Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 926Permalink

( ५८ )

भवतारणबोध

चौपाई

सुन धर्मनि सब जुगत बखानी । तुम अपने मनमहँ कछु जानी ॥
आदि अन्त सब तुम्हें लखाई । उत्पत्ति परलयकी गति पाई ॥
उत्पत्ति परलय सिरजन हारा । मेरा भेद निरंजन पारा ॥
तासे जगत न काहू माना । तातें तोहि कहां मैं ज्ञाना ॥
जो कोई मानै कहा हमारा । सो हंसा निज होय हमारा ॥
अमर करें फिर मरन न होई । ताका खूंट न पकड़ैं कोई ॥
फिरके नहिं जन्में जगमाहीं । काल अकालताहि दुख नाहीं ॥
सुखसागर सुख मूल बतावा । बड़ भागी हंसा काहू पावा ॥
अंकुरी जीव जु होय हमारा । भवसागर तें होय नियारा ॥
प्रणहि प्रतीत करो मन लाई । ताको यह पद देय लखाई ॥
सुर्तवंत साँचा जी होई । शरण तुम्हारी गहिहै सोई ॥
साखी-प्रथमहि दृढ़ प्रतीत है, होय भक्ति अंकुर ।

भाव प्रीति सेवा करे, देउ ज्ञान भरपूर ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

हे स्वामी मैं तुमको चीन्हा । आदि अन्त भेद सब लीन्हा ॥
तुमहीं वार तुमहिं हो पारा । तुमहीं सों उपजो संसारा ॥
तुमहीं हो निज पहिले पारा । तुमहीं सकल जगत सो न्यारा ॥
गुप्त प्रकट मैं सब विधि जाना । तुम हीं हो तहैं पद निरवाना ॥
ऐसी अगम गम्य तहैं नाहीं । मैं बूझो अपने मन माहीं ॥
पूरण कृपा करी तुम साई । मेरे मन कछु संशय नाहीं ॥
भव तारण तुम संशय वारण । धर औ अघर दोनोंके धारण ॥
समर्थ सब गति पायउ तोरी । अब सब संशय भागी मोरी ॥
भयो सनाथ तव दर्शन पाये । माया छूट परम पद पाये ॥
छूटा काल निरंजन मोरा । जन्म मरणके टूटे डोरा ॥

Page 927Permalink

बोधसागर

( ५९ )

अब भवमें मैं बहुरि न आऊँ । तुमरे चरणकमल चित्त लाऊँ ॥
येती युक्ति न काहू पाई । सो साहिब तुम मोहि लखाई ॥
जान परी मोहि तुम्हरी बाता । तुम सम और न कोई ताता ॥
चौरासी सो कीन्ह उबारा । बहुरि जन्म नहिं होय हमारा ॥
समझ बूझ करिहौं सिवकाई । छाँडो कुलकी लाज बड़ाई ॥
परदा तो रहिया क्षण माहीं । जगमें कोई काहू को नाहीं ॥
अपने अपने स्वारथ आई । परमारथ काहू नहिं पाई ॥
ये सब जगत निरंजन माहीं । पाँच तीन सो सब उपजाई ॥
पाँच तत्त्व तीन गुण भारी । इन ते युक्त दिखाई नारी ॥
पानी पवन पृथ्वी आकाशा । सब पर तेज किया परकाशा ॥
रज तम सत तीनों गुणजाना । ब्रह्मा विष्णु महेश बखाना ॥
साखी-पाँच तीन पर अहि निरंजन, यह मायाको ठाट ।
तासों सब रचना करी, भांति भांतिकी घाट ॥

सद्गुरु वचन

चौपाई

कहे कबीर सुनो धर्मदासा । सकल भेद मैं किया प्रकासा ॥
तुम सन अन्तर कछू न राखा । जो कछुहता सो कछु सब भाखा ॥
अब तुम भक्ति करो दृढ़ताई । छाँड़ि देव कुललाज बड़ाई ॥
पहिले कुल मर्यादा खोवे । भव सो रहित भक्ति तब होवे ॥
कुल की भय सबही को भारी । कहाँ को पुरुष कहाँ की नारी ॥
ताते यम को बन्धन कीन्हा । काज अकाज न काहू चीन्हा ॥
ताते परदा दूर निवारो । सेवा करो सत्य मन धारो ॥
परदा साथ काल की गांसी । यह बन्धन दुनियाँ सब फांसी ॥
राजा परजा बड़े कुलीना । परदे काल मर्म नहिं चीन्हा ॥
सेवा करो छाँड़ि मन दूजा । गिरही सेवा गिरही पूजा ॥

Page 928Permalink

( ६० )

भवतारणबोध

गुरुओं कपटे करै चतुराई । सो हँसा जग भरमें आई ॥
ताते गुरु सों परदा नाहीं । परदा करै रहै भव माहीं ॥
गुरु है मात पिता गुरु सेवा । गुरु सम और नहीं कोई देवा ॥
गुरु है खसम और नहीं दूजा । जाने अश हंस गुरु पूजा ॥
गुरुओं परदा कबहुँ न करिये । सर्वस ले गुरु आगे धरिये ॥
साखी-गुरुकी महिमा को कहे, शिव विरंचि नहीं जाम ।
गुरु सतगुरु को चीन्हियां, ते पहुँचे निज धाम ॥

