Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 2040Permalink

( १९६२ )

बोधसागर

५४

संत कबीर गद्गौ गुरु चरना । बारबार ताको जस वरना ॥
गुरु करिके जो दांष लगावै । सूकर श्वान केर तन पावै ॥
नारद गुरुको दोष लगायौ । चौरासी ताको भरमायौ ॥
पूरव कथा यह कागभसुंडर । उठिकेन्हिप्रनाम गुरुकोकर ॥
नाथ करत शिवमंदिर मांही । गुरु तासुचलिआयौ ताही ॥
गुरुको देखि न सो सनमाना । निरखि अर्नात शंभुरिसियाना ॥
भै अकाशबानी तेहि काला । रे खल तैं गुरुधर्म न पाला ॥
धरु जड़ माहस सर्प शरीरा । गुरु अपमान पाव बहुपीरा ॥
एक बार पथकी यह बाता । बद्रिकाश्रममहिमें चलिजाता ॥
जाता दीख महि पंथ दुहेला । एक गुरु ताको एक चेला ॥
परम प्राति निजु गुरुसे धरई । चरनामृत बिन भोग न करई ॥
लागे तहां पहारको पानी । खेदते दुःखित गुरु कह जानी ॥
गुरुकी सेव शिष्य सो त्यागा । गारी देना ताहिको लागा ॥
गुरुहि दुखी तजिके चलि गेऊ । बद्रिपतिकी मारग लियऊ ॥
तहैंते पलटिके सो जब आई । कुष्ठवरन ताके तन छाई ॥
बाटहि माह कुष्ठ भरि मारा । यह चरित्र निज नैन निहारा ॥
गुरु निरादरको जिमि पापा । तिमि सेवाफल अगिनित थापा ॥
कॉटिन जप तप करे जो कोई । गुरुविहीन सब निरफल होई ॥
मुनि सुकदेवसे को बड़ि ज्ञानी । गर्भते योगमुक्ति जिन ठानी ॥
तपबल सो वैकुण्ठ सिधाया । बिन गुरु तहां रहन नहि पाया ॥
गुरुकी निंदा करे जो प्रानी । घोर नरकमें वासा ठानी ॥
गुरुते ईर्षा जो जड़ करिहै । सो यमदंड भांति बहु भरि है ॥
गुरुकह बड़ गोविंदते कीन्हा । जाकी कृपा गोविंदहि चीन्हा ॥
गुरुसम और न दूजा दाता । सबको मन वेदन विरुथाता ॥
रिद्धि सिद्धि गति मुक्ति अमाया । बिन गुरु दया न कहुँ कछु पाया ॥

Page 2041Permalink

५५

जीवधर्मबोध

( १९६३ )

गुरुविन कहो गाँठि को खोले । गुरुविन अंध टटोलत डोले ॥
बारबार कर गुरु गुण गाना । कहा कौन गुरुदेव समाना ॥
धन्य धन्य गुरु देव गोसाईं । तान्यौ भव गोखुरकी नाईं ॥
गुरुगुरु जपिके जागे योगी । विरति विचार प्रपंच वियोगी ॥
जादिनते गुरु शरनमें आये । तादिनते दुःख दोष दुराये ॥
गुरुकी पारन सकल सुखदाईं । गुरुप्रमाद अमरावति पाईं ॥
जौ गुरु जीवहि नाम न देता । तौ कहु कौन मुक्तिपद चेता ॥
ताते गुरु सब सुखको कारन । तासु चरनरजकर शिर धारन ॥
धन्य धन्य सो शिष्य बड़भागी । तन मन धन गुरुसेवा लागी ॥
तीरथ व्रत कछु काज न नाहीं । गुरुके चरणनमें पति जाही ॥
गुरुसमान तीरथ नहीं औरा । गुरु महात्मविदित सब ठौरा ॥
कोटिन तीर्थ गुरुजीके चरना । संत कबीर जो निजुमुख वरना ॥
गुरुको शीव न मानै जोईं । सो जिव निश्चय जाय बिगोईं ॥
गुरुसे लगन जासुकी लागे । तन मन धन तनसम सो त्यागे ॥
अब सुनिये गुरुपारख पदको । सोई परम गुरु है बेहदको ॥
हदके गुरुको जिन भल पूजा । ताहि मिले पारख गुरु दूजा ॥
हद बेहद माह गुरु सोईं । बिना ज्ञान लखि परत है दोईं ॥

सत्यकबीर बचन-चौपाई

गुरुसम दाता कोइ न भाई । मुक्तिको मारग दियौ बताई ॥
गुरुविन हदये ज्ञान न आवै । ज्यों कस्तूरी मृगा भुलावै ॥
गुरुविन मिटै न अपनो आपा । धर्मजबड़ी बांधा शापा ॥
गुरुविन केहरि रूपमें पड़िया । गुरु विन गजछायासे लड़िया ॥
गुरुविन श्रान देखि बहु भेषा । मन्दिर एक काँचकी देखा ॥
चहुँदिश दीस आपनी छाया । भूकत भूकत प्रान गँवाया ॥

Page 2042Permalink

( १९६४ )

बोधसागर

५६

गुरुबिन सुवा नलनिसे बंधा । गुरुबिना कपि पड़ौ जो फंदा ॥
कहे कबीर भर्म संसारा । बिन सदगुरु को उतरे पारा ॥
सार्वी-भर्म जेवड़ी जगबंधा, फिर जन्मै मरिजाय ।
कहैं कबीर सतगुरु मिलै, तब सतलोकसिधाय ॥
मीन चकार मगल मधु, पशु है तजै न नेह ।
नर है तजै कबीर जो, तिनके मुँह दे खेह ॥

