Skip to content
SarvaKosh
Back to the archive

कबीर सागर (11 भाग संपूर्ण)

Kabir Sagar (11 Parts Complete)

by कबीर साहेब / खेमराज श्रीकृष्णदास

Source: खेमराज श्रीकृष्णदास प्रकाशन, बम्बई - कबीर सागर सम्पूर्ण ११ भाग · खेमराज श्रीकृष्णदास (origin)

Report a copyright issue

Devanagarihipublished2,136 pages

About this granth

The Kabir Sagar (कबीर सागर) is the large scriptural corpus of the Kabirpanth, especially its Dharamdasi branch, cast mainly as dialogues between Kabir and his disciple Dharamdas. It gathers many works, among them the Gyan Sagar, the Anurag Sagar and the various books of the Bodh Sagar, into eleven parts, and is the main source for the sect's cosmology, lineage and practice.

The sections of the first part, the Gyan Sagar, give a sense of its content: the kinds of liberation and the immortal realm, the True Being, the origin of creation and the islands of the cosmos, Dharmaraya (Niranjan) winning an island and Mansarovar by serving the True Being, his swallowing of Kamini and the curse laid on him, the descent of the Gyani (Kabir) to earth and his pact with Dharmaraya, the founding of Jagannath, the three gods and Adi Maya, the churning of the ocean, the origin of the Vedas and the four classes of birth, and the stories of Bali, the Sanakas and Narada.

This complete eleven-part edition is published by Khemraj Shrikrishnadass of the Shri Venkateshwar Press, Mumbai. Its 2,136 pages bring the entire Kabir Sagar together for students of the Kabirpanth.

Page 1093Permalink

बोधसागर

( २२६ )

कबहुँ कहै प्रभुने सब कीन्ह। कबहुँ कहत सब मोर अधीना॥
स्वारथ रूप सदा चित लावै । परमारथ कबहुँ नहि भावै ॥

साखी-कहै कवीर धर्मदास सों, तुम सुनियो चितलाय ।
काल भेद नहि जानहीं, मूरख रहे खुलाय ॥

चौपाई

जो देखा सो काल पसारा । जो बिनसे सो काल अहारा ॥
धर्मदास तुमचित थिर करहू । मनकी डगमग तब परिहरहू ॥
भूत भविष्य वर्तमान जो कहिये । यहि बिधि तीनकाल निर्वहिये ॥
भूत सबै है कालकी काया । भविष्य होय सोइ जीव कहाया ॥
वर्तमान परमात्म जानो । यहि विधितीनकाल पहिचानो ॥
जोई भूत सोई वर्तमाना । सोई भविष्यत भर्मकर जाना ॥
भूत भविष्यत और वर्तमाना । मनथिर भए सबै पहिचाना ॥
शब्द मांहि हंसा निरबहई । मन बिच कर्म नामको गहई ॥
मनके रूप समानी माया । सब संसार व्याप्त यह छाया ॥
मन थिर कर परमात्म जाना । यह विधि तत्त्व लेहुपहिचाना ॥
काल जाल तैं तेही लूटै । काल बिचारै ताहि न लूटै ॥
यही भेद धर्मन सुन लीजै । शब्द मांहि बासा तुम कीजै ॥
काल ज्ञान संसार बखाना । काल स्वरूप नहीं पहिचाना ॥

साखी-इतना भेद सुन लीजिये, काल को ज्ञान बखान ।
काल पाय कर होत है, हम सों फिर फिर ज्ञान ॥

धर्मदास वचन चौपाई

धर्मदास तब पांयन परई । सतगुरु सों बिन्ती अनुसरई ॥
जो तुम कही सोई परवाना । काल पाय कर फिर २ ज्ञाना ॥
तुम प्रसाद मुक्ति फल पावा । यह भवसागर बहुर न आवा ॥
हम सों ज्ञान कहा फिर होही । सोई बात कहो निज मोही ॥

Page 1094Permalink

( २२६ )

अमरमूल

सद्गुरु वचन

तब साहिब अस कहिबे लीन्हा । तुम नहिं पाओ ज्ञानको चीन्हा ॥
हम तौ सत्यलोकके वासी । तहैं नहिं काल बसै अविनाशी ॥
मैं जो कहा मृतलोकव्यवहारा । काल पाय सब होत औतारा ॥
काल पाय बिनसै संसारा । काले सब बिनास जग डारा ॥
काल कर्म काहू नहिं जाना । जीव जन्तु सब काल समाना ॥
कालहि पाय सृष्टि निर्माई । काल पाय फिर माहिं समाई ॥
साखी-काल पाय जग ऊपजो, काल पाय वर्त्ताय ।
काल पाय सब विनसही, काल काल कहैं खाय ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

यह सुन धर्मदास हर्षाने । सद्गुरु रूप हिये पहिचाने ॥
तुम साहिब मोहे कीन्ह निहाला । आपन जान कीन्ह प्रतिपाला ॥
बिन्ती एक करत संकाई । हे सतगुरु मोहे भाख सुनाई ॥
कालहिकी गति कहि समुझावा । अचरज बात मोर मन आवा ॥
प्रथम पुरुषकी प्रथमहि काला । मोहि बतावहु भेद रसाला ॥

सद्गुरु वचन

तब सतगुरु कहिबे अनुसारा । धर्मदास सुन शब्द हमारा ॥
प्रथम हते जब शून्य स्वभाऊ । धर्मदास सुन शब्द निर्माऊ ॥
शब्दते पुरुष शब्द निर्मावा । यही भेद बिरले जन पावा ॥
जाकौ कहिये शून्य स्वभाऊ । काल शून्य एकै समुझाऊ ॥
काल भेद कोई नहिं जाना । धर्मदास तुम सुनियो ज्ञाना ॥
शून्यहि माहि शब्द उच्चार। धर्मरायको भयो पसारा ॥
प्रथमहि जिन्द रूप इकभयऊ । सत्तर युग सोवत चल गयऊ ॥
तब साहिब मोहे आज्ञा दीन्हा । जिन्द जीवकहैं तुम नहिं चीन्हा ॥
जिन्द जीव कहैं आन बुलाई । सत्तर युग उन सोय सिराई ॥