चौपाई

धर्मदास सुन जुगत बताऊँ । चौक आरती तोहि लखाऊँ ॥
अगर चन्दनका चौका दीजै । ज्योति बराय आरती कीजै ॥
पांच तत्व पांचों है बाती । बाहर भीतर ज्योति समाती ॥
मानिक दीपकका उजियारा । यहि बात जाती बिस्तारा ॥
श्वेतपात ले हो सुख भारी । श्वेत खटाई श्वेत सुपारी ॥
यही विधि चौका विस्तारी । मेवा अष्ट आन तहँ धारी ॥
मेवा कदलि कपूर मंगावो । कदली फल सोई ले आवो ॥
पुष्टि फूल सुगन्ध सवारो । भांति भांति व्यंजन अनुसारो ॥
तनमन धन तब अर्पण कीजै । प्रेम सहित ऐसो सुख लीजै ॥
पांच तत्व को भोजन कीजै । ब्रह्म आत्महि तुस करीजे ॥
काया माया को सुख येही । यह सुख करके मिलो विदेही ॥
मिलो विदेह देह धर नाहीं । बूझ लेहु तुम यह मन माहीं ॥
अब कष्ट कहनेको नहीं रहिया । युक्ति हती सो सब हम कहिया ॥
भव छूटन को यही उजागर । याही विधि उतरे भवसागर ॥
सत्य सत्य यह बात हमारी । जो कोई समझ करै नर नारी ॥
भक्ति करै मुक्ति फल पावे । हमरे सत्य लोकमें आवे ॥
कहे कबीर सुनहु धर्मदासा । छूटै कर्म भर्म सब फांसा ॥

Page 929Permalink

बोधसागर

( ६१ )

धर्मदास वचन

साखी-कर्म भर्म भव भा सब, दिये भारमें झोंक ।
सतगुरुके परताप सों मिट गये सबही धोंक ॥

सदगुरु वचन

साखी-यह भव तारण ग्रन्थ है, सतगुरु का उपदेश ।
जो मन माने प्रीति कर, पहुँचे हमरे देश ॥

चौपाई

गुप्त भेद सुनहु धर्मदासा । आपहि आप भये परकासा ॥
मूल वस्तु बीज है भाई । उपजे विनशै आवै जाई ॥
निह अक्षर ते अक्षर भाया । अक्षर आदि अमी उपजाया ॥
आदिअमी किये सकल पसारा । फल रहा कछु नाहिं न न्यारा ॥
सोहं कला अमीके माहीं । श्वेत बीज झलके तेहि ठाहीं ॥
श्वेत बीजका मूल है माया । तासों बची सकलकी काया ॥
श्वेत बीजका सकल पसारा । तामें जीव लिया अवतारा ॥
तब अंकूर अमी ते भयऊ । पारस अंस फैल सब गयऊ ॥

साखी-उत्पति परलय बीज गति, बीजहि आवे जाय ।
गुप्त प्रगट जो कुछहती, सो सब दिया लखाय ॥
निह अक्षर अक्षर भया, अक्षर किया प्रकाश ।
मनते माया ऊपजे, मायात्रिगुणहि रूप ॥
पांच तत्त्वके मेलमें, बांधे सकल स्वरूप ।
माया ब्रह्म जी तत्व अरु, रज सत तम त्रिय देव ॥
इन सब ही को छोड़कर, करनिह अक्षर सेव ॥

Page 930Permalink

( ६२ )

भवतारणबोध

जो चाहो सोई मिले, मानो मोर विचार ।
यही भेद जाने बिना, कोइ न उतरे पार ॥
भव भारी भर्मइ मिटै, संशय शूल न होय ।
हंसनमें जो रम रहा, शरण गहै नहिं कोय ।
कहै कबीर धर्मदास सों, छोड़ो तुम संसार ॥
यह मेरी परतीत कर, तारो कुल परिवार ॥
अंश वंश परिवार निज, नाद बिन्दु गुरु शिष्य ।
जो चाहे निह अक्षरहिं, मुक्ति अंक सोइ लिखव ॥

इति श्रीभवतारणबोध समाप्त


मुक्तिबोध (पंचदश तरंग)

Page 931Permalink

सत्यपुरुषाय नमः

अथ श्रीबोधसागरे

पञ्चदशस्तरंगः

श्रीग्रन्थ मुक्तिबोध

★

सद्गुरु वचन-चौपाई

ये गुरु गम संशय करलेखो । प्रगटे ज्ञान तब वस्तु परेखो ॥
अनुभव आदिकुछ कहों बखानी । सुनिये सन्त गुरु गमबानी ॥
अनंत कोट जुग आगे चलगयेऊ । अचल अमानताहि पुनिरहेऊ ॥
साठ कोट जुग औरो बीता । सृष्टि रचनाकी इच्छा कीता ॥
वह तो अचल पुरुष है अन्ता । बिन गुरुदया न भेट भगवंता ॥
कोट कथे कथनी नहि पावा । जबलग गुरुगम नहीं बतावा ॥
सारखी पद हैं कोटन वाणी । पुरुष एककहैं सुमरो प्रानी ॥
ज्ञान सुरत औ शब्द उच्चार । यह सब दीन्ह कीन्ह संसारा ॥
अचल पुरुष को सुमिरे कोई । जीवत मुक्ति सन्तकी होई ॥
सारखी पद बोले बहु बानी । आदि नामको बिरला जानी ॥
आदि नामका भेद निनारा । त्रिना सतगुरु बूड़े संसारा ॥
सोइ जाने जाको बड़ ज्ञाना । गुप्त मता तिनहीं पहिचाना ॥

