कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
( ५० )
बोधसागर
ताकर वार पार नहीं पावै । खोजत २ जन्म गँवावै ॥
योगी जंगम और दरबेशा । बहु विधि रूप बनावै वेशा ॥
अक्षर गति कोइ पार न पावै । प्रभु पूरण सब माहँ रहावै ॥
जो सुमिरै प्रभु प्रेम लगावै । ताकह काल कबहुँ नहीं पावै ॥
ताको अवागमन नशाई । ना कहुँ आवे ना कहुँ जाई ॥
अर्जुन यह पुरुषोत्तम योगा । अध्याय पंचदश नाम संयोगा ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर धर्मदास सुजाना । ब्रह्मज्ञान यह कृष्ण बखाना ॥
ब्रह्मज्ञान ऐसा है सोई । उग्र ज्ञान जाने नहीं कोई ॥
जिन जाना तिन ही पहिचाना । जैसे गूँगे सपना जाना ॥
गूंगा शैन जो गूंगा जानी । अभिअन्तर सो ले पहिचानी ॥
मैं तोहि प्रगटै कहौ बखानी । गुप्त शैन कोइ गूंगे जानी ॥
अगम अपार शब्द निर्धारा । बूझै आदि अन्त सुख सारा ॥
नहीं बोली भाषा महाँ आवै । नहीं रूप कछु वरणि सुनावै ॥
हाथ न पांव सुतिं नहीं जाके । कहौ कैसे कोउ पावै ताके ॥
दृष्टि अदृष्टि न देखन आवै । सतगुरु अवर न वरण लखावै ॥
छन्द-वरण अवरण भाव बूझौ क्षर अक्षरको भेद जो ।
क्षर विनशित अक्षर सुस्थित अथ कहे यह भेद जो ॥
अक्षर माहिं नि दरशाय गुरु भेद लखाइया ।
कोटि वेद पुराण वांचे सतगुरु भेद लखाइया ॥
सोरठा-अक्षर भेद है सार बहु विधि कहौ पुकारिकै ।
बूझै बूझनिहार, आदि पुरुष सुख शब्द है ॥
इति श्रीमदुग्रगीतब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे पुरुषो-
त्तमयोग व्याख्यानो नामपंचदशोऽध्यायः ॥ १५ ॥
उपगीता
( ५१ )
अथ षोडशोऽध्यायः
श्रीभगवानुवाच
सुनौ संत तुम कुंतिकुमारा । पुरुषोत्तम मैं कहेउं विचारा ॥
अब दुइ योग मैं कहेउँ बखानी । दैव आसुरी ताको मानी ॥
दैव योग जो साथै प्राणी । दैवकी शरण लेइ पहिचानी ॥
ताको लक्षण कहि समुझावौ । भिन्न भाव करि बरणि सुनावौ ॥
दैव योग संपदा को वर्णक । ताको पूजि होइ जो शर्णक ॥
प्रथम अभय निर्भय होइ रहई । काहूकी कछु शंक न करइ ॥
सत राखै अभ्यंतर अपने । झूठ न व्यापै कबहीं सपने ॥
ज्ञान योगते मन थिर राखै । दम शाम कै काया में राखै ॥
दान पुण्य मैं चित अभिलाषै । योग युक्ति मैं बहु विधि भाषै ॥
नित्त नेम पठै गुरु मंत्रा । ताते काया होइ पवित्रा ॥
अरि औ मित्र एक सम जानै । इच्छा काहूकी मनन्हि आनै ॥
होइ अकोध जो त्यागे हठको । शीतल रूप जो साथे घटको ॥
जुगली चाली दूरि बहावै । दया भाव चित माहि समावै ॥
लव लिप्सन होई जिय जाके । कोमल वचन रहै सुख ताके ॥
लोक लाज तजि साधु सुभावै । चपल बुद्धि कह दूरि बहावै ॥
तेज तजै सत्क्रियाकी आसा । क्षमावंत होइ रहेउ उदासा ॥
धीरज मनमें सदा समाई । शुचि संयम करि युक्ति रहाई ॥
होइ अद्रोह द्रोहन्हि आवै । सदा देव संपद मन भावै ॥
मन इच्छा पूजै सब कामा । देव कर्म ताकर है नामा ॥
आसुरी संपदाको वर्णन
अब आसुरी को करौ बखाना । हृदयमें नहीं ज्ञान समाना ॥
दंभ करी करि लोक देखावै । अंतर्गतन्हि ब्रह्म समावै ॥
द्रव्य देखि फूलै अधिकारी । निशिदिन लवलिप्साचितधारी ॥
( ५२ )
बोधसागर
करि अभिमान आपको जानै । और न दूसर चितमें आनै ॥
क्रोध सदा अभि अन्तर राखै । बहु कठोर कोमल नहिं भाखै॥
रहै अज्ञान ज्ञान नहिं भावै । जहां ज्ञान तहैं रोष उठावै ॥
प्रवृत्ति निवृत्ति पुण्य औ पापा । कर्म धर्म करि थापैं आपा ॥
शौच किया मानै नहिं आवै । निराचारमें मन चित लावै ॥
जत्नके अस्त सदा सुख मानै । जग कर्ताको कबहि न मानै ॥
यह व्यवहार आसुरी आही । कबहु न सुमिरे प्रभु जो ताही॥
ऐसे जीव सदा दुख पावै । नरक वास में जाइ समावै ॥
नर्क द्वार तीन हैं भाई । जेहिते जीव सदा भर्माई ॥
तीन द्वार नर्कको वर्णन
प्रथम द्वार जो काम बनावा । काम द्वारलै चित्त लगावा ॥
