कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( ११२ )
कबीरबानी
उनकी छाया सबको भाई । तौन छांह घटहि सब समाई ॥
दो सरूप आदि सहेदानी । दो सरूप काया बन्धानी ॥
तिसरा रूप रहित हैं आपै । भेद लखो तिहिगुरु प्रतापै ॥
तेहि प्रतिमा दोय हैं भाई । एक नारि एक पुरुष कहाई ॥
जिसका भेद कहो समुझाई । एक नाद एक बिंदु कहाई ॥
नाद सनेही सुरति हमारी । बिंदु सनेही शब्द बिचारी ॥
माया नारि सुरति है नादा । चार नाम है एक समादा ॥
नरमन शब्द और कहि बिंदा । चार नाम भये कहि बिंदा ॥
नरही नाम मनुष्य बिचारां । मन नाम काल अवतारां ॥
शब्द नाम सूर्यको दीन्हां । बिंदू नाम नीरको लीन्हां ॥
मेदी नाम इक्षीको चीन्हां । माया नाम भूतक जो कीन्हा ॥
सुरति नाम चन्द गहि दीन्हा । याहि सूरती मम करि लीन्हा ॥
रज्जु नाम श्वासाघट राज्यो । पुरुषहिं एक सुरतिको साज्यो ॥
शब्दको धातू जाही थापा । बनावन हारौ आपै आपा ॥
खुद होई कहैं कबीर
जहां तहां हमही है भाई । दुविधा छोड़े काल भगाई ॥
दुविधा काल बढ़ो अन्याई । तन छूटेते लेह धरि खाई ॥
पिंडका लेखा दीन्ह चिन्हाई । पिंड ब्रह्माण्ड लेहु अर्थाई ॥
अनंत पंखुरीका कमल है भाई । शुक्ल हंस तेहि माहि समाई ॥
आपै कमल उत्पत्ति पसारा । तेहिमें जीवकीन्ह विस्तारा ॥
दुसरो कमल सहज है स्थाना । तिन्हते सृष्टि भई बन्धाना ॥
तृतीय कमल इच्छा उत्पानी । चौथा मूल ले बोले बानी ॥
पांचये सुरति सोहंग बँधाना । आठ अंश तिनके परवाना ॥
छठो कमल आर्चन्यको बासा । निसवासर जहैं प्रेम विलासा ॥
ताते कमल अक्षर ठहराई । तिनकी तो अस्तुति वेदन गाई ॥
बोधसागर
( ११३ )
अठवें कमल कैल को वासा । नाम निरञ्जन तहाँ निवासा ॥
नौमे कमल तीन लोक बनाई । तीनि देव तहाँ रहे भुलाई ॥
पिंड ब्रह्मांडको लेखा सारा । ज्ञानी पंडित करौ विचारा ॥
साखी-कहै कबीर
पिंड ब्रह्माण्डको लेखा, हम दियो प्रकट बताय ।
कहै कबीर धर्मदाससों, तुम निर्भय लोक जाय ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
धर्मदास पूछे चित लाई । सदगुरुसे उठि विनती लाई ॥
सांचे साहबकी बलिहारी । कैल पुरुषकी जुगति विहारी ॥
पन्थ विकट कोइ भेद न पावै । जो नहिं सदगुरु आप लखावै ॥
प्रपंची है कैल अपारा । मोसो चलै न पन्थ तुम्हारा ॥
कैसे कै गुरुवाई करहुँ । कैल पुरुषसो मैं बहु डरहुँ ॥
जम्बुद्वीप है यम को देशा । कैसे चलिहै मुक्ति उपदेशा ॥
चार वेदमें सब जीव राचै । कैल फांसते कोइ न बांचै ॥
हम सेवक हैं आज्ञाकारी । सोइ करों मोहिं लेहु उबारी ॥
साखी-कहैं धर्मदास
हमसो पन्थ चलै नहीं, काल अपरबल बीर ।
घाट बाट सब रोक है, जिय कस लागे तीर ॥
चौपाई-सदगुरु कबीर उवाच
धर्मदास तुम्हें सांच न आवा । अन्तर खोली मैं तुम्हे बुझावा ॥
का पुनि करिहै काल तुम्हारा । सिरपर समरथ है रखवारा ॥
मारहु कैल रसातल जाई । केती कै हमही निर्माई ॥
केतिक कैल भये मम आगे । केति सृष्टि उत्पत्ति प्रलै भागे ॥
सत्य वचन सुनिये चितलाई । कैल जुगति मैं देहुँ लखाई ॥
सत् चल्ला है सबते न्यारी । तीनहि लोक प्रपंच पसारी ॥
नं. ७ कबीर सागर - ५
( ११४ )
कबीरबानी
कैल सकल युग डारो खाई । एकौ जीव लोक नहिं जाई ॥
ताते समरथ मोहिं फरमाई । सांचै जीव आतु मुक्ताई ॥
कर्म काल है बहुत अपारा । तुमसों धर्मनि कहौं विचारा ॥
तीन सुरतिका खेल नियारा । भिन्न भिन्न तिनको विस्तारा ॥
चार प्रकारके ज्ञान
अचित अंश समरथको भाई । बारा पलंग राज तिन पाई ॥
ताते ब्रह्म सृष्टि भई भाई । ब्रह्म ज्ञाति नहीं उपजाई ॥
ब्रह्महि लरनि ब्रह्मकी वानी । एके मारग एक रहानी ॥
तिनको चिह्न चले संसारा । अक्षर अतीत नाम है सारा ॥
जो कोई येहि मारगको ध्यावे । अचित लोकमें जाय समावे ॥