Page 1095Permalink

बोधसागर

( २२७ )

तब हम जाय शब्द अस बोला । सोवत जिन्द नाहिं चित डोला ॥
का सोवत तोहि पुरुष बुलाई । नाहिं जागहि तिहि नींद सुहाई ॥
तब हम तेहि जगावन लागे । जिन्द जाग परम अनुरागे ॥
जगे न नीन्द भर्म बहु आवा । तब हम एक शब्द उपजावा ॥
काल शब्द कहैं टेर पुकारा । सुनकर जिन्द भयो संचारा ॥
काल शब्द सुनजिन्द डराना । तबही आया चरण लिपटाना ॥
काल नाम सुन ऐसा भाई । काल नाम सुन भक्ति कराई ॥
धर्मदास सुन कालको भेदा । काल बिना नाहिं करै निषेदा ॥
काल नयन भर देख न कोई । कालहि पढ़ पढ़ गये बिगोई ॥
वेद शास्त्र सुन पंडित कहाई । काल पुरुष सब जीव भर्माई ॥
साधू मिलकर भक्ति कमाई । जातैं काल फांस नाहिं आई ॥
काल शब्द ना होतौ भाई । ता काहे को भक्ति कराई ॥
कालके डर तपसी तप साधा । इन्द्री पांच काल डर बांधा ॥
कालहिके डर योग जो करई । कालहि डरतैं दान जो भरई ॥
कालहि डर भावै सत जाना । कालहि डर छोड़ै अभिमाना ॥
सत्यहि वचन काल डरकहहीं । कालहि डरसे झूठ परिहरहीं ॥
ऐसा डर है कालहि केरा । धर्मदास तुम करहु न बेरा ॥

सारखी-ऐसा डर है कालका, सुनहु हो धर्मदास ।

एक नाम कहैं जानकै, निडर रहो सुखवास ॥

चौपाई

कालहि डर दुनियां सब बूड़ी । काहु न देखी कालकी मूड़ी ॥
तुम धर्मदास निडर हो रहहु । नाहिन काल झूठ परिहरहु ॥

छन्द-यह भांति पंथ चलाव जगमें हंस लोक पठाइबौ ।

ज्ञान गम्य लखायकै फिर शब्दसार लखाइबौ ॥

हृदय जेहि पर होय गुरुकी रहत गहन समावही ।

काल कष्ट निवारकै सोई पुरुषलोक सिधावही ॥

Page 1096Permalink

( २२८ )

अमरमूल

सोरठा-आप सरीखा जान, ता कई शब्द लखाइयो ।

धर्मदास लेव मान, यही सिखावन पुरुषको ॥

इति श्रीग्रन्थ अमरमूल धर्मराय बाद कालको वर्णन ।

पंचम विश्राम

धर्मदास वचन-चौपाई

धर्मदास आनंद समाना । विगसेउ कमल उदेजनुभाना॥
बहुत भांतिसों विन्ती कीन्हा । मन वच कर्म चरणचित दीन्हा॥
पदरज लीन्हौ तृषा मिटाई । छूछी सीप स्वाती जिमि पाई॥
रंकहि निधी मिलगई जैसे । अहिमणि मिलै मगन भय ऐसे॥
चरणामृत वह विधिसों लीन्हा । गुरु चरणनको मैं आधीना ॥
अब प्रतीति मोर मन आई । निश्चय वचन मान तुव साँई ॥
अबही जाय लोक मैं देखा । ज्ञान गम्यसों पायउ लेखा ॥
भक्ति मुक्ति दोनों हम जाना । दया तुम्हार परी पहिचाना ॥
जेपर दया तुम्हारी होई । ऐसे पदको पहुँचे सोई ॥
हम जानकै मान उपदेशा । विन सतगुरु नहिं मिटत अँदेशा॥
तुम सतगुरु और सब शिष्या । यही ज्ञान परगट हम देख्या ॥
सतगुरु आप और सब वंशा । सत्य पुरुषको तुम निज अंशा ॥
तुम्हरे बचन लोक पहिचाना । तुम्हरी दया परी अब जाना ॥
यह मन बूझ शब्द है लोका । ज्ञान भयो मिट गये सब शोका॥
लोक अलोक एक कर जाना । तुम्हरे बचन सत्य हम जाना ॥
अब मोरे जिव परचय आई । बिन जाने जाने बूझी दुनियाई॥
नहि बूझौ नाहीं उतराना । यहि पाया हम केवल ज्ञाना ॥
एक बचन मैं बूझा साँई । विन्ती करौं चरण चित लाई ॥

Page 1097Permalink

बोधसागर

( २२९ )

तुम सतगुरु मोहिदिय उपदेशा । मैं हंसनसों कहौ सँदेशा ॥
यह तौ बात कही नहि जाई । जब पावे तब ज्ञान समाई ॥
जब तुम दया करी हियमाही । तबहीं पाऊ नामकी छाहीं ॥
कहिये बचन मोर मन भावै । जातैं हंसा लोक सिधायै ॥

