Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 913Permalink

बोधसागर

( ३६ )

निर्गुण सों जु भया ओंकारा । तासों तीनों गुण विस्तारा ॥
निर्गुण सो मन भये प्रचण्डा । ताको बास सकल ब्रह्मण्डा ॥
ओङ्कार मन आप निरञ्जन । नाना विधिके कीये व्यञ्जन ॥
भौंति भौंतिके घाट सवारा । कहैलंग गिनों वार नहि पारा ॥
ताके अंश सकल अवतारा । राम कृष्ण तामैं सरदारा ॥
पूरण आप निरञ्जन होई । इनके फेर फार नहि कोई ॥
सर्गुण निर्गुणहुकी करे सेवा । भक्ति करे अरु पूजे देवा ॥
कर आचार विचार न जाने । सो मेरे मन कभी न माने ॥
मन बोधे मन माहि समावे । निज पदको कोई नहि पावे ॥
मन को बोध करे जो कोई । मन पहुँचावे पहुँचै सोई ॥
जाप निरञ्जन माहि समाई । आगे गम्य न काहू पाई ॥
ऐसे तीन लोक सब अटके । खरे सयाने ते सब भटके ॥
ऋषिसुनि गणगन्धर्व रु देवा । सब मिल करें निरञ्जन सेवा ॥
साधक सिद्ध साधु जो भयेऊ । इनके आगे कोई न गयेऊ ॥
बहुत प्रीति सो भक्ति विचारी । मिलन २ लीला अधिकारी ॥
जाय निरञ्जन सो हो भेटा । काल रूप धर करै समेटा ॥
वही निरञ्जन का विस्तारा । तामैं उरझो सब संसारा ॥
जिधर तिधर राखै बिलमाई । रचना अनन्त अपार बनाई ॥
धर्मदास तुम भक्ति सनेही । इन मैं मत अटकावे देही ॥
जन्म धरे छूटै नहि भाई । ताते आप कहो गुहराई ॥
भक्ति गुप्त जाने नहि कोई । तुर्त सनेही पावै सोई ॥
साखी-इन्ते भक्ती गुप्त है, सुन धर्मदास सुजान ।
भक्ति करो भरमो नहीं, सोई भक्ति प्रमाण ॥

धर्मदास-वचन चौपाई

हे स्वामी मैं हूँ अज्ञानी । गुप्त भक्ति मोहिं कहो बखानी ॥
तुम यह भक्ति कहाँ सों आनी । सोई बात मोहिं कहो बखानी ॥

Page 914Permalink

( ४६ )

भवतारणबोध

तुम्हारी भक्ति कौन विधि पावे । कौन भांति की भक्ति कहावे ॥
भक्ति कहींजे कौन प्रकारा । ताको स्वामी कहो विचारा ॥
भक्ति २ सब जगत बखाने । भक्ति भेद कैसी विधि जाने ॥
सो निश्चय मोहिं कहो बखानी । केहि विधि छूटै भवकी बानी ॥
जाते सब संशय मिट जाई । तातें आप देहु समझाई ।

साखी-भव वाणीभ्रम दुख बढ़ै सुख कर सत गुरु देव ।

भक्ति करो निष्कपट होय, सदा तुम्हारी सेव ॥

कबीर-वचन चौपाई

कहैं कबीर सुनो मम बानी । भक्ति सार मैं कहौं बखानी ॥
आगे भक्त भये बहु भाई । करी भक्ति पै युक्ति न पाई ॥
आदि भक्ति शिव योगीं केरी । राखी गुप्त न जग में फेरी ॥
योग करे औ भक्ति कमावै । अधर एक नामै ध्वनि लावै ॥
सौ अक्षर है रंकारा । तासों उपजे सकल पसारा ॥
रहे अधर ब्रह्मांड के माहीं । शिव जानतको जानत नाही ॥
तासन मेरी भक्ति नियारी । जाको क्या जाने संसारी ॥
ताको योगेश्वर नहीं पावे । और जीवकी कौन चलावे ॥
शिवसों अधिक न कोऊ जाने । ऐसी भांति छान बिलछाने ॥
सोउ जीव आगे नहीं आवे । तीन लोक प्रभुता उठ जावे ॥
ठौर हमारो कैसे पावे । वहाँ गये बहुरिहु नहीं आवे ॥
धर्मदास कहु वर्णन अपना । ब्रह्म पुत्र सेवे तिहिं चरना ॥
सनक सनन्दन सनत्कुमारा । सनकादिकसे चारों अवतारा ॥
पांच वर्ष काया नित रहई । ब्रह्म लीन कोह पार न लरई ॥
केते ब्रह्म होय होय गयऊ । सनकादिकसे निश्चय भयऊ ॥
ध्यान जु करे निरञ्जन माहीं । निरञ्जनसों न्यारा कोउ नाही ॥
निरञ्जन अंश हंस अवतारा । सकल मृष्टि है ताहि मँझारा ॥

Page 915Permalink

बोधसागर

( ३७ )