प्रेम सुरति उहाँ मंगलचारा । तिनके सँग सखि बार हजारा ॥
अब अक्षरको कहूँ विचारा । अक्षर कीन्हा अविगतिविस्तारा ॥
जीव सृष्टिको कीन्ह पसारा । अनभै ज्ञान कीन्ह विस्तारा ॥
अनभै करनी अनभै बानी । अनभै चाल है अनभै रानी ॥
तिनके चार अंश हैं भाई । आठहि सुरति नहीं ठहराई ॥
नी पवन दोउ गहो निसानी । सुरतियोग अनहद सहिदानी ॥
यह प्रकार जो ध्यान लगावै । अक्षर लोकमें जाय समावै ॥
सुरति योग है महा हितकारी । बीस हजारतिन जीव उबारी ॥
तिसरे कैल निरञ्जन गई । तिन पुनि माया सृष्टि उपजाई ॥
माया सृष्टि है तीस हजार । त्वचा ज्ञानको कीन्ह विचारा ॥
तीर्थ व्रत जप तप है करनी । क्रिया कर्म आचार है रहनी ॥
इच्छा वाञ्छित जो करनी कही । सो फललेहि जन्म जब धरही ॥
जोगहि दान यज्ञ मन लावै । चारिहुँ वेद साखी ससुझावै ॥
कोउ राजा कोउ पंडित भाई । कोउ सिद्ध कोउ साध कहाई ॥
चार अंश चारों फल पाई । माया सृष्टिको धरधर खाई ॥
बोधसागर
( ११६ )
ताके संग सखी बारा हजार । तहाँ महंमद गये सुखसारा ॥
तेहि सुखको उन्ह लहे भाना । आगे ओहं सोहंके स्थाना ॥
चौथी सृष्टि त्रिगुण परकासा । जो उपज्यो अक्षरकी श्वासा ॥
तिनके ज्ञान क्षुद्र है भाई । जन्त्र मन्त्र औ वेद भनाई ॥
राग रँग पूजा चतुराई । अहंकार मद गर्भ भुलाई ॥
जीव भोजते करे अहारा । नौलाखजीव सँग तिनके धारा ॥
तैंहिके ज्ञान जग रहे समाई । घर घर आये कुल बरन दड़ाई ॥
कोई उग्र कोइ क्षुद्र कहावै । कोइ जीवकोइ नारियर खावै ॥
कोई रोगी औषध भावै । कोई देवी कोई देव कहावै ॥
कोई प्रेत होय बोले आई । इह विधि सकल जीव भरमाई ॥
त्री देवा गुण रूप निवासा । इन सब भेद कीन्ह परकासा ॥
पाहन पूजा तिन ठहराई । कई विष्णु तहैं शम्भु कहाई ॥
ब्रह्मा तहाँ वेद धुन करहीं । विष्णु रूप तहैं पूजा धरहीं ॥
शम्भु भये फलके अधिकारी । तीन देव यह युक्ति विचारी ॥
इहि प्रपंच पांच मुख बानी । तेहि प्रपंचमें जीव भुलानी ॥
शुक्लहि पांच काल सहेदानी । जाये ले देह नर्ककी खानी ॥
धर्मदास तुम विन राचौ । सत्य चाल उहिकैलसों बांचौ ॥
चारि सुरतिका लेखा
चार सुरतिका भेद निन्यारा । सो सब खोलि कहूं भण्डारा ॥
तिनकी सनद एक है भाई । तेहि सनद ले जाय लेवाई ॥
यह ज्ञान ताकी चारों बानी । पांचे समर्थक पांच प्रमानी ॥
चारों गुरु चारी हैं बानी । पांचे शब्द सुरति सहिदानी ॥
पांचों भेद हैं अगम अपारा । इह पांचों सर्वांग विचारा ॥
चार अंश चार अण्ड प्रमाना । एके सनद एक बन्धाना ॥
चारों गुरु है जगमें आवा । तिन भवसागर पंथ चलावा ॥
( ११६ )
कबीरबानी
चारों गुरुकी पेडी
प्रथम धर्मदास तुम्हैं भाई । वंश बयालिस है अधिकाई ॥
दुसरे सत्त्व बंकेजी राजा । सत्ताइस अंश तेहसंगबिराजा ॥
तिसरे गुरु चतुर्भुज हैं भाई । सोरा अंश तेहि संग समाई ॥
चौथे गुरु सहतेजी भाई । सात अंस मत तत्त्व बनाई ॥
चारहि गुरु मता अर्थावा । जीव सरूप है जगमें आवा ॥
चार बानी
चार बानि ले तुम्हें समुझावा । प्रथमहि कोटिज्ञान कहि आवा ॥
धर्मदास तुम करो विचारा । कोटिबान है ज्ञान पसारा ॥
दुसरे है टकसारकी बानी । रायबंके जैसे निरणय ठानी ॥
टकसार भेद चढ़ि हारी लेखा । जो पेखे सो सत्यलोकहि देखा ॥
नीर पवनको कीन्ह विवेका । तिसरे मूल ज्ञानका एका ॥
राय चतुर्भुज लीन्ह प्रमानी । चारों गुरु मुक्ति फलदानी ॥
चारि गुरु मुक्ति कडिहारा । बहु जीवनको करिहैं उबारा ॥
सारखी-कहे कबीर चारि बानि, खानी चार ज्ञान निधान ।
चारि पदारथ चारि वेद, चारि गुरु प्रमान ॥
धर्मदास उवाच
हम चारोंको गुरुकर थापै । पांचे अर्चित राजा है आपै ॥
तीन अंश वे कहाँ रहे छाई । तौन भेद गुरु कहो समुझाई ॥
