कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
गरुड़का ज्ञानीजीके आधीन होना
( ६८ )
गरुडबोध
ज्ञानी वचन—चौपाई
अहो गरुड तुम चीन्हा भाई । दे परवान लेऊँ मुकुतार्ई ॥
बाहर भीतर सबै बताओं । तुमसों गरुड कछू न छिपाओं ॥
अब तुम जाहु कृष्णके पास । आज्ञा मानिके करहु विलासा ॥
आज्ञा मांगि कृष्णसे आओ । तब आरति विस्तार बनाओ ॥
तबही गरुड गये पुनि तहवों । श्रीकृष्ण बैठे रहे जहवों ॥
जाइ गरुड तब विन्ती लाई ।
गरुड वचन श्रीकृष्ण प्रति
तुम प्रभु सदा संत सुखदाई ॥
हम यक निर्गुण भेद जो पाया । ताका हम प्रभु विन्ती लाया ॥
ओय कबीर सत्यलोकसे आये । तिन मोहि भेद कही समझाये ॥
उन अन्तर नहिं ऐसो दिढावा । निज साहब नहिं पृथ्वी आवा ॥
नाम कबीर उन आप धराया । यह शब्द उनही भाष सुनाया ॥
निर्गुण भेद सबनते न्यारा । अस उन हमसो कीन्ह पुकारा ॥
जो मोहि आज्ञा करो गुसाई । तौ उनको गुरु करिये जाई ॥
दाया करि मोहि आज्ञा दीजै । सो हममानि अपन फिर लीजै ॥
श्रीकृष्ण वचन
सुनिके कृष्ण उतर तब दीन्हा । भले गरुड तुम उनको चीन्हा ॥
भले गरुड तुम पूछा आयी । दुविधा दुर्मति कपट नशायी ॥
जो यह भेद गुप्त करि रखते । हमसों तुमसों अन्तर पढ़ते ॥
जो तुम हमसों पूछो भाई । उनकर भेद है अगम उपाई ॥
वह निर्गुण हम सर्गुण भाई । निर्गुण सर्गुण बहु बीच रहाई ॥
हम सर्गुण कई बार औतारा । वह साहिब है सबते न्यारा ॥
जाकर पठाये वह यहाँ आये । तिनही पुनि हम कहँ निर्माये ॥
उन आज्ञा जब कीन्ह उचारा । तब हम लीन जोइनि औतारा ॥
जो कबीर अहहीं अर्थाई । सोई वचन सत्य है भाई ॥
बोधसागर
( ६९ )
गरुड वचन
गरुड कहे तब काहे न भाषा । कैसे मोहि छिपाइके राखा ॥
निर्गुण भेद प्रभु मोहि छिपायी । सगुण भेद दीन्हा फैलायी ॥
श्रीकृष्ण वचन
सुनो गरुड यक शब्द निदाना । निर्गुण भेद कोइ विरले जाना ॥
देह धरी हम क्रीडा कीन्हा । यहै मानि सब काहु लीन्हा ॥
हम गीता महँ सन्धि जनाई । ताको कोइ न चीन्हे भाई ॥
निर्भय भक्ति कह्यो परमाना । ताकर भेद काहु नहि जाना ॥
पठि गीता पण्डित बौराये । अर्थ भेद को गम नहि पाये ॥
पठि गीता औरहि समुझावे । आप भरममें जन्म गमावे ॥
करै अचार छूतिकै माने । औरनको हीनहि करि जाने ॥
सर्वमयी हमहीं सब माहीं । पण्डित अँधरे समुझत नाहीं ॥
हम सबमें सब हमरे माहीं । हमते भिन्न कोइ जानत नाहीं ॥
करै सो कौन अचार बिचारा । पण्डित भूले धरि हँकारा ॥
सर्वमयी है नाम हमारा । पण्डित अर्थ न करै विचारा ॥
कहि गीता हम सब समझायी । गीता पढ़ै समुझि नहि जायी ॥
कब हम पूजा नेम बतावा । कब हम जीव घात फरमावा ॥
ब्रह्मा विष्णु और शिव कहवाये । इन तीनों मिलि बाजी लाये ॥
तेहि बाजी अटका सब कोई । निर्गुण गमि कैसे के होई ॥
बाजी लायके जग भरमाया । निर्गुणकी गति काहु न पाया ॥
जो जो कछु हम कहा उधारी । सो काहु नहि दृष्टि निहारी ॥
हम जानहि सब भेद अवगाहा । और देव नहि पावहि थाहा ॥
ब्रह्मा विष्णु शिव बाजी लाये । उन काहु नहि और सुहाये ॥
अपस्वारथसों बहुविधि लीन्हा । परमारथ काहु नहि चीन्हा ॥
गीता मथी कही समझायी । सो अर्जुन नहि जानी भाई ॥
चारि वेद मथि गीता कही । सो अर्जुन निज मानी सही ॥
श्रीकृष्णका गरुड़को कबीर साहबको गुरु बनानेकी आज्ञा देना
( ७० )
गङ्गबोध
श्रवण लगाय गीता उन सुनी । रहनि गहनि एको नहिं गुनी ॥
रहनि गहनि उनहुँ नहिं पायी । अर्थ सुनी सब कान उडायी ॥
सुनि सुनिसो सब जग अरुझावे । सांचा भेद न कोई पावे ॥
उनहुँ अचार विचार न छूटा । ब्रह्मा विनशे यम सो लूटा ॥
श्रवण अवाज सबहिंकी लीन्हे । रहनी गहनी कोइ न चीन्हे ॥
अहमेव कीन्हो अधिकारा । ताते जाहि गले सोहि मारा ॥
करै विचार पाखण्ड छूटे । भर्म विगुर्चन यमकी लूटे ॥