कामविषय निशिदिन लपटाना । नर्क वासमें जाइ समाना ॥
दूसर द्वार क्रोध कहावै । जाके क्रोध सदा चित भावै ॥
ताते नर्कवास में जाई । उपजत विनशत बहु दुख पाई॥
तीसर द्वार लोभ है भाई । जेहिते जीव सदा भर्माई ॥
लोभ लागि जो जन्म गवाई । वासा नर्क सदा सो पावै ॥
नर्क द्वार यह तीन बखाना । मूरख इनमें रहै समाना ॥
दैव आसुरी संपद नामा । अध्याय षोडशो कहेउँ बखाना॥
कवीर उवाच
कहै कवीर सुनु संत विवेकी । दोउ संपदा कहेउँ विशेषी ॥
पाप पुण्य हैं दोऊ बेरी । एक लोहे एक कंचन केरी ॥
बेरी पाय एक दुख होई । कंचन ते सुख अधिक न सोई॥
यह संसार फंद यम केरा । कैसे छूटै यम उर झेरा ॥
कर्म करै कर्ता न कहावे । पाप पुण्य शिर भार लेयावे ॥
सत संतोष हियेमें धरई । सहज सरूपी भवजल तरई ॥
उग्रगीता
( ५३ )
साधु संत सेवा चित राखै । सदगुरु शब्द अमीरस चाखै॥
चाखत अमी अमर सो होई । अजर अमर सत्यलोक समोई॥
छन्द-धर्मदास तुम सुनो चित दै कर्म न लागे दासको ।
पाप पुण्य बंधा रहै जो छुटन चाहै फंद सो ॥
सुवा नलिनी पकरि अरझो आपनी मति मंद सो ।
सोरठा-सदा अहेरी काल, पाप पुण्य फंदा रचो ।
सदगुरु दीन दयाल, कर्म काटि मुक्ता करो ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंभादे देवा-
सुरसंप्रदायाख्यानां नाम षोडशोऽध्यायः ॥ १६ ॥
अथ सप्तदशोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
अर्जुन कहेउ सुनौ यदुराई । कछु मोरे जिय संशय आई ॥
सो अब प्रगट कहौ भगवाना । आगे सूक्ष्म सुना मैं काना ॥
शास्त्र धर्म छाड़ि जिन दीन्हा । तिनकी गति तुम कैसे कीन्हा॥
रूप सरूप कौन है ताही । सत रज तमगुण ये को आही॥
श्रीभगवानुवाच
कहैं कृष्ण सुतु कुंतिकुमारा । भली बात कर कीन्ह विचार॥
जग रचना शास्त्र मत आही । तेहि मारग सब लागे जाही ॥
शास्त्र न वेद पुराण न छोडे । सो तौ नर्कवास में बोडे ॥
जब लगि ब्रह्मज्ञान नहि आवे । तब लगि शास्त्र धर्म मन लावे॥
जब आवे याको ब्रह्मज्ञाना । शास्तर वेद कितेव हेराना ॥
ता कह कर्म न लागे भाई । निशि दिन रहै नाम लौलाई ॥
जब आतम परमातम जानै । कर्म धर्मते भे निरवानै ॥
( ६४ )
बोधसागर
मोक्ष सरूपी आपे होई । ना फिर जन्मे मरै न सोई ॥
ऐसी भांति जो साधु रहाई । ना कहँ आवै ना कहँ जाई ॥
अब तीनों गुण वर्नि सुनावौं । सकल कामना तोर मिटावौं ॥
त्रिगुणको वर्णन
सत रज तमगुण तीनि बखाना । तीनते तीनि २ औ जाना ॥
पूजा तीनि अब कहौं बखानी । पूजहिं सुर नर सुनि औ ज्ञानी ॥
सात्त्विकी देवा पूजैं भाई । राजस पूजैं यक्ष बनाई ॥
तामस भूत प्रेत पूजावहिं । नर्कवास लै सो मुक्तावहिं ॥
त्रिगुण अहारको वर्णन
अहार तीन अब सुनले भाई । सबमें सत रज तम जो आई॥
खीर खांड घृत करै अहारा । यह लक्षण सतगुण व्यवहारा॥
साधु सरूपी सदा सु चाला । सन्तनको बहुविधि प्रतिपाला॥
करुवा खट्टा लोनु तीक्षण । ये अहार राजस लक्षण ॥
दुख सुख ताहि जो व्यापे भाई । नाना व्यञ्जन करै बनाई ॥
तमगुणके आहार बखाना । भई रसोई पहर सेराना ॥
भोजन करि २ लोक सिधवै । स्वाद अनेक रहै ना पावै ॥
होइ उछिष्ट अन्न अब भाई । तामसि तामस करि २ खाई॥
त्रिगुण यज्ञ वर्णन
द्रव्य यज्ञ प्रथम है भाई । बिन फल इच्छा यज्ञ कराई ॥
प्रभुके सुमिरन रहै समाई । ताकी बुद्धि सात्त्विकी भाई ॥
राजस यज्ञ करै फल चाहे । दंभ करै यश कृत्रिम समाहै ॥
यज्ञ विधि निह तामसी होई । अन चूने बिनु करै रसोई ॥
जैसे तैसे यज्ञ करै पूरा । दक्षिना देत बहुत कै घूरा ॥
खरच करै औ कल्पे भाई । ताते नर्क बास चलि जाई ॥
उग्रगीता
(५५)
त्रिगुण तपस्या वर्णन
तनसो देवता पूजा लावै । गुरु और ज्ञानी पूज पुजावै ॥
शुचि संयम जो कोमल रहई । ताकर काल पला नहिं गहई ॥
ब्रह्मचर्य पुत्रि आनि जेवावै । रहै अनिच्छा सत्य न खोवै ॥