शब्द

नरको नहिं परतीत हमारी ।
झूठी बनिज कियौ झूठे संग पूजी सबै मिलिहारी ॥
शब्दरशन मिलि पंथ चलायौ तिरदेवा अधिकारी ॥
राजा नय बड़ो परपंची रैअत रहत उजाड़ी ॥
इतने उत उतते इत राखत यमकी साट सँवारी ॥
ज्यों कपि डोरि बांधी बाजीगर अपनी खूशी रारी ॥
इहै पेड उतपति पल्यको विषया सबै बिकारी ।
जैसे श्वान अपावन राजित त्यों लागी संसारी ॥
कहैं कबीर यह अद्भुत ज्ञाना को मानै बात हमारी ॥
अजहुँ लेव छोडाय कालसे जौकै सुरति सँभारी ॥
दोहा-गुरुकी महिमा अधिक है, थके विष्णु विधि वाम ॥
जोरि युगलकर पायपरि, कोटि कोटि परनाम ॥

इति नर शरीर गुरुआधीन

अथ शरनागतीको वर्णन-चौपाई

सतगुरु शरण सकल सुखदाई । ताते जिव सत लोक समाई ॥
साचे गुरुकी गहिये शरना । सोई जीव दुसह दुःख हरना ॥
झूठे गुरुसे काज न सरिहै । धोखे जिव यमके सुख परिहै ॥
सूर कि शरण परे जो कोई । सो जिव कबहुँ न जाय बिगोई ॥

Page 2043Permalink

५७

जीवधर्मबोध

( १९६५ )

कायर क्रूरकी शरणमें लागे । अंतमें छोड़िके ताको भागे ॥
श्वान पूछि गहि जाय न पारा । बूड़ि मरे भवसागर धारा ॥
अंधको राह देखाव कि अंधा । बंधेको खोले कह बंधा ॥
केत उपासक भाषे सोई । भक्ती अरु शरणागत दोई ॥
उभय भांतिसे प्रभुपद पाये । तामें ऐसो भेद बताये ॥
भक्ती ग्राहक ऐसे कहई । युक्ति जतन करि हरिपद गहई ॥
एकजन्म नहिं जन्म अनेका । छूटें नहीं भक्तिको टेका ॥
काहू जन्म मिले हरि अपना । छूटै सकलभय भर्म कलपना ॥
पुनि कह शरनागत जो ग्राही । करनकरावन मोहि कछु नाहीं ॥
शरन हो आपको हरि अर्पनकर । बहुरि नहीं कछु युक्ति यतनकर ॥
शरण हो फेर यतन जौं गहिये । तो शरणागत मिथ्या कहिये ॥
शरन हैं जौं निश्चयमें घाटा । ताकी यमगन रोकै बाटा ॥
जो सतगुरुकी शरणको ताकी । तेहि कछु यतन रहै नहिं बाकी ॥
ताते शरणागत सब परहै । शरण गहै ते जीव उबरहै ॥
शरणागत कह सब गुण आवै । ज्ञानभक्ति तेहिमाह समावै ॥
शरण हो जब यह निश्चय आई । प्रभु मोहि दोनों लोक सहाई ॥
सकल पाप ताको जरि जावै । जो सतगुरुकी शरणमें आवै ॥
शरणागतहो षट्गुन गहिये । ऐमे ताको व्यौरा कहिये ॥
विधि निषेध निजगुरुकी टेवा । दुतिये साधु प्रीत अरु सेवा ॥
तृतिये यह निश्चय उरधारै । मो अधबिसरि नाथ मोहितारै ॥
चौथे यह निश्चय मन माहीं । प्रभु तजि मोर सहायक नाहीं ॥
कैसेहु दुःख सांकरे गूढा । प्रभुतजि और सहाय न दूढा ॥
पञ्चम सतगुरु मूर्तिको ध्याना । ताके सन्मुख बिनती ठाना ॥
प्रभु तजि मोर ठेकाना नाहीं । पावन पतित नाम प्रभु आहीं ॥
मो सम पतित न कतहु निहारा । प्रभु सम और न तारनहारस ॥

Page 2044Permalink

( १९६६ )

बोधसागर

५८

छटयें आपको प्रभुहिं समपैं । ताको कबहुँ काल नहिं दपैं ॥
यह षट्गुन जो कोई धारा । शरणागत पलमें कर पारा ॥
काहू साधनको नहिं काजा । शरणागती सकल सुखसाजा ॥
कोइ कोइ आचारज हैं ऐसे । शरणागत विधि भापे जैसे ॥
निशदिन प्रभुको ध्यान लगावैं । यक क्षण भरि बिसरै नहिं पावैं ॥
टुटै न तार भजन दिन राती । शरणागत कहिये यहि भांती ॥

सत्यकबीर बचन

साखी-कबीर जो जाकी शरन गहै, ताको ताकी लाज ।
उलटि मीन जल चढ़त है, बह्यो जात गजराज ॥

चौपाई

जल अरु मीन कि प्रीति निहारो । तजे प्रान हो जलते न्यारो ॥
ऐसे सतगुरु पद रति राते । निशदिन तासु ध्यानमें माते ॥

कुण्डलिया

रामानन्द कि फौजमें, कबीरके शिरमौर ।
लूला लँगड़ा पांगुला, सबको करि गये ठौर ॥
सबको करि गये ठौर, सुनो कलिके नर नारी ।
गहिये ताकी शरण, हरण भवकी भय भारी ॥
भय भारी हटजाय, उपाय न कलिमें दूजी ।
मेटे यमकी त्रास, आस ताहीते पूजी ॥
शरणगहे सुख होय जिव, बीते सकल कलेश ।
गह्यौ बिभीषण शरण हरि, कीन्हा लंक नरेश ॥
कीन्हों लंकनरेश देशपति, प्रथम सो रहेऊ ।
शरण कबीर सराहि, जाहि खल दल बहु तरेऊ ॥
तन्यौ थपच चंडाल, डाल अघरहेऊ नकनिका ।
परमपुरुष पद पाय, यथा काशी की गणिका ॥

