कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)
Kabir Sagar (11 Parts Complete)
by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास
Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)
About this granth
The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.
The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.
This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.
उग्रगीता
( ३३ )
जल जीवन जलसाइ कहाई । मेरो रूप सुभाव रहाई ॥
ज्वारिन महाँ मैं जुवा कहावा । जुवा रूप मेरो रूप सुभावा ॥
जहाँ लगि जगमें होइ लराई । मेरो रूप लराई भाई ॥
जग परपंच जहां लग होई । परपंच रूपमें रहौं समोई ॥
वाद विवाद करै जो ज्ञानी । वाद रूप मोकहैं पहिचानी ॥
शंकर रूप मोर है भाई । मृत्युकालमें रहौं समाई ॥
पाप पुण्य धारौं दुइ देही । कर्म धर्म रचना है एही ॥
जग रचना विभूति मेरी होई । जल थलमें मैं रहौं समोई ॥
कहैं लगि वणौं वरणि बखानौं । सब वसुधामें मोहीं जानौं ॥
मोहिं छोड़ि कोइ और न दूजा । तीन लोकमें मेरी पूजा ॥
देवी देवता पूजा लावैं । सो सब पूजा मैं कहलावैं ॥
विभूति रूप अध्याय है दशवां । इह लगि भाव बतायउँ दशवां ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनौ चितलाई । धर्मदास तुम लेहु अथाईं ॥
तीनि लोक नायक भगवाना । तिन कह पुरुष दीन्ह रजधाना ॥
ताते क्रीडा करै अनंदा । खेल अनेक खेल गोविंदा ॥
तीनि लोक बाजी दइ राखा । परपंची अपने मुख भाखा ॥
सत्य कहइ सत्य भाव लखावै । करि प्रपंच जीवन भरमावै ॥
जीव जो मूल बीजके आही । इन पाया सब पुरुषके पाही ॥
बीज आदि तिहुलोक जो फूला । आपुहि जानै पुरुषहि तूला ॥
करि अभिमान पुरुष विसरावा । आपुहि पूरण पुरुष कहावा ॥
सर्वमें व्यापक आपुहि रहई । पुरुष भेद नहिं काहु सो कहई ॥
भेद कहैं उजरे पुर तीनो । आपन थापन ताते कीनो ॥
चारिहु वेद नेति जो गावैं । सदगुरु रहित पुरुष बतलावैं ॥
नं. ८ कबीरसागर - २
( ३४ )
बोधसागर
जीव जन्तु राखैँ अरुझाईं । बीज पुरुष जो दीन्हो भाई ॥
जब नहिं बीज पुरुषपहँ जाईं । तबै पुरुष हम कहँ उपजाईं ॥
बीज अंकुरी लोक ले आवौ । धर्मराजते हंस छुडावौ ॥
सेवा वसि वहि दीन्हा राजू । अब मेटी तौ सुकृतहि लाजू ॥
सुत हमार भया वरियारा । जेहि दीन्हों तिहुँलोकके भारा ॥
तुम अंकुरी सेवहु जाईं । बार २ मैं कहौं बुझाईं ॥
ताते मैं संसारहि आवा । पुरुष शब्द टारो नहिं जावा ॥
नाहिं तौ तीनौ लोकहि तारौं । धर्मराज ते सबै उबारौं ॥
जो जन अंश पुरुषके आही । सो सब आवै हमरे पाही ॥
अवर सकलजग काल बसेरा । नित २ प्रलय होत झकझेरा ॥
यहि कर काल पुरुष दियो नामा । तीन लोकते न्यारा धामा ॥
अध्याय एकादश आगे होई । काल सरूप बखानो सोई ॥
धर्मदास मन माहिं विचारो । काल रूप सब भाव निहारो ॥
जो तुम कहौ पुरुषकी आशा । सद्गुरु शब्द करौ विश्वासा ॥
छंद-हंस कारण पुरुष पठयो तबै बिनती मैं कहौं ।
धर्म है अति बली तिहुँपुर सोई दुतिया करि रहौं ॥
जाऊं भवसागरहि जो बहु भांति मोसों युधि करै ।
यह सुनि पुरुषसत्य शब्द दीन्हों धर्मराज जेहि ना डरै ॥
सोरठा-सुनतै शब्द संदेश, सुरति निरति हंसा गहो ।
पूरण पुरुष संदेश, बहुरि धरौ जग देह नहिं ॥
इति श्रीमदुग्रगोतात्रब्रह्मज्ञानयोगमते कवीरधर्मदाससंवादे
विभूतियोगव्याख्यानो नाम दशमोऽध्यायः ॥ १० ॥
उग्रमाता
( ३६ )
अथ एकादशोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
अर्जुन कृष्ण सो बिनती ठानी । हे स्वामी तुम अन्तर्यामी ॥
दश अध्याय तुम वरणि सुनायो। ज्ञान विज्ञान जो मोहि बतायो॥
सन्यासकर्म और वाक्य सुनायो। आतम संयम योग बातायो ॥
प्रवृत्ति निवृत्ति जो मारग भाषा । कर्म योग मन हट करि राखा ॥
यह सब सुनिनिर्मल भयो अंगा । अब मोहि दर्शन भयो उमंगा ॥
होउ दयाल विराट देखावौ । मति मोकहैं तुम दूरि बहावौ ॥