सारखी-आदि नाम निज सार है, बूझि लेहु हो हंस ।

जिन जानो निज नाम को, अमर भये ते वंश ॥

आदिनाम निजमन्त्र है, और मन्त्र सब छार ।

कहे कबीर निज नाम बिन, बूड़ मरा संसार ॥

Page 932Permalink

( ६४ )

मुक्तिबोध

आदिनाम कहैं खोजहु प्राणी । जाते होय मुक्ति सहिदानी ॥
मूलमन्त्र मन्त्रन महि साचा । जोगहि जलेसोनगरहि पहुँचा ॥
आदि नाम जेहि खाजत भेटा । जरा मरन को संशय भेटा ॥
आदि नाम निःअक्षर साँचा । जाते जीव काल सों बाचा ॥
निःअक्षर धुन जहवाँ होई । ताहि जपे नर बिरला कोई ॥
जाके बल आवे संसारा । ताहि जपे नर हो भव पारा ॥
गुप्त नाम गुरु बिन नहि पावे । पूरा गुरु हो सोइ लखावे ॥
सार मन्त्र लखे जो कोई । विषधर मंडवा निर्मल होई ॥
आदि नाम मुक्तामणि साँचा । जो सुमरे जिव सबसाँ बाचा ॥
आदि नाम निज सार है भाई । जमराजा तेहि निकट न आई ॥
जब लग गुप्त जाप नहि जाने । तबलग काल हटा नहि माने ॥
गुप्त जाप ध्वनि जहँवाँ होई । जो जन जाने बिरला कोई ॥
गुप्त मता लै पुरुषहि चीन्हा । जबते गुरु मोहिं दिशा दीन्हा ॥
तात वरण प्रभु वरण विहीना । सकल मनुष्यनगर नहि चीना ॥
मूल मन्त्र जेहि पुरुषके पास । सोई जनको खोज ले दासा ॥
मूल मन्त्र है ओ सब साखा । कहैं कबीर मैं निजके भाखा ॥
लिखो न जाय कहै को पारा । हैं अक्षर में जो पावै निरबारा ॥
लिखो न जाय लिखामें नाहीं । गुरु बिन भेट न होवे ताहीं ॥

साखी-प्रीति विना नहि पाइये, जो नहि सुतं समान ।
पुरुष दीप तब पावइ, जबहीं तजै अभिमान ॥

चौपाई

परम पुरुषसों भेट न भयऊ । विन गुरु दयाप्रगटना कहेऊ ॥
धर्मदास मैं कहां समुझाई । निर्गुण भेद कोइ बिरले पाई ॥
तुम तो जीव पर बोधो जाई । जमराजा परपंच लगाई ॥

Page 933Permalink

बोधसागर

( ६५ )

जीवहिं राखे फन्द फँदाईं । शब्दबान मईं मारो जाईं ॥
शब्द बान मैं तुम कहैं दीन्हा । जीवको देहु सुक्तिको चीन्हा ॥
नाम पान सों ईस बचाही । शब्द सुतं लै जुग बन्धाही ॥
जुग बांधे मारे नहीं कोई । लाख जतन चतुरा जो होई ॥
सबको मूल ताहि गहि लीजे । सुरत सम्हार ताहि चित दीजे॥
डार पत्रको जो कोई धरई । बिना मूल सो जीवन तरई ॥
गुप्त मता जो पकरे भारा । आप तरे औरन को तारा ॥
करे विवेक ताहि ठहराई । सोइ पुरुष को पावे भाई ॥
ताहि सन्त थापों परणाली । सदा भरों राखो नहीं खाली ॥
जो प्राणी लीजे ठहराई । हंसराज ते करी है भाई ॥
साखी पद बोलै सब कोई । बिन परिचये सुक्ति नहीं होई ॥
अगम अगोचर गत व्यौहारा । गहौं ताहि उत्तरी भव पारा ॥
यहि धन राख जीवनको जाई । कर बनी जी कहु टूट न आई ॥
यह पूजा है अगम अपारा । खर्चहु खाहु बहु बड़े विस्तारा॥
यह धन मिले भाग बहु केरा । जब धन सोच गाहक बहुतेरा ॥

साखी

पूजी मेरे नाम है, जाते सदा निहाल ।
कहै कबीर मैं पुरुष बल, चोरी करे न काल ॥

चौपाई

जो जिव है निज नाम समाना । भये सुक्त जो लोक सिधाना ॥
सोई हंस का तुम सत लेखो । अक्षर माहिं निरक्षर विवेको ॥