Page 2045Permalink

५९

जीवधर्मबोध

( १९६७ )

शरणागतको धर्म यह तन मन करिये भेट ।
गुप्त प्रकट सब आपिये पुनि यम गहे न फेट ॥
फेट गहे तब कौन सकल तेरौ नहिं मेरो ।
बाहर भीतर पौर ठौर सब तेरौ डेरो ॥
तेरौ डेरो भयो वस्तु तामें सब तेरी ।
तूही तहैं रखवाल छुटी सब संशय मेरी ॥

चौपाई

अब कलिमें आयू नर थोरी । को चित योग युक्तिमें जोरी ॥
पुण्यदान कह ध्यान अगाधू । कर्मविहीन गृही अरु साधू ॥
ताते शरनागत सुखदाई । और यतन कलिमें नहिं पाई ॥
कलिके जीव अनन्त अपारा । शरण कबीर होय भवपारा ॥
मूर्ख पुरोहित जस बिन ज्ञाना । ताको दान देत यजमाना ॥
दृढ़ है सतगुरु शरण गहीजै । सकल भर्मभय ताते छीजै ॥

सत्यकबीर बचन-शब्द

बिरिजमें महारि न खेले सिकार ।
चारपांच दश बीश महाभट संग लीने तीनो भरतार ।
मीनरूप है रहै जगतमें डारि बहावै तिरगुन जार ॥
जलरूपी है रहै संत कोई गहि पकरे गुरुचरण करार ।
कहै कबीर सुनो भाई साधो यहि ते रहियौ सदा होशियार ॥

इति शरण

अथ सतसंग कुसंगका वर्णन-चौपाई

सर्व शास्त्रको यामें एका । बिनसतसंग न उपजे विवेका ॥
बिनविवेक नहिं उज्जल करनी । जाते मुक्तिपन्थ पग धरनी ॥
सतसंगतकी महिमा भारी । लिखते शेष शारदा हारी ॥
वेद कतेब पार नहिं पावैं । संतनको नित गुन गन गावैं ॥

Page 2046Permalink

( १९६८ )

बोधसागर

६०

विधिहरि हर नितजाको ध्यावै । संतको भेद सोऊ नहि पावै ॥
सतसंगत सब सुखकी खानी । सर्वलाभ ताहीते जानी ॥
जो तप कीजै वर्ष हजारन । छनसतसंगत कष्ट नेवारन ॥
सत्यस्वरूपी ईश्वर कहिये । ताके भक्तन संगत गहिये ॥
तासु नाम सतसंग कहावै । सो संगतगहि जिव तरिजावै ॥
साधुनकी सेवा मन लावै । तब सतसंगतको नर पावै ॥
सतसंगत कह विविधि प्रकारा । तामें द्वैविधि मुख्य उचारा ॥
हरिभक्तन ढिग बैठन ढंगा । दुतिये वेद पाठ सतसंगा ॥
जोकर भगवतभक्तन सेवा । ताते मिलै परम गुरु देवा ॥
सदशास्त्रन पढ़ि तिनहि बिचारे । कंठ पाठ सुख तिनको धारे ॥
तेहि अनुसार कर्म सब करई । सार असार तहां निरुबरई ॥
सोई शास्त्र है जिव सुखदाई । जाते भक्ती सुक्ती पाई ॥
जाहि शास्त्रपढ़ितन मन भटके । ताको ले पानीमें पटकै ॥
जैसे साधन अरु सतसंगा । वर्णन वेदकीन बहु ढंगा ॥
हरिभक्तनकी सङ्गत जोई । तेहि समान कहु तुलै न कोई ॥
सतसङ्गत जो टूटन चहई । सबही ठौर ताहिको लहई ॥
अपने पापको कारण आही । सतसङ्गत जेहि दरसे नाहीं ॥
अपनी दृष्टि दोष जो धारे । तेहि कारण परदोष निहारे ॥
निजु दग दोष चंद द्वै दरसै । अंधेको अन्धेर सब सरसै ॥
भक्तीमें दृढ हो न जबलों । सतसंगत करते रह तबलों ॥
मनक्रम साधुकि सेवा गहिये । गाहीते सबही सुख लहिये ॥
साहिब सदा सन्तके साथ । विन सतसङ्ग न आवे हाथा ॥
सन्तजान साहिबकी देही । भक्तन सङ्ग पाइये तेही ॥
भक्तन सुख हरि भोजन करही । सदा सो तिनके सङ्ग विचरही ॥
वरन विवेक एक नहि करिये । साधु जानि सेवा चित धरिहे ॥

Page 2047Permalink

६१

जीवधर्मबोध

( ११६९ )

साधु सेवके वैरी पाँचा । तामें भटक जाय जिव काँचा ॥
रूप वरन विद्या बल धनमद । ताने जीवन लहै सेवापद ॥
जेते सुख श्रुति संत बखानी । तातो स्वर्ग मुक्ति सुखदानी ॥
ताहुते सुख अधिक जो होई । सत संगत सम तुलै न कोई ॥
सतसंगतसे ईश्वर पावै । ताते अधिक और कह गावै ॥
जहैं ईश्वर तहैं सुरगन छाया । सब दयाल जब प्रभुकी दया ॥
गुन गन युक्ति मुक्ति जिन पाई । जहैं लगिलखो विभूति भलाई ॥
सो सबही सतसंग प्रतापा । यह पद सब संतन मिलिथापा ॥
अब कुसंगको वर्णन करिये । दुष्ट देखि ततछन परिहरिये ॥
भरुअहि निज उर लेहु लगाई । दुष्ट संग याते दुखदाई ॥
सर्प तो एक प्रानकर घाता । कूंग संग ले नरक निपाता ॥
दोहूँ लोकमें काज विभंगा । मति मलीन हो किये कुसंगा ॥