तिन्हकी कला कहो गुरु सांचै । औ पुनि कौन खेलमें रांचै ॥
साखी-सत्य सत्य मोसो कहो, कछु ना राखै गोंय ।
सुर नर मुनि ऋषि सबही ठगे, रीते चले सब रोय ॥
चौपाई-सद्गुरु कबीर
धर्मदास घटभय उजियारा । ताते आगम्य मुर्ति विचारा ॥
आठ अंश सब जमा है भाई । चारि अंश सब ठाँव बनाई ॥
अविगति मोसन कहा न जाई । मैं जो कहों तुम धरौ समाई ॥
बोधसागर
( ११७ )
पाँचों सुत पाँचों अण्ड पाईं । दोईं अंश लै गुप्त बैठाईं ॥
अर्चित वृंद तब तिनहीं दियऊ । तिनको नाम अक्षर तिन ठयऊ ॥
पांच अंश नहीं पावत लेखा । और अंशको कहूँ विवेखा ॥
चार अंश अक्षर सेहेदानी । जिनते उपजी चारों खानी ॥
देखि अंश मोह तब आवा । दूसर अंश घट आय समावा ॥
त्रिगुण शक्ति घट गई समाईं । तब अक्षरको निद्रा आईं ॥
सोरा चौकड़ी सोये सिराईं । आठवो अंश जलमाँहि समाईं ॥
अंडजरूप जो जलमाँ दीन्ह। यह अविगति सब समरथ कीन्ह।
अक्षर जग्यौ निद्रा गई भाई । देखि अंड व्याकुलता आईं ॥
तेहि अंडमें एक निशानी । सो अक्षर पाईं सहिदानी ॥
अक्षर दृष्टिसों अंड बिहराना । तिहिंते कैल भयो अभिमाना ॥
तिन्हके चार वेद भये बंशा । चौथे अंश कलानिधि तंसा ॥
मनमें अक्षर संख्या आईं । यह तो काल समर्थनिरमाईं ॥
तेहिंते शक्ति कीन्ह तिवाना । श्वाससुरति अन्तर बिलखाना ॥
आठों अंश घट रहे समाईं । स्वास संग घट बाहर आईं ॥
सोरा कला अष्टांगी अंगा । रूपकला वाही सब सुख संग। ॥
अक्षर कन्या दीन्ह पठाईं । तिनते तीन पुत्र भये भाईं ॥
अविगति गति काहु नहीं पावा । समरथ सत्य प्रपंच बनावा ॥
सारखी-कहे कबीर
इहविधि सब रचना करी, काहु न जाने भेद ।
जैसे है तैसे तब हती, अब कोकरै निखेद ॥
सारखी-अविगति निषेदकी-धर्मदास उवाच ।
धर्मदास बिनती अनुसारी । साहब बिनती सुनौ हमारी ॥
आठ अंशको भेद हम पावा । गति अवगति दूनों हम गावा ॥
चारि अंश एके मत ठाना । चारि अंश भिन्न भिन्न मत ठाना ॥
( ११८ )
कबीरबानी
तेहि कारण सबमोहि बतावहु । केहि कारण प्रपञ्च उर लावहु ॥
सारखी-चार सुरति सब मूल है, तुम समरथ परवान ।
तुमरे अंगते उपजि कहु, चारहुको अनुमान ॥
सारखी-बीजके कलसाकी-कीसा सतगुरु उवाच ।
धर्मदास मैं कहु न छिपाऊँ । तुमको सकलहि भेद बताऊँ ॥
प्रथमहि समरथ आप हते, दूसरो कोई न हुए । तब समरथके
मुखते, सहजहि सुरति भये ॥ सोह सुरति स्वरूप धरि सहजहि
बुन्ददयो । तेहिते सहजहि सुरतिका सहज अंकूर भयो ॥ तेहि
अंकुरते सप्त करि भए ॥ दूसरे समर्थके अंशते क्षमास्वरूप सुरति
भये ॥ तब स्वाती सरूप बूँद दियो जौन कारन सुनो ॥ जैसो
सांचो तैसो स्वरूप जैसो घात तैसो अनूप ॥ एतो ठेका बँधे
जब भयऊ इच्छासात । ७ ) अंड पांच ( २ ) चारी अंड एक
सिद्धके ॥ ४ ॥ १ ॥ चारों स्वरूप भिन्न भिन्न हैं ॥ पांचो अण्ड
प्रचण्ड भयो । दोउ करीमें अण्ड ना भयो ॥
ताहिकरीमें दो अंशहते । एक करीमें अक्षर हतो एक करीमें माया
हती । एहि मता अवगति हतो । आगे तिसरी सुरतिको लेखासु-
नो अविवगति सुरत अशून्य । तीसरी सुरतिका लेखा सो सुरति सखन
उपजाई । तेहिको नाम मूल सुरति है ताह सुरतिको अंगल बूँद
दीन्हाँ तेहि पांच ब्रह्म भये तिनको आज्ञा दर्ई एक एक ब्रह्म
एक एक अंडन में आए, एते ब्रह्मते पांच अंश भये । तेही तत्त्वके
घर भये । अण्ड फूटो पांच तत्त्व प्रगट भये । ६ । चौथी सुरती
श्वासाते भये । ४ । तेहिको नामसोहं दियो । तेहिसोहंके ओहं बुद
कन्हहाँ तेहिमें आठ अंस भये । सो एती रचना चारिकीरति कियो
बोधसागर
( ११९ )
प्रथम अंगते भए आगे सब निकास कई । सात इच्छा सातहीं अंश । अनइच्छाते आठों अंश भए । आठवाँ अंश भए । ते लोक भयो सर्व सृष्टिका संहार करे ।
बीजक सारकी साखी-कहैं कबीर ।
सात इच्छाके सात अंश भए, अपने अपने भाव ।
