वांगकेने करे भर्मभारी ॥
एक आकाशद्रष्टा रहै मौनी रहै, एकउर्द्धबाहु रहै नखधारी ।
एक भोगी रहै भोग भोगत रहै, एक बजरकछोटी कसिकाम जारी॥
आत्मबोध
( ३७ )
एक पग बांधिके अद्द झूलत रहै, एक ठादेश्वरी कष्ट कारी ।
एकगर्भमरते रहे पञ्चाग्निपतारहे, एक बैठिजलसेज आसनआरी ॥
कहाँ लौं कहूँ बहु रूपकोपेखनो, आप आपनपौ सवनेपिसारी ।
एक अन्न भोजन तजै दूबरंगनरहै, एकदूध भोजनकरै दूधाहारी ॥
एक लूनछोड़िके भये अलूनिया, एक बैठिके गुफामैलायतारी ।
एकतिलकमालादियेटोपचोलालिये, एकगुदढीपहरिकरिडिम्भधारी ।
एक पूजिकै मूर्तीगर्भ भारिधरी, एक शंखधुनिआरतीजोति वारी ।
सेव कीन्ही सहीदेवचीन्हानही, आत्माछोड़िभये जड़के पुजारी ॥
पूजिपाषान अभिमान अंधाफिरै, सतचेतनसूं बीच यारी ।
योगी पण्डित बडे सर्वगीता पढे, भर्मकी भीति नहिं टरतटारी ॥
कहै कबीर कोइ सन्त जन जौहरी, मेटि यमफन्द उठे संभारी ।
इतने विटम्ब सो वस्तु न्यारी रही, ज्ञानकीसुरतिसोल्योविचारी ॥
अगमकोगमकरोध्यानहृदयधरो, चढशून्यकीशिखरकरजिकिरभाई ।
फिक्रकोत्यागिनिजनामसो लागिकरि, सुषुप्ता ताँत तूतू बजाई ॥
गगनअरुधरनिबिचरुयाल अद्वुतरचा, गैवकीकलासतगुरुलखाई ।
कहै कबीर अब भोग पूरन भाया, ज्ञानके मौज वैराग पाई ॥
दौडदौडरेबालकाखबरिकरदर्बारमें, अलमस्तअवधूतफकीरआया ।
जाकेछाप अरुतिलकगलमालमस्तकवना, सत्तकी एकआवाज आया ।
खोलिपटदेखले जगमगीजोतिहै, नादअरु बिन्दुगठजीतकाया ।
कहै कबीर सर्वांग अविगत मिला, भर्मको छाड़िगुरुज्ञानपाया ॥
उलटि यंत्र धरो शिखरआसनकरो, देखसो देव दर्गाह माहीं ।
जहाँ तेल बाती बिनाअधरदीपकबलै, युक्तिकी जोतसो घटैनाहीं ॥
जहाँ तालतांतीबिना रागरमतासुना, पावैबिन निरत झंकारखाहीं ।
हाथबिनपांवबिनशीसमस्तकबिना, हुकुमहथियारबिन फौजधाई ॥
जहाँ जत्रतेजी नहीं गैद छाजे नहीं, युद्धमंडा तहाँ घाव नाहीं ।
( ३८ )
बोधसागर
पातबिन पेड बिन वागडम्बररहे, पालिबिनसर्वहिलोलखाहीं ॥
नीरबिनकमलतहैफूलिनर्मलरहै, पोखबिनभैवरगुंजार खाही ।
नैवबिनमहलकेदशोछाजाबना, रूपबिन देव जहाँ मौज पाई ॥
कहैं कबीर कोइनिरतिलोनिरखियो, पपिलके पंथमें गयंदजाई ।
दरसबिनदीदपरतीति आवै नहीं, पार की कहैं नब झूठ झाई ॥
हकार सकार झनकार लागि रहै, बैठमनतख्त जहाँ तत्त पाई ।
रूपबिन रेख जहाँ राग रमतासुना, तालमृदंगपर टेर खाई ॥
अजरअरुअमरका अगम बासाबसे, नादअरुबिन्दकीखबरपाई ।
सोधि अस्थूलरहमान जबभैटिया, नामकी छापजबजायखाई ॥
जहाँ फूहिरि परबोकै अमीझरबोकै, प्रेमकी पुरीसो घटैनाई ।
आपकी तापधरि काललागै नहीं, कालकौमारि जंजालखाई ॥
शून्यकी ध्वजा जहाँ फरकखाबोकै, सेतही गगन गुंजारखाई ।
अगम अरु निगमका खूबछाजा बना, रूपबिनदेवजहाँगमपाई ॥
अखंड अपार जहाँ तारलागारहै, तारमें मिलै सो पार होई ।
भर्मको छेकि परब्रह्मको भैटिकरि, सुरतिको कोटिब्रह्मांड मोई ॥