जो मोहिं शक्ति न देखत होई । तौ अब शक्ति दीजिये सोई ॥
तुम ठाकुर हौ अंतर्यामी । अब दर्शन बिन रहौं न स्वामी॥
अहो दयाल कृपा-निधि-सारग । दीनबंधु तुम पतित-उजागर ॥
तब हरि बोले चतुर सुजाना । इन नैनन्ह नहीं दर्शन जाना ॥
तुम तौ हौ निज भक्त हमारे । दर्शन तुम कह देउ पियारे ॥
यह सरूप काहू नहीं देखा । इंद्रादिक सुर नर सुनि शेषा ॥
सो दर्शन तुम देखा चैहौ । तीनि लोक हलकंप बढैहौ ॥
देखौ कालरूप जब मोरा । अर्जुन तुम तब रहौं न ठौरा ॥
डरपो बहुत होइ डर भारी । डरपै लोग सकल संसारी ॥
कहैं अर्जुन सुनु कृष्ण सुरारी । प्रथम देहु हटता मोहि भारी ॥
जो मैं डरौं दरसको करई । विनु मारेही मृतक होइ रहई ॥
सोई दृष्टि मोहि देव गुसाईं । जेहि दरशे परसौं तुम पाईं ॥
दिव्य दृष्टि अर्जुन कहैं दीन्हा । अर्जुन है मम दरश अधीना ॥
धारो रूप अकाश पताला । महा स्वरूप भयंकर काला ॥
माथ अनेक अनेकन्ह नयना । कर्ण अनेक बहुत मुख बयना ॥
नाक अनेक रू दंत अनेका । चितवत दृष्टि मारि है वेगा ॥
निकसि दाढ़ बाहे मुख भारी । तिन देखत जिव नाहिं सँभारी॥
( ३६ )
बोधसागर
वदन अनेक भरे औ रीते । ऋषिसुनिवर तहाँ भये विपरीते॥
भुजधारी बहु बाहु विराजें । ऐसे कैसो दरशन राजें ॥
पाव पताल रहा जब जाई । शीश अकाश सातये भाई ॥
भूषण भांति २ के छाजें । मुकुट अनेक शीश पर राजें ॥
सूर्य चंद्रमा तहां रहाई । ऋषिसुनिवर तहाँ विनती लाई ॥
जहाँ लगि देवी देवता आहीं । सब देखो तिनके मुख माहीं ॥
अर्जुन देखि अचंभौ कीन्हा । अति डरि भये बहुत अधीना ॥
देवता ठाढ़े अस्तुति करहीं । भौ व्यापैं विलु मारे मरहीं ॥
किन्नर यक्ष गुणी सब ठाढ़े । कैंपैं सबैं देखिके गाढे ॥
राक्षस देखत भागे जाहीं । कोइ नेरे कोइ दूरि पराहीं ॥
कोइ जन अस्तुति करै मनुहारी । अब रक्षा प्रभु करौ हमारी ॥
कोइ एक जन दुरि परिहरहीं । कोइ जन निहुरी दंडवत करहीं॥
ऐसे स्फुट सकल जग देखा । तहवां रहे समाइ विशेषा ॥
औ मुख देखा बहुत भयावन । जानौ अब चाहत है खावन ॥
मुखमें तीन लोक जो देखा । तहवां रहे समाइ विशेषा ॥
जहाँ लगि साधु असाधु कहावै । सो सब ताके मुखमहँ आवै ॥
दुर्योधन देखा मुख माहीं । भीष्म द्रोणाचार्य जो आहीं ॥
योधा चले सबैं मुख माहीं । कौरौ पाण्डव उदर समाहीं ॥
कोस अड़तालिसकटक जोरहिया । सो सब मुखमें देखो तहिया॥
संसारी त्रैलोक पसारा । सो सब मुखके मध्य निहारा ॥
नदी आवै जस एकै धारा । सागर माहिं धसे सब खारा ॥
ऐसे जग सब उदर समावै । मुख माहीं सबही चलि आवै॥
जैसे जोत चांदना होई । जीव जन्तु सब लेइ समोई ॥
केतक डाढ़न माहीं अटके । केतक भागे फिरत जो भटके ॥
कोइ कतहुँ जाने नहीं पावै । बढ़ुरि २ मुख माहिं समावै ॥
उग्रगीता
( ३७ )
देखत अर्जुन बहुत डराये । मनमें धीरज नेक न आये ॥
विनय दंडवत करि बहु भाई । क्षमा करौ अब मोहिं यदुराई ॥
मोकहुँ सँभरन दे यदुराई । चित मेरो विभ्रम होइ आई ॥
तुम तौ पूरण पुरुष हो साई । रूप समेटो चित डेराई ॥
काल रूपते बहुत डेराऊँ । कृपा करो जिय मोर जुड़ाऊँ ॥
श्रीभगवानुवाच
कहैं कृष्ण अर्जुन सुनु वयना । डरपै जनि मूदो दोउ नयना ॥
तुम कारण यह भेष बनावा । और काहु देखो नहिं पावा ॥
तुम तौ क्षत्रिय बहुत पियारे । तुम कारण यह रूप सवॉरे ॥
अस्त्र लेहु तुम हाथ उठाई । इन कह मारौ बहु विधि भाई ॥
जो कोइ युद्ध करन कहैं आवै । राज धर्म तेहि मारि गिरावै ॥
इन सबको हम मारिजो राखो । सो सब देख्यो अपनी आंखों ॥
ए सब हमरे मुखके माहीं । तुम कहैं दूषण एकौ नाहीं ॥
तुम्हरे यश कह कारज कीन्हा । अब लगि राखा तुम्हरे लीन्हा ॥
आगे यही मृतक जो आहीं । तुम जग यश लेते कस नाहीं ॥
जगमें महा बाहु तुम होहु । अब तुम इन कहैं मारि विगोहु ॥
देखै युद्ध सकल संसारा । यश कीरति तब होइ उदारा ॥
अरजुन डरपत बिनती कीन्हा । तुम कर्ता मैं सदा अधीना ॥
अब लगि तुम कहैं मैं नहिं जाना । अब जो कहौ सोइ परमाना ॥
