कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( ५४ )
भवतारणबोध
सारखी-भवसागर भरमों नहीं, यही प्रताप हमार ।
निश्चय करिके मानियो, तुरत उतरिहो पार ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
हे स्वामी यह अकथ कहानी । आगे सुनी न काहू जानी ॥
योगेश्वर नहिं पावें पारा । मैं क्या जानों जीव विचारा ॥
अचरज गुप्त तुम आय सुनाई । ताकी गम्य न काहू पाई ॥
ताकी भक्ति करैं किहि भांती । रूप अरूप न पूजा पाती ॥
कौन युक्ति सो भक्ति करीजै । अगम ठौर कैसे कर लीजै ॥
जस जानहुतस मोहिं लेचालहु । तन मन छोड़ देह सुख पालहु ॥
अब कछु मोसैं होवत नाही । सुरत समाय गई तुम माहीं ॥
यहाँ वहाँ तुम समरथ दाता । मोकहैं जान परी यह बाता ॥
सारखी-नाम कबीरा धरा क्यों, कारन कौन प्रमाण ।
देह धरी तुम आयके, कहिये मोहि बखान ॥
चौपाई
सत्य कबीर नाम मैं जाना । सो भवको क्यों कियो पयाना ॥
ऐसे सन्त जन्म क्यों धारा । किहि कारण लीन्हा अवतारा ॥
सत्य कहो बन्धनमें नाही । निरबन्धन कैसे जग माहीं ॥
देही धरी सबहि दुख पाया । तुमही काहि न व्यापी माया ॥
हठ हों पूछत हों गुरु बाता । रिस न करहु तुम समरथ दाता ॥
सारखी-मैं पूछत हित आपने, जीव मुक्तिके काज ।
साधु सन्त तुम सुजन हो, अब नहिं मोकों लाज ॥
सद्गुरु वचन-चौपाई
धरमदास कहो तुम सांची । मिथ्या नहीं सत्य सुख बांची ॥
तुम हो अंश हंस पति राजा । तुम्हरो मोह करन को काजा ॥
आदि अनादि समीपी मोरा । अब मैं काज कहुंगा तोरा ॥
बोधसागर
( ५५ )
वहांसे तुम्हीं दीन पठवाईं । यहां आय कर लागी कई ॥
काल पुरुष दीन्हा भरमाईं । जिन सब सृष्टि बनाके खाईं ॥
जग जीवनसों तुमहो नियारा । तुम्हरे काज लीन्ह अवतारा ॥
अवर काज मोर कछु नाहीं । हों निरंतर जगके माहीं ॥
मोहिं न व्यापे जगकी माया । कहन सुननकी है यह काया ॥
देह नहीं अरु दरशै देही । रहो सदा जहां पुरुष विदेही ॥
यह गत मोर न जाने कोई । धर्मदास तुम राखो गोईं ॥
आदि पुरुष निहअक्षर जाना । देही धर मैं प्रकटे आना ॥
गुप्त रहे नाहीं लख पावा । सो मैं जगमें आन चितावा ॥
जुगुन २ लीन्हा अवतारा । रहों निरन्तर प्रकट पसारा ॥
सतयुग सतसुकृत कह टेरा । त्रेता नाम सुनीन्द्रहि मेरा ॥
द्वापरमें करुना मय कहाये । कलियुग नाम कबीर रखाये ॥
चारों युगके चारों नाऊँ । माया रहित रहै तिहि ठाऊँ ॥
सो जागह पहुँचे नहिं कोई । सुर नर नाग रहै सुख गोईं ॥
सबसे कहां पुकार पुकारी । कोइ न माने नर अरु नारी ॥
उनका दोष कछु नहिं भाईं । धर्मराय राखे अटकाईं ॥
गुप्त पसारा है अति भारी । ताहि न जाने नर अरु नारी ॥
शिव गोरख सोइ पार न पावें । और जीवकी कौन चलावें ॥
नवहिं नाम चौरासी सिद्धा । समझ बिना जगमें रहे अन्धा ॥
ऋषि मुनि और असंखन भेषा । सत्य ठौर सपने नहिं देखा ॥
जोर कहीं पतयावत नाहीं । बहुत कहीं समझा मनमाहीं ॥
कोइ योग कोइ मदके माता । कोइ कहै हम लखे विधाता ॥
कोइ मान दिशा मन लावे । मौन होयकर मूल गवावे ॥
सत्य पुरुष की युक्ति न पाईं । हृदय धरे नहिं सत्यको भाईं ॥
कोई कहै हम हैं भज नीका । काज अकाज लखै नहिं जीका ॥
( ५६ )
भवतारणबोध
कोई कहै हम पढ़े पुराना । तत्व अतत्त्व सबै कछु जाना ॥
कोई कहै विद्या आधीना । सब विचार कायामें चीन्हा ॥
कोई कहै तप वश करि राखा । तप है मूल और सब शाखा ॥
कोई कहै कर्म अधिकारा । कर्महि सो उतरे भवपारा ॥