कोटके कंगुरे ज्योति झलमलकरै, माझरी शून्यमें फरकखाई ।
दासकबीर निर्वानपद परसिया, मिटिगया झूठ झकझोर आई ॥
सतकबीरका सेतही घर रहै, श्वेतही शून्यमें रमै भाई ।
जहाँ यती औ सतीतो निरतकरबोकै, प्रेमरस पीवे सोघटै नाई ॥
ताल मृदंग अनहद लागा रहे, सुषुम्नासाधि संतोष पाई ।
विहंगमशब्दजहाँ फरक खावो करै, शब्दकीखोजकोइसंतलाई ॥
जहानकी टेक अस्मान लागी रहै, सहजमें भैवरगुंजार खाई ।
उलटिकरिपवनतहाँ गगनलागीरहै, लूमझरलाल आकाशलाई ॥
देखिधरिध्यान जहाँ इंद्र गवनीकरै, अमीका कुंड हिलोलखाई ।
शब्दका चांदना अगम लागारहै, उठै झनकार ब्रह्माण्डमाई ॥
आत्मबोध
( ३९ )
दासकबीर लौलीन लंका चढे, पलककी दरसमें झलक पाई ॥
शून्यकी शिखरपर जिकर ऐसी, घटा चंघोर संजोर बाजे ।
शब्दकी आवाज जहांगाजबानीकहै, भँवर गुँजारनिशिदिनगाजे ॥
हीरा अरु लाल अवेध मोती पड़े, श्वेतही शून्यजहाँ सन्तजूझै ।
कहैं कबीर ये पन्थहै अगमका, सोहंगमें सुरति सतलोक सूझै ॥
वाहवाहसिदकेजाऊँमैमुर्शिदकेकदमोंपर, एकहीस्वात्ममेंनिहालमनकिया है ।
पीरमेराखासामैं सुरीदहुंताका, करिकेमिहरदस्तपंजाशिरदिया है ॥
ज्ञानकेकमानबानमारतेहैंतानि२सोइजनजानैजाकीसुरतिकरिवारवारहुआहै ।
अकिलकीगिलोलकरनिजमनठहरायदेस, वैतोरहमानयारमुवाहैनजियाहै ।
साईसर्वज्ञहराओर वेकैववेऐब, कहैंकबीर वैतोसाहिबमहबूबमियाहै ॥
बदन विकशत खुशालआनंदमें, अधरमेंमधुरसुस्कात बानी ।
सतडोलैनहीं झूठबोलैनहीं, सुरति औ सुमतिसोसत्यज्ञानी ॥
कहतहुँ मैं ज्ञान उपदेश सबनसुँ, देत उपदेश दिलदई जानी ।
ज्ञानकेपूर है रहनिके सूर है, दयाकी भक्तिदिलमाहिं ठानी ॥
और सो तोडिलैएकसोरत रहै, ऐसे जन जगतमें बिरलाप्रानी ।
ठगवटपार संसार भरपूर है, संत इसकी चाल कहाकागजानी ॥
चञ्चल चपल चित्त रङ्ग हैं चीकने, बातमें दूरस दिलकपटजानी ।
पेटमें कतरनी दया जिनके नहीं, कहतमें सुध मन बगध्यानी ॥
जीवकी दुर्मती भर्म छूटे नहीं, जन्म जन्मात्र पड़े नर्कखानी ।
कौवा कुबुधि सुबुधि पावै नहीं, कठिन कठोरविकरालबानी ॥
अग्निके पुञ्ज है शील शीतल नहीं, विष अमृत लिये एकसानी ।
कहा भयोसाखीकटो दृष्टि उभरी नहीं, सत्कीचालविनुधूरधानी ॥
सत सुकृतकी साँची रहनी सही, कागबुग अधमकीकौनबानी ।
कहैं कबीरकोइबिरलाजनसुघइहै, सदाशब्दध्यानसुनैनिशानी ॥
छाडिघोखादियाआपनिश्रयकिया, आदिअरुअंतसाहबएकजानी ।
( ४० )
बोधसागर
सुरतिके थाकते निरतभी थाकिया, निरतके थाकते शेषकंपा ॥
शेषके कंपते धरनिभी धसमसी, धरनिके धसमसे मेरुडोला ।
मेरुके डोलता शब्दसायर मिला, उर्द्धमें शब्द घनघोर गाजा ॥
बखत बखतीमिली कर्मयारी जुरी, बांधिपाताल आकाशफेरा ।
सत कबीर तहां ब्रह्म चौरी रचा, सत साहब तहां लिया फेरा ॥
अथर दरियाव दरगाहकुछअजबहै, निर्मली ज्योतिजहांखूबसाई ।
