Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1193 of 2136

Read in context
Page 1193

उग्रगीता

( ५३ )

साधु संत सेवा चित राखै । सदगुरु शब्द अमीरस चाखै॥
चाखत अमी अमर सो होई । अजर अमर सत्यलोक समोई॥

छन्द-धर्मदास तुम सुनो चित दै कर्म न लागे दासको ।
पाप पुण्य बंधा रहै जो छुटन चाहै फंद सो ॥
सुवा नलिनी पकरि अरझो आपनी मति मंद सो ।

सोरठा-सदा अहेरी काल, पाप पुण्य फंदा रचो ।
सदगुरु दीन दयाल, कर्म काटि मुक्ता करो ॥

इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंभादे देवा-
सुरसंप्रदायाख्यानां नाम षोडशोऽध्यायः ॥ १६ ॥

अथ सप्तदशोऽध्यायः

अर्जुन उवाच

अर्जुन कहेउ सुनौ यदुराई । कछु मोरे जिय संशय आई ॥
सो अब प्रगट कहौ भगवाना । आगे सूक्ष्म सुना मैं काना ॥
शास्त्र धर्म छाड़ि जिन दीन्हा । तिनकी गति तुम कैसे कीन्हा॥
रूप सरूप कौन है ताही । सत रज तमगुण ये को आही॥

श्रीभगवानुवाच

कहैं कृष्ण सुतु कुंतिकुमारा । भली बात कर कीन्ह विचार॥
जग रचना शास्त्र मत आही । तेहि मारग सब लागे जाही ॥
शास्त्र न वेद पुराण न छोडे । सो तौ नर्कवास में बोडे ॥
जब लगि ब्रह्मज्ञान नहि आवे । तब लगि शास्त्र धर्म मन लावे॥
जब आवे याको ब्रह्मज्ञाना । शास्तर वेद कितेव हेराना ॥
ता कह कर्म न लागे भाई । निशि दिन रहै नाम लौलाई ॥
जब आतम परमातम जानै । कर्म धर्मते भे निरवानै ॥