कोई कहे भाग्य लिखा सो होई । भाग्य लिखा मेटै नहिं कोई ॥
कहै लग कहौं यही सब कहई । भेद हमार न कोई लहई ॥
सब सों हार मान मैं बैठा । ये सब जीव काल घर पैठा ॥
सारखी-सोइ काल करतार सोइ, भक्ति सुक्ति तेहि हाथ ।
मेरो कह्यो नहिं आदरे, परंपंची बड़ साथ ॥
मनहिं प्रपंची मनहिं निरञ्जन, मन ही है ओंकार ।
फन्दा है त्रयि लोक का, कोइ न भवते न्यार ॥
निरंजनहिं निर्वाण पद, कही तुम्हीं हितवन्त ।
योग यती संन्यास गत, कोइ न पावत अन्त ॥
सप्त सुर्त में रमि रहा, सुर्त शब्द तेहि हाथ ।
ऐसी अगम अपार गति, तीन लोकके नाथ ॥
चौपाई
सात शून्यका सकल पसारा । सात शून्यते कोइ न न्यारा ॥
सात सुर्तका भेद बताऊं । तामें ज्ञान सकल समुझाऊं ॥
उत्पत्ति प्रलय है वाके माहीं । इन गति सों कोइ न्यारा नाहीं ॥
प्रथमहिं अमी सुर्त निज ठौरा । तहाँ निरंजन कीन्हा दौरा ॥
वहाँ जाय अमी ले आवै । ताहाँ अजर बीज उपजावै ॥
सोइ बीज रक्त में धरहीं । यह विधि सों वह उत्पत्ति करहीं ॥
बीजहि जलका रंग कहाया । तासों रची सकलकी काया ॥
दूजी मूल सुर्त तेहि संग । घट २ माहि बनावे रंगा ॥
तीजी चमक सुर्त अंबारा । नौ नारीमें किया पसारा ॥
बोधसागर
( ५७ )
कोठा तहाँ बहत्तर करई । रोम रोम युक्ति सब धरई ॥
चौथी शुन्य सुर्त है भाई । धर्मदास मै तुम्हें लखाई ॥
पंचम सुर्त श्रवण सँग होई । शुभ और अशुभ सुनावे दोई ॥
छठवें सुर्त ठिकाना भाषों । ठाँव ठाँव स्वाद तिहि चाखों ॥
सो तो रहे कण्ठके द्वारा । बाणी भाषा कहै विचारा ॥
सप्तम सुर्त रहे तन माहीं । हृदय से कहुँ न्यारे नाही ॥
ब्रह्म रूप धर तहाँ वह बैठी । गुप्त पसार सकल घट पैठी ॥
कोई न जाने ताको भरमा । ज्ञानी ध्यानी सबही भरमा ॥
सात सुर्तका कहो विचारा । धर्मदास कहुँ वार न पारा ॥
सात कमल का भेद बताऊँ । कमल २ की युक्ति लखाऊँ ॥
मूल कमल है मूलही द्वारा । चार पशुरियाँ है विस्तारा ॥
तहाँ विनायक देव विराजा । मूल द्वार कमल सुति छाजा ॥
ता ऊपर फूल है दूजा । षट दल में ब्रह्मा की पूजा ॥
तीजे कमल पांखरी आठा । नाभी माहिँ साल सो गांठा ॥
तहाँ वासुदेव द्रव्य ठाना । लक्ष्मी सहित बसैं भगवाना ॥
चौथा पद्म हृदय में होई । देव महेश बसैं तहैं सोई ॥
षोडशकमल आत्म पहिचाना । शक्ति अविद्या कहों बखाना ॥
षष्ठ कमल पशुरी है तीनी । सरस्वति वासतहाँ पुनि कीन्हौ ॥
सप्तम कमल त्रिकुटिके तीरा । द्रव्य दल माहिँ बसैं द्रव्य वीरा ॥
शशी और सूर्य प्रकाशक घटका । यह सब खेल निरंजन नटका ॥
अष्टम कमल ब्रह्मांडके माहीं । तहाँ निरंजन दूसर नाही ॥
आठ कमलका बनो ठिकाना । धर्मदास बड़ भागी जाना ॥
साखी-सप्त कर्म अरु शुन्य सत, सात सुर्त अस्थान ।
इक्कीसों ब्रह्मांडमें, आप निरञ्जन ज्ञान ॥
राज निरंजन देखता, ठाँव ठाँव भरपूर ।
रसातल रु ब्रह्मांड लगि, कहुँ निकट कहुँ दूर ॥
( ५८ )
भवतारणबोध
चौपाई
सुन धर्मनि सब जुगत बखानी । तुम अपने मनमहँ कछु जानी ॥
आदि अन्त सब तुम्हें लखाई । उत्पत्ति परलयकी गति पाई ॥
उत्पत्ति परलय सिरजन हारा । मेरा भेद निरंजन पारा ॥
तासे जगत न काहू माना । तातें तोहि कहां मैं ज्ञाना ॥
जो कोई मानै कहा हमारा । सो हंसा निज होय हमारा ॥
अमर करें फिर मरन न होई । ताका खूंट न पकड़ैं कोई ॥
फिरके नहिं जन्में जगमाहीं । काल अकालताहि दुख नाहीं ॥