इति

अथ मनमायाको वर्णन—कविच

यह मन महाराज मनहीहै यमराज मन कीने सब काज मन
पोषत भरत है । ठाकुरवो ठग मन फैला सब जग मन कालवो
दयाल मन तारत तरतहै ॥ मनसो न खोट मन कीने हरि ओट
जिव भवमें डुबाय बरमायके छरत है । अकथ अनूप मन ईश्वर
स्वरूप मन तिहुँ पुर भूप जो उपायके हरत है ॥

चौपाई

यह मन तीन लोकको नाथा । तीन देव इंद्री तेहि साथा ॥
गुन इंद्री याते प्रकटाही । पुनि यार्हमें लय है जाही ॥
यहि मनको कोइ भेद न जाना । सुर नर मुनि परे बंदीखाना ॥
ऊपर मन अरु हेठ है माया । तासुमध्य जग जीवनिकाया ॥

Page 2048Permalink

( १९७० )

बोधसागर

६२

चक्की चले दल सब जिवको । होहि पिसान न पावै पिवको ॥
कहा बापुरा जीव कडारा । सुरनरमुनिसबछलिछलिमारा ॥

कुंडलिया

चलती चक्की देखिके दिया कबीरा रोय ।
दोपट भीतर आनिके साबित गया न कोय ॥
साबित गया न कोय मिले नाहिं सन्त सनेही ।
कठिन कालको घेर फेर पर समुझावै तेही ॥
समुझाये जौंचेतसो किले सतगुरु अटको ।
फेर न पीसो जाय देख तेहि यमगनसटको ॥

चौपाई

यह मन सकलजक्त बिस्तारा । यहि मनको कछु वारन पारा ॥
मनको रचना सकल जहाना । सात प्रकार सृष्टि जग नाना ॥
मानुष देव नाग कहि देता । किन्नर पशु पच्छी अरु प्रेता ॥
सात जीव हैं सृष्टिके साता । तिनकी अब सुनिये यह बाता ॥

दोहा-स्वप्ना जाग्रत प्रथमपुनि, संकल्प जाग्रित होय ॥
केवल जाग्रत त्रितयकह, चिरजाग्रत चौथो होय ॥
पंचम दृढ़ जाग्रित कहै, छठे जाग्रत सुपनाहि ॥
सतय छोन जाग्रत कहो, सात सृष्टि यह आहि ॥

चौपाई

स्वपने विषे जो जाग्रत होई । स्वप्ना जाग्रत कहिये सोई ॥
पुनि संकल्प जाग्रतकह जोई । अजौं नींद नाहिं आई होई ॥
तामैं जो मनराज फुराना । तेहि मनराजमें जग दरसाना ॥
दृढ़ वासना भई तेहिमाही । पूर्व वासना बिसरी जो जाही ॥
यहि मनराजको रचित जो देही । अभिभूतकता दृढ़ गहयेही ॥

Page 2049Permalink

६३

जीवधर्मबोध

( १९७१ )

केवल जागृत तृतीये होई। परमात्म ततसे फूरोई ॥
सङ्कल्प मात्र जक्त जो गहई। निश्चय आत्म पदमें रहई ॥
चौथे चिर जागृत कह लाया। आत्मतत्त्वसे जो फुरिआया ॥
निश्चय करि जो ताको गहेऊ। जन्मांतरको प्राप्ति जो भयऊ ॥
पंचम सुषुप्ति जागृत नाना। हृद घनभूत जो होय वासना ॥
पाप कर्म करि नो मन लाया। ताते थावर यूनी पाया ॥
षष्ठहि स्वपना जागृत कहिये। जब संतनकी सङ्ग्नत गहिये ॥
पट्टि सच्छास्त्र भयो जो बोधा। नहिं विचारनिज मनकोशोधा ॥
तबसो जागृत स्वपना होई। शुद्धबोध उर थपना होई ॥
सप्तम बोध विषे हृद जोई। तुरिया नाम कहावे सोई ॥
छौंन जागृत सो नाम बखाना। परमानंद प्राप्ति जिव जाना ॥
सप्त सृष्टि मन राजा केरो। मन जीते न करे भव फेरो ॥

सत्यकबीर वचन

सारखी-कबीर मन गोरख मन गोविंदा, मनही औघड होय।

जो मनराखै जतनकरि, तो आपै करता होय ॥

कबीरकीटिकर्मपलमें, करे यह मन विषयास्वाद।

सतगुरु शब्द माना नहीं, जन्म गँवाया बाद ॥

कबीर मन पंछी भया, बहुत चढ़ा आकाश।

ऊहाँ हांत गिर पड़ा, मन मायाके पास ॥

कबीर-मन जो गया तो जानदे, गहिके राख शरीर।

उतरी परी कमान है, कयोंकर लोंगै तीर ॥

छन्द भुजंगप्रयात

महामत्त मातंग निर्द्भन्द गाजा।

गहै कौन पावै मनी रामराजा।

लियौ योगमा छन्दरा नाथ केरा।

Page 2050Permalink

( १९७२ )