पण्डित बाँचि गीता अथावे । गीता केर अर्थ नहिं पावे ॥
फिर फिर हमहीं को ठहरावे । पंडित अँधरा भेद न पावे ॥
सुनहु गुरुड यक शब्द हमारा । होय निर्गुण जिव केर उवारा ॥
हम कबीर कै निज करिजाना । उनहीं सकल कीन मण्डाना ॥
उन्ही सब अस्थान हटाया । जहाँ ले तीर्थ तिन सबहि गढाया ॥
जहाँ जहाँ उन चरण छुआया । सोइ सोइ तीर्थ अस्थान बनाया ॥
आपु जानिके चर्ण जो दीन्हा । यहि विधि सबको थापन कीन्हा ॥
वही मानि सब काहु लीना । आप गुप्त होय काहु न चीना ॥
इन सबही मिलि बाजी लायी । आप आपकी कीन बढाई ॥
जिनकी आज्ञा सब कछु भयऊ । तिनको छिपाये तीनों दयऊ ॥
सारखी-कहैं कृष्ण कबीरसों, गुरु तुम करो कबीर ।
हंस लै जइहैं लोक के, खेइ लंगैहैं तीर ॥
चौपाई
चरण टेकिके गुरुड रिगायी । कीन्हो भेंट द्वारका जायी ॥
वृन्दावन होय आज्ञा लीन्हा । दर्शन जाइ द्वारका कीन्हा ॥
चरण टेकि प्रदक्षिण दीन्हा । मस्तक नाइ बन्दगी कीन्हा ॥
समरथ कहो मोहि समझायी । आरति साज मैं लेउँ मैगायी ॥
तब हम उनपै पूछे लीन्हा । कहो कृष्ण आज्ञा कस कीन्हा ॥
गरुड़का आरतीका साज इकट्ठा करना
बाधसागर
( ७१ )
गरुड वचन
तबही गरुड कह्यो अर्थाई । अस्तुति कीन्ह बहुत लौ लाई॥
एको बात गोंय नहीं राखी । कृष्ण बहुत कै अस्तुति भाखी॥
निर्गुण के हम गम्य न जाना । बहुत भाँति उन गम्य बखाना॥
उनतो निर्गुण गम्य बतावा । ब्रह्मा विष्णु शिव पार न पावा॥
औ हम उन कहँदल जो दीन्ह। उन आवे की आज्ञा कीन्ह। ॥
सत्गुरु वचन
तब हम उनको भेद बतावा । एकोत्तर से नरियर फरमावा ॥
बहुत जतन कै मंडप छावा । बहु अतुरागी साज सजावा ॥
जेतके साधु द्वारका आया । सबको गरुड कानि बुलवाया ॥
जेतिक साधू तहाँ रहाये । गरुड सबहिंको दल पहुँचाये ॥
जहाँ ले सुनि हैं सहस अठासी । नाग लोकके नाग जो वासी ॥
वासुकि देव जो आपु रहाये । औरो नाग बहुत चलि आये ॥
आय विष्णु ब्रह्मा दोउ भाई । शीव आय बहु तेज जनाई ॥
सब पर तेज महादेव कीन्ह। तुम सब मिलिके गरुडहि चीन्ह। ॥
तबहि गरुड पूछा सहिदानी । जोई कृष्ण कहा मोहि बानी ॥
गरुड वचन
सुनहु ब्रह्मा विष्णु मदेशा । यह मुहि कृष्ण कहा उपदेशा ॥
एति समय बीति जब जायी । तब हम तुमसों कहब बुझायी ॥
जोइ कृष्ण सब कहा विवेकी । सो तुम्हरी मति आँखिन देखी ॥
महादेव वचन
यह सुनि महादेव रिसियाने । हमरी गति तुम काहु न जाने ॥
हम तीनों हैं त्रिभुवन राई । हमहीं छोड़ि अवर चित लाई ॥
तुम हैं पंछी मतिके हीना । हमहिंछोड़ि औरहिं चित दीना ॥
महादेवका बोध करना और गरुड़का उन्हें समझाना
( ७२ )
गरुडबोध
गरुड वचन
तबही गरुड कहे समझायी । मति हमारि कोइ विरले पायी॥
अजर अमर घर पहुँचे सोई । मती हमार लखै जो कोई ॥
अवसर वीति जबै यह जायी । तब महादेव हम कहब बुझायी॥
सब साधुन की करिये सेवा । यह निज आहि भक्तिको भेवा॥
सबको गरुड जो भोजन दीन्हा । बहुत यतनकै भक्ति सो कीन्हा॥
करि प्रसाद जब माँड मैडायी । हमसे पूछी विन्ती लायी ॥
तबहि गरुड विन्ती अनुसारी । चलिये समरथ चौक विस्तारी॥
धर्मदास सुनि चौका कीन्हा । लोक समान पयाना दीन्हा ॥
संत समाज सब गावहिं गाजी । ऐसी भक्ति भक्त भल साजी ॥
बजो शंख वीन स्वर सोई । झांझन केरी बाजन होई ॥
ताल मृदंग गगन सो बाजै । ऐसी भक्ति भक्त भल छाजै ॥
शब्द स्वरूप तबै हम भयऊ । तुरत जाइ सत्यलोकहि गयऊ॥
सकलो साज वहां ते आना । बहुत भाँतिकी भक्ति जो ठाना ॥
सत्यलोक ते उतरे अंशा । अधम कालका भया विध्वंशा॥
सब समेत साज जो आये । जग मग ज्योति बरनिनहिं जाये
निर्गुण भक्त हो सुरति संजोई । कौतुक देखि रहे सब कोई ॥
नाग लोक को कीना मोही । ऐसी भक्ति न देखी कोही ॥
शेषनाग भये आपु मोहाने । औरकी बातें काहि बखाने ॥
मोहे ब्रह्मा विष्णु महेशा । नारद मोहे शुकदेव शेशा ॥