यहाँ ताहि कोई बिरला जाने । आगे कहो कौन विधि माने ॥
इनकी भक्ति करे नर सोई । हमरी भक्ति न जानत कोई ॥
भक्त अनेक भये जग माहीं । निर्भय घर को पावत नाहीं ॥
भक्ति करै तब भक्त कहावे । भगते रहित न कोई पावे ॥
भग भुगते फिर फिर भग आवे । भगते बचपन कोई पावे ॥
चौदह लोक बसै भगमाहीं । भगते न्यारा कोई नाहीं ॥
न्यारी युक्ति मैं तुमहिं दिखाई । तहाँ सुतं रहै साध कहाई ॥
भुगते भग औ भक्त कहावे । फिर फिर योनी संकट आवे ॥
मेरी भक्ति युक्ती जाना । ताका आवागमन नशाना ॥
भक्ति करै तब सुत्तिको होई । नहिं तो बाना जाय विगोई ॥
भक्ति भेद बहुतक है भाई । निर्मल भक्ति न काहूँ पाई ॥
तुम जो बूझो भक्ति प्रकारा । ताका भेद सुनो अब न्यारा ॥
भक्ति होय नहिं नाचे गाये । भक्ति होय नहिं घंट बजाये ॥
भक्ति होय नहिं मूरत पूजा । पाहन सेवे क्या तोहि सूझा ॥
विमल विमल गावें अरु रोवें । क्षण एक परम जन्म को खोवें ॥
ऐसा साहिब मानत नाहीं । ये सब काल रूप के छाहीं ॥
मन ही गावे मन ही रोवे । मन ही जागे मन ही सोवे ॥
जब लग भीतर लग्न न लागे । तब लग सुतं न कबहुँ जागे ॥
सत्य नाम की खबर न पाई । कां कर भक्ति करौं रे भाई ॥
ठौर ठिकाना जानत नाहीं । झूठे मग्न रहैं मन माहीं ॥
कहन सुनन कां भक्त कहावें । भक्ति भेद कितहुँ नहिं पावें ॥
लग्न प्रेम बिन भक्ति न होई । सङ्गति को पावे नहिं कोई ॥
अपने साहिबको नहिं जाना । बिन देखे किहि कियो बखाना ॥
ऐसे भूल परे संसारा । कैसे उतरे भव जल पारा ॥
सत्य भक्तिको नाहीं लागा । ऐसे हैं सब जीव अभागा ॥

Page 916Permalink

( ४८ )

भवतारणबोध

धर्मदास तुम हो बुद्धिवन्ता । भक्ति करो पावो सतसन्ता ॥
एक पुरुष हैं अगम अपारा । सब घट व्यापक सबसों न्यारा ॥
ताको नहीं जाने संसारा । ताकी भक्ति महानिजसारा ॥
भक्ति करे जब उतरे पारा । सुर्त नृत्य कर सेवे सारा ॥
यह विधि भक्तिपदारथ पावे । मुक्ति होय भव बहुरि न आवे ॥
भवसागर ते उतरे पारा । फिरके जग नहीं ले अवतारा ॥
ऐसी भक्ति मुक्ति की दाता । जाकी गति नहीं लखै विधाता ॥
भक्तिही भक्ति भेद बहु भारी । यही भक्ति जगत ते न्यारी ॥
साखी-भक्तिपदारथ अगम फल, मुक्ति चार यहि बार ।
पावे पूरण पुरुष को, जग नहीं ले अवतार ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास कहै सुनो गुसाई । पूरण पुरुष बसे किहि ठाई ॥
केहि विधि सों सेवा कीजे । कैसे चरणकमल चितदीजे ॥
कौन भांति साधों सो भक्ती । सदगुरु मोहिं बताओ युक्ती ॥

सदगुरु वचन

पहिले प्रेम अङ्ग मैं आवे । साधु देख सन्मुख होय धावे ॥
चरण धोय चरणामृत लेवे । प्रीति सहित साधूको सेवे ॥
अन्तर छांड़ि करो सेवकाई । यहि विधि भवके दुःख मिटाई ॥
जोह साधु प्रेम गति जाने । ता साधूकी सेवा ठाने ॥
परम पुरुषकी भक्ति दृढावे । सुतैं नृप कर तहैं पहुँचावे ॥
तासों प्रीति करो चितलाई । छांड़ो दुर्मति औ चतुराई ॥
तबही परम पुरुषको पाये । भव तरके जग बहुरि न आवे ॥
भवतारन संशय नहीं तोही । दो क्षण होय तो लागे मोही ॥
कीतहु बातकी फिकर न करना । कही भक्त निश्चय कर तरना ॥

Page 917Permalink

बोधसागर

( ४९ )

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास बूझे चित लाई । सकल वेद मोहिं देहु बताई ॥
निर्गुण रहित तुम्हारा नाई । कैसे भक्ति करो तेहि ठाई ॥
हो स्वामी यह अचरज बाता । भक्ति करनको दाव न घाता ॥
सर्गुण भक्ति करै संसारा । निर्गुण योगेश्वर आधारा ॥
इन दोनोंके पार बतावा । तुम कैसी विधितहैं मन लावा ॥
सत्य बात मोहि कहो गुसाई । केहि विधि सुतं लगाऊँ धाई ॥
सगुणहि पार न पावत कोई । मेरे मन बर संशय होई ॥
सतगुरु संशय देहु निवारी । मैं जाऊँ तुम्हरी बलिहारी ॥
सर्गुण निर्गुण भेद बताऊँ । तीसर न्यारा मोहिं लखाऊँ ॥
मोरे मन पतयावत नाहीं । बहुत फिकर कीन्हा मनमाहीं ॥
हो समर्थ तुम सतगुरु साई । दृढ़तासे पकड़ो मम बाहीं ॥
सर्व युक्ति बतलावो मोई । अंतर कछु न राखो गोई ॥
तुम सत सत्य तुम्हारी बाता । मैं याचक तुम समरथ दाता ॥
देहु मोहिं मैं मांगो सोई । सोइ लखाव मिटे दिल दोई ॥