सुखसागर सुख मूल बतावा । बड़ भागी हंसा काहू पावा ॥
अंकुरी जीव जु होय हमारा । भवसागर तें होय नियारा ॥
प्रणहि प्रतीत करो मन लाई । ताको यह पद देय लखाई ॥
सुर्तवंत साँचा जी होई । शरण तुम्हारी गहिहै सोई ॥
साखी-प्रथमहि दृढ़ प्रतीत है, होय भक्ति अंकुर ।
भाव प्रीति सेवा करे, देउ ज्ञान भरपूर ॥
धर्मदास वचन-चौपाई
हे स्वामी मैं तुमको चीन्हा । आदि अन्त भेद सब लीन्हा ॥
तुमहीं वार तुमहिं हो पारा । तुमहीं सों उपजो संसारा ॥
तुमहीं हो निज पहिले पारा । तुमहीं सकल जगत सो न्यारा ॥
गुप्त प्रकट मैं सब विधि जाना । तुम हीं हो तहैं पद निरवाना ॥
ऐसी अगम गम्य तहैं नाहीं । मैं बूझो अपने मन माहीं ॥
पूरण कृपा करी तुम साई । मेरे मन कछु संशय नाहीं ॥
भव तारण तुम संशय वारण । धर औ अघर दोनोंके धारण ॥
समर्थ सब गति पायउ तोरी । अब सब संशय भागी मोरी ॥
भयो सनाथ तव दर्शन पाये । माया छूट परम पद पाये ॥
छूटा काल निरंजन मोरा । जन्म मरणके टूटे डोरा ॥
बोधसागर
( ५९ )
अब भवमें मैं बहुरि न आऊँ । तुमरे चरणकमल चित्त लाऊँ ॥
येती युक्ति न काहू पाई । सो साहिब तुम मोहि लखाई ॥
जान परी मोहि तुम्हरी बाता । तुम सम और न कोई ताता ॥
चौरासी सो कीन्ह उबारा । बहुरि जन्म नहिं होय हमारा ॥
समझ बूझ करिहौं सिवकाई । छाँडो कुलकी लाज बड़ाई ॥
परदा तो रहिया क्षण माहीं । जगमें कोई काहू को नाहीं ॥
अपने अपने स्वारथ आई । परमारथ काहू नहिं पाई ॥
ये सब जगत निरंजन माहीं । पाँच तीन सो सब उपजाई ॥
पाँच तत्त्व तीन गुण भारी । इन ते युक्त दिखाई नारी ॥
पानी पवन पृथ्वी आकाशा । सब पर तेज किया परकाशा ॥
रज तम सत तीनों गुणजाना । ब्रह्मा विष्णु महेश बखाना ॥
साखी-पाँच तीन पर अहि निरंजन, यह मायाको ठाट ।
तासों सब रचना करी, भांति भांतिकी घाट ॥
सद्गुरु वचन
चौपाई
कहे कबीर सुनो धर्मदासा । सकल भेद मैं किया प्रकासा ॥
तुम सन अन्तर कछू न राखा । जो कछुहता सो कछु सब भाखा ॥
अब तुम भक्ति करो दृढ़ताई । छाँड़ि देव कुललाज बड़ाई ॥
पहिले कुल मर्यादा खोवे । भव सो रहित भक्ति तब होवे ॥
कुल की भय सबही को भारी । कहाँ को पुरुष कहाँ की नारी ॥
ताते यम को बन्धन कीन्हा । काज अकाज न काहू चीन्हा ॥
ताते परदा दूर निवारो । सेवा करो सत्य मन धारो ॥
परदा साथ काल की गांसी । यह बन्धन दुनियाँ सब फांसी ॥
राजा परजा बड़े कुलीना । परदे काल मर्म नहिं चीन्हा ॥
सेवा करो छाँड़ि मन दूजा । गिरही सेवा गिरही पूजा ॥
( ६० )
भवतारणबोध
गुरुओं कपटे करै चतुराई । सो हँसा जग भरमें आई ॥
ताते गुरु सों परदा नाहीं । परदा करै रहै भव माहीं ॥
गुरु है मात पिता गुरु सेवा । गुरु सम और नहीं कोई देवा ॥
गुरु है खसम और नहीं दूजा । जाने अश हंस गुरु पूजा ॥
गुरुओं परदा कबहुँ न करिये । सर्वस ले गुरु आगे धरिये ॥
साखी-गुरुकी महिमा को कहे, शिव विरंचि नहीं जाम ।
गुरु सतगुरु को चीन्हियां, ते पहुँचे निज धाम ॥
चौपाई
धर्मदास सुन जुगत बताऊँ । चौक आरती तोहि लखाऊँ ॥
अगर चन्दनका चौका दीजै । ज्योति बराय आरती कीजै ॥
पांच तत्व पांचों है बाती । बाहर भीतर ज्योति समाती ॥
मानिक दीपकका उजियारा । यहि बात जाती बिस्तारा ॥
श्वेतपात ले हो सुख भारी । श्वेत खटाई श्वेत सुपारी ॥
यही विधि चौका विस्तारी । मेवा अष्ट आन तहँ धारी ॥
मेवा कदलि कपूर मंगावो । कदली फल सोई ले आवो ॥