यह तन पूजा करै सुजाना । गुरु गोविन्द को धारे ध्याना ॥
सत्त्विक मन तप कहौं बुझाई । इन्द्री सबै हाथ जेहि आई ॥
प्रथमै प्रसन्न जो राखै । मौन रहै अमृत रस चाखै ॥
आतम निग्रह करै सुजाना । अन्तर्भाव सुधा निर्वाना ॥
तपस्या मनकी कही सुनाया । सुधा सरूपी सतगुण भाया ॥
सात्त्विकी वचन तपस्या वर्णन
वचन तपस्या करो बखाना । यह तप मुखते भया प्रवीना ॥
अभय वाक्य ताकूं भइ नाहीं । सत्ति सरोत्तर जस मुख माहीं ॥
प्रिय हित साधु वचन सो कहहीं । पाठ करी करि जन्म सुधरही ॥
एते वचन तपस्या होई । मुखते करे करावै सोई ॥
तीनि तपस्या सतगुण भावा । सो तौ वर्नक वर्नि सुनावा ॥
रजस तपस्या त्रे प्रकारा । ताकूं अब मैं करो प्रचारा ॥
तीनि तपस्या राजस भाई । तनसों तपकरि लोक देखाई ॥
मनसों कपट कबहुँ नहिं छूटै । वचन सदा मुख बोले झूटै ॥
तीनि तपस्या राजस होई । ऐसी भांति करे जो लोई ॥
तामस तप है तीन प्रकारा । शुभ अशुभ कछु नाहिं विचारा ॥
हठ करि तपसो तनको गारै । मनमें कोध सदा जो धोरै ॥
वचन कठोर बहुत सो बोले । तामस ताप अहं लिये डोलै ॥
तीन तपस्या त्रिगुण सुभावा । सो तौ वर्नक वर्नि सुनावा ॥
त्रिगुण दानका वर्णन
तीनि प्रकार दान अब वनौं । उत्तम सेवा ब्रह्महि चीन्हौं ॥
( ५६ )
बोधसागर
अन आश्रित को देइ जो दाना । तीरथ उत्तम ठौर ठेकाना ॥
दान देइ फल चाहै नाहीं । सात्त्विक दान सो कहिये ताहीं ॥
राजस दानका वर्णन
जत अश्रेको दान जो देई । लाहा कारण संशय लेई ॥
यह तौ राजसको व्यवहारा । दान देइ चित कल्पै भारा ॥
तामस दानका वर्णन
तामस अशुचिको देइ जो दाना । नटुवा वेश्या हित करि जाना ॥
ब्राह्मण देत क्रोध मन करई । इच्छा बहुतै फलको धरई ॥
यह लक्षण तामस कर होई । तीनि प्रकार दान है सोई ॥
तीनि नाम त्रिगुणको वर्णन
तीनि नाम वर्णौ मैं त्रिगुणा । जाते सृष्टि होत है सगुना ॥
वह अंतुतु है मति सोई । तीनिउ नाम एक सम होई ॥
निज मंत्रहि मैं भाषि सुनाया । ताको मर्म न काहू पाया ॥
पाक रसोइ छूति जो होई । वो अंततू सति है सोई ॥
पातक छूति रहैं नहिं कोई । यह तौ मंत्र पवित्र कराई ॥
पावै प्रसाद जो सकल जहाना । सुमिरे पावै पद निर्वाना ॥
सब कारज सुमिरे त्रे नामा । पूर्ण होइ सकल विधि कामा ॥
योग सिद्धि सत्रह अध्याई । सो तौ पूर्ण वर्णि सुनाई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनु धर्मनिराया । तीनिउ गुण वरतै संसारा ॥
साधू कहैं कोइ कर्म न लगै । तन मनते इच्छा कह त्यागै ॥
कर्म करै कर्ता न कहावै । मन सो कुमारग जान न पावै ॥
मारग अगम साधुकर होई । कृष्ण अपने मुख भाषा सोई ॥
वेद पुराण पार नहिं पावै । जहँवा साधू ध्यान लगावै ॥
वेद कितेब दोउ है फन्दा । यहि ते लागि रहै जग धन्या ॥
उग्रगीता
( ९७ )
ज्ञानहि कहि २ कर्म हटावै । यज्ञ दान फिरि जन्म धरावै ॥
हम तौ कहौ अगोचर ज्ञाना । जाते होइ हंस निर्वाना ॥
छन्द—अगम अगोचर भेद सदगुरु साधु रहै समाइ कै ।
हंस होइ सत्यलोक आवै दरस सद्वरु पाइ कै ॥
पूरा गुरु जो पावई तौ मिटै यम फंद को ।
हंसको मुक्ताइ यमसो मिलै अच्युतानंदको ॥
सोरठा—ऐसा शब्द अपार, वार पार बिच भेद को ।
सत्य शब्द निर्धार, सद्वरु सोइ बताइया ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे योग-
सिद्धव्याख्यानो नाम सप्तश्लोऽध्यायः ॥ १७ ॥
अथ अष्टादशोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
अर्जुन कहैं सुनो यदुनाथा । जो पूछौं सो कगै सनाथा ॥
सन्यास कर्म काहे सो कहिये । त्याग रूप सब वर्णन चहिये ॥
संन्यासको वर्णन
सुनु महाबाहु मैं कहौं बखाना । कर्म नाश संन्यास समाना ॥
कर्म धर्मको मारग छोंडै । ब्रह्म ध्यान अभ्यन्तर मांडै ॥
सब परपंचते न्यारा होई । कर्म संन्यास कहावै सोई ॥