धर्मदास वचन

कहैं धर्मदास सन्त के दासा । गुरु मेटो मेरो जमको त्रासा ॥
नाम निःअक्षर कहो उतपानी । आपै तैं कैसे के जानी ॥

Page 934Permalink

( ६६ )

मुक्तिबोध

सद्गुरुवचन

कहैं कबीर धर्मदास सुजानी । अकह हतो ताही कहो बखानी॥
जब नहिं लोक दीप विस्तारा । तब नहिं सुकृति करी संसारा॥
तब नहिं धरती अमर सुमेरु । तब नहिं हतो अमल औकुबेरु॥
तब नहिं सृष्टि सकल पसारा । आप अकह तब हता निनारा ॥
सकल सृष्टि उत्पन कछु नाहीं । तब सब उत्पन कहा सब नाहीं॥
हते आप तब शब्दहिं स्वाला । इच्छा भये कीन्हे उजियाला ॥
इच्छा ते अनहद ध्वनि बानी । सुरत संभार सृष्टि उत्पानी ॥
सुरत भीर तेहि माहिं समानी । इच्छा तैं अनुभव उत्पानी ॥
तब ते अक्षर भेद निनारा । साखी पद कीन्हा निरवारा ॥
अकह अचल पुरुषहिं तहां आपू । नहिं दुख सुख नहीं सन्तापू ॥
सबका मूल ताहिं सों लागी । उलट समय सोई बड़ भागी ॥
साखी-कहैं कबीर जो शब्द लखि, रहैं सुतैं लौलीन ।
कबीरा सुतैंके समय, निश्चय लोकको चीन ॥
जाके चित अनुराग है, ज्ञान मिले नर सोय ।
बिन अनुराग न पावई, कोट करे जो कोय ॥

चौपाई

सत्य शब्द जो आवे हाथा । सकलो काल नवावे माथा ॥
साखी-काल खड़ा सिर ऊपरे, काल नजर नहिं आय ।
कहैं कबीर बल आपने, जम से जीव छुड़ाय ॥

चौपाई

नाम अमर मल्यागिर भाई । पीवत विष अमृत हो जाई ॥
निशि दिन रहे मल्यागिर संगा । विश न लगे सो तिनके अंगा ॥
साखी-काल फिरे शिर ऊपरे, हाथों धरे कमान ।
कहे कबीर गहु नामको, छोड़ सकल अमान ॥

Page 935Permalink

बोधसागर

( ६७ )

चौपाई

नर नारी जो गर्भहि धरहीं । नाम विना पुन नकँहि परहीं ॥
सुनो संत हौ शब्द रसाला । गहो ताहि जो हो उजियाला ॥
जाके जिव निज नाम समाना । ता कहँ काल अमर कर जाना ॥
विनती कर पूछे धर्मदासू । दोह कर जोर रहें गुरु पासू ॥
सतगुरु कहैं सुनो धर्मदासा । शब्द बान लेव हमरे पास ॥
मैं गुरु भयो शब्द मोर हाथा । सब घटवाह नवावें माथा ॥
साखी-भाग बड़े तेहि जीवके, आय मिले मो संग ।
पुरुष मिले वहि बाँह धर, सुख विलासे एक ॥

चौपाई

जब हम रहे पुरुष के माहीं । काहि कहों कोड दूसरे नाहीं ॥
कहे कबीर सुनो धर्मदासा । होय निःशंक मेटा जमत्रासा ॥
मेटो भर्म होय निःशंका । काय गढ़ जीत बजावे डंका ॥
भयो प्रकाश गुरु भेद बतावा । जीव बोध सतलोक पठावा ॥

साखी-जमराजा बड़ दारुण, महा विकट ब्रह्मंड ।

ताके डंका सुनत ही, भय माने नव खंड ॥

नाम खज्र दृढ़ राखहु, गहो, सुर्त सम्हार ।

काल सो जीव उबारिके, पठवहु भव जलपार ॥

चौपाई

जबते अजर पुरुषको चीन्हा । तबसों काल भये बल हीना ॥

साखी-यहाँ वहाँ कहि जीव छुड़ाये, काल रहे सिर साँध ।

सुर्तसमावे चेतन चौँकी, रहे न जमके बांध ॥

आदि नाम तेहि पुरुषके, सुनत तजहि अभिमान ।

कहे कबीर सुनो हो संतो, तजो नरककी खान ॥

Page 936Permalink

( ६८ )

मुक्तिबोध

चौपाई

कासों कहों कहा नहीं जाई । मेरी गत मत बूझ न पाई ॥
हमहिं दास दासन के दासा । अगम अगोचर हमरे पास ॥
यहां वहां यदि दोनों ठाऊँ । सत्य कबीर कलिमें मोर नाऊँ ॥
जो न हते हमहीं पुन सोई । नाम विना भूले नर लोई ॥
साखी-कोटि जाय संसारमें, ताको मुक्त न होय ।
आदि नाम है मुक्तका, जाने बिरला कोय ॥