आठवा अंश विन इच्छा उपजै, ताको धर्म लखाव ॥
धर्मदास उवाच-एह धर्मदास ने पूछी ।
आहो साहेब काहेते समर्थ कहत हैं ? काहेते अचिन्त कहत हैं ॥
काहेते अक्षर कहत हैं ? काहेते जोगमाया कहत हैं ॥
काहेते कल कहत हैं ? इतना भेद कहो समुझाई ॥
भिन्न गुरु देह बताई । एहिकी शास्त्र गुरु कहैं ॥
सुनो धर्मदास तखतके धनी । तासो समर्थ कहत हैं ॥
तिनते आठ अंश भए । आठमें जेठ अचिन्त भये ॥
तिनके चिन्ता नाहीं । ताहिते अचिन्त कहाये ॥
तिनके प्रेम सुरति भई । तेहि प्रेममें अक्षर आनिसमानो ॥
तब मोह तत्व उपज्यो । तेहि मोहते चार अंश भए ॥
तेहिते चौरासी लक्ष्य जोनी भई । ८४००००० । तेहिते अक्षर ॥
कहाये । अब कैलकी हकी कत सुनो । तब अक्षरके मोहतत्त्व ॥
उपज्यो तेहि कारणते कैल भयो । मनसाते बुन्द पैदा कियो ॥
सो जहाँ अक्षर बैठो हतो । तहाँ जल तत्त्व हतो ॥
तेहि जलमें एक बुन्द आनिपडो । तेहि बुन्दते एते एक अंड भयो ॥
तब अक्षरने देखा उठिके । तब अण्ड लंगि आयो ॥
एक हकीकत लिखी हती । अंडके मुख ऊपर छाप हतो ॥
कहैं सृष्टिकी रचना करौ । और एक अंश हम पठायो है ॥
सो तुमते दूसरी करी है । सो तुम जिन पतियावो । जहाँ लंगि
( १२० )
कबीरबानी
आवै तहां लगि जिन रोको । आवने दीजो जिन काहु भेद ॥
बतावो । आगे सत्रासौ तीस हजारा युग कैल युगका प्रमाण है ॥
युग सो भुगति लेहे तेहि पीछे । हमारी आठै सुरती आई है ॥
तब हमारो महातम होई है । तब कालसों जीव छुड़ाई है ॥
तब कैलको महातम घटि जैहै । एती सनद अक्षर भेदकी ॥
साखी-कहैं कबीर
सात इच्छाके सात अंश भए, सातहि सुरति प्रकार ।
अन इच्छाते कैल भए, जीवको करै अहार ॥
चौपाई-धर्मदास उवाच
धर्मदास जिव शंका आई । उठि सदगुरुसों विनती लाई ॥
धन्य भाग्य मोहि मिले गुसाई । अपना करि मोहि लीन्ह मुक्ताई ॥
इच्छा सातके समरथ कर्ता । अत इच्छा वहां कहांते बरता ॥
सो निजु भेद बतावो मोही । इह सनद गुरु पूछौ तोही ॥
सात करी अंकुर बन्धाना । सात इच्छा तेहि माँहि समाना ॥
सात सुरतिमें थांका राखा । सात अंश तहां बोली भाखा ॥
आठवाँ अंश वह कहाते आवा । कौन भाँति वो अंश निमाँवा ॥
साखी-अविगति भेदकी धर्मदास पूछे ॥
अविगतिकी गति सब कहो, मैं बलिहारी जाऊँ ।
मेटि अँदेशा जीवका, पल पल परसो पाऊँ ॥
चौपाई-सदगुरु कबीर उवाच
कहैं कबीर सुनो धर्मदासा । वहिसमर्थ गति अजब तमासा ॥
इतना तत्त्व जिन पूछौ भाई । और सकल शब्द देहों बताई ॥
इच्छा सात शक्ति उत्पानी । स्वाति सनेह भए परमानी ॥
एक अंकुरते सब कछु कीन्हां । सब भण्डार तिहि माहे दीन्हां ॥
तिहि अंकुरकी सात भै करी । सात इच्छा तेहि माँहि लै धरी ॥
बोधसागर
( १२१ )
सेहजंकर तिह नाम कहाई । सात सुरैति तिहि मांहि रहाई॥
टेकाज्ञान कहतहों भाई । जेहि सुनि हंमा लोके जाई ॥
धर्मदास सुनिये चितलाई । यहि कलसा सब ज्ञानके भाई ॥
बीजक ज्ञान सब कहूँ निशानी । तेहिपर बीजक निश्चय ठानी ॥
सात करीके निर्णय सुनिहौ । बिना भेद तुम कछु न गुनिहौ ॥
भेदमें भेद हम राखौ गोई । सो पर सून्य लखो ना कोई ॥
इच्छा सीप स्वरूप उतपानी । सोवाती स्नेह भये परसानी ॥
बुंद एक आनंद स्वरूपी । इच्छा सात भये भिन्न स्वरूपी ॥
इच्छा सात रुचि अपने भाई । तेहि प्रमान बुंद तिन्ह पाई ॥
तेहिते पाँच अंड निर्माई । दोए करी तहाँ गुप्त छिपाई ॥
तेहिमें गुप्त अंश रहे वासा । प्रथम करीने बुंद निवासा ॥
तेज अण्ड तहाँ भयो प्रकाशा । तेहिमें सब है जीव निवासा ॥
इच्छाके नाम
मुख्य इच्छा तेहि इच्छाको नामा । आदि बुंद तिहि बुन्दको धामा ॥
दूसरी इच्छा नेत्र भरी हरे । सुकृत अण्ड भए तेहि केरे ॥
नेत्र इच्छाते नेत्र बुन्द पावा । तेहिमें सुकृत अंश निरमावा ॥