पुष्टि फूल सुगन्ध सवारो । भांति भांति व्यंजन अनुसारो ॥
तनमन धन तब अर्पण कीजै । प्रेम सहित ऐसो सुख लीजै ॥
पांच तत्व को भोजन कीजै । ब्रह्म आत्महि तुस करीजे ॥
काया माया को सुख येही । यह सुख करके मिलो विदेही ॥
मिलो विदेह देह धर नाहीं । बूझ लेहु तुम यह मन माहीं ॥
अब कष्ट कहनेको नहीं रहिया । युक्ति हती सो सब हम कहिया ॥
भव छूटन को यही उजागर । याही विधि उतरे भवसागर ॥
सत्य सत्य यह बात हमारी । जो कोई समझ करै नर नारी ॥
भक्ति करै मुक्ति फल पावे । हमरे सत्य लोकमें आवे ॥
कहे कबीर सुनहु धर्मदासा । छूटै कर्म भर्म सब फांसा ॥
बोधसागर
( ६१ )
धर्मदास वचन
साखी-कर्म भर्म भव भा सब, दिये भारमें झोंक ।
सतगुरुके परताप सों मिट गये सबही धोंक ॥
सदगुरु वचन
साखी-यह भव तारण ग्रन्थ है, सतगुरु का उपदेश ।
जो मन माने प्रीति कर, पहुँचे हमरे देश ॥
चौपाई
गुप्त भेद सुनहु धर्मदासा । आपहि आप भये परकासा ॥
मूल वस्तु बीज है भाई । उपजे विनशै आवै जाई ॥
निह अक्षर ते अक्षर भाया । अक्षर आदि अमी उपजाया ॥
आदिअमी किये सकल पसारा । फल रहा कछु नाहिं न न्यारा ॥
सोहं कला अमीके माहीं । श्वेत बीज झलके तेहि ठाहीं ॥
श्वेत बीजका मूल है माया । तासों बची सकलकी काया ॥
श्वेत बीजका सकल पसारा । तामें जीव लिया अवतारा ॥
तब अंकूर अमी ते भयऊ । पारस अंस फैल सब गयऊ ॥
साखी-उत्पति परलय बीज गति, बीजहि आवे जाय ।
गुप्त प्रगट जो कुछहती, सो सब दिया लखाय ॥
निह अक्षर अक्षर भया, अक्षर किया प्रकाश ।
मनते माया ऊपजे, मायात्रिगुणहि रूप ॥
पांच तत्त्वके मेलमें, बांधे सकल स्वरूप ।
माया ब्रह्म जी तत्व अरु, रज सत तम त्रिय देव ॥
इन सब ही को छोड़कर, करनिह अक्षर सेव ॥
( ६२ )
भवतारणबोध
जो चाहो सोई मिले, मानो मोर विचार ।
यही भेद जाने बिना, कोइ न उतरे पार ॥
भव भारी भर्मइ मिटै, संशय शूल न होय ।
हंसनमें जो रम रहा, शरण गहै नहिं कोय ।
कहै कबीर धर्मदास सों, छोड़ो तुम संसार ॥
यह मेरी परतीत कर, तारो कुल परिवार ॥
अंश वंश परिवार निज, नाद बिन्दु गुरु शिष्य ।
जो चाहे निह अक्षरहिं, मुक्ति अंक सोइ लिखव ॥
इति श्रीभवतारणबोध समाप्त
मुक्तिबोध (पंचदश तरंग)
सत्यपुरुषाय नमः
अथ श्रीबोधसागरे
पञ्चदशस्तरंगः
श्रीग्रन्थ मुक्तिबोध
★
सद्गुरु वचन-चौपाई
ये गुरु गम संशय करलेखो । प्रगटे ज्ञान तब वस्तु परेखो ॥
अनुभव आदिकुछ कहों बखानी । सुनिये सन्त गुरु गमबानी ॥
अनंत कोट जुग आगे चलगयेऊ । अचल अमानताहि पुनिरहेऊ ॥
साठ कोट जुग औरो बीता । सृष्टि रचनाकी इच्छा कीता ॥
वह तो अचल पुरुष है अन्ता । बिन गुरुदया न भेट भगवंता ॥
कोट कथे कथनी नहि पावा । जबलग गुरुगम नहीं बतावा ॥
सारखी पद हैं कोटन वाणी । पुरुष एककहैं सुमरो प्रानी ॥
ज्ञान सुरत औ शब्द उच्चार । यह सब दीन्ह कीन्ह संसारा ॥
अचल पुरुष को सुमिरे कोई । जीवत मुक्ति सन्तकी होई ॥
सारखी पद बोले बहु बानी । आदि नामको बिरला जानी ॥
आदि नामका भेद निनारा । त्रिना सतगुरु बूड़े संसारा ॥
सोइ जाने जाको बड़ ज्ञाना । गुप्त मता तिनहीं पहिचाना ॥
सारखी-आदि नाम निज सार है, बूझि लेहु हो हंस ।
जिन जानो निज नाम को, अमर भये ते वंश ॥
आदिनाम निजमन्त्र है, और मन्त्र सब छार ।
कहे कबीर निज नाम बिन, बूड़ मरा संसार ॥
( ६४ )
मुक्तिबोध
आदिनाम कहैं खोजहु प्राणी । जाते होय मुक्ति सहिदानी ॥