चौपाई

गुप्त जाप है अगम अपारा । ताहि जपै नर उत्तरे पारा ॥
मुक्ति न होवे नाचे गाये । मुक्ति न होई मृदंग बजाये ॥
मुक्ति न हो साखी पद बोले । मुक्ति न हो तीरथके डोले ॥
गुप्त जाप जाने जब कोई । कहे कबीर मुक्ति भल होई ॥
संत सुभाग गुरु दायी कीन्ह। आदि नाम हंसनको दीन्ह ॥
साखी-सोई नाम संसार में, उदित अमोल अपार ।
ताहि नाम विन मुक्ति नहीं, बूझि मुआ संसार ॥

चौपाई

कथा कीर्ति कई गदगद बानी । मुक्ति न होय विना सहिदानी ॥
केता कहो कहा नहीं जाई । नाम गहेसो पुरुष मिल जाई ॥
सार शब्द परवाना देहै । जीव जुडाय काल सो लेहै ॥
साखी-फनपति बीरन देखके, राखे बनहिं सकोर ।
बीरा देखे नामके, काल रहे सुख मोर ॥

चौपाई

सोहं शब्द निरक्षर वासा । ताहि भिन्न कर जपिये दासा ॥
साखी-जो जन हैहै जौहरी, सो धन लेहै गाय ।
सोहं जाप सब जगतए, मिथ्या जन्म गमाय ॥

Page 937Permalink

बोधसागर

( ६९ )

साखी पद संसार में, कहन सुननको कीन ।
चीठी आई पुरुष की, सो धन लैहो चीन ॥
जो जन हूहै जौहरी, तो कहनेका जोग ।
बिन सतगुरु ना पावई, भटक सुये सब लोग ॥

चौपाई

जब बानी मुख बाहर आवा । भाग बड़े तिनही पुनि पावा ॥
कोट जतनकै जीव ससुझावा । बिना भागते नाम न पावा ॥
गुरु गम लहैं सन्तके पास । सो नहिं परें कालके फांसा ॥
जो कहैं पुरुष अपन कर जाना । सोई भक्त अन्तर्गत ठाना ॥

धर्मदास वचन

धरमदास कहैं कर जोरी । बंदी छोड़ बिनती सुन मोरी ॥
तब साहब अस बोले बाती । लेउँ छुड़ाय राखों निजसाती ॥
तुमको दीन्हौं भक्ति अपारा । नाम जपो तुम अजर हमारा ॥
जो ना बूझे कहा न करई । मुक्ति न होय नरकमें परई ॥
श्रवण माह कहैं दीन्हैं भाई । तौ न विवेकै आ बैठाई ॥
नाम सुने मोर मो कहैं पावैं । जाम जालिम तेहि देख डरावैं ॥

साखी-सब कहैं नाम सुनावहू, जो आवे तुव पास ।

शब्द हमारा सत कहत हों, दृढ़ मानो विश्वास ॥

चौपाई

जो जन गृह तजि ले वैरागी । जहां जाय तहां संगे लागी ॥

साखी-मूल के कान जो लागे, रहे रहन ठहराय ।

वह साधू भर्मै नहीं, सो नहिं नरकै जाय ॥

कहै कबीर तज भर्म पिटारी, नान्ह होयके पीव ।

तज अभिमान गहो गुरुचरण, जमसों वाचे जीव ॥

Page 938Permalink

( ७० )

मुक्तिबोध

चौपाई

आदि नाम निःअक्षर नीरा । तौन नाम लै जीवहि तीरा ॥
आदि नाम लै पंच चलाई । सोइ सन्त प्रमान कहाई ॥
थापो ताहिं दऊं ठकुराई । जबलग रहही मोर दोहाई ॥
गहिमोर नाम मोहिमाहिं समावे । और नामते मोहि न पावे ॥
सोई नाम सन्तन सहिदानी । आप मिलै लेवै पाहिंचानी ॥
उदितनाम निरभय उजियारा । ताहि नाम सो जीव उबारा ॥
कहैं धर्मदास सतगुरु सुनलीजे । अगम पंथ को कैसे दीजे ॥

सद्गुरु वचन

कहैं कबीर पूछेउ भल आई । अगम पन्थगम कहौं बुझाई ॥
अगम पन्थ है विकट विकारा । तासों कबहुँ न होवे पारा ॥
शीतल शब्द लेहिं सहिदानी । उत्तर जाहि कछु शंक न मानी ॥
जाय मिले पुरुषाहिं के पाहीं । जेतिक जीव तुम्हारे बाहीं ॥

धर्मदास वचन

अनहद शब्द बहुत विस्तारा । कैसे पैहैं भेद तुम्हारा ॥

सद्गुरु वचन

आदि नाम पुन तहवाँ होई । नो धत बूझे बिरला कोई ॥
सुरत परम होवे गलताना । ताको मिले निजपद निर्वाना ॥
सुरत बांध जब गुरुहिं समावे । वस्तु अगोचर तबहिं पावे ॥
तज अभिमान मिले जब आई । ताको दीजे ऐन दिढाई ॥
सब तज रहै रहन ठहराई । औ छांड़े सब लोक बड़ाई ॥
ताको दीजे वस्तु अपारा । कहैं कबीर सुन शब्द हमारा ॥
गलत गरीब रहनसे भारै । तन मन धन सन्तनपर वारै ॥
लोक लाज कुल तजे बड़ाई । तब पग परस भर्म मिटजाई ॥
विन विश्वास भक्ति परकाशा । प्रीति बिना नाहिं दुविधा नाशा ॥