तिसरी इच्छा अविगत बानी । श्रवण इच्छामें आनि समानी ॥
श्रवन बुन्द अंश तिन्ह लीन्हा । अबोलनाम तेहि बुन्दको दीन्हा ॥
चौथे अण्डमें सत्य पसारा । चौथी इच्छा सो वास उच्चार ॥
स्वाती इच्छा तेहि करिको नामा । स्वाती बुन्द स्वाति सब धामा ॥
स्वतिते क्षमा अण्ड निरमाई । अण्ड पाँचमों कहुँ समुझाई ॥
पाँचही इच्छा निमिष ठेहेराई । करा एकमें जीवन पराई ॥
स्वाति प्रसन इच्छा उपजाई । जलहि अंड तहाँ उपज्यो भाई ॥
पाँच इच्छाके पाँच अण्ड निरमाई । दोये इच्छा वेही गुप्त रहाई ॥
छठि इच्छा है करता भाई । करति बुन्द तेहि मांहि समाई ॥
( १२२ )
कबीरबानी
सातें इच्छा सर्वत्र रहाई । सात बुन्द सब कला है भाई ॥
सातों इच्छा के करता अंकूला । सात करी सब दृष्टिको मूला ॥
तिनके सोरा अंश प्रमाना । एक वचनके सबही बंधाना ॥
आनंद बुन्द है सदा समीपा । तेहि अंकुरको भिन्न है दीपा ॥
एक सुरति एक अंकुर कहाई । तिहिको नाम सहजश्रुति भाई ॥
सात करी मो थाका बनाई । ताकी गतिमति काहु न पाई ॥
दो सुरति इच्छांकुर निर्माई । आठ इच्छा तेहि माँहि उपजाई ॥
सात इच्छा करि सात समानी । आठमी इच्छा काल उत्पानी ॥
तिसरी सुरति मूल प्रकाशा । मूलकीर्ति मूलअंकुर निवासा ॥
सुरतिमूल तिहि माँहि समानी । पांच ब्रह्म तहाँ भये उत्पानी ॥
सहजब्रह्मके पांचतत्त्व भये भाई । तरव सनेही सर्व उत्पन्न आई ॥
दुसरी इच्छा ब्रह्मको चीन्हा । सुकृत चिन्ह उत्पन्न कीन्हा ॥
तिसरो ब्रह्म मूल परवानी । मूल सुरति सब सृष्टि उत्पानी ॥
चौथे सोहं ब्रह्म कहावा । तेहि अण्डमों सर्व समावा ॥
पाँचों ब्रह्म जलाहल भयऊ । चौदह अंश गुप्त निर्मयऊ ॥
तीनि सुरतिकी एती रचना । चौथे सोहं कठे अमृत बचना ॥
सुरति अभयबुन्द तिन्ह पावा । तेहमें आठ अंस निरमावा ॥
चार गुप्त चार प्रगट पसारा । आपसहूपमिल आठों अमी अपारा ॥
तिनके भिन्न भिन्न परमाना । चार अंश भये सृष्टि बंधाना ॥
चार अंश भये मुक्त प्रमाना । तिन्हको भेद न काहु जाना ॥
अंशाहि अंश काहु नहीं देखा । शब्द स्वरूपी सबको पेखा ॥
तेहिके सनद अब कहां समुझाई । जेष्ठो अंश अचित्त है भाई ॥
तिनके प्रेम सुरति घट आई । तेहि प्रेममें मोह समाई ॥
तेहि मोहमें अक्षर उत्पानी । अक्षर जारि वेद सहेदानी ॥
अक्षर तेहि ते चारे भये दीपा । चार अंशने रहे समीपा ॥
बोधसागर
( १२३ )
चार अंश अक्षरते भयञ्ज । सर्वं सृष्टि भंडार ते ठयञ्ज ॥
प्रथम अंशते माया भयञ्ज । शुद्ध बीज पृथ्वी महँ ठयञ्ज ॥
दूसरे अदल अंश निर्माए । रसना सहस्र तिनते निरमाए ॥
तिसरे कुर्म भये अवतारा । जिनसर्वं पृथ्वीको लीनो भारा ॥
चौथे अंश भये धर्मराई । जिन्हें पाप पुण्यको लेखा पाई ॥
चार अंशको देखि भुलाना । तब अक्षर घटमाहिँ समाना ॥
तब समर्थ एक युक्ति बनाई । सातवाँ अंश तब आनि समाई ॥
तेहिंते निद्रा उपजी भाई । सत्तर निमिष युग गयो सिराई ॥
जब लगि निद्रा अक्षरकूँ आई । तब कछु दृश्य रहै ना भाई ॥
सब समर्थ मन शब्द उचारा । तेहिंमो कैल अण्ड भयो भारा ॥
तेहि अण्डमें उत्पति भूपा । नाम निरञ्जन ज्योति सरूपा ॥
तिनते तीन देव भए भाई । यहाँ सब लेहु लखि भाई ॥
सर्वं सृष्टि काल धरि खाई । काल देवको कोई न पाई ॥
साखी-टीकाका
सात सुरति तब मूल हैं, उत्पत्ति सकल पसार ।
अक्षरते सब सृष्टि भई, कालते भये तिछार ॥
चौपाई-धर्मदास उवाच
सांचे सदगुरुकी बलिहारी । धर्मदास विनती अनुसारी ॥
और भेद सर्व हम पावा । आठमी इच्छा कीन्ह निर्मावा ॥
केहि कारणते इच्छा कहाई । अनइच्छा किमि कारण आई ॥
किमिकारणस्वरूपजोकालबनाई । यहाँ अविगति गति कहो समुझाई
साखी-सत्य पुरुष तुम आदि हो, बोलो शब्द रसाल ।
अन इछाको मर्म कहां, जेहिंते उपज्यो काल ॥
( १२४ )
कबीरबानी
चौपाई-सदगुरु उवाच