गण गंधर्व मोहे सब झारी । निर्गुण भक्ति न परे विचारी ॥
मोहे कृष्ण द्वारका वासी । मोहे सकल सिद्ध चौरासी ॥
यह समाज सो कैसो आई । ताहि देखि सब रहैं झँवाई ॥
ताते रंग उठे ततकारी । मोहि रहे सब सभा विचारी ॥
मोहे विष्णु वैकुण्ठके वासी । मोहे इन्द्र रुद्र लोक कैलासी ॥
गरुड़की आरतीमें सब देवोंका आना और गरुड़का परवाना लेना
बोधसागर
( ७३ )
मोहे इन्द्र और उरवशी । नौ लख तारा सूरज शशी ॥
यहि विधि कीन्ह भक्ति मनलायी । तनमन सुधि सकलौ बिसरायी ॥
साखी-तेतीस कोटि देवता, गण गन्धर्व सब झार ।
सुर असुर सबही थके, लीला नाम अपार ॥
चौपाई
धन्य धन्य सब करहिं पुकारा । धन्य गुरुडजी ध्यान तुम्हारा ॥
धन्य कबीर जिन भक्त उधारा । भक्ति ज्ञान का कीन पसारा ॥
धन्य गुरुड सबही अस कीन्हा । ऐसी भक्ति हृदय चित दीन्हा ॥
भक्ति मंडान पहर दोय भयऊ । तहैं हम उठिके आरति कियऊ ॥
आरति भइ पुनि बहुते भांती । बरणि न जाय शोभाकी कांती ॥
एकोतर नरियर मालुम कीन्हो । बाँटि प्रसाद सबनको दीन्हो ॥
सत्य सत्य सबन मिलि कीन्हा । धन्य गुरुड तुम यह मति लीन्हा ॥
गुरुड वचन
विन्ती करै गुरुड चित लायी । सबसे करब हम चर्चा जायी ॥
दया करहु हम पैं गुरु देवा । तीनों देव सो कहिहो भेवा ॥
हम तो चरचा करब गुसाई । हमको दो लखाइ सब ठाई ॥
ज्ञानी वचन
अहो गुरुड तुम हौ बड ज्ञानी । विद्या देहु सब घरके जानी ॥
घर आयेसे राड न कीजै । क्षमावंत हो बिदा सब कीजै ॥
बिदा देहु सबही सावधाना । तिनके घर तुम करिहो ज्ञाना ॥
अस्तुति ठानि चले सब देवा । धन्य कबीर देवनके देवा ॥
साखी-कहैं कबीर धर्मदाससे, यहि विधि आज्ञा लीन ।
अपने अपने लोक को, सबही प्याना कीन ॥
चौपाई
सबको बिदा जबहि करि दीन्हा । तबहिं गुरुड अस कहबे लीन्हा ॥
गरुड़का त्रिदेवसे चर्चा करने जाना
( ७४ )
गरुडबोध
गरुड वचन
हमको हुक्म तुम देहु गुसाईं । तुव प्रताप करौं बडाईं ॥
तुमरी कृपा काल हम जीता । सबही भांति छुटी मन चीता ॥
तुमरी दया आश सब झूटी । भया निराश तब फन्द़ा टूटी॥
अब मनमें मोहीं यक आवै । चरचा करनकौ मनमें भावै ॥
जो आज्ञा हम तुम तुमरी पावै । फिरि सर्बहिं सो चर्चा लावै॥
त्री देवन सों कहूँ बुझायी । तिन कर फँद सब देहुँ तुडायी ॥
ज्ञानी वचन
तब हम तिनको बहु समझावा । निर्गुण सगुण सब भेद बतावा॥
पाईं भेद गरुड मनसाने । त्रिदेव सो चरचा मन आने ॥
तब हम आज्ञा तेही दीना । हमहू बिदा तहाँ से लीना ॥
साखी-दया लेइ गरुड चले, हृदये धरि गुरु ज्ञान ।
ब्रह्मपुरी ठाढे भये, चर्चा कर मन ठान ॥
चौपाई
हुते द्वारका ज्ञान मडाना । गरुड वहाँते कीन्ह पयाना ॥
जाइ सुमेरु पर बैठे जायी । कीन्हो भेंट ब्रह्म सों आयी ॥
गरुड ब्रह्म लोकहि जब आये । ब्रह्मा आदर कीन्ह बनाये ॥
आदर भाव ब्रह्मा तब कीन्हा । डारि सिंहासन बैठक दीन्हा ॥
जल करजोरि ब्रह्म लइ आये । गरुड के चरण पखारन आये॥
ब्रह्मा वचन
धन्य गरुड यहाँ पगु धारी । अब पूरी सब आश हमारी ॥
तुमतो बाहन कृष्ण के भाई । आज कृष्ण पग धारे आई ॥
जो तुम हमपर दया कीन्हा । कृष्ण बदल हम तुमकर चीन्हा॥
आयसुमौंगिप्रसाद जो भयञ्ज । करि प्रसाद वैकुण्ठमें गयञ्ज ॥
पान फूल जो अगर मैगायञ्ज । इच्छा भोजन तहँवा पायञ्ज ॥
बोधसागर
( ७५ )
बैठे जाय पुनि गरुड समाजा । उठि तब चर्चा निर्गुण साजा॥
ब्रह्मा कह तुम कैसे आये । सो मोहि वचन कहो समुझाये॥
कौन काज यहाँ पगु धारा । कहे ब्रह्मा तुम कृष्णके प्यारा॥
गरुड वचन
तबही गरुड कहे समझायी । तुमहिं चितावन आयउँ भाई ॥
तुमहिं चितावन हौं पगुधारा । आदि पुरुष वह रहै नियारा ॥
साखी-विनु देखे को जाय यह, नहिं पावे कोइ ठाम ।
जन्म अनेक भरमत फिरे, मरे विनु गुरुके नाम ॥
आदि पुरुष आगम है, जाको सकल प्रकाश ।