सद्गुरु वचन-चौपाई

तब साहिब अस कहिबे लीन्हा । सब कहैं देह शब्दका चीन्हा ॥
जो नहि पाव शब्द सहदानी । तो कस करहु लोकपहचानी ॥
सब कहैं ज्ञान गम्य कर देहु । शब्द लखाय आपनकर लेहु ॥
प्रथमहि देहु पान परवाना । ता पीछे फिर ज्ञान लखाना ॥
समय जान सब कहौ बिचारी । यही भांति सब जिव निर्वारी ॥
साधुनकी सेवा चित लावै । सो जिव भवसागर नहि आवै ॥
गुरुकी दया मान सिरलीन्हा । भाव सहित पूजातिन कीन्हा ॥
इतनौ भेद एक नहि जानी । सो कैसे पुन शिष्य बखानी ॥
ज्ञानवन्त कहैं यह उपदेशा । मूरखसों जिन करहु संदेशा ॥
सार शब्द जाके घट होई । तिहि हंसा सम और न कोई ॥
धर्मदास तुम कहैं नहि भारा । सबके तारन है करतारा ॥
यह उपदेश कहहु बहु भांती । माने सोई हंस की जाती ॥
जो नहि मानै कहा तुम्हारा । सो चल जैहै यम के द्वारा ॥
यमके हाथ परै सो आई । बहता जाय थाह नहि पाई ॥

साखी-कहै कबीर धर्मदाससों, दीजो पान प्रवान ।
यही हंस जो पावहीं, पहुँचे पद निर्वान ॥

धर्मदास वचन-चौपाई

हे स्वामी तुम्हरी बलिहारी । अब चौकाको कहौ बिचारी ॥
कवन शब्दसो आरति साजी । कवन शब्द सतगुरुकी पाँजी ॥

Page 1098Permalink

( २३० )

अमरमूल

कवन शब्दसों नरियर मोरा । कवन शब्दसों तिनका तोरा ॥
कवन शब्दसों चौका करई । कवन शब्दसों दीपक बरई ॥
कवनै शब्द पान लिख दीन्हा । कवन शब्द प्रसाद जो लीन्हा ॥
कवन शब्द मिष्टान्न चढ़ावा । कवन शब्दसों छत्र तनावा ॥
कवन शब्द पनवारौ साजा । धोती कवनै शब्द विराजा ॥
कवन शब्दसों चंदन दीजे । कवन शब्दसों पुहुप चढ़ीजे ॥
दल प्रसाद किहिं शब्द बनाई । यही भेद गुरु कहु ससुझाई ॥

सद्गुरु वचन

यहे भेद अब तोहिं बताऊँ । चौका साज सकलसमझाऊँ ॥
प्रथमहि तौ चौका अनुसारा । सोई शब्द मैं कहौं पसारा ॥
सेत सिंहसन चौका चारी । कंचन थार आरती वारी ॥
तहाँ धनी जीव बैठे आई । लिखनी लिख बहुभाँति बनाई ॥
धर्मदास उठ बिन्ती कीन्हा । चन्द्र सूर्य दोइ साखी दीन्हा ॥
शब्द माहिं बहु भाँति समावा । कदली पत्र जो आन धरावा ॥
अमर शब्द उच्चार कराया । अमर प्रवान अमरभइ काया ॥
अमर प्रवान अमर कर जाना । अमर शब्द बिरले पहिचाना ॥
अमर शब्दका पावै भेदा । कहैं कबीर प्रवान अच्छेदा ॥
एक बीज धरती कहैं दीन्हा । पान सुपारी नरियर कीन्हा ॥
सो प्रसाद संतन कहैं आई । सत्त सुकृत के लोक सिधाई ॥
तीन लोक सों भिन्न पसारा । बाहर भीतर शब्द पसारा ॥
दूजी दुर्मत चित सों मेटो । एकहि चीन्ह कबीरहि भेटो ॥
यहि शब्द मिष्टान्न चढ़ावा । कदली पत्र जो आन धरावा ॥
सवा शेर मिष्टान्न मँगावहु । सत्य पुरुष कहैं आनचढ़ावहु ॥
सत्य सुकृत कहैं आन चढ़ाई । दीन भाव कर बिन्ती लाई ॥

Page 1099Permalink

बोधसागर

( २३१ )

धर्मदास वचन

अर्ज एक अब सुनो हमारी । तुम गुरु लीन्हा जीव उबारी॥
शोध देख हम सकल शरीरू । पीरा मेटौ बाप कबीरू ॥
केते लाख चूक जो परई । किहि कारण नरिअर अनुसरई॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास तुम सुनो ये बाणी । ताकर भेद कहौं परवानी ॥
सवा लाख चूक जो परई । तिहि कारण नरिअर अनुसरई॥
बहुत भांति सों तत्व लगावै । मृत्युलोकमें बहुरि न आवै ॥

सुमिरन नरिअर तिलकको

मृत्यु लोक यम को स्थाना । खैंच कबीर ने मारा बाना ॥
बान मार जत यश लीन्हा । तिलक काढ़ धर्मन कहै दीन्हा॥

साखी-पाक नारिअर मोरके, हंस उतारो पार ।

कंचन कपूर मिलगए, साहिब जीवको करौ उधार॥

खिरचा अचवन लेके, यकटक सुमरौ ध्यान ।

कहै कबीर धर्मदाससों, सोहे शब्द प्रधान ॥

सम्पूर्ण

चौपाई

तबही दीपक आन प्रकाशा । मनो सत्य लोक कियो बासा॥

अन्न शब्द का पावै भेदा । कहे कबीर तब जोत अछेदा॥

तबहि पानका लिखनी नीका । अन्न शब्दका पावे टीका ॥

सत्यका अंक तहाँ लिख दीन्हा । मंत्र उचार एक तब कीन्हा ॥

सुख सागर मोरौ स्थाना । तहँवा सेत चढ़ाये पाना ॥

सेत पानका अम्बर काया । सीपमाँहिं जिम स्वाति समाया॥

भर्मत पवन बिहरत संसारा । निर्मल पवन हंस रखवारा ॥

तबहि तिनका बेग तुरावा । जन्म जन्मके पाप बहावा ॥

Page 1100Permalink

( २३२ )