त्यागरूप दर्शन
त्याग रूप है अगम अलेखा । कर्म करै नहिं आपु विशेषा ॥
निशि दिन कर्म धर्म जो होई । रहै अलिस लिस नहिं होई ॥
अपनेको कर्ता नहिं जानै । फल औ फल मनहिं नहिं आनै ॥
ताकहैं त्याग कहीये भाई । निशि दिन रहै नाम लौलाई ॥
( ५८ )
बोधसागर
संन्यास त्रिप्रार वर्णन
संन्यास त्याग तीनि गति होई । अनिष्ट इष्ट मिश्र गति सोई ॥
अनिष्ट नर्ककी योनी भुक्ते । देव योनिको इष्ट संयुक्ते ॥
मिश्र मानुषकी देह जो पावै । तीनों गति गीता बतलावै ॥
त्रिप्रकार क्रिया वर्णन
कहौ क्रिया तीनिहु समुझाई । ज्ञान कर्म कर्ता जो आई ॥
ज्ञान क्रिया त्रिप्रकार
प्रथमैं ज्ञान सुनौ चितलाई । ताकर लक्षण तीनि बताई ॥
जबही ज्ञान हृदयमें आवै । सर्व त्यागि प्रभुको लवलवै ॥
सर्व व्यापि जो ब्रह्महि जानै । सात्त्विक लक्षण ज्ञान बखानै ॥
राजस लक्षण जानै प्रभु न्यारा । न्यारा २ ब्रह्म विचारा ॥
तामस लक्षण एक ठौरहि जानै । मूरति प्रतिमा पूजा ठानै ॥
ताहि एहै ठाकुर है येही । परम पुरुषते नाहिं सनेही ॥
जेहि देवा कौ जो कोई ध्यावै । तेहि देवहि ठाकुर ठहरावै ॥
यह लक्षण तम गुण व्यवहारा । तामैं वास है नरक दुबारा ॥
कर्म क्रिया त्रिप्रकार वर्णन
दोसर कर्म लक्षण है तीनि । जानै कोउ साधू परबीनी ॥
कर्म करै फल चहैन ताको । पुत्र कलत्र असंग सदाको ॥
राग द्वेष जाके नहिं आवै । एतौ सत्त्वगुण कर्म सुभावे ॥
राजस कर्म सुनावौं मीता । करि २ कर्म कामना प्रीता ॥
कर्म अधिकार आपु ना होई । फल वांछै मन राजस सोई ॥
तामस कर्म सुनौ तुम भाई । तप स्नान औ जप लर जाई ॥
हठ करि कर्म करै बहु भाई । दुख सुख अह निशि लहै सदाई ॥
ता प्रकार क्रोधहु बहु होई । तामस नर्क वास है सोई ॥
कर्ता लक्षण त्रै प्रकार
तीसर कर्ता रूप बखानौं । कारण करण करै सोइ जानौं ॥
उग्रगीता
( ५९ )
सात्त्विक कर्ता जो कछु करई । आपु मेटि प्रभुको चित धरई ॥
आपुको कर्ता नहिं जानै । कर्ता पूरण पुरुष बखानै ॥
ऐसी रहनि रहै जो दासा । नर्क स्वर्गकी ताहि न आसा ॥
सो सत्त्व गुण लक्षण है भाई । जाते कहिये साधु सुभाई ॥
राजस कर्ता आपुको जानै । दाराहित सुत आपको मानै ॥
बहुतै हर्ष शोक तेहि भावै । थोर करै बहुतै फल धावै ॥
तामस कर्ता लक्षण भाई । आलस निद्रा बहुत रहाई ॥
आपु अयोग चाहै पुरुषारथ । ह्वै अधीन नहिं चाहै स्वारथ ॥
कारज होइ गये अब जाको । दिन औ राति बतावै ताको ॥
भोर होइ सो दिवस बतावै । तामसकर यह सदा सुभावै ॥
त्रिप्रकार बुद्धिको वर्णन
तीनि प्रकार बुद्धि है भाई । प्रथमैं सुमिरन मैं ठहराई ॥
निवृत्ति प्रवृत्ति जो मारग जानै । करै विचार धर्म पहिचानै ॥
काज अकाज न बंध न मोक्षण । सो साध्वी है सात्त्विक लक्षण ॥
दुसरी बुद्धि तो धर्म अधर्मा । काज अकाज जाने सब पर्मा ॥
राजस बुद्धि लक्षण यह भाई । मनमें सहा विचार कराई ॥
तामसबुद्धि अब सुनहु सुजाना । क्रोध लिये मन विषय सुजाना ॥
धर्महि सो अधरम करि जानै । करै अधर्म धर्म पहिचानै ॥
ता अधरम कह धर्म जो कहई । सदा तामसी बहु दुख सहई ॥
त्रिप्रकार धीरज
सात्त्विक धीरज वरणि सुनाऊ । संशय तोर जो सकल मिटाऊं ॥
पांच तत्त्व मन संयम साधै । सकल कामना यह अवराधै ॥
इंद्री सकल एक सम कराई । सात्त्विक ऐसो धीर धराई ॥
राजस धीरज है परसंगा । पारस लागे धर्म उमंगा ॥
कर्म करै संगति ते सोई । औ फल चाहै राजस होई ॥
( ६० )
बोधसागर
धीरज तामस सपना देखै । भय अभय सकलौ में पेखै ॥
शोक विषाद बसै मन माहीं । तामस धीरज लक्षण आहीं ॥
त्रिप्रकार सुख वर्णन
अब सुख लक्षण कहौ जो सोई। तीनि भांति सुख व्यापक होई॥
प्रथमहि सात्त्विक सुख सुनु भाई। सुख कहैं विषके जानै सोई ॥
सुखसो कबही हेत न जानै । विष समान ताकह पहिचानै ॥
अंत समय विषसो सुख होई । सात्त्विक लक्षण बरनौ सोई ॥
