Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 2054 of 2136

Read in context
Page 2054

( १९७६ )

बोधसागर

६८

सकल अभक्ष धिनावन सोई । चहुँ खानि जलमलते होई ॥
शुद्ध अशुद्ध ताहि पहिचानी । जलकृत शुद्ध अशुद्ध मलानी ॥
मलकृत जो जिव जंतु उपाये । हो अज्ञान ताहिके खाये ॥
जलकृत जो फल अन्न अंकुरा । ताते भूखको दुःख कर दूरा ॥
नरपशु जीव जंतु खग नाना । सबको दुःख सुख एक समाना ॥
नरपशु खग जो मासके भक्षक । सो नहिं कबहु जीवके रक्षक ॥
जिनके हृदये दाया नाही । सोई अधोगति मांह समाहीं ॥
मांसु अहारीके कस दाया । एकखाय बहु मारि गिराया ॥
जो कोई काहूको दुःख देहै । बदला तासु आप शिर लेहै ॥
सुरापान अरु मांसु अहारी । नरकधाम सो अवश्य सिधारी ॥

सत्यकबीर वचन

साखी-कबीर-मासुअहारीमानुवा, परतख राक्षस जान ।

ताकोसंगत मतिकरो, होयभक्तिमें हान ॥

कबीर-काजी को बेटा सुवा, उरमें सालै पीर ।

वह साहिब सबको पिता, भला न मानै वीर ॥

कबीर काटाकृटि जे, करे यह परखण्डको भेस ।

निश्चयराम न जानही, कहै कबीर संदेह ॥

कबीर-करता हूँ कहि जातहो, कहा जो मान हमार ।

जिसका गलातुकाटिसो, फिर गलाकाटितुमार ॥

चौपाई

मुसलमान आदिक ईसाई । कबहु मदामि अशुचि बताई ॥

ईसाइनमें एक जमाती । अमली नहिं बैठे तिन पाती ॥

अथ टेम्पेरिस मुसैटीको वर्णन-चौपाई

टीटो टलर मुसैटी नाऊ । टेम्पेरिस बहुरी बतलाऊ ॥

दोऊ नाम अंगरेजी भाषा । अमल त्यागियोंकी यह सापा ॥