अमरमूल

सुम्रन तिनका तुरावेका

असन वसन मन कल्पना, देखो सर्वहि भूत ।
कहे कबीर सतगुरु मिले, मिथ्याके मुख थूक ॥

सम्पूर्ण

चौपाई

तबै प्रवाना दीजौ जानी । सुक्ति होय हंसा पहिचानी ॥
दहिने छोड़ धर्म स्थाना । बांये दुर्गदानी को थाना ॥
आगे चित्र गुपित्र कौ भारा । नाम सुनायकै हंस उबारा ॥
टूटे घाट अठासी कोरी । हंसा उतरै नामकी डोरी ॥

सारखी-कितरे वृक्ष कितरै पक्षी, कहाँ विलमेऊ आय ।

कहैं कबीर जो गुरु मिले, हंस देहि पहुँचाय ॥

चौपाई

दे परवाना हंस बचावा । ज्ञान परम पद घटहि समावा ॥
घट की परिचय कोई पाया । जाते जीत चले यमराया ॥
तब स्नान का शब्द सुनावा । विना शब्द पानी नहि पावा ॥
विना शब्द जो पीवे पानी । मानहु मदिरा रुधिर समानी ॥

सुम्रन जल पीवनेका

आगम सरोवर विमल जल, हंसा पिये अघाय ।

काया कंचन मन मगन, कर्म भर्म मिटजाय ॥

सुम्रन स्नानका

सत्य सुकृत के नीर मँगावा । धनीके बालक स्नान करावा ॥

कर स्नान पुनि शीश नवावा । साहिबके चरणन चित लावा ॥

कहैं कबीर सुनौ धर्मदासा । आदि अंत इक ज्योति निवासा ॥

सारखी-आदि अंत इक ज्योति है, अमरनाम स्थीर ।

चौदह भुवन नव खण्डमें, एकहि सत्य कबीर ॥

सम्पूर्ण

Page 1101Permalink

बाधसागर

( २२२ )

सुव्रन प्रसाद मालूम करनेका

निर्भय पदका चौका दीन्हा । शील संतोष ले मज्जन कीन्हा॥
प्रेम प्रतीत परम उजियारा । सत्य सुकृत है जेवनहारा ॥
सत्य सुकृत की फिरी दुहाई । जल भयो पाकसंतन सुखदाई॥
सब संतन मिल कियो प्रसादा । जेवै कर्तार जिववै धर्मदासा ॥
सब संतन प्रसाद जब कीन्हा । मुक्ति अभयपद कहैं तब चीन्हा॥

साखी-कहे कबीर धर्मदाससों, आरतिको परमान ।

ये विधि सेवक जो करै, पावै पद निर्वान ॥

धर्मराज वचन चौपाई

धर्मदास विनती कर जोरी । स्वामी सुनिये विनती मोरी ॥
कवन वस्तु आरति मँहै धरई । कवन शब्द लै सेवा करई ॥
सो सब मोहिं कहौ समुझाई । आरति विधि मैं करौ बनाई ॥

सद्गुरु वचन

प्रथमहि मंदिर सेत सम्हारा । सुतं निर्त भक्त चित धारा ॥
कञ्चन केर थार बनवाओ । तामे मोती आन धराओ ॥
मुक्ता तो अन बेघे होई । ऐसी विधि प्रकार है सोई ॥
झारी एक कञ्चनकी होई । ता मँहै दाल प्रसाद करसोई ॥
नरियर इकसत एक प्रवाना । सवा तीन मन लै मिष्ठाना ॥
पाटम्बर धोती तहैं चहिये । दीपमालिका बहुतक लहिये ॥
नई वेद तहैं आन धराई । कञ्चन और कपूर मगाई ॥
जरी केर तहां छत्र तनावा । पान सहस्र द्वादश बनवावा ॥
लौंग सुपारी लायची लीजै । मेवा अष्ट भांति धर दीजै ॥
ता पीछे प्रसाद सहिदानी । सुखपूजा साधन कर जानी ॥
आरति फल तबही जिव पावै । सवा सेर महाकंद मँगावै ॥
सोना केर कलस धरवाई । तहां प्रवाना लिखे बनाई ॥

Page 1102Permalink

( २३४ )

अमरमूल

परमाना बालक कहैं दीजै । हंस रूप ता कहैं कर लीजै ॥
ऐसी आरती धरे धर्मदासू । सोई पावै लोक निवासू ॥
मनमें बहु आनन्द बड़ाई । आरत फल सोई पुन पाई ॥
अपने स्वार्थ आरती करई । भवसागर तैं कैसे तरई ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास बिनती अनुसार । तुम सतगुरु मोरे करतारा ॥
ऐसी विधि आरति नहिं करई । सो जिव किम भवसागर तरई ॥
कलि में जीव दरिद्री होई । द्रव्य विना किमि भक्तिसँजोई ॥
जिहि विधि होय हंस मुक्ताऊ । सो मोहे स्वामी भेद बताऊ ॥

सदगुरु वचन

तब साहिब अस कहिबे लीन्हा । यही मती हम तुम कहैं दीन्हा ॥
एतिक विधि जापै नहिं होई । सहज भाव आरति करै सोई ॥
सवा सेर मिश्रान्न मँगावै । नरियर इक तहैं आन चढ़ावै ॥
सवा सौ पान कहैं परवाना । लौंग लायची एही बँधाना ॥
धोती एक आन तहैं धरई । सतगुरु केर निछावर करई ॥
साधन सों वह प्रेम बढ़ावै । सत्य रूप होय ज्ञान सुनावै ॥
ज्ञान गम्य कर शब्द बुझावै । सन्तन सों बहु प्रेम बढ़ावै ॥
पांचों पद ताही महाँ लावै । साधन की सेवा मन लावै ॥
ऐसी बिधि सों आरति करै । सो प्राणी भवसागर तरे ॥