साखी-सत्य सत्य समरथ धनी, सत्य करहु परकाश ।

सत्य लोक पहुँचायहो, छूटै यम भव त्रास ॥

सद्गुरु-वचन चौपाई

सुन धर्मन सब कहो सँदेशा । तुमको होय न भवका लेशा ॥
भव तारण समर्थ है न्यारा । ताको नहिं जाने संसारा ॥
योगेश्वर वह गति नहिं पाई । सिद्ध साधककी कौन चलाई ॥
भक्ति होय जगतमें भारी । ध्रुव प्रहलाद सदा अधिकारी ॥
भक्तिमाहिं इन सम नहिं कोई । रामकृष्ण प्रकटे नहिं गोई ॥
दोनों जाने दो व्रत साधू । यही एक इष्ट अवराधू ॥
सतयुग भक्ति करी ध्रुवराजा । पांच वर्ष आयू तत आज्ञा ॥

नं. ७ कबीर सागर - ३

Page 918Permalink

( ५० )

भवतारणबोध

निकसे गृह ते बाहर गयेऊ । नारदके उपदेशी भयेऊ ॥
छठें मास प्रकटे हरि आई । राज दिये वैकुण्ठ पठाई ॥
साठ हजार वर्ष दियो राजू । कुटुम सहित वैकुण्ठ विराजू ॥
एकदिवस जब प्रलय हूय आई । तहाँ तो पुनि ये देह गिराई ॥
पुनि सामीप्य मोक्ष कर दीन्हा । परम पुरुष गति तबहु न चीन्हा ॥
काल पुरुष राखे सब घेरी । सत्य पुरुष जग जाय न हेरी ॥
ऐसे भक्त भये जग माहीं । परम पुरुष गति पावत नाहीं ॥
भक्ति सगुण करे यहि पावे । निर्गुण माहीं नाहिं समावे ॥
जो सायुज्य होय गति पूरी । देव निरंजन जाय हजुरी ॥
ज्योनि स्वरूपी ताका नाऊँ । चारों सुक्त बसैं तेहिं ठाऊँ ॥
सालोक्यहि सामीप्य कहाई । सारूपी सायोज्य लहाई ॥
चार मुक्ति जाके घर होई । ताको पार न पावे कोई ॥
ताके परे मोर अस्थाना । कैसी भक्ति कहा कहों ज्ञाना ।

साखी-ध्रुवकी गति तुमसों कही, सुन धर्मदास सुजान ।

अपरम्पार न पावही, पूर्ण पद निर्वान ॥

चौपाई

सुन धर्मन एक कथा नियारी । बड़ी भक्ति प्रहलाद विचारी ॥
हिरनाकुश दोनों बलकारा । ताके घर लीन्हा अवतारा ॥
तपके हेतु गये बन माहीं । कोइ बातको संशय नाहीं ॥
गर्भवन्त होती तिहि नारी । इन्द्र आवाज सुनि अधिकारी ॥
नभवानीते भई अवाजा । इन्द्रासनको लेही राजा ॥
हिरनाकुश घर जन्म धराई । सो द्वारासन लेही भाई ॥
इन्द्रहि संशय उपजो भारी । गर्भ वातसों देहों ठारी ॥
ये छल इन्द्र कियो अधिकारी । अपने देशहिं ले गयो नारी ॥
तेहिं क्षण नारद आये तहँवाँ । इन्द्रहिको समझायो जहँवाँ ॥

Page 919Permalink

बोधसागर

( ५१ )

इनको गर्भ न चौरै भाई । भक्त होय सबको सुखदाई ॥
गर्भहि मांझ ज्ञान तेहिं दीन्हौ । नारद एक काम बड़ कीन्हौ ॥
हृद कीन्हौ तेहिं गर्भके माहीं । वर्ष हजार रही तिहि ठाहीं ॥
फिर नारी अपने पुर आई । इन्द्रजीत हिरनाकुश पाई ॥
तहां जन्म लीन्हो प्रहलादा । राम रटन रसना ले स्वादा ॥
ऐसो रटन लगाये भारी । तामसभक्त न कोइ अधिकारी ॥
केतो कष्ट सहे सिर अपना । तबही दुःख न व्यापे सपना ॥
हिरनाकुशके मनमें आई । राम तेरो मोहिं देहु बताई ॥
स्वम्भ फार लीन्हौ अवतारा । हरि नरसिंह रूप तब धारा ॥
हिरनाकुश नख उदर विदारा । अपने जन प्रहलाद उबारा ॥
फिरके इन्द्रासन पहुँचाया । सर्गुण भक्तिजान सब माया ॥
ऐसे दृढ़व्रत रामहि गहिया । तेज्ज इन्द्रासन सुख लहिया ॥
ऐसे भक्त न होवे भाई । ताकी गति तुमको समुझाई ॥
इन्द्रासनको राज सुनाऊं । महा भोग बड़े सुख पाऊं ॥
सत्तर दाय चौकड़ी भुगता । बन्धन भवके होय न मुक्ता ॥
बड़े भक्त की कथा सुनाई । पूछो और कहो तोहिं भाई ॥

साखी-इन्द्र राजसुख भोगकर, फिर भवसागरमाहिं ।

यह सर्गुणकी भक्ति है, कबहुँ निर्भय नाहिं ॥

धर्मदास वचन चौपाई

धर्मदास बूझे चित लाई । सतगुरु संशय देहु मिटाई ॥
सर्गुण भक्त मुक्त नहिं होई । है वह एकहि या है दोई ॥
यह संदेह मिटाओ मेरा । तुम सतगुरु मम बन्दी छोरा ॥
की सर्गुण को निर्गुण कहिये । भिन्न भिन्न भेद मोहिं कहिये ॥
सकल मृष्टि कहैवाते भयऊ । यही युक्ति काहु नहिं कहऊ ॥
जो मोहिं ऊपर दया तुम्हारी । सबविधिकहियेयुक्ति विचारी ॥