मूलमन्त्र मन्त्रन महि साचा । जोगहि जलेसोनगरहि पहुँचा ॥
आदि नाम जेहि खाजत भेटा । जरा मरन को संशय भेटा ॥
आदि नाम निःअक्षर साँचा । जाते जीव काल सों बाचा ॥
निःअक्षर धुन जहवाँ होई । ताहि जपे नर बिरला कोई ॥
जाके बल आवे संसारा । ताहि जपे नर हो भव पारा ॥
गुप्त नाम गुरु बिन नहि पावे । पूरा गुरु हो सोइ लखावे ॥
सार मन्त्र लखे जो कोई । विषधर मंडवा निर्मल होई ॥
आदि नाम मुक्तामणि साँचा । जो सुमरे जिव सबसाँ बाचा ॥
आदि नाम निज सार है भाई । जमराजा तेहि निकट न आई ॥
जब लग गुप्त जाप नहि जाने । तबलग काल हटा नहि माने ॥
गुप्त जाप ध्वनि जहँवाँ होई । जो जन जाने बिरला कोई ॥
गुप्त मता लै पुरुषहि चीन्हा । जबते गुरु मोहिं दिशा दीन्हा ॥
तात वरण प्रभु वरण विहीना । सकल मनुष्यनगर नहि चीना ॥
मूल मन्त्र जेहि पुरुषके पास । सोई जनको खोज ले दासा ॥
मूल मन्त्र है ओ सब साखा । कहैं कबीर मैं निजके भाखा ॥
लिखो न जाय कहै को पारा । हैं अक्षर में जो पावै निरबारा ॥
लिखो न जाय लिखामें नाहीं । गुरु बिन भेट न होवे ताहीं ॥
साखी-प्रीति विना नहि पाइये, जो नहि सुतं समान ।
पुरुष दीप तब पावइ, जबहीं तजै अभिमान ॥
चौपाई
परम पुरुषसों भेट न भयऊ । विन गुरु दयाप्रगटना कहेऊ ॥
धर्मदास मैं कहां समुझाई । निर्गुण भेद कोइ बिरले पाई ॥
तुम तो जीव पर बोधो जाई । जमराजा परपंच लगाई ॥
बोधसागर
( ६५ )
जीवहिं राखे फन्द फँदाईं । शब्दबान मईं मारो जाईं ॥
शब्द बान मैं तुम कहैं दीन्हा । जीवको देहु सुक्तिको चीन्हा ॥
नाम पान सों ईस बचाही । शब्द सुतं लै जुग बन्धाही ॥
जुग बांधे मारे नहीं कोई । लाख जतन चतुरा जो होई ॥
सबको मूल ताहि गहि लीजे । सुरत सम्हार ताहि चित दीजे॥
डार पत्रको जो कोई धरई । बिना मूल सो जीवन तरई ॥
गुप्त मता जो पकरे भारा । आप तरे औरन को तारा ॥
करे विवेक ताहि ठहराई । सोइ पुरुष को पावे भाई ॥
ताहि सन्त थापों परणाली । सदा भरों राखो नहीं खाली ॥
जो प्राणी लीजे ठहराई । हंसराज ते करी है भाई ॥
साखी पद बोलै सब कोई । बिन परिचये सुक्ति नहीं होई ॥
अगम अगोचर गत व्यौहारा । गहौं ताहि उत्तरी भव पारा ॥
यहि धन राख जीवनको जाई । कर बनी जी कहु टूट न आई ॥
यह पूजा है अगम अपारा । खर्चहु खाहु बहु बड़े विस्तारा॥
यह धन मिले भाग बहु केरा । जब धन सोच गाहक बहुतेरा ॥
साखी
पूजी मेरे नाम है, जाते सदा निहाल ।
कहै कबीर मैं पुरुष बल, चोरी करे न काल ॥
चौपाई
जो जिव है निज नाम समाना । भये सुक्त जो लोक सिधाना ॥
सोई हंस का तुम सत लेखो । अक्षर माहिं निरक्षर विवेको ॥
धर्मदास वचन
कहैं धर्मदास सन्त के दासा । गुरु मेटो मेरो जमको त्रासा ॥
नाम निःअक्षर कहो उतपानी । आपै तैं कैसे के जानी ॥
( ६६ )
मुक्तिबोध
सद्गुरुवचन
कहैं कबीर धर्मदास सुजानी । अकह हतो ताही कहो बखानी॥
जब नहिं लोक दीप विस्तारा । तब नहिं सुकृति करी संसारा॥
तब नहिं धरती अमर सुमेरु । तब नहिं हतो अमल औकुबेरु॥
तब नहिं सृष्टि सकल पसारा । आप अकह तब हता निनारा ॥
सकल सृष्टि उत्पन कछु नाहीं । तब सब उत्पन कहा सब नाहीं॥
हते आप तब शब्दहिं स्वाला । इच्छा भये कीन्हे उजियाला ॥
इच्छा ते अनहद ध्वनि बानी । सुरत संभार सृष्टि उत्पानी ॥
सुरत भीर तेहि माहिं समानी । इच्छा तैं अनुभव उत्पानी ॥