धर्मदास वचन

जो इतना नहिं करै कडिहारा । ताको मोसो कहौ विचारा ॥
हे साहिब मोहे कहौ पुकारी । बन्दी छोड़ जाउँ बलिहारी ॥

सदगुरु वचन

जो इतना नाहीं बन आवै । सो कडिहार पार किमि पावै ॥
बारह आरति जो नहिं करै । दो आरति सेवाचित धरै ॥

Page 1103Permalink

बोधसागर

( २३५ )

फागुन और भादों परवाना । दो आरति नहीं छोड़ सुजाना ॥
साधन को परवाना देई । वर्ष रोज के कर्म नसाई ॥

साखी-पान प्रवाना पावही, सतगुरु महिमा दान ।
तबही हंसा सत्य है, और झूठ सब ज्ञान ॥

चौपाई

धर्मदास में तुमहिं सुनाऊं । आरति भेद ज्ञान समझाऊ ॥
अक्षर सार आरती सोई । बिन अक्षर सब गए बिगोई ॥
अक्षर भेद जान परसंगा । ताके काल रहै नहीं संगा ॥
आरति बहुत भांति सो करई । अक्षर भेद हिये नहीं धरई ॥

साखी-अक्षर भेद जाने नहीं, बातें कहै बनाय ।
ताको कहौ न मानिये, आपन जीव नशाय ॥

चौपाई

आरति भक्ति औ अक्षर सारा । और सकल सब झूठ पसारा ॥
जा कहैं अक्षर परिचय होई । आरति फल पावत है सोई ॥
मूल शब्द घट मांहि विराजै । शून्य शिखर अक्षर धुन साजै ॥
ताकी महिमा तुलै न कोई । ऐसा साधू विरला होई ॥
सो कडिहार जो अक्षर जाना । और गुरु सब झूठ बखाना ॥
गुरु सोई जो अक्षर जाना । बिन अक्षर मूरखसम जाना ॥
कडिहार वही जीवन कहैं तारै । अक्षर बिन जिव नरकहि डारै ॥
जो गुरु दगा शिष्य कहैं देता । नरक परै गुरु शिष्य समेता ॥
अक्षर बिन गुरु आरति करई । धर्मराय के फन्दा परई ॥
इतना भेद न जानत प्रानी । पेटके कारण ज्ञान बखानी ॥
जैसे ठनिया करै ठगिहारी । जैसे जानहु सो कडिहारी ॥
अक्षर की परिचय नहीं पावे । आपहि आप जो गुरु कहावे ॥

Page 1104Permalink

( २३६ )

अमरमूल

छन्द-कडिहार सोई सांच है, जिन शब्द सों परिचय करी ।
सूरत नित ससेट कै सोई, नाम निह अक्षर धरी ॥
रहन शूरे ज्ञान पूरे, पंथ परमारथ लहौ ।
दुष्ट मित्र समान यकचित, दुतिया भाव न चित गहौ ॥
सोरठा-सद्गुरु सिन्धु कबीर, उन पटतर अब को लहै ।
सुनियो धर्मनि धीर, सरिता सब कडिहार हैं ॥
इति श्रीग्रंथ अमरमूल चौका बंधन वर्णन

षष्ठ विश्राम

धर्मदास वचन-चौपाई

यह सुन धर्मदास हर्षाना । जिमिपंकज विकसे लखि भाना ॥
हे सद्गुरु मोपर दया कीन्हा । जन्म स्वार्थ अब मैंने चीन्हा ॥
धर्मदास कहै कर जोरी । स्वामी सुनिये बिन्ती मोरी ॥
यक संशय मोरे घट मांही । कौनउ विधि सों छूटत नाहीं ॥
मृतलोक में पाखंड धर्मा । कैसे जीव होय निह भर्मा ॥
तुम सतगुरु निजज्ञान सुनाया । शिष्य पाखण्ड तजे नहिं माया ॥
सो मोहे सतगुरु भेद बताओ । तासो जीव होय मुक्ताओ ॥

सद्गुरु वचन

धर्मदास तुम सुनो विचारी । पाखण्डी गति सब निवारी ॥
सत्य शब्द घट माहिं समावै । ता लग सब पाखंड कहावै ॥
तुम जानतहौ शब्द प्रवाना । विना ज्ञान नहिं शब्द समाना ॥
पाखण्ड जिव मुक्ति न होई । कितो उपाय करे पुनि सोई ॥
पाखण्ड जाके हृदये होई । सोई हंसा कर मुक्ति कर बिगोई ॥
जप तप ज्ञान बहुत कर जाना । नेम धर्म बहुतक लिपटाना ॥
इतना कष्ट कीन्ह अधिकाई । तौ पाखण्ड भेट नहिं जाई ॥

Page 1105Permalink

बोधसागर

( २३७ )

ज्ञान शब्द घट मांहि समाना । सो पावेगा पद निर्वाना ॥
माथे तिलक गले जयमाला । हिय पाखंड न मिले गुपाला ॥

साखी—कहैं कबीर विचारके, सुनियो हो धर्मदास ।
सत्य शब्द जिहिं घट बसे, तहैं पाखंड विनास ॥

चौपाई

धर्मदास तुम सत्त कै जानहु । पाखण्ड भर्म हृदयमत आनहु ॥
जाको मन पाखंड सों राता । सोई नरक कहैं निश्चय जाता ॥
पाखंड हिये भक्ति ना होई । सत्य वचन मानो घट सोई ॥
दान देय औ पूजा करई । पाखंड धर्म जीव नहिं तरई ॥
योग यज्ञ तीरथ फिर आवे । पाखंडी जिव ठौर न पावै ॥
धर्मदास निश्चय सुन लीजे । सत्य शब्द में वासा कीजे ॥

साखी—धर्मदास सुन लीजिये, सत्य शब्द उपदेश ।
बिना सत्य पहुँचे नहीं, सत्य लोक निज देश ॥