Page 920Permalink

( ५२ )

भवतारणबोध

यह संसार कहाँसे आया । को है ब्रह्मा अरु को है माया ॥
अन्तर छोड़ि निरन्तर भाखो । मोसन अन्तर कछु न राखो ॥
भक्ति भेद कहो मोहे स्वामी । तुम सब घटके अन्तर्यामी ॥
जीव काज आये जगमाहीं । अब मोको कछु संशय नाहीं ॥
सत गुरु मैं आधीन तुम्हारा । तुम भवसागर तारन हारा ॥

साखी-निरसंशय पद कहा है, सो मोहिं कहु समुझाय ।
फिर भूमैं भरमो नहिं, तहाँ रहो लवलाय ॥
कहै सुनै सुख ऊपजै, जगमें आवे नाहिं ।
काल रहै शिर नायके, सो दीजे समझाहि ॥

सदगुरुवचन-चौपाई

कहै कबीर सुनो धर्मदासा । अब निज भेद कहो परकाशा ॥
सुरत लगाय सुनहु मम वानी । छान लेव जो जिह्वा छानी ॥
सूक्ष्म गति अतिभारी झीनी । ताहि जगतमें विरला चान्ही ॥
आदि न अन्तहती नहिंमाया । उत्पति प्रलय हती न काया ॥
शून्य शिखर नहिंतत्त्वनमूला । कारण सूक्ष्म नहीं अस्थूला ॥
आदि ब्रह्म नहीं ओंकारा । नहीं निरञ्जन नहिं अवतारा ॥
दश अवतार न चौविस रूपा । तब नहिं होता ज्योतिस्वरूपा ॥
पुण्य पाप काहू नहिं थापा । सोय ब्रह्म नहिं सोहं जापा ॥
नहिं तब शून्य सुमेर न भारा । कूर्म न शेष धरे अवतारा ॥
अक्षर एक न रंंकारा । त्रिगुण रूप है नहिं विस्तारा ॥
शक्ति युक्ति नहिं आदि भवानी । एक होय नहिं ज्ञान अज्ञानी ॥
शब्द न स्वांति कछु नहिं होई । कहो विचार सुनो तुम सोई ॥
नहिं है बीज नहिं अंकुरा । आदि अमी नहिं चन्द न सूरा ॥
धर्मदास समझ के रहना । कहों कहा कछु नहिं कहना ॥

Page 921Permalink

बांधसागर

( ५३ )

धर्मदास वचन

धर्मदास कह सुनहु गुसाई । इन बातन बनवे की नाई ॥
कियेउ संशय वे इक ठोरी । तुमहु हते के है कोई औरी ॥
सत्य सत्य अब मो पहँ कहिये । संशय रहित सोई पद लहिये ॥
त्रयी वाचा ले पूछी साई । साधु संत तुम आप गुसाई ॥

सद्गुरु वचन

कहै कबीर सुनहु धर्मदासा । सकल भेद मैं किया प्रकाशा ॥
जो प्रतीति हो मन महाँ तोरा । भवको मेटि शरण रहो मोरा ॥
धर्मदास छोड़ो सब माया । अस्थिर अमर अखंडित काया ॥
भक्ति मुक्ति उपजी है जासों । प्रेमहि लभ्य लगावो तासों ॥
अब मैं तोहि लखाऊं जागा । छूटै जन्म मरणको धागा ॥
जन्ममरण है अति दुख भारी । तासों तुम को लेहुँ उवारी ॥
अब आपा को थापों नहीं । देख लेहु तुम बाहर माहीं ॥

साखी अब तोहि भेद बताऊँ मैं, निर्मल ठौर नियार ॥

सर्व परे सब ऊपरहिं, देखो वहाँ अकार ॥

चौपाई

पुरुष कहो तो पुरुषहि नहीं । पुरुष हुवा आपा भू माहीं ॥
शब्द कहो तो शब्दहि नहीं । शब्द होय माया के छाहीं ॥
दो विन हो नहिं अघर अवाजा । कहो कहा यह काज अकाजा ॥
अमृत सागर वार न पारा । नहिं जानों केतिक विस्तारा ॥
तामें अघर भवन इक जागा । अक्षय नाम अक्षर इक लागा ॥
नाम कहो तो नाम न जाका । नामधरा जो काल तिहि ताका ॥
है अनाम अक्षर के माहीं । निह अक्षर कोइ जानत नाहीं ॥
धर्मदास तहाँ बास हमारा । काल अकाल न पावे पारा ॥
ताकी भक्ति करे जो कोई । भव ते छूटै जन्म न होई ॥

Page 922Permalink

( ५४ )

भवतारणबोध

सारखी-भवसागर भरमों नहीं, यही प्रताप हमार ।
निश्चय करिके मानियो, तुरत उतरिहो पार ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

हे स्वामी यह अकथ कहानी । आगे सुनी न काहू जानी ॥
योगेश्वर नहिं पावें पारा । मैं क्या जानों जीव विचारा ॥
अचरज गुप्त तुम आय सुनाई । ताकी गम्य न काहू पाई ॥
ताकी भक्ति करैं किहि भांती । रूप अरूप न पूजा पाती ॥
कौन युक्ति सो भक्ति करीजै । अगम ठौर कैसे कर लीजै ॥
जस जानहुतस मोहिं लेचालहु । तन मन छोड़ देह सुख पालहु ॥
अब कछु मोसैं होवत नाही । सुरत समाय गई तुम माहीं ॥
यहाँ वहाँ तुम समरथ दाता । मोकहैं जान परी यह बाता ॥