बोधसागर

६४

तपी सूर सिद्धा जपी नर्क गेरा ॥
यही जीवको नित्य बहकावता है ।
यही ज्ञानी ध्यानीको डहकावता है ॥
महाकाल अन्याइया जो कही है ।
यही है यही है यही है यही है ॥

इति मन

अथ बाकुंडीको दमन-चौपाई

शम दमादि यह जिवको कर्मा । गहे सुचाल बहे सब भर्मा ॥
प्रथम वाक इंद्दी वश करना । सुधा वचनते जगमन हरना ॥
भलिविधि बूझिविचारिके बोले । जीनबाक विष अमृत घोले ॥
कटुकवचनविषे कबहुँ न कहिये । जाते श्रोताको उर दहिये ॥
काहूसे बोलो मति करुई । ऐसो ऊंच न ऐसो हरुई ॥
मध्य बोल तोलके आनो । धर्म नीतिमय वचन बखानो ॥
द्वै नर जबहि करे कनफुसकी । कान लगावन तब दिश उसकी ॥
जब द्वै मानुष बात कराही । बात न काटो तिनके माही ॥
वचन पै तर्क करे जो कोई । शुद्ध होय तो मानो सोई ॥
वृथा पक्ष निज बात न करिये । शुद्धको गह अशुद्ध परहरिये ॥
तर्क करत जो आपते ऊंचा । तो तामें ही रहिये नीचा ॥
मिथ्या निन्दा तजो भदेशा । सत्य वचन कर हित उपदेशा ॥
वेदपाठ कर विद्या दाना । पात्र कुपात्र भले पहिचाना ॥
वेद पाठ सच्छास्त्र उचारी । धर्म की विद्या कर्म सुधारी ॥
श्रुति ज्ञान विज्ञान कि पौरी । तासु प्रताप विदित सब ठौरी ॥
कथनी मती महम्मदको है । विद्या सहित साधु किमि सोहै ॥
पूर्णचन्द्र जिमि तारागनमें । विद्वज्जन तिनि तपसिन घनमें ॥
निद्रावश जो पंडित होऊ । सूरखके तपते भल सोऊ ॥

Page 2051Permalink

६५

जीवधर्मबोध

( १९७३ )

विद्या होय विनय संपन्या । ता पंडितको कहिये धन्या ॥
विद्या पढ़ि अभिमान भुलाना । सो जिव कीनो यमपुर थाना ॥
रसना सब संशयको छेदा । परमपंथको पावै भेदा ॥
रसना द्वार ज्ञान गुन आवै । रसना द्वार अगनि गति पावै ॥

इति रसना

अथ नेत्र और श्रवणका दमन—चौपाई

निज दृग दमन करो यहि लेखे । अन देखनी वस्तु मति देखे ॥
गुप्तस्थान मनुष्य पशु केरा । अति विशेष नहिं तादिशहेरा ॥
नरपशु परदा देख न जैसो । परे कुवानि जाहिमें ऐसो ॥
काल पाय निज दृष्टि गवावै । सो अवश्य अंधा है जावै ॥
जो परिच्छिद्र निहारन हारे । दुःखी होहिविन सुमति विचारे ॥
करता कृत निज दृष्टि निहारी । प्रभुहि सराह जीव तप भारी ॥
काम अरु कोध कुदृष्टि न हरे । सहज सुभाव नैन निज फेरे ॥
कामदृष्टि परतियपर डाले । जनु मैथुन करि धर्महि चाले ॥
निज पत्रिका लिखत जब कोई । ताहि न पढ़ो न निज दृगजोई ॥
जब तिय संग अनंग बिहारी । तब न गुप्त अस्थान निहारी ॥
जौ तादिश तेहिकालमें देखे । जन्मे पुत्र अंध यहि लेखे ॥
नैन न माह निरंजन थाना । स्वसंवेद इमि करे बखाना ॥
दृगन सपक्षी माह बसेरा । भोग हेत निज नैनन फेरा ॥
भोगे भोग दृगन आसीना । ताको छल नहिं कोई चीन्हा ॥
मन चंचल नैनन चपलाई । मन थिर हो तिनकी थिरताई ॥
नेत्रनमें है यमको बासा । सोइ जीव गल डारे फांसा ॥
जब जिव रोग सोग तन छावै । सबही अंग छीन है जावै ॥
नैन होहि कबहु नहिं छीना । सदा एकरस देखी पीना ॥
कैसहु कुशित रोग मल घेरी । ज्योति अघट्ट निरंजन केरी ॥

Page 2052Permalink

( १९७४ )

बोधसागर

६६

अंधी आंख निरंजन जूझे । विन देखे मुनि सब कछु बूझे ॥
ताते साधु प्रथम दृग बांधे । पीछे मन इंद्दीको साधे ॥
श्रवणको ऐसे कीजै दमना । अनमुनती बातें मति मुनना ॥
चुगली चाई निंदा वानी । सुने न श्रवण जीव जो ज्ञानी ॥
महा प्रबल इंद्दी हैं येही । जीवहि दुःखसुख व्यापे जेही ॥
गुरुपदेश कि कथा बताया । जीयत कैदी हाड तोडाया ॥
देखन ताहि जुरे नारीनर । एक गर्भिणी रहे तिहि ठाहर ॥
कैदी हाड लगा जब टूटे । निरखि गर्भिणी धीरज छूटे ॥
फिर देखी जब लोग लोगाई । सबही निजुनिजु भौन सिधाई ॥
निजघर जाय गर्भिनी बाला । कैदी सुरति कीन कछु काला ॥
मुनि ताको दोन्हो बिसराई । गर्भ कि थित सरनता पाई ॥
जन्मौ पुत्र तिहि औसर नारी । ता शिशुकी यह दशा निहारी ॥
कैदी अस्थि टुटी रह जेतो । बालक हाट टुटा सब तेतो ॥
हस्पताल सो शिशुले गयऊ । बीसवर्ष लो जीअत रहेऊ ॥
टूटा हाड़ बाल सो जीया । औषध ताहि न कछु गुनकीया ॥
मातु दृष्टि बालक दुःख पाया । गर्भहि निजु हाड़ तोड़ाया ॥
ऐसो नैन महाबलवाना । व्यासदृष्टि सुत तीनउपाना ॥
ऐसहि श्रवन प्रबलकहि गानो । एकबारकी कथा बखानो ॥
बंधा परा रहै जिहि ठाई । एक कलावत तहैं चलि आई ॥
गावन और बजावन लागा । सुनते बौरा मन अचुरागा ॥
बौरा रागको भेदी रहई । मुनि सुर ताल प्रीति अतिगहई ॥
परे परे निज अंग हलावै । ज्यों सुरताल कि गतिसुनि पावै ॥
परे परे निज अंग हलावै । खाट से खोलि दियौ पुनि वाको ॥
गुंगे बहिरे चंगे होई । श्रवण नयन हारे ते जोई ॥