विनय करौ तुम सुनहु गोसाई । बहु अपराध भये मोहिं साई ॥
तुम संग सखा रूप हम डोलै । ऊँच नीच बोल जो बहु बोलै ॥
तुम तौ पिता सकल के होऊ । पालै मात पिता सुत सोऊ ॥
बालक लाख दोष जो करई । मनमें पिता रोष नहिं धरई ॥
तुम सो वैन कठिन मैं भाषा । सारथिकै अपने रथ राखा ॥
कछू चूक हमसे जो होई । सो अपराध क्षमा कर सोई ॥
( ३८ )
बोधसागर
रूप देखावहु श्याम सरूपा । वेगि छिपावहु काल सरूपा ॥
मेरो जीव न धीरज धरई । अबहीं जानौ भक्षण करई ॥
दया रूप अपनो दिखलावो । चित वित मेरो ठौर मिलावो ॥
ना तौ चित वित मेरो जाई । कैसहु धीरज मोहि न आई ॥
कालरूप तब लीन्ह सकेली । कृष्ण रूप धरि तब ही खेली ॥
शंख चक्र गदाधर जानी । मोर मुकुट पीताम्बर तानी ॥
विश्वरूप सम्पूर्ण भयञ्ज । अध्यायएकादश लगि कहञ्ज ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनौ धर्मदासा । कर कैसे यह काल तमाशा ॥
यह जग अन्धा उलटी रीती । अंधा मोल न फूटि मसीती ॥
अंधरे पंडित पढ़े पुराना । पढ़ि पढ़ि काहूँ भेद न जाना ॥
कृष्णजो निजमुख गीताभाषा । काल स्वरूप देखायउ आखा ॥
तबहुँ न मूरख कालहि चीन्हे । ज्ञान हीन है मतिके हीने ॥
ज्ञान अगम मैं बहुत पुकारा । सब झूठे मिलि कहै लबारा ॥
मूरख सांच झूठ नहि जाना । कैसे गुरु भेद पहिचाना ॥
भेद विना सो जन्म गवांवा । बार बार भग द्वारे आवा ॥
आवत जात महा दुख होई । जन्म बहुत धरि जाइ विगोई ॥
सतगुरु शब्द चीन्ह जो पावै । अजर अमर घर हंसा पावै ॥
धर्मदास सम हंस सुजाना । झूठो सत्य लेहु पहिचाना ॥
सांच झूठ में रहा छिपाई । चीन्हो ताहि गहौ चित लाई ॥
झूठे त्यागि सांच कह लागो । सत्य सुकृतमें तन मन पागो ॥
सत्यहिते जिव उत्तै पारा । सत्य शब्द जियको कड़हारा ॥
सत्य गहै सत्ये मुख भाखै । अभ्यन्तर सत्यहि गहि राखै ॥
सत्ये कर्म धर्म तुम करहु । कर्म भर्म दोऊ परिहरहु ॥
सत्य व्यवहार सत्य मुख बैना । सत्य है लेन सत्य है देना ॥
उग्रगीता
( ३९ )
सत्य सत्य तुम वर्तहु भाई । यह उपदेश हमारो आई ॥
यह संसार सत्य नहीं सूझे । सत्यहि बूझे झूट अरूझे ॥
जैसे नलिनी सुबना गहई । ऐसे वह जग फंदा रहई ॥
सत संगति ते उठिकै भागे । नाच पवारे मन अनुरागे ॥
विषय वासमें तन मन खोवै । उत्तम देही जानि विगोवै ॥
यह संसार कालकर फन्द। विन सतगुरु नहीं छूटे बंदा ॥
जब अक्षर निरअक्षर जाने । सतगुरु शब्द करै परवानै ॥
सार शब्द मैं आनि पुकारा । जो बूझे सो उतरे पारा ॥
छंद—वहो बहुविधि बूझि देखों धर्म दारुण काल हो ।
वेद पुराणमें सार गीता जस कहौ विकराल हो ॥
विश्व सब भोजन करै यह सर्व वसुधा पाल हो ।
दया जाके ताहि आवै सब जीव राखै हाल हो ॥
सोरठा—ज्योति सरूपी काल, सदा अखंडित लव वरै ।
कबहुँ न होय दयाल, जीवजंतु सब लै जरै ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कच्चीरधर्मदाससंवादे
विरहरूपन्यास्यानो नामैकादशोऽध्यायः ॥ ११ ॥
अथ द्वादशोऽध्यायः
अर्जुन उवाच
कहैं अर्जुन सुनु अन्तर्यामी । पूर्ण पुरुष अगम तुम स्वामी ॥
ज्ञान सृष्टि भक्ति अधिकाई । निर्गुण सगुणमें को अधिकाई ॥
यह संशय उपजे जिव मोरा । कृपा करो तुम करौ निहोरा ॥
अर्जुन जो पूछेउ परभाऊ । सो अब प्रकट बखानौ दोऊ ॥
ज्ञानी अधिक करे जो ज्ञाना । निशि वासर रहै ज्ञान समाना ॥
भक्ति करे जो मन चित लाई । निस दिन सुमिरे हम कहैं भाई ॥
बहुत भांति कै सेवा लावै । प्रेम मम मेरो यश गावै ॥
( ४० )
बोधसागर
सुख संपत्ति सुत भवन न भावै । काम क्रोध मद लोभ बहावै ॥
ऐसा भक्त मेरा मन भावै । मोक्ष मुक्ति परम पद पावै ॥
ज्ञानते अधिक भक्ति है भाई । निसदिन मोमें रहा समाई ॥
निर्गुण सगुण है रूप हमारा । वह निरूप यह खेल पसारा ॥
निर्गुण ब्रह्म सकल घट माहीं । सगुन रूप हमारो आहीं ॥
बहुत साधु निर्गुण कह धावै । कर्म धर्म लै दूरि बहावै ॥
निर्गुण भक्ति बहुत अति भारी । कोइ कोइ विरले हैं व्रतधारी ॥