ज्योतिके ओट यम चोट लागे नहीं, तत झँकार ब्रह्माण्डमाहीं॥
ज्ञानका बाग जहांगैवका चांदना, वेद कितेबकी गम्म नाहीं ।
खुल गयेचश्मजवहश्मसब पशमहै, दीनअरुदुनीका कामनाहीं ॥
कहैं कबीर यह भेद बिरलालहै, झलमलैज्योतिजहांझूलेझाई ।
इति आत्मबोध रेखता प्रथम भाग समाप्त
जैनधर्मबोध ग्रन्थ
जैनधर्मबोधप्रारंभः
भारतपथिक कबीरपंथी-
स्वामी श्रीयुगलानन्दद्वारा संशोधित
खेमराज श्रीकृष्णदास बम्बई प्रकाशन
Blank page
सत्यनाम
श्री कबीर साहिब
A faint, light-colored illustration of a seated figure, possibly a deity or a person in traditional attire, centered on the page. The figure is depicted in a meditative or formal pose, wearing a long robe and a headpiece. The background is plain and light-colored.
सत्यमुकृत, आदिअदली, अजर, अचिन्त, पुरुष
मुनीन्द्र, करुणामय, कबीर, सुरति योग संतायन,
धनी धर्मदास चूरामणिनाम, सुदर्शन नाम, कु-
लपति नाम, प्रमोध गुरुवालापीर, केवल नाम,
अमोल नाम, सुरतिसनेही नाम, हक्क नाम,
पाकनाम, प्रकट नाम, धीरज नाम, उग्र
नाम, दयानामकी दया वंश-
व्यालीसकी दया ।
अथ श्रीबोधसागरे
अष्टाविंशतिस्तरंगः ।
अथ जैनधर्मबोधप्रारम्भ ।
★
दोहा-तीर्थकर जहँ देवकह, गुरुजतिहैं जो जैन ।
जैनेश्वर मुख भाख जो, ग्रन्थ है केवल बैन ॥
उत्पत्ति कथावर्णन
भागकट षट जैन मत, तामैं द्वे विधि कीन ।
तीनकाल औ सर्पिणी, उपसर्पिणी है तीन ॥
( ४६ )
बोधसागर
आदि काल तिहुँ प्रथमके, तामें उत्पति होय ।
नामजुगलिया नारि नर, प्रकटहोय द्वै दोय ॥
जगत अनादि निधन कहै, तासु न कबहुँ नाश ।
बीजते रचना सकल हो, यह जगत स्वयमप्रकाश ॥
याको कर्तानाहिं कोई, यह जग आपे आप ।
कर्म प्रेरि करवाव सब, कर्महि रचना थाप ॥
ईश बसे वैकुंठमें, अलग कर्मते सोय ।
निर्विकार निलैप सो, नाम निरञ्जन होय ॥
चौपाई
सो प्रभु करे करावे नाहीं । जिवस्वच्छन्दनिजवशमें आही ॥
जीव जनतु जग नाना जाती । जेते जड चैतन ते पांती ॥
कर्म जनित फल भोगें सारे । आतम सबके न्यारे न्यारे ॥
जस कछु कर्म करै जो कोई । उग्र छुद्रता के वश होई ॥
विश्वमाहिं जड़ चेतन केते । जेते जीव आतमा तेते ॥
निर्विकार जो ईश्वर होई । जग विकार ताते नहिं कोई ॥
सो नहिं कर्मके बंधन पड़ता । राग द्वेष ता हृदय न बर्ता ॥
नहिं उपजाव न पालै कोई । नहिं संहार सृष्टि कर सोई ॥
सकल विकारते सो प्रभु न्यारा । जीव कर्म निजु भोग निहारा ॥
यहि षट्कालमेंदुख सुखठाटा । तीनमें वृद्धि तीनमें घाटा ॥
तीन काल सुख स्वर्ग समाना । उगै धरनि कल्पद्वुम नाना ॥
पाम रहित मानुष तब सारे । नर सुर दूनों संग विहारे ॥
द्वै द्वै प्रकट होय तब सोई । नाम जुगलिया तिनको होई ॥
आयू परम दीर्घ रह जाको । सब सुख छाय रहा महिताको ॥
कर्म कृपा कछु सो नहिं जाना । राव रंक सब एक समाना ॥