Page 2053Permalink

६७

जीवधर्मबोध

( १९७५ )

प्राण देत मृग मधुरीबानी । ऐसहि प्रबल नासिका जानी ॥
इंद्री सकल अकलको हरही । ले सब जिव भवसागर भरही ॥

इति नेत्र श्रवण दमन

अथ हाथ पांवको दमन-चौपाई

उत्तर कर्म करनते कीजै । काहूको मति दुःख कछु दीजै ॥
पंथमें पाहन कंटक होई । करते दूर डार गह सोई ॥
दान पुन्य हाथन ते करिये । दुःखी दीनको सुखते भरिये ॥
मन्दे कर्मन हाथ उठाये । परधन परतिय दिस न चलाये ॥
चरननको यह कर्म बखाना । हरितीरथ सतसंगत जाना ॥
संतदरस रोगी सोगी पह । यथा योग चलके दुःखदलतह ॥
हरुये हरुये महि पग धरई । देखत चले न जिव कोइ मरई ॥
लाखन जिव पायनतर आवै । दाया करिके तिनहि बचावै ॥

इति हाथ पांवको दमन

अथ श्रेष्ठ पुरुषनकी सभा प्रवेश वर्णन-चौपाई

श्रेष्ठ सभामें जब पग दीजै । तहैं सब कर्म विचारते कीजै ॥
सभामध्य जेहिँ औसर पैठे । आज्ञा पाय तहां तब बैठे ॥
त्रिन बोले नहिँ बोलो बोला । बिन पूछे कछु भेद न खोला ॥
बुद्धि विरुद्ध न बोलो बानी । जाकी कोई प्रतीत न आनी ॥
बहुत बड़ाई अस्तुति छोड़ो । निंदा चुगुलीते सुख मोड़ो ॥
कबहुँ न निजगन बुद्धि सराहा । दुःखमतिभाषो सभा उच्छाहा ॥
ऐसो वचन कहो जनि ताही । मनभायक नरनायक नाही ॥

इति सभाप्रवेश

अथ मद्यमांस अभक्ष्यवर्णन-चौपाई

मद्य मांस भक्षमलिनबखानी । ताहि न ग्रहन करे नर ज्ञानी ॥
निज निजहृदय विचारो येहा । मल अरु मूत्र कि जेती देहा ॥

Page 2054Permalink

( १९७६ )

बोधसागर

६८

सकल अभक्ष धिनावन सोई । चहुँ खानि जलमलते होई ॥
शुद्ध अशुद्ध ताहि पहिचानी । जलकृत शुद्ध अशुद्ध मलानी ॥
मलकृत जो जिव जंतु उपाये । हो अज्ञान ताहिके खाये ॥
जलकृत जो फल अन्न अंकुरा । ताते भूखको दुःख कर दूरा ॥
नरपशु जीव जंतु खग नाना । सबको दुःख सुख एक समाना ॥
नरपशु खग जो मासके भक्षक । सो नहिं कबहु जीवके रक्षक ॥
जिनके हृदये दाया नाही । सोई अधोगति मांह समाहीं ॥
मांसु अहारीके कस दाया । एकखाय बहु मारि गिराया ॥
जो कोई काहूको दुःख देहै । बदला तासु आप शिर लेहै ॥
सुरापान अरु मांसु अहारी । नरकधाम सो अवश्य सिधारी ॥

सत्यकबीर वचन

साखी-कबीर-मासुअहारीमानुवा, परतख राक्षस जान ।

ताकोसंगत मतिकरो, होयभक्तिमें हान ॥

कबीर-काजी को बेटा सुवा, उरमें सालै पीर ।

वह साहिब सबको पिता, भला न मानै वीर ॥

कबीर काटाकृटि जे, करे यह परखण्डको भेस ।

निश्चयराम न जानही, कहै कबीर संदेह ॥

कबीर-करता हूँ कहि जातहो, कहा जो मान हमार ।

जिसका गलातुकाटिसो, फिर गलाकाटितुमार ॥

चौपाई

मुसलमान आदिक ईसाई । कबहु मदामि अशुचि बताई ॥

ईसाइनमें एक जमाती । अमली नहिं बैठे तिन पाती ॥

अथ टेम्पेरिस मुसैटीको वर्णन-चौपाई

टीटो टलर मुसैटी नाऊ । टेम्पेरिस बहुरी बतलाऊ ॥

दोऊ नाम अंगरेजी भाषा । अमल त्यागियोंकी यह सापा ॥

Page 2055Permalink

६९

जीवधर्मबोध

( १९७७ )