छौंठै इंद्री तन मनकर्मा । मनसा कबही जाइ न भर्मा ॥
पंच पचीसो को परमोघै । अभ्यन्तर आत्मको शोघै ॥
संकल्प विकल्प जब मनसे छूटै । काल कलेश नाता कहैं लूटै ॥
सदा नाम जो रहै लवलीना । सो साधू पुनि ब्रह्महि चीन्हा ॥
पारब्रह्म है अलख अपारा । हाथ पाउं नहि देह सँवारा ॥
क्षर अक्षर कबही नहि होई । पूरण ब्रह्म व्यापक है सोई ॥
अलख रूप सदा अविनाशी । रहित चित अचित उदासी ॥
ऐसा ब्रह्म जो रहित अकेला । सो साधू है अविगति मेला ॥
ऐसे निर्गुण भक्त पियारे । तिन अपना निज कारज सारे ॥
ताते कठिन भक्ति यह भारी । सगुण भक्ति है मोहि पियारी ॥
शुचि संयम एकादशि करई । मन बच कर्म मोहि चित धरई ॥
अर्पणकै सब प्रभुके नामा । सुफल होइ सब पूरण कामा ॥
सदा सर्वदा मो कहैं ध्यावै । मोक्ष मुक्तिमाहीं फल पावै ॥
और सेवा सुमिरण जो करई । निशि दिन मोकहैं चर्चत रहई ॥
ध्यान धरै जो श्याम सरूपा । मोर मुकुट शिर बनो अनूपा ॥
पीत वसन बेजंती माला । कानन कुंडल नैन रसाला ॥
ऐसी भांति ध्यान जो करई । सो साधू भवसागर तरई ॥
ए अर्जुन मोहि सब विधि भावै । भक्ति करै मेरो यश गावै ॥
उग्रगीता
( ४१ )
हम तो प्रेम प्रीति के भूखे । साधु संत कबही नहीं दूखे ॥
हमरी आज्ञा साधु जो धावै । महा पदार्थ मोक्ष सो पावै ॥
जो तुम सो कछु भक्ति न होई । मानहु मोर कहा निजु सोई ॥
क्षत्री धर्म न छोडिय भाई । एहिंते तुम पुनि पहुँचो जाई ॥
धनुष बाण तुम लेहु उठाई । युद्ध करहु तुम अर्जुन जाई ॥
मनमें मोह कछु नहिं कीजै । कारण करतामें चित दीजै ॥
जो तुम युद्ध जीतिकै आवौ । पदवी अटल परम पद पावौ ॥
द्वादश अध्याय भक्ति जो भाई । कृष्ण बखाना यह अध्याई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर धर्मनि हितकारी । भक्ति कहेउ जो कृष्ण सुरारी ॥
निर्गुण भक्ति सत्य है आदी । सगुण भक्तिहु जन्म न वादी ॥
पै हम अगम बखानी ऐसी । करै विवेक विचारै तैसी ॥
निर्गुण सगुण दोउ उर झेला । बूझेगा कोइ संत सुहेला ॥
क्षर अक्षर माया है भाई । निरअक्षर सद्गुरु समुझाई ॥
ताकर भेद न काहू पाया । मूरख धरि २ जन्म गवाया ॥
सद्गुरु शरण जीव जो आवै । काल फांसते जिव मुक्तावै ॥
छन्द-निर्गुण सगुण दोउ छांडौ संधि सद्गुरु चित धरो ।
सार शब्द अपार अविगति क्षर अक्षर निर अक्षरो ॥
भेद बूझो अगम गमि करि कछु न संशौ घट रहो ।
सोई हंसा अमी पीवै पुरुष को दर्शन लहो ।
सोरठा-सोइ भक्ति निज सार, जेहिंते पुरुषहि परशिहो ॥
बहु विधि कहौं पुकारि, भक्ति हीन दरशै नहीं ।
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे भक्ति-
योगन्याख्यानो नाम द्वादशोऽध्यायः ॥ १२ ॥
( ४२ )
बोधसागर
अथ त्रयोदशोऽध्यायः
श्रीकृष्ण उवाच
अर्जुन सों बोले गोपाला । निर्मल ज्ञान सुनौ यहि काला॥
माया ब्रह्म सदा संयोगा । माया संग जीव पुनि भोगा ॥
तीनिउ गुण मायाते भयङ्ग । रजगुण तमगुण सतगुण भयङ्ग॥
रजगुण ब्रह्मा सृष्टि पसारा । सतगुणपोषण विष्णु विचारा॥
तमोगुण रुद्र सँघारै सोई । तीनिउ पुत्र माया के होई ॥
पृथ्वी तेज वायु आकाशा । जलमिली पांचउ तत्त्व प्रकाशा॥
दश इंद्री कीन्हो बंधाना । कर्म पांच २ है ज्ञाना ॥
मनबुद्धि चित अहंकार जो कीन्हा । इच्छा दोइ यक धीरज चीन्हा
दुख सुख क्षेत्र जो कीन्हा माया । क्षेत्रज्ञ पुरुष अविगति समाया॥
क्षेत्र देह क्षेत्रज्ञ जिव होई । चेतन जीव अचेत समोई ॥
देह धरेते जिव दुख पावै । माया जड़ कछु शोक न आवै॥
आदि अनादि ब्रह्म औ माया । कारण सृष्टि धरे दुह भाया ॥
जैसे वृक्ष २ की छाया । वृक्ष विना छाया नहिं माया॥
ऐसे ब्रह्म सदा यक संगा । कारण सृष्टि रच्यो अर्थज्ञा ॥
अर्जुन व्यापक जीवहि जानो । अतो न न्यारो ब्रह्म पिछानो॥
जीवात्म माया भयो अंगा । परमात्म देखहु सब संगा ॥
पारब्रह्म सो लिप्त न होई । हाथ पांव इंद्री नहिं कोई ॥
सर्वेन्द्री जाके चहुँ ओरा । जहां तहां परकट सब ठौरा ॥