सदा काल यक सम उजियारा । कल्पद्वुमकी ज्योति अपारा ॥
जनधर्मबोध
( ४७ )
दिन औ राति कोइ जाने । रवि शशि उड्डुगण सकल डुराने॥
चन्द सूर नूर प्रचण्डा । पारिजात आमा नौ खंडा ॥
दरदर पर सुरतरु वर लागे । सकल नारि नर सुखमें पागे ॥
पूरबी बोल-छन्द बरवै
दमक देव डुम बमकै महि शशि सूर ।
गममि रहल चहुँ ओरवा चमकै नूर ॥
पूरन धरनि अकसवा जोति अपार ।
यक समान दिन रतिया नहिँ अँधियार ॥
छपे सुरतरुकी जोतिया लगनमें मन्द ।
एक न दीख नखतिया नहिँ रवि चन्द ॥
नर तिय सकल जुगलिया सब निस पाप ।
पुण्य पाप कछु नाहीं कर्म न थाप ॥
तब नहिँ बोध बिचरवा नहिँ गुरु शिष्य ।
कतहुँ न वरणाश्रम वासव सम दिष्य ॥
कतहुँ उग्र न सदवों रंक न राव ।
नर सुर विचर धरनिया कछु न बराव ॥
हिल मिल दोउ दल रहते जनु सँग भाय ।
भोग भूरि कल्पडुम काम पुराय ॥
महि सुख छाय स्वरगवा छबि सरसाय ।
हीरा लाल कि स्वनियां कविको गाय ॥
नहिँ कछु वेदन बानी नहिँ श्रुति छंद ।
धर्म न कछु अधरमवा सहजानन्द ॥
इति
अथ चौथा कालवर्णन
सोरठा-लागत चौथा काल, सुरतरुजबही लोप हो ।
नर गह न्यारी चाल, कृत चली कृतकाल तिहि ॥
नं. ९ कबीरसागर - ३
( ४८ )
बोधसागर
चौपाई
चौथा काल लगे जब आई । तबसे रात्रि द्यौस बिलगाई ॥
कल्पवृक्ष तब जाहि लुपाई । चन्द्र सूर तारे दरशाई ॥
जिहि औसर निशदिन बिलगाना । भिन्नभाव तब जगको जाना ॥
तब मानुष ऊपरको देखे । चकिंत होय सब कहैं विशेषे ॥
यह क्या हमरी नजरमें आयो । जो हम काहू देखि न पायो ॥
तब कुलकर ब्यौरा कहि देही । चन्द्र सूर तारे हैं येही ॥
कुलकर सोई नाम धरावै । जो मानुष कुलको बिलगावै ॥
जाति वर्ण कुल न्यारा करही । तिहि अनुसार धर्म आचरही ॥
राजनीति सब भाषै ओई । खेती कर्म सिखावै सोई ॥
जब मानुष सुरतरु नहि राखै । कुलकर तबहि कूसानी भाषै ॥
तबते कृतक रही सब लोगू । अन्न उपायके भोजन भोगू ॥
जबहि देव दुम गयो दुगई । ईश्व उगी मानुष सुखदाई ॥
भांति भांतिके ऊख गन्ना । जिवको दुख दरिद्र सबभन्ना ॥
कल्पवृक्षके बदले ईखा । प्रथमहि जाको मानुष चीखा ॥
ताकी खेती प्रथमहि चाला । कुलकरकी आज्ञा सबपाली ॥
कुलकर अनुभव ज्ञान गहाई । सब जीवनको राह बताई ॥
कुलकर आदि भूप इक्ष्वाका । प्रथम चली जग जाकीशाका ॥
इक्ष्वाकू कुलकर कहलाये । प्रथम जो नरको ईश्व चुसाये ॥
अर्थ सहित यह नाम कहाया । इक्ष्वाकू जिन ईश्व चुसाया ॥
तिहि अवसर गुणदोष विभागा । पुण्यपाप मानुषको लागा ॥
कर्म दोष गुण तबते पागे । प्रकट करे कुल करके आगे ॥
कछु औगुन जब नरमें पावै । निहि कुलकर धिक वचन सुनावै ॥
सो धिक वचन सुने नर नारी । निजुमनमें अति होहि दुखारी ॥
यतनमें अस लज्जा माना । तजे तुरंत आपनो प्राना ॥
जनधर्मबोध
( ४९ )
अस कहि नर छोडे निजचोला । आज हमें कुलकर धिकबोला ॥