निर्गुण भेद अपार है, तुम कहैं बांधी आश ॥
चौपाई
कोटिन ब्रह्मा गये सिरायी । अविगतकी गति काहु न पायी॥
कोटिन ब्रह्मा पृथ्वी विलाने । अविगतकी गति काहु न जाने॥
कोटिन विष्णू गये सिरायी । फिरि फिरिकै पृथ्वीहु विलायी॥
कोटिन रुद्र देह धरि लीना । अस्थिर होय जगत्सो कीन्हा॥
कोटिन इन्द्र अवतार जोलीन्हा । अविगति पुरुष काहु नहिं चीन्हा॥
गण गंधर्व नर कौन चलावै । सनक सनन्दन पार न पावै ॥
शेष नाग बहु भांति भुलाने । आदिपुरुषकी खबरि न जाने॥
सब परिवार जो भूले भाई । अवगति की गति काहु न पाई॥
भुला देखि जिव दथा न आई । जीव अनेक घात किहु भाई ॥
सब भूले कोइ लागु न तीरा । महा अधम सो आहि शरीरा॥
देह धरी सब भरमें आई । आपन आप सब करै बडाई ॥
अहमेव कैसे खोजेहु जाई । मांताको कहा न कीनेहु भाई ॥
१ जिन २ पुस्तकों में सृष्टि उत्पत्ति प्रकरणका वर्णन आया है, उन सबोंमें आद्याकी आत्माको न मान कर हठ करके ब्रह्माका निरंजन के खोजमें जानेका वर्णन आया है वहासे जानना चाहिये और यथार्थ भेद गुस्ते ।
( ७६ )
गुरुवोध
कीन्होखोज तुम आपुगुमाना । नहिं पाये तब रहे लजाना ॥
खोजकीन्हो जब अन्त न पावा । तब तुम आप आप ठहरावा ॥
आपु दृढाय थापना कीन्हा । सोई अहम् निर्गुण नहिं चीन्हा ॥
तुमरे भूले जगत भुलाना । आदिपुरुषको मर्म न जाना ॥
यहि विधि जग सब रहत भुलायी । टीका मूल काहु नहिं पायी ॥
तेतीस कोटी देव भुलाये । यहि भूले कोह गम्य न पाये ॥
सारखी-भूले गम्य न पाइया, भूले मूठ गँवार ।
टीका भूल न जानई, अरुझि रहा संसार ॥
चौपाई
तुम बाजीगर बाजी लाये । तुमतो सब दुनियाँ भरमाये ॥
ब्रह्मा वचन
सुनि ब्रह्मा तबहीं रिसियाने । हमते दूजा केहि को जाने ॥
गुरु वचन
सुनु ब्रह्मा यक वचन हमारा । तुम अस ब्रह्मा कोटि हजार ॥
कोटिन ब्रह्मा ठाढ़े द्वारा । कोटिन वेद सो करहिं उचारा ॥
खोज करन ब्रह्मा तुम गयऊ । कहूँ पिता के अन्त न पयऊ ॥
झूठ कहे मातासों जायी । ताते ब्रह्म शाप तुम पायी ॥
माता ते तुम भये लबारा । आय जीवमें सकल संसारा ॥
सबकी प्रतिमा थीर न आयी । आपु समेत सकलो भरमायी ॥
जो कोह कहै भूलकी वानी । कोटिन जन्म नरककी खानी ॥
यह संसार रहट की घरिया । कइक बार राजा अवतरिया ॥
कइक बार नरक में परई । कइक बार ब्राह्मण औतरई ॥
यहि विधि जीव आवे जायी । भरमि भरमि चौरासी पायी ॥
कोटिन बार अस्थावर जानी । कोटिन बार पिंडज उत्पानी ॥
कोटिन जन्म अंडज अवतारा । यहि विधि भरमहिं जीव विचारा ॥
यहि विधि भरमें जीव विचारा । विनु सतगुरु नहिं होय उबारा ॥
ब्रह्माका विमान भेजकर विष्णु और महादेवको बुलाना
बोधसागर
( ७७ )
साखी-कहे गरुड समझाइके, सुनहु ब्रह्म यह बात ।
अविगत पुरुष सु और है, जाके माय न तात ॥
ब्रह्मा-वचन चौपाई
सुनि ब्रह्मा तब पूछे बानी । कैसे अविगतिकी गति जानी ॥
कौनी युक्ति साच कै मानी । साहिबकी गति कैसे जानी ॥
गरुड वचन
गरुड कहै तुम आपही ज्ञाना । जहाँ गर्व तहाँ पुरुष छिपाना ॥
गर्व गुमान में जो है पूरा । रहै सदा सो धूर अधूरा ॥
साखी-मानुषदेह अपराधि है, देह धरे अभिमान ।
ताते सबै विगुचै, भक्ति मर्म नहिं जान ॥
चौपाई
भक्ति जो आदि अंतसे आयी । जाते सकल माँड निर्मायी ॥
ताकर मर्म जो जाने नायी । ताते काल फांस निरमायी ॥
साखी-लोक वेद जानै नहीं, करै भक्ति अभिमान ।
ताते सबै विगुरचे, भक्ति करन का जान ॥
ध्वजा जो फरके शून्यमें, बाजे अनहद तूर ।
तकिया है मैदान में, पहुंचेगा कोइ शूर ॥
ब्रह्मा वचन-चौपाई
ब्रह्मा कहै गरुड सुनु भाई । अपने मुख तुम करहु बडाई ॥
इतना ब्रह्मा किया विचारा । देव विमान तुरत भये ठाढ़ा ॥
कहे ब्रह्मा तुम जाहु विमाना । लाओ विष्णु बुलाइ सयाना ॥