नैन चहुँ दिशि देखै सोई । कानन सर्व गुण सुने है जोई॥
मुख सकलौ जो खाय खवावै । पाव पवनते अधिक जो धावै॥
हाथ ऐसे जो रच संसारा । नासा सकल वास विस्तारा ॥
जो कहिये तौ सकलौ सोई । नाक होई तौ कछु न होई ॥
जाके कोई पुण्य न पापा । अलख रूप सो आपै आपा ॥
उग्रगीता
( ४२ )
ऐसे पारब्रह्म पहिचानौ । ताकी महिमा वेद बखानौ ॥
जो कोइ साधू साधन करई । इंद्री त्यागे गुण परिहरई ॥
काम क्रोध मद लोभ न आवै । तंतु प्रकृति लै दूरि बहावै ॥
माया रहित ब्रह्म है सोई । ताको आवागमन न होई ॥
माया लिप्त रहै संसारी । लोभ मोहमें भूले भारी ॥
कैसहु नहीं ब्रह्म कहैं बूझै । अंध नयन हृदये नहिं सूझै ॥
सुख संपत्ति हित चित्तसो गहई । ता परताप नर्क सो परई ॥
सुकर श्रान जन्म सो धरई । माया लीन सदा सो करई ॥
चौरासी कर्म जेहि गुण होई । निष्कर्महि जाने नहिं कोई ॥
आतम परमात्म नहिं जाने । पारब्रह्म मन कबहिं न आने ॥
रहत समीप सदा सुख सोई । न्यारा कबहीं नाहिं विछोई ॥
जैसे सूर्य जो रहै अकासा । ऐसे क्षेत्र क्षेत्रज्ञ है वासा ॥
कर्म लिप्त जिव नाम धराया । पारब्रह्म संयोग बनाया ॥
माया विना ब्रह्म जो होई । पारब्रह्म पुनि कहिये सोई ॥
आपुन आपा खोइ भुलाना । माया संग सदा सुख माना ॥
ता कारण भ्रम चौरासी । फिरि २ भवसागरके वासी ॥
ताते निर्गुण भक्ति न होई । सगुण भाव बतायो सोई ॥
कर्म करिय करि निर्मल होई । ऐसो तारो सब नर लोई ॥
मन वच कर्म मोहि चित्त राखै । मेरो ध्यान सदा अभिलाषै ॥
यहि प्रकार नर मोकहैं गावै । सुख संपत्ति धन लक्ष्मी आवै ॥
ब्रह्म यज्ञ त्रैदश अध्याई । क्षेत्र क्षेत्रज्ञहि वरणि सुनाई ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनो धर्मदासा । ऐसा भेद सो काल प्रकाशा ॥
कहिं २ निर्गुण सगुणे ल्यावै । पारब्रह्मते दूरि बहावै ॥
काह कहौ कहैलंगि गोहरावौ । अंधहि मारग कैसे पावौ ॥
( ४४ )
बोधसागर
दिवसहि लोक न सूझे भाई । सूर्य्यहि कैसे दूषण लाई ॥
ज्ञान अपार करउ परकाशा । जैसे सूरज जोति अकाशा ॥
चहुँदिशि जो उज्यारा आही । नैन विना अंधियारा ताही ॥
ज्ञान दृष्टि होई नहिं सूझे । सतगुरु मारग कैसे बूझे ॥
छन्द—ब्रह्म ज्ञान कहि २ सुनाव बहुरि आन कर्म सो ।
आपकोही स्थापि बहु विधि सब जीव राख भर्म सो॥
कर्म धर्महि भर्म त्यागै बूझि सतगुरु भेदको ।
अगम मारग वेदते जो बूझि वेद निषेद को ॥
सोरठा—ऐसो मतो अपार, वेद पार पावे नहीं ।
पुरुष शब्द नीनार, पुष्प बास जैसे रहे ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे
क्षेत्रक्षेत्रज्ञनाम त्रयोदशोऽध्यायः ॥ १३ ॥
अथ चतुर्दशोऽध्यायः
श्रीकृष्ण उवाच
बोले कृष्ण भक्त-हितकारी । अर्जुन सो अस वचन उचारी ॥
आगे बहुत ज्ञान समझाया । पै अब अगम करो तुम दाय्या ॥
जौन ज्ञान सुर नहिं पहिचानै । महिमा चारो वेद बखानै ॥
अब तुम हृदया धरउ छिपाई । ऐसों ज्ञान नहिं प्रकटै भाई ॥
प्रथम तत्त्व महि पुरुष सवारा । प्रकृति तत्त्व तेहिमें अनुसार ॥
कर्म बंध महि तत्त्वहि रहई । कर्म विधी बंधन सो कहई ॥
सब उत्पति महि तत्त्वते होई । प्रलय काल सब ताहि समोई ॥
आदि आनादिते महि चलिआई । काहू जाकी अन्त न पाई ॥
महि तत्त्व रूप ब्रह्मकी इच्छा । माया ब्रह्म समीप समीक्षा ॥
ताते तीनिउ गुण जो भयऊ । सतरज तमगुण उत्पन कियऊ ॥
ताके लक्षण करौ बखाना । तीनिउ व्यापक सकल जहाना ॥
उग्रगीता
( ४५ )
प्रथमै सतगुण सत्तै जानौ । शील लाज सन्तन हित मानौ ॥
प्रभुके सुमिरण रहै समाई । भक्ति भाव सन्तन सुख दाई ॥
शुचि संयम स्नान जो करई । जप तप दान पुण्य मन धरई ॥
निशिदिन चित रहै स्थिर भाई । सत्य संतोष जो सदा रहाई ॥
यह लक्षण सत्त्वगुण जो जाना । ताकी गति संक्षेप बखाना ॥
ऐसी भांति कांच जो होई । स्वर्ग लोक सुख मुक्तै सोई ॥
बहुत भाँति सो सदा अनन्दा । सत्त्वगुण विष्णुभाव गोविंदा ॥
रजोगुण ब्रह्मा भय उत्पानी । भूषण भोग सदा रुचि मानी ॥