दूसर इन्द्री सुख संयोगा । परनारी सो करै जो भोगा ॥
यही प्रकार महा सुख करई । सो सुखी अंत जो विषसो होई॥
राजस सुख लक्षण यह भाई । दुख बहुतक व्यापै जाई ॥
तीसर तामस सुखहि बखानो । विवेक विचार हृदय नहि अनो॥
आलस निद्रा बहु सुख मानै । सपने कबहीं राम न जानै ॥
तामस सुख यह कहिये भाई । जाते नर्क सदा भर्माई ॥
वर्णका वर्णन
चारि वर्ण अब वर्णौ भाई । तिनके ये गुण प्रगट सुनाई ॥
ब्राह्मण सत्त्वगुण रूप विराजै । कर्म स्वभाव ताहि तन छाजै ॥
शम दम तव शून्या सो करई । ज्ञान विज्ञान सत्य मन धरई ॥
स्थिर मनमें कठोर तन होई । ब्राह्मण कर्म स्वभाव जो सोई॥
क्षत्रिय सत्वरज दुइ गुण धारी। शूरबीर दाता अधिकारी ॥
तीक्ष्ण धीरज बुद्धि हे जागी । युद्ध करत कबहूँ नहि भागी ॥
वैश्य राजसी कहौ बुझाई । कृषी गऊ रक्षक है भाई ॥
वणिज व्योहार बहुत संसारा । यह तौ लक्षण वणिज व्यवहारा॥
शूद्र वर्ण सेवकाई करई । सेवक होइ भवसागर तरई ॥
सेवा फल है अगम अपारा । आवागमनते होई निनारा ॥
जो अभिमान तौ जन्म गवाँवै । सेवा विना नहीं बनि आवै ॥
उग्रगीता
( ६१ )
चारि वर्णको कर्म सुनाई । अर्जुन तोहि कहौं ससुझाई ॥
जो कोइ अपने धर्महि चाहे । प्रीति भाव सदा चित लाहे ॥
भला जानि पर धर्म न लेई । आपन धर्म छांड़ि नहि देई ॥
निज कुल छांड़ि ऊंच मन धरई । सो पुनि भवसागरमें परई ॥
कुलके कर्म सदा सुख पावै । नवनिधि लक्ष्मी ता घर आवै ॥
ताते तोहि कहौं ससुझाई । युद्ध करो तुम अर्जुन भाई ॥
कहा हमार चित नहि धरिहौ । हमरे कहे युद्ध नहि करिहौ ॥
तौ अब कर्म रेख उठि धावै । तोसो युद्ध अनेक करावै ॥
तब तुम करो युद्ध संग्रामा । करो मारि क्षत्रियके कामा ॥
तब तोहि रोख अधिक होइ भाई । हमरी प्रीति भंग होइ जाई ॥
जो नीका सो करो सुजाना । ज्ञान अज्ञान सब करेउँ बखाना ॥
यह गीता मैं कहि जो सुनावा । पै कछु भेद और ससुझावा ॥
गीता मता गुप्त है भाई । चारिहु जनको कहि ससुझाई ॥
चारि अवर्णको वर्णन
भक्ती हीना तपसो हीना । सेवा बिना नहीं आधीना ॥
निद्रा रूप सदासों रहई । तासो गीता कबहु न कहई ॥
तासों संगति कबहु न कीजे । इच्छा प्रभुकी गहिकै लीजे ॥
गुप्त ज्ञान है कथा पियारी । तहाँ कहो जहँ होइ हितकारी ॥
भक्त साधु जहँ हरि यश गावै । गीता कथा तहाँ अर्थोवै ॥
सुनत सुनावत बहु सुख होई । कोटिक अश्वमेध फल होई ॥
अर्जुन गीता तुम्है सुनावौं । ज्ञान कथा कहि बहु ससुझवौं ॥
मोह तुम्हार छूटि की नाही । सो तुम बोलौं हमरे पाहीं ॥
जो कछु तुम्हरे मनमें होई । करो जाइ तुम अर्जुन सोई ॥
अर्जुन सुनत दंडवत कीन्हा । विनय भांति ते बहु सुख दीन्हा ॥
मोह मोरि सब दूरि परानै । वचन तुम्हार ज्ञान करि मानै ॥
अन्न लीन तब हाथ उठाई । महा कोप होइ धनुष चढाई ॥
( ६२ )
बोधसागर
अध्याय अठारह कहा बखानी । योग सन्यास नाम तेहि जानी॥
अर्जुन गीता भयो समापति । जो कछु कही आपुकमलापति॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुन धर्मनि हीता । तुम्हरे लिये बखानेउँ गीता ॥
तुम तौ भक्त जत्तते न्यारा । आवागमनके बीज तुम्हारा ॥
अब तुम परम भक्ति चितलावौ । निशिदिनसतगुरुशब्द समावौ ॥
धर्मदास बिनती इठि लाई । सुनि गीता संशय उपजाई ॥
गीता कही कृष्ण केहि कारण । अर्जुन उठे कुटुम्ब संचारण ॥
ज्ञान सुने मति निर्मल होई । मित्र औ दुष्ट एक सम होई ॥
ज्ञान सुने कछु कोध न आवै । परम पुरुषते मन चितलावै ॥
गीता कृष्ण जो कहेउ बखाना । ज्ञान सुनाइ कोध मन आना ॥
कोधविना सो युद्ध न होई । नर्क द्वार कृष्ण कहेउ सोई ॥
कोध किये अज्ञान कहावै । यह सब भेद मोहि समुझावै ॥
कृष्णमता कहि प्रकट देखाऊ । ज्ञान सुने अज्ञान न आऊ ॥
कबीर उवाच
सुनि धर्मनि यह भेद है बंका । जानत नहीं राउ औ रंका ॥