कहे कबीरसुनो धर्मदासा । सत्य शब्द है हमरे पास॥ जेहिते बुद्ध होय सो इच्छा कहावै । जेहिते नास्ति होय ऐसी अनइच्छा कहावै॥ इच्छा अंकुरकी तन इच्छा हमारी । ते गुणकाल अंश अवतारी॥ बिना कालजीव नहीं डराई । तेहि वर काल रचाहम भाई॥ इच्छामें दया अंश है भाई । अनइच्छा निर्दया कहाई ॥ जीवन सुक्ति कहौ समुझाई । वचन न माने ताहि काल धरिखाई ॥
साखी-कालअंश क्या जन करौ, ताते जीव कालको खेले ।
ऐसेका खेले समान है, ज्यों तिछीमें तेल ॥
चौपाई-धर्मदास वचन
धर्मदास बहुते सुख पावा । उठि सतगुरुसों बिनती लावा॥ उत्पति कारण हम सब देखा । पांजी भेदका कहौ विवेका ॥ पांजी सुरति गुरु देहो लखाई । जेहि मारग हंसा चलि आई ॥ नामप्रताप कहौ समुझाई । जेहिके बल हंसा घर जाई ॥
साखी-धर्मदास विनती करै, जिवरा भयो अनंद ।
आप अपुनको लखि परचो, जब कटे कालको फन्द॥
चौपाई-सतगुरु कहै पांजी भेद
सुनो धर्मदास पांजी भेद प्रकासा॥ जिनसे सुनै है हंस निशवासा॥ पांजी तीन आश है ओगाहा । जो कोई जीव पहुँचे वाँहा ॥ प्रथम पांजी आश है भाई । तहाँ अग्रशब्द चढ़िलोक जाई ॥ सात शून्य दश लोक प्रमाना । अंश जो लोक लोकको शाना॥ नौ स्थान दशमो घर साँचा । तेहि चढ़ि गए जीव सब बाँचा॥ सोरा असंख्यपर लागी तारा । तेहि चढ़ि हंस गए लोक दरबारा॥ दूसरी पांजी लोक कहै भाई । तेहि पांजी त्री देव रहाई ॥ अष्टम दीप बावीसमें अकाशा । तहाँ विष्णु चलिगए तेहि पास॥
बोधसागर
( १२६ )
तिसरी पांजीका भेद अपारा । तुमसो धर्मनि कहों विचारा ॥
पाताल पांजी है जीव उबारा । भजन प्रतापसों उधरे दूबारा ॥
वाचा बंधको द्वार बनावा । तेहि पांजी गुरु भेद बतावा ॥
पांच भेद पाताल विनाशी । ताते काल करै नहिं हाशी ॥
तेहि पांजी जलरंग गुसाई । चौदह मुनि है तिनके ठाई ॥
जलरंग पासको भेजदो पावै । लोकै जात बार नहिं लावै ॥
सोरा लोक सोरा दरवाजा । सोरा अंश तेहि माँहि बिराजा ॥
सोरा अंश चिह्न जो पावै । जाके सद्गुरुनिज भेद लखावै ॥
साखी-तीनि पांजीके निर्णय, तुमसों कहो समुझाय ।
सार शब्द जो पाए तो, छिनमें हंस घर जाय ॥
धर्मदास पूछे मंत्र जो शुद्धा
सत्य सत्य मुख दयाजो कीजै । अपनोके मोहि निज कर लीजै ॥
तुम समर्थ गुरु जत्त के कर्ता । सकल भेद जो निर्णय वार्ता ॥
हम चीन्हा तुम बरन छिपाए । बरन छिपाये तुम जगमां आए ॥
आए तुम समर्थ हो अंतर्जानी । सत्य कहौ हम निश्चय मानी ॥
जो अपना कर जानो मोहीं । तो अपना तत्व बताओ सोहीं ॥
अब तुम कहो कैसे जग आये । कैसे तुम जोलहा कहाये ॥
साखी-एहि सब कारन भाखिहो, सब संशय मिटिजाय ।
अपनो कै प्रतिपाल हो, हंस लियो मुकताय ॥
चौपाई-सतगुरु खुदा होय प्रकटे साखी-खुदबानीकी
सतगुरु बचन बिहँसिके बोले । सत्य सत्य तुम अन्तर खोले ॥
तुमसो अंतर कछू न राखों । सकल भेदकी निर्णय भाखों ॥
कहत बचन प्रतीत न आवै । तजत देह जीव ठौर न पावै ॥
तुम युग बंध होए कोई सेवकाई । तेहि पीछे हम भेद लखाई ॥
धर्मदास करनी निज करिहो । सीस उतार निज आगे धरिहो ॥
( १२६ )
कबीरबानी
बातो साटे वस्तु जो आई । तौ एको जीव विनशि नाजाई॥
चौका करिहो लेहो प्रवाना । तब पुनि कहूँ आप बंधाना ॥
तब नहीं हते खंड ब्रह्मंडा । तब नहीं नदी अठारह गण्डा ॥
तब नहीं सात सुरत उतपानी । तब नहीं कीन्ह सकल सहिदानी॥
तब नहीं कहते अंश और बंसा । तब नहिं कालत्रिगुणको संशा ॥
तब नहिं पांच अण्ड निर्माण । तब नहिं लोकहिं दीप बनाए ॥
अविगतिकी गति काहु न पाई । आप बरन हम रहे छिपाई ॥
तब हम हते हैता नहिं कोई । हमरे मांहे रहे सब सोई ॥
इस पारस सब सुर्त वट दीन्हा । एक बुन्दते सब कछु कीन्हा ॥
नाम बड़ाई अंशको दीन्हा । शुक्ल प्रकार रची हम लीन्हा॥