चौपाई

सत्य शब्द सतपुरुषहि जानौ । नाम बिना सब झूठ बखानौ ॥
नाम छोड़ नहिं औरहि जानौ । निर्गुण सर्गुण एकहि मानौ ॥
निर्गुण सर्गुणतैं नाम नियारा । जो चीन्हें सो हंस हमारा ॥
जहैं देखे तहैं शब्द स्वरूपा । बोलन हारको अचरण रूपा ॥
अचरज बात कहन की नाही । बिन सतगुरु नहिं पावै थाहीं ॥

साखी—निह अक्षर निज पावही, मिटि है सकल अँदेश ।
निह अक्षर जाने बिना, घटही में परदेश ॥

धर्मदास वचन—चौपाई

धर्मदास बिनती अनुसार । अर्ज एक सुनिये करतारा ॥
सकल भेद गुरु मोहि बतावा । बिना ज्ञान भेद नहिं पावा ॥

Page 1106Permalink

( २३८ )

अमरमूल

ज्ञान रूप कहे सों कहिये । ज्ञान भेद कैसे के लहिये ॥
बिन सतगुरु को भेद बतावे । किहिविधि मनकी संशय जावे ॥

सद्गुरु वचन

ज्ञान शब्द सत गुरुसों पावे । बिन सतगुरु को भेद बतावे ॥
ज्ञान नाम है बीज स्वरूपा । विना ज्ञान सो यह को रूपा ॥
ज्ञान बीज प्रथम अनुसारा । ज्ञान बीजतैं सकल पसारा ॥
ज्ञान बीज सों द्रीप निर्माया । अभी अंकूर ज्ञान उपजाया ॥
प्रथमहि तहां पुरुष को मूला । जिहि तैं भये सकल स्थूला ॥
सोलह सुत जबभय उतपानी । ज्ञान बीज तैं सबकी खानी ॥
तुम सहज धर्मबल जोरा । धर्मराय को माथा तोरा ॥
सुतनाम ज्ञानी अनुसारा । धर्मलोक तैं दीन्ह निकारा ॥
विषम सरोवर आन विराजा । अति अहँकार महाबल गाजा ॥
भाँति भाँतिके बाजन बाजा । रंग छत्तीसों होत अवाजा ॥
पाँच तत्त्व गुण तीन बनाया । तातैं सकल सृष्टि निर्माया ॥
जात पाँच यहि तैं उतपानी । ब्राह्मण क्षत्री शूद्र बखानी ॥
ब्रह्मासों जब जाति पसारा । चार वर्ण कीन्है निरधारा ॥
मुखसों ब्राह्मण कीन्ह उचारा । भुज सों क्षत्री कीन्ह पसारा ॥
जंघसों वैश्य करी उतपानी । पाँव सो शूद्र कीन्ह सहिदानी ॥
चार वर्ण को सकल पसारा । वर्तमान वतैं संसारा ॥
ब्राह्मण धर्म ब्रह्मको जाना । तातैं ब्राह्मण वेद बखाना ॥
ब्राह्मण जानौ शूद्र समाना । बिन जाने बूढ़े अभिमाना ॥
गायत्री जप हैं दिनराती । समुझत नहीं ज्ञानकी पाँती ॥
गायत्री जप कर अभिमाना । हमसम और कोइ नहीं आना ॥
संध्या तर्पण औ षट कर्मा । वेद विचार साध शुचि धर्मा ॥
मुमति विचारकै ज्ञान बखाने । धर्म विधान कथा बहु आने ॥

Page 1107Permalink

बांधसागर

( २३९ )

पिण्डा पार तर्पण करि दीन्हा । आपन मन अहंकार बड़ कीन्हा ॥
पित्र भक्ति कीन्ही ज्योनारा । मन मैं कीन्ह बहुत अहंकारा ॥
हम तो पित्र भक्ति लवलार्ई । हम सम भक्त और नहिं भाई ॥
हम सम नाहिं कोइ कुलीना । पित्र भक्ति बहुतक लवलीना ॥
जेवहि ब्राह्मण पुण्य बड़ होई । कुटुम समान और नहिं कोई ॥
वेद शास्त्र पढ़ ज्ञान जो जाना । भाषा ज्ञान सुने नहिं काना ॥
साधु संत जो द्वारे आई । तिनकहैं देखै बहुत रिसआई ॥
इन तो नष्ट कर्म बढ कीन्हा । मूढ़ मुड़ायकै टोपी दीन्हा ॥
जाति पांतिकी लज्जा त्यागी । निस दिन फिरहिं ब्रह्म अनुरागी ॥
ताते इन्हि न मानत कोई । पेटके कारण जाति बिगोई ॥
जाति समान न और बिचारा । जाते ब्राह्मण जाति सम्हारा ॥
यह सब मत ब्राह्मणने कीन्हा । जातैं सृष्टि कर्ममें दीन्हा ॥
जिन प्रभु रचा सकल संसारा । तिनहिं बिसार बूड अहंकारा ॥
प्रभुहि छोड़ अन्त चित बासी । जन्म अनेक फिरहिं चौरासी ॥
ब्राह्मण प्रभुकी भक्ति न जानी । ब्रह्मरूप नाहिन पहिचानी ॥
मुनिवर स्मृति पढकै राता । ज्ञान हीन मिथ्या मद माता ॥
ब्राह्मण तो ऐसहि चलि गएऊ । ब्रह्म धर्म काहू नहिं गहेऊ ॥

साखी-ब्रह्म भेद जानैं नहीं, बहुत करै अभिमान ।
ताते ब्राह्मण बूड़हीं, कहैं कबीर बखान ॥