जगमें जेते अमलको नामा । तिनके लेखे सकल हरामा ॥
तिहि मंडली मिलै जो कोई । यह सौगंध करावे सोई ॥
आजते कौल करार हमारा । कोई अमल मुखमें नहीं डारा ॥
आप न खाय न औरहि देही । नहीं बेचै न बेचावै येही ॥
कबहुँ न करे तासु व्यौहारा । अमल निकट नहीं निजु पगधारा ॥
जो कोइ ऐसो नियम गहावै । कागज परवाना लिखपावै ॥
सो परवाना निजु ढिग राखे । मूलि कबहुँ कछु अमल न चाखे ॥
जिनके मते ग्रंथ बहुतेरा । विषहू ते विष अमल बडेरा ॥
सबही अमलकि निंदा करही । टीटो टलर धर्म आचरही ॥
जो कोइ क्रियामें होय न पक्का । तेहि जमातिसे पावै धक्का ॥
यूरुम नर केते यहि माही । टीटो टलरको धर्म धराही ॥
सुसलमान साधू बहुतेरे । मांसअहार कबहु ना हेरे ॥
धर्म अहिंसा सम नहीं आना । वेदविदित सब संतन जाना ॥

नानकशाह वचन

क्या बकरी क्या भेड है क्या आपन जाया ।
रक्तमासु सब एक है तुके किन फरमाया ॥
नानक घट परचै भई सबही घट पीरा ॥
सकलजत्तके आतमा महबूब कबीरा ॥

इति मयमांस अमल सर्वथा अभक्ष

अथ विचार जीवहितकारी वर्णन

कवित्त-बोलत विचार कर डोलत विचार कर सुक्तिद्वार
पालन विचार सरदार है । बैठत विचार कर उठत विचार कर
हाट बाट घाटहू विचार घरबार है ॥ योगहू समाधि माँह ज्ञानहू
अगाध माँह साथक अरु सिद्धको विचार सब सार है । रनवन
घन यज्ञदान सुमिरन महँ जहँ तहँ देखिये विचार जिव तार है ॥

Page 2056Permalink

( १९७८ )

बोधसागर

७०

सोरठा-जीवधर्म है येह, बारहि बार बिचार कर ।
मैं कह कह मम देह, केहि कारण फंदेशरा ॥

चौपाई

करत बिचार होय उजियारा । तेहि प्रकाश निज दोष निहारा ॥
जब आपनो दोष लखि लीजै । तासु नाश हित उद्यम कीजै ॥
स्वसंवेद वद भेद अनूषा । प्रथमै जिवको सत्य स्वरूपा ॥
सो सब प्रथमहि कहे बखानी । जाते जीव अमै चहुँ खानी ॥
अपने फन्दमें आप फँसाई । आपै आप रहा भरमाई ॥

सत्यकबीर वचन-शब्द

अपनेको आपही बिसरो ।

जैसे श्वान काँचि मंदिरमें भर्मत भूसि मरो ॥

ज्यों केहरि वपु निरखिकूप जल प्रतिमा देखि परो ।

ऐसेही गज लखि स्फटिकशिलामें दूरसन हीते अरो ॥

मरकट मूठी स्वाद न छोड़ै घर घर रटत फिरो ।

कहै कबीर नलनिके सुगना कौने तोहि पकरो ॥

दोहा-मनकी वृत्ती पंच है, प्रथम कहे परमान ॥

बीपरजयो विकल्पकह, निद्रास्मृति मान ॥

चौपाई

मनकी वृत्ती पंच उच्चार । मनहीको है सकल पसारा ॥

सुन स्वरूप भर्म यह मन है । तेहि कारण सब योग जतन है ॥

मन बिनसात जक्त बिनसाना । अंडर्पिंड दोउ शून्य समाना ॥

जड़ शरीर चेतन चित्त संगा । कर्म फन्द जिव ज्ञान विभंगा ॥

जड़चेतन जन होय मिलौनी । दुःखसुख भोगे सुर नर मौनी ॥

द्वंद्वते परा जीव को धोखा । कौन भांतिसे पावै मोखा ॥

जिव निरद्वंद्व दोहू ते न्यारा । सत्य स्वरूपी अगम अपारा ॥

Page 2057Permalink

७१

जीवधर्मबोध

( ११७१ )

पांच तत्त्वको जानन वारा । सदा सो इन पांचोंते न्यारा ॥
मन इन्द्री निरगुनते पारा । आप भूलि गल फन्दा डारा ॥

सोरठा-फन्दपरा जब जीव, अपनो रूपबिसारके ।
दृढन लागा पीव, विविधि प्रकारकी यतनकरि ॥

चौपाई

जिमि कपिकण्ठलगी जंजीरा । बँधा रहै बांसके तीरा ॥
कबहुंके बांस ऊपर चढ़ि आवै । कबहुंके हेठ उतरि सो आवै ॥
उतरा चढ़ि न छूटै ताकौ । दृढ़ जंजीर परी गल वाको ॥
तिमि जिव कमहीक्रम लहदेही । बिनसतगुरु पद पाव न येही ॥
जब जंजीर गलेकी छूटै । तब जिवरूप आपनो जूटै ॥
वपु विज्ञान शिखरकी चोटी । देही थूल मूल महि मोटी ॥
मूलते जब चोटी चढ़ि जावै । निज प्रतिबिंबै ध्यान लगावै ॥
ऊपर हेठ लख मोर स्वरूपा । झाँई भेद न जाने गुपा ॥
यही देहु विज्ञान कहावै । झाँई निरखि अपनको गावै ॥
जैसे तप्त तीख अंगारा । पर ताहीपर क्रमक्रम छारा ॥
ज्ञान अग्नि जब अन्त बुझाई । थूल शरीर बहुरि जिव पाई ॥
पुनि करि यत्न अग्नि उदगारा । तब विज्ञान देह सौ धारा ॥
होय जाय इमि कालहि पाई । आवागौन सूत्र नहि जाई ॥
जब कपि कंठ कड़ी गुरु छोरै । तब भ्रम धोखा होय न भोरै ॥
बन्धन सो विज्ञान कि देही । आवागौन न छूटै जेही ॥
इहां लगि वेद पुरान बखाना । आगे मरम न कोई जाना ॥
दशों दिशा दश सूरज होई । तब छाया नहि दूरसै कोई ॥
छाया माया होय विनाशा । जीवहि निजुस्वरूप तब भासा ॥
दशों दिशा जब रवि खरधारा । प्रलय होय तबही संसारा ॥
जहँ संसार तहाँ नहि ज्ञाना । जहाँ ज्ञान तहँ जक्त नसाना ॥

