Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1407 of 2136

Read in context
Page 1407

आत्मबोध

(३१)

आप अरु बाप गुरुदेव अरु शिष्य है, करै करतूतसो पायतैसी॥
सांचके खेलकूँ सांच मीठा लगै, कपटके खेलकूँ सांच खारा ।
कहैं कबीर ये एकठे ना रहे, दिवस अरु रैन प्रकाश न्यारा ॥
आपने आपने सांचसो खेलना, कपटका खेल नाहीं काम आवे।
कपटके खेलसो काम कोई नासरै, अंतकी बेरदुख प्राणपावे ॥
बाहिरा भीतरा साफ दिलको करो, मैलको धोय रसराम पीजै ।
दास कबीर यों कहत पुकारिके, कपटकी कोथली दूरि कीजै ॥
सांच करणी करै सांच मुखऊचरे, दम्भ अरु कपटको दूरिडारे ।
शील अरु सांच संतोष हृदयधरै, कामअरुकोधमदलोभमारै ॥
कनकअरु कामिनी त्यागि साई भजै, रामतेजे जनाराम गावै ।
कहैं कबी जनपार तेही लहै, कालकी चोट फिर नाहिं खावै ॥
सांच करनी करै दम्भकूँ परहरै, सांच करतूतको संत गावै ।
सांच करनी रहै सांच मुखते कहै, सांच दर्गाहमें दाद पावै ॥
दया अरु शील संतोष सांचे गहै, झूठ दर्गाहमें दाद नाहीं ।
कहैं कबीर जन्म झूठहै जर्दरू, सांचके बीच है आप साई ॥
सांच करनी बिना काज सीझे नहीं, झूठप्रपंच सो जीव राजी ।
मानमस्तान अरु खानहै लूनकी, कालकी चोट यों स्वायताजी॥
शब्द चर्चा नहीं ज्ञानहै घेसला, देखि शैली करो पेट मोटा ।
कहैं कबीर यों जानि जड़होयरहो, सुमिरिसतनाममतखायखोटा॥
मिलै जो साधुतहाँ बोलना खूबहै, होय बकवाद तहाँ ज्ञान टूटै ।
साधुके बोलने प्रेम सुख होत है, मूढके बोलने काल कूटै ॥
रैनदिन चित्तकी वृत्तिकूँ घेरिये, युक्ति जाने तिको युक्त योगी ।
कहैं कबीर मनपवन कूँ फेरिकरि, सदाआनन्दरस नामभोगी ॥
सबकपटकूँ दूरिकरि सांचकरणीकरौ, कपटकरतूतिनिहिं पारपावे।
कपटकरतूतसो काज कोई नासरै, सांचकरतूतसो काज थावे ॥