तब ते अक्षर भेद निनारा । साखी पद कीन्हा निरवारा ॥
अकह अचल पुरुषहिं तहां आपू । नहिं दुख सुख नहीं सन्तापू ॥
सबका मूल ताहिं सों लागी । उलट समय सोई बड़ भागी ॥
साखी-कहैं कबीर जो शब्द लखि, रहैं सुतैं लौलीन ।
कबीरा सुतैंके समय, निश्चय लोकको चीन ॥
जाके चित अनुराग है, ज्ञान मिले नर सोय ।
बिन अनुराग न पावई, कोट करे जो कोय ॥
चौपाई
सत्य शब्द जो आवे हाथा । सकलो काल नवावे माथा ॥
साखी-काल खड़ा सिर ऊपरे, काल नजर नहिं आय ।
कहैं कबीर बल आपने, जम से जीव छुड़ाय ॥
चौपाई
नाम अमर मल्यागिर भाई । पीवत विष अमृत हो जाई ॥
निशि दिन रहे मल्यागिर संगा । विश न लगे सो तिनके अंगा ॥
साखी-काल फिरे शिर ऊपरे, हाथों धरे कमान ।
कहे कबीर गहु नामको, छोड़ सकल अमान ॥
बोधसागर
( ६७ )
चौपाई
नर नारी जो गर्भहि धरहीं । नाम विना पुन नकँहि परहीं ॥
सुनो संत हौ शब्द रसाला । गहो ताहि जो हो उजियाला ॥
जाके जिव निज नाम समाना । ता कहँ काल अमर कर जाना ॥
विनती कर पूछे धर्मदासू । दोह कर जोर रहें गुरु पासू ॥
सतगुरु कहैं सुनो धर्मदासा । शब्द बान लेव हमरे पास ॥
मैं गुरु भयो शब्द मोर हाथा । सब घटवाह नवावें माथा ॥
साखी-भाग बड़े तेहि जीवके, आय मिले मो संग ।
पुरुष मिले वहि बाँह धर, सुख विलासे एक ॥
चौपाई
जब हम रहे पुरुष के माहीं । काहि कहों कोड दूसरे नाहीं ॥
कहे कबीर सुनो धर्मदासा । होय निःशंक मेटा जमत्रासा ॥
मेटो भर्म होय निःशंका । काय गढ़ जीत बजावे डंका ॥
भयो प्रकाश गुरु भेद बतावा । जीव बोध सतलोक पठावा ॥
साखी-जमराजा बड़ दारुण, महा विकट ब्रह्मंड ।
ताके डंका सुनत ही, भय माने नव खंड ॥
नाम खज्र दृढ़ राखहु, गहो, सुर्त सम्हार ।
काल सो जीव उबारिके, पठवहु भव जलपार ॥
चौपाई
जबते अजर पुरुषको चीन्हा । तबसों काल भये बल हीना ॥
साखी-यहाँ वहाँ कहि जीव छुड़ाये, काल रहे सिर साँध ।
सुर्तसमावे चेतन चौँकी, रहे न जमके बांध ॥
आदि नाम तेहि पुरुषके, सुनत तजहि अभिमान ।
कहे कबीर सुनो हो संतो, तजो नरककी खान ॥
( ६८ )
मुक्तिबोध
चौपाई
कासों कहों कहा नहीं जाई । मेरी गत मत बूझ न पाई ॥
हमहिं दास दासन के दासा । अगम अगोचर हमरे पास ॥
यहां वहां यदि दोनों ठाऊँ । सत्य कबीर कलिमें मोर नाऊँ ॥
जो न हते हमहीं पुन सोई । नाम विना भूले नर लोई ॥
साखी-कोटि जाय संसारमें, ताको मुक्त न होय ।
आदि नाम है मुक्तका, जाने बिरला कोय ॥
चौपाई
गुप्त जाप है अगम अपारा । ताहि जपै नर उत्तरे पारा ॥
मुक्ति न होवे नाचे गाये । मुक्ति न होई मृदंग बजाये ॥
मुक्ति न हो साखी पद बोले । मुक्ति न हो तीरथके डोले ॥
गुप्त जाप जाने जब कोई । कहे कबीर मुक्ति भल होई ॥
संत सुभाग गुरु दायी कीन्ह। आदि नाम हंसनको दीन्ह ॥
साखी-सोई नाम संसार में, उदित अमोल अपार ।
ताहि नाम विन मुक्ति नहीं, बूझि मुआ संसार ॥
चौपाई
कथा कीर्ति कई गदगद बानी । मुक्ति न होय विना सहिदानी ॥
केता कहो कहा नहीं जाई । नाम गहेसो पुरुष मिल जाई ॥
सार शब्द परवाना देहै । जीव जुडाय काल सो लेहै ॥
साखी-फनपति बीरन देखके, राखे बनहिं सकोर ।
बीरा देखे नामके, काल रहे सुख मोर ॥
चौपाई
सोहं शब्द निरक्षर वासा । ताहि भिन्न कर जपिये दासा ॥
साखी-जो जन हैहै जौहरी, सो धन लेहै गाय ।
सोहं जाप सब जगतए, मिथ्या जन्म गमाय ॥
बोधसागर
( ६९ )
साखी पद संसार में, कहन सुननको कीन ।
