Skip to content
SarvaKosh
कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

Page 1181 of 2136

Read in context
Page 1181

उग्रगीता

( ४१ )

हम तो प्रेम प्रीति के भूखे । साधु संत कबही नहीं दूखे ॥
हमरी आज्ञा साधु जो धावै । महा पदार्थ मोक्ष सो पावै ॥
जो तुम सो कछु भक्ति न होई । मानहु मोर कहा निजु सोई ॥
क्षत्री धर्म न छोडिय भाई । एहिंते तुम पुनि पहुँचो जाई ॥
धनुष बाण तुम लेहु उठाई । युद्ध करहु तुम अर्जुन जाई ॥
मनमें मोह कछु नहिं कीजै । कारण करतामें चित दीजै ॥
जो तुम युद्ध जीतिकै आवौ । पदवी अटल परम पद पावौ ॥
द्वादश अध्याय भक्ति जो भाई । कृष्ण बखाना यह अध्याई ॥

कबीर उवाच

कहै कबीर धर्मनि हितकारी । भक्ति कहेउ जो कृष्ण सुरारी ॥
निर्गुण भक्ति सत्य है आदी । सगुण भक्तिहु जन्म न वादी ॥
पै हम अगम बखानी ऐसी । करै विवेक विचारै तैसी ॥
निर्गुण सगुण दोउ उर झेला । बूझेगा कोइ संत सुहेला ॥
क्षर अक्षर माया है भाई । निरअक्षर सद्गुरु समुझाई ॥
ताकर भेद न काहू पाया । मूरख धरि २ जन्म गवाया ॥
सद्गुरु शरण जीव जो आवै । काल फांसते जिव मुक्तावै ॥

छन्द-निर्गुण सगुण दोउ छांडौ संधि सद्गुरु चित धरो ।

सार शब्द अपार अविगति क्षर अक्षर निर अक्षरो ॥

भेद बूझो अगम गमि करि कछु न संशौ घट रहो ।

सोई हंसा अमी पीवै पुरुष को दर्शन लहो ।

सोरठा-सोइ भक्ति निज सार, जेहिंते पुरुषहि परशिहो ॥

बहु विधि कहौं पुकारि, भक्ति हीन दरशै नहीं ।

इति श्रीमदुग्रगीताब्रह्मज्ञानयोगमते कबीरधर्मदाससंवादे भक्ति-

योगन्याख्यानो नाम द्वादशोऽध्यायः ॥ १२ ॥