Page 939Permalink

बोधसागर

( ७१ )

गुरु से शिष्य करे चतुराई । सेवा हीन नरकमें जाई ॥
संतन वारे तन मन धामा । सोई संत मरे मम नामा ॥
साखी-होय विवेक शब्दके, जाल मिले परवार ।
नाम गहे सो पहुँच है, मानो कहा हमार ॥

चौपाई

नाम उदित सो संत पियारा । मारों काल होय जर छारा ॥
जिन जिन नाम सुने हैं काना । नर्क न परे होय सुक्ति निदाना ॥
आदिनाम जेहि श्रवणन नाहीं । निश्चयसो जिव जम घर खाहीं ॥
सुमरौ पुरुष काल डर कंपा । भौमाने नाहीं सिर चंपा ॥
नाम निरक्षर सुधि जब पावा । काल अपर्बल निकट न आवा ॥

साखी-आदि नाम हैं पारस, मन हैं मैला लोह ।
पारस परस उजियार भये, छूटे बंधन मोह ॥

चौपाई

कहैं लग कहौं कहन नहीं पारा । नाम गहे सो संत हमारा ॥
आदि नाम जस सार के गौसी । लागे बान ठाव रहै वैसी ॥

साखी-सतगुरु मारे बान भर, डोले नहीं शरीर ।
का चाबुक वह कर सके, सुख लागे वह तीर ॥
गौसी लागे सुख भये, मरे न जीवे कोय ।
कहें कबीर अमर सो प्राणी, जो नहीं मृतक होय ॥

चौपाई

लागे जहाँ वस्तु सो पावा । विन लागे को भेद बतावा ॥
नाम अमर रस चाखें कोई । ताको जरा मरन नहीं होई ॥
अक्षर गुप्त सोई मैं भाषा । और शब्द स्वाल अभिलाषा ॥
साठ सुन्नके सुने जो भेऊ । यह गति जाने बिरला केऊ ॥
पाताल सुन्न है बारह खंडा । बारह सुन्न कहौं ब्रह्मंडा ॥

Page 940Permalink

( ७२ )

मुक्तिबोध

बारह सुन्न आकाश बताईं । बारह सुन्न पुरुष के ठाईं ॥
बारह सुन्न कहो अनुमाना । कहैं कबीर गुरुसे हम जाना ॥
सारखी-अकह मूल सब सुन्नके, सुन्न सकल ब्रह्मंड ।
तहवां से बस्ती भई, सात द्वीप नव खंड ॥

चौपाई

चार पदारथ एक पथ माहीं । बिन गुरु नर कहैं बूझे नाहीं ॥
अदेख देखे कथा जो कथई । आप परस दोऊ ता मथई ॥
कथनी कथे प्रतीत हदाईं । मथनी शब्द अभय पद पाईं ॥
जब देखे औरै नहिं माने । तज पाखंड सत्यको जाने ॥
तहां संत को लैं जमरावे । जाके जीवसहिदानी पावे ॥
सो जाने पुन हमार ठिकाना । ता कहैं दीजे निज सहिदाना ॥
नाम अमर रस मनुवा पागे । होय लौलीन तहां सो लागे ॥
गहि पकरे नर सुर्तकी डोरी । तासों काल करे नहिं चोरी ॥
हठ के मनवां आदि जो थीरा । कहैं कबीर सो सांच फकीरा ॥
सत्य समोय झूठ परहरई । दाग न लागे सत्य सो तरईं ॥
जाकहैं गुरु आपन कर लीन्हा । नाम नेति हंसनको दीन्हा ॥
जे तन गुरुके नाम समाना । भक्ति हेत सोई सब जाना ॥
जबलग भक्ति अंग नहिंआवा । सार शब्द कैसे के पावा ॥
सत्य नाम श्रवणन में वोषे । ज्यों माता बालक कहैं पोषे ॥
जहां गुरु भक्त तहां लौ लावे । सुने जु वाह मुक्तिगत पावे ॥

सारखी-सुर्तसमानी नाम है, जगमें रहे उदास ।

कहैं कबीर निज नामही, हठ राखे विश्वास ॥

चौपाई

जाके उर विश्वास न आवे । भक्ति अंग सो कैसे पावे ॥
सुरत हठाय निसदिन तहैं जागे । मुक्त होय कछु बार न लागे ॥

Page 941Permalink

बोधसागर

( ७३ )

चढ़ी निशंक मन मगन रहा था । सो नहिं करै कालके हाथा ॥
जो जिव माया सों लौ लावा । गहे काल मुख बात न आवा ॥
सोई सन्त समाधी मारी । जाके जीव सहिदानी डारी ॥
साखी-गुरुके शब्द साधुकी पूँजी, बणिज जाने जो कोय ।
कहें कबीर तो बड़े सवाई, हानि न कबहुँ होय ॥