कृष्ण ठगौरी जत्त लगाई । ताते भेद न बूझौ भाई ॥
यह प्रपंच कृष्णकर आही । तीनिहु लोक सदा भर्माई ॥
चाहै छल बल युद्ध करावै । अर्जुन कैसे धनुष उठावै ॥
महामोह तेहि रहा समाई । और भांति नहि मानै भाई ॥
छलहि मता किन्हौ आपै सोई । ज्ञान सुनाइ मोह कह खोई ॥
यह तौ ज्ञान कहो परमारथ । जेहिते युद्ध होइ पुनि स्वारथ ॥
जैसी इच्छा करै जो ज्ञाना । फल पावै सेवा अनुमाना ॥
नहिं अर्जुन मनपुरुष मिलापा । कैसे कर्म होइ निष्पापा ॥
पुरुष मिलाय न कृष्ण सुनावै । कैसे अगम अगोचर पावै ॥
उग्रगीता
( ६३ )
पावै अगम कृष्ण को मानै । तीनि लोकको भूपति जानै ॥
ताते ज्ञान कहि कर्म दृढ़ावै । फिरि २ भवसागर भटकावै ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास कहैं सुनो गोसाई । मारग साधु जो अगम सुनाई ॥
कर्म धर्म कह पाछे मेलै । ज्ञान रूप अभ्यन्तर खेलै ॥
परम अनंद पुरुषको दर्शै । सेवक स्वामी चरण न पशैं ॥
गीता कहै औ कर्म दृढ़ावै । केहि कारण इनको भटकावै ॥
कौन ज्ञान जो भर्म बतावै । फिरि २ भवसागर भटकावै ॥
कवीर उवाच
धर्मदास मैं कहौ बुझाई । मूरुख लोग नहीं पतिआई ॥
तीनिउ लोक पुरुषपहि दीन्ह। राजे काज करावन कीन्ह। ॥
जो चाहै सो रचे बनावै । तीनि लोकते जान न पावै ॥
ज्ञानोपदेश देह जो भाई । तौ यह सृष्टि वैराग उठाई ॥
तब यह रचना सबही थाके । इनको कौन गोसाईया थापे ॥
तेहि कारण इन कर्म दृढ़ाई । अरुझी सृष्टि सकल भर्माई ॥
सतगुरु शब्द सुना कहैं दरसै । जाते प्रभु पूरण कहैं परसे ॥
गीता कहि जो कृष्ण सुनाई । तबहु न अंधा मोहि पतिआई ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास बिनती अनुसारि । हे सतगुरु मैं तव बलिहारी ॥
जब कर अर्जुन धनुष संभारा । कहा कीन्ह सो कहौ विचारा ॥
कवीर उवाच
सुनो संत धर्मनि निर्वाना । अंत युद्ध सब करों बखाना ॥
बहुते भांति युद्ध तिन कीन्ह। युद्ध जीति राजहि मन दीन्ह। ॥
राज युधिष्ठिर मनहि विचारा । बहुते भांति बंधु हम मारा ॥
कस प्रायश्चित्त मोक्षण होई । कहो व्यास हमसों तुम सोई ॥
( ६४ )
बोधसागर
व्यास कृष्ण मिलि मत अर्थाई । कुल हत्या कैसे मुक्ताई ॥
करो विचार अश्वमेध जो करई । यज्ञ करत हत्या परिहरई ॥
सब मिलि ऐसा मता विचारा । बहुत भांति यज्ञ करौ संभारा ॥
ताते पाप मोक्ष होइ भाई । यज्ञ करनको मता हटाई ॥
करौ यज्ञ मन भयो विश्रामा । राज मनोरथ पूर्ण कामा ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास विनवै कर जोरी । संशय उपजी मेटेउ मोरी ॥
पांडव कृष्णहि बहुत पियारे । किया यज्ञ तब कहाँ सिधारे ॥
कैसे गति मति उन पुनि पाई । कृष्ण सरीखो रहै समाई ॥
कबीर उवाच
धर्मदास तुम चतुर सुजाना । पूछेउ सो अब करौ बखाना ॥
कृष्ण देह जब छांडन लागे । तिनसों कहो ताहिंते आगे ॥
अवधि हमारि आय नियराई । तुम हूँ गरो हेवारे जाई ॥
अर्जुन कहहु सुनौ गोसाई । कारण कवन हेवारे जाई ॥
कृष्ण कही तब ऐसी बाता । तुम तौ बंधु कीन्ह है घाता ॥
पातक बहुत जो तुमसे भयऊ । गरै हेवारे ताते कहेऊ ॥
कहैं अर्जुन सुनु पुरुष पुराना । मारण बंधु न हम चित आना ॥
गीता ज्ञान मोहि समुझाया । युद्ध करनको अस्त्र बँधाया ॥
तुमको पातक नाहीं लागे । कर्ता करै आपु अनुरागे ॥
तुम्हरे कहे युद्ध हम कीन्हा । पातक हम शिर काहे दीन्हा ॥
पुनि तुम कह अश्वमेधहि करहू । सब पातक पाछिल परिहरहू ॥
तापर हम अश्वमेध जो कीन्हा । तबहू पातक हम शिर दीन्हा ॥
कहैं कृष्ण अर्जुन सुनु भाई । कर्म रेख मेटो नहिं जाई ॥
कर्म रेखते सब जग आवै । बार बार दुख सुख भुक्तावै ॥
चारिउ युग फिरि याहै आई । हम तुम ऐसे संग रहाई ॥
उद्गीता
( ६५ )
