Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 931 of 2136

Read in context
Page 931

सत्यपुरुषाय नमः

अथ श्रीबोधसागरे

पञ्चदशस्तरंगः

श्रीग्रन्थ मुक्तिबोध

★

सद्गुरु वचन-चौपाई

ये गुरु गम संशय करलेखो । प्रगटे ज्ञान तब वस्तु परेखो ॥
अनुभव आदिकुछ कहों बखानी । सुनिये सन्त गुरु गमबानी ॥
अनंत कोट जुग आगे चलगयेऊ । अचल अमानताहि पुनिरहेऊ ॥
साठ कोट जुग औरो बीता । सृष्टि रचनाकी इच्छा कीता ॥
वह तो अचल पुरुष है अन्ता । बिन गुरुदया न भेट भगवंता ॥
कोट कथे कथनी नहि पावा । जबलग गुरुगम नहीं बतावा ॥
सारखी पद हैं कोटन वाणी । पुरुष एककहैं सुमरो प्रानी ॥
ज्ञान सुरत औ शब्द उच्चार । यह सब दीन्ह कीन्ह संसारा ॥
अचल पुरुष को सुमिरे कोई । जीवत मुक्ति सन्तकी होई ॥
सारखी पद बोले बहु बानी । आदि नामको बिरला जानी ॥
आदि नामका भेद निनारा । त्रिना सतगुरु बूड़े संसारा ॥
सोइ जाने जाको बड़ ज्ञाना । गुप्त मता तिनहीं पहिचाना ॥

सारखी-आदि नाम निज सार है, बूझि लेहु हो हंस ।

जिन जानो निज नाम को, अमर भये ते वंश ॥

आदिनाम निजमन्त्र है, और मन्त्र सब छार ।

कहे कबीर निज नाम बिन, बूड़ मरा संसार ॥