चौपाई

जबलग सार नाम नहिं आवे । तबलग प्राणिमुक्ति ना पावे ॥
सार नाम बिन सौपके मोती । उपजे बहुत बिना हर खेती ॥
साखी-येहि विधि करे किसानी, पोता तल बल होय ।
भक्त मिले कोइ वीरला, दाम देय सब कोय ॥
मूलहा मोर नाम हैं, दरगाहे गुरु मान ।
सब सन्तोसों लिये फकीरी, डार सकल अभिमान ॥

चौपाई

आदि नाम जे संतनमाहीं । जमका करे निशंक डरनाहीं ॥
आदि नाम है अक्षर माहीं । गुरु विन नर्क पुन छूटे नाहीं ॥
सोहं मैं निः अक्षर रहाही । विन गुरुके कौन देह लखाई ॥
चीन्हे परे आवे विश्वासा । लोक वेदकी छूटे आसा ॥
चीन्हे आदि निः अक्षर वानी । छूटे भर्म होय ब्रह्म ज्ञानी ॥
कहें कबीर सन्त सोइ भागी । जाके सुर्त निरंतर लागी ॥
नाम चिन्ह पै कहों पुकारी । नातर बूड़े गैल मझधारी ॥
कहों शब्द मानो नर लोई । आदि नाम बिनमुक्ति नहोई ॥
गुरुके कहे मैं कहों संदेश । नाम लेवे सो पहुँचे देशा ॥
गुरुके शब्द जो माने नाहीं । मुक्ति न हो बूड़े भवमाहीं ॥
साखी-जम आसे बल बांधे, कहों पुकार पुकार ।
गुरुकी त्रास न होती तो, खाते उनको फार ॥

Page 942Permalink

( ७४ )

मुक्तिबोध

चौपाई

जाको होय गुरुको विश्वासा । निश्चय जाय पुरुषके पास ॥
नर प्राणी कीजे इतबारा । गुरुके कहे मैं करें पुकारा ॥
कहे कबीर मिलन बिन आशा । मिलन भये भेटे विश्वासा ॥
निशिदिनरहे निजनामसमाना । तब जाने भजनी परवाना ॥
यह सब कहों परमारथ काजा । यही पाखंड नर अरुझेबाजा ॥
अक्षर आदि निजनाम सुनाऊँ । जरा मरनके भर्म मिटाऊँ ॥
सोहं के संग आये संसारा । सो गुरु दीजे मोहिं उपचारा ॥
ताको भर्म जान जो पावा । सो साधू जगमें नहिं आवा ॥
साखी-यह अवसर नहिं पावहीं, पलमें लेहु उबार ।
भवसागर तर जायंगे, क्षणमें लेहि उबार ॥

चौपाई

गुप्त मता पावे जो कोई । गेही तज वैरागी होई ॥
अकह वस्तु तब निज के पाई । तब पाखण्ड कछू नहिं आई ॥
अजर पुरुषको खोजहु प्राणी । कहे कबीर कोई सन्तसमानी ॥
आदि नाम सो सुरत समावे । निरभय मुक्ति अमरपद पावे ॥
गुरुके शब्द जीव हृद करई । सोई सन्त भवसागर तरई ॥
मनके सुख बूझे भर्म फांसा । बुझ जाय न हो सुख बासा ॥
सुरत सम्हार कहत हम तोहीं । पीछे दोष न आवे मोहीं ॥
आदि नाम जो अमीरस चाखे । पांच पचीस बांधके राखे ॥
साखी-प्रेम पन्थ जे पगु धरे, देत न शीश डराय ।
सपने मोह न व्यापे, ताको जन्म नसाय ॥

चौपाई

तन मन धन सन्तन परवारा । सोई सन्त निज हितू हमारा ॥
का कहैं अमर भरी मैं देऊँ । तेहि सन्तनको निकट बोलाऊँ ॥

Page 943Permalink

बोधसागर

( ७६ )

सोइ संत सतगुरु सुखदासा । अजरपुरुषजहांअजरप्रकाशा॥
अनन्तकोटजाकोपार न पावे । को अस दूसरे गुरु कहावे ॥
हम तुम नारि पुर्ण सब मांहीं । जहां है सोहं तहां हम नाहीं ॥
ताहि खसम चीन्हे नर लोई । तन धर प्रगटे पुरुष न होई ॥
अकह अमान पुरुष जब रहेऊ । नाम निःअक्षर तासों भयेऊ ॥
ताहि नाम को सुमरे कोई । सुर नर मुनि इन्द्री वस होई ॥
अधर पियाला पियरस सांचा । ऐसी रहन रहे सो सांचा ॥
पियत अमीरस अधिक सुहाये । अधिक पिये पुनित्रास नसाये ॥