बहुत भांति कै वस्तर भावै । घोडा हाथी रीझ बढ़ावै ॥
बहुत दामकै चाहै गाठी । बुद्धि फिरै भक्तन सो नाठी ॥
जहां तहां मैं मेरी बोले । सुख संपति कह धावा डोले ॥
सुखसंपति कछु काम न आवैं । हरिविन मूरख जन्म गवावैं ॥
यह लक्षण रजगुणके भाई । अन्तकाल मध्यम गति पाई ॥
तमोगुण रुद्र धरो जो देही । काम क्रोधके सदा सनेही ॥
निशिवासर रहै अहंलपटाना । आपन सम काहू नहि जाना ॥
क्रोधहि लिये करै सब कर्मा । भीतर रोख उपर तकै प्रेमा ॥
देवि देवता बहुत मनावैं । अन्त समय कोइ काम न आवैं ॥
आलस निद्रा वसै शरीरा । काहूकी नहि व्यापै पीरा ॥
तमोगुण लक्षण यह व्यवहारा । अन्त समय बहु करे पुकारा ॥
यमके दूत त्रास बड़ि देही । गति निकुष्टमें बासा लेही ॥
नर्क बासमें बासा लेई । योनि अघोर सदा भरमेई ॥
तीनों गुण बरतै सब अंगा । पलपल छिन छिन तीनों रंगा ॥
तीनों गुण रहै देह समाई । ता कारण भरमें सब भाई ॥
जिन साधुन गुण व्यापै नाहीं । सो तौ आवैं हमरे पाहीं ॥
तीनउ गुणते न्यारा खेले । ज्ञानेन्द्री लै मनहि सकेले ॥
ऐसा साधु मुक्ति गति पावै । आवागमनकी पीर मिटावै ॥
( ४६ )
बोधसागर
अर्जुन उवाच
कहै अर्जुन तुम सुनहु भुवारा । गुण तीनों कस होइ निनारा ॥
करनी रहनिते साधु सो रहई । कैसे इनते न्यारा कहई ॥
इन बिन कर्म कछु नहिं होई । कैसे कै निष्कर्मो सोई ॥
श्रीकृष्ण उवाच
कहैं कृष्ण पूछेउ तुम नीका । मेटौ संशय सकलौ जीका ॥
तीनों गुण हैं नर्ककी खानी । पै सत्त्व गुणते नर उत्पानी ॥
ताते सत्त्वगुण अधिक महातम । करै भक्ति चीन्है परमातम ॥
जो सत्त्व गुणमें बास करई । इच्छा फल मनमें नहिं धरई ॥
दुख सुख दोऊ एक समाना । भला बुरा कछु मनहिं न आना ॥
मित्र शत्रु कोइ दृष्टि न आवै । सुत औ अरि दोउ एक सुभावै ॥
पाप पुण्य की करै न आसा । निशिवासर हरिचरण निवासा ॥
रहै उदास सदा जग माहीं । शीत उष्ण व्यापै नहिं ताहीं ॥
आनंद रूप सरूप है जाहीं । जगके सुख दुख व्यापै नाहीं ॥
देहीको आपन नहिं जानै । ब्रह्म रूप न्यारा पहिचानै ॥
सुत दाराकी कौन चलावैं । जगके बन्धन सब मुक्तावै ॥
ऐसी रहनि जो साधू होई । व्यापक गतिको पावै सोई ॥
यह तौ ज्ञान अगम मैं कहिया । अर्जुन राखो मन चितगहिया ॥
चतुर्दशाध्याय कहेउ जो कृष्णा । त्रिगुण विभाग कहेउ संपूर्णा ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर सुनौ मम पासा । सत्य पुरुष चीन्हौ धर्मदासा ॥
जाते पुरुष प्रकृति जो भयऊ । माया ब्रह्म भाव दोउ ठयऊ ॥
महि तत्त्व कारण जग निर्माया । तीनिउ गुण पग तेहि भाया ॥
ब्रह्मा विष्णु महेश्वर नामा । इनते जगत रच्यो सब सामा ॥
इनते पुनि अवतार अनेका । जन्म धरै युग युग फिरवैगा ॥
उग्रगीता
( ४७ )
ज्ञान सत्य यह कृष्ण सुनाया । पै फिरिकै आपा ठहराया ॥
आदि पुरुषते परे जो दूरी । कैसे पहुँचै लोक हजूरी ॥
यह तौ आपा कह ठहरावै । ब्रह्मज्ञान कहि कहि समुझावै ॥
जो नहिं थापे आपा भाई । कैसे चले तिहुँलोक बड़ाई ॥
राजनीति सब आप मिलावै । जाते देश न उजरन पावै ॥
पुरुष भेद जो पावइ लोई । तौ तीनिउ पुर ऊजर होई ॥
तेहि कारण तीनिउ गुण फंदा । जीव जंतु सब इनकू बंधा ॥
विष्णुरूप सत्त्वगुण जो कहिया । सत्त्वगुणसोकारजनहिलहिया ॥
अपने मुख जो कृष्ण सुनाया । तबहुँ न मूरख मोहि पतियाया ॥
अंकूरी जीव मोहि पतिआई । हंस होइ सत्य लोक सिधाई ॥
छंद-पुरुषते प्रकटो निरञ्जन बीज माया सँगदई ।
सेवा बसि तिहुँलोक पायउ करण कारण सो भई ॥
करै करावै मन जो भावै थापि आया आपको ।
पुरुष सो जिव रहे न्यारै लागि इनके आपको ॥
सोरठा-सुतु धर्मदास मुजान, सतगुरु विना न दर्शई ।
गहो शब्द निर्वाण, जेहिते पुरुष परसि हो ॥
इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे त्रिगुण-
विभागयोगो नाम चतुर्दशोऽध्यायः ॥ १४ ॥
अथ पञ्चदशोऽध्यायः
श्रीकृष्ण उवाच
अर्जुन सो बोले अस बानी । कृष्ण सरूपी चतुर विज्ञानी ॥