सारखी-नाम कबीरा धरा क्यों, कारन कौन प्रमाण ।
देह धरी तुम आयके, कहिये मोहि बखान ॥

चौपाई

सत्य कबीर नाम मैं जाना । सो भवको क्यों कियो पयाना ॥
ऐसे सन्त जन्म क्यों धारा । किहि कारण लीन्हा अवतारा ॥
सत्य कहो बन्धनमें नाही । निरबन्धन कैसे जग माहीं ॥
देही धरी सबहि दुख पाया । तुमही काहि न व्यापी माया ॥
हठ हों पूछत हों गुरु बाता । रिस न करहु तुम समरथ दाता ॥

सारखी-मैं पूछत हित आपने, जीव मुक्तिके काज ।

साधु सन्त तुम सुजन हो, अब नहिं मोकों लाज ॥

सद्गुरु वचन-चौपाई

धरमदास कहो तुम सांची । मिथ्या नहीं सत्य सुख बांची ॥
तुम हो अंश हंस पति राजा । तुम्हरो मोह करन को काजा ॥
आदि अनादि समीपी मोरा । अब मैं काज कहुंगा तोरा ॥

Page 923Permalink

बोधसागर

( ५५ )

वहांसे तुम्हीं दीन पठवाईं । यहां आय कर लागी कई ॥
काल पुरुष दीन्हा भरमाईं । जिन सब सृष्टि बनाके खाईं ॥
जग जीवनसों तुमहो नियारा । तुम्हरे काज लीन्ह अवतारा ॥
अवर काज मोर कछु नाहीं । हों निरंतर जगके माहीं ॥
मोहिं न व्यापे जगकी माया । कहन सुननकी है यह काया ॥
देह नहीं अरु दरशै देही । रहो सदा जहां पुरुष विदेही ॥
यह गत मोर न जाने कोई । धर्मदास तुम राखो गोईं ॥
आदि पुरुष निहअक्षर जाना । देही धर मैं प्रकटे आना ॥
गुप्त रहे नाहीं लख पावा । सो मैं जगमें आन चितावा ॥
जुगुन २ लीन्हा अवतारा । रहों निरन्तर प्रकट पसारा ॥
सतयुग सतसुकृत कह टेरा । त्रेता नाम सुनीन्द्रहि मेरा ॥
द्वापरमें करुना मय कहाये । कलियुग नाम कबीर रखाये ॥
चारों युगके चारों नाऊँ । माया रहित रहै तिहि ठाऊँ ॥
सो जागह पहुँचे नहिं कोई । सुर नर नाग रहै सुख गोईं ॥
सबसे कहां पुकार पुकारी । कोइ न माने नर अरु नारी ॥
उनका दोष कछु नहिं भाईं । धर्मराय राखे अटकाईं ॥
गुप्त पसारा है अति भारी । ताहि न जाने नर अरु नारी ॥
शिव गोरख सोइ पार न पावें । और जीवकी कौन चलावें ॥
नवहिं नाम चौरासी सिद्धा । समझ बिना जगमें रहे अन्धा ॥
ऋषि मुनि और असंखन भेषा । सत्य ठौर सपने नहिं देखा ॥
जोर कहीं पतयावत नाहीं । बहुत कहीं समझा मनमाहीं ॥
कोइ योग कोइ मदके माता । कोइ कहै हम लखे विधाता ॥
कोइ मान दिशा मन लावे । मौन होयकर मूल गवावे ॥
सत्य पुरुष की युक्ति न पाईं । हृदय धरे नहिं सत्यको भाईं ॥
कोई कहै हम हैं भज नीका । काज अकाज लखै नहिं जीका ॥

Page 924Permalink

( ५६ )

भवतारणबोध

कोई कहै हम पढ़े पुराना । तत्व अतत्त्व सबै कछु जाना ॥
कोई कहै विद्या आधीना । सब विचार कायामें चीन्हा ॥
कोई कहै तप वश करि राखा । तप है मूल और सब शाखा ॥
कोई कहै कर्म अधिकारा । कर्महि सो उतरे भवपारा ॥
कोई कहे भाग्य लिखा सो होई । भाग्य लिखा मेटै नहिं कोई ॥
कहै लग कहौं यही सब कहई । भेद हमार न कोई लहई ॥
सब सों हार मान मैं बैठा । ये सब जीव काल घर पैठा ॥

सारखी-सोइ काल करतार सोइ, भक्ति सुक्ति तेहि हाथ ।
मेरो कह्यो नहिं आदरे, परंपंची बड़ साथ ॥
मनहिं प्रपंची मनहिं निरञ्जन, मन ही है ओंकार ।
फन्दा है त्रयि लोक का, कोइ न भवते न्यार ॥
निरंजनहिं निर्वाण पद, कही तुम्हीं हितवन्त ।
योग यती संन्यास गत, कोइ न पावत अन्त ॥
सप्त सुर्त में रमि रहा, सुर्त शब्द तेहि हाथ ।
ऐसी अगम अपार गति, तीन लोकके नाथ ॥