चला विमान विष्णु पै गयऊ । तबहि विष्णु अस पूछनलयऊ ॥
कहो विमान कहाँ पगु धारे । सत्य सत्य कहो वचन सम्हारे ॥
विमान वचन
गरुड भक्त यक आया देवा । सो नहिं माने तुम्हरी सेवा ॥
( ७८ )
गरुडबोध
सुनते विष्णु विमान चढ़ाये । चढ़ि विमान ब्रह्म लोकहि आये॥
विष्णुपुरीसे विष्णु जब आये । बैठे जाय ब्रह्माके ठाये ॥
विष्णु वचन
केहि काज पर मोहि बुलायी । सो मोहि भेद कहो समझायी ॥
ब्रह्मा वचन
ब्रह्मा वचन कहै अर्थावै । कहै गरुड हम केहि चेतावै ॥
हमको मनुष्य देह करि जाने । आदि पुरुष औरै को माने ॥
भले विष्णु तुम आये भाई । अब शिवको तुम लेहु बुलाई ॥
गढ कैलास शिवका अस्थाना । तहाँको अब तुम जाहु विमाना ॥
सब देवनको आनु बुलायी । सुनहीं चर्चा गरुड की आयी ॥
महा विमान तुरत चलि गयऊ । गढ कैलास पर ठाढे भयऊ ॥
शिवशंकर को माथ नवायी । पाछे ब्रह्माका वचन सुनायी ॥
ब्रह्मा गरुड जहाँ झगर पसारा । तेहि कारण तुम सबके हँकारा ॥
ब्रह्मा विष्णु बैठे एक ठाई । कीन्ही चर्चा मंड मँडाई ॥
गरुड सबहि का करै उच्छेदा । सो मैं तुमहि बतायो भेदा ॥
बाजे डमरू हने निशाना । चले रुद्र तब साजि विमाना ॥
तुरत चले नहीं लाये बारी । चले रुद्र आये पगुथारी ॥
ब्रह्माको जहाँ भयउ उच्छेदा । बैठे जहाँ करे बहु भेदा ॥
इन्द्र लोक सो इन्द्र बुलाये । जेहि सँग देव सबै चलि आये ॥
सो सब चलि ब्रह्मा पहुँ आये । वासुकि देव जो आप रहाये ॥
आवत उनके नाग बहु आये । बहुते नागिन आयी बहुभाये ॥
सुर नर मुनि सब आनिबुलायी । जो जस आसन तस बैठई ॥
ब्रह्मा विष्णु बैठे यक ठावा । गरुड तहाँ पुनि ज्ञान सुनावा ॥
गरुड वचन
अविगतिकी गतिआहि निनारा । सब भूले कोइ पाउ न पारा ॥
ब्रह्मा और विष्णुकी बातचीत
बोधसागर
( ७९ )
ब्रह्मा वचन
ब्रह्मा कहै विष्णु सों बाता । गुरुडको ज्ञान सुनो विख्याता॥
हम तीनों अवरे नहिं कोई । हमरे परे सुनावै सोई ॥
ब्रह्मा कहै विष्णु सों बाता । हमको कहत है परलय घाता॥
हम तो तीन लोकको कीन्हा । हमको सकल देवता चीन्हा ॥
गुरुड वचन
तबहि गुरुड यक वचन उचारा । जब कर्ता तुम सृष्टि सव्वारा ॥
वह साहब सबही ते न्यारा । कस नहिं ताकर करो विचारा॥
जिन साहब तुम्हें निर्मायी । तुम कस ताको नाम छिपाई॥
विष्णु रहत हैं तुम्हरे पास । तिनहुं को पुनि काल गरासा॥
क्रोधवंत ब्रह्मा तब भयेऊ । अचरज बात गुरुड जो कहेऊ॥
जाकी तैं पुनि सेवा करई । सो तो हमरे त्रास महँ डरई ॥
सुर नर सुनि सब काहू चीन्हा । सुनु पंछी तैं मतिका हीना ॥
लोक वेद सब हम कहैं जाने । न जानूं कस आप चित आने॥
गुरुड वचन
सुनु ब्रह्मा तैं गर्व भुलासी । तोहि अस ब्रह्म कोटि मरासी॥
हम तो ब्रह्मा बहुत जो देखा । जी पूछहु तो काढों लेखा ॥
काढों विष्णु कोटि सै चारी । महादेव जाके भंडारी ॥
मैं तो भक्त कवीरका चेला । युगन युगन जिन कीन्हो मेला॥
हमसों कह्यो कवीर बुझायी । ताते आय कह्यो गोहराई ॥
ब्रह्मा वचन
ब्रह्मा कोपि उठे तब भाई । विष्णु महादेव सुनहुँ आई ॥
विष्णु वचन
आये दूनों जन ब्रह्मा ठाई । विष्णु कहै कस मता दिढाई ॥
काह आज जिव बहुत उदासा । कीन्हो क्रोध गुरुड के पास ॥
कहो वचन मुख होय प्रकाश । हम अजान है तुम्हरे आसा ॥
( ८० )
गरुडबोध
ब्रह्मा कहै सुनो हो भाई । अविगत की गति गरुड सुनाई॥
हमहीं तीन अवर नहिं कोई । चौथे एक निरंजन सोई ॥
ताको गरुड न माने भाई । ताते मोहि कोध भौ आई ॥
तिहि कारण हम तुम्हें बुलावा । गरुड ज्ञान हमहीं समझावा ॥
विष्णु वचन
विष्णु कहैं सुनो गरुड विचारी । आदि अंत कोई अगम है भारी॥
एक ध्यान हमहूं नहिं कीना । अविगति बात हमहूँ नहिं चीना॥
अहमेव मटी सुरत लगाया । अविगति ध्यान तबहूँ नहिं पाया॥
ध्यान मध्य हम देखा जाही । ब्रह्मा विष्णु महादेव नाहीं ॥