त्रिगुणविभागयोग कहो ज्ञाना । अब पुरुषोत्तम योग बखाना ॥
वृक्ष भाव है यह संसारा । ऊर्ध्व मूल अध है तेहि डारा ॥
उलटा वृक्ष नीचे हैं शाखा । यह संसार वृक्ष सम भाषा ॥
पातहि पात तरु डारहि डारा । फल लगा विनु फूल रसाना ॥
( ४८ )
बोधसागर
अर्जुन उवाच
अर्जुन पूछहि सुनु भगवाना । वृक्षके वर्णन करौ बखाना ॥
कहैं कृष्ण सुनु कुंतिकुमारा । वृक्ष शरीर रच्यो व्यवहारा ॥
ऊपर मूल तर डार बताऊँ । शाख पत्र सब तोहि सुनाऊँ ॥
मूल वृक्ष है पुरुष अगोचर । शाखा ब्रह्मा विष्णु महेश्वर ॥
संसारी यहि गुणते आवैं । बृन्दबृन्द फिरि २ उपजावैं ॥
साधु सन्तको आतम ज्ञानी । प्रभु पूरणकी गति पहिचानी ॥
आवागमन तिन्हैं जो नाही । रहै समीप पुरुषके पाहीं ॥
कहैं अर्जुन तुम वृक्ष बखाना । सो तौ आवागमन समाना ॥
साधुको आवागमन न होई । कैसे वृक्ष न जायैं सोई ॥
अब तुम सुनौ हौ चतुर सुजाना । निर्मल तोहि सुनावौ ज्ञाना ॥
निष्कामी इच्छा नहीं जाहीं । असंग अस्त्र ले काटै ताहीं ॥
असंग अस्त्र सब वृक्षहि काटा । जरा मरणको छूटौ घाटा ॥
सोइ साधू मन चलन न पावैं । बाहेर जाते भीतर ल्यावैं ॥
जैसे पुहूष बास है भाई । पवन सरूपी लेइ समाई ॥
ऐसे इन्द्री जिव है बासा । मन दौरे इंद्रिन के पास ॥
इन्द्री साथ महा सुख मानै । अंतकाल रहु तेहि पछितानै ॥
इन्द्रिय वश जो मन नहि होई । पूरण ब्रह्ममें रहै समोई ॥
मन इन्द्री सो रहै निनारा । सोई पावैं मुक्ति के द्वारा ॥
ऐसा साधू कोई माई । कोटिन मध्ये एक रहाई ॥
अर्जुन कहैं परमपद कैसा । कहै कृष्ण सुनु अर्जुन ऐसा ॥
कोटिन सूर्य एक सम होई । कोटिन चन्द्र पूरण है सोई ॥
तबौ न बूजौ ब्रह्म उजियारा । परब्रह्म है अपरं पारा ॥
अर्जुन कहैं सुनो प्रभु मेरे । मैं आधीना दास हौं तेरे ॥
उग्रगीता
( ४९ )
जब नर नींद करै सुख सोवे । सुषुप्ति लिये मगन सो होवे॥
और जब प्रलय होइ संसारा । रहै लीन सब ब्रह्म मझारा ॥
ए गतिभक्ति ते मुक्ति कहावे । पै काहेते आवै जावे ॥
सुनु अर्जुन मैं कहौं बखानी । भेद न जा नर अज्ञानी ॥
संशय लीन मगन होइ सोवै । ताते फिर २ संशय होवै ॥
प्रलय घात जिव ब्रह्म समाई । मनोकामनाते फिरि आई ॥
जैसे कामना होवै लीना । तैसे कामना होवै बीना ॥
ताते आवागमन न छूटै । फिरि २ जन्म योनि धरि लूटै॥
जो चीन्है अभ्यन्तर आतम । चेतन रूप चिन्है परमातम ॥
सबके अंतर मैं ही व्यापौ । करण करावन मैं ही आपौ ॥
जैसे तिलमें तेल रहाई । जैसे काष्ठमें अग्नि रहाई ॥
अग्नि रूप हो अन्न पचावौ । सब जीवनके मध्य रहावौ ।
ऐसे व्यापक मैं अभ्यन्तर । चारिउ भोजन करौं निरन्तर ॥
चारिउ भोजन सुनो सुजाना । जो मुखमें सब आनि समाना॥
भक्षणमें एक भोजन भाई । डाढते चाभि २ सो खाई ॥
दूसर भोजन कहावै सोई । पहित भात जो भोजन होई ॥
तीसर भोजन जो नाम कहावै । डाढ दांत ताहि नहिं पावै ॥
सीरा सिरखन कठी कहावै । बिना दांतन रसना लै जावे ॥
चौथा भोजन नाम जो कहिया । दांत लगाय रस चूसे जहिया॥
यह सब भोजन मैं ही करऊँ । उदर सकलबिधि मैं ही भरऊँ॥
ब्रह्मरूप अविनाशी मोरा । पूर्ण अंश आहि यहि थोरा ॥
क्षर अक्षर दोउ ब्रह्म स्वरूपा । क्षर बिन रहै अक्षर अनूपा ॥
अक्षर पारब्रह्म सो आही । दुख सुख कछु व्यापै नहिं ताही॥
ब्रह्मो निशि दिन खोजत रहई । ताकर वार पार नहिं लहई ॥
जैन यती संन्यासी ढूँढै । बहुत मुडावै बहुते चूढै ॥
( ५० )
बोधसागर
ताकर वार पार नहीं पावै । खोजत २ जन्म गँवावै ॥
योगी जंगम और दरबेशा । बहु विधि रूप बनावै वेशा ॥
अक्षर गति कोइ पार न पावै । प्रभु पूरण सब माहँ रहावै ॥
जो सुमिरै प्रभु प्रेम लगावै । ताकह काल कबहुँ नहीं पावै ॥
ताको अवागमन नशाई । ना कहुँ आवे ना कहुँ जाई ॥
अर्जुन यह पुरुषोत्तम योगा । अध्याय पंचदश नाम संयोगा ॥
कबीर उवाच
कहै कबीर धर्मदास सुजाना । ब्रह्मज्ञान यह कृष्ण बखाना ॥
ब्रह्मज्ञान ऐसा है सोई । उग्र ज्ञान जाने नहीं कोई ॥