चौपाई

क्षत्री धर्म सुनौ व्यवहारा । गौ ब्राह्मण त्रियको रखवारा ॥
गाय मार दैत्यन सब खाई । क्षत्री धर्म सबै नस जाई ॥
ब्राह्मण से भरवावत पानी । क्षत्री धर्म कहाँ रहु जानी ॥
आनकी त्रिया आन घर जाई । द्रव्य आन को आन लुटाई ॥
न्यायहु पै ठाढा नहिं होई । क्षत्री धर्म सहज ही खोई ॥

Page 1108Permalink

( २४० )

अमरमूल

धर्म न चल न गुरुकहँ मानै । अपने मन महाँ ज्ञान बखानै ॥
जो गुरु मिलै तौ ज्ञान लखावै । बहुरि न योनि संकट आवै ॥
एक नाम को करै नवेरा । चारों वर्ण तासु के चेरा ॥
एक धर्म कहँ बिनवै प्रानी । चार वर्ण साधन कहँ जानी ॥
साधुन की सेवा नहिं करई । बहु अभिमान हिये में धरई ॥

सारखी-भक्त रूप चीन्हत नहीं, चाल चले कहु आन ।
क्षत्री गण अभिमानमें कहैं कबीर निदान ॥

चौपाई

तातैं परसराम औतारा । उन क्षत्रिनको कीन्ह सँहारा ॥
बारन बूढ़न के भए काला । क्षत्री मार विप्र प्रतिपाला ॥
मूर्ख लोग सब करै बखाना । सत्यभक्ति परचित नहिं आना ॥
कोटिन हत्या क्षत्री करई । तिनकी लोग बढ़ाई धरई ॥
क्षत्री धर्म को होय निवाहा । तौ नहिं छोड़ै कालको चाहा ॥
धर्मराय तिन करै सँहारा । जारे वार करै जर छारा ॥
क्षत्री सोइ क्षमा जिहिं आवै । परजा दुखी आप दुख पावै ॥
वैश्य धर्म अब वेद बखानै । विष्णु जान मन और न कानै ॥
भूखा देख दया चित धरई । वैश्य धर्म व्यवहारहिं करई ॥
तीरथ व्रत करै विधि नाना । प्रभुकी भक्ति नहीं चित आना ॥
जेनी जीव करे प्रतिपाला । जैननामगत आहिं रिशाला ॥
पानी छान पिये दिन राती । नहिं ज्योनार करै निशिपांती ॥
हरिप्रतीत मन माहिन आनै । सूखे काठ सों मन चितठानै ॥
भक्ति रूप न्यारो धर्मदासू । जासों मिटै कालकी फांसू ॥
जीव श्वास ना धर्म चलावै । नाटक चेटक ज्ञान बतावै ॥
लिंग पूजावै घर घर जाई । कामिनि सों बहु प्रेम बढ़ाई ॥
कामिनी काम न चितसों छूटे । यहि विधि घर यम निशिदिन लूटे ॥

Page 1109Permalink

बाधसागर

( २४१ )

जप तप माया कीन्ह खुआरा । ऐसे जीव अटक यमद्वारा ॥
पारसनाथ पूजा मन लाई । बहुत भाँति सों पूजहि जाई ॥
पारसनाथ परम गुरु ज्ञानी । ताकी नहिं पावैं सहदानी ॥
ताके कर्म काट सब जाई । सतगुरु चरण रहै लवलार्ई ॥
जब सतगुरु की दाया होई । अक्षर भेद पाय नहिं सोई ॥
ब्राह्मण क्षत्री वैश्य बखाना । अक्षर भेद नहीं पहिचाना ॥

साखी—अक्षर भेद जानैं नहीं, करे बहुत अभिमान ।
वैश्य सबै वे नष्ट हैं, सत्य वचन परमान ॥

चौपाई

चार वर्णमें शूद्र अधीना । सेवा कर सबसों लवलीना ॥
इतनी भक्ति सतगुरु की पाई । चार वर्णमहैं सो अधिकाई ॥
ब्राह्मणकी सेवा अनुसारे । काम कोध औ लोभ निवारै ॥
क्षत्री सों बहु करै मितार्ई । नित नये प्रेमसहित अधिकाई ॥
वैश्य धर्मही विधि कर पूजे । सत्य धर्म दाया चित कीजे ॥
ऐसे शूद्रहि ब्रह्म बखाना । ब्रह्मलोक में सेवा माना ॥
कलियुग शूद्र धर्म अधिकारा । तीन धर्म को भयो सँहारा ॥
धन्य शूद्र जो सेवा करई । गुरुके चरण हृदय महैं धरई ॥

साखी—यह तौ करनी शूद्रकी, सुनियो हो धर्मदास ।
सतगुरुके चरण जो सेवई, सत्य लोक महैं वास ॥

चौपाई

धर्मदास तुम शूद्र औतारा । जाते सतगुरु भक्ति चित धारा ॥
तुम्हरे पीछे ब्राह्मण तरि हैं । तुम्हरे पीछे क्षत्रि उबरि हैं ॥
चारों वर्ण मुक्ति घर जैहैं । जो तुम्हरो चरणोदक लैहैं ॥
कबहैं न जल आवैं तेई । मुक्ति पदार्थ पावैं जेई ॥

नं. ७ कबीरसागर - ९

Page 1110Permalink

( २४२ )

अमरसूल

साखी—जो प्राणी जन्मत भये, शूद्र सकल संसार ।
कह कबीर जब बाचि हैं, करिहैं ब्रह्म विचार ॥

चौपाई

यह तुम सुनहु वर्णनका लेखा । मुक्ति भेद करहु विवेका ॥
तुम्हरे शिष्य शब्द जो पावैं । बिना शब्द नहिं शिष्य कहावैं ॥
शब्द भेद जो पावैं अंगा । ताको काल नहीं परसंगा ॥
बिन अक्षर सबकहैं दुख होई । येही विधि सब जाय बिगोई ॥
और सकल यमको द्वारा । तिनको धर्मराय जो मारा ॥