चीठी आई पुरुष की, सो धन लैहो चीन ॥
जो जन हूहै जौहरी, तो कहनेका जोग ।
बिन सतगुरु ना पावई, भटक सुये सब लोग ॥
चौपाई
जब बानी मुख बाहर आवा । भाग बड़े तिनही पुनि पावा ॥
कोट जतनकै जीव ससुझावा । बिना भागते नाम न पावा ॥
गुरु गम लहैं सन्तके पास । सो नहिं परें कालके फांसा ॥
जो कहैं पुरुष अपन कर जाना । सोई भक्त अन्तर्गत ठाना ॥
धर्मदास वचन
धरमदास कहैं कर जोरी । बंदी छोड़ बिनती सुन मोरी ॥
तब साहब अस बोले बाती । लेउँ छुड़ाय राखों निजसाती ॥
तुमको दीन्हौं भक्ति अपारा । नाम जपो तुम अजर हमारा ॥
जो ना बूझे कहा न करई । मुक्ति न होय नरकमें परई ॥
श्रवण माह कहैं दीन्हैं भाई । तौ न विवेकै आ बैठाई ॥
नाम सुने मोर मो कहैं पावैं । जाम जालिम तेहि देख डरावैं ॥
साखी-सब कहैं नाम सुनावहू, जो आवे तुव पास ।
शब्द हमारा सत कहत हों, दृढ़ मानो विश्वास ॥
चौपाई
जो जन गृह तजि ले वैरागी । जहां जाय तहां संगे लागी ॥
साखी-मूल के कान जो लागे, रहे रहन ठहराय ।
वह साधू भर्मै नहीं, सो नहिं नरकै जाय ॥
कहै कबीर तज भर्म पिटारी, नान्ह होयके पीव ।
तज अभिमान गहो गुरुचरण, जमसों वाचे जीव ॥
( ७० )
मुक्तिबोध
चौपाई
आदि नाम निःअक्षर नीरा । तौन नाम लै जीवहि तीरा ॥
आदि नाम लै पंच चलाई । सोइ सन्त प्रमान कहाई ॥
थापो ताहिं दऊं ठकुराई । जबलग रहही मोर दोहाई ॥
गहिमोर नाम मोहिमाहिं समावे । और नामते मोहि न पावे ॥
सोई नाम सन्तन सहिदानी । आप मिलै लेवै पाहिंचानी ॥
उदितनाम निरभय उजियारा । ताहि नाम सो जीव उबारा ॥
कहैं धर्मदास सतगुरु सुनलीजे । अगम पंथ को कैसे दीजे ॥
सद्गुरु वचन
कहैं कबीर पूछेउ भल आई । अगम पन्थगम कहौं बुझाई ॥
अगम पन्थ है विकट विकारा । तासों कबहुँ न होवे पारा ॥
शीतल शब्द लेहिं सहिदानी । उत्तर जाहि कछु शंक न मानी ॥
जाय मिले पुरुषाहिं के पाहीं । जेतिक जीव तुम्हारे बाहीं ॥
धर्मदास वचन
अनहद शब्द बहुत विस्तारा । कैसे पैहैं भेद तुम्हारा ॥
सद्गुरु वचन
आदि नाम पुन तहवाँ होई । नो धत बूझे बिरला कोई ॥
सुरत परम होवे गलताना । ताको मिले निजपद निर्वाना ॥
सुरत बांध जब गुरुहिं समावे । वस्तु अगोचर तबहिं पावे ॥
तज अभिमान मिले जब आई । ताको दीजे ऐन दिढाई ॥
सब तज रहै रहन ठहराई । औ छांड़े सब लोक बड़ाई ॥
ताको दीजे वस्तु अपारा । कहैं कबीर सुन शब्द हमारा ॥
गलत गरीब रहनसे भारै । तन मन धन सन्तनपर वारै ॥
लोक लाज कुल तजे बड़ाई । तब पग परस भर्म मिटजाई ॥
विन विश्वास भक्ति परकाशा । प्रीति बिना नाहिं दुविधा नाशा ॥
बोधसागर
( ७१ )
गुरु से शिष्य करे चतुराई । सेवा हीन नरकमें जाई ॥
संतन वारे तन मन धामा । सोई संत मरे मम नामा ॥
साखी-होय विवेक शब्दके, जाल मिले परवार ।
नाम गहे सो पहुँच है, मानो कहा हमार ॥
चौपाई
नाम उदित सो संत पियारा । मारों काल होय जर छारा ॥
जिन जिन नाम सुने हैं काना । नर्क न परे होय सुक्ति निदाना ॥
आदिनाम जेहि श्रवणन नाहीं । निश्चयसो जिव जम घर खाहीं ॥
सुमरौ पुरुष काल डर कंपा । भौमाने नाहीं सिर चंपा ॥
नाम निरक्षर सुधि जब पावा । काल अपर्बल निकट न आवा ॥
साखी-आदि नाम हैं पारस, मन हैं मैला लोह ।
पारस परस उजियार भये, छूटे बंधन मोह ॥
चौपाई
कहैं लग कहौं कहन नहीं पारा । नाम गहे सो संत हमारा ॥
आदि नाम जस सार के गौसी । लागे बान ठाव रहै वैसी ॥