चारि सुरति हम प्रगट पसारा । पाँचवीं सुरतिहम गुप्त विचारा॥
तुम जिन शंका मानो भाई । हमते करता दूसरे न आई ॥
बरन छिपाय हम जगमें आये । युगन युगन हम जीव मुक्ताये ॥
चारों युग हम पंथ चलावा । सात सुरति काहु भेद न पावा॥
अब हम कीन्हा प्रगट पसारा । सातों सुरती पाय टकसारा ॥
आठे सुरति सुकृत अवसारा । ताते तुमते ज्ञान पसारा ॥
नौतम तरति घरमें राखी । तिनके भेद हम कबहूँ न भाखी॥
तुम बोधन हम जगमें आये । जाते काल तुम्हें भरमाये ॥
तब हम लोकते दीन्ह पियाना । तुमकारनहमअक्षय अछिपाना॥
मारग भेद सदगुरु कहे
प्रथम सहज सुरति लगि आए । नौतम सुरति हम नाम धराये॥
उन्हसों कहयोहमसत्य संदेशा । सहज अंकुर मानो उपदेशा ॥
सहज पूछ
तब उन पूछा तुमको आज । सत्य वचन तुम कहों कहाऊ ॥
बोधसागर
( १२७ )
सद्गुरु कहैं
तब मैं कह्यो मोर नाम कबीर । मैं समर्थ श्रुति नौतम शरीर ॥
पौन प्रवाना तुम लेहो भाई । समरथ हुकम लेहो शिर नाई ॥
प्रथम चौका सहज दीपमें कीन्हा । सहज सुरतिका अंकपर लीन्हा ॥
तब हम चले इच्छा सुरतिलाए । सत्य शब्द उन्हहीं समुझाए ॥
तौन अंकपर जीव चढ़ावा । मूल सुरतिके दीप चलि आवा ॥
सत्य शब्द तहाँ बोले बानी । मूल सुरतिसों निर्णय ठानी ॥
मूलसुरति पूछै
कहो तुम अस कहाँते आए । के तुम समरथ बरण छिपाए ॥
सद्गुरु कहैं
नाहम समरथसमरथनिशानी । नौतम सुरति पुरुषकी बानी ॥
जीवकाज संसार पठावा । तुमकोसिखाबनपुरुषकोआवा ॥
लेहु पान तुम तजो बड़ाई । पान लेख गुरु होवै सहाई ॥
मूल सुरति का चौका कीन्हा । चले सोहंग दीप पग दीन्हा ॥
तहाँ शब्द बोले निर्वाना । सत्य सन्देशै पुरुष प्रमाना ॥
चौथे चौका सोहंको कीन्हा । सोहं सुरत अंकेपर लीन्हा ॥
चौका चारि अधरपर कीन्हा । चले अचित दीप पग दीन्हा ॥
अचित अंश है रूप उजागर । मानि दीपमणिके आगर ॥
कंचन चरण भूमि उजियारी । मणि आगर मणीन विस्तारी ॥
वहाँ सत्य हम बोले बानी । अंश अचित करो पहिचानी ॥
अचित पूछो
पूछै अचित कहाँ आये । कौन चितावर इहाँ सिधाये ॥
सद्गुरु कहैं
तब हम कह्यो समर्थ पठावा । जीवकाजवरइहाँहमचलिआवा ॥
तुमते समरथ कह्यो सन्देशा । ज्ञान गम्य अरुवच उपदेशा ॥
( १२८ )
कबीरबानी
कौल पान दीन होए लेहौ । तन मन चित समर्थकूँ देहौ ॥
तब अचित लीन्हा परवाना । सत्य शब्द हिरदे हित माना ॥
तब आए अक्षर अस्थाना । महा शून्य माहे होत ठिकाना ॥
अक्षर पूछै
तब अक्षर पूछै विहसाई । कौन अंश तुम कहाँ सिधार्द ॥
सद्गुरु कहैं
तब हम कह्यो मोहे समरथपठावा । जीवकाज इहाँ हम चलि आवा ॥
तुमते समरथ कह्यो संदेशा । ग्यानगम्य गुरु वचन उपदेशा ॥
कौल पान दीन होए लेहौ । तन मन चित समर्थकूँ देहौ ॥
तब अक्षर लीन्हा प्रमाना । सत्य शब्द हिरदे हित माना ॥
अक्षर पूछै
तब आए अक्षर अस्थाना । महाशून्यमाहे ताहि ठिकाना ॥
तब अक्षर पूछै विहसाई । कौन अंश तुम कहाँ सिधार्द ॥
सद्गुरु कहैं
तब हम कही कहाँते आए । जिन एहि सब उत्पानि रचाये ॥
जिन इच्छापर मृष्टिरचि दीन्हा । छाप वचन कौल जिन्ह कीन्हा ॥
अक्षर उवाच
तब अक्षर घट कीन्ह विचारा । तुमतौ आपै सिरजन हारा ॥
इतना भेद हमीं पुनि जान्हा । सोइ निज भेद तुम कहेउ बखाना ॥
सोई छापकी कहाँ निशानी । तब हम जाने सत्तकी बानी ॥
सद्गुरु उवाच
सुनो अक्षर मैं कहूँ समुझाई । वस्तु सिखापन तुमको आई ॥
प्रथममें सृष्टि रचौ फुरमाई । दुसरे कालको लीन्ह बचाई ॥
तिसरे बचन दर्शनको कीन्हा । इतना वचन समर्थ तुम्हें दीन्हा ॥
बोधसागर
( १२९ )
अक्षर उवाच
तब अक्षर दोनों कर जोरी । तुम निश्चय जीवन बंध छोरी ॥
एक वचन मैं पूछो अर्थाई । तुम समर्थको अंश हो भाई ॥
सद्गुरु उवाच
तब अक्षरते कहो ससुझाई । कौल तुम्हारे देन हम आई ॥
तब दिलदया जीवनकी आई । वरणबोधकर छिपि जग आई ॥