ताते कछु संदेह न कीजै । वेगि हेवारे पयाना दीजै ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास पूछै सुनु भाई । आगे कैसे भई गुसाई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर यह सर्ग बखाना । तुमसों वर्णन कहौं निदाना ॥
पांडव जाइ हेवारे गलिया । देह समेत युधिष्ठिर चलिया ॥
करेउ पुण्य जप तप औदाना । ताते पहुँचे स्वर्ग स्थाना ॥
और पांडवा नर्क समाने । हत्याके फल नर्क रहाने ॥
तहां जाइ कोइ बंधु न देखा । पूछेउ सबै देव मुनि शेषा ॥
कहां हमारे चारिउ भाई । केहि कारण मोहि इहां ले आई ॥
इहां कहां वे बसवे पाई । जाके खोजौं चारिउ भाई ॥
तुम राजा हो धर्म अवतारा । ताते पहुंचै स्वर्ग दुआरा ॥
बंधु तुम्हार पातक बड़ कीन्हा । ताते बास नर्कमें दीन्हा ॥
युधिष्ठिर उवाच
की उनको इहवां लै आवहु । की हमको उहवां लै जावहु ॥
जब यह विष्णु सुनो मन जानी । इनकह पुण्य बहुत पहिचानी ॥
उपजो मोह बंधु हित भाई । जाइ ले आवहु बंधु देखाई ॥
नर्क कुण्ड तेहि जाइ देखाई । बूड़ देखे चारिउ भाई ॥
और सकल परिवार घनेरा । काहू सुधि नहिं काहू केरा ॥
चारिउ भाई रोवन लागे । कर्म हीन हम बड़े अभागे ॥
राइ युधिष्ठिर मोह जनाऊ । मोह नर्क कुंड ले नाऊ ॥
दूत विष्णु सों बहुरि जनार्द । आपु युधिष्ठिर नर्कमें जाई ॥
जो कछु आज्ञा होइ गोसाई । आज्ञा मानि करौ सोइ जाई ॥
कहै विष्णु यह धर्म सरूपा । करो युधिष्ठिर पुण्य अत्रुपा ॥
जो कबहीं वे नर्क में जैहैं । अघ जीवन सब ले उत्तरे हैं ॥
नं. ८ कबीर सागर - ३
( ६६ )
बोधसागर
क्षण अंगुरी ले नर्कमो डारो । एते चारिउ बन्धु उबारो ॥
फिर लै आवहु कुंती जहवां । स्वर्ग स्थान वैकुंठ हैं जहवां ॥
ऐसी भांति करौ तहैं जाई । क्षणहि अंगुरी नर्क बुझाई ॥
ता कहैं लागि बंधु सब आये । राइ अनंद बहुत सुख पाये ॥
गये युधिष्ठिर धर्म स्थाना । धर्म पुत्र रहे धर्म ठेकाना ॥
भीम जाइकै पवन समाई । पवन पुत्र जेहि कहिये भाई ॥
अर्जुन इन्द्र पुत्र जो रहिया । इंद्रलोकमें बासा करिया ॥
सहदेव नकुल जो दूनों भाई । अश्विनि कुमार पुत्र हितलाई ॥
ऐसे स्वर्ग लोक जो किय बासा । पुण्य घटै भवसागर आसा ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास कहैं सुनो गोसाँई । पांडव मित्र विष्णुके आहीं ॥
गीता भागवत वेद पुकारा । दर्शन प्रभु जिन नेक निहारा ॥
ताकर आवागमन न होई । सुर नर सुनि सब भाषै सोई ॥
साधु संत मिले सब गुणगवैं । जो कोइ हरिके दर्शन पावैं ॥
ताकी मोक्ष मुक्ति होइ भाई । जरा मरणको बीज नसाई ॥
साक्षादर्शन कृष्णको लहिया । और विराट देखायो तहिया ॥
मोक्ष मुक्ति उन काहे न पाई । साहेब कहौ मोहि समुझाई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । पुरुष एक आदि रहि वासा ॥
तिन्ह पुनि खासा कीन्ह प्रकाशा । धर्म धीर एक अंश नेवासा ॥
तिनते उपजेउ ॐॐकारा । माया प्रकट भई विस्तारा ॥
ब्रह्मा विष्णु उपजे तब भाई । जिन यह रची सृष्टि दुनियाई ॥
इनकह तीनलोक जो दीन्हा । राज रूप रचना तिन कीन्हा ॥
सकल बीज जो पुरुषते आया । जाते सकल सृष्टि निर्माया ॥
कामिनि जबै धर्म निज कीन्हा । कर्मरेख जो भया अधीना ॥
दश अवतार कर्म सो भयऊ । कारण कर्म इन्है निर्मयऊ ॥
उग्रगीता
( ६७ )
कर्मरेख रघुपति दुख पायउ । सीता शोक बहु पछितायउ ॥
नरसिंह शूकर रूप धरावा । मच्छ कच्छ सर्व कर्म बनावा ॥
वामन होइ बलि छलिया जाई । परशुराम होइ युद्ध कराई ॥
कर्मरेख यदुपति दुख पावा । बन २ घेनु चरावन धावा ॥
गोपी षोडश सहस्र अनंदा । तिन सँग नाचे बाल सुकुन्दा ॥
कर्मरेख भे बोध शरीरा । आवा गमन मिटो नहीं पीरा ॥
निष्कलंक है दश अवतारा । कर्मरेख भय प्रलय संचारा ॥
इनते अधिक और को आही । कर्मरेखते भुक्तत जाही ॥
अंकुरी कोइ जीव रहे भाई । सो अंकुर पुरुष ते आई ॥
तिन कह पुरुष जो चितवन कीन्हा । कैसे लोक होइ लव लीना ॥