साखी-पांच पचीसों तीन गुण, एक मिहलमें राख ।

आदिनाम अनभय उच्चरो, तन मन धन सो चाख ॥

धन परखे धनवन्त जो, ज्ञान दृष्टि जो होय ।

आंघे गुरु विन ना सुझे, कोटकरे जो कोय ॥

चौपाई

कहे कबीर भर्म जब छूटे । मुक्ति भली सांची कर लूटे ॥

कहेऊं उपचार कछु परदा नाहीं । विन गुरु नरको सूझे नाहीं ॥

कथनी कथे कथे का होई । गुरु विन मुक्ति न कबहुं सोई ॥

शब्द रूप हमहीं होय आये । हमहीं होय कडिहार कहाये ॥

हमहीं नाम प्राण यह माहीं । हमहीं सन्त मर्द तेहि पाहीं ॥

साखी-ज्ञानदीपक सुरतकी वाती, दीनो संतन हाथ ।

दीपकलेके खोलिये, निस दिन सतगुरु साथ ॥

ज्ञान दीपक प्रकाशके, भीतर भवन उजाल ।

तहां बैठ पुरुषको सुमरो, सहजै होय निहाल ।

चौपाई

सो भजनी सबसी से ऊँचा । जोई अमर औ मतका ऊँचा ॥

यहि विधि भजन करे जो कोई । तीन लोकमें वास न होई ॥

Page 944Permalink

( ७६ )

मुक्तिबोध

लोक वेद कर्म भरम नसावे । होय सुदृष्टि प्यासको पावे ॥
यह संसार अस कर जाने । सत्य पुरुषको जो पहचाने ॥
कहैं कबीर या तनको सोधो । पांच पर्चास तीनको बोधो ॥
एक नाम विन जग जस शवाना । कोट करे नहिं मुक्ति निदाना ॥
साखी-कहैं कबीर ये सब सुए, लहिं विषधरकी धार ।
जो जीव सतगुरु पावैं, ते जीव जगसे उबार ॥

चौपाई

बिरला जन कोई भक्तिहिलहई । जो थिर होय तो भक्तिही कहई ॥
आपही पुरुष और सब नारी । सेवक भये सकल देहधारी ॥
अचल अमान जो अकह कहावा । ताकी गत बिरला जन पावा ॥
आदि पुरुष को बिरला पावा । ब्रह्मा विष्णु शिव पार न पावा ॥
साखी-अमृत वरण ये मूरत, ताहि कहों गुण पेश ।
गुरुकी दाय़ा सो लखे, सुरत निरतकर देख ॥

चौपाई

निः अक्षर निर्गुण सो जाने । और सकल जग गुण नहिं आने ॥
तीनों गुण लै सर्गुण बोले । निर्गुण तनके माहीं डोले ॥
आदि नामसों सब जग वांधा । आदि नाम जाने सो साधा ॥
आदि नाम तहाँ अक्षर धारा । ताहि नाम लै सब विस्तारा ॥
आदि नाम देव शंकर भयऊ । और नाम है नरके सुभाऊ ॥
पद साखी निश्चै कर जाने । आदि नाम कहैं मूल बखाने ॥
मूल मंत्र जाने सो कोई । ताको आवागमन न होई ॥
भूलै लोग कहैं हम पावा । मूल वस्तु विन जन्म गमावा ॥
प्रेम अभागी मूल नहिं जाने । डार पत्रमें पुरुष बखाने ॥

साखी-अचर पुरुष एकै रहे, अजर दीप है स्थान ।
कहै कबीर सर्वांग विराजे, ताहि पुरुषको जान ॥

Page 945Permalink

बांधसागर

( ७७ )

चौपाई

निःअक्षर पावे नहीं सोई । कैसे कै स्थिर प्राणी होई ॥
जब लग गुरुओं करे न नेहा । तबलग प्राणी प्रेतकी देहा ॥
आदि नाम अमृत तन पावा । जाति पांति कुलधर्म नसावा ॥
आदि नाम है गुप्त संसारा । जो पावे सो होय हमारा ॥
संत कुल तोर भर्म कुल तोरे । संत साधु सों नाता जोरे ॥
तज पाखण्ड वैरागी होई । अपने पिया को पावे कोई ॥
सार्वी-कहो काल का कर सके, पुरुष नाम जेहि पास ॥
निर्गुण निंदक पच सुए, गुरुका नहीं विश्वास ॥

चौपाई

पुरुष नाम जेहि परिचय होई । सब भेषन में गुरु है सोई ॥
ताकी महिमा अगम अपारा । लोक वेद तज भये नियारा ॥
अचल पुरुष जो अचल है देशा । आदि नाम लेकर परवेशा ॥
जाहि वस्तु में मिटे दुख द्वंद्व । सुख सागर तहां प्रेम अनंद ॥
अगुण सगुण होइ झगरा बाजे । दोष दलतजिके पुरुष विराजे ॥
कहें कबीर या भक्ति के मूला । अकह अमान अचल अस्थूला ॥
अब्रण वरण सो भेद निनारा । घट घट वसे लिप्त तनधारा ॥
ताहि पुरुष को चीन्हें प्राणी । घटमें रहे निकस ना जानी ॥
तबही कहिये खसम खुदाई । कौन कपट से आवे जाई ॥
कौन पुरुष में रहे समाई । सो प्रभु है संतन सुखदाई ॥
यह सब धन अनुभवकी वानी । खोजी होकै सो पावे प्रानी ॥
देख परख आवे विश्वासा । अगुन सगुन के सबै तमाशा ॥
सत्य शब्द कहि दीन्ह सँदेशा । जरा मरण का मिटे अँदेशा ॥
संत संदेशा गुरु मोही दीन्हा । जे जन होय ताहिको चीन्हा ॥
कहै कबीर है वस्तु अपारा । ताहि वस्तु गहि उतरे पारा ॥