चौपाई

सात शून्यका सकल पसारा । सात शून्यते कोइ न न्यारा ॥
सात सुर्तका भेद बताऊं । तामें ज्ञान सकल समुझाऊं ॥
उत्पत्ति प्रलय है वाके माहीं । इन गति सों कोइ न्यारा नाहीं ॥
प्रथमहिं अमी सुर्त निज ठौरा । तहाँ निरंजन कीन्हा दौरा ॥
वहाँ जाय अमी ले आवै । ताहाँ अजर बीज उपजावै ॥
सोइ बीज रक्त में धरहीं । यह विधि सों वह उत्पत्ति करहीं ॥
बीजहि जलका रंग कहाया । तासों रची सकलकी काया ॥
दूजी मूल सुर्त तेहि संग । घट २ माहि बनावे रंगा ॥
तीजी चमक सुर्त अंबारा । नौ नारीमें किया पसारा ॥

Page 925Permalink

बोधसागर

( ५७ )

कोठा तहाँ बहत्तर करई । रोम रोम युक्ति सब धरई ॥
चौथी शुन्य सुर्त है भाई । धर्मदास मै तुम्हें लखाई ॥
पंचम सुर्त श्रवण सँग होई । शुभ और अशुभ सुनावे दोई ॥
छठवें सुर्त ठिकाना भाषों । ठाँव ठाँव स्वाद तिहि चाखों ॥
सो तो रहे कण्ठके द्वारा । बाणी भाषा कहै विचारा ॥
सप्तम सुर्त रहे तन माहीं । हृदय से कहुँ न्यारे नाही ॥
ब्रह्म रूप धर तहाँ वह बैठी । गुप्त पसार सकल घट पैठी ॥
कोई न जाने ताको भरमा । ज्ञानी ध्यानी सबही भरमा ॥
सात सुर्तका कहो विचारा । धर्मदास कहुँ वार न पारा ॥
सात कमल का भेद बताऊँ । कमल २ की युक्ति लखाऊँ ॥
मूल कमल है मूलही द्वारा । चार पशुरियाँ है विस्तारा ॥
तहाँ विनायक देव विराजा । मूल द्वार कमल सुति छाजा ॥
ता ऊपर फूल है दूजा । षट दल में ब्रह्मा की पूजा ॥
तीजे कमल पांखरी आठा । नाभी माहिँ साल सो गांठा ॥
तहाँ वासुदेव द्रव्य ठाना । लक्ष्मी सहित बसैं भगवाना ॥
चौथा पद्म हृदय में होई । देव महेश बसैं तहैं सोई ॥
षोडशकमल आत्म पहिचाना । शक्ति अविद्या कहों बखाना ॥
षष्ठ कमल पशुरी है तीनी । सरस्वति वासतहाँ पुनि कीन्हौ ॥
सप्तम कमल त्रिकुटिके तीरा । द्रव्य दल माहिँ बसैं द्रव्य वीरा ॥
शशी और सूर्य प्रकाशक घटका । यह सब खेल निरंजन नटका ॥
अष्टम कमल ब्रह्मांडके माहीं । तहाँ निरंजन दूसर नाही ॥
आठ कमलका बनो ठिकाना । धर्मदास बड़ भागी जाना ॥
साखी-सप्त कर्म अरु शुन्य सत, सात सुर्त अस्थान ।
इक्कीसों ब्रह्मांडमें, आप निरञ्जन ज्ञान ॥
राज निरंजन देखता, ठाँव ठाँव भरपूर ।
रसातल रु ब्रह्मांड लगि, कहुँ निकट कहुँ दूर ॥

Page 926Permalink

( ५८ )

भवतारणबोध

चौपाई

सुन धर्मनि सब जुगत बखानी । तुम अपने मनमहँ कछु जानी ॥
आदि अन्त सब तुम्हें लखाई । उत्पत्ति परलयकी गति पाई ॥
उत्पत्ति परलय सिरजन हारा । मेरा भेद निरंजन पारा ॥
तासे जगत न काहू माना । तातें तोहि कहां मैं ज्ञाना ॥
जो कोई मानै कहा हमारा । सो हंसा निज होय हमारा ॥
अमर करें फिर मरन न होई । ताका खूंट न पकड़ैं कोई ॥
फिरके नहिं जन्में जगमाहीं । काल अकालताहि दुख नाहीं ॥
सुखसागर सुख मूल बतावा । बड़ भागी हंसा काहू पावा ॥
अंकुरी जीव जु होय हमारा । भवसागर तें होय नियारा ॥
प्रणहि प्रतीत करो मन लाई । ताको यह पद देय लखाई ॥
सुर्तवंत साँचा जी होई । शरण तुम्हारी गहिहै सोई ॥
साखी-प्रथमहि दृढ़ प्रतीत है, होय भक्ति अंकुर ।

भाव प्रीति सेवा करे, देउ ज्ञान भरपूर ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

हे स्वामी मैं तुमको चीन्हा । आदि अन्त भेद सब लीन्हा ॥
तुमहीं वार तुमहिं हो पारा । तुमहीं सों उपजो संसारा ॥
तुमहीं हो निज पहिले पारा । तुमहीं सकल जगत सो न्यारा ॥
गुप्त प्रकट मैं सब विधि जाना । तुम हीं हो तहैं पद निरवाना ॥
ऐसी अगम गम्य तहैं नाहीं । मैं बूझो अपने मन माहीं ॥
पूरण कृपा करी तुम साई । मेरे मन कछु संशय नाहीं ॥
भव तारण तुम संशय वारण । धर औ अघर दोनोंके धारण ॥
समर्थ सब गति पायउ तोरी । अब सब संशय भागी मोरी ॥
भयो सनाथ तव दर्शन पाये । माया छूट परम पद पाये ॥
छूटा काल निरंजन मोरा । जन्म मरणके टूटे डोरा ॥

Page 927Permalink

बोधसागर

( ५९ )