सतगुरु यहि कारण उपजावा । हंसन कारण मोहिं पठावा ॥
मूर्खा शब्द नहिं मानै भाई । अंकुरी परवाना पाई ॥
कर्मरेख पांडव दुख पावा । कर्मरेख छूटै न छुटावा ॥
इन कहैं सब जग करता जाने । ताते आवा गमन नसाने ॥
सतगुरु मिले सत्य शब्द लखावै । कर्मरेख बंधन सुक्तावै ॥
छंद-धर्मदास तुम बूझि देखौ छल मता भगवानहो ।
मूर्ख जन उपदेश कारण गीता कियो बखान हो ॥
पांच पांडव परम मंत्री तिनको गति कैसी दर्ई ।
नर्क स्वर्गमें वास करि २ जन्म फिरि २ तिन लई ॥
सोरठा-बूझो संत सुजान, गीता कथा जो सब सुनी ।
चेतनि हंस अमानि, और सकल भरमें दुनी ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे
त्यागसंन्यासव्याख्यानं नामाष्टादशोऽध्यायः ॥ १८ ॥
( ६८ )
बोधसागर
अथ उपसंहार
धर्मदास उचाव
धर्मदास विनवै कर जोरी । तुम दयालु बंदी मोरि छोरी ॥
गीता जो तुम कही बखानी । पांडवकी गति सब मैं जानी ॥
ऐसे सब जीव भरमाई । कैसेहु भांति मुक्ति नहिं थाई ॥
सोइ ज्ञान मोहिकहि समुझावौ । जरा मरण को बीज नसावौ ॥
कबीर उचाव
सुनु धर्मदास हंस पतिराया । हंसन कारण पुरुष की दया ॥
अंकुरी जिव आपु बोलाया । ताते हम कह लेन पठाया ॥
सत्य शब्द अब करौ प्रकाशा । पावै हंसा लोक निवासा ॥
उग्र ज्ञान है मता निनारा । सुक्ष्म वेद जो पुरुष संचारा ॥
पुरुष दया आनेउ संसारा । जेहिते पावै मुक्ति दुवारा ॥
अध्याय उनइस कहौं ये भाई । सुर नर मुनि जाने नहिं ताई ॥
मुक्त होइ सत्यलोकहि जावै । आदि पुरुषके दर्शन पावै ॥
प्रथमै रहनी हंस बखानो । निशि दिन रहै नाम लपटानो ॥
तीनों गुण है विषके मूला । ताते दुख सुख भये स्थूला ॥
दुइ गुण कबहीं चित नहिं धारै । रज तमको परंपच विसारै ॥
वासा करै सत्यके माहीं । आसा ताकी राखै नाहीं ॥
प्रकृति पचीस पंच तत्त्व रहई । तीनिउ गुण कारण यह वहई ॥
जो तीनिउ गुण वश करै आपै । पंच पचीस कोइ नहिं व्यापै ॥
तीनिउ गुणते न्यारा खेले । मनुआ सत्य सुमिरनमें मेले ॥
श्वास मुर्ति एक डोरी लावै । अजर अमर होइ हंस मिलावै ॥
मन पवना ले सुख मनि राखै । सोहं हंस अमीरस चाखै ॥
तहवां अनहद होइ झनकारा । विन दीपक मंदिर उजियारा ॥
अनहद सुने अकह गुप्त गावै । मन चित गहि २ सुरति लगावै ॥
तहवां रैन दिवस नहिं होई । पुरुष २ सो सुरति समोई ॥
उग्रगीता
( ६९ )
ऐसी रहनी हंस रहावै । बहुरि न योनी संकट आवै ॥
धर्मदास उवाच
धर्मदास कहै सुनो गोसाई । पुरुष नाम कहऊ समुझाई ॥
सहस्रनाम जो देव बखाना । नेति २ कह बहुरि निदाना ॥
कौन नाम को सुमिरन करई । कैसे सदा पुरुष चित धरई ॥
कैसे आवागमन मिटाई । क्षर निर अक्षर कह समुझाई ॥
कबीर उवाच
सुनु धर्मनि तुम हंस पियारे । तुम्हरो काज सकल हम सारे ॥
सुमिरन आदि मैं तुम्है सुनावौँ । सकल कामना तोर मिटावौँ ॥
नाम एक जो पुरुषको आही । अगम अपार पार नहिं जाही ॥
वेद पुराण पार नहिं पावै । ब्रह्मा विष्णु महेश्वर धावै ॥
जानि कहौँ तौ को पतिआई । अंत कहौँ तौ परलै जाई ॥
आंदे अंतमें बासा होई । निर अक्षर पावै जन सोई ॥
अक्षर कह सब जक्त बखानै । निरअक्षरको मर्म न जानै ॥
कहो न जाई लिखो ना जाई । बिन सद्गुरु कोउ नाहीं पाई ॥
सद्गुरु मिलै तो अगम लखावै । हंस अमी पीबत घर आवै ॥
अंकुरी जीव लहे निर्बाना । पावत हंस लोक पहिचाना ॥
सुतिवंत पावै निज वीरा । संग रहौँ मैं दास कबीरा ॥
जो कोई हंस प्रवाना लेई । अग्र नाम सद्गुरु कहि देई ॥
बिन सद्गुरु कोइ नाम न पावै । पूरा गुरु अकह समुझावै ॥
अकह नाम वह कहा न जाई । अकह कहि कहि गुरु समुझाई ॥
समुझत लोक परै पुनि चीन्हा । जाते लोक होइ लवलीना ॥
हरदम सुमिरे चित लगाई । लोक दीपमें जाइ समाई ॥
अजर अमर होइ लोक सिधावै । चौरासी बंधन मुक्तावै ॥
आवागमन ताहि नहिं भाई । जरा मरणका बीज नसाई ॥