जिन जाना तिन ही पहिचाना । जैसे गूँगे सपना जाना ॥
गूंगा शैन जो गूंगा जानी । अभिअन्तर सो ले पहिचानी ॥
मैं तोहि प्रगटै कहौ बखानी । गुप्त शैन कोइ गूंगे जानी ॥
अगम अपार शब्द निर्धारा । बूझै आदि अन्त सुख सारा ॥
नहीं बोली भाषा महाँ आवै । नहीं रूप कछु वरणि सुनावै ॥
हाथ न पांव सुतिं नहीं जाके । कहौ कैसे कोउ पावै ताके ॥
दृष्टि अदृष्टि न देखन आवै । सतगुरु अवर न वरण लखावै ॥
छन्द-वरण अवरण भाव बूझौ क्षर अक्षरको भेद जो ।
क्षर विनशित अक्षर सुस्थित अथ कहे यह भेद जो ॥
अक्षर माहिं नि दरशाय गुरु भेद लखाइया ।
कोटि वेद पुराण वांचे सतगुरु भेद लखाइया ॥
सोरठा-अक्षर भेद है सार बहु विधि कहौ पुकारिकै ।
बूझै बूझनिहार, आदि पुरुष सुख शब्द है ॥
इति श्रीमदुग्रगीतब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे पुरुषो-
त्तमयोग व्याख्यानो नामपंचदशोऽध्यायः ॥ १५ ॥
उपगीता
( ५१ )
अथ षोडशोऽध्यायः
श्रीभगवानुवाच
सुनौ संत तुम कुंतिकुमारा । पुरुषोत्तम मैं कहेउं विचारा ॥
अब दुइ योग मैं कहेउँ बखानी । दैव आसुरी ताको मानी ॥
दैव योग जो साथै प्राणी । दैवकी शरण लेइ पहिचानी ॥
ताको लक्षण कहि समुझावौ । भिन्न भाव करि बरणि सुनावौ ॥
दैव योग संपदा को वर्णक । ताको पूजि होइ जो शर्णक ॥
प्रथम अभय निर्भय होइ रहई । काहूकी कछु शंक न करइ ॥
सत राखै अभ्यंतर अपने । झूठ न व्यापै कबहीं सपने ॥
ज्ञान योगते मन थिर राखै । दम शाम कै काया में राखै ॥
दान पुण्य मैं चित अभिलाषै । योग युक्ति मैं बहु विधि भाषै ॥
नित्त नेम पठै गुरु मंत्रा । ताते काया होइ पवित्रा ॥
अरि औ मित्र एक सम जानै । इच्छा काहूकी मनन्हि आनै ॥
होइ अकोध जो त्यागे हठको । शीतल रूप जो साथे घटको ॥
जुगली चाली दूरि बहावै । दया भाव चित माहि समावै ॥
लव लिप्सन होई जिय जाके । कोमल वचन रहै सुख ताके ॥
लोक लाज तजि साधु सुभावै । चपल बुद्धि कह दूरि बहावै ॥
तेज तजै सत्क्रियाकी आसा । क्षमावंत होइ रहेउ उदासा ॥
धीरज मनमें सदा समाई । शुचि संयम करि युक्ति रहाई ॥
होइ अद्रोह द्रोहन्हि आवै । सदा देव संपद मन भावै ॥
मन इच्छा पूजै सब कामा । देव कर्म ताकर है नामा ॥
आसुरी संपदाको वर्णन
अब आसुरी को करौ बखाना । हृदयमें नहीं ज्ञान समाना ॥
दंभ करी करि लोक देखावै । अंतर्गतन्हि ब्रह्म समावै ॥
द्रव्य देखि फूलै अधिकारी । निशिदिन लवलिप्साचितधारी ॥
( ५२ )
बोधसागर
करि अभिमान आपको जानै । और न दूसर चितमें आनै ॥
क्रोध सदा अभि अन्तर राखै । बहु कठोर कोमल नहिं भाखै॥
रहै अज्ञान ज्ञान नहिं भावै । जहां ज्ञान तहैं रोष उठावै ॥
प्रवृत्ति निवृत्ति पुण्य औ पापा । कर्म धर्म करि थापैं आपा ॥
शौच किया मानै नहिं आवै । निराचारमें मन चित लावै ॥
जत्नके अस्त सदा सुख मानै । जग कर्ताको कबहि न मानै ॥
यह व्यवहार आसुरी आही । कबहु न सुमिरे प्रभु जो ताही॥
ऐसे जीव सदा दुख पावै । नरक वास में जाइ समावै ॥
नर्क द्वार तीन हैं भाई । जेहिते जीव सदा भर्माई ॥
तीन द्वार नर्कको वर्णन
प्रथम द्वार जो काम बनावा । काम द्वारलै चित्त लगावा ॥
कामविषय निशिदिन लपटाना । नर्क वासमें जाइ समाना ॥
दूसर द्वार क्रोध कहावै । जाके क्रोध सदा चित भावै ॥
ताते नर्कवास में जाई । उपजत विनशत बहु दुख पाई॥
तीसर द्वार लोभ है भाई । जेहिते जीव सदा भर्माई ॥
लोभ लागि जो जन्म गवाई । वासा नर्क सदा सो पावै ॥
नर्क द्वार यह तीन बखाना । मूरख इनमें रहै समाना ॥
दैव आसुरी संपद नामा । अध्याय षोडशो कहेउँ बखाना॥
कवीर उवाच
कहै कवीर सुनु संत विवेकी । दोउ संपदा कहेउँ विशेषी ॥
पाप पुण्य हैं दोऊ बेरी । एक लोहे एक कंचन केरी ॥
बेरी पाय एक दुख होई । कंचन ते सुख अधिक न सोई॥
यह संसार फंद यम केरा । कैसे छूटै यम उर झेरा ॥
कर्म करै कर्ता न कहावे । पाप पुण्य शिर भार लेयावे ॥
सत संतोष हियेमें धरई । सहज सरूपी भवजल तरई ॥