समर्थस्वरूपसवजग शिर जाए । गुरुसरूप मुक्ता बनि आए ॥
बचन गहे सो उतरे पारा । बिना वचन डूबै संसारा ॥
अक्षर विनती करै
तब अक्षर निज विनती ठानी । समरथ देहो पान परवानी ॥
हम चीन्हा तुम पुरुषपुराना । जब आए तुम एहि ठिकाना ॥
सद्गुरु कहें
तब अक्षरका चौका कीन्हा । अक्षर सुरत अंकपर लीन्हा ॥
तब चलि दीप झंझरी आए । सत्य शब्द तहाँ बोल सुनाये ॥
गरजै झंझरी पग धरत न जाई । कैल पुरुष बैठो तिहिं ठाई ॥
दोह पालँग सुन्य है अंधारा । चारि कोटि ज्योति उजियारा ॥
झंझरी दीप हम गए मझारी । गर्भित कैल नहीं बिदै बिचारी ॥
निर्जर कहें
को तुम अज धरहोवरियारा । क्यों हम झंझरीमहँ पगधारा ॥
कौन हो अंश कहाँते आए । अपुनो नाम कहो ससुझाये ॥
सद्गुरु कहें
तब हम कही सुनोतुम बानी । योग जीत नाम मोर ज्ञानी ॥
समरथ मांग जीव मुक्तार्ई । तेहि कारण आए तुम्हरे ठाई ॥
इतना कहत कैल दुख पावा । कोधवंत होइ सन्मुख धावा ॥
( १३० )
कबीरबानी
कैल अनन्त भेष धरि लीन्हा । हम सन्मुख बहुयुद्धते कीन्हा ॥
गजसरूप होइ सन्मुख धावा । गही दंत चहुँ बाजु फिरावा ॥
तट फटकार लै पड़े सुंड डारा । भागे कैल तब पैठ पताला ॥
गयो पताल जहाँ कूर्म अवतारा । तब हम चाल तहाँ पग धारा ॥
कैल कहे
विनती करै कूर्म सों जाई । राखो कूर्म मैं तुम शरणाई ॥
कूर्म कहें
तबै कूर्म उठि विनती लाई । को तुम्ह आहु कहाँते आई ॥
सद्गुरु कहें
तब हम कह्यो नाम मोरा ज्ञानी । योग जीत हम अंश प्रमानी ॥
समरथ हुकम जीव उबरण आये । काल फांसते जीव सुत्ताये ॥
झँझरीमाहैं बहुयुद्ध हमसों कीन्हा । भागिके शरण तुम्हारी लीन्हा ॥
जो सिखवन समरथका लेहो । तो कैल हमार आगेकरि देहो ॥
कैल कहे
तबही कैल पुनिसन्मुख आये । आइ ज्ञानी सों वचन सुनाये ॥
सुनो ज्ञानी मोर वचन कोलेखा । अपने हृदय तुम करौ विवेका ॥
समरथ वचन दीन्ह मोहे हारी । मैं पायो लोक संसारी ॥
तबकी बात रहित भइ भाई । अब कसउटी अदल चलाई ॥
सबै अंश भुगते मध्यानी । हम पर कोप भये तुम ज्ञानी ॥
सत्तर युग हम सेवा कीन्हाँ । चौदह भवन बकस मोहिँ दीन्हाँ ॥
जैसी निर्णय हम सुनावो । तैसी सिखावन जानि चलावो ॥
कूर्म उवाच
कूर्म अंश तब बोले बानी । अपनी अपनी करो रजधानी ॥
इतना वचन सुनि लेहु हमारा । माहिँ माहिँ मतिकरो विगारा ॥
बोधसागर
( १३१ )
चौका पानको जीव तुम्हारा । लोक वेदको कैल पसारा ॥
जो कोई करै जोर बरियाई । ताको संग हम नहि है भाई ॥
तब ज्ञानी बहुते सुख पावा । कैल उलटि झँझरिसे आवा ॥
सद्गुरु उवाच
तब मैं धर्मनि संसारहि आवा । तीन देवसों टेर सुनावा ॥
एहि भूले माया अभिमाना । सत्य शब्द उनहु नहि जाना ॥
सुर नर सुनि कोई नहि माने । वेदहि किया सबै लपटाने ॥
युगन युगनमें शब्द पुकारा । जिन चिन्हें भए हंस हमारा ॥
बहुतेक हंस लोकको गयऊ । सत्य प्रती जाके धन भयऊ ॥
खोजत खोजत तुमपे आये । सर्व भँडार तुम्हें खोल बताए ॥
अब तुम कहा हमारो करहू । सोरा सतको चौका विस्तरहू ॥
साखी-सोरा सुतका चौका, एक अंग गुरु सिख होय ।
सदा हजुरी वे रहैं, मिले बिछुरे कोय ॥
सोरठा-जाने संत सुजान, बरंगीके रंगको ॥
समुन्दर बुन्द समान, मर्म कोइ जाने नहीं ॥
छन्द-ज्ञान प्रकासे दीपका, जुगति नाम जिन पाइया ।
सोइ दीप आदि साजिके, सोइ सुरु शीस चढ़ाई ॥
साखी-ब्रह्मज्ञानकी
अगम कोइ चीन्हें नहीं, लोभे ज्योति प्रकाश ।
रसवस जिव बांधे कालसों, फिरि फिरि बांधे आश ॥
चौकाविधि धर्मदास उवाच
धर्मदास तब सोंज मँगाये । कर जोरे उठि विनती लाये ॥
चौका जुगति बतावो सोही । पाँन प्रवाना देहो गुरु मोही ॥
सद्गुरु सम्मुख आसनकीन्हा । चौका पूरि प्रदक्षिण दीन्हा ॥
पान मिठाई नारियर सोपारी । लौंगएलची कपूर विचारी ॥