साखी-विष्णु नहीं ब्रह्मा नहीं, माहादेव नहिं कोय ।
ओम्ओंकार तहवाँ नहीं, निरखि देखा हम सोय ॥
ब्रह्मावचन-चौपाई
तब ब्रह्मा अस वचन उचारा । यह है बड़ा काल वटपारा ॥
विष्णु वचन
सुनु ब्रह्म अविगती कहानी । विना तत्त्व मैं निरखा बानी ॥
ताकी का कहिये अब वाता । अगम अपार कहूँ विरुगता ॥
साखी-निःकामी निध्यानि सोई, निज्जेमी निर्वान ।
कहै विष्णु ब्रह्मा सुनो, अविगति यहि विधि जान ॥
चौपाई
ब्रह्मासों कहै विष्णु बखानी । है कोई आदि पुरुष निर्वानी ॥
दुर्वासा संग रहे जब भाई । अविगतिकी गति तब हम पाई ॥
तबका बोल हम कीन्ह परमाना । ताते हम जानहिं निरवाना ॥
दुरवासा गुरुभक्ति दृढाया । तब ते हमहु परम पद पाया ॥
साखी-ब्रह्मा हमकहैं जानहुँ, और न कोई सांच ।
दृढा ज्ञान नहिं आवई, ताते काया कांच ॥
गरुड़ और महादेवका वार्तालाप
बोधसागर
( ८१ )
ब्रह्मा कहै सुनो विष्णु विचारी । हमही रचा पुरुष औ नारी ॥
हमते और कौन है भाई । सो मोहि भेद कहौ समझाई ॥
हम तो सर्गुण सकल पसारा । हमतो अगम निगम विस्तारा ॥
हमतो रचा पवन औ पानी । हम कहैं वेदव्यास बखानी ॥
हम चौरासी नाव जो कीन्हा । हम निर्गुण सरगुण चीन्हा ॥
इतनी कथा कहि ब्रह्मा सुनाई । तबहूँ गुरुड न मानैं भाई ॥
गुरुड वचन
कहै गुरुड सुनो ब्रह्म कुमारा । तुम कहैं रची सृष्टि करतारा ॥
सबको रची सबै जिन कीन्हा । वह तो पुरुष सबन ते भीना ॥
वह तो पृथ्वी पाँव न दीन्हा । शब्दहि ते सकलो जग कीन्हा ॥
जो आप रचना करि जाना । तो हमसे हठि भाषहु ज्ञाना ॥
जो तुम रचा पवन औ पानी । पृथ्वी अकाश तुमहिं जो ठानी ॥
रचा तुम्हार तब जानहिं भाई । अब रचहु तुम फिरि विनशाई ॥
जो तुम्हार है सकल बनाई । फिरिके परलय करहु तुम भाई ॥
तब हम जानहिं कीन तोहारा । यह मेटहु सकलो विस्तारा ॥
अपने हाथ रचै जो कोई । फिरिकै मेटि सके पुनि सोई ॥
तब ब्रह्मा सुनि रहे लजाई । सम्मुख उत्तर कह्यो न जाई ॥
महादेव वचन
कहे महादेव सुनो रे भाई । अचरज बात कही नहिं जाई ॥
सुनु ब्रह्मा गुरुड जो कहई । ताकर भेद कोई विरला लहई ॥
दश औतार विष्णु जो लियऊ । काया काल ब्रास जो कियऊ ॥
तबही कृष्ण भेद यक कीन्हा । ताको ब्रह्मा तुम नहिं चीन्हा ॥
गोपी ग्वाल सबै हरि लाये । तब जो कृष्ण सब दीन मेराये ॥
इतनी बात ब्रह्मा तुम नहिं जानो । अविगतिकी गति कैसे पहिचानो ॥
( ८२ )
गरुडबोध
सारखी-कौन सरूपी कृष्ण है, कौन धरे अनुमानु ।
देह धरे नहीं चीन्हहूँ, निर्गुण कैसे जानु ॥
चोपाई
निरगुणको गुण है बड भारी । जिन उत्पन्न कियो सब सारी ॥
वह तो पुरुष मूल है माथा । गति प्रतीति ताहीके साथा ॥
नहीं महात्म पुरुष की पूजा । जप तप संयम नाम विनु दूजा ॥
वार पार नाम नर सेई । अजर नामको सुमिरन देई ॥
बारहिं बार नाम लौ लावे । अजर अमर होय लोक सिधावे ॥
नाम सिखापन बदन सो खोले । विना नाम विनु महात्म डोले ॥
सतगुरु विना मर्म नहीं जाने । हमैं तुम्हैं सब जगत बखाने ॥
ब्रह्मा वचन
सुनो महादेव साँच बखाना । निर्गुणके गुण हमहूँ नहीं जाना ॥
अविगतिकी गति हम ना जानी । योगी जंगम सेविं हम जानी ॥
सुर नर मुनि सब हमको ध्यावें । हम उपजावें हमही विनशावें ॥
साखी-मैं उपजावों मैं विनसावों, मैं खरचों मैं खाऊँ ।
तीन लोक पैदा करें, मोर ब्रह्म है नाऊँ ॥
गरुड वचन चोपाई
ममताते नर नरकें जायी । ताते बहुरि बहुरि जन्मायी ॥
तुहि अब ब्रह्मा बहुत विचारा । ताते काया विनसे सब सारा ॥
तू ब्रह्मा अस जो धरे हँकारा । तेहिते काल भया वटपारा ॥
सुनु ब्रह्मा अविगति की बाता । एकै पुरुष एक है माता ॥
सुनहू सब सभा विचारो । यक मैं निरखिकहौं निरुआरो ॥
वहि साहबकी खबरि न पावा । तुव अस ब्रह्मा बहुत उपावा ॥
वही हम निरखि परखिके जानी । साहब शब्द लेहु पहिचानी ॥