साखी-सतगुरु मारे बान भर, डोले नहीं शरीर ।
का चाबुक वह कर सके, सुख लागे वह तीर ॥
गौसी लागे सुख भये, मरे न जीवे कोय ।
कहें कबीर अमर सो प्राणी, जो नहीं मृतक होय ॥
चौपाई
लागे जहाँ वस्तु सो पावा । विन लागे को भेद बतावा ॥
नाम अमर रस चाखें कोई । ताको जरा मरन नहीं होई ॥
अक्षर गुप्त सोई मैं भाषा । और शब्द स्वाल अभिलाषा ॥
साठ सुन्नके सुने जो भेऊ । यह गति जाने बिरला केऊ ॥
पाताल सुन्न है बारह खंडा । बारह सुन्न कहौं ब्रह्मंडा ॥
( ७२ )
मुक्तिबोध
बारह सुन्न आकाश बताईं । बारह सुन्न पुरुष के ठाईं ॥
बारह सुन्न कहो अनुमाना । कहैं कबीर गुरुसे हम जाना ॥
सारखी-अकह मूल सब सुन्नके, सुन्न सकल ब्रह्मंड ।
तहवां से बस्ती भई, सात द्वीप नव खंड ॥
चौपाई
चार पदारथ एक पथ माहीं । बिन गुरु नर कहैं बूझे नाहीं ॥
अदेख देखे कथा जो कथई । आप परस दोऊ ता मथई ॥
कथनी कथे प्रतीत हदाईं । मथनी शब्द अभय पद पाईं ॥
जब देखे औरै नहिं माने । तज पाखंड सत्यको जाने ॥
तहां संत को लैं जमरावे । जाके जीवसहिदानी पावे ॥
सो जाने पुन हमार ठिकाना । ता कहैं दीजे निज सहिदाना ॥
नाम अमर रस मनुवा पागे । होय लौलीन तहां सो लागे ॥
गहि पकरे नर सुर्तकी डोरी । तासों काल करे नहिं चोरी ॥
हठ के मनवां आदि जो थीरा । कहैं कबीर सो सांच फकीरा ॥
सत्य समोय झूठ परहरई । दाग न लागे सत्य सो तरईं ॥
जाकहैं गुरु आपन कर लीन्हा । नाम नेति हंसनको दीन्हा ॥
जे तन गुरुके नाम समाना । भक्ति हेत सोई सब जाना ॥
जबलग भक्ति अंग नहिंआवा । सार शब्द कैसे के पावा ॥
सत्य नाम श्रवणन में वोषे । ज्यों माता बालक कहैं पोषे ॥
जहां गुरु भक्त तहां लौ लावे । सुने जु वाह मुक्तिगत पावे ॥
सारखी-सुर्तसमानी नाम है, जगमें रहे उदास ।
कहैं कबीर निज नामही, हठ राखे विश्वास ॥
चौपाई
जाके उर विश्वास न आवे । भक्ति अंग सो कैसे पावे ॥
सुरत हठाय निसदिन तहैं जागे । मुक्त होय कछु बार न लागे ॥
बोधसागर
( ७३ )
चढ़ी निशंक मन मगन रहा था । सो नहिं करै कालके हाथा ॥
जो जिव माया सों लौ लावा । गहे काल मुख बात न आवा ॥
सोई सन्त समाधी मारी । जाके जीव सहिदानी डारी ॥
साखी-गुरुके शब्द साधुकी पूँजी, बणिज जाने जो कोय ।
कहें कबीर तो बड़े सवाई, हानि न कबहुँ होय ॥
चौपाई
जबलग सार नाम नहिं आवे । तबलग प्राणिमुक्ति ना पावे ॥
सार नाम बिन सौपके मोती । उपजे बहुत बिना हर खेती ॥
साखी-येहि विधि करे किसानी, पोता तल बल होय ।
भक्त मिले कोइ वीरला, दाम देय सब कोय ॥
मूलहा मोर नाम हैं, दरगाहे गुरु मान ।
सब सन्तोसों लिये फकीरी, डार सकल अभिमान ॥
चौपाई
आदि नाम जे संतनमाहीं । जमका करे निशंक डरनाहीं ॥
आदि नाम है अक्षर माहीं । गुरु विन नर्क पुन छूटे नाहीं ॥
सोहं मैं निः अक्षर रहाही । विन गुरुके कौन देह लखाई ॥
चीन्हे परे आवे विश्वासा । लोक वेदकी छूटे आसा ॥
चीन्हे आदि निः अक्षर वानी । छूटे भर्म होय ब्रह्म ज्ञानी ॥
कहें कबीर सन्त सोइ भागी । जाके सुर्त निरंतर लागी ॥
नाम चिन्ह पै कहों पुकारी । नातर बूड़े गैल मझधारी ॥
कहों शब्द मानो नर लोई । आदि नाम बिनमुक्ति नहोई ॥
गुरुके कहे मैं कहों संदेश । नाम लेवे सो पहुँचे देशा ॥
गुरुके शब्द जो माने नाहीं । मुक्ति न हो बूड़े भवमाहीं ॥
साखी-जम आसे बल बांधे, कहों पुकार पुकार ।
गुरुकी त्रास न होती तो, खाते उनको फार ॥