धर्मदास वचन

धर्मदास विन्ती कर जोरी । स्वामी सुनियो विनती मोरी ॥
तुम्ही दयाल हो अन्तर्यामी । करहु कृपा अब मोपर स्वामी ॥
तुम्हरे वचन मुक्ति हम पाई । हमरे वंश कस मुक्ति न आई ॥

सद्गुरु वचन

तब कबीर जो कहिबे लीन्हा । अब मैं कहौं वंशकर चीन्हा ॥
जिहि विधि मुक्ति होय रे भाई । सब अब तुम्हैं कहौं ससुझाई ॥
प्रथमहि विधि वंश ज्ञान मन लावै । सहज समाधि परम पद पावै ॥
निमोही हो जगसों रहई । मोह प्रीति मन हर्ष न करई ॥
जो मानै तौ अति भल जाना । नहिं मानै तौ समता ज्ञाना ॥
जो कोइ नाम कबीरहि लेही । तिनसो कछु न अन्तर देही ॥
आपा छोड़ नाम लव लावै । देह छोड़ सतलोक सिधावै ॥
जो मनमें करि है अहँकारा । निश्चय बूझै सब परिवारा ॥
सत्य भक्ति सत्यही मन लावै । आप तरे जीवन मुक्तावै ॥
जो कोई माया आन चढ़ाई । साधुन कहैं सब देय खवाई ॥
सत्य वचन सबही सों भाषै । सत्यनाम मनमें अभिलाषै ॥
कबहुँ न क्रोध कर मनमांही । जो बोले सो नामकी छांही ॥

Page 1111Permalink

बोधसागर

( २४३ )

ज्ञान विचारै शब्द सुनावै । सब जीवन कहैं लोक पठावै ॥
तुम्हरे वंश जो आगे होई । तिनके गर्व बहुत मन सोई ॥
गर्वके किये भक्ति नहिं होई । बिना भक्ति सब जाँय विगोई ॥
सात पिढ़ी लग गर्व गुमाना । आठै पिढ़ी भक्ति परवाना ॥
पावै सार शब्द परवाना । तब पुनि पावै लोक ठिकाना ॥
सात बाल जो तुम्हरे होई । तब लग रहै अभिमान समोई ॥
शब्द पेल कै करहिं धिगाई । पंथहिं मेट अपंथ चलाई ॥
आठे वंश तबै औतारा । तिनसों होय पन्थ उजियारा ॥
वे गुरु आय करै संसारा । तीन लोकमहैं बास पसारा ॥
स्वर्ग माहि नामी जिहि आही । धर्मराय तिनकी सुधि पाहीं ॥
तब अपना वह दूत पठाहीं । बहुतक छल करहै तिनपाहीं ॥
सार शब्द सों निकट न जाई । भागे दूत रहै पछताई ॥
वंश तुम्हार केर यह लेखा । बिना नाम नहिं होय विवेका ॥
जा कहैं अमर नाम मिलगयऊ । सो प्राणी निहसंशय भयऊ ॥
अमरशब्द जो घट परकाशा । तहैंवा है हमरौ निज वासा ॥

छन्द—जो अमरनाम न पाय है, सो अध है पछताय ।
जन्म जन्मत कष्ट बहुतक, जरा मरन समाय हो ॥
हंस वंशन हंस पंगत, कही सब दरसायके ।
यह रहन रहै सो लोक पहुँचै, कहै कबीर समझायके ॥

सोरठा—दीन्ह जकत को राज, धर्मन तुम्हरे वंश कहैं ।
करेहि जीव को काज, सत्यनाम समझायके ॥

इति श्रीग्रंथ अमरमूल चारवर्णवर्णन वंशमहिमावर्णन

Page 1112Permalink

( २४४ )

अमरमूल

सप्तमविश्राम

धर्मदास बचन चौपाई

धर्मदास कहे कर जोरी । स्वामी सुनये विन्ती मोरी ॥
जो तुम कही सोई परवाना । गुरुके वचन सत्य हम जाना ॥
हम जानी पुरुष रु गुरु माहीं । तुमहिं पुरुष कुछ अंतर नाही ॥
हमरे दिल यह पारख आई । तुम्हरी दया हंस मुक्ताई ॥
हमरे बालक तुम्हरे पाछे । तुम्हरी दया नाम मिल आछे ॥

सद्गुरु वचन

तब साहिब अस कहि समुझाई । वंश तुम्हार मुक्ति घर जाई ॥
जो कोइ बालक होय तुम्हारा । तिनसों भक्ति होय उजियारा ॥
पंथ माहिं जे बालक आवैं । ते तुम वंशन माथ नवावैं ॥
तिनसों भक्ति मर्यादा होई । सार शब्द चलि है निज सोई ॥
नाँद केरि बालक जो होई । तिनको मुक्ति नाम सो सोई ॥
नाँदके बालक शब्दहि जाना । भवसागर तज लोक पयाना ॥
विन्दके बाल रहैं अरुझाई । मान गुमान और प्रभुताई ॥
सत्य शब्द जिहि बालक जानी । सोई पावैं लोक सहिदानी ॥
जेहो बाल प्रवाना पावा । तिन कहैं जानहु वंश स्वभावा ॥

साखी-हमरे बालक नामके, और सकल सब झूठ ।

सत्य शब्द कहैं जानही, काल गहे नहिं खूंट ॥

चौपाई

धर्मदास सुन शब्द पसारा । बिना शब्द नहिं उतरहि पारा ॥
बिना शब्द तुम मुक्ति न पाओ । केतो ज्ञान गम्य फैलाओ ॥
वंश हमार शब्द निज जाना । बिना शब्द नहि वंशहि माना ॥
धर्मदास निर्मोह हिय गेहू । वंशकी चिन्ता छांड़ तुम देहू ॥
तुम तो भयऊ शब्द समाना । यही बचन तुम चित नहिं आना ॥