अब भवमें मैं बहुरि न आऊँ । तुमरे चरणकमल चित्त लाऊँ ॥
येती युक्ति न काहू पाई । सो साहिब तुम मोहि लखाई ॥
जान परी मोहि तुम्हरी बाता । तुम सम और न कोई ताता ॥
चौरासी सो कीन्ह उबारा । बहुरि जन्म नहिं होय हमारा ॥
समझ बूझ करिहौं सिवकाई । छाँडो कुलकी लाज बड़ाई ॥
परदा तो रहिया क्षण माहीं । जगमें कोई काहू को नाहीं ॥
अपने अपने स्वारथ आई । परमारथ काहू नहिं पाई ॥
ये सब जगत निरंजन माहीं । पाँच तीन सो सब उपजाई ॥
पाँच तत्त्व तीन गुण भारी । इन ते युक्त दिखाई नारी ॥
पानी पवन पृथ्वी आकाशा । सब पर तेज किया परकाशा ॥
रज तम सत तीनों गुणजाना । ब्रह्मा विष्णु महेश बखाना ॥
साखी-पाँच तीन पर अहि निरंजन, यह मायाको ठाट ।
तासों सब रचना करी, भांति भांतिकी घाट ॥

सद्गुरु वचन

चौपाई

कहे कबीर सुनो धर्मदासा । सकल भेद मैं किया प्रकासा ॥
तुम सन अन्तर कछू न राखा । जो कछुहता सो कछु सब भाखा ॥
अब तुम भक्ति करो दृढ़ताई । छाँड़ि देव कुललाज बड़ाई ॥
पहिले कुल मर्यादा खोवे । भव सो रहित भक्ति तब होवे ॥
कुल की भय सबही को भारी । कहाँ को पुरुष कहाँ की नारी ॥
ताते यम को बन्धन कीन्हा । काज अकाज न काहू चीन्हा ॥
ताते परदा दूर निवारो । सेवा करो सत्य मन धारो ॥
परदा साथ काल की गांसी । यह बन्धन दुनियाँ सब फांसी ॥
राजा परजा बड़े कुलीना । परदे काल मर्म नहिं चीन्हा ॥
सेवा करो छाँड़ि मन दूजा । गिरही सेवा गिरही पूजा ॥

Page 928Permalink

( ६० )

भवतारणबोध

गुरुओं कपटे करै चतुराई । सो हँसा जग भरमें आई ॥
ताते गुरु सों परदा नाहीं । परदा करै रहै भव माहीं ॥
गुरु है मात पिता गुरु सेवा । गुरु सम और नहीं कोई देवा ॥
गुरु है खसम और नहीं दूजा । जाने अश हंस गुरु पूजा ॥
गुरुओं परदा कबहुँ न करिये । सर्वस ले गुरु आगे धरिये ॥
साखी-गुरुकी महिमा को कहे, शिव विरंचि नहीं जाम ।
गुरु सतगुरु को चीन्हियां, ते पहुँचे निज धाम ॥

चौपाई

धर्मदास सुन जुगत बताऊँ । चौक आरती तोहि लखाऊँ ॥
अगर चन्दनका चौका दीजै । ज्योति बराय आरती कीजै ॥
पांच तत्व पांचों है बाती । बाहर भीतर ज्योति समाती ॥
मानिक दीपकका उजियारा । यहि बात जाती बिस्तारा ॥
श्वेतपात ले हो सुख भारी । श्वेत खटाई श्वेत सुपारी ॥
यही विधि चौका विस्तारी । मेवा अष्ट आन तहँ धारी ॥
मेवा कदलि कपूर मंगावो । कदली फल सोई ले आवो ॥
पुष्टि फूल सुगन्ध सवारो । भांति भांति व्यंजन अनुसारो ॥
तनमन धन तब अर्पण कीजै । प्रेम सहित ऐसो सुख लीजै ॥
पांच तत्व को भोजन कीजै । ब्रह्म आत्महि तुस करीजे ॥
काया माया को सुख येही । यह सुख करके मिलो विदेही ॥
मिलो विदेह देह धर नाहीं । बूझ लेहु तुम यह मन माहीं ॥
अब कष्ट कहनेको नहीं रहिया । युक्ति हती सो सब हम कहिया ॥
भव छूटन को यही उजागर । याही विधि उतरे भवसागर ॥
सत्य सत्य यह बात हमारी । जो कोई समझ करै नर नारी ॥
भक्ति करै मुक्ति फल पावे । हमरे सत्य लोकमें आवे ॥
कहे कबीर सुनहु धर्मदासा । छूटै कर्म भर्म सब फांसा ॥

Page 929Permalink

बोधसागर

( ६१ )

धर्मदास वचन

साखी-कर्म भर्म भव भा सब, दिये भारमें झोंक ।
सतगुरुके परताप सों मिट गये सबही धोंक ॥

सदगुरु वचन

साखी-यह भव तारण ग्रन्थ है, सतगुरु का उपदेश ।
जो मन माने प्रीति कर, पहुँचे हमरे देश ॥

चौपाई

गुप्त भेद सुनहु धर्मदासा । आपहि आप भये परकासा ॥
मूल वस्तु बीज है भाई । उपजे विनशै आवै जाई ॥
निह अक्षर ते अक्षर भाया । अक्षर आदि अमी उपजाया ॥
आदिअमी किये सकल पसारा । फल रहा कछु नाहिं न न्यारा ॥
सोहं कला अमीके माहीं । श्वेत बीज झलके तेहि ठाहीं ॥
श्वेत बीजका मूल है माया । तासों बची सकलकी काया ॥
श्वेत बीजका सकल पसारा । तामें जीव लिया अवतारा ॥
तब अंकूर अमी ते भयऊ । पारस अंस फैल सब गयऊ ॥