१ ब्रह्मा शिवकी बातकी व्यंगसे हँसी करते हैं ।
तीनों देवोंका गरुड़से हारकर मातासे भेद पूछनेको जाना
बोधसागर
( ८३ )
साखी-कहो ब्रह्मका भूलहू, कहौं तोहि समुझाय ।
मोर मोर कै धावहू, ममता अमल चलाय ॥
चोपाई
ममिता ते दशों अवतारा । ममिता महादेव धरु छारा ॥
ममिता लोमश योग जो कीन्ह। आयु बढी भगती नहिं चीन्ह।।
ममिता ते आपुहिं जो रहेऊ । ममिता ते तीन लोक बहि गयऊ।।
ममिता तेज निरञ्जन कियऊ । ममिता ते पुरुष दरश नपयऊ।।
तुम ब्रह्मा कीन्हे अभिमाना । तेहिंते साहब अछय छिपाना ॥
साखी-ब्रह्मा गर्व तुम कीनिया, सुनि राखू यक बात ।
जो साहब अभि अंतरे, सोई सदा सँघात ॥
तुम अज्ञानी नहिं जानहू, सुनु ब्रह्मा यक बात ।
अविगति अगम अपार है, समरथ सदा सँघात ॥
विष्णु वचन-चोपाई
विष्णु कहैं सुनो हो भाई । चलहू तुरत ज्योति पहुँ जाई।।
ज्योति कहैं सो सुनिये भाई । सब मिल चलहु साँचके आई।।
आंखिन देखी पूछि न जाई । पाय अभिमान चीन्हे नहिं पाई।।
अभिमान मता सब दूर दीजे । साँच बस्तुको धारण कीजे ॥
अभिमान समेत चीन्हे नहिं कोई । देह धरी सब गये विगोई ॥
आपा थापि सुधि बुधि खोई । आपा छोडे पावे सोई ॥
महादेव वचन
तब महादेव कहैं विचारी । अहो विष्णु पूछहु महतारी ॥
जो वह कहैं सो हम तुम मानैं । औरी बात नाहिं हम जानैं ॥
ब्रह्मा विष्णु से हुई यह बात । तुम बडे हो कि बडी है माता ॥
सबै मिली तब कीन्ह पयाना । जाइ माता ढिग कीन्ह बयाना ॥
बोलहु माता सत के भाऊ । नहिं अरुझावहु भाषि सुनाऊ ॥
( ८४ )
गरुडबोध
तीनों देव कहैं सुनु माता । और कौन पुरुष आहि विधाता ॥
हम तीनों कि और है कोई । यह निज भेद बतावहु सोई ॥
माता वचन
तब माता बोले हितकारी । कस न ब्रह्मा करहु विचारी ॥
जब तुम हते हमारे पास । तब तुम कौन पिता की आसा ॥
तबकी बात विसरी तुम गयऊ । पुरुष ते विमुख तुम भयऊ ॥
पुनि माता यक वचन अनुसारी । महादेव ही कृतम भिकारी ॥
अमर वचन जो हमहीं भाखा । युग चारों देह अमर राखा ॥
सोई वचन भूलि जो गयऊ । मातु पिता सो अंतर लयऊ ॥
पुनि माता गरुडसे बोली । अमृत वचन रसाल अति खोली ॥
कहे माता सुनु गरुड सुजाना । तुमतो वचन कही परमाना ॥
गरुड वचन
गरुड तब पूछे ज्योतिसों बानी । कैसे तुम यह सिरजा खानी ॥
माया वचन
तब उन कहा पुरुष सों बानी । पावक नीर पवन वैसानी ॥
जल रंग अंश सो साथहि रहई । ताकी खबरि कोई नहि लहई ॥
प्रथम अंशजल रंग जो कीन्हा । तब जलसिन्धुनाम कहि दीन्हा ॥
सारखी-ब्रह्मा विष्णु कोई नहीं, महादेव भी नाहिं ।
पुरुष एक तब अविगति, अगम अगोचर माहिं ॥
ब्रह्मा वचन चौपाई
कहे ब्रह्मा हम आपु प्रकाशा । हम पुहमी नौ खण्ड निवासा ॥
हम हैं नीर हमहिं हैं पवना । हमहीं रचा सकल सब भवना ॥
हमहीं पांच तत्त्व सब कीन्हा । हमहीं आप सृष्टि रचि लीन्हा ॥
हमहीं सकल सृष्टि विस्तारा । हम कर्ता है सकल पसारा ॥
हमहीं चन्द्र सूर दिन राती । हमहीं कीन्ह किरतम उत्पाती ॥
हमहीं आदि अंत मधि तारा । हमहीं अंध कूप उजियारा ॥
बोधसागर
( ८५ )
हमहीं ब्रह्मा विष्णु महेशा । हमहीं नारद शुक्रदेव शेशा ॥
हमहीं कंस कृष्ण बलि वावन । हमहीं रघुपति हमहीं रावन ॥
हमहीं हैं मच्छ कच्छ बाराहा । हमहीं भादों फागुन माहा ॥
हमहीं दशौ भये अवतारा । तीरथ बरत देहरा धारा ॥
हमहीं हंसा समुद्र तरंगा । हमहीं सरस्वती यमुना गंगा ॥
हमहीं योग युक्ति व्रत पूजा । हमहीं छौंठि देव नहीं दूजा ॥
हमहीं पटना गुनना लीखा । हमहीं पाप पुण्य गुरु शीखा ॥
हमहीं विद्या वेद पुराना । हमहीं कीन कितेक कुराना ॥
हमहीं आवें हमहीं जावें । हमहीं आदि अन्त की छावें ॥
तीन लोक हमहीं विस्तारा । सकल निबल देही हम धारा ॥
साखी-तीन लोक में रमि रहे, सबही मोही मान ।