Page 2058Permalink

( १९८० )

बोधसागर

७२

जबलों पारख पद नहिं पावै । तबलों आवागौन समावै ॥
ताते मनहिं विचार करीजै । कच्छी तत्त्वदेह किमि छीजै ॥
पक्की तत्त्व बहुरि जिहि पैये । कह संग्रह कह त्याग करैये ॥
पांचो तत्त्व पचीस प्रकृती । भर्म रूप सबही ये बर्ती ॥
जाग्रित स्वप्न सुषुप्ति तुरिया । सो सब भर्म भावकी पुरिया ॥
जैसे जीव त्याग निज भूमी । चार खानिमै रहा सो झूमी ॥
ब्रह्मजीव जग दीसो माया । इत्यादिक बहु नाम धराया ॥
तैसे स्वसंवेद की बानी । धरि बहुरूप जक्त बिहरानी ॥

इति

अथ तत्त्वमसि तीनोंपद मिथ्यावर्णन-चौपाई

जान ज्ञान द्वैभेद बखाना । स्वसंवेद अस करे प्रमाना ॥
मलसंयुक्त ज्ञानको वरना । सर्वजीवमें सो संचरना ॥
ज्ञान अमल विकार कहावै । ज्ञानहि मात्र जीव बतलावै ॥
मेघ झंप जिमि भानु लोपाई । मुख न दीख दरपन लगिकाई ॥
तैसे जान भर्मकी ओटा । सत्य न भासै भासै खोटा ॥
पौन प्रसंग पटल घन बूरी । स्वतह भानु बहुडिस रह पूरी ॥
भानुउदय नहिं दरसै तारा । ज्ञानउदय नहिं यह संसारा ॥
अमल अखंड उदय दिनकरके । रहे न भर्मत तच्छन सरके ॥
जानति माया झंपन जबही । ज्ञान नाम कहिये सो तबही ॥
ज्ञानहि मात्र जीवको कहई । विना ज्ञान सब भूत्तक अहई ॥
जक्त मांह जेते वैपारी । जीव जमावै पार पसारी ॥
बिना जमावै पार न होई । खर्च कहांते करिहै कोई ॥

सत्यकबीर बचन

सारसी-कहै कबीर विचार, यह निर्णय परमान ।
जीव जमा जाने बिना, सबै खरचमें जान ॥

Page 2059Permalink

७३

जीवधर्मबोध

( १९८१ )

चौपाई

जो दीसै सबही विनसाई । जो विनसै सो जिव न कहाई ॥
जीव सोई जीवै तिहुकाला । जड़ चेतन ते सदा निराला ॥
आप मानि बंधनमें आया । भ्रमकरि तत्त्वमसी ठहराया ॥
तत्त्वमसी तिहुँपद है जोई । आवागौन मूल है सोई ॥
ततपद ईश्वर त्वं जिवरासी । असि पदक है ब्रह्म अविनासी ॥
ततपद ज्ञान है त्वं अज्ञाना । असि पद वेद ब्रह्म अज्ञाना ॥
वस ब्रह्मांड ब्रह्मसो ईसा । जिव अभिमानी पिंडमें दीसा ॥
असि पद जो दोनोंमें सनई । यमअनंद कछु कहत न बनई ॥
ज्ञानी अज्ञानी विज्ञानी । ततसागर त्वं सर असि पानी ॥
नामरूप मिथ्या है दोई । आत्मा एक जल सबमें सोई ॥
मानन्दी यह तीन प्रकारा । मानि मानि निज बन्धन डारा ॥
यही तीन है जिवको फांसा । षट्देहीमें कीनो बासा ॥
दोविधि ज्ञान द्वैविधि अज्ञाना । दोय भांति विज्ञान बखाना ॥
यक विशेष अपरोक्ष बतावो । दुतियोको परोक्ष कहि गावो ॥
निर उपाधि अपरोक्ष बखाना । सहित उपाधि परोक्ष प्रमाना ॥

इति

अथ त्वंपद द्वैभांतिको अज्ञानवर्णन-चौपाई

जो विशेष अपरोक्ष कहावै । विषयी जीवनके मन भावै ॥
विषय आसक्त जीव जब रहई । जाति पांति कुलकानि न गहई ॥
भोग मदामिष परतिय संगा । विषयिन सङ्ग अनंग तरंगा ॥
वेद शास्त्र मानै नहीं कोई । गति अपरोक्ष कहावे सोई ॥
सो अपरोक्ष दोय विधि वरना । परइच्छा निज इच्छा चरना ॥
परइच्छा जो हो अज्ञाना । सो समान अधिकरण बखाना ॥
निज इच्छा अज्ञान गहीजै । सो विशेष अधिकरण कहीजै ॥