साखी-उत्पति परलय बीज गति, बीजहि आवे जाय ।
गुप्त प्रगट जो कुछहती, सो सब दिया लखाय ॥
निह अक्षर अक्षर भया, अक्षर किया प्रकाश ।
मनते माया ऊपजे, मायात्रिगुणहि रूप ॥
पांच तत्त्वके मेलमें, बांधे सकल स्वरूप ।
माया ब्रह्म जी तत्व अरु, रज सत तम त्रिय देव ॥
इन सब ही को छोड़कर, करनिह अक्षर सेव ॥

Page 930Permalink

( ६२ )

भवतारणबोध

जो चाहो सोई मिले, मानो मोर विचार ।
यही भेद जाने बिना, कोइ न उतरे पार ॥
भव भारी भर्मइ मिटै, संशय शूल न होय ।
हंसनमें जो रम रहा, शरण गहै नहिं कोय ।
कहै कबीर धर्मदास सों, छोड़ो तुम संसार ॥
यह मेरी परतीत कर, तारो कुल परिवार ॥
अंश वंश परिवार निज, नाद बिन्दु गुरु शिष्य ।
जो चाहे निह अक्षरहिं, मुक्ति अंक सोइ लिखव ॥

इति श्रीभवतारणबोध समाप्त


मुक्तिबोध (पंचदश तरंग)

Page 931Permalink

सत्यपुरुषाय नमः

अथ श्रीबोधसागरे

पञ्चदशस्तरंगः

श्रीग्रन्थ मुक्तिबोध

★

सद्गुरु वचन-चौपाई

ये गुरु गम संशय करलेखो । प्रगटे ज्ञान तब वस्तु परेखो ॥
अनुभव आदिकुछ कहों बखानी । सुनिये सन्त गुरु गमबानी ॥
अनंत कोट जुग आगे चलगयेऊ । अचल अमानताहि पुनिरहेऊ ॥
साठ कोट जुग औरो बीता । सृष्टि रचनाकी इच्छा कीता ॥
वह तो अचल पुरुष है अन्ता । बिन गुरुदया न भेट भगवंता ॥
कोट कथे कथनी नहि पावा । जबलग गुरुगम नहीं बतावा ॥
सारखी पद हैं कोटन वाणी । पुरुष एककहैं सुमरो प्रानी ॥
ज्ञान सुरत औ शब्द उच्चार । यह सब दीन्ह कीन्ह संसारा ॥
अचल पुरुष को सुमिरे कोई । जीवत मुक्ति सन्तकी होई ॥
सारखी पद बोले बहु बानी । आदि नामको बिरला जानी ॥
आदि नामका भेद निनारा । त्रिना सतगुरु बूड़े संसारा ॥
सोइ जाने जाको बड़ ज्ञाना । गुप्त मता तिनहीं पहिचाना ॥

सारखी-आदि नाम निज सार है, बूझि लेहु हो हंस ।

जिन जानो निज नाम को, अमर भये ते वंश ॥

आदिनाम निजमन्त्र है, और मन्त्र सब छार ।

कहे कबीर निज नाम बिन, बूड़ मरा संसार ॥

Page 932Permalink

( ६४ )

मुक्तिबोध

आदिनाम कहैं खोजहु प्राणी । जाते होय मुक्ति सहिदानी ॥
मूलमन्त्र मन्त्रन महि साचा । जोगहि जलेसोनगरहि पहुँचा ॥
आदि नाम जेहि खाजत भेटा । जरा मरन को संशय भेटा ॥
आदि नाम निःअक्षर साँचा । जाते जीव काल सों बाचा ॥
निःअक्षर धुन जहवाँ होई । ताहि जपे नर बिरला कोई ॥
जाके बल आवे संसारा । ताहि जपे नर हो भव पारा ॥
गुप्त नाम गुरु बिन नहि पावे । पूरा गुरु हो सोइ लखावे ॥
सार मन्त्र लखे जो कोई । विषधर मंडवा निर्मल होई ॥
आदि नाम मुक्तामणि साँचा । जो सुमरे जिव सबसाँ बाचा ॥
आदि नाम निज सार है भाई । जमराजा तेहि निकट न आई ॥
जब लग गुप्त जाप नहि जाने । तबलग काल हटा नहि माने ॥
गुप्त जाप ध्वनि जहँवाँ होई । जो जन जाने बिरला कोई ॥
गुप्त मता लै पुरुषहि चीन्हा । जबते गुरु मोहिं दिशा दीन्हा ॥
तात वरण प्रभु वरण विहीना । सकल मनुष्यनगर नहि चीना ॥
मूल मन्त्र जेहि पुरुषके पास । सोई जनको खोज ले दासा ॥
मूल मन्त्र है ओ सब साखा । कहैं कबीर मैं निजके भाखा ॥
लिखो न जाय कहै को पारा । हैं अक्षर में जो पावै निरबारा ॥
लिखो न जाय लिखामें नाहीं । गुरु बिन भेट न होवे ताहीं ॥

साखी-प्रीति विना नहि पाइये, जो नहि सुतं समान ।
पुरुष दीप तब पावइ, जबहीं तजै अभिमान ॥

चौपाई

परम पुरुषसों भेट न भयऊ । विन गुरु दयाप्रगटना कहेऊ ॥
धर्मदास मैं कहां समुझाई । निर्गुण भेद कोइ बिरले पाई ॥
तुम तो जीव पर बोधो जाई । जमराजा परपंच लगाई ॥