कछु दिस बीते मनुष दिठाई । धिक बोलीसे सो मल जाई ॥
जब धिक वचनसे राह न धरही । बहुरिधिकाधिककुलकर करही ॥
यतनेहु पर जब शर्म न माने । अधिक दंड तब कुलकर ठाने ॥
कमही क्रम औगुन अधिकाई । बेडी बांसके दे ठहराई ॥
झूली फासो दण्ड प्रचंडा । लगा होन पृथ्वी नौ खंडा ॥
इति
अथ वर्णविभाग वर्णन—चौपाई
चौथा काल आनि जब लागा । तबते मानुष जाति विभागा ॥
तीन वर्ण प्रथमहि तब कीने । छत्री वैश्य शूद्र कहि दीने ॥
दोय प्रकार शूद्र पुनि कीना । एक लीन भौ दुतिय मलीना ॥
तबते जाति बरन ठहराई । कुलकर भिन्न २ बिलगाई ॥
दोय प्रकारके लोग कहाये । यक नर यक विद्याधर गाये ॥
मानुष भू गोचरी बखानो । विद्याधर खगोचरी मानो ॥
भूगोचरी भूमि पग डाले । उडि अकाश विद्याधर चाले ॥
जाति वर्ण दोनोमें कीना । नर विद्याधर धर्म धुरीना ॥
नर विद्याधर जैनी सारे । तिरथंकर सेवा चित थारे ॥
पंचम काल लगे जब आई । तब मिथ्यात्र फैल अधिकाई ॥
जबते मिथ्या मत सरसाने । तबते विद्याधर बिलगाने ॥
चौथे काल माहँ परिपाका । प्रकटे तिरसठ पुरुष शलाका ॥
एक सौ उनहत्तर जिव सारा । चौथे काल माहँ औतारा ॥
मुक्तिपात्र कहिये नर जोई । चौथे काल प्रकटे सब सोई ॥
प्रकटे तबहि तिरथंकर देवा । सुर नर मुनि कर जाकी सेवा ॥
सुर सुरपति पृथ्वीपर आवे । तिरथंकरकी अस्तुति गावै ॥
बो० सा० ९
( ५० )
बोधसागर
ऋषभनाथ है आदि तिर्यंकर । तिनके पुत्रभे भरथ भूपवर ॥
चक्रवर्ति थे भरथ भुवाला । चौथा वर्ण कीन तिहि काला ॥
सब मानुषकी पारख लीन्हें । दायावंत अधिंक जिहि चीन्हे ॥
ब्रह्म चीन्हि जिन दाया धारा । तिनको भिन्न कियो तिहि बारा ॥
ब्रह्मन तिनको नाम पुकारी । जिनके हृदये दाया भारी ॥
चौथा वर्ण भरथ नृप थापा । तबते चार बरणकी छापा ॥
ऋषभनाथकी केवल बानी । तिहि औसर असकहैं बखानी ॥
भरथ विप्र थापे हैं जाको । चलै जगतमें तिनकी साको ॥
पञ्चम काल जाहि दिन ऐहै । ब्रह्मन जैन विरोधी ह्वैहै ॥
जैन विरुद्ध कर्म सब करिहैं । द्रोह सदा जैनीसे धरिहैं ॥
कछुदिन यहिविधि गयोसिराई । मन मत ब्रह्म न वेद बनाई ॥
जैन विरुद्ध कर्म सब ठाना । हिंसा कर्म करहिं विधि नाना ॥
अश्वमेध गोमेध रचाई । अजामेध नरमेध बनाई ॥
ब्राह्मणजातिकी अधिक प्रशंसा । लिख्यो ताहि ब्रह्माको वंसा ॥
अपने मन सब शास्त्र बनाये । सबते आपको श्रेष्ठ बताये ॥
करि प्रपंच सब थाप अचारा । जैन विरुद्ध पाखंड पसारा ॥
चौथा काल बहुरि जब ऐहै । फेर न ब्राह्मण वर्ण थपैहै ॥
बहुरि प्रतिष्ठा देय न ओही । थपै न जैन धर्मको द्रोही ॥
जाति वर्णकी बात बखानी । अब पुरुषनकी कहो कहानी ॥
छंद त्रिभंगी
चौबिस तीर्थकर जैनी शंकर बस कम कंकर धूल कियौ ।
गुण ज्ञान गहंत मुक्ति लहंत अरि हंतअतिचूल कियौ ॥
दाया उपदेशं रहित कलेशं मोह न लेशं धर्मधनी ।
कुल पद बत्तीशं बानी दीशं जैन मुनीशं भर्म भनी ॥