कहु माता ससुझायके, किरतम कैसे जान ॥
माता वचन-चौपाई
तब माता अस बोली बानी । तू तो ब्रह्मा चतुर सुजानी ॥
हमसे भयी उत्पत्ति तुम्हारी । तुमही पुत्र हमही महतारी ।
पिता केर खोज जो कीन्हा । तब हम तुमको हुकुम नदीन्हा ॥
बरबस कै तुम खोजेउ जायी । तब हम पिताकी खोज बतायी ॥
तब हम तुमसों बोली बानी । दर्शन ते बेसुख तुम्हें जानी ॥
तब तुम पैज बाँधि कै चलेऊ । पिता के दर्शन नहीं भयऊ ॥
जो तुम कीन्हे सकल बखाना । ताकर मोसों कहो विधाना ॥
जो तुम आपुहिँ आप तुम रहऊ । कवनके खोज करन तुम गयऊ ॥
काहे को बोलहु अनरीती । तुम लबार सो कीन्ही प्रीती ॥
बरबस खोज पिताके गयऊ । खोजन पाय अमरख तब भयऊ ॥
तब हमतो बोले झूठे लबारा । तैसहिँ सब चलही संसारा ॥
एक बार लबारी करेऊ । तब हम तो कहैँ शाप सो दयऊ ॥
अब बोलहु तुम वचन सम्हारी । काहे ब्रह्मा बोलु लबारी ॥
निर्गुण भेद वर्णन
( ८६ )
गरुडबोध
सारखी-भाषडु वचन सँभारिकै, जनि बोलडु अज्ञान ।
परमपुरुष एक अगम है, ताकर करहु ध्यान ॥
चौपाई
हम तो सत्य वचन चित धरऊ । हम तुम सत्य पुरुष ते भयऊ॥
ममता तेज बहुत तुम कीन्हा । आदि अन्तको नाहिन चीन्हा॥
माता वचन कह्यो सब झारी । तब ब्रह्मा मन आयी हारी ॥
गरुड वचन
सुनु ब्रह्मा तुम कौन मति ठानी । माता कहै सो कहा न मानी ॥
जो नहिं यह वचन परमानो । ज्योति कहै सो सब मिलिमानो॥
सुनि ब्रह्मा को गर्व परहारा । एक पुरुष जिय किया है चारा॥
परम पुरुष तेहि कीन प्रकाशा । जिनकी जगत लगावे आशा॥
चौसठ युग वही प्रकासा । सत्तर युग है वाके पासा ॥
सहस्र युग गये शून्य वे शून्ये । नहिं तहँ पाप नहीं तहँ पुत्रे ॥
तुम सब ब्रह्मा केतिक गयऊ । हम तब सब कर भेदे लयऊ ॥
सारखी-सुनु ब्रह्मा का जानई, तुम तो करम के खोट ।
तेहिंते हाल विनसिहो, जनी कहावहु छोट ॥
सुनु ब्रह्मा कहँ भूलिया, जनि करहु तुम रोख ।
जन्म जन्म चौरासिया, यहि विधि पावो धोख ॥
कहै गरुड समुझायके, जनि भरमहु अभिमान ।
साहिब एक अगम्य है, ताकर करहु पिछान ॥
चौपाई
टीका मूल एक हम देखा । तहाँ है निज शब्द विवेखा ॥
विलुण्ड वचन
ब्रह्म महादेव सुनहु भाई । सब पर देव निरञ्जन राई ॥
एक निरञ्जन और न कोऊ । तेहिंते अपर और नहिं होऊ ॥
तेहिंते और नहीं कोइ पारा । सो तो सकल भुवन सरदारा ॥
लौकिक ज्ञान वर्णन
बोधसागर
( ८७ )
वही सकल भुवनका स्वामी । वही परम ब्रह्म अन्तर्यामी ॥
उन्ही नारी पुरुष बनावा । सकल सृष्टि उन्ही सिरजावा ॥
लाख चौरासी उनहि सँवारा । उन्ही गोरख नाम धरावा ॥
उन्ही छलिबलि पतालपठावा । काल रूप धरि जगमें आवा ॥
उन्ही यह सब खेले खिलायी । उन्ही सकल सृष्टि उपजायी ॥
साखी-कहे विष्णु गुरुड सुनु, कहे सुने का होय ।
एक निरञ्जन आपु है, दूजा और न कोय ॥
सात द्रौप नौखंडमें, एक निरञ्जन होय ।
और कौन सो देखिये, ताको कहिये सोय ॥
गुरुड वचन-चौपाई
मैल मलीन सकल संसारा । सो निर्मल जाके अन्त न पारा ॥
मैले ब्रह्मा मैले इंद्र । रवि मैला मैले शशि चन्द्र ॥
मैले सनक सनन्दन देवा । मैले यह जग लहै न भेवा ॥
मैले शिव ब्रह्मादिक देखा । मैले लोक ब्रह्माण्ड विशेषा ॥
निशि वासर मैले दिन तीसा । मैले काल मैले अवनीसा ॥
मैले जोत मैले तन हेता । मैली काया मैल समेता ॥
मैले निरंजन नर नहि जाना । उन यह सृष्टि कीन्ह पिसमाना ॥
निर्मल नाम एक है श्वेता । निर्मल सो जो नामहि लेता ॥
कहै गुरुड ते जन परमाना । जो निर्मल निज नामहि जाना ॥
साखी-निरंकार ओंकार है, पार ब्रह्म है सोय ।
एकनाम चीन्हे विना भटकि सुवा सब कोय ॥
साहब इनहि बनाइके, आपुइ रहै निनार ।
सो निज नाम जाने विना, कैसे उतरे पार ॥
चौपाई
कहत सुनत सबही सुधि पायी । कहत सुनत सब तीर्थहि जाई ॥
कहत सुनत ज्ञान बहु करई । दम्भ अभिमान बहुत सो धरई ॥